Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

तेनालीरामा (TenaliRama)

तेनालीरामा (TenaliRama)

तेनालीरामा (TenaliRama) नाम से तो आप सभी वाकिफ ही होंगे। आज चर्चा करते हैं, इनके विषय में। तेनालीरामा (TenaliRama)/ तेनालीराम/ तेनाली रमन का जन्म सोलहवीं शताब्दी में भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के गुंटूर जिले के एक गांव में हुआ था। तेनालीराम एक तेलुगु ब्राह्मण परिवार में जन्मे थे। वह पेशे से कवि थे व तेलुगु साहित्य के महान ज्ञानी थे। 

तेनालीरामा (TenaliRama)

तेनाली रामा जब युवा थे तभी उनके पिता गरालपति की मृत्यु हो गई। पिता की मृत्यु के पश्चात उनकी माता उनको लेकर अपने भाई के पास तेनाली चली गई। तेनालीराम शिव भक्त भी थे, अतः उन्हें तेनालीराम मलिंगा के नाम से भी पुकारा जाता था।

तेनाली रामा अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से राजा कृष्णदेव राय को बहुत प्रभावित किए थे। अतः राजा कृष्णदेव राय ने तेनालीराम को अपने दरबार में आठवें मंडल के हास्य कवि के पद पर शामिल किया था। तेनालीराम उनके दरबार में एक हास्य कवि और मंत्री सहायक की भूमिका में उपस्थित हुआ करते थे। तेनाली रामा हास्य कवि होने के साथ-साथ ज्ञानी और चतुर व्यक्तित्व के धनी भी थे। राज्य से जुड़ी विकट परिस्थितियों से उबरने के लिए कई बार महाराजा कृष्ण देव राय तेनाली रामा की मदद लिया करते थे। उनकी बुद्धि चातुर्य और ज्ञान बोध से जुड़ी कई कहानियां हैं इन कहानियों की सत्यता को लेकर संदेह कर सकते हैं परंतु इनके गुणों पर बिल्कुल भी नहीं।

तेनालीरामा (TenaliRama)

तेनाली रामा के किस्से तब भी बहुत प्रसिद्ध थे और आज भी बहुत प्रसिद्ध हैं। वैसे तो दादी नानी के किस्से कहानियों के प्रचलन खत्म हो चले हैं, परंतु उसमें भी बच्चों के मानसिक विकास के लिए तेनालीराम की कहानियों को हमेशा से एक अच्छा जरिया माना जाता रहा है। यही नहीं तेनालीराम से जुड़े ऐसे कई किस्से हैं, जो ना सिर्फ हर किसी को गुदगुदाते हैं, हंसाते हैं बल्कि एक अच्छी शिक्षा भी दे जाते हैं। कहानियों के इस वर्ग में आपको तेनालीराम से जुड़े कई मजेदार किस्से पढ़ने को मिलेंगे, जिससे उनकी चतुराई और बौद्धिक कौशल से किसी भी समस्या का समाधान सरलता से निकाला जा सकता है।

तो फिर तैयार हो जाइए ... अकबर बीरबल के किस्सों के बाद तेनालीरामा के किस्सों के लिए... तो हर गुरुवार तेनालीरामा के किस्सों के साथ मिलेंगे।

तेनालीरामा (TenaliRama)


तेनालीरामन की मशहूर कहानियाँ (Tenaliraman's Famous Stories)


1. तेनालीराम - हीरों का सच | Tenaliram - Heeron ka Sach

2. तेनालीराम - लाल मोर | Tenali Raman - Lal Mor

3.  तेनालीराम - ब्राह्मण किसकी पूजा करे  | Tenali Raman - Brahmin Kiski Pooja Kare 

4. तेनालीराम - पड़ोसी राजा  |  Tenali Raman - Padosi Raja 

5.  तेनालीराम  - जादूगर का घमंड  | Tenali Raman - Jadugar Ka Ghamand 

6. तेनालीराम  -  सुनहरा पौधा  | Tenali Raman - Sunahra Paudha

7. तेनालीराम - नली का कमाल  | Tenali Raman - Nali ka Kamal

8. तेनालीराम  -  शिल्पी की अद्भुत माँग  | Tenali Raman - Shilpi ki Adbhut Mang

9. तेनालीराम - मनहूस कौन  | Tenali Raman - Manhus Kaun

10. तेनालीराम  - जटाधारी सन्यासी  | Tenali Raman - Jatadhari Sansyasi

11. तेनालीराम -  बकरी का अपराधी कौन । Tenali Raman - Bakri ka Apradhi kaun

12. तेनालीराम -  बीज का घड़ा । Tenali Raman - Beej ka Ghada

13. तेनालीराम - बाबापुर की रामलीला । Tenali Raman - Babapur Ki Ramlila

14. तेनालीराम - मौत की सजा । Tenali Raman - Maut Ki Saja

15. तेनालीराम - रंग-बिरंगे नाखून । Tenali Raman -  Rang-Birange Nakhun

16. तेनालीराम - रिश्वत का खेल । Tenali Raman - Rishwat ka Khel














 

21 comments:

  1. आपके ब्लॉग द्वारा तेनालीराम के किस्से सबक समक्ष लाना एक उत्तम प्रयास है। आजकल की भाग दौड़ भारी ज़िन्दगी में हल्के हास्य प्रधान इनके किस्से बहुत ही सुकून देंगे,ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।
    निश्चित ही इस ब्लॉग के माध्यम से समाज के लिए कुछ रचनात्मक करने का आपके द्वारा किया जा रहा प्रयास प्रशंसनीय है।

    ReplyDelete
  2. इन पर कई धारावाहिक बने
    इनको सादर प्रणाम

    ReplyDelete
  3. बहुत सराहनीय कदम है लेखिका का जो तेनालीराम की कहानियाँ पेश कर कहीं है हमारे लिए,,, बहुत आभार

    ReplyDelete
  4. Ye bachho ke liye bhi upyougi hain

    ReplyDelete
  5. अच्छी कहानी

    ReplyDelete
  6. chaliye ab tenalirama ki kahaniyan padhne milengi.. tenaliraman ki kahaniyan bhi shikshaprad hoti.. maine to bahut nahi padhi ha.. aapke madhyam se jarur padhenge.. keep writing..

    ReplyDelete
  7. बहुत ही सराहनीय प्रयास

    ReplyDelete
  8. तेनालीराम ki कहानी शायद मैने पहली बार आप के
    द्वारा दी गई जानकारी से रीड ki है
    अच्छी कहानी है

    ReplyDelete
    Replies
    1. यहां तेनालीराम के विषय में छोटा सा परिचय प्रस्तुत किया गया है। इनसे जुड़ी कहानियों को एक-एक कर आप सभी तक पहुंचाने का प्रयास रहेगा।

      Delete
  9. वाह जी, तेनालीरमन भी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। इनके बारे में बहुत तो नहीं पढ़ा, अच्छा है आपके माध्यम से पढ़ना होगा। इंतजार रहेगा इनकी कहानियों का👍👍

    ReplyDelete
  10. बहुत अच्छा प्रयास👍👍
    अभी तक हम लोग बीरबल की चतुराई भरी कहानी पढ़कर आनंदित होते रहे और अब तेनालीरामा की कहानी जानने को मिलेगी..

    ReplyDelete
  11. very good decision

    ReplyDelete
  12. Amazing work. It is a pleasure to read and broaden your horizons. Congratulations.

    ReplyDelete