Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

तेनालीराम - गुलाब । Tenali Raman - Gulab

 गुलाब

एक बार की बात है विजयनगर में वसंत ऋतु का समय था। चारों तरफ अच्छे अच्छे फूल खिले थे। हर तरफ हरियाली थी। पक्षी चहचहा रहे थे। राजा कृष्णदेव राय के दरबार में एक मंत्री ने राजा को सुझाव देते हुए कहा - "महाराज! इतना अच्छा मौसम है, हम सभी को बाहर कहीं घुड़सवारी के लिए जाना चाहिए।"

तेनालीराम -  गुलाब । Tenali Raman - Gulab

राजा ने भी इस पर सहमति जताई। इसके अगले दिन राजा अपने कुछ मंत्रियों और तेनालीराम के साथ घोड़े पर सवार होकर दूर निकल गए। राजा एक जगह पहुंचे जहाँ पर बहुत सारे फूल थे। वहाँ पर गुलाब के फूल भी थे। राजा गुलाब की सुंदरता को देख कर अपने घोड़े से नीचे उतर गए। वह अपने मंत्रियो से बोले कितने अच्छे गुलाब के फूल है? यह क्या कहना चाहते है? 

एक मंत्री बोला -  महाराज! ये यह कह रहे है कि जिस तरह इन फूलों की ख़ुश्बू पुरे जंगल में फैली है। उसी तरह आपकी कीर्ति भी पुरे संसार में फैले। इसके बाद दूसरे मंत्री ने भी राजा की प्रशंसा में बात रखी। इसके बाद सभी मंत्री राजा की प्रशंसा में कुछ कुछ बोले।तेनालीरमन चुपचाप यह सब सुन रहे थे। 

इस पर राजा ने तेनालीरमन को कहा - तेनालीरामा! तुम भी कुछ बोलो कि यह गुलाब क्या कह रहे है? एक मंत्री ने कहा कि महाराज! हम आपकी प्रशंसा कर रहे हैं। इससे तेनालीराम को जलन हो रही है। इसलिए वह कुछ नहीं बोल रहे। तेनालीरामा ने कहा - महाराज! ऐसा कुछ नहीं है। मैं इसलिए चुप हूँ, क्योंकि गुलाब के फूल में कांटे भी होते हैं।


राजा ने पूछा - तेनालीरमन! तुम कहना क्या चाहते हो? तेनालीरमन ने एक मंत्री के जेब से एक सन्देश निकाला और राजा को दिखाया, जिसमें पड़ोस के राजा ने एक मंत्री को लिखा था - "यदि वह उस दिन राजा को किसी तरह गुलाब के बाग़ में लाए। राजा को गुलाब बहुत पसंद है, जिस वजह से राजा यहां ज्यादा समय व्यतीत करेंगे और इस समय में हम राज्य में लूट कर सकेंगे। लूट का कुछ हिस्सा तुम्हे भी दिया जाएगा।"

इतना सुनने की देरी थी, मंत्री राजा के सामने गिड़गिड़ाने लगा कि उसको माफ़ कर दे। 

राजा ने सैनिकों को आदेश दिया कि उस मंत्री को तुरंत बंदी बना ले। राजा ने तेनालीरमन की होशियारी की तारीफ की और कहा कि हमें फूलों की सुंदरता से पहले राज्य की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। 

English Translate 

Rose

 Once upon a time it was the time of spring in Vijayanagara. Good flowers were blooming all around. There was greenery everywhere. The birds were chirping. A minister in the court of King Krishnadeva Raya suggested to the king - "Your Majesty! The weather is so good, we all should go for horse riding somewhere outside."

तेनालीराम -  गुलाब । Tenali Raman - Gulab

 The king also agreed to this. The next day the king, accompanied by some of his ministers and Tenaliram, left on horseback. The king reached a place where there were many flowers. There were also roses there. Seeing the beauty of the rose, the king got down from his horse. He told his ministers how many beautiful roses are there? What do you want to say?

 A minister said - 'Maharaj! They are saying that the way the fragrance of these flowers spreads in the whole forest. In the same way, your fame also spread in the whole world. After this another minister also spoke in praise of the king. After this all the ministers said something in praise of the king. Tenaliraman was listening to all this silently.

 On this the king said to Tenaliraman - Tenalirama! You also say something that what is this rose saying? A minister said, "Maharaj! We are praising you. This makes Tenaliram jealous. That's why he's not saying anything. Tenalirama said - Maharaj! There is nothing like that. I am silent because even a rose has thorns.

 The king asked - Tenaliraman! What do you want to say? Tenaliraman took out a message from a minister's pocket and showed it to the king, in which the neighboring king had written to a minister - "If he somehow brings the king to the rose garden that day. The king loves roses, that's why Since then the king will spend more time here and in this time we will be able to loot the kingdom. Some part of the loot will be given to you also."

 There was such a delay in hearing, the minister started pleading in front of the king to forgive him.

 The king ordered the soldiers to immediately take the minister captive. The king praised Tenaliraman's intelligence and said that we should focus on the security of the state before the beauty of the flowers.

तेनालीराम -  गुलाब । Tenali Raman - Gulab

वृद्ध आश्रम / Old Age Home

वृद्ध आश्रम / Old Age Home

"बढ़ते वृद्ध आश्रम घटते जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं.."

उन आंखों ने भी देखे होंगे कुछ ख्वाब, 
ख्वाब एक भरे पूरे परिवार का 
बच्चों के प्यार और अपनेपन का 
ख्वाब खुद के सम्मान का 
जीवन के अंतिम पलों में तनाव रहित जिंदगी का..

वृद्ध आश्रम / Old Age Home

आज का विषय वृद्ध आश्रम बहुत ही संवेदनशील है। हर इंसान की सोच अलग होती है, चाहत अलग होती है। सभी की मंजिलें भी अलग-अलग होती हैं और इस समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए अपने बूढ़े मां - पिता को ही अपनी मंजिल का रोड़ा मान कर उनको किनारे कर देते हैं। वृद्ध अवस्था के दर्द की एक छोटी सी कहानी :

दो बूढ़े पेड़ आपस में बातें कर रहे थे। एक ने कहा - "एक समय था, जब सभी बच्चे धूप से बचने के लिए मेरे छाया में खेलने के लिए आते थे। मैं उन्हें उस समय घनी छाया देता था, जो उनके बहुत काम आते थे। वह सब बहुत खुश होते थे।" दूसरे पेड़ ने कहा - "हम सभी वही तो करते हैं, जो तुमने किया। " फिर पहले पेड़ ने कहा -"लेकिन अब कोई नहीं आता।" इतने में कुछ बच्चे उन पेड़ों के पास से गुजरे। उन्हें देखकर पहले पेड़ ने उनसे पूछा - "बच्चों अब तुम मेरे पास खेलने क्यों नहीं आते हो?" एक बच्चा बोला अब तो तुम्हारे पास छाया नहीं है,फूल नहीं है, फल नहीं है और कुछ भी नहीं है देने के लिए। यह सुनकर पेड़ बहुत दुखी हुआ। पेड़ ने कहा - "हां अब मेरे पास मेरी छाल ही बची है, चाहो तो यह भी ले लो। मैं तो जर्जर हो चला हूं।" यह सुनकर बालक चुपचाप चला गया। दूसरा पेड़ उसे सांत्वना देता हुआ बोला - "चलो दोस्त! इनकी दुनिया ऐसी ही है।"

वृद्ध आश्रम / Old Age Home

अगर हम मानवीय जीवन पर दृष्टि डालें तो लगता है कि यह लघुकथा शायद उन सभी वृद्धों की सच्ची दास्तां बयान करती है, जिन्हें अपनी जीवन संध्याकाल में वृद्धाश्रम की शरण लेनी पड़ती है। क्योंकि वह शारीरिक रूप से सर्वथा अशक्त व असहाय हो चुके होते हैं, जो अपनी संतान से दूर एकाकी निराशापूर्ण जीवन व्यतीत कर रहे होते हैं। वह आत्म सुरक्षा हेतु या फिर अपने आत्मसम्मान की रक्षा हेतु अपनी संतान पर आश्रित नहीं होना चाहते।  अपना शेष जीवन आश्रमों के सेवादारों की छत्रछाया में ही व्यतीत करते हैं। जहां वे अपने नए साथियों के साथ शारीरिक और मानसिक व्यथा तथा अपने विचारों को बांट सकते हैं। 

एक कड़वा सच यह भी है कि वृद्ध आश्रमों की बढ़ती संख्या इस बात का जीता जागता उदाहरण है कि बच्चे वृद्धों की देखभाल करने की बजाय उन्हें इन आश्रमों में भेज देते हैं। या फिर उन्हें इतना परेशान किया जाता है कि वह स्वयं जाने को मजबूर हो जाते हैं। परिवार व समाज में बुजुर्गों की अहमियत चरण स्पर्श तक सीमित रह गई है।

वृद्ध आश्रम / Old Age Home

जिन मात - पिता ने हमें हाथ पकड़कर चलना सिखाया, जब उनके कदम डगमगाने लगे तो उन्हें असहाय छोड़कर बेघर कर देना किस हद तक सही है?  उन बच्चों की आत्मा कहां मर चुकी है, जो इतना बड़ा पाप करते वक्त जरा भी लज्जित महसूस नहीं करते। ऐसा करके हम अपनी संस्कृति को तो कलंकित कर ही रहे हैं, साथ ही साथ माता-पिता को पीड़ा देकर ईश्वर के भी अपराधी बन रहे हैं।

आधुनिकता के नाम पर हम अपने कर्तव्य से विमुख हो गए हैं। जहां परिवार एक दूसरे के सुख दुख बांट लेता था, उस देश में यह उलटी गंगा बह रही है। पश्चिमी देश हमारी संस्कृति को अपनाने के लिए तरस रहे हैं और हम आंखें बंद करके भौतिक सुख-सुविधा के पीछे भाग रहे हैं और पश्चिमी सभ्यता को अपनाते चले जा रहे हैं। 

"बढ़ते वृद्ध आश्रम घटते जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं.."

 अगर आप कभी वृद्धाश्रम जाए तो वहां पर उपस्थित वृद्धों से पूछना कि आपके बेटे क्या करते हैं? तो उत्तर मिलेगा कि वह ऑफिसर है, डॉक्टर है, वकील है, इंजीनियर है, मजिस्ट्रेट है, टीचर है। पर एक भी वृद्ध आपको नहीं मिलेगा जो कहे कि मेरा बेटा अनपढ़ या गरीब है। क्योंकि अनपढ़ या गरीब के मां-पिता कभी वृद्ध आश्रम तक नहीं पहुंचते, यह आधुनिक युग का सत्य है।

सन 1978, आज से लगभग 43 साल पहले जब हेल्प एज इंडिया (HelpAge India) वृद्धा आश्रम तैयार किए थे, तो लोगों ने इसका विरोध करते हुए इसे पश्चिमी तरीका कहा था, लेकिन मौजूदा परिवेश में बहुत से वृद्ध इन आश्रमों पर ही आश्रित हो चुके हैं। आज यही हमारे देश की भी हकीकत बन चुकी है। सड़कों पर भटकते हुए बुजुर्गों के लिए यह वृद्ध आश्रम एक वरदान से कम नहीं जहां उन्हें सिर छुपाने को छत और दो वक़्त का खाना उपलब्ध हो जाता है।

"बढ़ते वृद्ध आश्रम घटते जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं.."

वृद्ध आश्रमों की संख्या बढ़ने का मुख्य कारण संयुक्त परिवारों का टूटना है। समाज शास्त्रियों का मानना है कि नौजवानों में आधुनिक तरीके से जीने की ललक और व्यक्तिगत जिंदगी की आजादी से जीने की सोच के कारण बुजुर्ग अकेलापन महसूस कर रहे हैं और वृद्ध आश्रमों में जाने को मजबूर हैं या फिर अपने ही बच्चों के द्वारा वहां भेज दिए जा रहे हैं।

जिन बुजुर्गों के आगे पीछे कोई भी नहीं है, जो सड़कों पर भीख मांगने को मजबूर हैं, उनके लिए तो  वृद्धाश्रम बेशक एक वरदान है, परंतु बच्चों के व्यवहार से दुखी होकर यदि भरे पूरे घर परिवार को त्याग कर बुजुर्ग वृद्ध आश्रम पर आश्रित हो रहे हैं तो ऐसे बुजुर्गों के लिए निश्चित ही यह बहुत दुखद है।

"बढ़ते वृद्ध आश्रम घटते जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं.."

HelpAge India is an Indian organization focused on the concerns of elders. Established in 1978, its mission is “to work for the cause and care of disadvantaged older persons and to improve their quality of life”. Wikipedia

Old Age Home

"The growing old age homes are a symbol of the declining values of life.."
Today's topic old age ashram is very sensitive. Every person's thinking is different, wants are different. Everyone's destinations are also different and there are some people in this society who, in order to reach their destination, consider their old parents as an obstacle to their destination and put them aside. A short story of the pain of old age:
"बढ़ते वृद्ध आश्रम घटते जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं.."

Two old trees were talking among themselves. One said - "There was a time, when all the children used to come to play in my shade to avoid the sun. I used to give them thick shade at that time, which was very useful for them. They were all very happy." The second tree said - "We all do what you did." Then the first tree said - "But now no one comes." In the meantime some children passed by those trees. Seeing them, the first tree asked them - "Children, why don't you come to play with me now?" A child said now you have no shade, no flowers, no fruit and nothing to give. Hearing this, the tree was very sad. The tree said - "Yes, now I have only my bark left, if you want, take it too. I have become shabby." Hearing this, the boy left silently. Another tree consoled him and said - "Come on friend! Their world is like this."

If we look at human life, then it seems that this short story probably tells the true story of all those old people who have to take shelter in old age home during their evening life. Because they have become physically handicapped and helpless, who are leading a lonely, hopeless life away from their children. They do not want to be dependent on their children for self-protection or to protect their self-esteem. He spends the rest of his life under the umbrella of the servicemen of the ashrams. Where they can share their physical and mental pain and their thoughts with their new comrades.
"बढ़ते वृद्ध आश्रम घटते जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं.."

There is also a bitter truth that the increasing number of old age homes is a living example of the fact that instead of taking care of the old people, children send them to these homes. Or they are so harassed that they are forced to go on their own. The importance of elders in the family and society has been limited to the touch of feet.

To what extent is it right to leave the parents who taught us to walk by holding hands, leaving them helpless when their feet stagger? Where has the soul of those children died, who do not feel ashamed at all while committing such a big sin? By doing this we are not only tarnishing our culture, but at the same time we are also becoming guilty of God by tormenting our parents.

In the name of modernity, we have turned away from our duty. Where the family used to share each other's happiness and sorrows, in that country this reverse Ganges is flowing. Western countries are yearning to adopt our culture and we are blindly running after material comforts and adopting western civilization.
"बढ़ते वृद्ध आश्रम घटते जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं.."

 If you ever go to an old age home, ask the elders present there, what do your sons do? So the answer will be that he is an officer, a doctor, a lawyer, an engineer, a magistrate, a teacher. But you will not find a single old man who says that my son is illiterate or poor. Because the parents of illiterate or poor never reach old age ashram, this is the truth of modern age.

In 1978, about 43 years ago, when HelpAge India had prepared old age homes, people opposed it and called it the western way, but in the current environment many old people have become dependent on these ashrams. Huh. Today this has become the reality of our country as well. For the elderly wandering on the streets, this old age ashram is no less than a boon, where they get a roof to cover their heads and food for two times.

The main reason for the increase in the number of old age homes is the breakdown of joint families. Sociologists believe that due to the urge to live in a modern way in the youth and the thought of living independently of personal life, the elderly are feeling lonely and are forced to go to old age homes or are being sent there by their own children. are.

Old age home is undoubtedly a boon for the elders who have no one behind them, who are forced to beg on the streets, but after being saddened by the behavior of the children, if the whole house is abandoned and the elderly are dependent on the old age ashram. If so, it is definitely very sad for such elders.
"बढ़ते वृद्ध आश्रम घटते जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं.."

जंबूकेश्वर मंदिर, तमिल नाडु / Jambukeswarar Temple, Tamil Nadu

जंबूकेश्वर मंदिर, तमिल नाडु

शिव पार्वती के मंदिरों के कारण कहा जाता है - जंबूकेश्वर अखिलंदेश्वरी मंदिर

दक्षिण भारत के ज्यादातर मंदिर प्राचीन काल में बने हुए हैं इनमें तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के तिरुअनैकावल स्थित जंबूकेश्वर अखिलंदेश्वरी मंदिर भी है इसका निर्माण चोल वंश के राजा कोचेन्गनन चोल ने करवाया था। यह श्रीरंगम के श्रीरंगनाथस्वामी मंदिर के निकट ही स्थित है।

जम्बुकेश्वर मंदिर, तमिलनाडु क्या कोई इससे खूबसूरत भी कुछ दिखा सकता है?

तिरुवनैकवल में स्थित जंबूकेश्वर अखिलंदेश्वरी मंदिर भगवान शिव पार्वती का प्रमुख मंदिर है। इस शिवलिंग को पंचतत्व लिंगों में से एक जल तत्व लिंग के रूप में जाना जाता है। करीब 100 बीघा क्षेत्र में फैले इस मंदिर के तीन आंगन हैं। मंदिर में प्रवेश करते ही जो आंगन है वहां लगभग 400 स्तंम्भ बने हुए हैं। आंगन में दाहिनी ओर एक सरोवर है जिसके मध्य में मंडप बना हुआ है।

श्री जंबूकेश्वर मंदिर पांचवे घेरे में है। इस जगह श्री जंबूकेश्वर लिंग बहते हुए पानी के ऊपर स्थापित है और लिंग मूर्ति के नीचे से लगातार जल ऊपर आता रहता है। आदि शंकराचार्य ने यहां पर श्री जंबूकेश्वर लिंग की पूजा अर्चना की थी यहां शंकराचार्य की मूर्ति भी है। जंबूकेश्वर मंदिर के तीसरी परिक्रमा में सुब्रह्मण्यम मंदिर है, यहां भगवान शिव का पंचमुखी लिंग भी स्थापित है।

जंबुकेश्वर मंदिर की विशाल दीवारें स्वयं भगवान शिव ने बनाईं थीं

जंबूकेश्वर मंदिर के प्रांगण में देवी पार्वती का विशाल मंदिर है। यहां देवी की पूजा जगदंबा रूप में की जाती है, इसलिए इन्हें अखिलंदेश्वरी कहते हैं। इस मंदिर के पास ही गणेश जी का भी मंदिर है, जिसकी स्थापना आदि शंकराचार्य द्वारा की गई थी। मंदिर प्रशासन द्वारा बताया जाता है कि पहले देवी की मूर्ति में बहुत तेज था, इस वजह से कोई दर्शन नहीं कर पाता था, लेकिन आदि शंकराचार्य ने मूर्ति के कानों में हीरे से जुड़े हुए श्री यंत्र के कुंडल पहना दिए, जिससे देवी का तेज कम हुआ। इस मंदिर के आसपास मरिअम्मन और लक्ष्मी मंदिर के साथ अन्य मंदिर भी बने हुए हैं।

जंबुकेश्वर मंदिर की विशाल दीवारें स्वयं भगवान शिव ने बनाईं थीं

जंबूकेश्वर मंदिर, तमिल नाडु / Jambukeswarar Temple, Tamil Nadu

जंबुकेश्वर मंदिर वास्तुकला श्रीरंगम रंगनाथस्वामी मंदिर से कहीं ज्यादा बढ़कर है। हालांकि दोनों का निर्माण एक ही समय में किया गया है। मंदिर के अंदर पांच प्रांगण मौजूद हैं। मंदिर के पांचवे परिसर की सुरक्षा के लिए विशाल दीवारों का निर्माण किया गया है, जिसे विबुडी प्रकाश के नाम से जाना जाता है, जो लगभग एक मील तक फैला हुआ है और 2 फीट चौड़ा और 25 फीट ऊंचा है। किवदंती के अनुसार दीवारें भगवान शिव ने मजदूरों के साथ मिलकर बनाई थीं। चौथे परिसर में एक बड़ा हॉल है और 769 स्तंभ मौजूद हैं। इसके अलावा हां जल कुंड भी मौजदू है। तीसरे परिसर में दो बड़े गोपुरम मौजूद हैं। जो 73 और 100 फीट लंबे हैं। इसके तरह बाकी के परिसर भी खास वास्तु विशेषता के लिए जाने जाते हैं। मंदिर का गर्भगृह चौकोर आकार का है। मंदिर के गर्भगृह की छत पर एक वीमान भी मौजूद है।

जंबुकेश्वर मंदिर परिसर में विवाह आयोजन क्यों नहीं होते

मंदिर में मूर्तियों को एक दूसरे के विपरीत स्थापित किया गया है, इस तरह के मंदिरों को उपदेशा स्थालम कहा जाता है। चूंकि इस मंदिर में देवी पार्वती एक शिष्य और जंबुकेश्वर एक गुरू के रूप में मौजूद हैं इसलिए इस मंदिर में थिरु कल्याणम यानी विवाह नहीं कराया जाता है।

शिव पार्वती के मंदिरों के कारण कहा जाता है - जंबूकेश्वर अखिलंदेश्वरी मंदिर

पहले जामुन के पेड़ का जंगल था

वर्तमान के तिरुवनैकवल में जहां मंदिर है, वहां प्राचीन काल में जामुन के पेड़ों का जंगल था। मंदिर के पीछे एक चबूतरा बना है, जिसपर जामुन का प्राचीन पेड़ अभी भी है। मंदिर की प्राप्त शिलालेख के अनुसार प्राचीन काल में जामुन के पेड़ के नीचे शिव ने उनके दो भक्तों को दर्शन दिए थे। तब से वहां शिवलिंग स्थापित है, इसलिए इस मंदिर का नाम जंबूकेश्वर पड़ा। जम्बू का अर्थ जामुन होता है।

English Translate

Jambukeswarar Temple, Tamil Nadu

The temples of Shiva Parvati are called because of - Jambukeswar Akhilandeshwari Temple

जंबूकेश्वर मंदिर, तमिल नाडु / Jambukeswarar Temple, Tamil Nadu

Most of the temples in South India are built in ancient times, including the Jambukeswara Akhilandeshwari Temple at Tiruanaikaval in Tiruchirappalli district of Tamil Nadu, which was built by the Chola dynasty king Kochenganan Chola. It is located near the Sriranganathaswamy temple in Srirangam.

Jambukeswara Akhilandeshwari Temple located in Thiruvanaikaval is the main temple of Lord Shiva Parvati. This Shivalinga is known as one of the Panchatattva Lingas. Spread over an area of ​​about 100 bighas, this temple has three courtyards. As soon as you enter the temple, there are about 400 pillars in the courtyard. There is a lake on the right side in the courtyard, in the middle of which there is a pavilion.

जंबूकेश्वर मंदिर, तमिल नाडु / Jambukeswarar Temple, Tamil Nadu

Sri Jambukeswarar Temple is in the fifth circle. At this place Shri Jambukeshwar Linga is established over the flowing water and water keeps coming up from under the Linga idol. Adi Shankaracharya had offered prayers to Shri Jambukeshwar Linga here. There is also an idol of Shankaracharya. In the third parikrama of the Jambukeshwar temple, there is the Subrahmanyam temple, where the Panchmukhi linga of Lord Shiva is also installed.

There is a huge temple of Goddess Parvati in the courtyard of Jambukeshwar temple. Here the goddess is worshiped in the form of Jagdamba, hence she is called Akhilandeshwari. There is also a temple of Ganesh ji near this temple, which was established by Adi Shankaracharya. It is told by the temple administration that earlier the idol of the goddess was very sharp, due to which no one could see, but Adi Shankaracharya wore the coils of Shri Yantra attached to the diamonds in the ears of the idol, which reduced the radiance of the goddess. Happened. There are other temples around this temple along with Mariamman and Lakshmi temples.

The huge walls of the Jambukeswarar temple were built by Lord Shiva himself.

जंबूकेश्वर मंदिर, तमिल नाडु / Jambukeswarar Temple, Tamil Nadu

The Jambukeswarar temple architecture is much more than the Srirangam Ranganathaswamy temple. Although both were built at the same time. There are five courtyards inside the temple. Huge walls have been built to protect the fifth complex of the temple, known as Vibudi Prakash, which extends for about a mile and is 2 feet wide and 25 feet high. According to legend, the walls were built by Lord Shiva along with the labourers. The fourth complex has a large hall and 769 pillars are present. Apart from this, yes water tank is also present. There are two big gopurams in the third complex. Which are 73 and 100 feet long. Similarly, the rest of the complexes are also known for their special architectural features. The sanctum sanctorum of the temple is of square shape. A vimana is also present on the roof of the sanctum sanctorum of the temple.

Why are marriages not organized in the Jambukeswarar temple complex?

The idols in the temple are installed opposite to each other, such temples are called Upadesha Sthalams. Since Goddess Parvati is present in this temple as a disciple and Jambukeswarar as a guru, Thiru Kalyanam i.e. marriage is not performed in this temple.

Earlier there was a forest of Jamun trees

जंबूकेश्वर मंदिर, तमिल नाडु / Jambukeswarar Temple, Tamil Nadu

In the present Thiruvanaikaval, where the temple is located, there was a forest of Jamun trees in ancient times. There is a platform behind the temple, on which the ancient Jamun tree is still there. According to the inscriptions received from the temple, Shiva had appeared to two of his devotees under the Jamun tree in ancient times. Since then Shivling has been established there, hence the name of this temple is Jambukeshwar. Jambu means berries.

वच / Sweet Flag

वच / Sweet Flag

हमारे आसपास कई तरह के औषधीय पौधे होते हैं, जिन के विषय में हमें जानकारी नहीं होती। ऐसा ही एक पौधा है -  वच (Sweet Flag) । इसे कई लोगों ने देखा होगा लेकिन इसके फायदे से वाकिफ ना होने के कारण इसका प्रयोग नहीं करते हैं। वॉच का प्रयोग आयुर्वेदिक दवाओं में चरक और सुश्रुत के समय से किया जाता रहा है। 

वच के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण

वच क्या है?

वच का पौधा मूल रूप से यूरोपीय वनस्पति है। सैकड़ों साल पहले इसका प्रयोग मिश्र और ग्रीस में होता था। लंबे समय से भारतवर्ष में भी इसका इस्तेमाल दवाओं के लिए किया जा रहा है। वच की झाड़ी छोटी होती है। यह विशेष रूप से दलदली जगहों पर उगती है। जैसे मणिपुर,असम।  इसकी जड़े लगभग मध्यम उंगली के जितनी मोटी होती हैं। पत्ते .9 मीटर से लेकर 1.8 मीटर तक लंबे होते हैं। इसके पत्ते हरे, चमकीले और नोकदार होते हैं। साथ ही इसके पत्ते बहुत सुगंधित होते हैं।

जानते हैं वच के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुणों के बारे में 

वच की कई प्रजातियां औषधि के रूप में उपयोग की जाती हैं। वच का सुखाया गया जड़ वाला हिस्सा बाजारों में घोड़ा बच के नाम से बिकता है। यहां तेज गंध वाली, कड़वी, गरम, विरेचक, अफारा शोध, कफ वात ज्वर, पेट की गर्मी को दूर करने वाली तथा वाक शक्ति को बढ़ाने वाली है।

वच के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण

सिर दर्द की समस्या

सिर में खासकर अगले हिस्से में दर्द होने पर वच के पत्तों के प्रयोग से आराम मिलता है। वच के पत्तों को पीसकर मस्तक और दर्द वाली जगह पर लेप करने से दर्द में शीघ्र आराम मिलता है।

माइग्रेन का दर्द

माइग्रेन की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए वच बेहद लाभकारी औषधि है। वच और पिप्पली के चूर्ण को मिलाकर सूंघने से माइग्रेन या अधकपारी के दर्द में राहत मिलता है।

स्मरण शक्ति के लिए 

वच स्मरण शक्ति को बढ़ाने में मददगार होता है। वाच के तने के 200 मिलीग्राम चूर्ण को दूध या पानी के साथ दिन में दो बार सेवन करने से स्मरण शक्ति में सुधार होता है। 

पेट में गैस की समस्या

25 ग्राम वच को 400 मिलीलीटर पानी में उबालें। जब पानी एक चौथाई रह जाए, तो इसका 3 भाग बना लें। दिन में तीन बार इसका सेवन करने से गैस की परेशानी से आराम मिलता है।

कफ की समस्या

यदि कफ के कारण गले में दर्द हो रहा हो, तो वच के 500 मिलीग्राम चूर्ण को हल्के गर्म दूध में डालकर पीने से, अंदर जमा हुआ कफ ढ़ीला पड़कर बाहर निकल जाता है और गले का दर्द जल्द ही ठीक हो जाता है।

सूखी खांसी में

125 मिलीग्राम वच को पानी में घिसकर दिन में तीन बार पिलाने से बच्चों की सूखी खांसी में आराम मिलता है।

दमा की समस्या

दमा के रोगी को पहले 2 ग्राम की मात्रा में वच की खुराक देनी चाहिए। इसके बाद हर 3 घंटे बाद 625 मिलीग्राम की मात्रा में सेवन कराने से दमा में लाभ होता है।

सर्दी जुखाम की समस्या

वच के चूर्ण को कपड़े में रखकर सूंघने से सर्दी जुखाम में आराम मिलता है तथा सर्दी के कारण नाक में होने वाली जलन दूर होती है।

पेट में कृमि होने पर

वच के 2 ग्राम चूर्ण को 125 मिलीग्राम भुनी हुई हींग के साथ मिलाकर खिलाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।

पेचिश की समस्या

  • वच की 125 मिलीग्राम राख (भस्म) को पानी में घोलकर पिलाने से बच्चों को पेचिश में लाभ होता है।
  • 25 ग्राम वच को 400 मिलीलीटर पानी में उबाल लें। एक चौथाई शेष रह जाने पर इसका तीन भाग कर लें।दिन में तीन बार इसकी खुराक देने से पेचिश में आराम मिलता है।

सामान्य प्रसव के लिए

वच को पानी में घिसकर इसमें अरंडी का तेल मिलाकर गर्भवती महिला के नाभि पर लेप करने से बच्चे को जन्म लेने में आसानी हो जाती है। साथ ही वच के काढ़े को 20 से 30 मिलीलीटर की मात्रा में प्रतिदिन सुबह-शाम पिलाने से प्रसव के बाद आने वाली कमजोरी को दूर किया जा सकता है।

हकलाने की समस्या

वच के ताजे तने का 1 ग्राम का टुकड़ा सुबह शाम 3 महीने तक लगातार चूसने से हकलाने की बीमारी में लाभ मिलता है।

त्वचा के लिए 

त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए वच एक अच्छी जड़ी बूटी है। यह त्वचा के घाव को जल्दी भरने के लिए प्रयोग किया जाता है क्योंकि इसमें रोपण का गुण पाया जाता है, जो घाव को जल्दी भरता है।

भूख बढ़ाने में 

आयुर्वेद के अनुसार वच में दीपन का गुण पाया जाता है, जो कि पाचक अग्नि को बढ़ाने में मदद करता है और भूख ना लगने की समस्या को दूर करता है। 

वच के नुकसान (side effects of sweet flag)

  • गर्म प्रकृति वाले लोगों को वच का सेवन नहीं करना चाहिए। गर्म प्रकृति वाले लोगों के लिए इसका प्रयोग हानिकारक हो सकता है।
  • गर्भावस्था के दौरान इस जड़ी बूटी का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • बच्चों को यह बहुत ही कम मात्रा में देनी चाहिए

विभिन्न भाषाओं में वच का नाम

Hindi         – वच, घोरवच, घोड़वच
English      – Sweet Calamus (स्वीट कैलेमस), फ्लैग रूट (Flag root), Sweet flag (स्वीट फ्लैग)
Sanskrit     – वचा, उग्रगन्धा, षड्ग्रन्था, गोलोमी, शतपर्विका, क्षुद्रपत्री, मङ्गल्या, जटिला, उग्राम, लोमशा
Urdu          – बचा (Bacha)
Gujarati     – वज (Vaj), घोड़ावज (Godavaj)
Telugu       - वासा (Vasa), वस (Vas)
Tamil         – वशाम्बु (Vashambu)
Bengali      – वच (Vacha)
Nepali        – बोमो (Bomo)
Punjabi       – बरिबोज (Bariboj)
Marathi       – वेखण्ड (Vekhand)
Malayalam – व्वयम्बु (Vayambu)
Kannada     – बजे (Baje),  वशाम्पा (Vashampa)
Arabic         – उदल बुज (Udal buj), अकरुन (Akuran)
Persian        – सोसन जर्द (Sosan jard), अगरि तुर्की (Agre turki)।

English Translate

Wach / Sweet Flag

There are many types of medicinal plants around us, about which we are not aware. There is one such plant - Sweet Flag. Many people must have seen it but due to not being aware of its benefits, do not use it. Watch has been used in Ayurvedic medicine since the time of Charaka and Sushruta.
वच के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण

What is word?

The Vach plant is a European plant in origin. Hundreds of years ago it was used in Egypt and Greece. It is also being used for medicines in India for a long time. Wach bush is small. It grows especially in marshy places. Like Manipur, Assam. Its roots are almost as thick as the middle finger. The leaves are .9 m to 1.8 m long. Its leaves are green, shiny and notched. Also its leaves are very fragrant.

Know about the advantages, disadvantages, uses and medicinal properties of Vach.

Several species of Vach are used as medicine. The dried root part of the vacha is sold in the market under the name of horse bach. Here it has strong smell, bitter, hot, laxative, purulent research, phlegm, vata fever, removes stomach heat and enhances speech power.

headache problem

If there is pain in the head, especially in the front part, the use of vacha leaves provides relief. Grinding the leaves of Vacha and applying it on the head and the painful area provides quick relief in pain.

migraine pain

Vacha is a very beneficial medicine for people suffering from the problem of migraine. Smelling the powder of Vacha and Pippali together provides relief in the pain of migraine or migraine.

for memory

Vacha helps in increasing the memory power. Taking 200 mg powder of watch stem with milk or water twice a day improves memory power.

stomach gas problem

Boil 25 grams of Vacha in 400 ml of water. When water remains one-fourth, make 3 parts of it. Consuming it thrice a day provides relief from gas problems.

cough problem

If there is pain in the throat due to phlegm, then after drinking 500 mg powder of Vacha mixed with lukewarm milk, the phlegm accumulated inside becomes loose and comes out and the throat pain gets cured soon.
वच के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण

in dry cough

Grind 125 mg vacha in water and give it thrice a day, it provides relief in dry cough in children.

asthma problem

The patient of asthma should first be given the dose of Vacha in the amount of 2 grams. After this, taking 625 mg after every 3 hours, it is beneficial in asthma.

cold sore problem

Smelling the powder of Vacha on a cloth provides relief in cold and cough and ends burning sensation in the nose due to cold.

having stomach worms

Mixing 2 grams powder of Vacha with 125 mg roasted asafetida kills stomach worms.

dysentery problem

Dissolving 125 mg ash (bhasma) of Vacha in water and giving it to children is beneficial in dysentery.
Boil 25 grams of vacha in 400 ml of water. When one-fourth is left, divide it into three parts. Giving its dose thrice a day provides relief in dysentery.

for normal delivery

Mixing castor oil in water and applying it on the navel of a pregnant woman makes it easier for the child to be born. Along with this, taking 20 to 30 ml decoction of vacha in the morning and evening daily can end weakness after delivery.

stammering problem

Sucking 1 gram piece of fresh stem of vacha continuously for 3 months in the morning and evening provides relief in stammering.

to skin

Vacha is a good herb for skin related problems. It is used for quick healing of skin wounds as it has the property of planting, which heals the wound faster.

to increase appetite

According to Ayurveda, the property of Deepan is found in Vach, which helps in increasing the digestive fire and removes the problem of loss of appetite.

Side effects of sweet flag

  • People with hot nature should not consume Vach. Its use can be harmful for people with hot nature.
  • This herb should not be used during pregnancy.
  • Children should be given this in very small amounts.
वच के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण

Sunday.. इतवार ..रविवार

 इतवार (Sunday)

Sunday.. इतवार ..रविवार"ज़िन्दगी में एक बात तो तय है,
कि तय कुछ भी नही हैं...❤"

वर दे वीणावादिनी वर दे 

वर दे, वीणावादिनि वर दे
प्रिय स्वतंत्र-रव अमृत-मंत्र नव

भारत में भर दे
काट अंध-उर के बंधन-स्तर
बहा जननि, ज्योतिर्मय निर्झर
कलुष-भेद-तम हर प्रकाश भर
जगमग जग कर दे

नव गति, नव लय, ताल-छंद नव
नवल कंठ, नव जलद-मन्द्ररव
नव नभ के नव विहग-वृंद को
नव पर, नव स्वर दे
वर दे, वीणावादिनि वर दे

– सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'

Sunday.. इतवार ..रविवार"अब मत खोलना,
मेरी ज़िन्दगी की पुरानी किताबों को,
जो था वो मैं रही नहीं,
जो हूँ वो किसी को पता नहीं...❤"

सबसे बड़ा बल : "बुद्धि बल" : पंचतंत्र / Sabse bada bal: "Buddhibal" : Panchtantra

5. सबसे बड़ा बल : "बुद्धि बल" (शेर और खरगोश की कथा)

यस्य बुद्धिर्बलं तस्य निर्बुद्धेस्तु कुतो बलम् 

बली वही है, जिसके पास बुद्धि बल है। 

आज की कहानी बिल्कुल बच्चों वाली है, फिर भी इसको छोड़ नहीं सकती हूँ। क्यूंकि यहाँ श्री विष्णु शर्मा द्वारा रचित पंचतंत्र पुस्तक की कहानियाँ शिलशिलेवार रूप से प्रस्तुत की जा रही हैं।  

सबसे बड़ा बल : "बुद्धि बल" : पंचतंत्र / Sabse bada bal: "Buddhibal" : Panchtantra

एक जंगल में भासुरक नाम का शेर रहता था। बहुत बलशाली होने के कारण वह प्रतिदिन जंगल के मृग, खरगोश, हिरण, रिछ, चीता आदि पशुओं को मारा करता था। 

एक दिन जंगल के सभी जानवरों ने मिलकर सभा की और निश्चय किया कि भासुरक से प्रार्थना की जाएगी कि वह अपने भोजन के लिए प्रतिदिन एक पशु से अधिक की हत्या ना किया करे। इस निश्चय को शेर तक पहुंचाने के लिए पशुओं के प्रतिनिधि शेर से मिले। उन्होंने शेर से निवेदन किया कि उसे रोज एक पशु शिकार के लिए मिल जाया करेगा। इसलिए वह अनगिनत पशुओं का शिकार ना किया करे। शेर यह बात मान गया। दोनों ने प्रतिज्ञा की कि वे अपने वचनों का पालन करेंगे। 

उस दिन के बाद से वन के सभी पशु वन में निर्भय होकर घूमने लगे। उन्हें शेर का भय नहीं रहा। शेर को घर बैठे एक पशु मिलता रहा। शेर ने यह धमकी दे दी थी कि जिस दिन उसे कोई पशु नहीं मिलेगा, उस दिन वह फिर से अपने शिकार पर निकल जाएगा और मनमाने पशुओं की हत्या कर देगा। इस डर से भी सब पशु यथाक्रम एक- एक पशु के पास भेजते रहे। 

इसी क्रम से एक दिन खरगोश की बारी आ गई। खरगोश शेर की मांद की ओर चल पड़ा, किंतु मृत्यु के भय से उसके पैर नहीं उठते थे। मौत की घड़ियों को कुछ देर और टालने के लिए वह जंगल में इधर-उधर भटकता रहा। एक स्थान पर उसे एक कुआं दिखाई दिया। कुएं में झांक कर देखा तो उसे अपनी परछाई दिखाई दी। उसे देखकर उसके मन में एक विचार उठा। क्यों ना भासुरक को उसके वन में दूसरे शेर के नाम से उसकी परछाई दिखाकर इस कुएं में गिरा दिया जाए? 

सबसे बड़ा बल : "बुद्धि बल" : पंचतंत्र / Sabse bada bal: "Buddhibal" : Panchtantra

यही उपाय सोचता- सोचता वह शेर के पास बहुत समय बाद पहुंचा। शेर उस समय तक भूखा प्यासा होंठ चाटता बैठा था। उसके भोजन की घड़ियां बीत रही थी। वह सोच ही रहा था कि कुछ देर और कोई पशु ना आया तो वह अपने शिकार पर चल पड़ेगा और पशुओं के खून से सारे जंगल को सींच देगा। इसी बीच वह खरगोश उसके पास पहुंच गया और प्रणाम करके बैठ गया। खरगोश को देखकर शेर ने क्रोध से लाल- लाल आंखें करते हुए गरजकर कहा- नीच खरगोश! एक तो तू इतना छोटा है और फिर इतनी देर लगा कर आया है। आज तुझे मार कर कल मैं जंगल के सारे पशुओं की जान ले लूंगा। वंश नाश कर दूंगा। 

खरगोश ने सिर झुका कर उत्तर दिया - स्वामी! आप विरोध करते हैं, इसमें ना मेरा अपराध है और ना ही अन्य पशुओं का। कुछ भी फैसला करने से पहले देरी का कारण तो सुन लीजिए। 

शेर - जो कुछ कहना है, जल्दी कह। मैं बहुत भूखा हूं। कहीं तेरे कुछ कहने से पहले ही तुझे अपनी दाढ़ों में ना चबा लूं।

खरगोश - बात यह है कि सभी पशुओं ने आज सभा करके और यह सोच कर कि मैं बहुत छोटा हूं, मुझे तथा अन्य चार खरगोशों को आपके भोजन के लिए भेजा था। हम पांचों आपके पास आ रहे थे कि मार्ग में कोई दूसरा शेर अपनी गुफा से निकल कर आया और बोला अरे किधर जा रहे हो तुम सब। अपने देवता का अंतिम स्मरण कर लो। मैं तुम्हें मारने आया हूं। मैंने उससे कहा हम सब अपने स्वामी भासुरक शेर के पास आहार के लिए जा रहे हैं। तब वह बोला भासुरक कौन होता है ? यह जंगल तो मेरा है। मैं ही तुम्हारा राजा हूं। तुम्हें जो बात करनी है, मुझसे कहो। भासुरक चोर है। तुम में से चार खरगोश यही रह जाएं। एक खरगोश भासुरक के पास जाकर उसे बुला लाए। मैं उससे स्वयं निपट लूंगा। हममें से जो शेर अधिक बली होगा, वही इस जंगल का राजा होगा। अब मैं किसी तरह उसे जान छुड़ाकर आपके पास आया हूं। इसीलिए मुझे देर हो गई।आगे स्वामी की जो इच्छा हो करें। 

यह सुनकर भासुरक बोला - ऐसा ही है तो, जल्दी से मुझे उस दूसरे शेर के पास ले चलो। आज मैं उसका रक्त पी कर अपनी भूख मिटा लूंगा। इस जंगल में मैं किसी दूसरे का हस्तक्षेप पसंद नहीं करूंगा। 

खरगोश - स्वामी! यह तो सच है कि अपने स्वत्व के लिए युद्ध करना आप जैसे सूर वीरों का धर्म है, किंतु दूसरा शेर अपने दुर्ग में बैठा है। दुर्ग से बाहर आकर ही उसने हमारा रास्ता रोका था। दुर्ग में रहने वाले शत्रु पर विजय पाना बड़ा कठिन होता है। दुर्ग में बैठा शत्रु, सौ शत्रुओं के बराबर माना जाता है। दुर्गहीन राजा दंतहीन सांप और मदहीन हाथी की तरह कमजोर हो जाता है। 

भासुरक - तेरी बात ठीक है, किंतु मैं उस शेर को भी मार डालूंगा। शत्रु को जितना जल्दी हो नष्ट कर देना चाहिए। मुझे अपने बल पर पूरा भरोसा है। शीघ्र ही उसका नाश ना किया गया तो, वह बाद में असाध्य रोग की तरह प्रबल हो जाएगा। 

खरगोश - यदि स्वामी का यही निर्णय है, तो आप मेरे साथ चलिए। यह कहकर खरगोश भासुरक को उसी कुएं के पास ले गया, जहां झुककर उसने अपनी परछाई देखी थी। वहां जाकर वह बोला - स्वामी! मैंने जो कहा था, वही हुआ। आपको दूर से ही देख कर वह अपने दुर्ग में घुस गया। आप आइए मैं आपको उसकी सूरत तो दिखा दूं। 

सबसे बड़ा बल : "बुद्धि बल" : पंचतंत्र / Sabse bada bal: "Buddhibal" : Panchtantra

भासुरक - जरूर उस नीच को देखकर मैं उसके दुर्ग में ही उस से लड़ लूंगा। खरगोश शेर को कुएं की मेड़ पर ले गया। भासुरक ने झुककर कुएं में अपनी परछाई देखी, तो समझा कि यही दूसरा शेर रहता है। वह जोर से गरजा। उसकी गरज के उत्तर में कुएं से दुगुनी गूंज पैदा हुई। उस गूंज को विपक्षी शेर की ललकार समझकर भासुरक उसी क्षण कुएं में कूद पड़ा और वहीं पानी में डूब कर मर गया। 

खरगोश ने अपनी बुद्धिमत्ता से शेर को हरा दिया। वहां से लौट कर वापस पशुओं की सभा में गया। उसकी चतुराई सुनकर और शेर की मौत का समाचार सुनकर सब जानवर खुशी से नाच उठे। 

इसीलिए मैं कहता हूं कि बलि वही है, जिसके पास बुद्धि का बल है। 

कहानी सुनाने के बाद दमनक ने करटक से कहा - तेरी सलाह हो तो मैं भी अपनी बुद्धि से उनमें फूट डलवा दूँ।अपनी प्रभुता बनाने का यही मार्ग है। मैत्री भेद किए बिना काम नहीं चलेगा। 

करटक - मेरी भी यही राय है। तू उनमें भेद कराने का यत्न कर, ईश्वर करे तुझे सफलता मिले। 

वहां से चलकर दमनक पिंगलक के पास गया। उस समय पिंगलक के पास संजीवक नहीं बैठा था। पिंगलक ने दमनक को बैठने का इशारा करते हुए कहा - कहो दमनक! बहुत दिन बाद दर्शन दिए। 

दमनक - स्वामी! आपको अब हमसे कुछ प्रयोजन ही ना रह गया, तो आपके पास आने का क्या लाभ। फिर भी आपके हित की बात कहने को आपके पास आ जाता हूं। हित की बात बिना पूछे ही कह देनी चाहिए। 

पिंगलक - जो कहना हो निर्भय होकर कहो। मैं अभय वचन देता हूं। 

दमनक - स्वामी! संजीवक आपका मित्र नहीं वैरी है। एक दिन उसने मुझे एकांत में कहा था। पिंगलक का बल मैंने देख लिया। उसने कोई विशेषता नहीं है। उसको मार कर मैं तुझे मंत्री बनाकर सब पशुओं पर राज्य करूंगा।

 दमनक के मुख से उन वज्र की तरह कठोर शब्दों को सुनकर पिंगलक कैसा चुप रह गया मानो मूर्छा आ गई हो। दमनक ने जब पिंगलक की यह अवस्था देखी तो सोचा पिंगलक का संजीवक से प्रगाढ़ स्नेह है, संजीवक ने इसे अपने वश में कर रखा है। जो राजा इस तरह मंत्री के वश में हो जाता है, वह नष्ट हो जाता है। यह सोचकर उसने पिंगलक के मन से संजीवक का जादू मिटाने का निश्चय और भी पक्का कर लिया। 

पिंगलक अपने थोड़ा होश में आकर किसी तरह धैर्य धारण करते हुए कहा - दमनक, संजीवक तो हमारा बहुत ही विश्वासपात्र नौकर है। उसके मन में मेरे लिए बैर भावना नहीं हो सकती। 

दमनक -स्वामी! आज जो विश्वासपात्र है, वही कल विश्वास घातक बन जाता है। राज्य का लोभ किसी के भी मन को चंचल बना सकता है। इसमें अनहोनी की कोई बात नहीं। 

पिंगलक - दमनक! फिर भी मेरे मन में संजीवक के लिए द्वेष भावना नहीं उठती। अनेक दोष होने पर भी प्रियजनों को छोड़ा नहीं जाता। जो प्रिय है वह प्रिय ही रहता है। 

दमनक - यही तो राज्य संचालन के लिए बुरा है। जिसे भी आप स्नेह का पात्र बनाएंगे वही आपका प्रिय हो जाएगा। इसमें संजीवक की कोई विशेषता नहीं। विशेषता तो आपकी है। आपने उसे अपना प्रिय बना लिया, तो वह बन गया। अन्यथा उसमें गुण ही कौन सा है? आप यह समझते हैं कि उसका शरीर बहुत भारी है और वह शत्रु संहार में सहायक होगा, तो यह आपकी भूल है। वह तो घास पात खाने वाला जीव है। आपके शत्रु तो सभी मांसाहारी हैं। अतः उसकी सहायता से शत्रु नाश नहीं हो सकता। आज वह आपको धोखे से मार कर राज्य करना चाहता है। अच्छा है कि उसका षड्यंत्र पकने से पहले ही आप उसको मार दें। 

पिंगलक - दमनक! जिसे हमने पहले गुणी मानकर अपनाया है, उसे राज्यसभा में आज निर्गुण कैसे कह सकते हैं? फिर तेरे कहने से ही तो मैंने उसे अभय वचन दिया था। मेरा मन करता है कि संजीवक मेरा मित्र है। मुझे उसके प्रति क्रोध नहीं है। यदि उसके मन में वैर आ गया है, तो भी मैं उसके प्रति वैर भावना नहीं रखता। अपने हाथों लगाया विष - वृक्ष भी अपने हाथों नहीं काटा जाता। 

दमनक - स्वामी! यह आपकी भावुकता है। राजधर्म इसका आदेश नहीं देता। वैर बुद्धि रखने वाले को छमा करना राजनीति की दृष्टि से मूर्खता है। आपने उसकी मित्रता के वश में आकर सारा राजधर्म भुला दिया है। आपके राजधर्म से च्युत होने के कारण ही जंगल के अन्य पशु आप से विरक्त हो गए हैं। सच तो यह है कि आप में और संजीवक में मैत्री होना स्वभाविक ही नहीं है। आप मांसाहारी हैं, वह निरामिष भोजी। यदि आप उस घास पात खाने वाले को अपना मित्र बनाएंगे, तो अन्य पशु आपसे सहयोग करना बंद कर देंगे। यह भी आपके राज्य के लिए बुरा होगा। उसके संग से आप की प्रकृति में भी यह दुर्गुण आ जाएंगे, जो शाकाहारी में होते हैं। शिकार से आपको अरुचि हो जाएगी। अपना साथ अपनी प्रकृति के पशुओं से होना चाहिए। इसलिए साधु लोग नीच का संग छोड़ देते हैं। संगदोष से ही खटमल की तीव्र गति के कारण मंदविसर्पिणी जूं को मरना पड़ताथा। 

पिंगलक ने पूछा - यह कथा कैसे है? 
दमनक ने कहा सुनिए :

6. कुसंग का फल
To be continued ...

तोदरी / Pepperweed

तोदरी / Pepperweed

इस ब्लॉग में बहुत सारे औषधीय पौधों की चर्चा की जा चुकी है। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज एक ऐसे औषधीय पौधे की चर्चा करेंगे, जो गुणों की खान है। आयुर्वेद में बहुत तरह के औषधि बनाने में इसका उपयोग किया जाता है। तोदरी तीन तरह की होती है, लेकिन इसमें पीले बीज वाली तोदरी का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। पीले बीज वाली तोदरी गुणों में श्रेष्ठ मानी जाती है। तोदरी का पौधा दक्षिण यूरोप में बहुतायत से पाया जाता है। इसको भाषा विशेष के आधार पर तोदरी, सफेद तोदरी, तुदरी, तुधारी आदि नामों से जाना पहचाना जाता है। तोदरी का वानस्पतिक (लेटिन)नाम Lepidium Virginicum  है। 
तोदरी के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण

तोदरी क्या है?

तोदरी एक औषधीय पौधा है, जो सफेद लाल और पीले बीजों के आधार पर तीन प्रकार की होती है। यह 30 सेंटीमीटर ऊंचा लघुआकारीय, कांटा वाला, शाकीय पौधा होता है। इसके पत्ते लंबे तथा संकीर्ण होते हैं। इसके फूल उभयलिंगी, छोटे, सफेद रंग के, सहपत्र रहित होते हैं। इसके बीज मसूर के दाने के समान, किंतु बहुत छोटे तथा चपटे होते हैं। बीजों को पानी में भिगोने से लुआब उत्पन्न होता है। इसकी फलियां बहुत छोटी होती हैं। इसका पुष्प काल अप्रैल से अगस्त तक होता है।

जानते हैं तोदरी के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुणों के बारे में

तोदरी प्रकृति से कड़वी तथा गर्म होती है। यह वात और कफ को कम करने वाली होती है। तोदरी के पौष्टिकता के आधार पर इसके बहुत सारे औषधिपरक गुण भी है, जो बहुत सारे बीमारियों के लिए इलाज के रूप में काम करता हैं। 
तोदरी के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण
तोदरी के बीज

श्वास नली में सूजन की समस्या

बदलते मौसम के कारण यदि श्वास नली में सूजन हो जाता है, तो तोदरी के बीजों का काढ़ा बनाकर 10 से 20 मिलीलीटर मात्रा में सेवन करने से लाभ मिलता है।

दस्त होने पर

असंतुलित खानपान या किसी संक्रमण के कारण यदि दस्त की समस्या हो जाती है, तो तोदरी के पंचांग का काढा बनाकर 10 से 20 मिलीलीटर मात्रा में सेवन करने से जीर्ण अतिसार अर्थात दस्त मे लाभ होता है। इसके साथ ही दस्त से होने वाली कमजोरी भी दूर हो जाती है।

रक्तमेह की समस्या 

पेशाब के साथ खून निकलने पर यदि कोई इलाज काम नहीं आ रहा है, तो तोदरी पंचांग का काढ़ा बनाकर 10 से 20 मिलीलीटर की मात्रा में सेवन करने से रक्तमेह में लाभ होता है।
तोदरी के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण

आमवात या गठिया के दर्द की समस्या

तोदरी का औषधीयगुण गठिया के दर्द में भी आराम दिलाता है।तोदरी पंचांग को पीसकर लगाने से आमवात में लाभ होता है। इसके साथ ही तोदरी के फूलों को जैतून या तिल के तेल में पकाकर छानकर उस तेल से मालिश करने से गठिया के दर्द में आराम मिलता है।

शारीरिक दुर्बलता 

2-3 ग्राम तोदरी में समान मात्रा में मिश्री मिलाकर दूध के साथ सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है तथा शरीर को ताकत मिलती है।

सूजन को कम करने में

तोदरी को पीसकर सूजन पर लेप करने से सूजन एवं घाव ठीक होते हैं।

आयरन की कमी

अगर शरीर में आयरन की कमी है, तो तोदरी का काढ़ा बनाकर नियमित रूप से 10 से 20 मिलीलीटर मात्रा में सेवन करने से शरीर में रक्त की कमी दूर होती है।

अस्थमा की समस्या

अस्थमा के रोगियों के लिए तोदरी फायदेमंद हो सकती है। नियमित रूप से अस्थमा के रोगियों को 10 से 20 मिलीग्राम तोदरी के बीजों का सेवन करने से राहत मिलता है।
तोदरी के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण

विभिन्न भाषाओं में तोदरी के नाम

Hindi        -तोदरी, सफेद तोदरी; 
Urdu         -तुदरी (Tudri)।
English    -पेपरवीड (Pepperweed); 
Arbi        -तुदारंज (Toodharanj), तुधारी (Toodharee); 
Persian    -तोदरी (Todaree)

तोदरी के नुकसान

चिकित्सक की देखरेख के बिना किसी भी आयुर्वेद औषधि का सेवन करने से नुकसान होने की सम्भावना होती है |

English Translate

Todri / Pepperweed

Many medicinal plants have been discussed in this blog. Taking this sequence forward, today we will discuss such a medicinal plant, which is a mine of properties. It is used in making many types of medicines in Ayurveda. There are three types of Todri, but the yellow seeded Todri is used the most. Todri with yellow seeds is considered best in properties. Todari plant is found abundantly in South Europe. It is known by the names of Todari, Safed Todari, Tudari, Tudhari etc. on the basis of language specific. The botanical (Latin) name of Todri is Lepidium Virginicum.

What is Todri?

Todari is a medicinal plant, which is of three types on the basis of white, red and yellow seeds. It is a miniature, thorny, herbaceous plant up to 30 cm high. Its leaves are long and narrow. Its flowers are bisexual, small, white in color, without cotyledons. Its seeds are similar to lentils, but very small and flat. Soaking the seeds in water produces a paste. Its pods are very small. Its flowering period is from April to August.

Know about the advantages, disadvantages, uses and medicinal properties of Todri

Todri is bitter and hot in nature. It is supposed to reduce Vata and Kapha. Based on the nutritional value of Todri, it also has many medicinal properties, which work as a treatment for many diseases.

respiratory tract inflammation

If there is swelling in the respiratory tract due to the changing season, then taking 10 to 20 ml quantity by making a decoction of the seeds of tamarind is beneficial.

having diarrhea

If there is a problem of diarrhea due to unbalanced diet or any infection, then taking a decoction of Todri's Panchang in 10 to 20 ml quantity is beneficial in chronic diarrhoea. Along with this, the weakness caused by diarrhea also goes away.

hematuria problem

If any treatment is not useful in case of bleeding with urine, then taking 10 to 20 ml decoction of Todri Panchang, it is beneficial in hematuria.

rheumatic pain problem

The medicinal properties of Todri also provide relief in the pain of arthritis. Grinding Todri Panchang and applying it, it is beneficial in rheumatism. Along with this, after cooking the flowers of Todri in olive or sesame oil, filtering and massaging with that oil provides relief in the pain of arthritis.

physical infirmity

Mixing equal quantity of sugar candy in 2-3 grams of Todri and taking it with milk removes the weakness of the body and gives strength to the body.

reducing inflammation

Swelling and wounds are cured by grinding ginger and applying it on the swelling.

iron deficiency

If there is a deficiency of iron in the body, then making a decoction of grapefruit and taking 10 to 20 ml regularly, it ends the lack of blood in the body.

asthma problem

Todri can be beneficial for asthma patients. Asthma patients get relief by taking 10 to 20 mg of tudri seeds regularly.
तोदरी के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण