Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

Showing posts with label Uttarakhand Yatra (उत्तराखंड यात्रा). Show all posts
Showing posts with label Uttarakhand Yatra (उत्तराखंड यात्रा). Show all posts

सिर्फ रक्षाबंधन पर ही खुलते है इस मंदिर के द्वार || वंशी नारायण मंदिर, उत्तराखंड || Banshi Narayan Temple, Uttarakhand ||

सिर्फ रक्षाबंधन पर ही खुलते है इस मंदिर के द्वार

 वंशी नारायण मंदिर, उत्तराखंड || Banshi Narayan Temple, Uttarakhand ||

हमारे देश में ऐसे लाखों प्राचीन मंदिर हैं, जिन की कहानी बेहद दिलचस्प है। किसी मंदिर की स्थापित मूर्ति चकित कर देती है, तो कहीं मंदिर की बनावट। आज एक ऐसे अनोखे मंदिर की चर्चा करेंगे, (वंशी नारायण मंदिर, उत्तराखंड) जिसका द्वार सिर्फ एक दिन के लिए रक्षाबंधन के दिन ही खुलता है और बाकी 364 दिन बंद रहता है।

सिर्फ रक्षाबंधन पर ही खुलते है इस मंदिर के द्वार ||  वंशी नारायण मंदिर, उत्तराखंड || Banshi Narayan Temple, Uttarakhand ||

वंशीनारायण मंदिर: उत्तराखंड का एक ऐसा मंदिर जो साल में केवल एक दिन खुलता है

हम जिस मंदिर के बारे में बता रहे हैं वह उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। इस मंदिर का नाम वंशी नारायण मंदिर है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर का निर्माण पांडव काल में हुआ था। यूं तो यह मंदिर पूरे वर्ष बंद रहता है, लेकिन रक्षाबंधन के दिन अर्थात सावन की पूर्णिमा को अवश्य खुलता है। हालांकि इस दिन भी केवल सूरज ढलने के पूर्व ही पूजा अर्चना करने का नियम है। मान्यता है कि इस मंदिर में 364 दिन महर्षि नारद नारायण जी की पूजा अर्चना करते हैं और यहां पर मनुष्य को पूजा करने का अधिकार सिर्फ 1 दिन का ही है।

वर्ष में एक दिन होते हैं भगवान वंशीनारायण के साथ शिव के भी दर्शन

कत्यूरी शैली में बने दस फीट ऊंचे इस मंदिर का गर्भगृह वर्गाकार है। यहां भगवान विष्णु चतुर्भुज रूप में विद्यमान हैं। मंदिर में स्थापित प्रतिमा में भगवान विष्णु और भगवान भोलेनाथ के साथ दर्शन होते हैं।मनुष्य को इस मंदिर में 1 दिन पूजा करने का अधिकार देने के पीछे एक बहुत महत्वपूर्ण कथा है। पौराणिक कथा के अनुसार एक बार राजा बलि ने भगवान विष्णु से आग्रह किया कि वह उनके द्वारपाल बने। भगवान विष्णु ने राजा बलि के इस आग्रह को स्वीकार कर लिया और वह राजा बलि के साथ पाताल लोक चले गए।

सिर्फ रक्षाबंधन पर ही खुलते है इस मंदिर के द्वार ||  वंशी नारायण मंदिर, उत्तराखंड || Banshi Narayan Temple, Uttarakhand ||

भगवान विष्णु के कई दिन तक दर्शन ना होने के कारण माता लक्ष्मी परेशान हो गयीं और वह नारद मुनि के पास गयीं। नारद मुनि के पास पहुंचकर माता लक्ष्मी ने पूछा कि भगवान विष्णु कहां है। इस पर नारद मुनि ने कहा कि वह पाताल लोक में गए हैं और द्वारपाल बने हुए हैं। इस पर माता लक्ष्मी अत्यंत परेशान हो गई और नारद मुनि से भगवान विष्णु के वापस आने का उपाय पूछीं। माता लक्ष्मी के भगवान विष्णु को वापस लाने के उपाय के बारे में नारद मुनि ने कहा कि - "हे मां लक्ष्मी आप सावन मास की पूर्णिमा को पताल लोक में जाएं और राजा बली की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध दें और उपहार स्वरूप भगवान विष्णु की मुक्ति मांगें। इसके बाद राजा बलि से भगवान विष्णु को वापस मांग लें।"

सिर्फ रक्षाबंधन पर ही खुलते है इस मंदिर के द्वार

माता लक्ष्मी रक्षाबंधन के दिन राजा बलि के पास गई और राजा बलि को रक्षा सूत्र बांधकर भगवान विष्णु को मुक्त कराया। वंशी नारायण मंदिर के संबंध में मान्यता है कि पाताल लोक के बाद भगवान विष्णु सबसे पहले यही प्रकट हुए थे।

सिर्फ रक्षाबंधन पर ही खुलते है इस मंदिर के द्वार ||  वंशी नारायण मंदिर, उत्तराखंड || Banshi Narayan Temple, Uttarakhand ||

यह 8वीं शताब्दी में बना एकल संरचना मंदिर है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। उरगाम घाटी के अंतिम गाँव बांशा से 10 किमी आगे स्थित श्री वंशीनारायण मंदिर (Bansinarayan Temple) की यह यात्रा खड़ी चडाई वाली है। मंदिर तक पहुचने के लिए बांसा से दो पहाड़ की चोटियों को पार कर तीसरे पहाड़ की चोटी तक पहुँचना होता है। इस मार्ग में स्थान स्थान पर कुछ विशिष्ट प्रकार के पक्षियों का कलरव इस शांत वातावरण में सुमधुर संगीत सुनाता हुआ प्रतीत होता है। मंदिर के आसपास ना तो कोई मानव बस्तियाँ हैं और ना ही कोई मानव गतिविधयां। बंशा गांव से बंशी नारायण मंदिर के बीच ना तो कोई बस्ती है ना इंसान। बस नंदादेवी पर्वत श्रृंखला और उसके आसपास के घने जंगल अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहे होते हैं। 

वंशीनारायण मंदिर तक पहुंचना आसान नहीं है

चमोली जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित वंशीनारायण (Bansinarayan, Vanshinarayan) मंदिर तक पहुंचना आसान नहीं है। जिला मुख्यालय गोपेश्वर से उर्गम घाटी तक वाहन से पहुंचने के बाद आगे 12 किलोमीटर का सफर पैदल ही करना है। पांच किलोमीटर दूर तक फैले मखमली घास के मैदानों को पार करने के बाद सामने नजर आता है 1200 वर्ष प्राचीन वंशीनारायण मंदिर।

English Translate

Banshi Narayan Temple, Uttarakhand

There are lakhs of such ancient temples in our country, whose story is very interesting. The established idol of a temple surprises, then the structure of the temple somewhere. One such unique temple is Vanshi Narayan Mandir, Uttarakhand, whose gate opens only on the day of Rakshabandhan and remains closed for the remaining 364 days.

Vanshinarayan Temple: One such temple of Uttarakhand which opens only one day in a year

The temple we are talking about is located in Chamoli district of Uttarakhand. The name of this temple is Vanshi Narayan Mandir. According to mythological beliefs, this temple was built during the Pandava period. Although this temple remains closed throughout the year, but it definitely opens on the day of Rakshabandhan i.e. on the full moon of Sawan. However, on this day also, there is a rule to worship only before the sun sets. It is believed that Maharishi Narad Narayan ji is worshiped for 364 days in this temple and here man has the right to worship only for one day.

सिर्फ रक्षाबंधन पर ही खुलते है इस मंदिर के द्वार ||  वंशी नारायण मंदिर, उत्तराखंड || Banshi Narayan Temple, Uttarakhand ||

There are one day in the year, along with Lord Vanshinarayan, Shiva also has darshan.

The sanctum sanctorum of this temple, ten feet high, built in the Katyuri style, is square. Here Lord Vishnu is present in the form of a quadrilateral. There is a darshan with Lord Vishnu and Lord Bholenath in the idol installed in the temple. There is a very important story behind granting the human right to worship for 1 day in this temple. According to the legend, once King Bali requested Lord Vishnu to become his gatekeeper. Lord Vishnu accepted this request of King Bali and he went to Hades with King Bali.

Due to lack of darshan of Lord Vishnu for several days, Goddess Lakshmi got upset and went to Narada Muni. On reaching Narad Muni, Mata Lakshmi asked where is Lord Vishnu. On this Narada Muni said that he has gone to Hades and remains the gatekeeper. On this Mata Lakshmi became very upset and asked Narada Muni the way to return Lord Vishnu. Regarding the way to bring back Lord Vishnu of Mata Lakshmi, Narad Muni said that - "O Mother Lakshmi, you go to Patal Lok on the full moon of Sawan month and tie a protective thread on the wrist of King Bali and as a gift Lord Vishnu's salvation. Ask for it. Then ask King Bali to get Lord Vishnu back."

The gates of this temple open only on Rakshabandhan

Mata Lakshmi went to King Bali on the day of Rakshabandhan and freed Lord Vishnu by tying a protective thread to King Bali. In relation to the Vanshi Narayan temple, it is believed that Lord Vishnu first appeared after Patal Lok.

सिर्फ रक्षाबंधन पर ही खुलते है इस मंदिर के द्वार ||  वंशी नारायण मंदिर, उत्तराखंड || Banshi Narayan Temple, Uttarakhand ||

It is a single structure temple built in the 8th century, dedicated to Lord Vishnu. This journey to the Shri Vansinarayan Temple, situated 10 km ahead of the last village of the Urgam valley, Bansha, is a steep climb. To reach the temple, one has to cross two mountain peaks from Bansa and reach the third mountain top. On this route, the tweet of some specific types of birds seems to be playing melodious music in this peaceful environment. There are neither any human settlements nor any human activities around the temple. There is neither any settlement nor human being between Bansha village to Banshi Narayan temple. Just the Nanda Devi mountain range and its surrounding dense forests offer amazing views.

Reaching Vanshinarayan Temple is not easy.

It is not easy to reach the Vanshinarayan Temple located in the high Himalayan region of Chamoli district. After reaching the district headquarters from Gopeshwar to Urgam Ghati by vehicle, the further 12 km journey has to be done on foot. After crossing the velvety meadows spread up to five kilometers away, 1200 years old Vanshinarayan temple is seen in front.

आनेवाले प्रलय का संकेत देता है उत्तराखंड का नरसिंह मंदिर

आनेवाले प्रलय का संकेत देता है उत्तराखंड का नरसिंह मंदिर

उत्तराखंड के धार्मिक महत्व और पूरे राज्य में पाए जाने वाले कई हिंदू मंदिरों और तीर्थस्थलों के कारण इसे अक्सर "देवभूमि" ('देवताओं की भूमि') के रूप में जाना जाता है। इन्हीं मंदिरों में से एक है, नरसिंह मंदिर जिसके बारे में मान्यता है कि यह आने वाले प्रलय का संकेत देता है। 

आनेवाले प्रलय का संकेत देता है उत्तराखंड का नरसिंह मंदिर

देवभूमि उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित इस मंदिर की मान्यता है कि यह हमेशा प्रलय के संकेत देता है। नरसिंह मंदिर जोशीमठ के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर भगवान नरसिंह को समर्पित है, जो लक्ष्मीपति भगवान विष्णु के चौथे अवतार हैं। बताया जाता है कि इस मंदिर की मूर्ति का निर्माण राजा ललितादित्य युक्का पीडा ने किया था। 

हालांकि कुछ लोग यह भी मानते हैं कि शालिग्राम से एक यह मूर्ति स्वयं प्रकट हुई थी। यहां भगवान नरसिंह एक कमल पर विराजमान हैं। यहां भगवान नरसिंह के साथ बद्रीनाथ, कुबेर और उद्धव भी स्थापित हैं। इस मंदिर में भगवान राम और सीता की मूर्ति भी विराजमान है। कुछ लोगों का मानना है कि इस मंदिर की स्थापित भगवान नरसिंह की मूर्ति हर साल पतली होती है। मूर्ति की बाईं कलाई पतली है और हर गुजरते दिन के साथ पतली ही होती जा रही है, मान्यताओं के अनुसार, जिस दिन कलाई बिल्कुल कम होकर प्रतिमा से अलग हो जाएगी, उस दिन बद्रीनाथ (Badrinath) को जाने वाला रास्ता हमेशा के लिए बंद हो जाएगा, यह भी कहा जाता है कि इस दिन प्रलय आएगी और भूस्खलन के कारण यह रास्‍ता अवरुद्ध हो जाएगा।

बद्रीनाथ के नर और नारायण पर्वत एक हो जाएंगे और वर्तमान में जहां बदरीनाथ की पूजा होती है वहां नहीं हो पाएगी। फिर यह जोशीमठ के तपोवन क्षेत्र में स्थित भविष्य बदरी मंदिर में भगवान बद्रीनाथ के दर्शन होंगे।

केदारखंड के सनतकुमार संहिता में भी इसका उल्लेख मिलता है। भविष्य बदरी मंदिर के पास ही एक पत्थर पर आदि गुरु शंकराचार्य ने एक भविष्य वाणी भी लिखी है।

नरसिंह मंदिर जोशीमठ, उत्तराखंड

मान्यता है कि आज तक यह भविष्य वाणी कोई भी नहीं पढ़ पाया है। भगवान नरसिंह को अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा करने के लिए और राक्षस हिरण्यकश्यप का वध करने के लिए जाना जाता है। भगवान नरसिंह दैत्‍य राजा हिरण्‍यकश्‍यप को मारने के लिए खंभे को फाड़कर प्रकट हुए थे और उन्‍होंने आधा रूप नर का और आधा सिंह का रखा था, इसलिए उन्‍हें नरसिंह कहा गया। भगवान नरसिंह के वैसे तो कई मंदिर हैं लेकिन उत्तराखंड के चामोली जिले के जोशीमठ में स्थित यह मंदिर बहुत खास है। इस मंदिर को लेकर एक मान्‍यता है कि इसका सीधा संबंध आपदा से है।

नरसिंह मंदिर जोशीमठ, उत्तराखंड

English Translate

Uttarakhand's Narsingh temple gives indication of coming holocaust

It is often referred to as "Devbhoomi" ('Land of the Gods') because of Uttarakhand's religious importance and the many Hindu temples and pilgrimage centers found throughout the state. One of these temples is the Narasimha Temple, which is believed to foreshadow the coming holocaust.

नरसिंह मंदिर जोशीमठ, उत्तराखंड

This temple located in Chamoli district of Devbhoomi Uttarakhand is believed to always give signs of holocaust. Narasimha Temple is famous by the name of Joshimath. The temple is dedicated to Lord Narasimha, the fourth incarnation of Lakshmipati Lord Vishnu. It is said that the idol of this temple was built by King Lalitaditya Yukka Peeda.

However, some people also believe that this idol was self-manifested from Shaligram. Here Lord Narasimha is seated on a lotus. Badrinath, Kubera and Uddhava are also established here along with Lord Narasimha. The idol of Lord Rama and Sita is also enshrined in this temple. Some people believe that the idol of Lord Narasimha installed in this temple gets thinner every year. The left wrist of the idol is thin and getting thinner with each passing day, according to beliefs, the day the wrist will be completely cut off from the idol, the road to Badrinath will be closed forever. It is also said that doomsday will come on this day and this way will be blocked due to landslides.

The male and Narayan mountains of Badrinath will become one and will not be able to happen where Badrinath is worshiped at present. Then it will be darshan of Lord Badrinath at Bhavishya Badri Temple located in Tapovan area of Joshimath.

नरसिंह मंदिर जोशीमठ, उत्तराखंड

It is also mentioned in Sanatkumar Samhita of Kedarkhand. Adi Guru Shankaracharya has also written a prophetic speech on a stone near Bhavishya Badri temple.

It is believed that till date no one has been able to read this prophecy. Lord Narasimha is known for protecting his devotee Prahlad and killing the demon Hiranyakashyap. Lord Narasimha appeared after tearing the pillar to kill the demon king Hiranyakashyap and assumed the form of half male and half lion, hence he was called Narasimha. Although there are many temples of Lord Narasimha, but this temple located in Joshimath of Chamoli district of Uttarakhand is very special. There is a belief about this temple that it is directly related to disaster.

गरम पानी का विशालकाय मेंढक || Frog Point Garampani ||

गरम पानी का विशालकाय मेंढक

आप में से भी कई लोग नैनीताल गए होंगे। मैं भी कई बार नैनीताल जा चुकी हूं, परंतु आज जिस प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट की बात करने जा रही हूं, वह नहीं देखा। आज आपको एक ऐसे गरमपानी के मेंढक से मिलवाती हूँ, जो नैनीताल का प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट है।

गरम पानी का विशालकाय मेंढक || Frog Point Garampani ||

उत्तराखंड अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां एक से बढ़कर एक हिल स्टेशन और पिकनिक स्पॉट हैं। नैनीताल के भवाली - अल्मोड़ा राजमार्ग पर स्थित "फ्रॉग प्वाइंट" इन पिकनिक स्पॉट में से एक है, जो "गरमपानी के मेंढक" नाम से प्रसिद्द है। 

आखिर यह गरमपानी का मेंढक है क्या?

गरम पानी क्षेत्र में शिप्रा नदी के बीच में विशालकाय मेंढक के आकार का एक बहुत बड़ा चट्टान है। ग्राम सभा सिल्टूनी वालों ने चट्टान में सफेद रंग की आंखें बना दी हैं, जिससे वह पूरी तरीके से मेंढक नजर आता है। मेंढक पत्थर 27 साल पहले अस्तित्व में आया था। पहले यह पत्थर नदी के अंदर रेत में दबा हुआ था 1993 में जब यहां भयंकर बाढ़ आई तब नदी की रेत बहने के कारण यह पत्थर नजर आने लगा। तब से इस अनोखे पत्थर को देखने बहुत से सैलानी यहां पर आते हैं।

गरम पानी का विशालकाय मेंढक || Frog Point Garampani ||

यहां यह बात स्पष्ट करने वाली है कि गरमपानी का मेंढक नाम होने से निःसंदेह यह कल्पना होती है कि यहां का पानी गर्म होगा, परंतु ऐसा कुछ नहीं है। बल्कि यहां का पानी भी पहाड़ जैसे ही ठंडा है। ठंडे पानी के इस क्षेत्र को गरमपानी नाम से पुकारने के पीछे या तो कोई कहानी होगी या फिर यहां के आसपास जगह का नाम गरमपानी होगा, जिससे यह जगह गरमपानी  के मेंढक के नाम से प्रसिद्ध है।

वैसे तो यहां पर लोग पिकनिक मनाने के लिए तथा फोटो खिंचवाने के लिए आते हैं, परंतु वर्तमान में इस जगह पर निम्नलिखित और भी गतिविधियां होने लगी हैं। जैसे कि मछली पकड़ना, नौका विहार, आकाश दृश्य, गांव भ्रमण, कैंपिंग, पक्षी देखना, पैराग्लाइडिंग, घोड़े की सवारी और शिप्रा नदी में राफ्टिंग।

इस जगह पर कई फिल्मों के दृश्य भी फिल्माए गए हैं। "चांद के पार चलो" जैसे सुपरहिट फिल्म के साथ ही और भी कई फिल्मों के दृश्य भी यहां फिल्माए गए हैं।

English Translate

Uttarakhand, Nainital "Frog Point"

Many of you must have gone to Nainital. I have also been to Nainital many times, but did not see the famous picnic spot that I am going to talk about today. Today let me introduce you to such a hot water frog, which is a famous picnic spot of Nainital.

Uttarakhand is famous all over the world for its beauty. There are more than one hill station and picnic spot here. Located on the Bhowali - Almora highway of Nainital, "Frog Point" is one of these picnic spots, which is popularly known as "Frogs of Hot Water".

गरम पानी का विशालकाय मेंढक || Frog Point Garampani ||

After all, is this a hot water frog?

In the middle of the Shipra river in the hot water area, there is a huge rock in the shape of a giant frog. The people of the Gram Sabha Siltuni have made white colored eyes in the rock, which makes it look like a frog in its entirety. Frog stone came into existence 27 years ago. Earlier this stone was buried in the sand inside the river. Since then many tourists come here to see this unique stone.

It is to be clarified here that due to the name of the frog of hot water, it is undoubtedly imagined that the water here will be hot, but it is not like that. Rather, the water here is as cold as the mountain. There will either be a story behind calling this cold water area by the name Garampani or the name of the place around here will be Garampani, due to which this place is famous as the frog of hot water.

Although people come here for picnics and for taking photos, but at present the following more activities have started taking place at this place. Such as fishing, boating, sky view, village excursions, camping, bird watching, paragliding, horse riding and rafting in Shipra river.

Several movies scenes have also been shot at this place. Along with superhit films like "Chand Ke Paar Chalo", scenes from many other films have also been shot here.