दिल के बेहद करीब
दिल के बेहद करीब,
या फिर यूं कहो
के दिल में रहने वाला..
एक वक्त के बाद,
वक्त के बदलते ही,,
अजनबी हो जाता है!
और लोग कहते हैं..
किसी भी जख्म के लिए,
वक्त सबसे बड़ा मरहम होता है!
पर उन जख्मों का क्या?
जो नासूर बन के,
दिल में उतर जाती,
और वक्त वक्त पर यादें
उन जख्मों को कुरेद जातीं!










