A blog with multi colour from natural remedies to interesting and amazing things of world. Short stories to educate and entertain. The feel of nature with home remedies for different ailments . Also the twist of comedy and brilliance of Birbal. All in one place. Miles to go more to come...stay connected..India❤️
Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India
Sportstar - IPL
Viruddh Aahar (विरुद्ध आहार)..Incompatible food
बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima).......07.05.2020
🌙🌝यह प्रकृति का दृश्य ऐसा है कि सब को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है सूर्य की तेज के बाद चांद की शीतलता की चर्चा भी अवश्य होनी चाहिए।आज बुद्ध पूर्णिमा है🌝आज दहशत भरे मौन समाज की खामोशी टूटेगी। आज की चांदनी में खुशी की किलकारियां प्रतिध्वनित होंगीं।
चांदनी भी यूं मुस्कुराई है,गुमसुम सी इंसा की ज़िंदगी मेइक रोशनी की किरण आयी है"।।♥
English Translate
Buddha Purnima
This view of nature is such that attracts everyone towards it, after the sun's rise, the coldness of the moon must also be discussed.
Today is Buddha Purnima
Today, the silence of the dreaded silent society will break. In today's moonlight, reverberations of joy will echo.
Tonight, I will definitely see the full moon in full moon blossoming in the blue sky. You definitely understand that today you are going to be bound in his love loop. How beautiful, how pure, how pure is the moon today. Tonight's saffron moonlight will give you a silent invitation to talk to the moon, to recount and solve every story of your heart. In the Ganges, dream sky with the moon today, walk on the dream path of your dreams, showering with the moon Drink a cold nectar stream. In the bright light of the moon today, let the frill of someone's sweet memories dangle on the side of the eyelids. Today, the beauty of the moon will become a star to your mind.
"Moonlight has also smiled like this,
In the life of a silent person
A ray of light has come"
Jatak stories from Past Life of Gautam Buddha.
🌙
Rules of Drinking Water (पानी पीने का नियम)
Rules of Drinking Water (पानी पीने का नियम)
💧पानी पीने का नियम:-
जिस प्रकार भोजन करने के नियम हैं, उसी प्रकार पानी पीने का भी नियम है। यह पढ़कर लगेगा कि हम सिर्फ नियमों में बंधे रहें। ऐसा नहीं है, खाने और पीने का नियम तो ऐसा है जिसको कुछ दिन करने के बाद शरीर उसी का अभ्यस्त हो जाता है। फिर आपको बहुत ज्यादा याद रखने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि इन छोटे-छोटे नियमों का पालन करके हम चुस्त-दुरुस्त रह सकते हैं।- भोजन के अंत में या बीच में पानी पीना विष पीने के समान है। भोजन करने के कम से कम 1 घंटे या डेढ़ घंटे के बाद पानी पीना चाहिए। भोजन के पहले पानी कम से कम 40 मिनट या अधिक से अधिक 1 घंटे पहले पी लेना चाहिए। चाहे जितना पानी पी सकते हैं।
- सुबह उठते ही दांत मुंह धोए बिना सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए।
- यदि भोजन में दो अन्न हैं, तो एक अन्न की समाप्ति और दूसरे अन्न की शुरुआत के पहले एक से दो घूंट पानी पी सकते हैं। भोजन के अंत में गला साफ करने के लिए एक से दो घूंट पानी पी सकते हैं।
- भोजन के अंत में पीने के लिए सबसे अच्छी चीज मट्ठा या छाछ है, जिसको पीने का सही समय दोपहर के भोजन के बाद का है। दूसरी सबसे अच्छी चीज दूध है, जिसको शाम के खाने के बाद पी सकते हैं। दूध सोते समय पिए तो और अच्छा है। तीसरी सबसे अच्छी चीज है मौसमी फल के रस, जिसका सही समय है सुबह के भोजन के बाद। कोल्ड स्टोरेज के फलों का रस नहीं पीना चाहिए।
- फल खाना जूस पीने से बहुत अच्छा माना जाता है। क्योंकि जूस में सारे फाइबर बाहर निकल जाते हैं। फाइबर ब्लड को साफ करता है तथा बड़ी आंत छोटी आंत को साफ करता है। हृदयाघात, ट्राइग्लिसराइड, कोलेस्ट्रोल नियंत्रित करता है। जूस में थोड़ा सा काला नमक डालकर पिएं या अदरक का रस अथवा चुना डालकर पिएं। ऐसा करने से कभी भी सर्दी नहीं होगी। एक गिलास जूस में चौथाई चम्मच अदरक का रस, काला नमक और चूना भी इस्तेमाल कर सकते हैं। काला नमक तथा चूने की मात्रा गेहूं के दाने के बराबर होनी चाहिए। (जिसको पथरी की समस्या हो वह चूना इस्तेमाल ना करें)।
- पानी हमेशा चुस्कियां लेकर पिएं अर्थात पानी हमेशा घूंट - घूंट करके पीना चाहिए। हमारे शरीर में भोजन पचाने के लिए अम्ल होता है और मुंह में क्षार बनता है। लार के रूप में अम्ल और क्षार आपस में मिलकर न्यूट्रल हो जाते हैं। अम्ल का मतलब जिनका ph 7 से कम है और क्षार का मतलब जिनका ph 7 से अधिक है। न्यूट्रल का मतलब जिनका ph 7 है, पानी न्यूट्रल होता है।
- घूंट घूंट कर पानी पीने से वजन नहीं बढ़ता अर्थात शरीर के बनावट के हिसाब से वजन संतुलित रहता है।
- ठंडा पानी कभी नहीं पीना चाहिए। शरीर के तापमान के बराबर का ही पानी पीना चाहिए। मतलब गुनगुना पानी पिएं अर्थात 27 डिग्री से 37 डिग्री के बीच का ही पानी पीएं। मिट्टी के बर्तन का पानी 27 डिग्री तापमान का होता है, ऐसा मिट्टी की तासीर के कारण है।
- ठंडा पानी पीने से पेट को उसे सामान्य तापमान पर लाने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा की जरूरत पड़ती है और अतिरिक्त ऊर्जा के लिए अतिरिक्त खून की जरूरत होती है। जिससे कि अलग-अलग हिस्सों से इसकी पूर्ति होती है। इससे उन हिस्सों में खून की कमी होने लगती है और ऐसा बार बार करने से कई बीमारियां शरीर में जन्म लेने लगती हैं।
- ठंडा पानी पीने से पहली बीमारी कॉन्स्टिपेशन की होती है क्योंकि पानी ठंडा पीते रहने से बड़ी आंत संकुचित हो जाती है। फ्रिज का पानी, बर्फ डाला हुआ पानी और आइसक्रीम जैसी वस्तुएं खाने से परहेज करें।
- सुबह गुनगुना पानी पीएं अथवा तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीएं। प्लास्टिक और एल्युमिनियम के बर्तन का पानी कभी मत पिएं। पानी का अपना कोई गुण नहीं होता है, इसे जिस में मिलाया जाता है उसी का गुण धारण कर लेता है।
- पानी हमेशा बैठ कर ही पीएं।
- खड़े होकर और जल्दी-जल्दी पानी पीने से दो गंभीर रोग होते हैं। जिसमें पहला है हर्निया और दूसरा है अपेंडिसाइटिस।
- पानी हर व्यक्ति अपने वजन में 10 से भाग देकर दो घटाकर दिन भर में पानी पीने की मात्रा की गणना कर सकता है। सामान्य रूप से 4 से 5 लीटर पानी पीना चाहिए।
- शरीर को अच्छी तरह काम करने के लिए शरीर को कम से कम 27 डिग्री और अधिक से अधिक से 48 डिग्री का तापमान चाहिए। लगातार ठंडा पानी पीते रहने से बड़ी आंत और छोटी आंत सिकुड़ जाती है।
- होली के बाद और बारिश के पहले दिन तक मिट्टी के बर्तन का पानी पिएं, बारिश के पहले दिन से बारिश के अंतिम दिन तक तांबे के बर्तन का पानी पिएं और बारिश समाप्त होने के दिन से होली के दिन तक सोने के बर्तन में रखा हुआ पानी अच्छा माना जाता है।
- नींद ना आना और अवसाद की बीमारियों के लिए शीशे के बर्तन में रखा हुआ पानी सबसे अच्छा होता है।
- एक बार पानी गर्म करके सुबह से शाम तक पीया जा सकता है।💧
English Translate
Rules of drinking water: -
Just as there are rules for eating food, similarly there is a rule for drinking water. It will be read that we should be bound only in rules. It is not so, the rule of eating and drinking is such that after doing a few days the body gets used to it. Then you do not need to remember too much, but by following these small rules, we can remain fit.
- Drinking water at the end or middle of a meal is similar to drinking poison. Water should be drunk at least 1 hour after meals or after one and half hour. Water should be drunk at least 40 minutes or more than 1 hour before meals. Whether you can drink as much water.
- On waking up in the morning, without washing the mouth first of all, one should drink lukewarm water.
- If there are two grains in the food, then one to two sips of water can be drunk before the end of one grain and the beginning of the second. At the end of the meal, one to two sips of water can be drunk to clear the throat.
The best thing to drink at the end of a meal is whey or buttermilk, the right time to drink is after lunch. The second best thing is milk, which can be drunk after dinner. Drinking milk at bedtime is even better. The third best thing is seasonal fruit juices, the right time after the morning meal. Cold storage fruit juice should not be drunk.
Eating fruit is considered very good by drinking juice. Because all the fiber in the juice gets out. Fiber cleans the blood and large intestine cleanses the small intestine. Controls heart attack, triglyceride, cholesterol. Drink a little black salt in juice or drink ginger juice or chun. By doing this, there will never be a cold. One-fourth teaspoon of ginger juice, black salt and lime can also be used in a glass of juice. The quantity of black salt and lime should be equal to the grain of wheat. (Those who have stones problem, do not use lime).
- Always drink water with a sip, that is, water should always be sipped. Our body has acid to digest food and alkali is formed in the mouth. As saliva, acids and bases become neutral together. Acid means less than ph 7 and alkali mean ph greater than 7. Neutrals, meaning ph of 7, are water neutral.
- Drinking water after sipping does not increase weight, that is, weight is balanced according to body texture.
- Never drink cold water. One should drink water equal to body temperature. That means drink lukewarm water i.e. drink only water between 27 degree to 37 degree. The pottery has a water temperature of 27 degrees, this is due to the clay effect.
- Drinking cold water requires extra energy to bring the stomach to normal temperature and extra blood is needed for extra energy. So that it is fulfilled by different parts. This causes blood loss in those parts and by doing this again and again many diseases start taking birth in the body.
- The first disease caused by drinking cold water is constipation because by drinking cold water, the large intestine becomes compressed. Avoid eating things like fridge water, ice poured water and ice cream.
- Drink lukewarm water in the morning or drink water kept in a copper vessel. Never drink water from plastic and aluminum utensils. Water does not have any quality of its own, it gets the quality of the same in which it is mixed.
- Always drink water while sitting.
- Standing and drinking water frequently causes two serious diseases. The first is hernia and the second is appendicitis.
Every person can calculate the amount of water to drink throughout the day by dividing his weight by 10 divided by two. Normally 4 to 5 liters of water should be drunk.
- For the body to work well, the body needs a temperature of at least 27 degrees and maximum of 48 degrees. Continually drinking cold water shrinks the large intestine and small intestine.
After the Holi and drink the earthen pot water till the first day of the rain, drink the copper pot water from the first day of the rains to the last day of the rains and keep it in the gold vessel from the day of the rain till the day of Holi. Water is considered good.
- Water kept in a glass vessel is best for sleeplessness and depression diseases.
- Once heated, water can be drunk from morning to evening.
ओस की बूंद (Oos ki boond )
ओस की बूंद (Oos ki boond )
💦श्यामल गगन में, तारों की छांव से दूर बहुत दूर, धरती मां की गोद के हरे घास के बिछौने पर ओस की बूंदों का दीदार कीजिए। इतनी सुंदर! इतनी निश्चल! वह आपको पास बुलाएगी, धीरे -धीरे ,हौले-हौले। आप उसके पास स्वतः खिंचे चले जाएंगे। वह पूरे आत्मविश्वास के साथ आपका स्वागत करेगी । आपका लाड करेगी। आपको दुलराएगी। उसे यह भी पता है कि उसका जीवन अत्यंत अल्प है। मात्र एक रात का ही तो जीवन है उसका। प्रातः काल भगवान भास्कर को प्रणाम करके उस की जीवन लीला का अंत हो ही जाना है । फिर भी मृत्यु का लेशमात्र भी भय नही। वह मुस्कुराती है । मन की आंखों से देखिए तो सही,कितनी प्यारी लगती है वह ओस की बूंद। हम मशीनी ज़िन्दगी जीने वाले इंसानो को वह विवश करती है अपनी जिंदगी गुनगुनाने को । एक ही रात में वह ओस की बूंद अमर हो जाती है , हमारे, आपके किस्सों में, कहानियों में, कविताओं में और हमारी आपकी जिंदगी के कुछ हसीन लम्हों में। अब बस ।♥चार पंक्तियां केवल आपके लिए
Oos ki boond
Food & Eating habits (भोजन पकाने तथा भोजन करने का नियम)
Food & Eating habits (भोजन पकाने तथा भोजन करने का नियम)
भोजन पकाने तथा भोजन करने का नियम:-
आज हम यहां कुछ ऐसे नियमों की बात करेंगे, जिसे बहुत लोग जानते भी नहीं और जो जानते भी हैं वह इसका पालन नहीं करते। यह भी कह सकते हैं कि हम आधुनिक चीजों के इतने अभ्यस्त हो गए हैं कि इनको छोड़ पाना हमारे लिए मुश्किल हो गया है।भोजन पकाने का नियम:-
- भोजन को पकाते समय सूर्य का प्रकाश तथा पवन का स्पर्श मिलना चाहिए, जिससे भोजन पकाते समय अधिक से अधिक प्राणवायु (ऑक्सीजन) भोजन द्वारा शोषित हो और वह भोजन शरीर के लिए लाभदायक हो। यह तभी संभव है जब भोजन किसी खुले बर्तन में बने, प्रेशर कुकर में ना बने। अर्थात हमें प्रेशर कुकर में बना भोजन नहीं करना चाहिए। प्रेशर कुकर खाने को पकाने के लिए उस पर अतिरिक्त दबाव डालता है और इस प्रकार बने भोजन में 3% माइक्रोन्यूट्रिएंट्स बचते हैं।
- भोजन पकाने के लिए एल्युमिनियम धातु से बने बर्तन का उपयोग न करें। एल्युमिनियम के बर्तन में पका खाना खाने से शरीर की प्रतिकारक क्षमता कम होती है।
- रेफ्रिजरेटर का उपयोग कम से कम करें। रेफ्रिजरेटर में कुछ गैसों का इस्तेमाल प्रकृति के नियमों के विरुद्ध तापमान कम करने में होता है, जिसको (CFC)क्लोरोफ्लोरोकार्बन कहते हैं। रेफ्रिजरेटर में रखा खाद्य पदार्थ इन तीनों जहरीले गैसों के प्रभाव में रहता है।
- अब बात यह है कि आधुनिक जीवन शैली में जबकि हम इसके इतने अभ्यस्त हो चुके हैं इस को छोड़ना बहुत मुश्किल है, परंतु इतना तो कर ही सकते हैं कि इसका इस्तेमाल कम से कम करें। पका हुआ भोजन फ्रिज में रखने से बचें।
- नमक में काला नमक और सेंधा नमक का उपयोग करें, आयोडीन नमक से बचें। सबसे ज्यादा सोडियम सेंधा नमक और काला नमक से मिलता है। आयोडीन की पूर्ति दैनिक आहार में किए गए भोजन से हो जाती है।
भोजन करने का नियम
- कोई भी भोजन पकने के 48 मिनट के अंदर उसका उपभोग कर लेना चाहिए। इसके पश्चात भोजन की पोषकता कम होने लगती है। 24 घंटे के बाद भोजन बासी हो जाता है।
- खाना खाते समय खाने को इतना चबाएं कि जितने जितने दांत हो अतः खाने को 32 बार चबाएं। ऐसा करने से मुंह की लार ज्यादा से ज्यादा पेट में जाती है और खाने को पचाने में मदद करती है। चबा चबा कर खाने से मोटापा नहीं बढ़ता है।
- बीमारियों के इलाज करने से ज्यादा महत्वपूर्ण है बीमारियों से बचना इसलिए खाना खाने जितना ही महत्वपूर्ण है खाने को पचाना।
- भोजन के अंत में या बीच में पानी पीना विष पीने के बराबर है, अतः भोजन करने के 60 मिनट से 90 मिनट पश्चात ही पानी पीना चाहिए, जिससे भोजन का पाचन सही प्रकार से हो सके। ऐसा नहीं करने पर भोजन का पाचन सही ढंग से नहीं होता, जिससे एसिडिटी, हाइपर एसिडिटी, अल्सर, बवासीर, मूल व्याध, भगंदर, जैसे रोगों की संभावना बढ़ जाती है।
- फलों का सेवन सूर्योदय के पश्चात तथा सूर्यास्त के पहले करना श्रेयस्कर होता है।
- सुबह का भोजन सूर्य उदय से ढाई घंटे तक कर लेना चाहिए तथा रात का भोजन सूर्यास्त होते होते कर लेना उत्तम माना गया है।
- सुबह का भोजन सबसे अधिक दोपहर का उससे कम तथा रात्रि का भोजन सबसे कम करना चाहिए।
- सुबह के भोजन के पश्चात फल का जूस, दोपहर भोजन के पश्चात् छाछ तथा रात्रि भोजन के पश्चात दूध पीने का विधान है।
Rules for cooking and eating food: -
Rules of cooking food: -
- Do not use utensils made of aluminum metal for cooking. Eating cooked food in an aluminum vessel reduces the body's repulsive capacity.
- Use the refrigerator sparingly. Some gases are used in refrigerators to lower the temperature against the laws of nature, known as (CFC) chlorofluorocarbons. Food kept in the refrigerator remains under the influence of these three toxic gases.
- Now the thing is that in modern life, while we have become so used to it, it is very difficult to leave it, but you can only do so much to use it to a minimum. Avoid keeping cooked food in the fridge.
- Use black salt and rock salt in salt, avoid iodine salt. Sodium salt is most commonly found in rock salt and black salt. Iodine is replenished by food taken in the daily diet.
Rules of food:-
- Any food should be consumed within 48 minutes of cooking. After this, the nutrition of food starts decreasing. The food becomes rancid after 24 hours.
- While eating food, chew the food so that there are as many teeth, so chew the food 32 times. By doing this, the saliva of the mouth goes more and more into the stomach and helps to digest food. Chewing chewing does not increase obesity.
- Avoiding diseases is more important than curing diseases, so digesting food is as important as eating food.
- Drinking water at the end or middle of a meal is equivalent to drinking poison, so water should be drunk only after 60 minutes to 90 minutes of the meal, so that the digestion of food can be done properly. If not, the digestion of the food is not done properly, which increases the chances of diseases like acidity, hyper acidity, ulcers, hemorrhoids, mucus, hysteria etc.
- Consumption of fruits after sunrise and sunset It is best to do before.
- Morning meal should be eaten for two and a half hours before sunrise and it is considered best to have dinner by sunset.
- The morning meal should be less than that in the afternoon and the minimum of dinner.
- There is a law for fruit juice after morning meal, buttermilk after lunch and milk after dinner.
- Hopefully by following these small rules, we can keep ourselves healthy.
सूरज की पहली किरण (First ray of sun) || Suraj ki pahli Kiran
सूरज की पहली किरण (First ray of sun)
आज सुबह जब मैं उठकर छत पर गई तो उदित होते हुए सूर्य की सुकोमल रश्मियां मेघों को चीरती हुई धरती तक आ रही थीं। इस नयनाभिराम दृश्य को देखकर रोम-रोम पुलकित हो उठा। दिवाकर की किरणें धरती पर पड़ते ही सारी सृष्टि खिल उठती है, चिड़िया चहचहा उठती हैं, फूल खिल जाते हैं, मोर नाच उठते हैं, नदियां कल कल करने लगती हैं। भोर का वह मंजर, नीले आसमान में लालिमा बिखेरती दिवाकर की किरणों को देखकर इंसान का मन-मयूर स्वतः ही नृत्य करने लगता है।स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह सूर्य की किरणें बहुत लाभप्रद हैं। हमारी आधुनिक जीवन शैली में हमने प्रकृति के उल्टा काम शुरू कर दिया है। हमारी प्राचीन सभ्यता तो जल्दी सोने तथा प्रातः काल जल्दी उठने की है। शायद यह हमारी उल्टी दिनचर्या ही कुछ बीमारियों की वजह है जैसे विटामिन डी की कमी से होने वाले रोग। हमें सबसे ज्यादा विटामिन डी सूर्य की रोशनी से ही मिलती है।
विटामिन डी शरीर की लगभग हर कोशिका को प्रभावित करता है. यह सूर्य के प्रकाश में रहने पर त्वचा में उत्पन्न होता है, और कैल्शियम के अवशोषण तथा हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है. विटामिन डी का लेवल कम होने पर हड्डियों को नुकसान पहुंचता है. हालांकि, यह विटामिन दिल, मस्तिष्क और प्रतिरक्षा तंत्र के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण है. विटामिन डी की कमी से थकान, हड्डियों में दर्द, शरीर के पीछे के निचले हिस्से में दर्द, अवसाद, घाव को भरने में अधिक वक्त लगना, हड्डियों में कमी, बाल झड़ना, मांसपेशियों में दर्द आदि की समस्याएं होती हैं।
First ray of sun
रोग प्रतिरोधक शक्ति (IMMUNITY)
रोग प्रतिरोधक शक्ति (IMMUNITY)
आयुर्वेद :
अब बात कर लेते हैं आयुर्वेद की। जैसा कि सर्वविदित है आयुर्वेद हमारी प्राचीनतम् चिकित्सा प्रणाली है। आयुर्वेद का अर्थ ही है "जीवन से संबंधित ज्ञान"। प्रधानमंत्री मोदी भी आयुर्वेदिक उपायों को करने तथा आयुष मंत्रालय के दिए निर्देशों का पालन करने की सलाह दे रहे हैं।
आयुर्वेदिक तरीके से इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं :-
-आंवला इम्यूनिटी बढ़ाकर कोरोना वायरस से बचाव कर सकता है। इसलिए प्रतिदिन आंवले का सेवन करें। आंवले का सेवन किसी भी रूप में कर सकते हैं- आंवला पाउडर, आंवला कैंडी, आंवले का अचार, आंवले का मुरब्बा।
-कोरोनोवायरस की रोकथाम के लिए गिलोय एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। गिलोय का उपयोग काढ़ा बना कर किया जा सकता है। इसकी ऊंगली जितनी मोटी तथा 6-7 इंच लंबी बेल को एक गिलास पानी में उबालें तथा आधा शेष रह जाने पर इसका सेवन करें।
- टमाटर विटामिन सी का अच्छा स्रोत होने के साथ–साथ जैविक सोडीयम, फासफोरस, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीशियम और सल्फर का अच्छा स्रोत है। टमाटर में मौजूद ग्लूटाथियोन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
-अपने दैनिक खानपान में संतरा तथा नींबू को शामिल करें, इसमें भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है।
- इसके अतिरिक्त दोनों नासिका छिद्रों में दो बार तिल का तेल अथवा गाय का घी डालें।
आयुष मंत्रालय द्वारा जारी आयुर्वेदिक उपाय :-
- पूरे दिन गुनगुना पानी पिएं, इससे शरीर के विषैले पदार्थ निकल जाते हैं.
- हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन को अपनी रोजाना की कुकिंग में इस्तेमाल करना चाहिए.
- सुबह चव्यप्राश का 10 ग्राम (1 चम्मच) लेने से COVID19 से लड़ने में मदद मिलेगी।
- तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, मुनक्का और सूखी अदरक से बनने वाला काढ़ा या हर्बल टी दिन में 2 बार लेना चाहिए। आप इसमें टेस्ट के लिए गुड़ या नींबू का रस मिला सकते हैं।
- हल्दी वाला दूध या गोल्डन मिल्क पूरे दिन में 1 या दो बार पीने की सलाह भी दी गई हैं। इसके लिए 150मिली गर्म दूध में 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर डालकर मिक्स कर पिएं।
- अगर आपके गले में खराश हो रही है तो गर्म पानी में पुदीने के पत्ते और अजवायन डालकर भाप ले।
- लौंग के पाउडर को चीनी या शहद के साथ मिलाकर पूरे दिन में 2-3 बार ले सकते हैं।
- इसके अलावा, 1 टेबलस्पून तिल का तेल या कोकोनट ऑयल से गरारे करने के बाद गर्म पानी से कुल्ला करें।
कोरोना से बचाव के टिप्स देते हुए आयुष मंत्रालय ने यह भी कहा है कि आप इन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाने के साथ दूसरों को भी इसकी सलाह जरूर दें।
(IMMUNITY)
|
|















