Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

International Yoga Day - अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

International Yoga Day - अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) की आप सभी को बधाई।

International Yoga Day - अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
कुछ वर्षों पूर्व तक 'योग' शब्द सुनने पर योगी, तपस्वी, महर्षि लोगों की छवि हमारे दिमाग में बनती थी, परन्तु आज ऐसा वक्त है जब बच्चा बच्चा योग से परिचित है। भारत को योग गुरु कहा जाता है। योग प्राचीन भारतीय संस्कृति की बहुमूल्य विरासत है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभकारी है। योग का  अभ्यास शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति देता है। भारत में ऋषि मुनियों के दौर से योगाभ्यास होता आ रहा है।
International Yoga Day - अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस


योग विद्या में शिव को ‘आदि योगी’ माना जाता है, यानी भगवान शिव योग के जनक थे। वेदों के अनुसार योग जीवात्मा और परमात्मा का मिलन है। योग अहंकार का विनाश करता है। जिस पल चित की वृत्तियां समाप्त हो जाएं, तब योग का एक कण प्रारंभ होता है। 

International Yoga Day - अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

योग आज के जीवन की सर्वाधिक महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गई है। योग पूर्णता के साथ जीवन जीने का विज्ञान है। योग न सिर्फ रोग से मुक्ति दिलाता है अपितु ये हमारे आत्विश्वास में बढ़ोत्तरी और मन को शांत रखने में भी मददगार है। 

27 सितंबर 2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त महासभा में दुनिया के तमाम देशों से योग दिवस को मनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार करते हुए महज तीन माह के अंदर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का ऐलान कर दिया। जिसके बाद अगले वर्ष 2015 में पहली बार विश्व ने योग दिवस मनाया। योग दिवस को मनाने के लिए एक दिन सुनिश्चित किया गया, जो कि 21 जून है। 

21 जून को योग दिवस के तौर पर मनाने की वजह भी है। इस तारीख  को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है। जिसे ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं। भारतीय परंपरा के अनुसार, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है। सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए असरदार है। इस कारण प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं।

International Yoga Day - अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

योग दिवस 2023 की थीम 

योग दिवस 2023 की थीम'वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग' (Yoga for Vasudhaiva Kutumbakam) है। वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है- धरती ही परिवार है। इस थीम से तात्पर्य धरती पर सभी लोगों के स्वास्थ्य के लिए योग की उपयोगिता से है।

12 comments:

  1. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामकाएँ।

    ReplyDelete
  2. अच्छी पोस्ट. आपको भी yog🤣दिवस की शुभकामनायें

    ReplyDelete
  3. Rustam singh vermaJune 21, 2023 at 11:47 AM

    योग दिवस की शुभकामनाएं आपको
    योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में जोड़कर स्वस्थ और निरोगी रहा जा सकता है।

    ReplyDelete
  4. 🙏योग की सर्वोत्तम प्रक्रिया🙏
    🙌कई रोगों को दूर भगाती🙌
    🙋‍♂️थोड़ा समय निकालकर🙋‍♂️
    🤦‍♀️करो जरूर कपालभाति🤦‍♀️
    व्यायाम की यह क्रिया
    देखो कितनी लाभकारी
    रूपा ओस की बूंद में है
    इसकी विशेष जानकारी
    आप भी पढ़ें और दूसरों
    को भी प्रोत्साहित करो
    योग सर्वथा हितकारी है
    यह बात प्रमाणित करो
    https://twitter.com/RupaSin44202771/status/1531241078472355840
    https://rupaaooskiekboond.blogspot.com/2023/06/international-yoga-day.html?m=1
    🙋‍♂️🙏नरेश"राजन"हिन्दुस्तानी🙏🙋‍♂️

    ReplyDelete
  5. योग वह प्रकाश है जो एक बार जला दिया जाए तो कभी कम नहीं होता। जितना अच्छा आप अभ्यास करेंगे, लौ उतनी ही उज्जवल होगी।
    #अंतर्राष्ट्रीययोगदिवस
    #InternationalDayofYoga2023

    ReplyDelete
  6. व्यायाम की यह क्रिया योग सर्वथा हितकारी है

    ReplyDelete
  7. योग दिवस की शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  8. Yog diwas ki dher sari shubhkamnaye.

    ReplyDelete
  9. पवन कुमारJune 21, 2023 at 10:40 PM

    तन और मन दोनों को स्वस्थ्य रखने के लिए
    योग बहुत हीं जरूरी है । हिंदुस्तान की पहल
    पर दुनियां भर में योग दिवस मनाया जाता है।
    बदलते हिंदुस्तान की यही पहचान है । आज
    हमलोग गर्व के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
    मनाते हैं। आपको भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
    की बहुत बहुत बधाई🌹

    ReplyDelete
  10. योग भगाए रोग।

    ReplyDelete