Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 || International Women's Day 2024

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women's Day) पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं......

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 || International Women's Day 2024

सबसे पहले 1909 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। इसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1975 से मनाना शुरू किया। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। पहले ऐसा नहीं था। जिस प्रकार की आजादी आज महिलाओं को प्राप्त है, वह पहले नहीं थी। ना महिलाएं पढ़ पाती थी और ना ही घर से बाहर निकल नौकरी कर पाती थी और ना ही उन्हें वोट डालने की आजादी थी। महिलाओं को लेकर समाज के लोगों को जागरूक करने, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें प्रेरित करने के लिए यह दिवस बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 || International Women's Day 2024

सभी महिलाओं को समर्पित कुछ पंक्तियाँ :

एक आग है मुझमें, तो शीतल बयार भी हूँ मैं..

एक चुप्पी है मुझमें, तो एक प्रतिकार भी हूँ मैं..


एक दर्द छिपा है मुझमें, तो एक खुशी भी हूँ मैं..

हूँ आंसुओं को समेटे हुए, तो एक हंसी भी हूँ मैं..


हूँ बहन, बहू, बीवी, प्रेयसी, भाभी और ननद भी हूँ मैं..

हूँ मैं एक बेटी अगर, तो एक मां खुद भी हूँ मैं..


हूँ जिंदगी का हंसी लम्हा, सच में एक वजूद हूँ मैं 

दिल कोमल सही मेरा, फिर भी बहुत मजबूत हूँ मैं..


परछाई हूं हर रिश्ते की, खुद के मन का दर्पण हूँ मैं,

हां, मैं एक नारी हूँ, अबला नहीं, एक समर्पण हूँ मैं.. 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 || International Women's Day 2024

एक बार पुनः अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। 

15 comments:

  1. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं🙏🏻💐
    बहुत ही शानदार प्रस्तुति✍️

    ReplyDelete
  2. बहुत सुंदर और आकर्षक

    ReplyDelete
  3. आपको भी रूपा जी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  4. Happy women's day..

    ReplyDelete
  5. Happy women's day

    ReplyDelete
  6. 🙏🙏💐💐शुभरात्रि 🕉️
    🚩🚩जय जय सियाराम 🚩🚩
    🚩🚩जय शिव शक्ति जय शिव शम्भू 🚩🚩
    🚩🚩जय श्री राधे कृष्ण🚩🚩
    🙏🙏आपको भी महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनायें 💐💐

    ReplyDelete
  7. पुलिस ने एक मुफ्त यात्रा योजना
    शुरू की है, जहां कोई भी महिला
    जो अकेली है और उसे रात 10
    बजे से सुबह 6 बजे के बीच घर
    जाने के लिए वाहन नहीं मिल रहा
    हो-वह पुलिस हेल्पलाइन नंबर
    (1091 और 7837018555)पर
    संपर्क कर सकती है और वाहन का अनुरोध कर सकती है-वे 24x7 घंटे
    काम करेंगे-कंट्रोल रूम का वाहन या नजदीकी पीसीआर वाहन/एसएचओ वाहन उसे सुरक्षित उसके गंतव्य तक पहुंचाएगा-यह नि:शुल्क किया जाएगा इस संदेश को अपने जानने वाले सभी लोगों तक पहुंचाएं🙏🙌👸🙌🙏
    अपनी पत्नी,बेटियों,बहनों,माताओं, दोस्तों और उन सभी महिलाओं को
    ये नंबर भेजें जिन्हें आप जानते हैं🙏
    उन्हें इसे सहेजने के लिए कहें
    सभी पुरुष कृपया सभी महिलाओं के साथ साझा करें जिन्हें आप जानते हैं
    आपातकालीन स्थिति में महिलाएं
    *खाली संदेश या मिस्ड कॉल* कर
    सकती हैं-ताकि पुलिस आपका स्थान
    ढूंढ सके और आपकी मदद कर सके🌹
    *पूरे भारत में लागू*

    ReplyDelete
  8. अतीत से जीवन अच्छा व्यतीत हो
    होठों पर सदा खुशियों भरे गीत हो
    सतत-निरंतर आगे बढ़ती रहे नारी
    हर परिक्षा में सदैव उसकी जीत हो
    महिला दिवस पर मेरी शुभकामना
    ईश्वर पूरी करें उनकी हर 1 कामना
    मुश्किल सफर में ये जिंदादिल रहे
    डटकर करें ये कठिनाई का सामना
    सबके लिए ये शुभ मंगल कामना🙋‍♂️
    🙏नरेश"राजन"हिन्दुस्तानी🙏

    ReplyDelete
  9. 🧒🏻👩🏻‍🦱👩🏻🧑🏼👧🏻👩‍🦰👱🏻‍♀️
    *स्त्री यदि बहन है*
    *तो प्यार का दर्पण है ||*
    *स्त्री यदि पत्नी है*
    *तो खुद का समर्पण है ||*
    *स्त्री अगर भाभी है*
    *तो भावना का भंडार है ||*
    *मामी मौसी बुआ है*
    *तो स्नेह का सत्कार है ||*
    *स्त्री यदि काकी है*
    *तो कर्तव्य की साधना है||*
    *स्त्री अगर साथी है*
    *तो सुख की शतत संभावना है||*

    और अंतिम पंक्ति....

    *स्त्री यदि "माँ" है*
    *तो साक्षात "परमात्मा" है।।।*

    *अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की
    आप सभी को अनन्त शुभकामनायें..!!*
    🪴💐🪴🙏🏻🙏🏻🪴💐🪴copy

    ReplyDelete
  10. हर नारी को महिला दिवस
    की हार्दिक शुभकामना
    हर कोई नहीं समझ सकता
    औरत के मन की भावना
    दर्द सह लेती है वो चुपचाप
    नहीं करती कोई आमना
    अबला-असहाय समझकर
    उसका दामन ना थामना
    अपने अच्छे भले की हमेशा
    नारी तो करती है कामना
    घबराकर पीछे नहीं हटती है
    जो मुश्किल से हो सामना
    उलझी सुलझा रहती है सदा
    उलझी-सुलझी रहती है सदा
    पर मन में अच्छी भावना
    त्याग-तपस्या-सहनशीलता
    की मूरत होती हर नारी
    तेरी-मेरी क्या सारी दुनिया की
    जरूरत होती है ये नारी
    कांटों से रोज गिरी रहती पर
    होती है फूलों की क्यारी
    नारी समाज के प्रोत्साहन कर
    निभाएं अपनी जिम्मेदारी
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर
    सोच बदल जाए हमारी
    🙏नरेश"राजन"हिन्दुस्तानी🙏

    ReplyDelete
  11. अतीत के पन्नों में औरत का
    सुनहरे अक्षरों में नाम दर्ज है
    उसके ये बढ़ते कदम देखकर
    आखिर दुनिया को क्यों हर्ज है
    एहसान बहुत हर औरत का
    हर इंसान पर उसका कर्ज है
    हर हाल में उसे सम्मान देना
    हर एक छोटे-बड़े का फर्ज है
    नारी अगर पूरा साथ देती है
    तो तुम भी उसका साथ दो
    जीवन कि मुश्किल घड़ी में
    उसके हाथों में अपने हाथ दो
    नारी के ख्वाबों-अरमानों को
    अपने पैरों तले यूँ मत कुचलों
    एक नारी का अपमान करके
    इस मर्दानगी पर मत उछलो
    जब-जब इस नारी जाति पर
    मर्द जाति का अत्याचार होगा
    तब-तब तेरे इस पुरुषत्व पर
    थूं-थूं कर ऐसे धिक्कार होगा
    शर्मिंदा होगा अपनी करनी पे
    चारों ओर तेरा तिरस्कार होगा
    🙏नरेश"राजन"हिन्दुस्तानी🙏
    🧖‍♀️अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस🧖‍♀️

    ReplyDelete