Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

शुभ दीपावली || Shubh Dipawali 2023

शुभ दीपावली (Shubh Dipawali)

दीपोत्सव दीवाली (Diwali) की आप सभी को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। 

दीपावली का संस्कृत अर्थ है दीपावलिः = दीप + अवलिः = दीपकों की पंक्ति, या पंक्ति में रखे हुए दीपक। यह शरद ऋतु में हर वर्ष मनाया जाने वाला एक प्राचीन सनातन त्यौहार है। यह कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है और भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। आध्यात्मिक रूप से यह 'अन्धकार पर प्रकाश की विजय' को दर्शाता है।

शुभ दीपावली || Shubh Dipawali 2023

दीप जलाना, घर की सजावट, खरीददारी, आतिशबाज़ी, पूजा, उपहार, दावत और मिठाइयाँ इस त्योहार के प्रमुख आकर्षण हैं। यह पंच दिवसीय त्योहार है। त्योहार का आरंभ धनतेरस से होता है, उसके बाद नरक चौदस फिर दीपावली और फिर प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा के बाद अंतिम दिन भैया दूज के साथ इस त्योहार का समापन होता है। दीपावली के दिन बंगाल में काली पूजा की धूम रहती है।

शुभ दीपावली || Shubh Dipawali 2023

भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है। इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ अर्थात (हे भगवान!) मुझे अन्धकार से प्रकाश की ओर ले जाइए। यह उपनिषदों की आज्ञा है। इसे सिख, बौद्ध तथा जैन धर्म के लोग भी मनाते हैं। जैन धर्म के लोग इसे महावीर के मोक्ष दिवस के रूप में मनाते हैं तथा सिख समुदाय इसे बन्दी छोड़ दिवस के रूप में मनाते हैं।

शुभ दीपावली || Shubh Dipawali 2023

आइए, प्रकाश पर्व की इस पावन वेला में हम सब भी खुशी खुशी, हर्ष उल्लास और उत्साह के साथ दीपावली मनाएं।

शुभ दीपावली

8 comments:

  1. Hpy diwali to u n fmly ji 🎉🎉🍫🍫

    ReplyDelete
  2. ॐ श्री महालक्ष्मी नमो नमः
    श्री महालक्ष्मी की कृपा बनी रहे
    शुभ दीपावली

    ReplyDelete
  3. पवन कुमारNovember 13, 2023 at 11:16 AM

    शुभ दीपावली

    ReplyDelete
  4. Happy diwali

    ReplyDelete
  5. Happy &shubh diwali 🎇🎇🪔🪔

    ReplyDelete