Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

तीन प्रश्नों के उत्तर - अकबर बीरबल की कहानियां

तीन प्रश्नों के उत्तर

अकबर - बीरबल की किस्से - कहानियां बहुत ही प्रचलित है। उन्हीं में से एक है - अकबर के प्रश्न और बीरबल के जवाब से जुड़े किस्से। अकबर के सवालों के सटीक जवाब बीरबल के पास होते थे। ऐसा ही एक किस्सा, जिसमें अकबर ने बीरबल से ईश्वर से जुड़े तीन सवाल पूछे थे। वह तीन सवाल थे -
  1. ईश्वर कहां रहता है? 
  2. ईश्वर कैसे मिलता है? 
  3. ईश्वर क्या करता है? 
तीन प्रश्नों के उत्तर - अकबर बीरबल की कहानियां
जब अकबर ने यह प्रश्न पूछे, तो बीरबल बहुत अचंभित हुए और उन्होंने कहा कि, इन प्रश्नों का उत्तर वह कल बताएंगे। यह कहकर बीरबल अपने घर को लौट आए। बीरबल इन प्रश्नों को लेकर बहुत चिंतित थे। 

बीरबल के पुत्र ने चिंता का कारण पूछा। तब बीरबल ने अकबर के तीनों प्रश्नों के बारे में बताया। बीरबल के पुत्र ने कहा कि वह खुद कल दरबार में महाराज को इन तीनों प्रश्नों का जवाब देना चाहता है। अगले दिन बीरबल अपने पुत्र के साथ दरबार में जा पहुंचे और बादशाह अकबर से बोले कि आपके तीनों प्रश्नों का उत्तर मेरा पुत्र दे सकता है। 
अकबर ने कहा ठीक है, चलो बताओ - "ईश्वर कहां रहता है?" इस प्रश्न के जवाब में बीरबल के पुत्र ने दूध मंगाया, जिसमे चीनी मिली हुई थी। उसने वह दूध अकबर को दिया और कहा चख कर बताइए दूध कैसा है? अकबर ने बताया कि दूध मीठा है। तब बीरबल के पुत्र ने कहा - "इसमें चीनी दिख रही है।" अकबर ने कहा - नहीं, इसमें चीनी तो नहीं दिख रही है। वह तो दूध में घुल गई है। बीरबल के पुत्र ने कहा, "जहांपनाह! ठीक इसी तरह ईश्वर भी संसार की हर चीज में घुला हुआ है, लेकिन दूध में घुली हुई चीनी की तरह दिखाई नहीं देता है। "

अकबर जवाब से संतुष्ट हो गए और उन्होंने दूसरा प्रश्न पूछा। 
ईश्वर कैसे मिलता है?
इस प्रश्न का जवाब देने के लिए बीरबल के पुत्र ने दही मंगाया। बीरबल के पुत्र ने अकबर को दही देते हुए कहा, "जहांपनाह इसमें मक्खन दिखाई दे रहा है?" तब अकबर ने कहा, "दही में मक्खन तो है, लेकिन दही मथने पर ही मक्खन दिखाई देगा।"
बीरबल के पुत्र ने कहा - "जहांपनाह! ठीक इसी प्रकार ईश्वर भी मन का मंथन करने पर ही मिल सकते हैं। अकबर इस जवाब से भी संतुष्ट हो गए और उन्होंने तीसरा प्रश्न पूछा। 
ईश्वर करता क्या है? बीरबल के पुत्र ने कहा - "जहांपनाह! इस प्रश्न के जवाब के लिए आपको मुझे गुरु मानना पड़ेगा।" 
अकबर ने कहा - "ठीक है, अब से तुम मेरे गुरु और मैं तुम्हारा शिष्य।" बीरबल के पुत्र ने कहा गुरु हमेशा ऊंचे स्थान पर बैठता है और शिष्य हमेशा नीचे बैठता है। अकबर तुरंत ही अपने सिंहासन से उठ गए और बीरबल के पुत्र को सिंहासन पर बैठा कर खुद नीचे बैठ गए। सिंहासन पर बैठते बीरबल के पुत्र ने कहा, "जहांपनाह! यही आपके तीसरे प्रश्न का जवाब है। ईश्वर राजा को रंक बनाता है और रंक को राजा बना देता है। अकबर इस जवाब से भी संतुष्ट हो गए। 
तीन प्रश्नों के उत्तर - अकबर बीरबल की कहानियां

English Translate

Answer Three Questions

The stories of Akbar Birbal are very popular. One of them is - the stories related to Akbar's question and Birbal's answer. Birbal used to have accurate answers to Akbar's questions. One such anecdote, in which Akbar asked Birbal three questions related to God. Those were three questions -
Where does God live?
How do you find God?
What does God do?

When Akbar asked this question, Birbal was very surprised and he said that he will tell the answer to these questions tomorrow. Saying this Birbal returned to his house. Birbal was very worried about these questions.

Birbal's son asked the reason for concern. Then Birbal told about all the three questions of Akbar. Birbal's son said that he himself wants to answer these three questions to the Maharaj in the court tomorrow. The next day Birbal reached the court with his son and said to Emperor Akbar that my son can answer all your three questions.
Akbar said okay, let's tell - "Where does God live?" In response to this question, Birbal's son asked for milk, in which sugar was mixed. He gave that milk to Akbar and said, taste it and tell how is the milk? Akbar told that milk is sweet. Then Birbal's son said - "Chinese is visible in it." Akbar said - No, there is no sugar in it. It has dissolved in milk. Birbal's son said, "Jahanpanah! In the same way God is dissolved in everything in the world, but does not appear like sugar dissolved in milk."

Akbar was satisfied with the answer and asked another question.
How do you find God?
To answer this question Birbal's son asked for curd. Birbal's son while giving curd to Akbar said, "Is there butter in Jahanpanah?" Then Akbar said, "There is butter in curd, but butter will be visible only when curd is churned."
Birbal's son said - "Jahanpanah! In the same way God can be found only after churning the mind. Akbar was satisfied with this answer also and asked the third question.
What does God do? Birbal's son said - "Jahanpanah! To answer this question you will have to accept me as your guru."
Akbar said - "Okay, from now on you are my master and I am your disciple." Birbal's son said that the guru always sits at the highest place and the disciple always sits at the bottom. Akbar immediately got up from his throne and seated Birbal's son on the throne and sat down himself. Birbal's son sitting on the throne said, "Jahanpanah! That is the answer to your third question. God makes a king a rank and a rank to a king. Akbar was satisfied with this answer as well."
तीन प्रश्नों के उत्तर - अकबर बीरबल की कहानियां

19 comments:

  1. बुद्धि व चतुराई से परिपूर्ण बीर बल ,और अकबर की कहानियाँ बेहद मनोरंजक है !!धन्यबाद🌹🙏🌹🙏

    ReplyDelete
  2. बहुत ही सूक्ष बूझ से बीरबल के पुत्र ने अकबर के सवाल का जवाब दिया ... बुद्धिमान पिता का बुध्दिमान पुत्र 👏👏👏

    ReplyDelete
  3. मजेदार.. बीरबल के साथ साथ उनका बेटा भी हाजिर जवाब👏👏👏

    ReplyDelete
  4. अच्छी कहानी।

    ReplyDelete
  5. Is कहानी में बीरबल के पुत्र की बुद्धिमत्ता का वर्णन किया गया है।इसमें बादशाह अकबर के तीन प्रश्नों कौत्तर पयोग द्वारा सिद्ध करके दिया गया है।

    ReplyDelete
  6. Nice story. .beta bhi ..lajwab

    ReplyDelete