Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

भारतीय मसाला || Indian Spice || Bharatiya Masale ||

भारतीय मसाला

भारतीय परंपरागत रसोई में बहुत सारे भारतीय मसालों का उपयोग होता है। मसाले का उपयोग ना सिर्फ भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए होता है अपितु सभी मसालों में औषधीय गुण होते हैं। भोज्य पदार्थों के साथ मसालों का प्रयोग उनकी पौष्टिकता बढ़ाने, स्वाद बढ़ाने तथा भोजन को सुपच्य होने के साथ ही स्वास्थ्य की दृष्टि से औषधि गुणों में वृद्धि एवम उस भोज्य पदर्थ में होने वाली व्याधि को भी कम करने का काम करता है। इसके लिए हमें मसालों के सही उपयोग की जानकारी होनी चाहिए। अलग-अलग व्यंजनों में कुछ खास किस्म के अलग-अलग मसालों का सही अनुपात में इस्तेमाल किया जाता है। 

हल्दी मिर्ची जीरा धनिया लोंग इलाइची काला नमक काली मिर्च आदि से तो सभी लोग वाकिफ होते हैं और इन मसालों का प्रयोग लगभग सभी करते हैं आज की पोस्ट में 118 भारतीय मसालों के नाम बताते हैं जिनमें से कुछ मसालों से तो हम सभी अनजान होंगे। साथ ही एक-एक कर इन मसालों के औषधीय गुणों को भी जानेंगे।

भारत कई प्रकार के मसालों का उत्पादन करता है। भिन्न-भिन्न प्रकार के इन मसालों का वर्तमान उत्पादन लगभग चार अरब यू एस डॉलर मूल्य के लगभग 32 लाख टन है और विश्व मसाला उत्पादन में भारत का महत्वपूर्ण स्थान है। विभिन्न प्रकार की जलवायु के कारण - उष्णकटिबन्ध क्षेत्र से उपोष्ण कटिबन्ध तथा शीतोष्ण क्षेत्र तक - लगभग सभी तरह के मसालों का बढिया उत्पादन भारत में होता है। वास्तव में भारत के लगभग सभी राज्यों व संघ-शासित क्षेत्रों में कोई-न-कोई मसाला उत्पन्न होता है। भारतीय मसाले भारत की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारतीय जलवायु मसालों के लिए अच्छी है और भारत अन्तराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) के साथ सूचीबद्ध 109 में से 75 प्रकार के मसालों का उत्पादन करता है।

  1. Turmeric (हल्दी)
    Turmeric (हल्दी)

        
  2. Asafoetida (हींग) 
    Asafoetida (हींग)

  3. Basil Seeds (तुलसी बीज)Basil Seeds (तुलसी बीज)  
  4. Basil Leaves (तुलसी के पत्ते) 
    Basil Leaves (तुलसी के पत्ते)

       
  5. Bay Leaf (तेज पत्ता) तेजपत्ते के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण
  6. Black Cardamom (काली इलाइची/ बड़ी इलाइची) Black Cardamom (काली इलाइची/ बड़ी इलाइची)        
  7. Black Sesame Seeds (काला तिल के बीज) Black Sesame Seeds (काला तिल के बीज) 
  8. White Sesame Seeds (सफेद तिल)     तिल के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण
  9. Cumin Seeds (ज़ीरा) जीरा के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुणों के बारे में 
  10. Caraway Seeds/Black (काला ज़ीरा) काला जीरा के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण
  11. Green Cardamom (छोटी इलाइची) छोटी इलायची / Green Cardamom / Elaichi
  12. Carom Seeds (अजवाइन) अजवाइन/ Ajwain/ Carom Seeds  
  13. Oregano (अजवायन के पत्ते) Oregano (अजवायन के पत्ते)     
  14. Thyme (अजवायन के फूल) Thyme (अजवायन के फूल) 
  15. Cinnamon Sticks (दालचीनी) दालचीनी का महत्व । Benefits of Daalchini
  16. Nutmeg (जायफल) Nutmeg (जायफल)  
  17. Mace (जावित्री) Mace (जावित्री)   
  18. Clove (लौंग)  लौंग के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण
  19. Coriander (धनिया) धनिया के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण
  20. Curry Leaves = करी पत्ते      कड़ी पत्ता के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण
  21. Dry Coconut = सूखी नारियल      
  22. Dry Coconut Powder = नारियल का बुरादा      
  23. Fenugreek Seeds = मेथी बीज     Fenugreek Seeds || मेथी दाने || 17 Benefits of eating Fenugreek Seeds ||
  24. Dry Fenugreek Leaves = सूखी मेथी पत्तियां/कसूरी मेथी कसूरी मेथी के स्वास्थ्य लाभ     
  25. Dry Ginger = सोंठ सोंठ के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण   
  26. Arrowroot Powder = अरारोट पाउडर अरारोट पाउडर के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण       
  27. Dry Mango Powder = अमचूर पाउडर/खटाई अमचूर के फायदे और नुकसान उपयोग और औषधीय गुण     
  28. Dry Pomegranate Seeds = अनारदाना बीज   अनारदाने के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण
  29. Pomegranate Seeds Powder = अनारदाना पाउडर  अनारदाने के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण
  30. Fennel Seeds = सौंफ      सौंफ । Indian Sweet Fennel । Saunf
  31. Flax Seeds = अलसी का बीज   अलसी । Flaxseed
  32. Four Seeds (Cucumber, Musk Melon, Pumpkin and Water Melon seeds) = चारो मगज़ चार मगज यानि 4 फलों के बीज
  33. Indian Gooseberry = सुखा आंवला   
  34. Garlic = लहसुन   
  35. Mustard Seeds = राई/सरसों    
  36. Cleome viscosa/Dog Mustard/Wild Mustard = जख्या     
  37. Nigella Seeds = कलौंजी   
  38. Poppy Seeds = खसखस/पोस्त   
  39. Salt = नमक  
  40. Black Salt = काला नमक    
  41. Rock Salt = सेंधा नमक   
  42. Black Pepper = काली मिर्च   
  43. Red Chillies = साबित लाल मिर्च   
  44. Kashmiri Lal Mirch Powder = कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर   
  45. White Pepper = सफ़ेद मिर्च/दखनी मिर्च    
  46. Fragrant Pepper = सुगंधित काली मिर्च    
  47. Paprika = लाल शिमला मिर्च   
  48. Cubeb Pepper = कबाबचीनी   
  49. Long Pepper = पीपली   
  50. Rose Water = गुलाब जल   
  51. Saffron Strands = केसर/जाफरान   
  52. Baking Powder = बेकिंग पाउडर   
  53. yeast = ख़मीर   
  54. Celery Salt = अजमोद का नमक   
  55. Ginger  = अदरक
  56. Garlic Salt = लहसुन नमक  
  57. Screw Pine Essence = केवड़ा जल  
  58. Star Anise = चक्र फूल   
  59. Tamarind = इमली   
  60. Tea Leaf = चाय पत्ती  
  61. Capers = कचरा/कब्र/करेर  
  62. Garcinia Indica = कोकम  
  63. Gum Tragacanth = कतीरा गोंद   
  64. Inknut Terminalia chebula/Dry Myrobalan = हरड  
  65. Liquorice/Licorice = मुलेठी/जेठीमध  
  66. Dry mint = सूखा पुदीना   
  67. Sago = साबूदाना   
  68. Swertia Chirata = चिरायता/किरात/चिरेट्टा   
  69. Niger = रामतिल   
  70. Indian Madder = मजीठ   
  71. Gall Nut = माजूफल   
  72. Dyer’s alkanet = रतनजोत/लालजड़ी/दामिनी बालछड   
  73. Frankincense = लोहबान/गोंद/लासा  
  74. Juniper Berries = हपुषा जामुन   
  75. Rosemary = गुल मेंहदी    
  76. Tarragon = नागदौना    
  77. Garcinia gummi-gutta = मालाबार इमली    
  78. Alum = फिटकरी    
  79. Ajinomoto/Monosodium glutamate/MSG = अजीनोमोटो     
  80. Citric Acid/Lemon Salt = टाटरी/लेमन साल्ट     
  81. Black Mustard Oil = काली सरसों का तेल    
  82. Yellow Musturd Oil = पिली सरसों का तेल    
  83. Garlic = लहसुन 
  84. igella seeds =कलौंजी (Kalaunji) 
  85. Garam Masala = गरम मसाला    
  86. Mix Herbs = मिक्स हेर्ब्स   
  87. Pizza Seasoning Powder = पिज्जा मसाला पाउडर    
  88. Maggi Masala = मैगी मसाला    
  89. Sambar Masala = सांभर मसाला    
  90. Dabeli Masala = दाबेली मसाला     
  91. Chat Masala (चाट मसाला)
  92. Kitchen King Masala = किचन किंग मसाला
  93. White Vinegar = सफेद सिरका
  94. Sugar cane vinegar = गन्ने का सिरका 
  95. Apple Cider Vinegar = सेब का सिरका  
  96. Malt Vinegar = जौ का सिरका 
  97. Coconut Vinegar = नारियल सिरका 
  98. Parmotrema perlatum/Stone Flower = पत्थर फूल/दगडी फुल   
  99. wild melon = कचरी पाउडर
प्रस्तुत सूची में सभी लोग ज्यादातर नामों से अवगत होंगे।  कुछ तो ऐसे नाम हैं जिन्हें  मसाला नहीं कहते जैसे नमक, गुलाब जल,  आदि और कुछ मिक्स मसाले हैं जैसे सांभर मसाला, किचन किंग मसाला, चाट मसाला आदि। इनमें से एक नुकसानदायक है जो आजकल धड़ल्ले से उपयोग में लाया जा रहा - अजीनोमोटो। इनमें से ज्यादातर मसालों की पोस्ट डाली जा चुकी है, जिसके नाम पर क्लिक करके पोस्ट पर जा सकते हैं। बाकी मसालों पर जल्द ही पोस्ट डालने का प्रयास है।  


12 comments:

  1. Jo hamare Bhartiya masale Hain wo to labhprad hi Hain..par jo aajkal market me dheron test maker bik rahe wo nuksaandayak hai.

    ReplyDelete
  2. Aree wah great artical

    ReplyDelete
  3. वाह वाह रूपा जी क्या बात है आज तो पूरा रसोईघर चलकर यहां पर आया है लगता है 🙏🏻🙏🏻🙏🏻

    ReplyDelete
  4. भारत प्राचीन काल से गरम मसालों में धनी है,यहां विदेशों से व्यापार होते थे।

    ReplyDelete
  5. पवन कुमारMarch 6, 2023 at 8:08 PM

    वाकई ऐसे ऐसे मशाले के नाम तो हमलोग
    पहलीबार ही सुन रहे हैं।

    ReplyDelete
  6. Very nice information

    ReplyDelete
  7. शिक्षा भी स्वाद भी का अनोखा मिश्रण 👏🏻

    ReplyDelete
  8. Nice information

    ReplyDelete