Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

विश्व पेंगुइन दिवस 25 अप्रैल "World Penguin Day 25 April"

 विश्व पेंगुइन दिवस "World Penguin Day"

25 अप्रैल (आज) विश्व पेंगुइन दिवस है !

25 अप्रैल को प्रतिवर्ष दुनिया भर में विश्व पेंगुइन दिवस मनाया जाता है। पेंगुइन की 18 प्रजातियाँ हैं, और उनके सभी प्राकृतिक आवास दक्षिणी गोलार्ध में हैं।

विश्व पेंगुइन दिवस 25 अप्रैल "World Penguin Day 25 April"

पानी में रहने वाला पक्षी जो उड़ने में असमर्थ है जी हां आज पेंगुइन (Penguin) से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां आप लोगों के साथ साझा कर रही हूं। वैसे तो हर पक्षी खूबसूरत होता है, परंतु पेंग्विन लोगों को अपनी तरफ ज्यादा आकर्षित करती है। इसकी एक वजह ये भी हो सकती है कि पेंगुइन (Penguin) आसानी से हर जगह देखने को नहीं मिलती। पेंगुइन (Penguin) (पीढ़ी स्फेनिस्कीफोर्मेस, प्रजाति स्फेनिस्कीडाई) जलीय समूह के उड़ने में असमर्थ पक्षी हैं, जो केवल दक्षिणी गोलार्द्ध, विशेष रूप से अंटार्कटिक में पाए जाते हैं। 

विश्व पेंगुइन दिवस 25 अप्रैल "World Penguin Day 25 April"

पानी में जीवन के लिए अत्यधिक अनुकूलित, पेंगुइन विपरीत रंगों, काले और सफ़ेद रंग के बालों वाला पक्षी है और उनके पंख हाथ (फ्लिपर) बन गये हैं। पानी के नीचे तैराकी करते हुए अधिकांश पेंगुइन पकड़ी गयी छोटी मछलियों, मछलियों, स्क्विड और अन्य जलीय जंतुओं को भोजन बनाते हैं। वे अपना लगभग आधा जीवन धरती पर और आधा जीवन महासागरों में बिताते हैं।

विश्व पेंगुइन दिवस 25 अप्रैल "World Penguin Day 25 April"

जानते हैं पेंगुइन से जुड़ी कुछ रोचक बातें

  1. इस धरती पर पेंगुइन की लगभग 17 प्रजातियां हैं, जिनमें से करीब 13 प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं।
  2. पेंगुइन दिखने में बहुत ही प्यारे होते हैं, लेकिन चिंता का विषय है की अब इनकी संख्या लगातार कम होती जा रही है, जिसकी सबसे बड़ी वजह जलवायु परिवर्तन है।
  3. पेंगुइन पक्षी अंडे देने वाली प्रजाति है। पेंग्विन अपना ज्यादातर जीवन पानी में बिताते हैं, किंतु अंडे देने के लिए यह धरती पर आ जाते हैं।
  4. अधिकांश पेंगुइन एक समय में दो अंडे देते हैं।
  5. पेंगुइन की समस्त प्रजातियों में केवल किंग पेंगुइन और एंपरर एक समय में एक अंडा देते हैं।
  6. पेंगुइन के अंडे को परिपक्व होकर बाहर आने में (Hatch) 65-75 दिन का समय लगता है।
  7. पेंगुइन के अंडों की देखभाल करने का काम पिता पेंगुइन का है। अंडा देने के बाद माँ पेंगुइन लंबे शिकार के लिए निकल जाती है। पिता पेंगुइन अपने नर्म पैरों पर अंडे को लिए (गर्माहट के लिए) महीनों तक खड़ा रहता है। महीनों तक पिता पेंगुइन भोजन नहीं करता। जब मां शिकार से लौट आती है, तब पिता पेंगुइन अंडा उसे सौंप देता है।विश्व पेंगुइन दिवस 25 अप्रैल "World Penguin Day 25 April"
  8. पेंगुइन का सबसे पुराना जीवाश्म 60 मिलियन वर्ष पुराना है। 
  9. पुरातत्वविदों द्वारा पाया गया सबसे बड़ा पेंगुइन जीवाश्म 5 फीट तक लंबा है।
  10. पेंगुइन मांसाहारी होते हैं। यह अपना भोजन समुंद्र से प्राप्त करते हैं। यह मछलियां, केकड़े, झींगे आदि को अपना भोजन बनाते हैं। एक वयस्क पेंग्विन एक डुबकी लगा कर एक बार में करीब 30 मछलियां पकड़ सकता है।
  11. पेंगुइन दक्षिण अफ्रीका, अंटार्कटिका, न्यूजीलैंड, अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया के बर्फीले इलाकों में पाए जाते हैं। 
  12. पेंगुइन की कुछ प्रजातियाँ घोसला भी बनाती हैं। इसके लिए वे छोटे-छोटे पत्थरों को पंक्तिबद्ध रख कर एक गोलाकार स्थान बनाते हैं।
  13. पेंगुइन बहुत ही ज्यादा सामाजिक पक्षी हैं। समुद्र में आमतौर पर ये समूह में तैरते हैं और समूहों में भोजन भी करते हैं।
  14. ताजा पानी के लिए पेंगुइन बर्फ को खा जाते हैं। पेंगुइन समुद्र का खारा पानी भी पी सकते हैं, क्योंकि इनके पास एक विशेष प्रकार की ग्रंथि होती है, जो उनके रक्त प्रवाह से नमक को छानने का काम करती है।
  15. पेंगुइन कम से कम 30 मिनट तक अपनी सांसे रोक सकते हैं। विश्व पेंगुइन दिवस 25 अप्रैल "World Penguin Day 25 April"
  16. प्रतिवर्ष 25 अप्रैल को विश्व पेंगुइन दिवस "World Penguin Day" मनाया जाता है।
  17. पेंगुइन के दांत नहीं होते हैं। यह अपना शिकार खाने के लिए अपने चोंच का उपयोग करते हैं।
  18. पेंगुइन पानी में लगभग 900 फुट की गहराई तक तैर सकते हैं। यह पानी के अंदर लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तैर सकते हैं।
  19. पेंगुइन अपना आधा जीवन पानी में बिताते हैं। पेंग्विन के पंख होते हैं, परंतु यह उड़ नहीं सकते। बस यह तैरना ही जानते हैं।
  20. पेंगुइन को अपने पंखों का बहुत ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। सही तरीके से देखभाल नहीं करने पर इनके पंख पानी के अनुकूल नहीं रहते। इस काम के लिए ये अपने पंखों पर विशेष प्रकार का तेल लगाते हैं, जो कि उनके पूँछ के पास से स्रावित होता है।
  21. पेंगुइन की देखने की क्षमता जमीन के मुकाबले पानी के अंदर अधिक होती है। ऐसा भी माना जाता है की पेंगुइन धरती पर बहुत ही कम दूरी तक देख पाते हैं।
  22. पेंगुइन के पंख 1 साल में एक बार नष्ट हो जाते हैं तथा पुनः दोबारा से नए पंख आते हैं। नए पंख आने की प्रक्रिया में कुछ वक्त लगता है, उस वक्त पर वे अपना समय जमीन के ऊपर और बर्फ पर बिताते हैं।
  23. पेंगुइन अपने पैरों की सहायता से चलते हैं और बर्फ पर यह अपने पेट की सहायता से फिसलते हैं।विश्व पेंगुइन दिवस 25 अप्रैल "World Penguin Day 25 April"
  24. पेंगुइन की सबसे बड़ी प्रजाति "एंपरर पेंगुइन" है, जिसकी ऊंचाई करीब 3 फुट होती है और वजन लगभग 35 किलो और इसकी सबसे छोटी प्रजाति "लिटिल ब्लू पेंग्विन" है, जिसकी ऊंचाई करीब 16 इंच और वजन 1 किलो है।
  25. पेंगुइन का औसत जीवनकाल 15 से 20 साल तक का होता है।
  26. पेंगुइन ठंडी जगह पर रहते हैं और यह अपने शरीर को गर्म रखने के लिए एक खेल खेलते हैं। जब तापमान कम हो जाता है, तो यह एक गोला बनाते हैं। गोले के अंदर जो पेंग्विन होता है, उसके चारों तरफ गोल गोल अन्य पेंग्विन चक्कर लगाते हैं। जब अंदर वाले पेंग्विन का शरीर गर्म हो जाता है, तो वह गोले के बाहर आ जाता है और दूसरा पेंगुइन गोले के अंदर चला जाता है। इस तरीके से पेंग्विन अपने शरीर का तापमान नियंत्रित करते हैं।
  27. नवजात पेंगुइन पानी में उतरने योग्य नहीं होते, जब तक कि इनके पंख नहीं आ जाते।
  28. पेंगुइन बड़े-बड़े झुंडों में रहना पसंद करते हैं। एक झुंड में 200 से 1000 या उससे भी अधिक पेंगुइन हो सकते हैं।विश्व पेंगुइन दिवस 25 अप्रैल "World Penguin Day 25 April"
  29. पेंगुइन की अब तक की सबसे बड़ी कॉलोनी दक्षिण सैंडविच द्वीपसमूह के Zavodovski Island में देखी गयी थी, जहाँ इनकी संख्या 20 लाख के आसपास थी।
  30. पेंग्विन में पानी के अंदर सांस लेने की क्षमता नहीं होती, यह पानी के अंदर 10 से 15 मिनट तक बिना सांस लिए रह सकते हैं।
  31. पेंगुइन जमीन पर बेहद अदूरदर्शी होती हैं। पेंग्विन की आंखें जमीन की तुलना में पानी के भीतर ज्यादा बेहतर काम करती हैं।
  32. समुद्र के अंदर सबसे ज्यादा गहराई में गोता लगाने का रिकॉर्ड सम्राट पेंगुइन (Emperor Penguin) के नाम दर्ज है, जो की 1,850 फीट गहराई तक पहुँच गया था और इस दौरान वह 22 मिनट तक बिना सांस लिए पानी के अंदर गोता लगाता रहा।विश्व पेंगुइन दिवस 25 अप्रैल "World Penguin Day 25 April"
  33. पेंगुइन 6 फीट ऊंची छलांग लगा सकते हैं।
  34. पेंगुइन एक दुसरे को बुलाने के लिए अलग-अलग आवाजें निकालते हैं, अब यहाँ सोंचने वाली बात है कि हजारों की झुण्ड में सभी को अलग-अलग आवाज से बुलाना कितना कठिन काम होगा।

13 comments:

  1. In Poland, among a black and white flock of African sunken penguins, there lives a completely white individual named Kokosanka. A unique albino penguin of this species, the only such case in zoos around the world! He lives in the ZOO in Gdańsk.

    ReplyDelete
  2. https://www.youtube.com/watch?v=PH6yi7v1aUA&t=61s

    ReplyDelete
  3. 🙏🙏💐💐शुभदोपहर 🕉️
    🚩🚩जय जय सियाराम 🚩🚩
    👍👍👍बहुत बढ़िया जानकारी शेयर करने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद 💐💐
    🙏आपको भी विश्व पेंगुइन दिवस की हार्दिक शुभकामनायें 💐💐

    ReplyDelete
  4. Very nice information..

    ReplyDelete
  5. वाह! बहुत सुंदर सूचना।

    ReplyDelete
  6. world penguin day bhi hota, pta hi nahi tha..

    ReplyDelete