A blog with multi colour from natural remedies to interesting and amazing things of world. Short stories to educate and entertain. The feel of nature with home remedies for different ailments . Also the twist of comedy and brilliance of Birbal. All in one place. Miles to go more to come...stay connected..India❤️
Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India
Sportstar - IPL
तीन प्रश्नों के उत्तर - अकबर बीरबल की कहानियां
मुर्गा अंडा नहीं देता/ Murga anda nahi deta
मुर्गा अंडा नहीं देता
एक बार बादशाह अकबर की बेगम ने उन्हें बीरबल को मजाक ही मजाक में मात देने की एक तरकीब सुझाई। तरकीब बादशाह को बेहद पसंद आई और उन्होंने तुरंत उस पर अमल करने का मन बना लिया।
उस दिन बीरबल के दरबार में आने के पहले ही उन्होंने सभी दरबारियों में एक-एक अंडा बाँट दिया और उन्हें उन अंडों को अपने कपड़ों में छिपा लेने का निर्देश दिया।
जब बीरबल आ गए तो बादशाह ने कहा,"कल मैंने सपने में देखा कि मेरे दरबार में एक हैरतअंगेज कारनामा होने वाला है। जो दरबारी मेरे लिए वफादार हैं, आज वे अंडे देंगे।"
इसलिए मैं चाहता हूँ कि सभी दरवारी आज दरबार में अंडा देकर मेरे लिए अपनी वफादारी साबित करें। जो अंडा नहीं दे सका, उसे अपने फर्ज से डिगा हुआ समझा जायेगा। बादशाह की बात सुनते ही सभी दरबारी अपने कपड़ों से अंडे निकालकर खड़े हो गए।
बीरबल यह देखकर बड़ी हैरत में थे। वे समझ गए थे कि बादशाह ने उन्हें मात देने के लिए ही यह सब स्वांग रचा है। वे तुरंत बोले, "जहांपनाह, मुझे यह बताते हुए बड़ा अफसोस है कि मैं अंडा नहीं दे सकूँगा।
इसका कारण यही है कि सिर्फ मुर्गियाँ ही अंडे दे सकती हैं, मुर्गे नहीं। आप मुझे मुर्गा मान लीजिए। बीरबल की बात सुनकर वहाँ मौजूद हाथ में अंडा लिए खड़े सभी दरबारी शर्मिदा हो गए और इधर उधर एक दूसरे को झाँकने लगे। बादशाह भी हँसने लगे और बोले,"बीरबल तुम्हें मात देना किसी के बस की बात नहीं।
मूर्ख दरबारी - Murkh darbari
मूर्ख दरबारी
एक बार बादशाह अकबर के कुछ दरबारी इकट्ठा होकर उनके पास जाकर बोले, “जहांपनाह, हम लोग इस बात से बहुत परेशान हैं कि बीरबल की तुलना में आप हम लोगों को कोई इज्जत नहीं देते।”
“हाँ, इसमें शक की तो कोई बात ही नहीं है कि बीरबल हमारी हुकूमत के सभी मंत्रियों में सबसे तेज दिमाग वाला है। वह हुकूमत में आने वाली सभी मुश्किलों को बड़ी आसानी और होशियारी से निपटाता है।
यही वजह है कि मैं बीरबल पर इतना भरोसा करता हूँ।” बादशाह ने पूरे विश्वास के साथ उत्तर दिया। “ऐसा कुछ भी तो नहीं है, जहांपनाह, ने बीरबल कर सकता है और हम नहीं।
आप बस एक मौका हमें दें, जिससे हम अपनी काबिलियत साबित कर सकें।” “बहुत अच्छा,” बादशाह ने कहा। अकबर के हामी भरने के पीछे उनका यह विचार था कि इससे दरबारियों को पता चल जाएगा कि वे कितने पानी में हैं।
उसी दिन अकबर ने अपने निजी कक्ष में सभी दरबारियों को बुलाया। उस समय वे बिस्तर पर कम्बल ओढ़कर लेटे थे। उन्होंने कहा, “मैंने बहुत कोशिश की, लेकिन इस कम्बल से अपने आपको मैं सिर से पाँव तक पूरा नहीं कर पा रहा हूँ।
अब तुम लोग कुछ ऐसा करो, जिससे न तो मेरा सिर और न ही मेरे पैर कम्बल के बाहर रहें। दरबारियों ने तुरंत अपनी बुद्धि का प्रयोग करना आरम्भ कर दिया।
परंतु सब बेकार था! बुद्धि जब हो, तभी तो कोई हल निकले। एक ने आगे बढ़कर कम्बल को बादशाह के सिर तक खींचा। ऐसे में सिर तो कम्बल से ढक गया, परंतु पॉव कम्बल से बाहर हो गए।
दूसरे दरबारी ने कम्बल को पाँव तक खींच दिया, लेकिन ऐसे में बादशाह का सिर बाहर आ गया। अंतत: हार मानते हुए उन्होंने एक मत से निर्णय दिया कि इस कम्बल से बादशाह को पूरा-पूरा ढक पाना असम्भव है।
अकबर मंद-मंद मुस्कुराने लगे। उन्होंने अपने एक सेवक को बुलाकर बीरबल को ले आने को कहा। जब बीरबल उपस्थित हुए तो बादशाह ने वही समस्या उनके सामने भी रखी।
बीरबल ने भी निरीक्षण करके यही पाया कि कम्बल बादशाह के शरीर की लम्बाई से कुछ छोटा था। परन्तु बीरबल के पास तो सभी समस्याओं का समाधान पहले से ही मौजूद रहता था।
उन्होंने अकबर से अपने पैर कुछ मोड़ने को कहा। अब कम्बल ने बादशाह को पूरा ढक लिया था। “जहांपनाह, आप अपने पैरों को कम्बल के भीतर ही रखें।”
बीरबल ने बादशाह से निवेदन किया। इस प्रकार समस्या का समाधान हो चुका था। फिर बीरबल बादशाह से आज्ञा लेकर वहाँ से चले गए। बीरबल के जाने के बादशाह बिस्तर से उठते हुए दरबारियों से बोले, “अब तक तो तुम लोग समझ चुके होगे, या अब भी समझाने की जरूरत रह गई है कि मैंने बीरबल को इतना बड़ा पद क्यों दिया है?” बादशाह की बात सुनकर दरबारियों ने अपने सिर शर्म से झुका लिए।
Stupid courtier
Once some of the courtiers of Emperor Akbar gathered and said to him, "Jahanpanah, we are very upset that you do not give us any respect compared to Birbal."
“Yes, there is no doubt that Birbal is the brightest mind among all the ministers of our government. He deals with all the difficulties in the government with great ease and intelligence.
That's why I trust Birbal so much." The emperor replied with full confidence. “There is nothing that Jahanpanah, Ne Birbal can do and we cannot.
You just give us a chance, so that we can prove our ability. "Very good," said the king. The idea behind Akbar's consent was that this would let the courtiers know how much water they were in.
On the same day Akbar called all the courtiers to his private room. At that time he was lying on the bed with a blanket. He said, “I tried a lot, but I am not able to cover myself completely from head to toe with this blanket.
Now you guys do something so that neither my head nor my feet remain outside the blanket. The courtiers immediately started using their intelligence.
But it was all in vain! When there is intellect, only then can a solution come out. One stepped forward and pulled the blanket up to the king's head. In such a situation, the head was covered with a blanket, but the paws were out of the blanket.
The second courtier pulled the blanket up to his feet, but the king's head came out. Finally, giving up, he decided with one vote that it is impossible to cover the emperor completely with this blanket.
Akbar smiled softly. He called one of his servants and asked them to bring Birbal. When Birbal appeared, the emperor put the same problem in front of him.
Birbal also inspected the same and found that the blanket was slightly shorter than the length of the emperor's body. But Birbal already had the solution to all the problems.
He asked Akbar to bend his legs a little. Now the blanket had completely covered the emperor. “Jahanpanah, you keep your feet inside the blanket.”
Birbal requested the emperor. Thus the problem was solved. Then Birbal left from there after taking permission from the emperor. After Birbal's departure, the king got up from the bed and said to the courtiers, "By now you must have understood, or is there still a need to explain why I have given such a high position to Birbal?" Hearing the king's words, the courtiers bowed their heads in shame.
मनुष्य कौन गधा कौन - Manushya kaun gadha kaun
मनुष्य कौन गधा कौन
एक दिन बादशाह अकबर सारा कामकाज निपटाने के बाद मनोरंजन की मुद्रा में बैठे हुए थे। लेकिन बीरबल ऐसे वातावरण में भी शांत बैठे थे। उस दिन वे हँसी-मजाक में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे थे।
बीरबल के बिना बादशाह की महफिल पूरी कैसे होती? इसलिए उन्हें उकसाने की दृष्टि से बादशाह ने उन्हें छेड़ा, “बीरबल, जरा यह बताओ कि तुममें और गधे में कितना अंतर है?”
ईर्ष्यालु दरवारियों ने बादशाह का सवाल सुनकर ठहाके लगाने शुरू कर दिए। उधर बीरबल कहाँ चुप रहने वाले थे। उन्होंने चुपचाप अपना सिर नीचे झुका लिया जैसे भूमि की ओर देखते हुए कुछ गणना कर रहे हों।
उनकी मुद्रा बड़ी गम्भीर थी और वे अपने हाथों पर कुछ गिनती कर रहे थे। “क्या गिनती कर रहे हो, बीरबल?” अकबर ने थोड़ी हँसी के साथ पूछा।
“मैं अपने और गधे के बीच की दूरी पता करने की कोशिश रहा था मैंने गिनती कर ली है,” बीरबल ने अपनी दृष्टि अकबर की ओर उठाते हुए कहा, “यह कोई सोलह फीट जान पड़ती है।” इस उत्तर पर अकबर अत्यंत लज्जित हो गए और कुछ देर तक दृष्टि ऊपर न कर सके।
दरअसल बीरबल ने अकबर के सिंहासन के सामने खड़े होकर उनके और अपने बीच की दूरी बताई थी। इस प्रकार बीरबल ने बादशाह द्वारा किए गए मजाक को उन्हीं पर पलट दिया।
English Translate
Manushya kaun gadha kaun
One day Emperor Akbar was sitting in the posture of entertainment after completing all the work. But Birbal was sitting still in such an environment. That day he was not taking any interest in laughter.
How would the emperor's gathering be complete without Birbal? So in order to provoke them, the king teased them, "Birbal, tell me what is the difference between you and a donkey?"
The jealous courtiers started laughing after hearing the king's question. Where was Birbal going to remain silent? He quietly lowered his head as if doing some calculations while looking at the ground.
His posture was very serious and he was doing some counting on his hands. "What are you counting, Birbal?" Akbar asked with a slight laugh.
“I was trying to find the distance between myself and the donkey, I have counted it,” said Birbal, lifting his gaze towards Akbar, “it looks like some sixteen feet.” Akbar became very ashamed on this answer and could not look up for a while.
Actually Birbal stood in front of Akbar's throne and told the distance between him and himself. Thus Birbal turned the joke made by the emperor on him.
सबसे चमकीली चीज - Sabse Chamkili Chhej
सबसे चमकीली चीज
एक बार बादशाह अकबर दरबार में बैठे-बैठे ऊब रहे थे। दरबार के सभी काम निपटाकर उनके दरबारी भी आराम की मुद्रा में बैठे थे ऐसे में बादशाह अकबर कोई ऐसी बात जरूर छेड़ देते थे, जिससे दरबार का माहौल खुशगवार हो गए। इसी इरादे से उन्होंने दरबारियों से एक प्रश्न किया, “वह कौन सी चीज है जो सबसे ज्यादा चमकीली है?” जिसकी समझ में जैसा आया, उसने वैसा ही उत्तर दिया।
किसी ने कहा कि दूध सबसे अधिक चमकीला होता है। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि रुई सबसे ज्यादा चमकीली होती है। सभी लोग अपनी-अपनी बुद्धि के अनुसार उत्तर दे रहे थे।
आश्चर्य की बात यह थी कि सबसे अधिक बुद्धिमान समझे जाने वाले बीरबल अभी तक चुपचाप अपनी जगह बैठे हुए तमाशा देख रहे थे। जब अकबर की नजर बीरबल पर पड़ी, तो उन्होंने उनसे पूछा,
“तुम्हारा क्या कहना है, बीरबल? सभी लोग अपनी अपनी बात कह रहे हैं, फिर तुम क्यों चुप हो?” “मेरे ख्याल से सूरज की रोशनी दूसरी सभी चीजों से कहीं ज्यादा चमकीली होती है।”
बीरबल ने उत्तर दिया। “क्या तुम अपनी बात साबित कर सकते हो?” बादशाह अकबर ने पूछा। “हाँ, मैं कर सकता हूँ।” बीरबल बोले। दूसरे दिन बीरबल ने अकबर को अपने घर रात भर ठहरने के लिए आमंत्रित किया।
अकबर बीरबल को अपने घर के सदस्य जैसा ही मानते थे, अत: उन्होंने बीरबल का यह निमंत्रण बेझिझक स्वीकार कर लिया और उनके यहाँ रहने चले गए। खाने के बाद बीरबल अकबर को शयनकक्ष में ले गए।
शयनकक्ष को शहंशाह के लिए खासतौर पर सजाया गया था। खुशबूदार इत्रों की वजह से कमरा इतना महक रहा था कि अकबर को तुरंत नींद आ गई।
सुबह जब वे उठे, तो उन्होंने पाया कि शयनकक्ष के सभी दरवाजे व खिड़कियाँ बंद थीं तथा वे घोर अंधकार में खड़े थे। वे अनुमान से द्वार की ओर बढ़े।
तभी उनका पैर किसी वस्तु से टकराया। परंतु अंधेरा होने के कारण वे उस वस्तु को देख नहीं पाए। मुश्किल से टटोलते हुए गिरते पड़ते वे दरवाजे तक पहुँच सके।
उन्होंने जब द्वार खोला तो सूर्य की किरणें कमरे में आने लगीं। उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो पाया कि वे एक दूध से भरे कटोरे से टकरा गए थे। पास ही कुछ रुई भी पड़ी थी। अकबर अभी स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे थे कि तभी वहाँ बीरबल ने प्रवेश किया।
“यह सब क्या हो रहा है? कमरे के सारे दरवाजे और खिड़कियाँ किसने बंद कर दिए थे? अंदर इतना घना अंधेरा छा गया था कि हाथ को हाथ नहीं सूझ रहा था।
मुझे तो दरवाजे तक पहुँचना भी मुश्किल हो गया था। किसी तरह टटोल-टटोलकर दरवाजे तक आ सका।” बादशाह ने आश्चर्यपूर्वक पूछा। “जहांपनाह, दरवाजे और खिड़कियाँ मैंने बंद किए थे।” बीरबल ने उत्तर दिया।
बीरबल के इस उत्तर पर बादशाह को कुछ गुस्सा आ गया। उन्हें बीरबल से ऐसी आशा कदापि न थी। “इस हरकत की वजह?” उन्होंने अपना गुस्सा दबाने की कोशिश करते हुए पूछा।
“जहांपनाह, जब अंधेरा था, तब आप दूध और रुई के होते हुए भी कमरे में कुछ भी देखने में नाकामयाब रहे थे। आप तभी देख सके, जब सूरज की रोशनी अंदर आने लगी। अब आप ही बताइए कि सबसे ज्यादा चमकीली चीज कौन सी होती है?”
अकबर को यह समझते देर नहीं लगी कि बीरबल ने यह नाटक अपनी बात को सिद्ध करने के लिए ही किया है। “मैं तुम्हारी बात समझ गया, बीरबल, कि सूरज की रोशनी से ज्यादा चमकीली चीज दुनिया में दूसरी नहीं है।
परन्तु यह समझाने के लिए तुमने मुझे बहुत तकलीफ में डाल दिया था। आगे से अपनी बात साबित करने के लिए थोडा सरल रास्ता अपनाना, जिससे ऐसी दिक्कत न हो।” अकबर ने कहा। बीरबल ने मस्कराते हए हामी भर दी।
English Translate
The brightest thing
Once Emperor Akbar was bored sitting in the court. After dealing with all the affairs of the court, his courtiers were also sitting in a relaxed posture, in such a situation, Emperor Akbar used to tease such a thing, which made the atmosphere of the court happy. With this intention, he asked a question to the courtiers, "What is that thing which is the brightest?" To which he understood, he gave the same answer.
Someone said that milk is the brightest. At the same time some people said that cotton is the brightest. All the people were answering according to their intelligence.
The surprising thing was that Birbal, considered the most intelligent, was still watching the spectacle sitting quietly in his place. When Akbar looked at Birbal, he asked him,
"What do you say, Birbal?" Everybody is saying their own thing, then why are you silent? " "I think sunlight is brighter than all other things."
Birbal replied. "Can you prove your point?" Emperor Akbar asked. "Yes, I can." Birbal said. The next day Birbal invited Akbar to stay at his house overnight.
Akbar considered Birbal as a member of his household, so he hesitantly accepted Birbal's invitation and went to live with him. After eating Birbal took Akbar to the bedroom.
The bedroom was specially decorated for the emperor. The room was smelling so much because of the aromatic perfumes that Akbar immediately fell asleep.
When they woke up in the morning, they found that all the doors and windows of the bedroom were closed and they were standing in utter darkness. They proceeded towards the door with anticipation.
That is when his foot hit some object. But due to the darkness, they could not see the object. He was barely able to reach the door.
When he opened the door, the rays of the sun started coming into the room. He looked back and found that he had crashed into a bowl full of milk. There was also some cotton nearby. Akbar was still trying to understand the situation when Birbal entered there.
"What is going on?" Who had closed all the doors and windows of the room? There was such a dark darkness inside that the hand was not feeling.
I even found it difficult to reach the door. Somehow, by groping, he could come to the door. The king asked wonderfully. "Where the walls, doors and windows were, I closed." Birbal replied.
The emperor got angry on Birbal's reply. He never had such hope from Birbal. "The reason for this action?" He asked while trying to suppress his anger.
"Jahanpanah, when it was dark, you had failed to see anything in the room despite milk and cotton." You could see only when the sunlight started coming in. Now you tell me what is the brightest thing? "
It did not take long for Akbar to understand that Birbal had done this drama only to prove his point. "I understand you, Birbal, that nothing brighter than sunlight is second in the world."
But you had put me in a lot of trouble to explain this. Adopt a simple way to prove your point from the front, so that there is no such problem. " Akbar said. Birbal agreed to mascara.
ईश्वर का प्रेम - Ishwar ka prem
ईश्वर का प्रेम
बादशाह अकबर सभी धर्मों के प्रति आदर भाव रखते थे। अपनी प्रजा में वे कभी धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करते थे। हिंदू धर्मशास्त्रों का तो उन्हें अच्छा-खासा ज्ञान था।
उदार और सहिष्णु स्वभाव के होने के साथ वे विनोदी स्वभाव के भी थे और बीरबल के साथ हल्की-फुल्की फुलझड़ियों का आदान-प्रदान करते रहते थे।
एक दिन उन्होंने हास-परिहास के दौरान बीरबल से पूछा, “एक बात बताओ, श्रीकृष्ण हर जगह अपने भक्तों की रक्षा करने खुद क्यों भागते थे? उनके पास कोई नौकर-चाकर नहीं थे क्या?” बादशाह की बात सुनकर बीरबल मुस्कुराए।
वे समझ गए कि बादशाह का मजाक करने का मन है। उधर बादशाह कहते चले गए, “ये देवता बड़े फुर्तीले भी होते हैं। किसी भक्त ने बुलाया नहीं कि दौड़े चले आते हैं, जैसे फुर्सत में ही बैठे हों।’
बीरबल बोले, “जहांपनाह, आपके सवाल का जवाब तुरंत देना मुमकिन नहीं है। मुझे कुछ वक्त दीजिए। मैं ठीक वक्त पर आपकी बात का माकूल जवाब दूंगा।”
बादशाह हँस दिए। वैसे भी वे अपनी बात को लेकर गम्भीर नहीं थे। बीरबल ने बादशाह के सामने अपने बात स्पष्ट करने के लिए एक योजना बनाई।
वे एक मूर्तिकार के पास पहुंचे और उसे बादशाह के पोते खुर्रम की एक मोम की मूर्ति बनाने को कहा। बादशाह को खुर्रम से बहुत प्रेम था। मूर्ति तैयार हो जाने पर वे उसे लेकर बादशाह के महल में जा पहुँचे और उनके नौकरों से उस मूर्ति को खुर्रम के कपड़े पहना देने को कहा। नौकरों ने तुरंत बीरबल की आज्ञा पर अमल किया।
अब कोई भी अगर दूर से खर्रम की उस मूर्ति को देखता, तो उसे असली खुर्रम ही समझता। फिर बीरबल ने नौकरों को कुछ सलाह दी। अगले दिन बीरबल बादशाह के साथ शाही बगीचे में टहलने गए।
जैसे ही वे झील के पास आए, बीरबल ने नौकर को संकेत किया। उस मूर्ति को लेकर छिपे बैठे नौकर ने तुरंत ही वह मूर्ति झील के पानी में फेंक दी। बादशाह को दूर से देखकर ऐसा लगा, जैसे उनका पोता खुर्रम ही झील में गिर गया हो।
एक भी पल इंतजार किए बिना बादशाह भागते हुए आगे बढे और उन्होंने झील में छलांग लगा दी। जब वे तेजी से तैरते हुए उस जगह पर पहुंचे, तो पाया कि वह तो एक मूर्ति है।
तब तक बीरबल भी वहाँ आ गए थे। बीरबल की मदद से बादशाह झील के बाहर निकल आए। तभी बीरबल उनसे पूछ बैठे, “जहांपनाह, आपके पास नौकरों की कोई कमी तो है नहीं।
फिर इस मूर्ति को गिरते देखकर आपने पानी में खुद छलांग क्यों लगा दी? आपको खुद पानी में कूद जाने की क्या जरूरत थी?” “क्या बात कर रहे हो, बीरबल?” बादशाह बोले, “खुर्रम हमारा प्यारा पोता है।
क्या हम उसे झील में डूबने से बचाने के लिए अपने नौकरों का इंतजार करते? अगर इसी बीच वह डूब जाता तो? वह तो अच्छा हुआ कि यह बुत ही था!” यह मूर्ति मैंने ही बनवाई थी!” बीरबल ने खुलासा किया। “क्यों?” बादशाह ने बड़ी हैरत से पूछा।
“आपने खुर्रम को बचाने के लिए नौकरों का इंतजार नहीं किया, क्योंकि आप उससे बहुत मोहब्बत करते हैं। इसी तरह देवता भी अपने भक्तों से प्रेम करते हैं और उनकी रक्षा के लिए दौड़े आते हैं। भक्तों को बचाने के लिए देवता समय भी नहीं देखते।” बीरबल ने अपनी बात स्पष्ट की।
English Translate
Ishwar ka prem
Emperor Akbar had respect for all religions. He never discriminated on the basis of religion among his subjects. He had a lot of knowledge of Hindu theology.
Being of a generous and tolerant nature, he was also of a humorous nature and used to exchange light-hearted Sparklers with Birbal.
One day he asked Birbal during a joke, "Tell me one thing, why did Shrikrishna run away to protect his devotees everywhere?" Didn't they have any servants? " Birbal smiled on hearing the king.
They understood that the king had a mind to make fun of. On the other hand, the emperor went on to say, "These gods are also very agile. No devotee has called that the runes come, as if sitting in leisure. '
Birbal said, "Jahanpanah, it is not possible to answer your question immediately. Give me some time I will respond to your speech at the right time. "
The emperor laughed. Anyway, he was not serious about what he said. Birbal made a plan to make his point clear to the emperor.
He approached a sculptor and asked him to make a wax statue of Khurram, the grandson of the emperor. The emperor loved Khurram very much. When the idol was ready, he took it to the king's palace and asked his servants to put the idol in Khurram's clothes. The servants immediately obeyed Birbal's orders.
Now if anyone would have seen that idol of kharram from a distance, he would have considered it to be the real Khurram. Birbal then gave some advice to the servants. The next day Birbal went for a walk in the royal garden with the emperor.
As they approached the lake, Birbal signaled to the servant. The servant sitting hidden with that idol immediately threw the idol in the lake water. Looking at the emperor from a distance, it seemed as if his grandson Khurram had fallen into the lake.
Without waiting a single moment, the king rushed forward and leaped into the lake. When they swam to the spot, they found that it was an idol.
By then Birbal had also arrived there. With the help of Birbal, the king came out of the lake. Then Birbal asked him, “Jahanpanah, do you have any shortage of servants.
Then why did you jump in the water yourself after seeing this idol fall? Why did you need to jump into the water yourself? " "What are you talking, Birbal?" The king said, "Khurram is our beloved grandson.
Would we wait for our servants to save her from drowning in the lake? Had he drowned in the meantime? It was good that it was a fetish! " This idol was made by me only! " Birbal revealed. "Why?" The king asked with great surprise.
“You did not wait for the servants to save Khurram, because you love him a lot. Similarly, the gods also love their devotees and come to their rescue. The gods do not even see time to save the devotees. " Birbal made his point clear.
तारों की गिनती - Taron ki Ginti
तारों की गिनती
एक रात बादशाह अकबर अपने महल के झरोखे में खड़े हुए थे। आसमान में चांद खिला हुआ था और सितारे भी चमक रहे थे।
तभी बादशाह अपनी धुन में बीरबल से पूछ पड़े, 'बीरबल, क्या तुम मुझे आसमान में तारों की सही गिनती बता सकते हो?'
'बिल्कुल जहांपना', बीरबल तुरंत बोले, "आसमान में उतने ही तारे हैं, जितने कि एक घोड़े के सिर पर बाल होते हैं।"
'घोड़े के सिर पर तो अनगिनत बाल होते हैं।' जहांपना अकबर ने बोला।
बीरबल ने जवाब दिया, "हुजूर, मैं भी तो वही कह रहा हूं। तारे भी आसमान में अनगिनत ही है।" बीरबल का सटीक जवाब सुनकर बादशाह भौचक्के रह गए। फिर भी हंसते हुए बोले, "बीरबल, हाजिर जवाबी मैं तुम्हारा कोई सानी नहीं। चिराग लेकर ढूंढने पर भी तुम्हारे जैसा दिमागदार कोई नहीं मिलेगा।"
English Translate
Count of star
One night Emperor Akbar stood in the window of his palace. The moon blossomed in the sky and the stars were shining as well.
Then the king asked Birbal in his tune, 'Birbal, can you tell me the exact count of stars in the sky?'
'Absolutely Jahanpana', Birbal immediately said, "There are as many stars in the sky as there are hairs on a horse's head."
"There are countless hairs on a horse's head." Jahapana Akbar spoke.
Birbal replied, "Huzoor, I am saying the same thing. The stars are countless in the sky." On hearing Birbal's exact answer, the king was left to the eater. Still said with a laugh, "Birbal, I am no match to you in the spot. I will find no one like you, even if you search with a lamp."
55 Interesting Stories of Akbar - Birbal ~ अकबर बीरबल की 55 मजेदार कहानियाँ
54 Interesting Stories of Akbar - Birbal ~ अकबर बीरबल की 54 मजेदार कहानियाँ
Akbar - Birbal Stories ~ अकबर बीरबल के किस्से
अकबर बीरबल से कौन वाकिफ नहीं होगा। कितनी ही कहानियां जुड़ी हुई है अकबर बीरबल के नाम से। इन कहानियों में कितनी सच्चाई है और कितनी मनगढ़ंत है यह तो कोई भी नहीं बता सकता, परंतु यह बात है कि इनसे जो प्रेरणा और शिक्षा मिलती है उससे कोई इनकार भी नहीं कर सकता। इन कहानियों में बीरबल मुश्किल से मुश्किल सवाल का जवाब बड़ी आसानी से देते हैं, इससे उनकी हाजिर जवाबी का और बुद्धि का पता लगता है। बच्चों के लिए यह कहानियां प्रेरणादायक हैं। इसकी प्रासंगिकता हमेशा बनी रहेगी।
आज उन्हीं कहानियों में से 15 मनोरंजक तथा शिक्षाप्रद कहानियां आप लोगों के समक्ष प्रस्तुत हैं।
1. Akbar Birbal Stories ~ अकबर बीरबल के किस्से -- सवालों का सीधा - सीधा जवाब~ Simple Answer to your Questions
2. Akbar Birbal Stories | अकबर बीरबल के किस्से - - बीरबल ने अफवाह का खंडन कर दिया (Birbal Denies Rumor)
3. Akbar Birbal Stories | अकबर बीरबल के किस्से - बीरबल ने खुद को धोखा दिया ~ Birbal Betrays himself
4. Akbar Birbal Stories | अकबर बीरबल के किस्से - गलत आदत का एहसास ~ Feel the Wrong Habit
5. Akbar Birbal Stories | अकबर बीरबल के किस्से - सड़क पर कितने मोड़ ~ How many Turns on the Road
6. Akbar Birbal Stories | अकबर बीरबल के किस्से - राखपत और रखापत ~ Rakhpat and Rakhapat
7. Akbar Birbal Stories | अकबर बीरबल के किस्से - बैल का दूध ~ Milk of an Ox
8. Akbar Birbal Stories | अकबर बीरबल के किस्से - सबसे बड़ी चीज 'गरज़' ~ The Biggest Thing
9. Akbar Birbal Stories | अकबर बीरबल के किस्से ~ बादशाह का सपना ~ Baadshah ka Sapna
10. Akbar Birbal Stories | अकबर बीरबल के किस्से - मोम का शेर ~ Mom ka Sher
11. Akbar Birbal Stories ~ अकबर बीरबल के किस्से - पेड़ एक और मालिक दो (Ek Ped Do Malik)
12. Akbar Birbal Stories ~ अकबर बीरबल के किस्से ~ आधा इनाम ( Aadha Inam )
13. Akbar Birbal Stories ~ अकबर बीरबल के किस्से ~ गेहूं की बाली ~ Gehu ki Bali
14. Akbar Birbal Stories ~ अकबर बीरबल के किस्से ~सबकी सोच एक जैसी ~ Sabki soch ek jaisi
15. Akbar Birbal Stories ~ अकबर बीरबल के किस्से ~ कवि और धनवान आदमी ~ Poet and Rich Man
16. सबसे चमकीली चीज / Sabse Chamkili Chhej ~ Akbar Birbal Story / अकबर बीरबल
17. ईश्वर का प्रेम / Ishwar ka prem ~ Akbar Birbal Story /अकबर बीरबल
19. तलवार की कीमत ~ Talwaar ki kimat -- Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
20. नकली साधु (Nakli Sadhu) -- Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
21. घड़े (बर्तन) में बुद्धि (Ghade me Buddhi ) -- Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
22. बादशाह का नगीना ~ Badshaah Ka Nagina - Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
24. 60 दिन का महीना (Month of 60 days) -- Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
25. हथेली पर बाल क्यों नहीं उगते (Hatheli par Baal kyu nahi ugate) --Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
26. जल्दी बुलाकर लाओ (Jaldi bula kar lao) -- Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
27. मसालेदार सुराग (Masaledaal Suraag) -- Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
28. सबसे अच्छा शस्त्र (Sabse acha Shastra) -- Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
29. हरे रंग का घोड़ा (Hare rang ka Ghoda) -- Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
30. बहुभाषी (Bahubhashi) - Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
31. बीरबल और तानसेन का विवाद (Birbal aur Tansen ka Vivad) -- Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
32. गुरु महिमा (Guru Mahima) - Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
33. बीरबल की बुद्धिमत्ता (Birbal ki buddhimatt) -- Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
34. अंधे या देखने वाले (Andhe ya Dekhne wale) -- Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
35. कौन है असली मां (Asli Maa)-- Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
36. चौथ का चांद (Chauth ka Chand) --Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
37. बीरबल की पैनी नजर (Birbal ki Paini Nazar)--Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
38. बीरबल की योग्यता (Birbal ki yogyata)--Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
39. मुर्गी या अंडा (Murgi ya Anda)--Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
40. जादुई गधा (Jadui Gadha)--Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
41. स्वर्ग की यात्रा ( Swarg ki Yatra) --Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
42. जिद्दी बच्चे को समझाना आसान नहीं (Jiddi Bacche ko samjhana asan nahi)-- अकबर बीरबल
44. दुनिया का सबसे खूबसूरत बच्चा (Duniya ka sabse Khubsurat Baccha) --अकबर बीरबल
45. बीरबल ने चोर को पकड़ा (Birbal Ne Chor Pakda)--Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
46. कुएं का पानी की कहानी (Water In The Well)--Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
47. रेत से चीनी अलग करना (Ret se Chini Alag Karna)--Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
48. पेड़ की गवाही (Ped ki Gavahi)--Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
49. चोर की दाढ़ी में तिनका (Chor ki dadhi me Tinka)--Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
50. तोते की मौत (Death of a parrot) --Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
51. मुर्ख लोगों की सूची (The list of Fools) --Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
52. राज्य के कौवों की गिनती (Count of state ravens) --Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
53. जादुई छड़ी (Magic Sticks ) --Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
54. बीरबल की खिचड़ी (Birbal Ki Khichdi)--Akbar Birbal Story ~ अकबर बीरबल
|
|








































































