Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

गंगा दशहरा || Ganga Dussehra ||

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra)

गंगा दशहरा कर्म, वाणी और विचारों से संबंधित दस पापों को शुद्ध करने के लिए पवित्र गंगा की क्षमता का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि जब भक्त इस दिन देवी गंगा की पूजा करते हैं, तो उन्हें अपने वर्तमान और पिछले पापों से मुक्ति के साथ-साथ मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। यह निवेश करने, नई गृह संपत्ति, वाहन आदि खरीदने और नए घर में प्रवेश करने के लिए एक शुभ दिन माना जाता है। 

गंगा दशहरा || Ganga Dussehra ||

हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का खास महत्व है। इस दिन मां गंगा की पूजा अर्चना बड़े धूमधाम से की जाती है। गंगा दशहरा ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन पृथ्वी पर अवतरित हुई थी।

गंगा दशहरा || Ganga Dussehra ||

सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा जी के कमंडल से राजा भागीरथ द्वारा देवी गंगा को धरती पर अवतार दिवस को गंगा दशहरा के नाम से जाना जाता है। पृथ्वी पर अवतार से पहले गंगा नदी स्वर्ग का हिस्सा थीं। गंगा दशहरा के दिन भक्त देवी गंगा की पूजा करते हैं और गंगा जी में डुबकी लगाते हैं और दान-पुण्य, उपवास, भजन और गंगा आरती का आयोजन करते हैं। मान्यता है इस दिन मां गंगा की पूजा करने से भगवान विष्णु की अनंत कृपा प्राप्त होती है। हिन्दू धर्म में तो गंगा को देवी मां का दर्जा दिया गया है। यह माना जाता है कि जब मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई तो, वह ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि थी, तभी से इस तिथि को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है।
गंगा दशहरा || Ganga Dussehra ||

गंगाजल बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य और पूजा अनुष्ठान में गंगाजल का प्रयोग जरूर किया जाता है। गंगा भवतारिणी हैं, इसलिए हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए इस दिन गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस दिन गंगा के घाट पर भव्य गंगा आरती भी होती है। 

इस बार आज ही के दिन साल का आखिरी बड़ा मंगल भी है। ऐसे में साधक पर मां गंगा और हनुमान जी की असीम कृपा होगी। 

गंगा दशहरा || Ganga Dussehra ||

ब्लॉग के सभी पाठकों को गंगा दशहरा और बड़े मंगल की हार्दिक शुभकामनाएं। 

17 comments:

  1. माँ गंगा की जय।
    माँ गंगा सबका कल्याण करें।

    ReplyDelete
  2. Rustam singh vermaMay 30, 2023 at 11:07 AM

    आपको भी गंगा दशहरा और बड़े मंगल की शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  3. संजय कुमारMay 30, 2023 at 12:14 PM

    🙏🙏💐💐शुभदोपहर 🕉️
    🙏गंगा मैया की जय 🚩🚩🚩
    🙏हर हर महादेव 🚩🚩🚩
    👌👌आप का बहुत बहुत धन्यवाद 🙏
    🙏🙏🙏आपको गंगा दशहरा की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनायें 💐💐

    ReplyDelete
  4. पवन कुमारMay 30, 2023 at 1:12 PM

    🙏जय मां गंगा 🙏

    इस पवित्र धरती पर मां गंगा के अवतरण दिवस
    गंगा दशहरा की बहुत बहुत बधाई और हार्दिक
    शुभकामनाएं🙏

    ReplyDelete
  5. गंगा दशहरा की हार्दिक बधाई हो बहुत ही सुंदर लेख🙏

    ReplyDelete
  6. Har Har gange...

    ReplyDelete
  7. हर हर महादेव हर हर गंगे 🙏🏻

    ReplyDelete
  8. ऊं नमः शिवाय

    ReplyDelete
  9. गंगा दशहरा की हार्दिक शुभ कामनाएं।

    ReplyDelete
  10. आंतरिक अभिनंदन एवं अशेष शुभकामनाएं 🌷🙏🚩🙌।
    हर हर गंगे 🪔🌺🐾🙏🚩🏹⚔️📙⚔️🔱🙌🏞️

    ReplyDelete