Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

अहिल्याबाई होलकर (Ahilyabai Holkar)

अहिल्याबाई होलकर 


अहिल्याबाई होलकर (Ahilyabai Holkar)
(31 मई 1725 - 13 अगस्त 1795), 
मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी 
अहिल्याबाई होलकर (Ahilyabai Holkar)
अहिल्याबाई होलकर (Ahilyabai Holkar) मराठा साम्राज्य की महारानी प्रसिद्ध सूबेदार मल्हार राव होलकर के पुत्र खांडेराव होलकर की धर्मपत्नी थी। इनका जन्म 31 मई 1725 में ग्राम चौड़ी जामखेड़ अहमदनगर महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होंने महेश्वर को अपनी राजधानी बना कर शासन किया। इनकी मृत्यु 13 अगस्त 1795 में 70 वर्ष की आयु में हुई थी।
अहिल्याबाई होलकर (Ahilyabai Holkar)

शासन अवधि

अहिल्याबाई होलकर जी ने सन 1767 से 1795 तक 28 वर्षों से अधिक एक छत्र शासन किया। अहिल्याबाई होलकर जी ने सनातन धर्म संस्कृति को बढ़ाते हुए अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भी सारे भारत में अलग अलग जगह कई तीर्थ स्थलों पर मंदिर बनवाये, काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवलिंग की स्थापना की। मंदिरों में विद्वानों की नियुक्ति की, जिससे सारे जगत में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार व्याकप रूप से बना रहे एवम सभी की धर्म के प्रति आस्था गहरी होती रहे। इसी क्रम में जनमानस की सेवा का भाव लिए जनमानस जनता के लिए घाट कुआँ बावड़ियों का निर्माण करवाया। जगह जगह पर व्यापक रूप से भूखों के लिए अन्यक्षेत्र खोले, जिससे गरीब निर्धनों को भूखे पेट सोने की आवश्यकता न पड़े। ऐसी थी महारानी अहिल्याबाई होलकर जी। 
अहिल्याबाई होलकर (Ahilyabai Holkar)

महारानी अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन का छोटा सा परिचय 

महारानी अहिल्याबाई होलकर जी का जन्म एक छोटे से गाँव में हुआ था, जो महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में है। महारानी जी का विवाह लगभग 10 वर्ष की आयु में खांडेराव जी से हुआ था, जो कि बहुत ही चंचल एवम उग्र स्वभाव के थे। महारानी अहिल्याबाई होलकर जी सिर्फ 29 वर्ष की थी, जब उनके पति का लोकगमन हुआ। उसके पश्चात बयालीस-तैंतालीस वर्ष की आयु में पुत्र मालेराव का देहान्त हो गया। जब अहिल्याबाई की आयु बासठ वर्ष के लगभग थी, दौहित्र नत्थू चल बसा। चार वर्ष पीछे दामाद यशवन्तराव फणसे न रहे और इनकी पुत्री मुक्ताबाई सती हो गई।
अहिल्याबाई होलकर (Ahilyabai Holkar)
दूर के सम्बन्धी तुकोजीराव के पुत्र मल्हारराव पर उनका स्नेह था। महारानी सोचती थीं कि आगे चलकर यही शासन, व्यवस्था , न्याय की डोर सँभालेगा पर वह अन्त-अन्त तक उन्हें दुःख देता रहा। महारानी अहिल्याबाई होलकर आत्म-प्रतिष्ठा के झूठे मोह का त्याग करके सदा न्याय करने का प्रयत्न करती थी। महारानी सदैव उसी परंपरा का निर्वहन करती रही, जिसमें उनके समकालीन पूना के न्यायाधीश रामशास्त्री थे और उनके पीछे झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई हुई। महारानी होलकर जी को अपने जीवनकाल में ही भारत भर की जनता इनके कार्यों, इनकी शासन व्यवस्था से इतनी प्रभावित थी कि इन्हें ‘देवी’ समझने और कहने लगी थी। 

अहिल्याबाई होलकर जी का देश मे विशेष स्थान

अहिल्याबाई होलकर (Ahilyabai Holkar)
भारत में महारानी अहिल्‍याबाई होल्‍कर जी का नाम बहुत ही सम्‍मान के साथ लिया जाता है। महारानी जी के  बारे में अलग अलग राज्‍यों की पाठ्य पुस्‍तकों में अध्‍याय मौजूद हैं। चुकी महारानी अहिल्याबाई होलकर जी एक ऐसी महारानी थी, जो सदैव मानव सेवा, धर्म, सनातन संस्कृति परंपरा का निर्वहन करती थी। इसलिये भारत सरकार तथा विभिन्‍न राज्‍यों की सरकारों ने उनकी प्रतिमाएँ बनवायी हैं और उनके नाम से कई कल्‍याणकारी योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। इसी तरह एक योजना उत्तराखंड सरकार की ओर से भी चलाई जा रही है, जो अहिल्‍याबाई होल्‍कर को पूर्णं सम्‍मान देती है। इस योजना का नाम अहिल्‍याबाई होल्‍कर भेड़ बकरी विकास योजना है।
अहिल्याबाई होलकर (Ahilyabai Holkar)
अहिल्‍याबाई होल्‍कर भेड़ बकरी पालन योजना के तहत उत्तराखणवड के बेरोजगार, बीपीएल राशनकार्ड धारकों, महिलाओं व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बकरी पालन यूनिट के निर्माण के लिये भारी अनुदान राशि प्रदान की जाती है। लगभग 1,00,000 रूपये की इस युनिट के निर्मांण के लिये सरकार की ओर से 91,770 रूपये सरकारी सहायता रूप में अहिल्‍याबाई होलकर के लाभार्थी को प्राप्‍त होते हैं।

श्रोत - विकिपीडिआ 

16 comments:

  1. आजकल TV पे सीरियल भी आ रहा है

    ReplyDelete
  2. महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन परिचय से जुड़ी समस्त जानकारी युक्त ज्ञानवर्धक लेख ।

    ReplyDelete
  3. Rustam singh vermaMay 31, 2023 at 12:34 PM

    इसमें संदेह नहीं कि भारत वीरांगनाओं की धरती है और समय समय पर हम सभी देखते आए हैं

    ReplyDelete
  4. Nice information...

    ReplyDelete
  5. पवन कुमारMay 31, 2023 at 1:10 PM

    गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिये अनेक कल्याणकारी कार्य करने वाली महान वीरांगना महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी को शत शत
    नमन 🙏🙏🙏🙏🙏

    ReplyDelete
  6. संजय कुमारJune 1, 2023 at 12:07 AM

    🙏🙏🙏महारानी अहिल्याबाई होलकर जी को कोटिशः कोटिशः नमन 🙏🙏🙏
    🙏जय माँ भारती 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
    🙏जय माँ भवानी 🚩🚩🚩
    🙏जयहिंद 🇮🇳वन्देमातरम 🇮🇳
    🙏🙏🙏इतिहासिक जानकारी से अवगत कराने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद 💐💐

    ReplyDelete
  7. महारानी अहिल्याबाई अपने सराहनीय कार्यों के लिए सदैव आदरणीय रहेंगी।

    ReplyDelete
  8. जय जय श्री मां वीरांगना अहिल्या बाई

    ReplyDelete
  9. Nice information

    ReplyDelete
  10. शत कोटि नमन 🌷🙏🚩🙌

    ReplyDelete
  11. Shat shat naman 🙏🏻🙏🏻

    ReplyDelete
  12. अहिल्याबाई होलकर ने जनमानस के लिए बहुत काम किया... जिससे उन्हें देवी का स्थान मिला लेकिन उनका निजी जीवन बड़ा ही दुखदाई है..शत शत नमन 🙏🙏

    ReplyDelete
  13. संजय कुमारAugust 14, 2023 at 11:35 AM

    🙏🙏🙏महान वीरांगना महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः कोटिशः नमन 🙏🙏
    🙏जय माँ भारती 🇮🇳
    🙏जय माँ भवानी 🚩🚩🚩
    👌👌इतिहासिक जानकारी शेयर करने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद 💐💐
    #AhilyabaiHolkar #AhilyaBaiDeviHolkar

    ReplyDelete