हमारा नुकसान कब शुरू हुआ था ?
आज का मनुष्य बलवान है, ज्ञानवान है, सामर्थ्यवान है। प्रकृति पर विजय पाने की चेष्टा कर रहा है। विज्ञान ने आज इतनी प्रगति कर ली है कि चाँद पर पहुँचने के बाद मनुष्य दूसरे ग्रहों पर भी जीवन की खोज करने लगा है। आधुनिक सुख-सुविधा के समस्त साधन उसने ईजाद कर लिए हैं। आज मनुष्य ने अपने जीवन को बहुत सरल बना लिया है। परंतु विकास की इस अंधी दौड़ में क्या हमने आपने कभी समझने की चेष्टा की कि इस ऊपरी चकाचौंध भरी जिंदगी के मोह में मनुष्य अपना ही नुकसान कर रहा है।
इस बात को ज़रा और अधिक विस्तार से समझने का प्रयत्न करते हैं। मेरे पास एक पोस्ट है, आप सभी के साथ साझा कर रही हूँ। जरा इन बातों पर गौर फरमाइए और अंत में अपने विचार जरूर साझा कीजियेगा।
1. हमारा नुकसान उस समय से शुरू हुआ था जब हरित क्रांति के नाम पर देश में रासायनिक खेती की शुरूआत हुई और हमारा पौष्टिक वर्धक, शुद्ध भोजन विष युक्त कर दिया है!
2. हमारा नुकसान उस दिन शुरू हुआ था जिस दिन देश में जर्सी गाय लायी गई और भारतीय स्वदेशी गाय का अमृत रूपी दूध छोड़कर जर्सी गाय का विषैला दूध पीना शुरु किया था!
3. हमारा नुकसान उस दिन शुरू हुआ था जिस दिन भारतीयों ने दूध, दही,मक्खन, घी आदि छोड़कर शराब पीना शुरू किया था!
4. हमारा नुकसान उस दिन शुरू हुआ था जिस दिन देश वासियों ने गन्ने का रस या नींबु पानी छोड़कर पेप्सी, कोका कोला पीना शुरु किया था जिसमें 12 तरह के कैमिकल होते हैं और जो कैंसर, टीबी, हृदय घात का कारण बनते हैं!
5. हमारा नुकसान उस दिन शुरू हुआ था जिस दिन देश वासियों ने घानी का शुद्ध देशी तेल खाना छोड़ दिया था और रिफाइंड आयल खाना शुरू किया था जो रिफाइंड ऑयल हृदय घात, आदि का कारण बन रहा है!
6. हमारा नुकसान उस दिन शुरू हुआ था जिस दिन देश के युवाओं ने नशा शुरू किया था बीडी, सिगरेट, गुटखा, गांजा, अफीम, आदि शुरू किया था जिससे से कैंसर बढ रहा है!
7. हमारा नुकसान उस दिन शुरू हुआ जिस दिन देश में 84 हजार नकली दवाओं का व्यापार शुरु हुआ और नकली दवाओं से लोग मर रहे हैं! असली आयुर्वेद को बिल्कुल भुला दिया गया है!
8. हमारा नुकसान उस दिन शुरू हुआ था जिस दिन देश वासियों ने अपने स्वदेशी भोजन 56 तरह के पकवान छोड़कर पीजा, बर्गर, जंक फूड खाना शुरू किया था, जो अनेक बीमारियों का कारण बन रहा है!
9. हमारा नुकसान उस दिन शुरू हुआ था जिस दिन लोगों ने अनुशासित और स्वस्थ दिनचर्या को छोड़कर मनमानी दिनचर्या (ना समय से सोना - जागना, न समय से खाना - पीना ) शुरू की थी!
10. हमारा नुकसान उस दिन शुरू हुआ था जिस दिन हम लोगों के घरों में मिट्टी के बर्तन, फूल और पीतल के बर्तन की जगह एलुमिनियम के बर्तन, प्रेशर कुकर व घर में फ्रिज आया था!
11. हमारा नुकसान उस दिन शुरू हुआ था जिस दिन पुरातन भारतीय जीवन शैली को छोड़कर विदेशी जीवन शैली शुरू की थी!
12. हमारा नुकसान उस दिन शुरू हुआ था जिस दिन लोगों ने स्वस्थ रहने का विज्ञान छोड दिया था और अपने शरीर के स्वास्थ्य सिद्धांतों के विपरीत कार्य करना शुरू किया था!
13. हमारा नुकसान उस दिन शुरू हुआ था जिस दिन देश का अधिकतर युवा / युवतियां जीने की आजादी के नाम पर स्वेच्छाचारी बनना शुरू कर दिया था!
14. हमारा नुकसान तब शुरू हुआ , जब ना हमने अपनी संस्कृति को खुद जाना और ना ही अपने बच्चों को उसका ज्ञान दिया, हमारे आदर्श हमारे संत व महापुरुष नही बल्कि संस्कारहीन फ़िल्म अभिनेता हो गए।
अब इस अत्याधुनिक समय में जबकि हम इन बातों के आदि हो चुके हैं, इस नुक्सान की भरपाई कैसे हो ?
English Translate
When did our loss begin?
Today's man is strong, knowledgeable, capable. Trying to conquer nature. Science has made so much progress today that after reaching the moon, man has started searching for life on other planets also. He has invented all the means of modern comfort and convenience. Today man has made his life very easy. But in this blind race of development, have we ever tried to understand that man is harming himself in the temptation of this super dazzling life.
Let us try to understand this in more detail. I have a post I am sharing with you all. Just take a look at these things and at the end you will definitely share your thoughts.
1. Our loss started from the time when chemical farming was started in the country in the name of Green Revolution and our nutritional enhancer, pure food has been poisoned!
2. Our loss started on the day Jersey Cow was brought in the country and started drinking poisonous milk of Jersey Cow leaving the nectar form of Indian indigenous cow's milk!
3. Our loss started on the day Indians started drinking alcohol, giving up milk, curd, butter, ghee etc.!
4. Our loss started on the day the people of the country started drinking Pepsi, Coca Cola, giving up sugarcane juice or lemon water, which contains 12 types of chemicals and which cause cancer, tuberculosis, heart attack!
5. Our loss started on the day the people of the country had stopped eating pure native oil of Ghani and started eating refined oil which is causing refined oil, heart attack, etc.!
6. Our loss started on the day the youth of the country started intoxication, started beedi, cigarette, gutkha, ganja, opium, etc., due to which cancer is increasing!
7. Our loss started on the day when 84 thousand counterfeit medicines were traded in the country and people are dying due to fake medicines! The real Ayurveda has been completely forgotten!
8. Our loss started on the day the countrymen left their indigenous food 56 types of dishes and started eating pizzas, burgers, junk food, which is causing many diseases!
9. Our loss started on the day people started their arbitrary routine (no sleeping on time, waking up on time, not eating on time) leaving a disciplined and healthy routine!
10. Our loss started on the day when instead of earthen pots, flowers and brass utensils, aluminum utensils, pressure cookers and refrigerators came in our homes!
11. Our loss started the day we left the archaic Indian way of life and started the foreign lifestyle!
12. Our loss began the day people gave up on the science of being healthy and started acting against the health principles of their bodies!
13. Our loss started on the day when most of the youth of the country started becoming autocrats in the name of freedom to live!
14. Our loss started when neither we knew our culture ourselves nor gave its knowledge to our children, our ideals became not our saints and great men but cultureless film actors.
Now in this modern time, when we have become accustomed to these things, how can this loss be compensated?














