Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

कार्तिक का महीना और आयुर्वेद || कार्तिक के महीने में क्या खाएं क्या ना खाएं

 कार्तिक का महीना और आयुर्वेद || कार्तिक के महीने में क्या खाएं क्या ना खाएं

आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि के बाद कार्तिक मास आरंभ होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल 2022 में कार्तिक मास 10 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और 8 नवंबर 2022 को समाप्त हो रहा है।
कार्तिक का महीना और आयुर्वेद || कार्तिक के महीने में क्या खाएं क्या ना खाएं

कार्तिक महीने का महत्व

कार्तिक माह हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। कार्तिक भगवान विष्णु के प्रिय माह में से एक है।  इस पूरे महीने भगवान विष्णु नारायण रूप में जल में विराजमान रहते हैं। इस माह से देव तत्व मजबूत होता है। इस मास में भगवान विष्णु के साथ तुलसी पूजा करना फलदायी माना गया है। इसके अलावा इस माह गंगा स्नान, दीप दान, यज्ञ, दान आदि करने से हर कष्ट से छुटकारा मिल जाता है, ऐसी मान्यता है। इस पूरे महीने में दिवाली, छठ पूजा, धनतेरस, कार्तिक पूर्णिमा जैसे व्रत त्योहार पड़ते हैं।

आज मुख्य रूप से हम इस ब्लॉग में कार्तिक के महीने में किस भोज्य पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए, इसकी चर्चा करेंगे। कार्तिक के महीने में खान-पान और रहन-सहन को लेकर शास्त्रों में कई नियम बताए गए हैं और इन नियमों को पालन करके हम अपने स्वास्थ्य को अच्छा रख सकते हैं। जी हां कार्तिक माह में मौसम में बदलाव आने से कई तरह की समस्‍याएं परेशान करने लगती हैं, परन्तु कुछ नियमों का पालन करके हम खुद की अच्‍छे से देखभाल कर सकते हैं। इसके लिए इस महीने में हमें अपने भोजन में से कुछ चीजों का हटाना बेहद जरूरी होता है। 

तो चलिए जानते हैं  शास्त्रों के अनुसार कार्तिक के महीने में हमें अपने भोजन में क्या शामिल करना है और किन चीजों को हटाना है। 
कार्तिक का महीना और आयुर्वेद || कार्तिक के महीने में क्या खाएं क्या ना खाएं

मछली

मांस मछली खाना धार्मिक दृष्टि से वर्जित माना गया है। इन्हें तामसिक भोजन कहते हैं। खास तौर पर कार्तिक महीने में मछली खाना अच्छा नहीं कहा गया है। धार्मिक दृष्टि से इसकी वजह यह है कि इस महीने में भगवान विष्णु जल में अपने मत्स्य अवतार के रूप में रहते हैं। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो आषाढ में बाढ और वर्षा की वजह से जल प्रदूषित रहता है। दूषित चीजों को खाने से इस समय मछली सेवन संक्रामक और रोगकारक हो सकता है। इसलिए कार्तिक मास में मछली खाने से बचना चाहिए।

बैंगन

वैसे तो बैंगन को सब्जियों का राजा माना गया है, पर कार्तिक के महीने में सब्जियों का राजा बैंगन भी नहीं खाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस माह में पित्त दोष संंबंधित बीमारी होने का खतरा रहता है और बैंगन पित्त दोष बढ़ाता है। इसलिए कार्तिक माह में बैंगन के सेवन से बचना चाहिए।

करेला 

कार्तिक महीने में करेले का सेवन भी वर्जित माना गया है। करेला वातकारक (यानि वायु बढ़ाने वाली) सब्जी मानी जाती है। साथ ही कभी-कभी इसमें कीड़े भी लग जाते हैं। इसलिए ऐसा माना गया है कि कार्तिक माह में करेला खाना हानिकारक हो सकता है। कार्तिक का महीना साधना का महीना है। साधना के दौरान अधिक तीखे, चटपटे, तिक्त और रुखी चीजों को खाने की धार्मिक दृष्टि से मनाही है। तिक्त होने की वजह से भी करेले का सेवन वर्जित कहा गया है।

दही 

कार्तिक माह में दही खाने से भी बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस माह में स्वास्थ्य की दृष्टि से दही खाना सही नहीं है। दही की जगह दूध का सेवन करना चाहिए। धार्मिक दृष्टिकोण से कार्तिक में दही खाना संतान के लिए शुभ नहीं माना जाता है।
कार्तिक का महीना और आयुर्वेद || कार्तिक के महीने में क्या खाएं क्या ना खाएं

जीरा 

वैसे तो जीरा स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है, लेकिन कार्तिक के महीने में जीरा खाना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए जीरे का सेवन कार्तिक के माह में वर्जित माना गया है।

मूली

उपरोक्त 5 चीजों के सेवन से परहेज के अलावा कार्तिक के माह में मूली का सेवन करना लाभदायक माना गया है। स्वास्थ्य की दृष्टि से इस माह में मूली खाना फायदेमंद है क्योंकि इस मौसम में कफदोष और पित्तदोष संबंधित बीमारियां होने की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं इसलिए इस माह में मूली खाना लाभकारी है।

20 comments:

  1. एक देशी कहावत है "सावन साग न भादों दही" 🙏

    ReplyDelete
  2. 🙏हरि ॐ🙏

    कार्तिक के पावन महीने में किन किन वस्तुओं को नही खाना चाहिए और किसे खाना चाहिये जिससे
    हमारा स्वास्थ्य ठीक रहे के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूँ। बहुत सारी चीजें जो हम नही खा सकते है लेकिन भूलवश खाते थे उसे वर्जित करेंगें । आपकी लेखनी का सबसे बड़ा फायदा मुझे यही मिला बाकी तो जो है सो है ही।
    🙏🙏🙏🙏🙏

    ReplyDelete
  3. इस माह के भोज्य पदार्थों के बारे में उपयोगी जानकारी।

    ReplyDelete
  4. जानकारी की पाठशाला ✍️-निराला

    ReplyDelete
  5. जानकारी की पाठशाला

    ReplyDelete
  6. लाजवाब जानकारी ✌🏻

    ReplyDelete
  7. Bahut hi achi jankari share ki hai aapne. Hamare purwajon ko ye sab baaten kahi padhni nahi padti thi, balki unke juban par rati hoti thi aur wo in sab baaton ka anusaran kar swasth rahte the...aisi aisi jankariyan share karte rahiye....bahut bahut dhanyawad...

    ReplyDelete
  8. उपयोगी जानकारी

    ReplyDelete
  9. अति सुंदर

    ReplyDelete
  10. अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी रूपा जी धन्यवाद 🙏🏻🙏🏻

    ReplyDelete
  11. महत्वपूर्ण जानकारी

    ReplyDelete
  12. बहुत उपयोगी जानकारी

    ReplyDelete
  13. Nice information

    ReplyDelete
  14. अच्छी जानकारी।

    ReplyDelete