Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

Showing posts with label Bihar Tour (बिहार यात्रा). Show all posts
Showing posts with label Bihar Tour (बिहार यात्रा). Show all posts

जल मंदिर, पावापुरी भगवान महावीर का निर्वाण स्थल

जल मंदिर, पावापुरी

पावापुरी भारत के बिहार प्रान्त के नालंदा जिले मे स्थित एक शहर है। यह जैन धर्म के मतावलंबियो के लिये एक अत्यंत पवित्र शहर है, क्यूंकि माना जाता है कि भगवान महावीर को यहीं मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। यहाँ के जलमंदिर की शोभा देखते ही बनती है। पावापुरी का जल मंदिर जैन धर्म के अनुयायियों के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। भगवान महावीर को इसी स्थल पर मोक्ष यानी निर्वाण की प्राप्ति हुई थी। 

जल मंदिर, पावापुरी भगवान महावीर का निर्वाण स्थल

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म ईसा से 599 वर्ष पूर्व बिहार में वैशाली के कुण्डलपुर में हुआ था। तीस वर्ष की आयु में महावीर ने संसार से विरक्त होकर राजकाज त्याग संन्यास धारण कर लिया था। 72 वर्ष की आयु में दीपावली के दिन पावापुरी में उनका महापरिनिर्वाण हुआ। इसलिए जैन धर्म के अनुयायी भी दिवाली काफी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं। 

जल मंदिर, पावापुरी भगवान महावीर का निर्वाण स्थल

यह वही जगह है जहां भगवान महावीर ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला और आखिरी उपदेश दिया था। भगवान महावीर ने इसी जगह से विश्व को अहिंसा के साथ जिओ और जीने दो का संदेश दिया था। आज जहां जल मंदिर है, वहां भगवान महावीर का अंतिम संस्कार किया गया था। बताया जाता है कि भगवान महावीर के अंतिम संस्कार में लाखों लोग शामिल हुए थे। अंतिस संस्कार के बाद लोग वहां से उनके शरीर का पवित्र भस्म उठाकर अपने साथ ले जाने लगे। लेकिन लोगों का संख्या इतनी ज्यादा थी कि वे राख खत्म होने पर अपने साथ ले जाने के लिए वहां से मिट्ठी उठाने लगे। 

इस दौरान इतनी मात्रा में मिट्टी उठ गई कि वहां से जल निकल आया और एक सरोवर बन गया। देखते-देखते यह स्थल 84 बीघे के सरोवर में बदल गया। जैन धर्म के अनुयायियों का मानना है कि पावापुरी में आने मात्र से लोगों के सारे पाप मिट जाते हैं। हालांकि आज यहां जैन धर्म के मानने वाले नहीं के बराबर लोग हैं, लेकिन भगवान महावीर के प्रति श्रद्धा में कोई कमी नहीं है। दुनिया भर से पर्यटक और श्रद्धालु यहां आस्था के साथ शीश झुकाने आते हैं। 

जल मंदिर, पावापुरी भगवान महावीर का निर्वाण स्थल

यहां हृदय से की गई मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। यह जल मन्दिर काफी प्रसिद्ध और दर्शनीय है। इस शानदार और खूबसूरत मंदिर के पूजा स्थल में भगवान महावीर की एक प्राचीन चरण पादुका है। इस मंदिर का निर्माण भगवान महावीर के बड़े भाई राजा नंदीवर्धन ने करवाया था। संगमरमर से बने इस दिव्य मंदिर का बीच-बीच में जीर्णोद्धार होता रहा है।

यहाँ के स्थानीय लोगों का कहना है कि एक समय में यह सरोवर लाल कमल के फूलों से भरा रहता था और लाल कमल के फूलों के बीच अनगिनत बत्तख हुआ करते थे। लोग यहाँ आकर ही असीम शांति का अनुभव करते थे। वैसे अभी तो यहाँ लाल कमल के फूल नहीं खिले हुए हैं और बत्तख़ों की संख्या बहुत कम है, जो आप वीडियो में देख सकते हैं। हाँ पर यहाँ आकर असीम शांति का अनुभव अवश्य हुआ।  

जल मंदिर, पावापुरी भगवान महावीर का निर्वाण स्थल

किनारे से सरोवर के मध्य बने जलमंदिर तक जाने के लिए करीब 180 मीटर का एक पुल बना हुआ है। उत्तर दिशा की ओर पुल के शुरू में बने लाल बलुआ पत्थर से बने भव्य मेहराबी प्रवेश द्वार को पार कर यहाँ पहुंचना होता है। इस जलमंदिर की वास्तुकला, कलाकृति अतुलनीय है। इसकी शोभा देखते ही बनती है। धर्म में आस्था नहीं रखने वाले लोग भी इस मंदिर का आकर्षण और दिव्यता को देखने के लिए यहां आते हैं।

English Translate

Jal Mandir, Pawapuri

Pawapuri is a city located in Nalanda district of Bihar state of India. It is a very holy city for the followers of Jainism, because it is believed that Lord Mahavira attained salvation here. The beauty of the Jal Mandir here is worth seeing. The Jal Mandir of Pawapuri is a major pilgrimage site for the followers of Jainism. Lord Mahavira attained salvation i.e. Nirvana at this place.

Lord Mahavira, the 24th Tirthankara of Jainism, was born in Kundalpur, Vaishali in Bihar, 599 years before Christ. At the age of thirty, Mahavira became disillusioned with the world and renounced the kingdom and took up sanyaas. At the age of 72, he attained Mahaparinirvana in Pawapuri on the day of Diwali. Therefore, the followers of Jainism also celebrate Diwali with great devotion and enthusiasm.
जल मंदिर, पावापुरी भगवान महावीर का निर्वाण स्थल
This is the same place where Lord Mahavira gave his first and last sermon after attaining enlightenment. From this place, Lord Mahavira gave the message of live and let live with non-violence to the world. Today, where Jal Mandir is located, the last rites of Lord Mahavir were performed. It is said that lakhs of people attended the last rites of Lord Mahavir. After the last rites, people started taking the holy ashes of his body with them. But the number of people was so high that when the ashes were over, they started taking soil from there to take with them.

During this time, so much soil was raised that water came out from there and a lake was formed. Within no time, this place turned into a lake of 84 bighas. The followers of Jainism believe that all the sins of people are erased by just coming to Pavapuri. Although today there are almost no people who believe in Jainism here, but there is no lack of devotion towards Lord Mahavir. Tourists and devotees from all over the world come here to bow their heads with faith.

The wishes made from the heart are fulfilled here. Lakhs of tourists come here every year. This Jal Mandir is very famous and worth seeing. In the place of worship of this magnificent and beautiful temple, there is an ancient Charan Paduka of Lord Mahavir. This temple was built by Lord Mahavir's elder brother Raja Nandivardhan. This divine temple made of marble has been renovated from time to time.
जल मंदिर, पावापुरी भगवान महावीर का निर्वाण स्थल
The local people here say that at one time this lake was full of red lotus flowers and there used to be countless ducks among the red lotus flowers. People used to experience immense peace by coming here. By the way, right now the red lotus flowers are not blooming here and the number of ducks is very less, which you can see in the video. Yes, but coming here definitely gave an experience of immense peace.

There is a bridge of about 180 meters to go from the shore to the Jal Mandir built in the middle of the lake. One has to reach here by crossing the grand arched entrance made of red sandstone built at the beginning of the bridge towards the north. The architecture and artwork of this Jal Mandir is incomparable. Its beauty is worth seeing. People who do not believe in religion also come here to see the attraction and divinity of this temple.

Bihar Museum of Wax || मोम का संग्रहालय || लंदन की तरह पटना में Wax Museum || BMW

भ्रम की दुनिया में कदम रखना: बिहार मोम संग्रहालय

चलिए आज आप सभी को लिए चलते हैं एक आभासी दुनिया (बीएमडब्लू/BMW) में, चौंकिए नहीं हम BMW गाड़ी की बात नहीं कर बल्कि Bihar Museum of Wax की बात कर रहे, जहाँ दुनिया भर के मशहूर सेलिब्रिटी और नामचीन हस्तियों के साथ हम फोटो या सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि अपने पसंदीदा हस्तियों, ऐतिहासिक हस्तियों या प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों से करीब से मिलना कैसा होगा? हम एक ऐसे जगह की बात कर रहे हैं, जहाँ वास्तविकता कला के साथ सहज रूप से घुलमिल जाती है, जहाँ कलात्मकता और इतिहास एक दूसरे से अलग एक अनूठा अनुभव बनाने के लिए एक साथ आते हैं।

Bihar Museum of Wax || मोम का संग्रहालय || लंदन की तरह पटना में Wax Museum || BMW

सिटी सेंटर पटना मॉल में बसे बिहार मोम संग्रहालय की आकर्षक दुनिया में आपका स्वागत है। चलते हैं पटना में अपनी तरह के इस पहले मोम संग्रहालय की यात्रा पर। मैं लखनऊ में रहती हूँ और यहाँ इस तरह का कोई संग्रहालय नहीं है और यह पहली बार ही है, जब किसी मोम की दुनिआ में कदम रखा है। यह सिटी सेंटर मॉल पटना में स्थित है। 

जीवन को मूर्त रूप देने की कला

कितनी ही प्रतिभा है, लोगों में और इसी प्रतिभा में से एक है मोम को मूर्त रूप देना। तो मोम की मूर्ति बनाने की जटिल कला में तल्लीन हो जाइए, जिसमें तस्वीरों का अध्ययन, सूक्ष्म माप, मूर्तिकला, ढलाई और जटिल विवरण जोड़ने जैसे कई चरण शामिल हैं। बिहार मोम संग्रहालय में ऐतिहासिक हस्तियों, प्रसिद्ध हस्तियों और सांस्कृतिक प्रतीकों को प्रदर्शित करते हुए सावधानीपूर्वक तैयार की गई प्रतिकृतियों का संग्रह है। प्रत्येक आकृति उन प्रतिभाशाली कलाकारों के असाधारण कौशल और शिल्प कौशल का प्रमाण है, जो मोम में जान फूंकते हैं, हर जटिल विवरण और बारीकियों को बड़ी मेहनत से कैद करते हैं।

Bihar Museum of Wax || मोम का संग्रहालय || लंदन की तरह पटना में Wax Museum || BMW

महान शासकों और स्वतंत्रता सेनानियों से लेकर साहित्य के उस्तादों और समाज सुधारकों तक, बिहार वैक्स म्यूज़ियम बिहार और भारत की समृद्ध विरासत का सार समेटे हुए है। प्रत्येक मोम की मूर्ति एक अनूठी कहानी बयां करती है, जो हमें अलग-अलग युगों में ले जाती है। 

बिहार के गौरव को प्रदर्शित करता संग्रहालय

बिहार वैक्स म्यूज़ियम बिहार के उल्लेखनीय व्यक्तियों की उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाने में बहुत गर्व महसूस करता है। बिहार से आए भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और प्रसिद्ध गणितज्ञ डॉ. आनंद कुमार जैसे दिग्गजों के जीवन का अन्वेषण करें। दलेर मेहंदी, एम.एस. धोनी और अन्य जिन्होंने विश्व मंच पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

ग्लैमर और स्टारडम

Bihar Museum of Wax || मोम का संग्रहालय || लंदन की तरह पटना में Wax Museum || BMW

क्या आपने कभी हॉलीवुड और बॉलीवुड के अभिजात वर्ग या संगीत के दिग्गजों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का सपना देखा है? बिहार वैक्स म्यूजियम आपके पसंदीदा सितारों के साथ करीब से मिलने और उनसे निजी तौर पर मिलने का अवसर प्रदान करता है, आभासी ही सही। 

Bihar Museum of Wax || मोम का संग्रहालय || लंदन की तरह पटना में Wax Museum || BMW

मनोरंजन उद्योग की चमक-दमक का पता लगाएं और दिग्गज अभिनेताओं, संगीतकारों और खेल जगत के दिग्गजों से रूबरू हों। अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी के साथ बेहतरीन सेल्फी लें और ऐसी यादें बनाएं जो जीवन भर बनी रहेंगी।

Bihar Museum of Wax || मोम का संग्रहालय || लंदन की तरह पटना में Wax Museum || BMW

यहां 3 फ्लोर में बिहार के महापुरुष, बॉलीवुड और हॉलीवुड के कलाकार, क्रिकेटर, बिहार के नामचीन राजनीति जगत के दिग्गज और सुपर थर्टी के आनंद एक साथ नजर आ रहे हैं। इसके प्रवेश द्वार पर एंग्री बर्ड हमारा वेलकम करती है। 

Bihar Museum of Wax || मोम का संग्रहालय || लंदन की तरह पटना में Wax Museum || BMW

प्रथम तल पर 

इस वैक्स म्यूजियम में सबसे पहले तल्ले पर बॉलीवुड हॉलीवुड की थीम बनाई गई है, जहां बिहार के नामचीन कलाकार सुशांत सिंह राजपूत और सोनाक्षी सिन्हा एक साथ नजर आ रहे हैं, तो वही दिलेर मेहंदी और माइकल जैकसन भी यहाँ मौजूद हैं। 


Bihar Museum of Wax || मोम का संग्रहालय || लंदन की तरह पटना में Wax Museum || BMW

बॉलीवुड-हॉलीवुड गैलरी में क्रिकेट जगत के मशहूर दो दिग्गज की भी स्टैच्यू है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले बिहार झारखंड की शान महेंद्र सिंह धोनी दोनों एक साथ वैक्स म्यूजियम में नजर आ रहे हैं। 

दूसरे तल पर 

Bihar Museum of Wax || मोम का संग्रहालय || लंदन की तरह पटना में Wax Museum || BMW

दूसरे तल्ले की अगर हम बात करें तो वहां पर बिहार के नामचीन राजनीतिक जगत के दिग्गज के साथ देशभर के प्रतिष्ठित लोगों को जगह दी गई है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर वैक्स म्यूजियम में मौजूद हैं तो वहीं बिस्मिल्लाह भी दूसरे तल्ले पर नजर आ रहे हैं। 

Bihar Museum of Wax || मोम का संग्रहालय || लंदन की तरह पटना में Wax Museum || BMW

जयप्रकाश नारायण, महात्मा गांधी, बिरसा मुंडा समेत कई हस्तियां के मोम के पुतले यहां लगाए गए हैं। सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार का भी मोम का पुतला यहाँ मौजूद है। 

तीसरे तल पर 

वैक्स म्यूजियम के सबसे आखिरी तल्ले यानी तीसरे तल पर बिहार के महापुरुषों की झलक मोम के पुतले में देखने को मिलती है। गुरु गोविंद सिंह, सम्राट अशोक, आर्यभट्ट, चाणक्य, बाबू वीर कुंवर सिंह, शेरशाह सूरी समेत कई ऐसे नाम जो बिहार के गौरवशाली इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हैं, उनके स्टैच्यू यहां पर लगाए गए हैं। 

Bihar Museum of Wax || मोम का संग्रहालय || लंदन की तरह पटना में Wax Museum || BMW

एक अविस्मरणीय अनुभव

बिहार के इस वैक्स म्यूजियम में जाना न केवल एक दृश्य आनंद है, बल्कि एक बहु-संवेदी अनुभव है। मोम के पुतलों में जीवन की झलक है, जहां तकनीक और कहानी कहने का सहज मिश्रण है। संवर्धित वास्तविकता प्रदर्शन, आभासी पर्यटन और आकर्षक कथाओं में शामिल हों जो प्रदर्शनों को जीवंत बनाते हैं और हमें आश्चर्य में डालते हैं। इन प्रतिमाओं को देखने पर ऐसा लग रहा है मानो अब यह बोल उठेंगे। जाहिर है बिहार के लोगों के लिए यह बेहद ही अनूठा उपहार है। 

Bihar Museum of Wax || मोम का संग्रहालय || लंदन की तरह पटना में Wax Museum || BMW

कभी मौका मिले तो अपनी जिज्ञासा को अवश्य शांत करें और एक बार इस संग्रहालय में जाएँ, आश्चर्य और कल्पना की दुनिया में कदम रखें, जहाँ हर यात्रा एक अनूठा रोमांच है, जो आपको किंवदंतियों के बीच चलने, संस्कृतियों का पता लगाने और अतीत के साथ-साथ वर्तमान से मूर्त और अविस्मरणीय तरीके से जोड़ता है।

Bihar Museum of Wax || मोम का संग्रहालय || लंदन की तरह पटना में Wax Museum || BMW

बिहार म्यूजियम ऑफ वैक्स सुबह 11 बजे से शाम 7.30 बजे तक खुला रहता है, जिसमें प्रति स्लॉट बुक होती है। एक बार में 15 लोग अंदर जाते हैं। प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति ₹150 है, तथा 3 वर्ष से कम आयु के बच्चे का प्रवेश निःशुल्क हैं।

Watch this👆🏻 video

तख्त श्री पटना साहिब या श्री हरमंदिर जी पटना साहिब || Takht Sri Patna Sahib or Sri Harmandir Ji Patna Sahib

पटना साहिब (Patna Sahib)

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब को सिख धर्म में दूसरा सबसे पवित्र तख्त माना जाता है। यह स्थान सरबंस दानी दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जन्म स्थली के रूप में परम पूज्यनीय है। यह सिखों की अलौकिक शक्ति की 5 पीठों में से एक है और तीन सिख गुरुओं द्वारा अधिष्ठापित किया गया है। पराक्रम और निडरता का प्रतीक यह तीर्थ स्थान, तीर्थ यात्रियों के अंदर महान धर्म - परायणता को प्रेरित करता है और पटना शहर की यशस्वी विरासत में गर्व का स्थान रखता है।

तख्त श्री पटना साहिब या श्री हरमंदिर जी पटना साहिब || Takht Sri Patna Sahib or Sri Harmandir Ji Patna Sahib

पटना के एक पुराने मोहल्ले स्थित जो पहले कूचा फारुख खान कहलाता था, अब हरिमंदिर गली के नाम से जाना जाता है। माता गुजरी का कुआं आज भी यहां मौजूद है। तख्त हरिमंदिर साहिब जी को 'पटना साहिब' भी कहा जाता है।

तख्त श्री पटना साहिब या श्री हरमंदिर जी पटना साहिब

पटना शहर में स्थित सिख आस्था से जुड़ा यह एक ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल है। यह सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का जन्म स्थान है। गुरु गोविंद सिंह का जन्म 26 दिसंबर 1666 शनिवार को 1:20 पर माता गुजरी के गर्भ से पटना बिहार में हुआ था। उनका बचपन का नाम गोविंद राय था। यह महाराजा रंजीत सिंह द्वारा बनवाया गया गुरुद्वारा है, जो स्थापत्य कला का सुंदर नमूना है।

तख्त श्री पटना साहिब या श्री हरमंदिर जी पटना साहिब || Takht Sri Patna Sahib or Sri Harmandir Ji Patna Sahib

पटना साहिब का इतिहास

यह स्थान सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के जन्म स्थान तथा गुरु नानक देव के साथ गुरु तेग बहादुर सिंह की पवित्र यात्राओं से जुड़ा है। आनंदपुर जाने से पूर्व गुरु गोविंद सिंह के प्रारंभिक वर्ष यहीं व्यतीत हुए।भारत और पाकिस्तान में कई ऐतिहासिक गुरुद्वारे की तरह इस गुरुद्वारा को महाराजा रणजीत सिंह द्वारा बनवाया गया था।

श्री गुरु तेग बहादुर सिंह साहिब जी यहां बंगाल व असम की फेरी के दौरान आए। गुरु साहिब यहां सासाराम और गया होते हुए आए थे। गुरु साहिब के साथ माता गुजरी जी और मामा कृपाल दास जी भी थे। अपने परिवार को यहां छोड़कर गुरु साहिब आगे चले गए। यह जगह श्री सलिसराय जौहरी का घर था। श्री सलिसराय जौहरी श्री गुरु नानक देव जी के भक्त थे। श्री गुरु नानक देव जी भी यहां श्री सलिसराय जौहरी के घर आए थे। जब गुरु साहिब यहां पहुंचे तो जो डेहरी लांघ कर अंदर आए, वह अब तक मौजूद है। श्री गुरु तेग बहादुर सिंह साहिब जी के असम फेरी पर चले जाने के बाद बाल गोविंद राय जी का जन्म माता गुजरी जी के कोख से हुआ। जब गुरु साहिब को यह खबर मिली तब गुरु साहिब असम में थे। बाल गोविंद राय जी यहां 6 साल की आयु तक रहे। इनका मूल नाम 'गोविंद राय' था।

तख्त श्री पटना साहिब या श्री हरमंदिर जी पटना साहिब || Takht Sri Patna Sahib or Sri Harmandir Ji Patna Sahib

गोविंद सिंह जी को सैनिक जीवन के प्रति बहुत लगाव था जो उन्हें अपने दादा गुरु हरगोविंद सिंह से मिला था और उन्हें महान बौद्धिक संपदा भी उत्तराधिकार में मिली थी। वह बहुभाषा विद थे, जिन्हें फारसी, अरबी,संस्कृत और अपनी मातृभाषा पंजाबी का ज्ञान था। उन्होंने सिख कानून को सूचीबद्ध किया तथा काव्य रचना की। सिख ग्रंथ दशम ग्रंथ (दसवां खंड) लिखकर प्रसिद्धि पाई। उन्होंने देश धर्म और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सिखों को संगठित कर सैनिक परिवेश में ढाला।

दसवें गुरु गोविंद सिंह जी स्वयं एक ऐसे ही महापुरुष है, जो उस युग की आतंकवादी शक्तियों का नाश करने तथा धर्म एवं न्याय की प्रतिष्ठा के लिए गुरु तेग बहादुर सिंह जी के यहां अवतरित हुए। इसी उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा था-

 "मुझे परमेश्वर ने दुष्टों का नाश करने और धर्म की स्थापना करने के लिए भेजा हैं।"

तख्त श्री पटना साहिब या श्री हरमंदिर जी पटना साहिब || Takht Sri Patna Sahib or Sri Harmandir Ji Patna Sahib

पटना साहिब का महत्व 

यह स्थान दुनियाभर में फैले सिख धर्मावलंबियों के लिए बहुत पवित्र है। सिखों के लिए हरमंदिर साहिब पांच प्रमुख तख्तों में से एक है। गुरु नानक देव की वाणी से अति प्रभावित पटना के श्री सलिसराय जौहरी ने अपने महल को धर्मशाला बनवा दिया। भवन के इस हिस्से को मिलाकर गुरुद्वारे का निर्माण किया गया है। यहां गुरु गोविंद सिंह से संबंधित अनेक प्रमाणिक वस्तुएं रखी हुई हैं। इसकी बनावट गुंबद नुमा है। बालक गोविंद राय के बचपन का पंगुरा (पालना), लोहे के चार तीर, तलवार, पादुका, चंदन का गंगा हाथी दांत का खड़ा हुआ नौवें गुरु के चंदन का खड़ा हूं गुरुजी का 300 वर्ष पुराना चोला,गुरु तेग बहादुर गुरु गोविंद सिंह तथा माता सुंदरी के हस्तलिखित हुकुम नामों की पुस्तकें गुरुद्वारे में सुरक्षित है। प्रकाशोत्सव के अवसर पर पर्यटकों की यहां भारी भीड़ उमड़ती है।

तख्त श्री पटना साहिब या श्री हरमंदिर जी पटना साहिब || Takht Sri Patna Sahib or Sri Harmandir Ji Patna Sahib

स्मृतिवाला गुरुद्वारा (कंगन घाट)

दशमेश गुरु श्री गोविंद सिंह ने कंगन घाट पर खेल-खेल में एक कंगन गंगा में फेंक दिए थे। गुरु महाराज के साथ खेल रहे बच्चे जब कंगन निकालने गंगा में घुसे तो असंख्य कंगन देखकर आश्चर्यचकित रह गए। जब माझी गंगा से कंगन निकालने लगा तो गुरु जी बोले कि गंगा हमारी तिजोरी हैं, और तुम हमारा कंगन पहचान कर निकाल लो। उसी समय लोगों ने उन्हें ईश्वर का स्वरूप माना। विश्व के कोने-कोने से सिख संगत यहां मत्था टेकने आती है।

तख्त श्री पटना साहिब या श्री हरमंदिर जी पटना साहिब || Takht Sri Patna Sahib or Sri Harmandir Ji Patna Sahib

English Translate

Patna Sahib

Takht Shri Harimandir Ji Patna Sahib is considered to be the second holiest Takht in Sikhism. This place is revered as the birth place of Sarbans Dani Dashmesh father Shri Guru Gobind Singh Ji. It is one of the 5 peeths of the supernatural power of the Sikhs, and is consecrated by three Sikh Gurus. A symbol of valor and fearlessness, this pilgrimage site inspires great piety among the pilgrims, and the city of Patna occupies a place of pride in its glorious heritage.

तख्त श्री पटना साहिब या श्री हरमंदिर जी पटना साहिब || Takht Sri Patna Sahib or Sri Harmandir Ji Patna Sahib

Located in an old locality of Patna, which was earlier called Kucha Farooq Khan, now known as Harimandir Gali. Mata Gujri's well still exists here. Takht Harmandir Sahib Ji is also known as 'Patna Sahib'.

Takht Sri Patna Sahib or Sri Harmandir Ji Patna Sahib

Situated in the city of Patna, it is a historical sightseeing associated with the Sikh faith. It is the birth place of the tenth Guru of the Sikhs, Gobind Singh. Guru Gobind Singh was born on Saturday, 26 December 1666 at 1:20 in Patna, Bihar from the womb of Mata Gujri. His childhood name was Govind Rai. This is a Gurudwara built by Maharaja Ranjit Singh, which is a beautiful specimen of architecture.

तख्त श्री पटना साहिब या श्री हरमंदिर जी पटना साहिब || Takht Sri Patna Sahib or Sri Harmandir Ji Patna Sahib

History of Patna Sahib

This place is associated with the birth place of Guru Gobind Singh, the tenth Guru of the Sikhs and the holy visits of Guru Tegh Bahadur Singh with Guru Nanak Dev. Guru Gobind Singh's formative years were spent here before moving to Anandpur. Like many historical gurdwaras in India and Pakistan, this gurdwara was built by Maharaja Ranjit Singh.

Sri Guru Tegh Bahadur Singh Sahib ji came here during the ferry to Bengal and Assam. Guru Sahib came here via Sasaram and Gaya. Guru Sahib was accompanied by Mata Gujri ji and Mama Kripal Das ji. Leaving his family here, Guru Sahib went ahead. This place was the home of Shri Salis Rai Johri. Shri Salisarai Johri was a devotee of Shri Guru Nanak Dev Ji. Shri Guru Nanak Dev Ji also visited Shri Salisrai Johri's house here. When Guru Sahib reached here, the one who came in by crossing the dehri is still there. After the departure of Sri Guru Tegh Bahadur Singh Sahib Ji on the Assam Ferry, Bal Govind Rai Ji was born from the womb of Mata Gujri Ji. Guru Sahib was in Assam when Guru Sahib got this news. Bal Govind Rai ji stayed here till the age of 6 years. His original name was 'Govind Rai'.

तख्त श्री पटना साहिब या श्री हरमंदिर जी पटना साहिब || Takht Sri Patna Sahib or Sri Harmandir Ji Patna Sahib

Govind Singh ji was very fond of military life which he got from his grandfather Guru Hargobind Singh and he also inherited great intellectual property. He was a multilingual scholar, having knowledge of Persian, Arabic, Sanskrit and his mother tongue Punjabi. He cataloged Sikh law and composed poetry. He rose to fame by writing the Sikh scripture Dasam Granth (tenth volume). He organized Sikhs and molded them in a military environment to protect the country's religion and freedom.

Tenth Guru Gobind Singh ji himself is one such great man, who incarnated at Guru Tegh Bahadur Singh ji to destroy the terrorist forces of that era and for the prestige of religion and justice. Clarifying this objective, he said-

 "God has sent me to destroy the wicked and establish righteousness."

तख्त श्री पटना साहिब या श्री हरमंदिर जी पटना साहिब || Takht Sri Patna Sahib or Sri Harmandir Ji Patna Sahib

Significance of Patna Sahib

This place is very sacred for the people of Sikh religion spread all over the world. Harmandir Sahib is one of the five major Takhts for Sikhs. Very impressed by the speech of Guru Nanak Dev, Shri Salisarai Johri of Patna made his palace a Dharamshala. The Gurudwara has been constructed by mixing this part of the building. Many authentic items related to Guru Gobind Singh are kept here. Its structure is dome shaped. Childhood cradle of boy Govind Rai, four iron arrows, sword, paduka, sandalwood ganga ivory stand of the ninth guru's sandalwood, 300 years old chola of Guruji, Guru Tegh Bahadur Guru Gobind Singh and mother Books of Sundari's handwritten Hukum names are preserved in the Gurudwara. On the occasion of the festival of lights, huge crowds of tourists gather here.

तख्त श्री पटना साहिब या श्री हरमंदिर जी पटना साहिब || Takht Sri Patna Sahib or Sri Harmandir Ji Patna Sahib

Smritiwala Gurdwara (Banglan Ghat)

Dasmesh Guru Shri Govind Singh had thrown a bracelet into the Ganges in a game play at Kangan Ghat. When the children playing with Guru Maharaj entered the Ganges to take out the bracelets, they were surprised to see innumerable bracelets. When Majhi started taking out the bracelet from the Ganges, Guru ji said that Ganga is our safe, and you identify our bracelet and take it out. At that time people considered him as the form of God. Sikh Sangat from every corner of the world comes here to pay their respects.

तख्त श्री पटना साहिब या श्री हरमंदिर जी पटना साहिब..👆

हरिमंदिर साहिब (Golden Temple), स्वर्ण मन्दिर

शांति स्तूप, बिहार, राजगीर || Shanti stupa, Bihar, Rajgir

शांति स्तूप

बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में वैसे तो कई पर्यटक और तीर्थ स्थल है, जिसकी चर्चा मैंने पिछले ब्लॉग में की है। इस क्रम को आज और आगे बढ़ाते हैं और चलते हैं "विश्व शांति स्तूप" जो राजगीर का प्रमुख आकर्षण है। बौद्ध धर्म मानने वालों के लिए यह बेहद खास है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान बुद्ध खुद भी यहां तीन बार आए थे।

शांति स्तूप, बिहार, राजगीर || Shanti stupa, Bihar, Rajgir

यह स्तूप 400 मीटर ऊंची रत्नागिरी पहाड़ी पर स्थित है। जैसा कि नाम है शांति स्तूप, वैसे ही यहाँ बेहद सुकून और शांति है। मौसम भी खुशनुमा है। संगमरमर के पत्थरों से बने इस विश्व शांति स्तूप में भगवान बुद्ध की चार स्वर्ण प्रतिमाएं हैं। ये चार स्वर्ण प्रतिमाएं जीवन के चार चरणों जन्म, ज्ञान, उपदेश और मृत्यु को दर्शाती हैं।

शांति स्तूप, बिहार, राजगीर || Shanti stupa, Bihar, Rajgir

यह स्तूप संगमरमर के पत्थरों से निर्मित है और स्तूप के चार कोनों में बुद्ध की चार आकर्षक मूर्तियाँ है जो इस स्तूप को और भी मनमोहक बनाती हैं। विश्व शांति स्तूप के चारों तरफ बने प्रदक्षिणा पथ से राजगीर का सुंदर नजारा देखने को मिलता है। चारों ओर बिखरी हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता हमलोगों को यहां कुछ और देर तक रुकने के लिए कह रही है।

शांति स्तूप, बिहार, राजगीर || Shanti stupa, Bihar, Rajgir

इस पहाड़ी की चोटी तक पहुँचने के लिए "रोपवे" से होकर आना पड़ता है जो इस सफर को और भी रोमांचक बनाता है। इस स्थान की नैसर्गिक और प्राकृतिक सुंदरता इस जगह को बेहद खूबसूरत बनाती है। वैसे यहाँ ट्रैकिंग करके भी पहुँच सकते हैं, पर हमने रोपवे ही चुना। 

शांति स्तूप, बिहार, राजगीर || Shanti stupa, Bihar, Rajgir

जैसा कि हमने यहाँ आने के पहले सुना था कि इस डेढ़ किलोमीटर लंबे रोपवे में एक के पीछे एक करके कई कुर्सी लगी हैं और कुर्सी पर सिर्फ एक ही व्यक्ति बैठ सकता है, जो खुली हुई रहती है और पहाड़ी पर गुजरने के दौरान डर भी पैदा करती है। लोग इसका आनंद भी लेते हैं, पर यहाँ पहुँचने के बाद पता लगा कि कुर्सी वाली रोपवे के पैरेलल ही केबिन रोपवे चल रही है और हमलोग केबिन रोपवे से ही ऊपर गए। हम रोपवे से ऊपर जाते हुए यहां की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहार सकते हैं।

शांति स्तूप, बिहार, राजगीर || Shanti stupa, Bihar, Rajgir

यहां गर्मी काफी पड़ती है इसलिए गर्मी में यहां आने से बचना चाहिए। यहां आने का सबसे अच्छा समय फरवरी से मार्च और सितंबर से नवंबर के बीच का है। हम यहाँ मार्च के दूसरे हफ्ते में थे (पोस्ट थोड़ी देर से डल रही), इस समय पर मौसम खुशनुमा था, न गर्मी थी न सर्दी। 

शांति स्तूप, बिहार, राजगीर || Shanti stupa, Bihar, Rajgir

विश्व शांति स्तूप को जापान के प्रमुख बौद्ध समूह से जुड़े भिक्षु निशिदात्सु फूजी गुरुजी ने बनवाया था। इसका शिलान्यास राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने 1965 में किया था और इसका उद्घाटन राष्ट्रपति वीवी गिरि ने साल 1969 में किया। इस जगह के पास ही में भगवान बु्द्ध का प्रिय स्थल गृद्धकूट है। यहां आने वाले पर्यटक गृद्धकूट भी जरूर जाते हैं। भगवान बुद्ध ने यहां काफी समय बिताया था।

राजगीर की तरह ही वैशाली, पटना, गया, सारनाथ, दिल्ली और नेपाल के लुंबिनी में भी इसी तरह का स्तूप बना हुआ है। 

शांति स्तूप, बिहार, राजगीर || Shanti stupa, Bihar, Rajgir

English Translate

Shanti Stupa

There are many tourist and pilgrimage places in Rajgir of Nalanda district of Bihar, which I have discussed in the previous blog. Today let us take this sequence further and visit "Vishwa Shanti Stupa" which is the main attraction of Rajgir. This is very special for those who believe in Buddhism. It is said that Lord Buddha himself came here three times.

शांति स्तूप, बिहार, राजगीर || Shanti stupa, Bihar, Rajgir

This stupa is situated on the 400 meter high Ratnagiri hill. As the name suggests, Shanti Stupa, there is immense peace and tranquility here. The weather is also pleasant. This Vishwa Shanti Stupa made of marble stones has four golden statues of Lord Buddha. These four golden statues represent the four stages of life: birth, knowledge, teachings and death.

शांति स्तूप, बिहार, राजगीर || Shanti stupa, Bihar, Rajgir

This stupa is made of marble stones and there are four attractive statues of Buddha in the four corners of the stupa which makes this stupa even more attractive. A beautiful view of Rajgir can be seen from the circumambulation path built around Vishwa Shanti Stupa. The greenery and natural beauty scattered all around is asking us to stay here for some more time.

शांति स्तूप, बिहार, राजगीर || Shanti stupa, Bihar, Rajgir

To reach the top of this hill one has to come through "ropeway" which makes this journey even more exciting. The scenic and natural beauty of this place makes this place very beautiful. Although one can reach here by trekking also, we chose ropeway only.

शांति स्तूप, बिहार, राजगीर || Shanti stupa, Bihar, Rajgir

As we had heard before coming here that in this one and a half kilometer long ropeway, there are many chairs installed one after the other and only one person can sit on the chair, which remains open and also creates fear while passing over the hill. Does it. People also enjoy it, but after reaching here we found out that the cabin ropeway is running parallel to the chair ropeway and we went up through the cabin ropeway only. We can admire the natural beauty of this place closely by going up the ropeway.

शांति स्तूप, बिहार, राजगीर || Shanti stupa, Bihar, Rajgir

It is very hot here, hence one should avoid coming here in summer. The best time to visit here is between February to March and September to November. We were here in the second week of March (post being delayed for a while), the weather at this time was pleasant, neither hot nor cold.

Vishwa Shanti Stupa was built by Nishidatsu Fuji Guruji, a monk associated with Japan's leading Buddhist group. Its foundation stone was laid by President Dr. Sarvepalli Radhakrishnan in 1965 and it was inaugurated by President VV Giri in the year 1969. Near this place is Gridhkoot, the favorite place of Lord Buddha. Tourists coming here also definitely visit Gridhakoot. Lord Buddha spent a lot of time here.

Like Rajgir, similar stupas are built in Vaishali, Patna, Gaya, Sarnath, Delhi and Lumbini of Nepal.


Shanti stupa, Bihar, Rajgir, watch this video👆🏻

ह्वेन त्सांग स्मारक (Hieun Tsang memorial) जुआनज़ैंग (Xuan Zang)( Hsuen Tsang ) Memorial

ह्वेन त्सांग स्मारक (Hieun Tsang memorial)

जैसा कि हम सभी जानते हैं भारतीय संस्कृति भारत के विस्तृत इतिहास, साहित्य, विलक्षण भूगोल, विभिन्न धर्मों तथा उनकी परम्पराओं का सम्मिश्रण है। भारत एक ऐसा देश है, जहां धार्मिक विविधता और सहिष्णुता को कानून और समाज दोनों की मान्यता प्राप्त है। खैर, चलिए आज हम बात करेंगे बिहार के नालंदा जिले में स्थित ह्वेन त्सांग स्मारक की जिसका निर्माण चीनी विद्वान भिक्षु और यात्री हेनसांग के सम्मान में किया गया था। ह्वेन त्सांग नालंदा विश्वविद्यालय के एक छात्र थे, बाद में वे नालंदा विश्वविद्यालय में शिक्षक भी बन गए।

ह्वेन त्सांग स्मारक (Hieun Tsang memorial)

ह्वेन त्सांग एक लोकप्रिय चीनी यात्री थे, जो 633 ईस्वी में नालंदा विश्वविद्यालय में बौद्ध धर्म और रहस्यवाद का अध्ययन करने के लिए भारत आये और वह 12 वर्षों तक यहां रहे। त्सांग ने देश भर की यात्रा की और बौद्ध धर्म पर गहन अध्ययन के लिए तक्षशिला का भी दौरा किया।  

सूरजपुर झील के किनारे प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहरों के पास (लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर)  जिस स्थान पर वे अपने शिक्षक आचार्य शील भद्र से योग सीखते थे, वहीं पर इस स्मारक को बनाया गया है, जो वर्तमान में बिहार के सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक है। ह्वेन त्सांग मेमोरियल हॉल नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापत्य शैली का एक विशिष्ट अनुस्मारक है। पूरे भवन परिसर को पारंपरिक चीनी मंदिर के रूप में डिजाइन किया गया है।

ह्वेन त्सांग स्मारक (Hieun Tsang memorial)
ह्वेन त्सांग मेमोरियल हॉल का मुख्य द्वार बाहर से 

निर्माण में लग गए 24 साल

इस ह्वेन सांग मेमोरियल हॉल का निर्माण कार्य 1960 में शुरू किया गया था, जिसे बनाने में 24 साल लगे और यह 1984 में बनकर तैयार हुआ। इस मेमोरियल हॉल का निर्माण भारत चीन के सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था। इस हॉल का निमार्ण का फैसला 1957 में किया गया था। अपने प्रवास के दौरान, त्सांग ने कई दस्तावेज एकत्र किए जो बौद्ध लेखन के इतिहास का एक प्रमुख स्रोत है। ये सभी मेमोरियल हॉल में अच्छी तरह से संरक्षित हैं।

प्राचीन नालंदा की शैली पर ही है बना

यह स्मारक कक्ष प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की शैली के आधार पर ही बनाया गया है। इस जगह पर ह्वेन त्सांग के जीवन के बारे में बहुत कुछ जानने को है। स्मारक के अंदर प्रदर्शित कुछ चित्रों में भगवान बुद्ध की चंदन और सुनहरी मूर्तियों के साथ ह्वेन त्सांग की रचनाएं और भारत और चीन में बौद्ध धर्म के बारे में काफ़ी सारी अध्ययन की किताबें और रचनाएं रखी हुई हैं। बेहद सुकून और शांति वाली जगह है। कभी बिहार घूमने का मन हुआ तो यहाँ भी जरूर जाइए। 

ह्वेन त्सांग स्मारक (Hieun Tsang memorial)
ह्वेन त्सांग मेमोरियल हॉल का मुख्य द्वार अंदर से 

20 वर्ष की अवस्था में बौद्ध भिक्षु बने ह्वेन सांग

ह्वेनसांग का जन्म 630 ईसा के लगभग एक सामान्य परिवार में हुआ था। 3 भाइयों में सबसे छोटे थे और उनका स्वभाव अपने दोनों भाइयों से कुछ अलग ही था। युवा अवस्था में आते ही बौद्ध धर्म का आकर्षण उनमें ऐसा जागा कि उन्होंने बौद्ध भिक्षु बनने का संकल्प लिया। 20 वर्ष की अवस्था में बौद्ध भिक्षु बनने के बाद उन्होंने चीनी बौद्धविहारों में इस धर्म-दर्शन को गंभीरता से जानना चाहा, लेकिन उनकी ज्ञानपिपासा वहां शान्त न हो सकी। उसके बाद उन्होंने निश्चय किया कि वह भारत जाकर वहां के मूल का अध्ययन करेंगे। वह मध्य एशिया के रास्ते ताशकन्द, समरकन्द तथा काबुल होते हुए 1 वर्ष की यात्रा कर भारत पहुंचे। 

सम्पूर्ण भारत का भ्रमण करते हुए वे मगध की राजधानी पाटलीपुत्र पहुंचे, जो उस समय ज्ञान, शिक्षा व संस्कृति का केन्द्र थी। यहां पर उनकी ज्ञान पिपासा शान्त हुई। उन्होंने यहाँ के मन्दिरों, स्तूपों, उघैर विहारों का दर्शन किया। बोधगया जाकर महात्मा बुद्ध के दर्शन की अनुभूति उन्हें प्राप्त हुई, जिसके बाद वह ज्ञान के सबसे बडे केन्द्र नालंदा विश्वविद्यालय पहुंचे। 

ह्वेनसांग की जापानी पेंटिंग (ह्वेन त्सांग)
ह्वेनसांग की जापानी पेंटिंग (ह्वेन त्सांग) 

निर्माण का प्रस्ताव "जगदीश कश्यप" द्वारा रखा गया था 

ह्वेन त्सांग द्वारा किए गए कार्यों की स्मृति में इस स्मारक हॉल के निर्माण का प्रस्ताव "जगदीश कश्यप" द्वारा रखा गया था। वह एक बौद्ध विद्वान थे और 1950 के दशक में वह नव नालंदा महाविहार के निदेशक थे। वह ह्वेन त्सांग के नाम पर एक स्मारक हॉल का निर्माण करके उन्हें सम्मानित करने के लिए एक स्मारक बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने झोउ एनलाई, जो उस समय पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधान मंत्री थे, से ह्वेन त्सांग से संबंधित अवशेषों को मेमोरियल हॉल में रखने के लिए भेजने का आग्रह भी किया था।

ह्वेन त्सांग स्मारक (Hieun Tsang memorial)
प्रज्ञा पारमिता हृदय सूत्र शिलालेख से सुसज्जित घंटी

1957 दलाई लामा ने चीनी सरकार की ओर से कुछ बौद्ध आध्यात्मिक पाठ के साथ जुआनज़ैंग से संबंधित एक अवशेष उपहार में दिया। मूल रूप से अवशेष तियानजिन में महान करुणा के मंदिर में रखा गया था । इसके साथ ही त्रिपिटक के इकतालीस खंडों वाली बहुमूल्य पुस्तकों का एक सेट और लगभग चार लाख की धनराशि भी इस पहल के लिए उपहार स्वरूप भेजी गई। इन्हें वर्ष 1957 में भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्राप्त किया गया था । भारत सरकार ने इस पहल के लिए पांच लाख की अतिरिक्त धनराशि प्रदान की। निर्माण कार्य 1960 में शुरू हुआ और लगभग सत्ताईस वर्षों में 1984 में पूरा हुआ। 1960 के दशक की शुरुआत में भारत-चीन युद्ध हुआ था और यही कारण हो सकता है कि मेमोरियल हॉल के निर्माण में इतने साल लग गए। चूँकि जनता की भावनाएँ हमलावर के पक्ष में नहीं थीं इसलिए शायद इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

कौन थे "जगदीश कश्यप"

ह्वेन त्सांग स्मारक (Hieun Tsang memorial)
भिक्षु 'जगदीश कश्यप जी  

शुरुवात में "जगदीश कश्यप" आर्य समाज में थे और एक प्रचारक के पद तक पहुंचे, बाद में श्रीलंका में जीवन के दौरान उनका परिचय बौद्ध धर्म से हुआ, जिसे उन्होंने अपनी भावी जीवन शैली के रूप में अपनाया। वह भारत वापस आये और स्वतंत्रता के बाद 1951 में वह पाली संस्थान के निदेशक बने जिसे अब हम नव नालंदा महाविहार के नाम से जानते हैं। उन्होंने इस संस्थान को शुरू करने और विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो अब एक डीम्ड विश्वविद्यालय है। अपने जीवनकाल में उन्होंने लगभग इकतालीस खंडों में कई त्रिपिटक ग्रंथों का अनुवाद किया।

ह्वेन त्सांग स्मारक (Hieun Tsang memorial)
हॉल के अंदर बुद्ध की मूर्ति

English Translate 

Hieun Tsang Memorial

As we all know, Indian culture is a combination of India's extensive history, literature, unique geography, various religions and their traditions. India is a country where religious diversity and tolerance are recognized by both law and society. Well, today we will talk about the Hiuen Tsang Memorial located in Nalanda district of Bihar, which was built in honor of the Chinese scholar, monk and traveler Hien Tsang. Hiuen Tsang was a student of Nalanda University, later he also became a teacher at Nalanda University.

ह्वेन त्सांग स्मारक (Hieun Tsang memorial)

Hiuen Tsang was a popular Chinese traveller, who came to India in 633 AD to study Buddhism and mysticism at Nalanda University and stayed here for 12 years. Tsang traveled across the country and also visited Takshashila for in-depth study on Buddhism.

This memorial has been built near the ruins of the ancient Nalanda University on the banks of Surajpur Lake (at a distance of about one to one and a half kilometres), at the place where he used to learn yoga from his teacher Acharya Sheel Bhadra, which is currently one of the most famous in Bihar. One of the famous tourist places. The Hiuen Tsang Memorial Hall is a distinctive reminder of the architectural style of Nalanda University. The entire building complex is designed as a traditional Chinese temple.

It took 24 years to build

The construction work of this Hiuen Tsang Memorial Hall was started in 1960, which took 24 years to build and it was completed in 1984. This memorial hall was built with the aim of enhancing cultural relations between India and China. The decision to construct this hall was taken in 1957. During his stay, Tsang collected many documents which form a major source for the history of Buddhist writing. All of these are well preserved in the Memorial Hall.

ह्वेन त्सांग स्मारक (Hieun Tsang memorial)
Inside view of Xuanzang Memorial Hall

It is built on the same style as ancient Nalanda.

This memorial hall has been built on the basis of the style of the ancient Nalanda University. There is a lot to know about the life of Hiuen Tsang at this place. Some of the paintings displayed inside the memorial include sandalwood and golden statues of Lord Buddha along with the works of Hiuen Tsang and a number of study books and works about Buddhism in India and China. It is a very peaceful and peaceful place. If you ever feel like visiting Bihar, then definitely visit here.

ह्वेन त्सांग स्मारक (Hieun Tsang memorial)


Hiuen Tsang became a Buddhist monk at the age of 20.

Hiuen Tsang was born in an ordinary family around 630 AD. He was the youngest among 3 brothers and his nature was somewhat different from that of his two brothers. As soon as he reached his young age, he became so attracted to Buddhism that he resolved to become a Buddhist monk. After becoming a Buddhist monk at the age of 20, he wanted to seriously learn about this religious philosophy in Chinese Buddhist monasteries, but his thirst for knowledge could not be quenched there. After that he decided that he would go to India and study its origins. He reached India after traveling for one year through Central Asia via Tashkent, Samarkand and Kabul.

While touring the whole of India, he reached Pataliputra, the capital of Magadha, which was the center of knowledge, education and culture at that time. Here his thirst for knowledge was quenched. He visited the temples, stupas and monasteries here. He went to Bodh Gaya and experienced the darshan of Mahatma Buddha, after which he reached Nalanda University, the biggest center of knowledge.

ह्वेन त्सांग स्मारक (Hieun Tsang memorial)

The proposal for construction was put forward by "Jagadish Kashyap"

The construction of this memorial hall to commemorate the works done by Hiuen Tsang was proposed by "Jagadish Kashyap". He was a Buddhist scholar and in the 1950s he was the director of Nava Nalanda Mahavihara. He wanted to create a memorial to honor Xuanzang by building a memorial hall in his name. For this, he also requested Zhou Enlai, who was the Prime Minister of the People's Republic of China at that time, to send the remains belonging to Xuanzang to be placed in the Memorial Hall.

1957 The Dalai Lama gifts a relic belonging to Xuanzang along with some Buddhist spiritual texts on behalf of the Chinese government. Originally the relic was kept in the Temple of Great Compassion in Tianjin. Along with this, a set of valuable books containing forty-one volumes of Tripitaka and an amount of approximately Rs. four lakhs were also sent as a gift for this initiative. These were received by the then Prime Minister of India, Jawaharlal Nehru in the year 1957. The Government of India provided additional funds of Rs 5 lakh for this initiative. Construction work began in 1960 and was completed in 1984, taking approximately twenty-seven years. There was an India-China war in the early 1960s and this may be the reason why the construction of the memorial hall took so many years. Since public sentiment was not in favor of the attacker, it was probably shelved.

ह्वेन त्सांग स्मारक (Hieun Tsang memorial)

Who was "Jagdish Kashyap"

Initially "Jagadish Kashyap" was in the Arya Samaj and rose to the position of a preacher, later during his life in Sri Lanka he was introduced to Buddhism, which he adopted as his future lifestyle. He returned to India and after independence in 1951 he became the director of the Pali Institute which we now know as Nava Nalanda Mahavihara. He played an important role in starting and developing this institution, which is now a deemed university. During his lifetime he translated several Tripitaka texts in about forty-one volumes.