Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

कुत्ता, बन्दर और शेर की मज़ेदार कहानी

कुत्ता, बन्दर और शेर की मज़ेदार कहानी

एक दिन एक कुत्ता जंगल में रास्ता खो गया। तभी उसने देखा कि एक शेर उसकी तरफ आ रहा है। कुत्ते की सांस रूक गयी। उसने सोचा - "आज तो मेरा, काम तमाम होगा..!"

कुत्ता, बन्दर और शेर की मज़ेदार कहानी

उसने इधर उधर देखा तो कुछ सुखी हड्डियां पड़ी थी, उन हड्डियों को देखते ही उसके दिमाग में एक तरकीब आई और वो आते हुए शेर की तरफ पीठ कर के बैठ गया और एक सूखी हड्डी को चूसने लगा और जोर जोर से बोलने लगा - "वाह! शेर को खाने का मज़ा ही कुछ और है। एक और मिल जाए तो आज की दावत पूरी हो जायेगी।" और उसने जोर से डकार मारी। 

ये सुन कर शेर सोच में पड़ गया। उसने सोचा- "ये कुत्ता तो शेर का शिकार करता है। जान बचा कर भागने में ही भलाई है।" यही सोंचता हुआ शेर वहां से भाग गया। 

मगर पास के पेड़ पर बैठा एक बन्दर यह सब तमाशा देख रहा था। उसने सोचा यह अच्छा मौका है, शेर को सारी कहानी बता देता हूँ, शेर से दोस्ती भी हो जायेगी और उससे ज़िन्दगी भर के लिए जान का खतरा भी दूर हो जायेगा। वो फटाफट शेर के पीछे भागा। पर कुत्ते ने बन्दर को जाते हुए देख लिया और समझ गया की कुछ तो गड़बड़ है। 

उधर बन्दर ने शेर को सारी कहानी बता दी कि कैसे कुत्ते ने उसे बेवकूफ बनाया है। शेर जोर से दहाडा और बोला -"चल मेरे साथ, अभी उसकी लीला ख़तम करता हूँ।" बन्दर को अपनी पीठ पर बैठा कर शेर कुत्ते की तरफ चल दिया। 

कुत्ते ने शेर को आते देखा तो एक बार फिर उसके आगे जान का संकट आ गया, मगर कुत्ता फिर हिम्मत करके उसकी तरफ पीठ करके बैठ गया और जोर जोर से बोलने लगा - "ये बंदर ना जाने कहां मर गया, उसको गए 1 घंटा हो गया। साला एक शेर को फंसा कर नहीं ला सकता।"

यह सुनते ही शेर ने बंदर को वही पटका और उसको मार दिया और वापस पीछे भाग गया। इस तरह कुत्ते ने अपनी हिम्मत और समझदारी से दो बार अपनी जान बचा ली। साथ ही अपने खिलाफ मौका उठाने का प्रयास कर रहे बंदर को भी अपने दुश्मन के हाथों ही मरवा दिया। 

शिक्षा : मुश्किल समय में अपना आत्मविश्वास कभी नहीं खोएं। 

हार्ड वर्क के बजाय स्मार्ट वर्क ही करें तभी जीवन की असली सफलता मिलेगी। 

12 comments:

  1. Rustam singh vermaMay 20, 2023 at 12:21 PM

    कहानी के माध्यम से बड़ी अच्छी बात कही आपने

    ReplyDelete
  2. बहुत अच्छी बात कही कहानी के रूप में

    ReplyDelete
  3. Very nice story

    ReplyDelete
  4. पवन कुमारMay 20, 2023 at 5:11 PM

    बहुत ही ज्ञानवर्धक और रोचक कहानी है।
    मुसीबत में बुद्धि का उपयोग कर कठिन
    मुसीबत से भी बचा जा सकता है । हमेशा
    सकारात्मक सोंच रखनी चाहिए सबकुछ
    सही होगा।🙏🙏🙏

    ReplyDelete
  5. बहुत ही ज्ञानवर्धक जानकारी

    ReplyDelete
  6. Very nice story 👌👌👌👌

    ReplyDelete
  7. अच्छी कहानी

    ReplyDelete
  8. Nice story

    ReplyDelete
  9. संजय कुमारMay 22, 2023 at 7:45 AM

    🙏🙏🙏जय श्री राम 🚩🚩🚩
    👌👌बहुत अच्छी कहानी और संदेश 🙏
    🙏🙏🙏आप का बहुत बहुत धन्यवाद 💐💐

    ReplyDelete
  10. संकट के समय आत्मविश्वास न खोएं।

    ReplyDelete