Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

Jataka Story (जातक कहानियाँ )

जातक कहानियाँ 

Jataka Story (जातक कहानियाँ )

            लगभग महीने भर पहले, यूं ही ख्याल आया कि बहुत वर्षों बाद कलम के माध्यम से कुछ रचनात्मक, कुछ लाभदायक, कुछ ज्ञानवर्धक अपने-अपनों के साथ साझा किया जाय। कुछ ऐसे मंच पर लिखा जाए। जहां से पाठक भी अपना ज्ञान सभी को दे सकतें हैं। बस आरम्भ हो गया ब्लॉग लिखने का सिलसिला। चूंकि प्रकृति हमारी आदिकाल से सहचरी रही है और आयुर्वेद जीवन का अमृत है। इसलिए कुछ समय तक लेखन इन्हीं पर केंद्रित रहा। फिर मनोरंजन के दृष्टिगत अकबर - बीरबल के किस्से आप सभी के साथ साझा किए। अब बारी है कुछ ऐसा लिखने की जिसमे मनोरंजन के साथ- साथ नीति और धर्म की समुचित व्याख्या हो। इसमें सर्वप्रथम जातक कथाओं का विचार मन मे उत्पन्न हुआ।
Jataka Story (जातक कहानियाँ )
         जातक कहानियों के विषय में सुना तो सभी ने होगा। इन कथाओं में भगवान बुद्ध के पूर्व जन्मों की कथाएं हैं और हर कथाओं के माध्यम से कोई ना कोई संदेश दिया गया है। जातक कथाएं बौद्ध ग्रंथ त्रिपिटक का भाग हैं। जातक कथाओं को विश्व की प्राचीनतम लिखित कहानियों में गिना जाता है। जिसमें लगभग 550 se 600  कहानियों का संग्रह है। इन कथाओं की निश्चित संख्या का बोध नहीं है। इन कथाओं में मनोरंजन के माध्यम से नीति और धर्म को समझाने का प्रयास किया गया है। यह सभी कथाएं गौतम बुद्ध के जीवन पर आधारित है। इसलिए सभी कथाएं प्राय: उपदेशात्मक हैं, परंतु उनका साहित्यिक रूप भी निखरा हुआ है। उपदेशात्मक होने के साथ-साथ ये कथाएं कलात्मक भी हैं। इन कथाओं का रूप लोक साहित्य का भी है, जिसमें मनुष्य के साथ-साथ पशु - पक्षियों की कथाएं भी हैं। इन्हें सात भागों में वर्गीकृत किया गया है।
Jataka Story (जातक कहानियाँ )
1. व्यवहारिक नीति संबंधी कथाएं
2. पशु पक्षियों की कथाएं
3. हास्य और विनोद से पूर्ण कथाएं
4. रोमांचकारी लंबी कथाएं या उपन्यास
5. नैतिक वर्णन
6. कथन मात्र
7. धार्मिक कथाएं
वेस्सन्तर का त्याग (The Sacrifice of Vessantara)

इस श्रृंखला के तहत हम सभी जातक कहानियों को सिलसिलेवार तरीके से हर शनिवार प्रकाशित करेंगे।


14 comments:

  1. Interesting... waiting for the first story

    ReplyDelete
  2. आपका यह प्रयास स्वागतयोग्य है।मनोरंजन के साथ साथ नैतिक शिक्षा भी सभी के लिए परम आवश्यक है।

    ReplyDelete
  3. बहुत सुन्दर रचना एवं सोच है जातक कथाओं के बारे मे सुना जरूर है पर कभी अवगत नहीं हुए स्वास्थ्य उपयोगी जानकारी के साथ साथ इस ब्लॉग के माध्यम से जातक कथाएं भी मिलेंगी इन्तेजार रहेगा

    ReplyDelete
  4. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  5. जातक कथाओं के बारे में सुना तो था, पर ये है क्या, इसमें कौन सी कथाएं हैं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस ब्लॉग के माध्यम से कुछ नया जानने को मिलेगा। अगले शनिवार का इंतजार रहेगा। कुछ नया शेयर करने और हमलोग तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद।

    ReplyDelete