Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

Showing posts with label हरिवंश राय बच्चन (Harivansh Rai Bachchan). Show all posts
Showing posts with label हरिवंश राय बच्चन (Harivansh Rai Bachchan). Show all posts

वृक्ष हों भले खड़े- हरिवंशराय बच्चन

वृक्ष हों भले खड़े

वृक्ष हों भले खड़े- हरिवंशराय बच्चन

"आसान बहुत है खुशी में मुस्कुरा देना,
मुस्कुरा दे जो गम में भी
वह किरदार ही अलग होते हैं.."


वृक्ष हों भले खड़े,

हों घने हों बड़े,

एक पत्र छाँह भी,

माँग मत, माँग मत, माँग मत,

अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ।


तू न थकेगा कभी,

तू न रुकेगा कभी,

तू न मुड़ेगा कभी,

कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ,

अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ।


यह महान दृश्य है,

चल रहा मनुष्य है,

अश्रु स्वेद रक्त से,

लथपथ लथपथ लथपथ,

अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ।

- हरिवंशराय बच्चन

Good Morning

जिंदगी का एक ही उसूल रखो,
मुसीबत चाहे कितनी भी हो हमेशा
चेहरे पर मुस्कान रखो..

नीड़ का निर्माण

नीड़ का निर्माण

नीड़ का निर्माण
"बड़ी मंजिल के राहगीर छोटे दिल नहीं रखते.."

नीड़ का निर्माण

नीड़ का निर्माण फिर-फिर,

नेह का आह्णान फिर-फिर!


वह उठी आँधी कि नभ में

छा गया सहसा अँधेरा,

धूलि धूसर बादलों ने

भूमि को इस भाँति घेरा,


रात-सा दिन हो गया, फिर

रात आ‌ई और काली,

लग रहा था अब न होगा

इस निशा का फिर सवेरा,


रात के उत्पात-भय से

भीत जन-जन, भीत कण-कण

किंतु प्राची से उषा की

मोहिनी मुस्कान फिर-फिर!


नीड़ का निर्माण फिर-फिर,

नेह का आह्णान फिर-फिर!


वह चले झोंके कि काँपे

भीम कायावान भूधर,

जड़ समेत उखड़-पुखड़कर

गिर पड़े, टूटे विटप वर,


हाय, तिनकों से विनिर्मित

घोंसलो पर क्या न बीती,

डगमगा‌ए जबकि कंकड़,

ईंट, पत्थर के महल-घर;


बोल आशा के विहंगम,

किस जगह पर तू छिपा था,

जो गगन पर चढ़ उठाता

गर्व से निज तान फिर-फिर!


नीड़ का निर्माण फिर-फिर,

नेह का आह्णान फिर-फिर!


क्रुद्ध नभ के वज्र दंतों

में उषा है मुसकराती,

घोर गर्जनमय गगन के

कंठ में खग पंक्ति गाती;


एक चिड़िया चोंच में तिनका

लि‌ए जो जा रही है,

वह सहज में ही पवन

उंचास को नीचा दिखाती!


नाश केख दु से कभी

दबता नहीं निर्माण का सुख

प्रलय की निस्तब्धता से

सृष्टि का नव गान फिर-फिर!


नीड़ का निर्माण फिर-फिर,

नेह का आह्णान फिर-फिर! 

- हरिवंशराय बच्चन

Good Morning

"मोती कभी भी किनारे पे खुद नहीं आते, 
उन्हें पाने के लिए समुन्दर में उतरना ही पड़ता है.."

ओ गगन के जगमगाते दीप

ओ गगन के जगमगाते दीप

ओ गगन के जगमगाते दीप

"ख़ुशी किसी भी बाहरी स्थितियों पर निर्भर नही करती !
      यह हमारे मानसिक द्रष्टिकोण पर निर्भर करती है ..!!"

ओ गगन के जगमगाते दीप!

दीन जीवन के दुलारे

खो गये जो स्वप्न सारे,

ला सकोगे क्या उन्हें फिर खोज हृदय समीप?

ओ गगन के जगमगाते दीप!


यदि न मेरे स्वप्न पाते,

क्यों नहीं तुम खोज लाते

वह घड़ी चिर शान्ति दे जो पहुँच प्राण समीप?

ओ गगन के जगमगाते दीप!


यदि न वह भी मिल रही है,

है कठिन पाना-सही है,

नींद को ही क्यों न लाते खींच पलक समीप?

ओ गगन के जगमगाते दीप!

- हरिवंशराय बच्चन

Good Morning

"खुश रहने के बस तीन ही रास्ते हैं !
       शुक्र्राना, मुस्कुराना और किसी का दिल न दुखाना ..!!"

मुझे पुकार लो || Mujhe Pukar lo ||

मुझे पुकार लो

हरिवंश राय बच्चन हिंदी साहित्य के महान लेखक और कवि थे, जिन्हें 1976 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। छायावादी कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन ने अपनी दिलकश कविताओं से लोगो का मन आकर्षित किया और जान मानस को प्रोत्साहित करने की पुरजोर कोशिश की है। उनकी कृतियों में हमेशा एक आशा का दीपक जलते हुए नज़र आता है। प्रस्तुत है हिंदी काव्य के समुद्र में से हरिवंश राय बच्चन जी की कविता 

" मुझे पुकार लो " ... 

मुझे पुकार लो || Mujhe Pukar lo ||

"गिरकर उठना जिसके अंदर यह ताकत है
उस इंसान के अंदर
हर चीज की काबिलियत है.."

जमीन है न बोलती, न आसमान बोलता..

जहान देखकर मुझे, नहीं जबान खोलता..

नहीं जगह कहीं जहां, न अजनबी गिना गया..

कहां-कहां न फिर चुका, दिमाग-दिल टटोलता..

कहां मनुष्य है कि जो, उमीद छोड़कर जिया..

इसीलिए खड़ा रहा, कि तुम मुझे पुकार लो.


इसीलिए खड़ा रहा, कि तुम मुझे पुकार लो..!


तिमिर-समुद्र कर सकी, न पार नेत्र की तरी..

विनष्ट स्वप्न से लदी, विषाद याद से भरी..

न कूल भूमि का मिला, न कोर भोर की मिली..

न कट सकी, न घट सकी, विरह-घिरी विभावरी..

कहां मनुष्य है जिसे, कमी खली न प्यार की..

इसीलिए खड़ा रहा कि, तुम मुझे दुलार लो..!


इसीलिए खड़ा रहा कि, तुम मुझे पुकार लो..!


उजाड़ से लगा चुका, उमीद मैं बहार की..

निदाघ से उमीद की, बसंत के बयार की..

मरुस्थली मरीचिका, सुधामयी मुझे लगी..

अंगार से लगा चुका, उमीद मैं तुषार की..

कहां मनुष्य है जिसे, न भूल शूल-सी गड़ी..

इसीलिए खड़ा रहा कि, भूल तुम सुधार लो..!

इसीलिए खड़ा रहा कि, तुम मुझे पुकार लो..!

पुकार कर दुलार लो, दुलार कर सुधार लो..!

- हरिवंशराय बच्चन

Rupa Oos ki ek Boond

"अपने हौसलों को ये मत बताओ कि तुम्हारी परेशानी कितनी बड़ी है, 
बल्कि अपनी परेशानी को ये बताओ कि तुम्हारा हौसला कितना बड़ा है.."


जो बीत गई, सो बात गई || Jo Beet gyi so Baat gyi ||