Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

आज मेरा फिर से मुस्कुराने का मन किया

आज मेरा फिर से मुस्कुराने का मन किया

आज मेरा फिर से मुस्कुराने का मन किया

प्रस्तुत है हिंदी काव्य के समुद्र में से हरिवंश राय बच्चन जी की कविता 

"माँ पर कविता"

आज मेरा फिर से मुस्कुराने का मन किया।

माँ की ऊँगली पकड़कर घूमने जाने का मन किया॥


उंगलियाँ पकड़कर माँ ने मेरी मुझे चलना सिखाया है।

खुद गीले में सोकर माँ ने मुझे सूखे बिस्तर पे सुलाया है॥


माँ की गोद में सोने को फिर से जी चाहता है।

हाथो से माँ के खाना खाने का जी चाहता है॥


लगाकर सीने से माँ ने मेरी मुझको दूध पिलाया है।

रोने और चिल्लाने पर बड़े प्यार से चुप कराया है॥


मेरी तकलीफ में मुझ से ज्यादा मेरी माँ ही रोयी है।

खिला-पिला के मुझको माँ मेरी, कभी भूखे पेट भी सोयी है॥


कभी खिलौनों से खिलाया है, कभी आँचल में छुपाया है।

गलतियाँ करने पर भी माँ ने मुझे हमेशा प्यार से समझाया है॥


माँ के चरणो में मुझको जन्नत नजर आती है।

लेकिन माँ मेरी मुझको हमेशा अपने सीने से लगाती है॥

- हरिवंशराय बच्चन

आज मेरा फिर से मुस्कुराने का मन किया

लालच बुरी बला है || Greed is Evil ||

लालच बुरी बला है

एक शहर में एक आदमी रहता था। वह बहुत ही लालची था। उसने सुन रखा था की अगर संतो और साधुओं की सेवा करे तो बहुत ज्यादा धन प्राप्त होता है। यह सोच कर उसने साधू-संतो की सेवा करनी प्रारम्भ कर दी। एक बार उसके घर बड़े ही चमत्कारी संत आये।

लालच बुरी बला है || Greed is Evil ||

उन्होंने उसकी सेवा से प्रसन्न होकर उसे चार दीये दिए और कहा - "इनमें से एक दीया जला लेना और पूरब दिशा की ओर चले जाना। जहाँ यह दीया बुझ जाये, वहाँ की जमीन को खोद लेना, वहाँ तुम्हें काफी धन मिल जायेगा। अगर फिर तुम्हें धन की आवश्यकता पड़े, तो दूसरा दीया जला लेना और पक्षिम दिशा की ओर चले जाना, जहाँ यह दीया बुझ जाये, वहाँ की जमीन खोद लेना तुम्हें मन चाही माया मिलेगी। फिर भी संतुष्टि ना हो तो तीसरा दीया जला लेना और दक्षिण दिशा की ओर चले जाना। उसी प्रकार दीया बुझने पर जब तुम वहाँ की जमीन खोदोगे तो तुम्हें बेअन्त धन मिलेगा। फिर तुम्हारे पास केवल एक दीया बच जायेगा और एक ही दिशा रह जायेगी। तुमने यह दीया ना ही जलाना है और ना ही इसे उत्तर दिशा की ओर ले जाना है।"

यह कह कर संत चले गए। लालची आदमी उसी वक्त पहला दीया जला कर पूरब दिशा की ओर चला गया। दूर जंगल में जाकर दीया बुझ गया। उस आदमी ने उस जगह को खोदा तो उसे पैसों से भरी एक गागर मिली। वह बहुत खुश हुआ। उसने सोचा की इस गागर को फिलहाल यही रहने देता हूँ, फिर कभी ले जाऊंगा। पहले मुझे जल्दी ही पक्षिम दिशा वाला धन देख लेना चाहिए। यह सोच कर उसने दुसरे दिन दूसरा दीया जलाया और पक्षिम दिशा की ओर चल पड़ा। दूर एक उजाड़ स्थान में जाकर दीया बुझ गया। वहाँ उस आदमी ने जब जमीन खोदी तो उसे सोने की मोहरों से भरा एक घड़ा मिला। उसने घड़े को भी यही सोचकर वहीं रहने दिया की पहले दक्षिण दिशा में जाकर देख लेना चाहिए। जल्दी से जल्दी ज्यादा से ज्यादा धन प्राप्त करने के लिए वह बेचैन हो गया। अगले दिन वह दक्षिण दिशा की ओर चल पड़ा। दीया एक मैदान में जाकर बुझ गया। उसने वहाँ की जमीन खोदी तो उसे हीरे-मोतियों से भरी दो पेटियाँ मिली। वह आदमी अब बहुत खुश था।

तब वह सोचने लगा अगर इन तीनो दिशाओ में इतना धन पड़ा है, तो चौथी दिशा में इनसे भी ज्यादा धन होगा। फिर उसके मन में ख्याल आया की संत ने उसे चौथी दिशा की ओर जाने के लिए मना किया है। दुसरे ही पल उसके मन ने कहा - "हो सकता है उत्तर दिशा की दौलत संत अपने लिए रखना चाहते हो। मुझे जल्दी से जल्दी उस पर भी कब्ज़ा कर लेना चाहिए।" ज्यादा से ज्यादा धन प्राप्त करने की लालच ने उसे संतो के वचनों को दुबारा सोंचने ही नहीं दिया।

अगले दिन उसने चौथा दीया जलाया और जल्दी-जल्दी उत्तर दिशा की ओर चल पड़ा। दूर आगे एक महल के पास जाकर दीया बुझ गया। महल का दरवाज़ा बंद था। उसने दरवाज़े को धकेला तो दरवाज़ा खुल गया। वह बहुत खुश हुआ। उसने मन ही मन में सोचा की यह महल उसके लिए ही है। वह अब तीनो दिशाओ की दौलत को भी यहीं ले आकर रखेगा और ऐश करेगा। वह आदमी महल के एक-एक कमरे में गया। कोई कमरा हीरे मोतियों से भरा हुआ था। किसी कमरे में सोने के किमती से किमती आभूषण भरे पड़े थे। इसी प्रकार अन्य कमरे भी बेअन्त धन से भरे हुए थे। वह आदमी चकाचौंध होता जाता और अपने भाग्य को शाबासी देता। वह जरा और आगे बढ़ा तो उसे एक कमरे में चक्की चलने की आवाज़ सुनाई दी। वह उस कमरे में दाखिल हुआ तो उसने देखा की एक बूढ़ा आदमी चक्की चला रहा है। लालची आदमी ने बूढ़े से कहा की तू यहाँ कैसे पंहुचा? बूढ़े ने कहा - "ऐसा कर यह जरा चक्की चला, मैं सांस लेकर तुझे बताता हूँ।"

लालची आदमी ने चक्की चलानी प्रारम्भ कर दी। बूढ़ा चक्की से हट जाने पर ऊँची-ऊँची हँसने लगा। लालची आदमी उसकी ओर हैरानी से देखने लगा। वह चक्की बंद ही करने लगा था की बूढ़े ने खबरदार करते हुए कहा - "ना ना चक्की चलानी बंद ना कर।" फिर बूढ़े ने कहा - "यह महल अब तेरा है। परन्तु यह उतनी देर तक खड़ा रहेगा जितनी देर तक तू चक्की चलाता रहेगा। अगर चक्की चलनी बंद हो गयी तो महल गिर जायेगा और तू भी इसके निचे दब कर मर जायेगा।"

कुछ समय रुक कर बूढ़ा फिर कहने लगा - "मैंने भी तेरी ही तरह लालच करके संतो की बात नहीं मानी थी और मेरी सारी जवानी इस चक्की को चलाते हुए बीत गयी।"

वह लालची आदमी बूढ़े की बात सुन कर रोने लग पड़ा। फिर कहने लगा -"अब मेरा इस चक्की से छुटकारा कैसे होगा?"

बूढ़े ने कहा - "जब तक मेरे और तेरे जैसा कोई आदमी लालच में अंधा होकर यहाँ नहीं आयेगा, तब तक तू इस चक्की से छुटकारा नहीं पा सकेगा।" तब उस लालची आदमी ने बूढ़े से आखरी सवाल पूछा - "तू अब बाहर जाकर क्या करेगा?"

बूढ़े ने कहा - "मैं सब लोगो से ऊँची-ऊँची चिल्ला चिल्ला कर कहूँगा, लालच बुरी बला है।"

Greed is Evil

A man lived in a city. He was very greedy. He had heard that if he serves saints and sages, he will get a lot of money. Thinking this, he started serving the sages and saints. Once a very miraculous saint came to his house.

लालच बुरी बला है || Greed is Evil ||

Pleased with his service, he gave him four lamps and said - "Light one of these lamps and go towards the east. Where this lamp goes out, dig the ground there, you will get a lot of money. If then If you need money, then light another lamp and go towards west direction, dig the ground where this lamp is extinguished, you will get desired illusion. Go away. In the same way, when the lamp is extinguished, when you dig the land there, you will get infinite money. Then only one lamp will be left with you and only one direction will be left. You should neither light this lamp nor keep it in the north direction. To be taken away."

Saying this the saint went away. The greedy man lit the first lamp at the same time and went towards the east. The lamp got extinguished after going far away in the forest. When the man dug that place, he found a jug full of money. He was very happy. He thought that he will let this Gagar stay here for the time being, will take him some other time. First I should see the west direction money soon. Thinking of this, he lit another lamp the next day and went towards the west. The lamp got extinguished after going to a desolate place far away. There, when the man dug the ground, he found a pot full of gold coins. He also left the pitcher there thinking that first he should go to the south and see. He became restless to get more and more money as soon as possible. The next day he started towards the south. The lamp got extinguished after going to a field. When he dug the land there, he found two boxes full of diamonds and pearls. The man was very happy now.

Then he started thinking that if there is so much money lying in these three directions, then there will be more money in the fourth direction. Then he thought that the saint had forbidden him to go towards the fourth direction. The next moment his mind said - "Maybe the saints want to keep the wealth of the north for themselves. I should take possession of that too as soon as possible." The greed of getting more and more money did not allow him to think twice about the words of saints.

The next day he lit the fourth lamp and hurriedly started towards the north. The lamp got extinguished after going to a palace far ahead. The palace door was closed. When he pushed the door, the door opened. He was very happy. He thought in his mind that this palace is for him only. Now he will bring the wealth of all the three directions and keep it here and enjoy it. The man went to each and every room of the palace. Some room was full of diamonds and pearls. In some room precious ornaments were lying full of gold. Similarly other rooms were also filled with infinite wealth. The man used to get dazzled and brag to his luck. When he went a little further, he heard the sound of a mill running in a room. When he entered that room, he saw an old man running a mill. The greedy man said to the old man how did you reach here? The old man said - "By doing this, let this mill run a little, I will tell you by taking a breath."

The greedy man started running the mill. The old man started laughing out loud when he left the mill. The greedy man looked at him with astonishment. He was about to close the mill when the old man cautioned and said - "No, don't stop running the mill." Then the old man said - "This palace is yours now. But it will stand as long as you keep running the mill. If the mill stops running, the palace will collapse and you too will die under it."

After stopping for some time, the old man again said - "Like you, I also did not listen to saints out of greed and spent my whole youth running this mill."

That greedy man started crying after listening to the old man. Then he said - "Now how will I get rid of this mill?"

The old man said - "Unless a man like me and you comes here blinded by greed, you will not be able to get rid of this mill." Then that greedy man asked the old man the last question - "What will you do after going out now?"

The old man said - "I will shout loudly to all the people that greed is a bad thing."

आंध्र प्रदेश का राजकीय/राज्य पक्षी || State Bird Of Andhra Pradesh ||

आंध्र प्रदेश का राजकीय/राज्य पक्षी

आंध्र प्रदेश भारत के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में स्थित एक राज्य है। यह भारत गणराज्य का 7 वां सबसे बड़ा और 10 वां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। इस ब्लॉग के पिछले कुछ अंकों में अलग अलग राज्य के राजकीय पक्षियों की चर्चा हुई है। आज हम आंध्र प्रदेश के राजकीय/राज्य पक्षी के बारे में जानेंगे।

आंध्र प्रदेश का राजकीय/राज्य पक्षी || State Bird Of Andhra Pradesh ||

हर राज्यों की तरह आंध्र प्रदेश द्वारा भी राज्य का राजकीय पक्षी चुना गया है। "रोज रिंगड तोता (Rose Ringed Parrot)" आंध्र प्रदेश का एक राज्य पक्षी है। इसे "रिंग-नेक्ड पैराकेट (Ring-necked Parakeet)" के नाम से भी जाना जाता है। स्थानीय स्तर पर इसे "राम चिलुका (Ram Chiluka)" के नाम से जाना जाता है। तेलंगाना के अलग होने से पहले इंडियन रोलर (Indian Roller) आंध्र प्रदेश का राज्य पक्षी था। 

आंध्र प्रदेश का राजकीय/राज्य पक्षी || State Bird Of Andhra Pradesh ||

तेलंगाना के साथ विभाजन के बाद, आंध्र प्रदेश ने भारतीय रोलर पक्षी  (Indian Roller) को छोड़ दिया और राम चिलुका (Ram Chiluka) को अपना राज्य पक्षी घोषित कर दिया। हालांकि, तेलंगाना ने इंडियन रोलर (Palpitta) को अपने राज्य पक्षी के रूप में बरकरार रखा है।

आंध्र प्रदेश का राजकीय/राज्य पक्षी || State Bird Of Andhra Pradesh ||

रोज रिंगड तोता (Rose Ringed Parrot) एक मध्यम आकार का तोता है। यह ज्यादातर भारतीय उपमहाद्वीप और अफ्रीका क्षेत्र में पाया जाता है। इसकी चोंच लाल होती है तथा गर्दन पर गहरा घेरा लिए काली लाइन होती है। इसका पूरा शरीर हरे रंग का होता है। पहले इनकी संख्या बहुत अधिक थी, लेकिन अब यह घटते जा रहे हैं। इसकी अधिकांश प्रजातियां द्वीपों पर पाई जाती हैं। यह तोते अपना घर मिट्टी की कच्ची दीवारों में बिल बनाकर बनाते हैं। 

आंध्र प्रदेश का राजकीय/राज्य पक्षी || State Bird Of Andhra Pradesh ||

English Translate

State bird of Andhra Pradesh

Andhra Pradesh is a state located in the southeastern region of India. It is the 7th largest and 10th most populous state of the Republic of India. In the last few issues of this blog, the state birds of different states have been discussed. Today we will know about the official / state bird of Andhra Pradesh.

आंध्र प्रदेश का राजकीय/राज्य पक्षी || State Bird Of Andhra Pradesh ||

Like every state, Andhra Pradesh has also chosen the state bird of the state. The "Rose Ringed Parrot" is the state bird of Andhra Pradesh. It is also known as the "Ring-necked Parakeet". It is locally known as "Ram Chiluka". Indian Roller was the state bird of Andhra Pradesh before the separation of Telangana. After bifurcation with Telangana, Andhra Pradesh abandoned the Indian Roller and declared the Ram Chiluka as its state bird. However, Telangana has retained the Indian Roller (Palpitta) as its state bird.

आंध्र प्रदेश का राजकीय/राज्य पक्षी || State Bird Of Andhra Pradesh ||

The Rose Ringed Parrot is a medium sized parrot. It is mostly found in the Indian subcontinent and Africa region. Its beak is red and there is a dark circle on the neck with a black line. Its whole body is green. Earlier their number was very high, but now it is decreasing. Most of its species are found on islands. These parrots build their houses by making burrows in mud walls.

भारत के सभी राज्यों के राजकीय पक्षियों की सूची |(List of State Birds of India)

श्रीमद्भगवद्गीता (Shrimad Bhagwat Geeta)

 श्रीमद्भगवद्गीता (Shrimad Bhagwat Geeta)

इस ब्लॉग के माध्यम से हम सम्पूर्ण श्रीमद्‍भगवद्‍गीता प्रकाशित कर रहे हैं, इसके तहत हम सभी 18 अध्यायों और उनके सभी श्लोकों का सरल अनुवाद हिंदी में प्रकाशित करेंगे। 

श्रीमद्‍भगवद्‍गीता के 18 अध्यायों में से अध्याय 1,2,3,4,5, 6, 7, 8 और 9 के पूरे होने के बाद आज प्रस्तुत है, अध्याय 10 के सभी अनुच्छेद। 

श्रीमद्भगवद्गीता || अध्याय दसवाँ -  विभूतियोग ||

अथ दशमोऽध्याय:- विभूतियोग

अध्याय दस के अनुच्छेद 01 - 07

भगवान की विभूति और योगशक्ति का कथन तथा उनके जानने का फल

श्रीमद्भगवद्गीता (Shrimad Bhagwat Geeta)

श्रीभगवानुवाच

भूय एव महाबाहो श्रृणु मे परमं वचः ।
यत्तेऽहं प्रीयमाणाय वक्ष्यामि हितकाम्यया ৷৷10.1৷৷

भावार्थ : 

श्री भगवान्‌ बोले- हे महाबाहो! फिर भी मेरे परम रहस्य और प्रभावयुक्त वचन को सुन, जिसे मैं तुझे अतिशय प्रेम रखने वाले के लिए हित की इच्छा से कहूँगा॥10.1॥

न मे विदुः सुरगणाः प्रभवं न महर्षयः ।
अहमादिर्हि देवानां महर्षीणां च सर्वशः ॥10.2॥

भावार्थ : 

मेरी उत्पत्ति को अर्थात्‌ लीला से प्रकट होने को न देवता लोग जानते हैं और न महर्षिजन ही जानते हैं, क्योंकि मैं सब प्रकार से देवताओं का और महर्षियों का भी आदिकारण हूँ॥10.2॥

यो मामजमनादिं च वेत्ति लोकमहेश्वरम्‌ ।
असम्मूढः स मर्त्येषु सर्वपापैः प्रमुच्यते ॥10.3॥

भावार्थ : 

जो मुझको अजन्मा अर्थात्‌ वास्तव में जन्मरहित, अनादि (अनादि उसको कहते हैं जो आदि रहित हो एवं सबका कारण हो) और लोकों का महान्‌ ईश्वर तत्त्व से जानता है, वह मनुष्यों में ज्ञानवान्‌ पुरुष संपूर्ण पापों से मुक्त हो जाता है॥10.3॥

बुद्धिर्ज्ञानमसम्मोहः क्षमा सत्यं दमः शमः ।
सुखं दुःखं भवोऽभावो भयं चाभयमेव च ॥10.4॥
अहिंसा समता तुष्टिस्तपो दानं यशोऽयशः ।
भवन्ति भावा भूतानां मत्त एव पृथग्विधाः ॥10.5॥

भावार्थ : 

निश्चय करने की शक्ति, यथार्थ ज्ञान, असम्मूढ़ता, क्षमा, सत्य, इंद्रियों का वश में करना, मन का निग्रह तथा सुख-दुःख, उत्पत्ति-प्रलय और भय-अभय तथा अहिंसा, समता, संतोष तप (स्वधर्म के आचरण से इंद्रियादि को तपाकर शुद्ध करने का नाम तप है), दान, कीर्ति और अपकीर्ति- ऐसे ये प्राणियों के नाना प्रकार के भाव मुझसे ही होते हैं॥10.4-10.5॥

महर्षयः सप्त पूर्वे चत्वारो मनवस्तथा ।
मद्भावा मानसा जाता येषां लोक इमाः प्रजाः ॥10.6॥

भावार्थ : 

सात महर्षिजन, चार उनसे भी पूर्व में होने वाले सनकादि तथा स्वायम्भुव आदि चौदह मनु- ये मुझमें भाव वाले सब-के-सब मेरे संकल्प से उत्पन्न हुए हैं, जिनकी संसार में यह संपूर्ण प्रजा है॥10.6॥

एतां विभूतिं योगं च मम यो वेत्ति तत्त्वतः ।
सोऽविकम्पेन योगेन युज्यते नात्र संशयः ॥10.7॥

भावार्थ : 

जो पुरुष मेरी इस परमैश्वर्यरूप विभूति को और योगशक्ति को तत्त्व से जानता है (जो कुछ दृश्यमात्र संसार है वह सब भगवान की माया है और एक वासुदेव भगवान ही सर्वत्र परिपूर्ण है, यह जानना ही तत्व से जानना है), वह निश्चल भक्तियोग से युक्त हो जाता है- इसमें कुछ भी संशय नहीं है॥10.7॥

अध्याय दस के अनुच्छेद 08  - 11

फल और प्रभाव सहित भक्तियोग का वर्णन

अहं सर्वस्य प्रभवो मत्तः सर्वं प्रवर्तते ।
इति मत्वा भजन्ते मां बुधा भावसमन्विताः ॥10.8॥

भावार्थ : 

मैं वासुदेव ही संपूर्ण जगत्‌ की उत्पत्ति का कारण हूँ और मुझसे ही सब जगत्‌ चेष्टा करता है, इस प्रकार समझकर श्रद्धा और भक्ति से युक्त बुद्धिमान्‌ भक्तजन मुझ परमेश्वर को ही निरंतर भजते हैं॥10.8॥

मच्चित्ता मद्गतप्राणा बोधयन्तः परस्परम्‌ ।
कथयन्तश्च मां नित्यं तुष्यन्ति च रमन्ति च ॥10.9॥

भावार्थ : 

निरंतर मुझमें मन लगाने वाले और मुझमें ही प्राणों को अर्पण करने वाले (मुझ वासुदेव के लिए ही जिन्होंने अपना जीवन अर्पण कर दिया है उनका नाम मद्गतप्राणाः है।) भक्तजन मेरी भक्ति की चर्चा के द्वारा आपस में मेरे प्रभाव को जानते हुए तथा गुण और प्रभाव सहित मेरा कथन करते हुए ही निरंतर संतुष्ट होते हैं और मुझ वासुदेव में ही निरंतर रमण करते हैं॥10.9॥

तेषां सततयुक्तानां भजतां प्रीतिपूर्वकम्‌ ।
ददामि बद्धियोगं तं येन मामुपयान्ति ते ॥10.10॥

भावार्थ : 

उन निरंतर मेरे ध्यान आदि में लगे हुए और प्रेमपूर्वक भजने वाले भक्तों को मैं वह तत्त्वज्ञानरूप योग देता हूँ, जिससे वे मुझको ही प्राप्त होते हैं॥10.10॥

तेषामेवानुकम्पार्थमहमज्ञानजं तमः।
नाशयाम्यात्मभावस्थो ज्ञानदीपेन भास्वता ॥10.11॥

भावार्थ : 

हे अर्जुन! उनके ऊपर अनुग्रह करने के लिए उनके अंतःकरण में स्थित हुआ मैं स्वयं ही उनके अज्ञानजनित अंधकार को प्रकाशमय तत्त्वज्ञानरूप दीपक के द्वारा नष्ट कर देता हूँ॥10.11॥

दुनिया के अजब गजब जीव जंतु || Most Weird Animals In The World ||

दुनिया के अजब - गजब जीव जंतु

फूलों की अजब गजब दुनिया के बाद अब बात करेंगे दुनिया के अजब गजब जीव जंतु के बारे में। धरती कितनी ही विविधताओं से भरी पड़ी है। एक तरफ जंगल, पहाड़, नदियां, झरने विविध प्रकार की वनस्पतियां हैं तो वही कदम कदम पर आश्चर्य में डाल देने वाले जीव जंतु भी हैं, जो अपने रंग रूप से हमें हैरान कर देते हैं। धरती पर बहुत से जीव जंतु ऐसे हैं, जो शारीरिक बनावट और स्वभाव में एक दूसरे से बिल्कुल भिन्न - भिन्न हैं। वहीं कुछ जंतु ऐसे भी हैं, जिनकी आकृति ही अजीबोगरीब है। तो आज से चलते हैं जीव-जंतुओं की इन अजीबो गरीब दुनिया में।

दुनिया के अजब गजब जीव जंतु (Most Weird Animals In The World)

दुनिया में अलग-अलग प्रकार के जीव-जंतुओं की करीब 87 लाख प्रजातियां हैं। हालांकि इनमें से कई जीवों की पहचान अभी भी नहीं हो सकी है। धरती पर कई रहस्यमय और हैरान करने वाली जगहें हैं तो कई अजीबोगरीब से दिखने वाले जीव भी। 

  1. हेन्नीगुया साल्मिनीकोला (henniguay salminicola) - बिना सांस लेने वाला रहस्यमई जीव हेन्नीगुया साल्मिनीकोला (henniguay salminicola) - बिना सांस लेने वाला रहस्यमई जीव
  2. यूमिलिप्स पर्सेफोन (umilips persephone) - दुनिया का सबसे ज्यादा पैरों वाला जीव, पाताल में रहता है  200 फिट अंदर यूमिलिप्स पर्सेफोन (umilips persephone) - दुनिया का सबसे ज्यादा पैरों वाला जीव, पाताल में रहता है 200 फिट अंदर
  3. अकारी बंदर (Akari Monkey) - भारत में पाए जाने वाले बंदरों से बिल्कुल अलग दिखने वाला बन्दर अकारी बंदर (Akari Monkey) - भारत में पाए जाने वाले बंदरों से बिल्कुल अलग दिखने वाला बन्दर
  4. ब्राज़ीलियन व्हाइट बैलबर्ड (brazilian white ballbird) - दुनिया में इस जीव की लोकप्रियता का कारण इसकी सबसे तीखी और तेज आवाज ब्राज़ीलियन व्हाइट बैलबर्ड (Brazilian White Ballbird)
  5. केंचुआ (earthworm) - 12 फुट लंबाई का केंचुआ सबसे बड़ा केंचुआ “जायंट गिप्पसलैंड केंचुआ”
  6. लायरबर्ड (lyrebird) - ऐसा पक्षी जो एक बार किसी की आवाज सुन ले तो हुबहू वैसी ही आवाज निकाल  सकती है लायरबर्ड (lyrebird) - ऐसा पक्षी जो एक बार किसी की आवाज सुन ले तो हुबहू वैसी ही आवाज निकाल सकती है
  7. ऐटलस मोथ (atlas moth) - सर्प की तरह पंखों की आकृति वाली तितली की प्रजाति ऐटलस मोथ (atlas moth) - सर्प की तरह पंखों की आकृति वाली तितली की प्रजाति
  8. सॉफ्ट शेल कछुआ (soft shell turtle) - गंगा नदी में पाए जाने वाla मुलायम कछुआ सॉफ्ट शेल कछुआ (Soft Shell Turtle)
  9. बैंगनी मेंढक (purple frog) - देश के पश्चिमी घाट में पाए जाने वाला मेंढक।  बैंगनी मेंढक (purple frog) - देश के पश्चिमी घाट में पाए जाने वाला मेंढक
  10. गॉब्लिन शार्क (goblin shark) - खतरनाक जबड़ा, भयानक आंखें और डरावने चेहरे वाली मछली।  गॉब्लिन शार्क (goblin shark) - खतरनाक जबड़ा, भयानक आंखें और डरावने चेहरे वाली मछली
  11. 'सैगा एंटीलोप' (Saiga Antelope) - यह दिखने में किसी हिरण की तरह ही होते हैं, लेकिन इनकी लंबी बेढंगी नाक इन्हें सबसे अलग और खास बनाती है। सैगा/साइगा एंटीलोप || Saiga antelope
  12. पिंक फेयरी आर्माडिलो (pink fairy armadillo) - ये जीव दिखने में तो किसी चूहे की तरह लगता है, लेकिन इसके शरीर के ऊपरी हिस्से पर ऐसा लगता है जैसे अलग से कोई परत रख दी गई हो। 
  13. नेकेड मोल रैट (Naked Mole Rat) - एक प्रकार का चूहा ही है, लेकिन इसकी खाल कुछ ऐसी लगती है जैसे इसके ऊपर का चमड़ा किसी ने निकाल दिया हो। 
  14. स्टार नोज मोल (star nose mole) - इसके मुंह पर बनी अजीब तरह की नाक किसी सितारे के जैसे दिखती है। 
  15. लैम्प्रे मछली (lamprey fish) - नुकीले दांतों और लंबी जीभ वाली यह मछली एक बार किसी शिकार को पकड़ ले, तो फिर उसका बचना लगभग नामुमकिन हो जाता है। 
  16. ओकापी (Okapi) - यह जीव आधा घोड़े की तरह और आधा जेब्रा की तरह दिखाई देता है। 
  17. थॉर्नी डेविल (Thorny devil) - इसके पूरे शरीर में नुकीले कांटे होते हैं। 
  18. सी पिग (Sea Pig) - इनकी बनावट ऐसी होती है कि इन्हें देख कर ऐसा लगता है कि ये दूसरी दुनिया का जीव हो।
  19. मिमिक ऑक्टोपस (Mimic octopus) - एक ऐसा ऑक्टोपस है, जो बड़े ही आसानी से अपना रंग बदलने के साथ ही अपना आकार भी बदल सकता है। 
एक एक कर जानेंगे इन सभी जानवरों के बारे में, जो इस धरती के विचित्र प्राणियों में से हैं। 

विटामिन डी' अल्प हो, तो औषधि लेने के साथ और क्या करें

विटामिन डी' अल्प हो, तो औषधि लेने के साथ और क्या करें ?

वर्तमान में विटामिन डी की समस्या आम हो गई है। आजकल अनेकों के शरीर में 'विटामिन डी' अल्प मात्रा में पाया जाता है। वर्तमान में विटामिन D की कमी को पूरा करने के लिए कृत्रिम रीति से निर्मित गोली एक सप्ताह में एक बार दी जाती है।

विटामिन डी' अल्प हो, तो औषधि लेने के साथ और क्या करें

'विटामिन डी' की गोलियां लेने पर रक्त में चाहे उसी से विटामिन डी की मात्रा बढ़ जाती है, तब भी कई बार प्रत्यक्ष शारीरिक स्तर पर उसका प्रभाव दिखाई नहीं देता। शारीरिक रूप में औषधि का रूपांतरण होने के लिए सूर्यप्रकाश की जरूरत होती है।

इसके लिए सरल प्राकृतिक उपाय है कि सवेरे की धूप में जितना संभव हो, शरीर के उतने हिस्से को खोलकर लगभग 30-45 मिनट तक बैठें।

हमारी उल्टी दिनचर्या (देर से सोना और देर से उठना ) की वजह से और कई लोगों के लिए सवेरे के समय व्यस्तता से इतने समय तक धूप में बैठना संभव नहीं हो पाता, लेकिन यह समय निकालना 'अपने स्वास्थ्य के लिए की गई एक प्रकार की पूंजी निवेश (निवेश) है, जिसकी अवधि की आवश्यकता है' जो निश्चित रूप से फलदायी होती है।

स्वास्थ्य सूर्यदेवता से प्राप्त होता है, ऐसा सुवचन सर्वश्रुत है। इसलिए प्रतिकारशक्ति, बुद्धि, स्मृति एवं ऊर्जा प्राप्त होने हेतु त्वचा पर सूर्य की किरणें लेने की आवश्यकता है। सहस्रों वर्ष पूर्व आयुर्वेद में इसका उल्लेख किया गया है। अब आधुनिक शोध की भाषा में हम इसे 'विटामिन डी' कहते हैं।

विटामिन डी' अल्प हो, तो औषधि लेने के साथ और क्या करें

इसलिए जहां तक संभव हो सके सप्ताह में न्यूनतम एक या दो बार, छुट्टी के दिन, जब भी अवसर मिले सूर्यप्रकाश में प्राकृतिक रूप से 'विटामिन डी' अवश्य लें।

इससे हड्डियों एवं स्नायुओं को बल एवं ऊर्जा मिलती है। हड्डियों को मजबूत रखने और कैल्शियम की आपूर्ति के लिए विटामिन डी शरीर के लिए एक बेहद आवश्यक तत्व है। विटामिन डी की कमी से हड्डियों की समस्याएं होती हैं। 

आमतौर पर शरीर में विटामिन डी की कमी का मुख्य कारण पोषण की कमी माना जाता है। लेकिन जीवनशैली से जुड़े कारणों की वजह से भी शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। आज के समय में यह समस्या इतनी आम हो गयी है कि हर तीसरे व्यक्ति के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है। दरअसल ज्यादा समय बंद कमरों में रहने वाले लोगों में या जो लोग धूप में नहीं जाते हैं उनमें इस समस्या का खतरा ज्यादा रहता है। इसके अलावा डाइट में विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा वाले फूड्स का न होना भी इसका कारण हो सकता है। जंक फूड्स और फास्ट फूड्स का ज्यादा सेवन करने वाले लोग भी विटामिन डी की कमी का शिकार हो सकते हैं। शरीर में विटामिन डी की कमी के कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार से हैं-

  1. ज्यादातर समय बंद कमरे में रहना या धूप में न जाना।
  2. नाईट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों में विटामिन डी की कमी।
  3. फास्ट फूड्स और चाइनीज फूड्स का अधिक सेवन।
  4. गर्भवती महिलाओं में कुछ कारणों से विटामिन डी की कमी का खतरा।
  5. डेयरी उत्पाद जैसे दूध, दही आदि का सेवन न करने की वजह से।

विटामिन डी से भरपूर फल

विटामिन डी' अल्प हो, तो औषधि लेने के साथ और क्या करें

संतरे में प्रचुर मात्रा में होता है विटामिन डी

अगर शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करना है, तो संतरे को अपने डाइट में शामिल करें। संतरा विटामिन सी के साथ-साथ विटामिन डी का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यह शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करता है। साथ ही कई समस्याओं को दूर करने में प्रभावी है।

केले का सेवन 

शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए अपने आहार में केला शामिल करें। केला विटामिन डी के साथ-साथ अन्य पोषक तत्वों जैसे पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम इत्यादि से भरपूर होता है। 

सेब से करें विटामिन डी की पूर्ति

सेब शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना 1 सेब खाने की सलाह देते हैं। अगर  शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करना है, तो सेब भी एक अच्छा विकल्प है। इसलिए रोजाना सुबह 1 सेब अपने आहार में जरूर शामिल करें।

आम से करें विटामिन डी की कमी को दूर

अभी आम का मौसम भी है। गर्मियों में आम बहुत ही आसानी से मिल जाता है। यह विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। साथ ही यह पेट से जुड़ी परेशानी को दूर कर सकता है। 

English Translate

If Vitamin D is deficient, then what to do along with taking medicine?

At present the problem of Vitamin D has become common. Nowadays 'Vitamin D' is found in small quantity in the body of many. Currently, a synthetically made tablet is given once a week to make up for vitamin D deficiency.
विटामिन डी' अल्प हो, तो औषधि लेने के साथ और क्या करें
On taking 'Vitamin D' tablets, even if the amount of Vitamin D in the blood increases, sometimes its effect is not visible at the physical level. Sunlight is needed for the transformation of medicine into physical form.

A simple natural remedy for this is to sit in the morning sun for about 30-45 minutes by opening as many parts of the body as possible.

Due to our crazy routines (late to sleep and late to wake up) and for many people busy morning hours it is not possible to sit in the sun for so long, but taking this time is a kind of 'do to your health'. Capital is investment (investment), which requires a period of time to be fruitful.

Health is obtained from the Sun God, such a proverb is well known. That's why there is a need to take sun rays on the skin to get immunity, intelligence, memory and energy. It has been mentioned in Ayurveda thousands of years ago. Now in the language of modern research, we call it 'Vitamin D'.

Therefore, as far as possible, at least once or twice a week, on holidays, whenever you get the opportunity, take 'Vitamin D' naturally in the sunlight.

It gives strength and energy to the bones and nerves. Vitamin D is an essential element for the body to keep bones strong and supply calcium. Vitamin D deficiency causes bone problems.

Nutritional deficiency is generally considered to be the main cause of vitamin D deficiency in the body. But there can be a deficiency of Vitamin D in the body due to lifestyle related reasons as well. In today's time, this problem has become so common that every third person is deficient in Vitamin D. Actually, the risk of this problem is more in people who stay in closed rooms for a long time or those who do not go in the sun. Apart from this, the lack of foods with sufficient amount of vitamin D in the diet can also be the reason for this. People who consume more junk foods and fast foods can also become victims of vitamin D deficiency. Some of the major reasons for deficiency of Vitamin D in the body are as follows-
विटामिन डी' अल्प हो, तो औषधि लेने के साथ और क्या करें
  1. Staying in a closed room most of the time or not going out in the sun.
  2. Vitamin D deficiency in night shift workers.
  3. Excessive consumption of fast foods and Chinese foods.
  4. Risk of vitamin D deficiency in pregnant women due to certain reasons.
  5. Due to not consuming dairy products like milk, curd etc.

fruits rich in vitamin d

Vitamin D is abundant in oranges

If you want to meet the deficiency of Vitamin D in the body, then include oranges in your diet. Orange is considered a good source of Vitamin C as well as Vitamin D. It boosts the immunity of the body. Also effective in removing many problems.

eating bananas

To overcome the deficiency of Vitamin D in the body, include banana in your diet. Banana is rich in Vitamin D as well as other nutrients like potassium, calcium, magnesium etc.

Get Vitamin D from Apple

Apple is very beneficial for the body. That's why many health experts recommend eating 1 apple daily. If the deficiency of Vitamin D is to be met in the body, then apple is also a good option. That's why definitely include 1 apple in your diet every morning.

Remove vitamin D deficiency with mango

It is also the mango season now. Mangoes are easily available in summer. It is rich in vitamins and minerals. Vitamin D deficiency in the body can be fulfilled by its use. Also, it can relieve stomach problems.

कंदरिया महादेव मंदिर, खजुराहो || Kandariya Mahadeo Temple, Khajuraho ||

कंदरिया महादेव मंदिर, खजुराहो (Kandariya Mahadeo Temple, Khajuraho)

अपनी कलाकृति के लिए विश्व भर में मशहूर खजुराहो के मंदिर

खजुराहो के सबसे सुंदर मंदिरों में से एक मंदिर है "कंदरिया महादेव मंदिर, खजुराहो (Kandariya Mahadeo Temple, Khajuraho)"। यह खजुराहो का सबसे विकसित मंदिर है। खजुराहो भारत देश के पुरातात्विक विरासत और स्थापत्य कला का मुख्य केंद्र है, जहां हजारों साल से भी ज्यादा पुराने मंदिर और उनकी कारीगरी अभी भी देखी जा सकती है। इस नायाब कारीगरी को देखने के लिए पूरे देश से लोग आते हैं। वर्तमान में खजुराहो में लगभग 25 मंदिर बचे हैं। उनमें से कंदरिया महादेव मंदिर अनूठा मंदिर है। कंदरिया महादेव मंदिर स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना है।

कंदरिया महादेव मंदिर, खजुराहो (Kandariya Mahadeo Temple, Khajuraho)

माना जाता है कि यह मंदिर ईस्वी सन् 1025 से 1050 के बीच में बना है। मान्यता है कि इस मंदिर को विद्याधर ने महमूद गजनवी को परास्त करने के बाद बनवाया था। वह शिव भक्त थे और उनका मानना था कि शिव की कृपा से ही उन्होंने महमूद गजनी को परास्त किया है। इसलिए उन्होंने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। 

कंदरिया महादेव मंदिर खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह का एक प्रमुख मंदिर है। यह इस समूह के सभी मंदिरों में से सबसे बड़ा और सुंदर मंदिर है। मंदिर शिव भगवान को समर्पित है, जिसके गर्भ गृह में शिवलिंग विराजमान है। यह शिवलिंग संगमरमर से बना है। मंदिर की दीवारों पर बहुत ही सुंदर नक्काशी की गई है। इस मंदिर को सामने से देखने से ऐसा लगता है कि जैसे हम किसी गुफा में प्रवेश कर रहे हैं। गुफा को कंदरा भी कहते हैं, इसलिए इस का नाम कंदरिया महादेव मंदिर पड़ा। अर्थात कंदरा में रहने वाले शिव।

कंदरिया महादेव मंदिर, खजुराहो (Kandariya Mahadeo Temple, Khajuraho)

एक ऊंचे चबूतरे पर बने कंदरिया महादेव मंदिर तक जाने के लिए सीढ़िया बनी हुई हैं। मंदिर के अंदर जाते ही मंदिर का तोरण देखने के लिए मिलता है, जो बहुत ही खूबसूरत और एक ही पत्थर का बना हुआ है। तोरण को शुभ आगमन के प्रतीक के रूप में लगाया जाता है। मंदिर में थोड़ा आगे जाने पर छत में फूलों की नक्काशी देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही आकर्षक लगती है। मंदिर के मंडप पर भी तोरण बना हुआ है, जो प्रवेश द्वार वाले तोरण से छोटा है। अंदर जाते हैं तो एक चबूतरा बना नजर आता है। इसके चारों कोने पर खंबे हैं। इस चबूतरे को अंतराल कहते हैं। प्राचीन समय में यहीं बैठकर पूजा-पाठ किया जाता था। 

यह मंदिर संधार शैली और सप्त रथ शैली में बना है। यह खजुराहो का सबसे विकसित मंदिर भी है। इस मंदिर में अर्ध मंडप, मंडप, महामंडप, अंतराल और गर्भगृह हैं। गर्भ गृह के चारों ओर प्रदक्षिणा पथ भी बना है। यह मंदिर अति विकसित शैली संयुक्त मध्य भारत में बना अपनी तरह का शानदार मंदिर है। मंदिर ऊंची जगह पर निर्मित है, जिसमें दो तोरण देखने के लिए मिलते हैं। ये मुख्य प्रवेश द्वार और मंडप पर लगे हैं। मंदिर की दीवारों पर भी कारीगरी की गई है। मंदिर में एक सुंदर शिखर भी देखने को मिलता है। 

कंदरिया महादेव मंदिर, खजुराहो (Kandariya Mahadeo Temple, Khajuraho)

खजुराहो का यह एक मात्र मंदिर है, जिसकी जगती के दोनों पार्श्वों में और पीछे प्रक्षेपण है। इसकी जगती लगभग तीन मीटर ऊँची है। इसकी धराशिला ग्रेनाईट पत्थर की है तथा इस पर रेतीले पत्थर की खार-शिलाएँ बनी हुई हैं। मंदिर भित्ति कमल पुष्प की पत्तियों से सजे हैं तथा जालय, कुंभ और बाहर को निकली पट्टिकाएँ तमाल पत्रों से सजी हुई हैं। मंदिर ऊँचे अधिस्थान पर स्थापित है, जिसपर अनेक सुसज्जित मूर्तियाँ हैं।

इन मूर्तियों में दो पंक्तियाँ, हाथियों, घोड़ों, योद्धाओं, शिकारियों, मदारियों, संगीतज्ञों, नर्तकों और भक्तों की मूर्तियाँ आसीन है। मंदिर की तीन पट्टियों में देवी- देवताओं, सुर सुंदरियों, मिथुनों, व्यालों और नागिनों की मूर्तियाँ हैं। मंदिर के भीतर दो मकर-तोरण है। अप्सराओं की प्रतिमाएँ सुंदरता के साथ अंकित की गयी है। यहाँ की सभी मूर्तियाँ लंबी हैं तथा आकृति में संतुलित प्रतीत होती है। यहाँ नारी के कटावों का सौंदर्य स्पष्ट दिखता है। इनके अलावा यहां नागकन्या की मूर्तियां भी हैं जो दीवार के कोने में हाथ जोड़कर खड़ी हुई हैं। साथ ही चंदेल राजवंश का चिन्ह भी यहां की दीवारों पर उकेरे गए हैं।

कंदरिया महादेव मंदिर, खजुराहो (Kandariya Mahadeo Temple, Khajuraho)

English Translate

Kandariya Mahadeo Temple, Khajuraho

One of the most beautiful temples of Khajuraho is the "Kandariya Mahadeo Temple, Khajuraho". This is the most developed temple of Khajuraho. Khajuraho is the main center of archaeological heritage and architecture of India, where more than thousands of years old temples and their workmanship can still be seen. People come from all over the country to see this unique workmanship. Presently there are about 25 temples left in Khajuraho. Among them Kandariya Mahadev Temple is unique temple. Kandariya Mahadev Temple is a unique example of architecture.

कंदरिया महादेव मंदिर, खजुराहो (Kandariya Mahadeo Temple, Khajuraho)

It is believed that this temple was built between 1025 and 1050 AD. It is believed that this temple was built by Vidyadhar after defeating Mahmud Ghaznavi. He was a devotee of Shiva and believed that it was only by the grace of Shiva that he defeated Mahmud of Ghazni. That's why he got this temple built.

The Kandariya Mahadev Temple is one of the major temples of the Western Group of Temples at Khajuraho. This is the largest and most beautiful temple among all the temples in this group. The temple is dedicated to Lord Shiva in whose sanctum the Shivling is enshrined. This Shivling is made of marble. Very beautiful carvings have been done on the walls of the temple. Looking at this temple from the front, it seems as if we are entering a cave. The cave is also known as Kandra, hence its name Kandariya Mahadev Temple. Means Shiva living in Kandra.

कंदरिया महादेव मंदिर, खजुराहो (Kandariya Mahadeo Temple, Khajuraho)

There are stairs leading up to the Kandariya Mahadev Temple built on a high platform. As soon as you go inside the temple, you get to see the archway of the temple, which is very beautiful and made of only one stone. Toran is installed as a symbol of auspicious arrival. Going a little further in the temple, one gets to see the carving of flowers in the ceiling, which looks very attractive. There is also a toran on the pavilion of the temple, which is smaller than the toran at the entrance. When we go inside, a platform is seen made. It has pillars at all four corners. This platform is called the gap. In ancient times, worship was done sitting here.

This temple is built in Sandhar style and Sapta Rath style. This is also the most developed temple of Khajuraho. This temple has ardha mandapa, mandapa, mahamandapa, antarala and sanctum sanctorum. A circumambulation path is also built around the sanctum sanctorum. This temple is a magnificent temple of its kind built in the highly developed combined style of Central India. The temple is built on a high place. In which two pylons are seen. These are installed at the main entrance and mandap. Work has also been done on the walls of the temple. A beautiful peak is also seen in the temple.

कंदरिया महादेव मंदिर, खजुराहो (Kandariya Mahadeo Temple, Khajuraho)

This is the only temple of Khajuraho, which has projection on both the sides and back of Jagati. Its jagati is about three meters high. Its bedrock is of granite stone and on it there are sandstone outcrops. The temple wall is decorated with lotus leaves and the jalaya, kumbha and the outer plaques are decorated with tamal leaves. The temple is established on a high pedestal, on which there are many decorated idols.

These idols have two rows of seated idols of elephants, horses, warriors, hunters, madaris, musicians, dancers and devotees. The three panels of the temple have idols of gods and goddesses, surasundaris, mithunas, vyalas and serpents. There are two makar-toranas inside the temple. The images of Apsaras are beautifully carved. All the idols here are tall and appear to be balanced in shape. Here the beauty of women's cuts is clearly visible. Apart from these, there are also idols of Nagakanya standing in the corner of the wall with folded hands. Along with this, the symbol of Chandel dynasty is also engraved on the walls here.