Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

Happy New Year ..नव वर्ष 2023

Happy New Year ..नव वर्ष 2023

नव वर्ष 2023 की नवला आभा आपके तन मन को प्रकाशित करे।

आप सभी के लिए नव वर्ष 2023 मंगलमय हो।

Happy New Year 2023 to all of you

इस नव वर्ष में आप सभी नए जोश,नए विश्वास,नए उत्साह,नई आशा,नई उमंग और नए उल्लास के साथ अपने लक्ष्य की तरफ अग्रसर हों।

Happy New Year ..नव वर्ष 2023

हमारे देश में और विश्व के ज्यादातर देशों में हर वर्ष 1 जनवरी को नये साल का उत्सव मनाया जाता हैं। 31 दिसंबर की रात से ही लोग नए साल का जश्न मनाना शुरू कर देते हैं। पुराने साल को अलविदा कह कर नए साल का स्वागत शुभकामनाओं के साथ किया जाता है। दिसंबर की हाड कपाने वाली सर्दियों के बाद सर्द जनवरी माह में नए साल का आगमन होता है।

Happy New Year ..नव वर्ष 2023

नए साल के अवसर पर लोग एक दुसरे को मैसेज, कविता, शायरी इत्यादि के माध्यम से शुभकामनाएं भेजते हैं और ये कामना करते हैं कि आने वाला नया साल उनके लिए शुभ हो। सोशल मीडिया वाले इस युग में नव वर्ष के बधाई कार्ड का प्रचलन काफी कम हो गया है लेकिन अभी भी अपने खास करीबियों को लोग नव वर्ष ग्रीटिंग कार्ड भेजते हैं।

Happy New Year ..नव वर्ष 2023

 लोग इस दिन घूमने जाते हैं और तरह तरह के सेलिब्रेशन करते हैं। लोग समूहों में इकट्ठा होकर नए साल का जश्न मनाना शुरू कर देते हैं। कोई ईश्वर के द्वार पर माथा टेककर वर्ष पर्यन्त अपने और अपने परिवार के लिए दुआएं मांगता है तो कोई दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाकर इसे सेलिब्रेट करता है।नया साल हमेशा हम सब को आगे बढ़ते रहने की सीख देता है।

नया साल पुरानी चीज़ों को पीछे छोड़कर एक नयी शुरुआत करने का समय होता है। भारत में रहने वाले हर धर्म के लोगो के द्वारा नए साल पर तैयारियां की जाती है।

Happy New Year ..नव वर्ष 2023

नया साल अपने साथ नयी उम्मीदें , नए लक्ष्य, नए वादे, नए सपने लेकर आता है। लोग अपने आप से कुछ नए वादे करते हैं और ये कोशिश करते हैं की उन वादों को आनेवाले साल में पूरा कर सके। ऐसा माना जाता है की अगर नए साल का पहला दिन अच्छा और ख़ुशी से बीते तो आनेवाला पूरा साल सुखपूर्वक बीतता है। लोग अपना एक लक्ष्य तय करते हैं की वे आने वाले नए साल में क्या क्या नयी चीज़े करेंगे।

Happy New Year ..नव वर्ष 2023

नए साल में लोग नए जोश के साथ नयी चीज़ों की शुरुआत करते हैं। लोग अपने परिवार और दोस्तों संग ख़ुशी के कुछ पल बिताते हैं। बच्चों में तो नए साल का उत्साह देखते ही बनता है। इस अवसर पर कई स्थानों पर पार्टी का आयोजन किया जाता है। लोग नाचते गाते हैं और लज़ीज़ व्यंजनों के साथ मज़ेदार खेलों का भी आयोजन करते हैं। नए साल की शुरुआत सभी लोग अपने अपने हिसाब से ख़ुशी ख़ुशी करते हैं। इन सब समारोहों का आयोजन बीते हुए साल को हँसते हँसते विदा करने और नए साल का स्वागत करने के लिए किया जाता है।

Happy New Year ..नव वर्ष 2023

तो आइए, हम सब भी प्रसन्न होकर नए साल का स्वागत करें।

उस परम शक्ति से प्रार्थना है कि आप सभी को इस नव वर्ष पर आपका मनचाहा हासिल हो।

अंत में एक बार फिर आप सभी को नव वर्ष 2023 की अनेक बधाई एवम शुभकामनाऐं। 

Happy New Year ..नव वर्ष 2023

Happy New Year ..नव वर्ष 2021

Happy New Year ..नव वर्ष 2022


34 comments:

  1. Happy New year ..ye saal aapko aur aapke pariwar ko khushiya aur tarkki de..

    ReplyDelete
    Replies
    1. Happy New Year...nav varsh ki hardik shubhkamnayen..

      Delete
  2. Wish you a very happy and prosperous new year 🎊🎊

    ReplyDelete
  3. नव वर्ष 2023 सभी के लिए शुभ व मंगलमय हो।

    ReplyDelete
    Replies
    1. नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

      Delete
  4. इस साल न हो पुर-नम आँखें, इस साल न वो खामोशी हो,

    इस साल न दिल को दहलाने वाली बेबस-बेहोशी हो,

    इस साल मुहब्बत की दुनिया में, दिल-दिमाग की आँखें हों,

    इस साल हमारे हाथों में आकाश चूमती पाँखें हों,

    ये साल अगर इतनी मुहलत दिलवा जाए तो अच्छा है,

    ये साल अगर हमसे हम को, मिलवा जाए तो अच्छा है,

    चाहे, दिल की बंजर धरती सागर भर आँसू पी जाए,

    ये साल मगर कुछ फूल नए खिलवा जाए तो अच्छा है,

    ये साल हमारी कि़स्मत में कुछ नए सितारे टाँकेगा,

    ये साल हमारी हिम्मत को कुछ नई नज़र से आँकेगा,

    इस साल अगर हम अम्बर से दुःख की बदली को हटा सके,

    तो मुमकिन है कि इसी साल हम सब में सूरज झाँकेगा..!!
    - कुमार विश्वास जी।
    आप सभी को नववर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत सुंदर
      आपको भी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

      Delete
  5. I hope this year turns out to be the best year of your life and your family too. Happy new year!

    ReplyDelete
    Replies
    1. Wish you a very happy and prosperous new year!

      Delete
  6. नव वर्ष मंगलमय हो,रूपा जी।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपको भी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं सर 🙏

      Delete
  7. 🙏🏻🪷 जय श्री राधे कृष्णा रूपा जी 🪷🙏🏻
    🙏🏻आपको और आपके पूरे परिवार को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां🙏🏻

    ReplyDelete
    Replies
    1. 🙏 जय श्री राधे कृष्णा पटेल जी 🙏
      आपको भी सपरिवार नूतन वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं

      Delete
  8. तू नया है तो दिखा सुबह नई शाम नई,
    वर्ना इन आँखों ने देखे हैं नए साल कई।

    ReplyDelete
  9. नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपको भी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं सर 💐

      Delete
  10. परमपिता परमेश्वर आपको आज सुबह की पहली किरण से शुरु होने वाले 1 जनवरी *2023* में सुख , शांति, शक्ति, सम्पति, स्वरुप, शालीनता,संयम, सादगी, सफलता, समृध्दि, साधना, संस्कार, यश और बहुत अच्छा स्वास्थ्य दे।
    इन्ही *शुभ कामनाओं* के साथ आप और आपके परिवार को मेरी तरफ से नये साल की हार्दिक शुभ कामनाऐं।

    ReplyDelete
    Replies
    1. प्रभु आप सभी को सुबह की पहली किरण से शुरु होने वाले नये साल मे सुख, शांति, शक्ति, सम्पति, स्वरुप, संयम, सादगी, सफलता, समृध्दि, साधना, संस्कार, और स्वास्थ्य दे !!
      नये साल की ढेरो शुभकामनाएं।
      " नूतन वर्षाभिनंदन " 💐💐

      Delete
  11. नव वर्ष 2023 सभी के लिए शुभ व मंगलमय हो।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपकी दुआ कुबूल हो💐💐

      Delete
  12. Happy New year 🎉

    ReplyDelete
  13. Very happy new year 🎉 ✨️ 💛

    ReplyDelete
  14. Happy new year

    ReplyDelete
  15. Wish you a very very happy, prosperous, peaceful and healthy New year 🎉🎉

    ReplyDelete