Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

वात, पित्त और कफ (Watt,Pitt & Cough ) By Rajiv Dixit

वात, पित्त और कफ  

   
वात, पित्त और कफ  (Watt,Pitt & Cough )

        जैसे कि हम सभी जानते हैं कि आयुर्वेद त्रिदोषों पर आधारित है - वात पित्त कफ। आज हम यहां अलग-अलग रोगों के बारे में जानेंगे कि कौन से रोग वात के हैं तथा कौन से रोग पित्त और कफ के हैं।

वात 

वात, पित्त और कफ  (Watt,Pitt & Cough )
वात के रोग
            जोड़ों में दर्द, जोड़ों में कट कट की आवाज करना, अंगों में वायु का भरा होना, पेट फूलना, अपान वायु, डकार या हिचकी, अनियमित भूख या प्यास, मुंह का सूखना, आवाज का कर्कश होना, स्वाद कसैला होना, मल- मूत्र या पसीना कम आना, नींद ना आना, जम्हाइयां (उबासी), कब्जियत, सुस्ती, थकान, पक्षाघात, लकवा, गठिया, वायु गोला उठना, वात ज्वर होना, बहरापन, शरीर का रुखा- रुखा होना, शरीर का सूखना या दुर्बल होना, अंगों की शिथिलता, सुन्नता और शीतलता, अंगों में कठोरता और जकड़न होना, पैरों की बिवाइयां, होठों का फटना, हथेलियों का फटना, नाखून वह बालों का कड़ा होना, हाथ पैर गर्दन आदि का कांपना व फड़कना, अंगों में वह नाड़ियों में खिंचाव होना, झटका लगने, मसलने, काटने, तोड़ने या सुई चुभने जैसी पीड़ा होना और स्नायु संस्थान के रोग।

दिन के प्रथम प्रहर में वात का जोर रहता है। 

पथ्य आहार (क्या खाएं)

परवल, बथुआ, लौकी, तेल में पकाए प्याज और मूली, चलाई, गाजर, सहजन की फली।

फल - अंगूर, नारंगी, फालसा, शहतूत, पके आम, मीठा अनार।

मेवा - अखरोट, बादाम, अंजीर, मुनक्का, खजूर।

औषधि - सोंठ, हींग, अजवाइन, मेथी दाना, पीपर, दालचीनी, इलायची, जायफल, सेंधा नमक, एरंड तेल, हरडे, बेल, गिलोय, अश्वगंधा, शतावरी।

अपथ्य आहार (क्या ना खाएं)

मूली, पालक, चीनी, मादक व उत्तेजक पदार्थ - जैसे चाय, कॉफी, धूम्रपान, शराब, ड्रग्स, ठंडी वस्तुएं, बासी भोजन, जौ, चने का साग, चना, मसूर, अरहर, फूल गोभी, मटर, सेम, मैदे से बनी वस्तुएं, डिब्बाबंद आहार, फास्ट फूड - पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन आदि आइसक्रीम, शीतल पेय - पेप्सी, कोकाकोला, फ्रूटी आदि।

फल - केला, अमरूद, अनानास, करौंदा, पपीता, जामुन, तरबूज।

मेवा - अधिकतर सूखे मेवे

पित्त

वात, पित्त और कफ  (Watt,Pitt & Cough )
पित्त के रोग
           पीलिया, पित्त ज्वर, रक्त स्राव होना, नींद कम आना, नेत्र विकार, पित्ती उछलना, शरीर में जलन, आंखों में लालीमा और जलन, ह्रदय व पेट में जलन, गर्मी ज्यादा लगना, त्वचा गर्म रहना, फोड़े - फुंसी निकालना, त्वचा, मूत्र व नेत्र का पीला होना, कंठ सूखना व कंठ में जलन होना, मुंह का स्वाद कड़वा या खट्टा होना, अम्लता बढ़ना, खट्टी डकारें, उल्टी जैसा अनुभव होना, पतले दस्त होना, थोड़ी सी मेहनत में पसीना आ जाना।

दिन के दूसरे प्रहर में पित्त का जोर रहता है। 

पथ्य आहार (क्या खाएं)

       पुराने चावल, जौ, गेहूं, ज्वार, मसूर, मूंग, अरहर, सत्तू, दलिया, परवल, बथुआ, टिंडे, तुरई, ककड़ी, सेम, हरा धनिया, पुदीना, खीरा, प्याज, नींबू, गाय का दूध, मलाई, पनीर, घी, मक्खन, दही, मीठा खीर, मिश्री, देसी खांड।

फल - हरा आंवला, केला, तरबूज, पानी वाला नारियल, फालसा, शहतूत, सेव, आलू बुखारा।

मेवा - बुखारा, गुलकंद, पेठा, अंजीर, मुनक्का।

औषधि - केवड़े का शरबत, नींबू की शिकंजी, सब्जियों का सूप, दोपहर से पहले छाछ का सेवन।

अपथ्य आहार (क्या ना खाएं)

उड़द, सरसों, दही, नया गुड, लहसुन, मेथी, हींग, शराब, मांस, मछली, अंडे, गर्म तासीर वाले पदार्थ, कॉफी,  सिगरेट, कुएं का पानी, मैदे से बनी वस्तुएं, डिब्बे बंदा फास्ट फूड - पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन आदि, आइसक्रीम, शीतल पेय - पेप्सी, कोकाकोला, फ्रूटी आदि।

फल - खट्टे फल (अनार को छोड़कर)

मेवा - काजू

कफ

वात, पित्त और कफ  (Watt,Pitt & Cough )
कफ के रोग
              जुकाम, बलगम अधिक निकलना, कफ अधिक बढ़ जाना, कच्चा मल(आंव ) आना, मल में चिकनापन, नींद अधिक आना, मल - मूत्र, नेत्र और सारे शरीर का सफेद पड़ जाना, मंदाग्नि, भूख कम लगना, खाने में अरुचि, अंगों में शिथिलता, थकावट का अनुभव होना, आलस्य होना, ठंड अधिक लगना, त्वचा चिकनी व भीगी होना, मुंह से लार निकलना।

रात्रि में कफ का जोर रहता है। 

पथ्य आहार (क्या खाएं)

           पुराना गेहूं, जौ , मूंग, मसूर, चना, कुलथी, सरसों का तेल, नया शहद, छाछ, बथुआ , टिंडे, करेला, गाजर, खीरा, ककड़ी, लहसुन, प्याज, अदरक, मूली, सरसों का साग, बकरी का दूध।

फल - अनार, सेब, तरबूज, बेल।

मेवा - काजू को छोड़कर सूखे मेवे।

औषधि - सोंठ,  पीपर, काली मिर्च, हल्दी, लौंग, दालचीनी, मेथी दाना, अजवाइन, सौंफ, जायफल, तुलसी, नीम।
अपथ्य आहार (क्या ना खाएं)

        भैंस का दूध, मक्खन, घी, दही, दूध से बनी मिठाइयां, चावल, उड़द, तिल, जैतून तेल, अधिक मीठा, चिकना - ठंडा बासी भोजन, विरुद्ध आहार,  गन्ने का रस, चीनी, आलू, अरबी, बैगन, लौकी, तुरई, पालक, मटर, चने का साग, ठंडा पानी, शराब, मांस, मदिरा, अंडे, कॉफी, सिगरेट, मैदे से बनी वस्तुएं, फास्ट फूड, आइसक्रीम, शीतल पेय।

फल - केला, अमरूद और मीठा फल।

मेवा * सिंघाड़ा, बादाम, काजू।
वात, पित्त और कफ  (Watt,Pitt & Cough )

बीरबल के गुरु - Birbal Ke Guru

बीरबल के गुरु 

बीरबल के गुरु (Birbal Ke Guru)

एक बार अकबर बादशाह के उस्ताद पीर साहब मक्का से चलकर दिल्ली आए। रास्ता ना जानने की वजह से उन्हें बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। अकबर बादशाह ने उनकी बड़ी आवभगत की। कुछ दिन आनंद लेकर पीर साहब मक्का लौट गए।

जब पीर साहब चले गए तो अकबर बादशाह ने बीरबल से पूछा - "बीरबल! क्या तुम्हारे भी कोई गुरु हैं, जैसे कि मेरे पीर साहब हैं ? यदि हैं तो वह कहां रहते हैं, कभी आते जाते भी हैं या नहीं?'

 बीरबल ने कहा - "जहांपना! मेरे भी गुरु है, लेकिन वह बाहर रहते हैं।  कहीं आते - जाते नहीं।  हाल ही मैंने सुना है कि मेरे गुरुदेव किसी को कुछ बताते भी नहीं और कभी किसी से एक पैसा भी नहीं लेते। रुपए - पैसे का उन्हें लोग नहीं है। "

 यह सुनकर बीरबल के गुरु के प्रति अकबर बादशाह के मन में श्रद्धा उत्पन्न हुई और उन्होंने बीरबल से अपने गुरु से मिलवाने का आग्रह किया।

अकबर बादशाह से बातें करके जब बीरबल रास्ते में आए, तो उन्होंने देखा कि लकड़ी बेचने वाले एक बूढ़े ने परिश्रम करके लकड़ियों का एक गट्ठर बांधा हुआ है। वह सुबह से शाम तक इधर-उधर भटका, पर किसी ने भी उसे उचित मूल्य देकर वह गट्ठर नहीं खरीदा। लाचार होकर बुढा लकड़हारा गट्ठर अपने घर वापस लिए जा रहा था।

 पहले तो बीरबल ने उस लकड़ी बेचने वाले से लकड़ियों के उस गट्ठर का मूल्य पूछा, फिर उसे अपने घर ले गए और उससे बोले मालूम होता है कि तुम समय के कुचक्र में फंस कर इस दीन अवस्था में पहुंचे हो।
 बीरबल ने उसे अच्छे साफ-सुथरे वस्त्रों और काली जटा इत्यादि से युक्त ब्राह्मण साधु बना दिया। उसके हाथ में रुद्राक्ष की माला दे दी, फिर एक बड़े मंदिर के पीछे मृगचर्म के आसन पर बैठा कर उससे बोले - "तुमसे मिलने बड़े - बड़े अमीर - उमराव आएंगे, पर उनसे तुम बिल्कुल मत बोलना। तुम्हें कितनी भी बहुमूल्य वस्तुएं वह क्यों ना दिखाएं, पर तू उनकी तरह आप भी मत उठाना। तुमसे जो कुछ भी पूछे, उसका जवाब मत देना। बस अपने ध्यान में रहना और सिर्फ माला फेरते रहना। ध्यान रहे, यदि इसके अलावा तुमने कोई भी हरकत की तो तुम्हारी खैर नहीं, क्योंकि मैं तुम्हारी हरकतों को देखता रहूंगा।"

  बूढ़े लकड़हारे ने बीरबल की बातों को स्वीकार कर लिया। जब बीरबल को यकीन हो गया कि वह भली-भांति स्वांग कर सकता है, तब वह अकबर बादशाह के पास दरबार में गए। दरबार में उस समय सभी दरबारी उपस्थित थे। बीरबल ने अकबर बादशाह को अपने गुरु के आने की सूचना दी और कहा - "पहले तो गुरुदेव ने  दर्शन देने से इनकार किया, पर मेरे खुशामद करने पर वह पधारे हैं और मंदिर के पिछले हिस्से में आसन जमाए हुए हैं। उन्होंने आप लोगों को दर्शन देना भी स्वीकार कर लिया है, लेकिन मुझे साथ आने को मना कर दिया है। यदि मैं हठ करके जाऊंगा तो सकता है, वह मुझे श्राप दे दें। अतः आप और लोगों के साथ उनके दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। "
              बीरबल को छोड़कर अकबर बादशाह के साथ सभी दरबारी गुरुदेव के दर्शन करने के लिए गए। अकबर बादशाह ने गुरुदेव के सामने जाकर सादर मस्तक झुकाया। फिर बैठकर उनसे पूछा -" गुरुजी! अपना निवास स्थान तथा शुभ नाम इस दास को भी बताने की कृपा करें।"
बीरबल के गुरु (Birbal Ke Guru)
             गुरुदेव भी किसी ऐसे - वैसे के चेले नहीं थे। अकबर बादशाह की बातें सुनी - अनसुनी करके वह अपने ध्यान में ही रहे।
           अकबर बादशाह फिर बोले -" भगवान! मैं सारे हिंदुस्तान का बादशाह हूं और आपकी प्रत्येक इच्छा पूर्ण करने में समर्थ हूँ। आप कृपा करके एक बार मेरी ओर नजर उठा कर देख लें, तो मैं आपको धन्य समझूंगा।"
            इस पर भी जब गुरुदेव ने ध्यान नहीं दिया तो अकबर बादशाह ने ₹10000 मूल्य का कड़ा, जिसे वह स्वयं पहने हुए थे, हाथ से उतारकर गुरुदेव के चरणों में यह सोच कर रख दिया कि लालच में शायद कुछ आशीर्वाद देकर इस बहुमूल्य कड़े को स्वीकार करें। परंतु जब नतीजा ना  निकला तो निराश होकर अकबर बादशाह वहां से उठ खड़े हुए और बोले -"जो आदमी अतिथि के साथ ऐसा व्यवहार करें, उस कठोर हठी से बातें करना भी मूर्खता है। "
           अकबर बादशाह को क्या पता था कि ऐसे मूर्ख से सामना होगा। उन्होंने वह कड़ा बीरबल के यहां भिजवा दिया, क्योंकि दान की वस्तु बादशाह के महल में कैसे आ सकती थी। अगले दिन गुरुदेव का सारा हाल सुना कर अकबर बादशाह ने बीरबल से पूछा -" मूर्ख मिले तो क्या करना चाहिए। "
          बीरबल बोले -"उस समय चुप रहना ही अच्छा है। "
          बीरबल के इस जवाब से अकबर बादशाह की रही सही मर्यादा पर भी पानी पड़ गया। उनका विचार था कि ऐसी बात पर वह बीरबल के गुरु को मूर्ख साबित करेंगे, पर उल्टे खुद मूर्ख बने।
        अकबर बादशाह को चुप देखकर बीरबल बोले -"जब मैंने पहले ही उनका स्वभाव आपको बता दिया था कि उन्हें रुपए - पैसे का लालच नहीं है, कभी किसी के दरवाजे पर वह नहीं जाते और मेरे कहने पर बड़ी मुश्किल से तो वह मिलने को राजी हुए थे, फिर आपने उन्हें लालच क्यों दिया? आपने अपशब्द कह कर गुरु का अपमान किया है। आपको धन दौलत का घमंड है, इसलिए वह आप से नहीं बोले।
                बीरबल की बात सुनकर अकबर बहुत लज्जित हुए। 

Moral/ शिक्षा  : मुर्ख के सामने चुप रहना ही श्रेयस्कर  है। 

Birbal Ke Guru

              Once, the master of Akbar Emperor Pir Saheb came to Delhi from Mecca.  He had to face many difficulties due to not knowing the way.  Akbar Badshah paid him a big tribute.  After some days Pir Sahab returned to Mecca.
             When Pir Sahab left, Akbar Badshah asked Birbal - "Birbal! Do you also have any gurus, like my Pir Sahab? If you live, where do you live or do you ever come?"
             Birbal said - "Jahanna! I have a teacher too, but he stays outside. I don't come and go anywhere. Recently I have heard that my Gurudev does not tell anyone anything and never takes a penny from anyone. Rupees -  People don't have the money. "
             Hearing this, Akbar emperor had reverence for Birbal's guru and requested Birbal to introduce him to his guru.
 After talking to the emperor Akbar, when Birbal came in the way, he saw that an old wood seller had worked hard and tied a bundle of wood.  He wandered from morning to evening here and there, but no one bought him the bundle by giving him a reasonable price.  Being helpless, the old woodcutter was being taken back to his house.

बीरबल के गुरु (Birbal Ke Guru)
First, Birbal asked the seller of the wood the value of that bundle of wood, then took it to his house and said to him that you are stuck in the vicious cycle of time and have reached this humble state.
              Birbal made him a Brahmin monk with good clean clothes and black coats etc.  Gave the rosary of Rudraksha in his hand, then sitting on the pedestal of the antelope behind a big temple and said to him - "You will come to meet the emir - the great emir, but do not speak to him at all. Why should you not get any valuable things?"  Show, but do not raise yourself like them. Do not answer anything you ask. Just stay in your attention and just turn the garland. Remember, if you do anything other than that, you are not good, because  I'll keep watching your antics. "
               The old woodcutter accepted Birbal's words.  When Birbal was convinced that he could disguise well, he went to the court of Akbar Badshah.  All the courtiers were present in the court at that time.  Birbal informed the emperor Akbar about the arrival of his guru and said - "At first Gurudev refused to give darshan, but to my delight he came and stayed in the back of the temple. He appeared to you  Dena has also accepted, but I refuse to come along. If I stubbornly go, he may curse me. So you can go to see more people with him. "
               All the courtiers except Birbal went to see Gurudev with the emperor.  Akbar Badshah bowed in front of Gurudev and bowed with respect.  Then he sat down and asked him - "Guruji! Please show me your residence and auspicious name even to this slave."

              Gurudev too was not a disciple of any kind.  Akbar listened to the emperor - he kept his attention unheard.
            Akbar Badshah again said - "Lord! I am the king of all India and I am able to fulfill every wish you have. Once you look at me with kindness, I will consider you blessed."
             Even when Gurudev did not pay attention, Akbar Badshah took a bracelet worth ₹ 10000, which he himself was wearing, removed it from the hand and placed it at the feet of Gurudev thinking that he might accept some precious blessing in greed  Do it  But when the result did not come, disappointed Akbar emperor stood up from there and said - "It is foolish to talk to a man who treats a guest like that.
            What did the Akbar emperor know that he would face such a fool.  He sent the bracelet to Birbal, because how could the object of charity come to the king's palace.  The next day, after hearing the whole situation of Gurudev, the Emperor Akbar asked Birbal - "What should we do if we find a fool."

बीरबल के गुरु (Birbal Ke Guru)

           Birbal said - "It is good to be silent at that time."
           By this answer of Birbal, the true dignity of Akbar emperor also got water.  He thought that on such a thing he would prove Birbal's guru a fool, but on the contrary, he himself became a fool.
         On seeing the emperor Akbar silent, Birbal said - "When I had already told you his nature that he does not have the greed for money - money, he never goes to anybody's door and he agrees to meet me with great difficulty.  Were, then why did you lure them? You have insulted the Guru by saying profanity. You are proud of money and wealth, so he did not speak to you.
                 Akbar was very ashamed to listen to Birbal.

 Moral / Education: It is best to keep quiet in front of a fool.

अलसी । Flaxseed । तीसी

अलसी (Flaxseed ) । तीसी

अलसी । Flaxseed
                अलसी के बारे में आप सभी लोग जानते होंगे। इसे साधारण बोलचाल की भाषा में तीसी भी कहते हैं।
अलसी में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। अलसी में प्रोटीन, ओमेगा 3, फैटी एसिड, फाइबर, विटामिन बी, पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है।
अलसी । Flaxseed
              अलसी के बीज के फायदे और नुकसान के बारे में जाने बिना अगर हम इसका इस्तेमाल करते हैं तो हम सही लाभ से दूर रह सकते हैं। कोई भी चीज हो, भले ही वह सेहत के लिए कितनी भी फायदेमंद क्यों ना हो जब तक उसे सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जाएगा वह लाभ नहीं पहुंचाती है।अलसी की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसके सेवन के साथ ज्यादा पानी पीने की सलाह दी।

Benefits of  Flaxseed (अलसी  के फायदे ):-

अलसी । Flaxseed
  • अलसी के बीज हृदय रोगों से हमारी रक्षा करते हैं। इसमें उपस्थित घुलनशील फाइबर प्राकृतिक रूप से शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का काम करते हैं। इससे हृदय की धमनियों में कोलेस्ट्रोल नहीं जमा होता और रक्त प्रवाह बेहतर होता है।
  • अलसी में ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो रक्त प्रवाह को बेहतर कर खून में थक्का बनने से रोकता है, जिससे हार्ट अटैक होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।
  • यह शरीर के अतिरिक्त वसा को भी कम करती है, जिससे वजन कम होने में सहायता मिलती है।
  • अलसी में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करती है। जिससे त्वचा पर झुर्रियां नहीं होती और कसाव बना रहता है और त्वचा स्वस्थ व चमकदार बनती है।यह त्वचा की बिमारियों एक्जिमा, सोरायसिस  के उपचार में भी कारगर माना गया है।
  • सीमित मात्रा में अलसी का सेवन खून में शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखता है। इससे शरीर के आंतरिक भाग स्वस्थ रहते हैं और बेहतर कार्य करते हैं।
  • शाकाहारी लोगों के लिए अलसी omega-3 का बेहतर विकल्प है क्योंकि मछली को omega-3 का अच्छा स्रोत माना जाता  है, जिसका सेवन नॉनवेजिटेरियन लोग ही कर पाते हैं।
  • अलसी के बीज के सेवन से ब्लड प्रेशर सामान्य बना रहता है। यह ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने, हाइपर टेंशन के रोगियों के लिए तथा ब्लड शुगर कंट्रोल करने में बहुत लाभदायक है।
  • अलसी के बीज सर्दी खांसी में भी फायदेमंद है। एक कप पानी में एक चम्मच अलसी पाउडर डाल कर उबालें और इसमें नींबू और शहद डाल कर पी लें।
  • अलसी झड़ते बालों के लिए काफी फायदेमंद है। अलसी में विटामिंस और मिनरल्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो बालों को पोषण देते हैं।
अलसी । Flaxseed

  • अगर अलसी सही मात्रा में खाई जाए तो इससे कब्ज की परेशानी दूर होती है। लेकिन अगर ज्यादा मात्रा में ले ली जाए तो यह लूज मोशन भी कर सकती है।

       अलसी के बीज को हल्का भून के पाउडर बना कर उपयोग करना चाहिए।बहुत ज्यादा सेकने या फ्राई करने से इसके औषधीय गुण नष्ट हो सकते हैं। इसका सेवन सलाद में, दही में या जूस में मिलाकर किया जा सकता है। 20 ग्राम(1 टेबलस्पून ) अलसी पाउडर सुबह गुनगुने पानी लेने से शुरू कर सकते हैं। 40 ग्राम (2 टेबलस्पून ) से ज्यादा अलसी का सेवन ना करें।

सावधानी:  पित्त प्रवृत्ति के लोगों को अलसी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। जिन लोगों को आंतो में ब्लॉकेज की समस्या है उन्हें अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए।यह खून को पतला करता है अतः ऐसी कोई समस्या होने पर इसका सेवन ना करें।

ब्रह्माजी के दुर्गा कवच में वर्णित नवदुर्गा के नौ विशिष्ट औषधियों में से एक अलसी (Flaxseed)
ब्रह्माजी के दुर्गा कवच में वर्णित नवदुर्गा के नौ विशिष्ट औषधियों में से एक चंदुसूर (धनिया)

Sunderkand-12


सुंदरकांड 
 



रामचन्द्रजी और हनुमान का संवाद
चौपाई (Chaupai – Sunderkand)
सुनि सीता दुख प्रभु सुख अयना।
भरि आए जल राजिव नयना॥
बचन कायँ मन मम गति जाही।
सपनेहुँ बूझिअ बिपति कि ताही॥
सुखके धाम श्रीरामचन्द्रजी सीताजीके दुःखके समाचार सुन अति खिन्न हुए और उनके कमलसे दोनों नेत्रोंमें जल भर आया॥ रामचन्द्रजीने कहा कि जिसने मन, वचन कर्मसे मेरा शरण लिया है क्या स्वप्नमें भी उसको विपत्ति होनी चाहिये? कदापि नहीं॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
कह हनुमंत बिपति प्रभु सोई।
जब तव सुमिरन भजन होई॥
केतिक बात प्रभु जातुधान की।
रिपुहि जीति आनिबी जानकी॥
हनुमानजीने कहा कि हे प्रभु! मनुष्यकी यह विपत्ति तो वही (तभी) है जब यह मनुष्य आपका भजन स्मरण नही करता॥ हे प्रभु इस राक्षसकी कितनीसी बात है। आप शत्रुको जीतकर सीताजीको ले आइये॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
सुनु कपि तोहि समान उपकारी।
नहिं कोउ सुर नर मुनि तनुधारी॥
प्रति उपकार करौं का तोरा।
सनमुख होइ सकत मन मोरा॥
रामचन्द्रजीने कहा कि हे हनुमान! सुन, तेरे बराबर मेरे उपकार करनेवाला देवता, मनुष्य और मुनि कोइ भी देहधारी नहीं है॥
हे हनुमान! में तेरा क्या प्रत्युपकार (बदले में उपकार) करूं; क्योंकि मेरा मन बदला देनेके वास्ते सन्मुखही (मेरा मन भी तेरे सामने) नहीं हो सकता॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
सुनु सुत तोहि उरिन मैं नाहीं।
देखेउँ करि बिचार मन माहीं॥
पुनि पुनि कपिहि चितव सुरत्राता।
लोचन नीर पुलक अति गाता॥
हे हतुमान! सुन, मेंने अपने मनमें विचार करके देख लिया है कि मैं तुमसे उऋण नहीं हो सकता॥
रामचन्द्रजी ज्यों ज्यों वारंवार हनुमानजीकी ओर देखते है; त्यों त्यों उनके नेत्रोंमें जल भर आता है और शरीर पुलकित हो जाता है॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
दोहा (Doha – Sunderkand)
सुनि प्रभु बचन बिलोकि मुख गात हरषि हनुमंत।
चरन परेउ प्रेमाकुल त्राहि त्राहि भगवंत 32
हनुमानजी प्रभुके वचन सुनकर और प्रभुके मुखकी ओर देखकर मनमें परम हर्षित हो गए॥
और बहुत व्याकुल होकर कहाहे भगवान्! रक्षा करोऐसे कहता हुए चरणोंमे गिर पड़े 32 जय सियाराम जय जय सियाराम
श्री राम हनुमान संवाद
चौपाई (Chaupai – Sunderkand)
बार बार प्रभु चहइ उठावा।
प्रेम मगन तेहि उठब भावा॥
प्रभु कर पंकज कपि कें सीसा।
सुमिरि सो दसा मगन गौरीसा॥
यद्यपि प्रभु उनको चरणोंमेंसे बार-बार उठाना चाहते हैं, परंतु हनुमान् प्रेममें ऐसे मग्न हो गए थे कि वह उठना नहीं चाहते थे॥
कवि कहते है कि रामचन्द्रजीके चरणकमलोंके बीच हनुमानजी सिर धरे है इस बातको स्मरण करके महादेवकी भी वही दशा होगयी और प्रेममें मग्न हो गये; क्योंकि हनुमान् रुद्रका अंशावतार है॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
सावधान मन करि पुनि संकर।
लागे कहन कथा अति सुंदर॥
कपि उठाई प्रभु हृदयँ लगावा।
कर गहि परम निकट बैठावा॥
फिर महादेव अपने मनको सावधान करके अति मनोहर कथा कहने लगे॥
महादेवजी कहते है कि हे पार्वती! प्रभुने हनमान्‌कों उठाकर छातीसे लगाया और हाथ पकड कर अपने बहुत नजदीक बिठाया॥जय सियाराम जय जय सियाराम
कहु कपि रावन पालित लंका।
केहि बिधि दहेउ दुर्ग अति बंका॥
प्रभु प्रसन्न जाना हनुमाना।
बोला बचन बिगत अभिमाना॥
और हनुमानसे कहा कि हे हनुमान! कहो, वह रावणकी पाली हुई लंकापुरी, कि जो बड़ा बंका किला है, उसको तुमने कैसे जलाया?
रामचन्द्रजीकी यह बात सुन उनको प्रसन्न जानकर हनुमानजीने अभिमानरहित होकर यह वचन कहे कि॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
साखामग कै बड़ि मनुसाई।
साखा तें साखा पर जाई॥
नाघि सिंधु हाटकपुर जारा।
निसिचर गन बधि बिपिन उजारा॥
हे प्रभु! बानरका तो अत्यंत पराक्रम यही है कि वृक्षकी एक डालसे दूसरी डालपर कूद जाय॥
परंतु जो मै समुद्रको लांघकर लंका में चला गया और वहा जाकर मैंने लंका को जला दिया और बहुतसे राक्षसोंको मारकर अशोक वनको उजाड़ दिया॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
सो सब तव प्रताप रघुराई।
नाथ कछू मोरि प्रभुताई॥
हे प्रभु! यह सब आपका प्रताप है। हे नाथ! इसमें मेरी प्रभुता कुछ नहीं है॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
दोहा (Doha – Sunderkand)
ता कहुँ प्रभु कछु अगम नहिं जा पर तुम्ह अनुकूल।
तव प्रभावँ बड़वानलहि जारि सकइ खलु तूल 33
हे प्रभु! आप जिस पर प्रसन्न हों, उसके लिए कुछ भी असाध्य (कठिन) नहीं है।
आपके प्रतापसे निश्चय रूई बड़वानलको जला सकती है (असंभव भी संभव हो सकता है) 33
श्री राम और हनुमानजी का संवाद
चौपाई (Chaupai – Sunderkand)
नाथ भगति अति सुखदायनी।
देहु कृपा करि अनपायनी॥
सुनि प्रभु परम सरल कपि बानी।
एवमस्तु तब कहेउ भवानी॥
रामचन्द्रजीके ये वचन सुनकर हनुमानजीने कहा कि हे नाथ! मुझे तो कृपा करके आपकी अनपायिनी (जिसमें कभी विच्छेद नहीं पडे ऐसी, निश्चल) कल्याणकारी और सुखदायी भक्ति दो॥
महादेवजीने कहा कि हे पार्वती! हनुमानकी ऐसी परम सरल वाणी सुनकर प्रभुने कहा कि हे हनुमान्! ‘एवमस्तु’ (ऐसाही हो) अर्थात् तुमको हमारी भक्ति प्राप्त हो॥
जय सियाराम जय जय सियाराम
उमा राम सुभाउ जेहिं जाना।
ताहि भजनु तजि भाव आना॥
यह संबाद जासु उर आवा।
रघुपति चरन भगति सोइ पावा॥
हे पार्वती! जिन्होंने रामचन्द्रजीके परम दयालु स्वभावको जान लिया है, उनको रामचन्द्रजीकी भक्तिको छोंड़कर दूसरा कुछ भी अच्छा नहीं लगता॥
यह हनुमान् और रामचन्द्रजीका संवाद जिसके हृदयमें दृढ़ रीतिसे जाता है, वह श्री रामचन्द्रजीकी भक्तिको अवश्य पा लेता है॥
सुनि प्रभु बचन कहहिं कपिबृंदा।
जय जय जय कृपाल सुखकंदा॥
तब रघुपति कपिपतिहि बोलावा।
कहा चलैं कर करहु बनावा॥
प्रभुके ऐसे वचन सुनकर तमाम वानरवृन्दने पुकार कर कहा कि हे दयालू! हे सुखके मूलकारण प्रभु! आपकी जय हो, जय हो, जय हो॥
उस समय प्रभुने सुग्रीवको बुलाकर कहा कि हे सुग्रीव! अब चलनेकी तैयारी करो॥
अब बिलंबु केह कारन कीजे।
तुरंत कपिन्ह कहँ आयसु दीजे॥
कौतुक देखि सुमन बहु बरषी।
नभ तें भवन चले सुर हरषी॥
अब विलम्ब क्यों किया जाता है। अब तुम वानरोंको तुरंत आज्ञा क्यो नहीं देते हो॥
इस कौतुकको देखकर (भगवान की यह लीला) देवताओंने आकाशसे बहुतसे फूल बरसाये और फिर वे आनंदित होकर अपने अपने लोक को चल दिये॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
                     दोहा (Doha – Sunderkand)
कपिपति बेगि बोलाए आए जूथप जूथ।
नाना बरन अतुल बल बानर भालु बरूथ 34
रामचन्द्रजीकी आज्ञा होते ही सुग्रीवने वानरोंके सेनापतियोंको बुलाया और सुग्रीवकी आज्ञाके साथही वानर और रीछोके झुंड कि जिनके अनके प्रकारके वर्ण हैं और अतूलित बल हैं वे वहां आये॥ जय सियाराम जय जय सियाराम
Jai Bajrang Bali