Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

काला तिल ~ Sesame

काला तिल ~ Sesame

    तिल (Sesame) से सभी लोग परिचित होंगे। सभी भारतीय घरों में तिल (Sesame)  का प्रयोग होता है। तिल (Sesame) एक औषधीय पौधा है, इसके बीज का उपयोग हजारों वर्षों से होता आया है। तिल (Sesame) को विश्व का सबसे पहला तिलहन माना जाता है।
काला तिल ~ Sesame
    भारत में तिल मुख्यतः दो प्रकार के पाए जाते हैं- सफेद तिल और काला तिल। दोनों के गुण व औषधीय प्रयोग अलग-अलग माने गए हैं। आयुर्वेद के अनुसार काले तिल को श्रेष्ठ माना गया है और इसी के औषधीय गुण ज्यादा हैं तथा औषधि के रूप में काले तिलों से प्राप्त तेल अधिक उत्तम माना जाता है।
    सर्दियों में गुड़ के साथ तिल का उपयोग बहुत फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं काले तिल के औषधीय गुणों के बारे में:-

काले तिल का औषधीय गुण

काला तिल ~ Sesame

#  रोग प्रतिरोधकता

1 - 2 महीने तक 2 चम्मच तिल रोजाना सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसे सीधा चबाकर खा सकते हैं या इससे बने पदार्थ का सेवन कर सकते हैं। तिल के तेल की मालिश भी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है।

#  बाल संबंधी समस्या

आज के प्रदूषण और असंतुलित जीवनयापन से बालों की समस्याएं बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। बालों का झड़ना, असमय सफेद होना, गंजापन, रूसी की समस्या आदि ऐसी समस्याएं हैं, जिनसे ज्यादा से ज्यादा लोग परेशान हैं। तिल का सेवन इन बीमारियों में फायदेमंद साबित हो सकता है।

*  तिल की जड़ और पत्ते का काढ़ा बनाकर काढ़े से बाल धोने से बाल सफेद नहीं होते।
*  काले तिल के तेल को शुद्ध अवस्था में बालों में लगाने से बाल असमय सफेद नहीं होते प्रतिदिन सिर में तेल की मालिश करने से बाल सदैव मुलायम काले और घने रहते हैं।

#  दंत रोगों में

शरीर पर तिल के फायदे तो होते ही हैं, साथ में यह दांतों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
*  प्रतिदिन 25 ग्राम तिल को चबा चबा कर खाने से दांत मजबूत होते हैं।
*  प्रतिदिन मुंह में तिल को भरकर 5 से 10 मिनट रखने से पायरिया में लाभ होता है और दांत मजबूत होते हैं।
*  अगर दांत में कीड़े लग रहे हो तो तिल को पानी में 4 घंटे भिगो दीजिये फिर छानकर उसी पानी को 10 मिनट तक मुंह में भरे रखिए फिर पानी उगल दीजिए। चार पांच बार इसी तरह कुल्ला करने से घाव पायरिया जैसी सभी परेशानियां खत्म होंगी।

  खांसी में

*  तिल के 30 40 मिलीलीटर काढ़े में दो चम्मच शक्कर डालकर पीने से खांसी में लाभ होता है।
*  तिल और मिश्री को उबालकर पिलाने से सूखी खांसी मिटती है।

#  पेचिश रोग में

खानपान में गड़बड़ी या किसी अन्य बीमारी के उपद्रव से अगर पेचिश हो जाता है, तो तिल के पत्तों को पानी में भिगोने से पानी में लुआब आता है, इस लुआब को पिलाने से पेचिश रोग ठीक होता है।

#  अर्श या पाइल्स रोग में

तिल को पीसकर मक्खन के साथ दिन में 3 बार भोजन से 1 घंटा पहले खाने से पाइल्स में लाभ होता है।

# पथरी रोग में

पथरी की समस्या होने पर तिल के कोमल कोपलों को छाया में सुखाकर प्रतिदिन 125 - 250 मिलीग्राम सेवन करने से पथरी गल कर निकल जाती है।

#  जोड़ों के दर्द में

आजकल आर्थराइटिस की समस्या आम हो गई है। अधिक देर तक ए.सी. में रहने के कारण या बैठकर ज्यादा काम करने के कारण किसी भी उम्र के लोग इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। इससे राहत पाने के लिए तिल तथा सोंठ चूर्ण को समान मात्रा में मिलाकर प्रतिदिन 5-5 ग्राम की मात्रा तीन से चार बार सेवन करने से लाभ मिलता है।

#  बच्चों में बिस्तर पर पेशाब करने की बीमारी में

रात्रि में जो बच्चे बिस्तर गिला कर देते हैं, उनके लिए तिल का लंबे समय तक सेवन बहुत लाभकारी होता है।

#  जले स्थान पर

तिल को पीसकर जले हुए स्थान पर लेप करने से जलन तथा दर्द कम होता है।

#  सिर दर्द में

तिल के पत्तों को सिरके या पानी में पीसकर मस्तक पर लेप करने से सिर दर्द में आराम होता है।

#  चोट लगने पर

तिल और अरंडी को अलग-अलग कूटकर तिल के तेल में मिलाकर लेप करने से चोट की पीड़ा मिटती है।
काला तिल ~ Sesame

#  घाव पर

तिलों की पोटली जैसे बनाकर घाव पर बांधने से घाव जल्दी भर जाते हैं।

#  कांटा लगने पर

यदि शरीर के किसी भी अंग में कांटा चुभ जाए तथा निकालने से ना निकल रहा हो, तो उस जगह पर तिल का तेल बार-बार लगाने से कुछ समय में ही कांटा बिना परिश्रम के निकल जाता है।

#  त्वचा के लिए

तिल का तेल त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा के नमी को बरकरार रखते हैं।

तिल के नुकसान

कुष्ठ रोग, सूजन होने पर तथा डायबिटीज के रोगियों को भोजन आदि में तिल का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

English Translate

Sesame


 Everyone will be familiar with Sesame. Sesame is used in all Indian homes. Sesame is a medicinal plant, its seeds have been used for thousands of years. Sesame is considered to be the world's first oilseed.

 There are mainly two types of sesame in India - white sesame and black sesame. The properties and medicinal uses of both have been considered different. According to Ayurveda, black sesame is considered superior and its medicinal properties are more and as a medicine, oil obtained from black sesame is considered better.
काला तिल ~ Sesame
 The use of sesame along with jaggery in winter is very beneficial. Let us know about the medicinal properties of black sesame: -

 Medicinal Properties of Black Sesame

 # Immunity

 Immunity increases by taking 2 teaspoons of sesame daily for 1 - 2 months. You can chew it directly or eat it. Massage of sesame oil also increases the immunity of the body.

 # Hair related problem

 Today's pollution and unbalanced living have greatly increased hair problems. Hair loss, untimely white, baldness, dandruff problem are such problems which are troubling more and more people. Consuming sesame can prove beneficial in these diseases.


 * By making a decoction of sesame root and leaves, washing hair with work does not turn the hair white.

 * Applying black sesame oil to the hair in pure condition does not make the hair untimely white. Massaging the oil in the scalp daily always keeps the hair soft and dark.

 # In dental diseases

 Sesame has its benefits on the body, but it is also very beneficial for the teeth.

 * By chewing 25 grams of sesame seeds every day, teeth become strong

 * Putting sesame in the mouth every day for 5 to 10 minutes benefits in pyorrhea and strengthens teeth.

 # In cough

 * Drinking two spoons of sugar in 30 40 ml decoction of heart provides relief in cough.

 * Dry cough is cured by boiling sesame and sugar candy.

काला तिल ~ Sesame

 # In dysentery


 If dysentery occurs due to eating disturbances or any other disease disturbance, soaking sesame leaves in water brings luau in the water, drinking this luau cures dysentery.

 # In piles disease

 Grinding sesame and eating it with butter 3 times a day before eating for 1 hour is beneficial in piles.

 # In appendicitis

 If there is a problem of stones, after drying the soft corals of sesame in the shade and taking 125 - 250 mg daily, the stone is removed.

 #  In joint pain

 Nowadays the problem of arthritis has become common. AC for longer People of any age are falling prey to this disease due to living in it or due to working more than sitting. To get relief from this, mixing sesame and dry ginger powder in equal quantity, taking 5-5 grams three to four times a day is beneficial.

 #  In children urinating in bed


 Long-term consumption of sesame is very beneficial for children who sleep at night.

 #  Burnt Part of Body

 Grind sesame and apply it on the burn area, it reduces burning sensation and pain.

 #  In Headache

 Grind sesame leaves in vinegar or water and apply on the forehead to relieve headache.

 #  Injuries

 Grind sesame and castor separately and mix with sesame oil and apply on it to end the pain of injury.

 #  On the wound

 By making a bundle of sesame seeds and tying it on the wound, the wounds heal quickly.

 # On fork

 If the thorn pierces in any part of the body and is not coming out of the extract, then applying sesame oil repeatedly to that place removes the thorn without exertion in some time.
काला तिल ~ Sesame

 # To skin

 Sesame oil is very beneficial for the skin. The nutrients present in it retain skin moisture.


 Side Effects of Sesame

 In case of leprosy, swelling and diabetes patients, sesame should not be used in food.


For more Detail please Visit


                                       

27 comments:

  1. काले तिल केबारे में बढ़िया जानकारी मिली।इसके फायदे इतने अधिक होंगे यह तो सोचा ही न था।

    ReplyDelete
  2. बहुत अच्छी जानकारी

    ReplyDelete
  3. बहुत अच्छी जानकारी मिली तिल के विषय में, इतना गुणकारी है जानकारी नहीं थी। हमारे बुजुर्गों को खान पान की गजब की जानकारी थी जबकि उस समय आज जैसे जांच के उपकरण उपलब्ध नहीं थे।

    ReplyDelete
  4. Very useful information...video selection is too good...Rajiv Dixit ji ke dikhaye raste par ager sabhi chale to aadhi bimariyan to waise hi khatam ho jaye....par aaj ki sabse badi samasya yahi ha ki log khane pine ke sahi tarikon se wakif nahi hain...jo janta bhi ha wo bhi is bhag daud bhari life me follow nahi karta...

    ReplyDelete
  5. तिल के बारे में बहुत अच्छी जानकारी मिली स्वादिष्ट होने के साथ साथ औषधीय गुण भी शामिल है। 😋😋

    ReplyDelete
  6. Til ke bare itna sab kuch toh nhi pta tha par aapke blog ne gyaan chakchu khol diye 👌👌

    ReplyDelete
  7. Til se लाभके बारे में उपयोगी जानकारी मिली।सराहनीय प्रयास है।

    ReplyDelete
  8. Sesame + jaggery = yum yum

    ReplyDelete
  9. Very useful. ...kale til ke bare me itni jankari nahi thi👍👍👌👌

    ReplyDelete
  10. Very useful, keep updating us

    ReplyDelete
  11. Very useful post .... hamare yahan sankranti ke din pahle kale til ko khane ka riwaj ha....subah naha ke daan karke pahle til khate fir khichdi khate...

    hamari bhartiya sanskriti me parw tyohaar bhi swasthya se jod kar plan kiya gya ha....aur kis samay me kaun se khadya padarth ka sewan karna chahiye...bas hum bewkuf apni sabhyta sanskriti ko bhulte ja rahe...

    Aapke blog ke madhyam se ek sarahniya prayaas kiya ja raha...

    ReplyDelete
  12. Bahut achi jaankari...Keep it up...

    ReplyDelete