Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

दो हंसों की कहानी (Story of two swans)

दो हंसों की कहानी 

             जैसा कि जातक कथाओं के बारे में हमें ज्ञात है कि यह बौद्ध ग्रंथ त्रिपिटक से लिए गए हैं। इन कथाओं में भगवान बुद्ध के पूर्व जन्म की कथाएं हैं। मान्यता है कि यह कथाएं भगवान बुद्ध द्वारा कही गई हैं। कुछ विद्वानों मानना है की "जातक कथाएं "बुद्ध जी के निर्वाण के बाद उनके शिष्यों ने कही हैं। प्रत्येक कथा के माध्यम से समाज को कुछ संदेश दिया गया है। 
             तो इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज दो हंसो की कहानी शुरू करते हैं। इसे पढ़ कर अपनी राय इस विषय पर अवश्य दें। 
दो हंसों की कहानी (Story of two swans)

                  मानसरोवर,  जो वर्तमान में चीन में स्थित है,  कभी "ठमानस सरोवर " के नाम से विश्वविख्यात था।  इसमें रहने वाले हंसो की ख़ूबसूरती अप्रतिम थी। ऐसे हंस जो नीले आकाश में सफेद बादलों की छटा से भी अधिक मनोरम थे। उनके कलरव सुंदर नर्तकियों की नूपुर ध्वनियों से भी भी अधिक सुरीले थे। उन स्वेत हंसों के बीच दो दो स्वर्ण हंस भी थे। स्वर्ण हंस स्वेत हंसों से आकार में बड़े थे और बिल्कुल एक जैसे थे। दोनों समान रूप से गुणवान और शीलवान भी थे। उनमें से एक राजा था और दूसरा उसका वफादार सेनापति। राजा का नाम युधिष्ठिर और सेनापति  का नाम सुमुख था। दोनों हंसों की चर्चा चारों लोको में थी। कालान्तर में मनुष्य को भी उनके गुण सौंदर्य का पता होने लगा। वाराणसी नरेश ने जब इनके सौंदर्य की चर्चा सुनी तो उन्हें हंसों को पाने की प्रबल इच्छा हुई। 

              उन्होंने अपने राज्य में मानस-सदृश एक मनोरम-सरोवर का निर्माण करवाया, जिसमें हर प्रकार के आकर्षक जलीय पौधे और विभिन्न प्रकार के कमल जैसे पद्म, उत्पल, कुमुद, पुण्डरीक, सौगन्धिक, तमरस और कहलर विकसित करवाये। मत्स्य और जलीय पक्षियों की सुंदर प्रजातियाँ भी वहाँ बसायी गयीं। साथ ही राजा ने वहाँ बसने वाले सभी पक्षियों की पूर्ण सुरक्षा की भी घोषणा करवायी, जिससे दूर-दूर से आने वाले पंछी स्वच्छंद भाव से वहाँ विचरण करने लगे।
दो हंसों की कहानी (Story of two swans)

            एक बार, वर्षा काल के बाद जब हेमन्त ॠतु प्रारम्भ हुआ और आसमान का रंग बिल्कुल नीला होने लगा तब मानस के दो हंस वाराणसी के ऊपर से उड़ते हुए जा रहे थे। तभी उनकी दृष्टि राजा द्वारा निर्मित सरोवर पर पड़ी। सरोवर की सुन्दरता और उसमें तैरते रमणीक पक्षियों की स्वच्छंदता उन्हें सहज ही आकर्षित कर गयी। तत्काल वे नीचे उतर आये और महीनों तक वहाँ की सुरक्षा, सुंदरता और स्वच्छंदता का आनंद लेते रहे। फिर वर्षा ॠतु के प्रारंभ होने से पूर्व वे मानस को प्रस्थान कर गये। मानस पहुँच कर उन्होंने अपने साथियों के बीच वाराणसी के कृत्रिम सरोवर की इतनी प्रशंसा की कि सारे के सारे हंस वर्षा के बाद वाराणसी जाने को तत्पर हो उठे।

           हंसों के राजा युधिष्ठिर और उसके सेनापति सुमुख ने अन्य हंसों की इस योजना को समुचित नहीं माना। युधिष्ठिर ने उनके प्रस्ताव का अनुमोदन न करते हुए, यह कहा कि, पंछी और जानवरों की एक प्रवृत्ति होती है। वे अपनी संवेदनाओं को अपनी चीखों से प्रकट करते हैं। किन्तु "मानव" बड़ी चतुर होता है।  अपनी भंगिमाओं को वह जो प्रस्तुत करता है, उनके भावों के ठीक विपरीत कर्म करता है।

              फिर भी कुछ दिनों के बाद हंस-राज को हंसों की ज़िद के आगे झुकना पड़ा और वह वर्षा ॠतु के बाद मानस के समस्त हंसों के साथ वाराणसी को प्रस्थान कर गया। जब मानस के हंसों का आगमन वाराणसी के सरोवर में हुआ और राजा को इसकी सूचना मिली तो उसने अपने एक निषाद को उन दो विशिष्ट हंसों को पकड़ने के लिए नियुक्त किया।

            एक दिन युधिष्ठिर जब सरोवर की तट पर स्वच्छंद भ्रमण कर रहा था तभी उसके पैर निषाद द्वारा बिछाये गये जाल पर पड़े। अपने पकड़े जाने की चिंता छोड़ उसने अपनी तीव्र चीखों से अपने साथी-हंसों को तत्काल वहाँ से प्रस्थान करने को कहा, जिससे मानस के सारे हंस वहाँ से क्षण मात्र में अंतर्धान हो गये। रह गया तो  उसका एकमात्र वफादार हमशक्ल सेनापति-सुमुख। हंसराज ने अपने सेनापति को भी उड़ जाने की आज्ञा दी मगर वह दृढ़ता के साथ अपने राजा के पास ही जीना मरना उचित समझा। निषाद जब उन हंसों के करीब पहुँचा तो वह आश्चर्यचकित रह गया क्योंकि पकड़ा तो उसने एक ही हंस था फिर भी दूसरा उसके सामने निर्भीक खड़ा था। निषाद ने जब दूसरे हंस से इसका कारण पूछा तो वह और भी चकित हो गया, क्योंकि दूसरे हंस ने उसे यह बताया कि उसके जीवन से बढ़कर उसकी वफादारी और स्वामि-भक्ति है। एक पक्षी के मुख से ऐसी बात सुनकर निषाद का हृदय परिवर्तन हो गया। वह एक मानव था; किन्तु मानव-धर्म के लिए वफादार नहीं था। उसने हिंसा का मार्ग अपनाया था और प्राणातिपात से अपना जीवन निर्वाह करता था। शीघ्र ही उस निषाद ने अपनी जागृत मानवता के प्रभाव में आकर दोनों ही हंसों को मुक्त कर दिया।

         दोनों हंस कोई साधारण हंस तो थे नहीं। उन्होंने अपनी दूरदृष्टि से यह जान लिया था कि वह निषाद निस्सन्देह राजा के कोप का भागी बनेगा। अगर निषाद ने उनकी जान बख्सी थी तो उन्हें भी निषाद की जान बचानी थी। अत: तत्काल वे निषाद के कंधे पर सवार हो गये और उसे राजा के पास चलने को कहा। निषाद के कंधों पर सवार जब वे दोनों हंस राज-दरबार पहुँचे तो समस्त दरबारीगण चकित हो गये। जिन हंसों को पकड़ने के लिए राजा ने इतना प्रयत्न किया था वे स्वयं ही उसके पास आ गये थे। विस्मित राजा ने जब उनकी कहानी सुनी तो उसने तत्काल ही निषाद को राज-दण्ड से मुक्त कर पुरस्कृत किया। उसने फिर उन ज्ञानी हंसों को आतिथ्य प्रदान किया तथा उनकी देशनाओं को राजदरबार में सादर सुनता रहा।

इस प्रकार कुछ दिनों तक राजा का आतिथ्य स्वीकार कर दोनों ही हंस पुन: मानस को वापिस लौट गये।


Moral/शिक्षा:- 
 इंसान को सदैव सच्चाई की राह पर निर्भीकता से चलते हुए अपने कर्म, रिश्तों, और सामाजिक जीवन मे वफादार रहना चाहिए।
English Translate

Story of two swans

             As we know about the Jataka tales, these Buddhist texts are taken from Tripitaka. These stories contain stories of Lord Buddha's former birth. It is believed that these stories have been told by Lord Buddha. Some scholars believe that "Jataka tales" were said by Buddha's disciples after Nirvana. Through each narrative, some message has been given to the society.
             So moving this sequence, let's start the story of two laughs today. Please read and give your opinion on this subject.

                  Mansarovar, currently located in China, was once known globally as "Thamanas Sarovar". The beauty of the laughs living in it was unmatched. Such swans which were more captivating than the shade of white clouds in the blue sky. His tweet was even more melodious than the beautiful Nupur sounds of the dancers. There were two golden swans among those swans. Golden swans were larger in size than white swans and were exactly the same. Both were equally virtuous and Sheilawan. One of them was the king and the other was his loyal general. The name of the king was Yudhishthira and the name of the commander was Sumukha. Discussion of both the swans was in all four locos. Later, humans also came to know about their quality and beauty. When the King of Varanasi heard the discussion about their beauty, he had a strong desire to get swans.

              He got a Manas-like Manoran-Sarovar built in his kingdom, in which he developed all kinds of attractive aquatic plants and different types of lotuses like Padma, Utpal, Kumud, Pundarik, Saugandhik, Tamaras and Kahler. Beautiful species of fish and aquatic birds were also settled there. At the same time, the king also announced the complete protection of all the birds that settled there, due to which birds coming from far and wide began to roam there.


            Once, after the rainy season when Hemantu started and the color of the sky started to be completely blue, then two swans of Manas were flying over Varanasi. Then his eyes fell on the lake built by the king. The beauty of the lake and the beauty of the delightful birds floating in it attracted them easily. Immediately he came down and continued to enjoy the security, beauty and freedom of the place for months. Then before the onset of rain, he departed in the psyche. On reaching the psyche, he praised the artificial lake of Varanasi among his colleagues so much that all the swans were ready to go to Varanasi after the rain.
दो हंसों की कहानी (Story of two swans)

           Yudhishthira, the king of the swans and his commander Sumukha, did not consider this plan of the other swans to be proper. Yudhishthira, not approving his proposal, said that birds and animals have a tendency. They express their sensations with their screams. But "human" is very clever. What he presents to his ill-fated deeds works in stark contrast to his sentiments.

              Yet after a few days Hans-Raj had to bow to the stubbornness of the swans and after the rainy season, he departed to Varanasi with all the swans of the psyche. When the swans of Manas arrived in the lake of Varanasi and the king came to know of this, he appointed one of his Nishad to catch those two distinct swans.

            One day when Yudhishthira was taking a free trip on the banks of the lake, only then did his feet fall on the net laid by Nishad. Leaving the worry of being caught, he asked his fellow-swans to immediately depart from there, so that all the swans of the psyche got interrupted from there in a moment. If left, his only loyal armed commander-in-chief. Hansraj also ordered his commander to fly away, but he thought it right to die living with his king firmly. When Nishad got close to those swans, he was surprised because he caught one swan, yet the other was standing boldly in front of him. When Nishad asked the other Hans the reason for this, he was more surprised, because the second Hans told him that he had more loyalty and loyalty than his life. Hearing such a thing from the face of a bird, Nishad got a change of heart. He was a human; But he was not faithful to human religion. He took the path of violence and lived his life with death. Soon that Nishad came under the influence of his awakened humanity and freed both the swans.

दो हंसों की कहानी (Story of two swans)

         Both the swans were not just ordinary swans. He had learned from his vision that he would be a part of the wrath of the Nishad king. If Nishad had lost his life, he too had to save Nishad's life. So immediately they rode on Nishad's shoulder and asked him to walk to the king. All the courtiers were amazed when both of them reached the court of Hans on the shoulders of Nishad. The swans that the king had tried so much to catch had come to him himself. When the surprised king heard his story, he immediately rewarded Nishad by freeing him from the punishment. He then provided hospitality to those knowledgeable swans and kept listening to their wishes in the court.

Thus, after accepting the hospitality of the king for a few days, both the swans again returned to the psyche.

Moral/Education:-

A person should always be faithful in his actions, relationships, and social life, walking boldly on the path of truth.

     

17 comments:

  1. Good one... waiting for next...

    ReplyDelete
  2. Nice story...jatak kathao ki achi pahal...hum tak pahuchane ka

    ReplyDelete
  3. कहानी बहुत ही अच्छी है। धन्यवाद

    ReplyDelete
  4. बेजोड़ कहानी। जातक कथाओं के कारण अब शनिवार का इंतज़ार रहता है।

    ReplyDelete
  5. Sach me... Kahani with sandesh..bahut acha...

    ReplyDelete
  6. Kahani key liye bahut hi sadhuwad 🙏🙏🙏

    ReplyDelete
  7. Nice story... listened for the first time

    ReplyDelete
  8. Good story... waiting for the next

    ReplyDelete
  9. Nice story��������

    ReplyDelete
  10. अच्छी कहानी एक बहुत ही अच्छे विचार के साथ, मानवता ही जीवन का मूल मंत्र है

    ReplyDelete