Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

मुर्गा अंडा नहीं देता/ Murga anda nahi deta

मुर्गा अंडा नहीं देता

एक बार बादशाह अकबर की बेगम ने उन्हें बीरबल को मजाक ही मजाक में मात देने की एक तरकीब सुझाई। तरकीब बादशाह को बेहद पसंद आई और उन्होंने तुरंत उस पर अमल करने का मन बना लिया।  

मुर्गा अंडा नहीं देता/ Murga anda nahi deta

उस दिन बीरबल के दरबार में आने के पहले ही उन्होंने सभी दरबारियों में एक-एक अंडा बाँट दिया और उन्हें उन अंडों को अपने कपड़ों में छिपा लेने का निर्देश दिया।

जब बीरबल आ गए तो बादशाह ने कहा,"कल मैंने सपने में देखा कि मेरे दरबार में एक हैरतअंगेज कारनामा होने वाला है। जो दरबारी मेरे लिए वफादार हैं, आज वे अंडे देंगे।"

इसलिए मैं चाहता हूँ कि सभी दरवारी आज दरबार में अंडा देकर मेरे लिए अपनी वफादारी साबित करें। जो अंडा नहीं दे सका, उसे अपने फर्ज से डिगा हुआ समझा जायेगा। बादशाह की बात सुनते ही सभी दरबारी अपने कपड़ों से अंडे निकालकर खड़े हो गए।

मुर्गा अंडा नहीं देता/ Murga anda nahi deta

बीरबल यह देखकर बड़ी हैरत में थे। वे समझ गए थे कि बादशाह ने उन्हें मात देने के लिए ही यह सब स्वांग रचा है। वे तुरंत बोले, "जहांपनाह, मुझे यह बताते हुए बड़ा अफसोस है कि मैं अंडा नहीं दे सकूँगा।

इसका कारण यही है कि सिर्फ मुर्गियाँ ही अंडे दे सकती हैं, मुर्गे नहीं। आप मुझे मुर्गा मान लीजिए। बीरबल की बात सुनकर वहाँ मौजूद हाथ में अंडा लिए खड़े सभी दरबारी शर्मिदा हो गए और इधर उधर एक दूसरे को झाँकने लगे। बादशाह भी हँसने लगे और बोले,"बीरबल तुम्हें मात देना किसी के बस की बात नहीं।

15 comments: