Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

होली (Holi) - 2022

होली (Holi)

त्योहारों  का राजा होली
रंग बरसे चहुं ओर
भीगे रे सबका तन-मन
रंग जमा है ऐसा
 झूम रहा है जन-जन।
होली (Holi) - 2022

आप सभी को होली की रंग बिरंगी बधाइयां

रंग बरस रहा है, अबीर-गुलाल की लालिमा से वातावरण भी रंगीला हो गया है,गुझिये की मिठास लोगों को रसीला बना रही है, ठंडई की खुशबू हवाओं को मदमस्त कर रही है क्योंकि होली आ गयी है। रंगों का यह पर्व खुशियां बिखेर रहा है। लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल इत्यादि फेंक रहे हैं, ढोल-नगाड़े बजा कर होली के गीत गाये जा रहे हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग से सरोबार किया जा रहा है। आज के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिल रहे हैं और फिर से दोस्त बन जा रहे हैं। 

होली (Holi) - 2022

होली पर एक दूसरे को रंगने और गाने-बजाने का दौर दोपहर तक चलता है। इसके बाद स्नान कर के विश्राम करने के बाद नए कपड़े पहन कर शाम को लोग एक दूसरे के घर मिलने जाते हैं, गले मिलते हैं और  छप्पन भोग का आनंद उठाते हैं। राग-रंग का यह लोकप्रिय पर्व वसंत का संदेशवाहक भी है। इस समय प्रकृति भी इस समय रंग-बिरंगे यौवन के साथ अपनी चरम अवस्था पर होती है। फाल्गुन माह में मनाए जाने के कारण इसे फाल्गुनी भी कहते हैं। 

होली (Holi) - 2022

होली का त्यौहार वसंत पंचमी से ही आरंभ हो जाता है। उसी दिन पहली बार गुलाल उड़ाया जाता है। इस दिन से फाग और धमार का गाना प्रारंभ हो जाता है। खेतों में सरसों खिल उठती है। बाग-बगीचों में फूलों की आकर्षक छटा छा जाती है। पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और मनुष्य सब उल्लास से परिपूर्ण हो जाते हैं। खेतों में गेहूँ की बालियाँ इठलाने लगती हैं। बच्चे-बूढ़े सभी व्यक्ति सब कुछ संकोच और रूढ़ियाँ भूलकर ढोलक-झाँझ-मंजीरों की धुन के साथ नृत्य-संगीत व रंगों में डूब जाते हैं। चारों तरफ़ रंगों की फुहार फूट पड़ती है।  नए कपड़े पहन कर होली की शाम को लोग एक दूसरे के घर होली मिलने जाते है जहाँ उनका स्वागत गुझिया,नमकीन व ठंडाई से किया जाता है। 

होली (Holi) - 2022

आप भी आज सारे भेद भाव को भूलकर  रंग खेलिए। अपने अपनो को रंगों में भिगो दीजिये।

हंसते रहिए क्योंकि

बुरा न मानो होली है।

HAPPY HOLI

23 comments:

  1. तू कहे गुलाल से
    #रंग दूं मैं तेरे गाल
    कहदे पक्के रंग से
    सरोबार करदूं बाल
    तुझे देख अचानक
    सब लोग डर जाएं
    करदूं मैं ऐसा हाल
    गर गुस्ताखियों का
    तु ना करे मलाल
    ना पूछे मुझसे तु
    कभी कोई सवाल
    मुझे यादकर तेरा
    दिल हो बेहाल
    शायद सारे रंग
    करदे ऐसा कमाल
    तुझे मेरा बनाकर
    मुझे करदे मालामाल
    🙏नरेश"राजन"हिन्दुस्तानी🙏

    ReplyDelete
  2. रूपा जी आपके और आपके परिवार को होली की रंग बिरंगी शुभकामनाएं🙏🥰🙋‍♂️🌈🙌

    ReplyDelete
  3. 📝काव्यांश है मस्तों की टोली📝
    🌈शब्दों की सजाते हैं रंगोली🌈
    🙋‍♂️मिल-जुलकर हम सब रहते🙋‍♂️
    🤣करते रहते हैं हंसी-ठिठोली🤣
    👨‍👩‍👧‍👦परिवार जैसे हम सब एक👨‍👩‍👧‍👦
    🗣️बोलते हैं सबसे मीठी बोली🗣️
    👣नियम-कायदे में रहते हम👣
    🙌इसलिए कहलाते हमजोली🙌
    🔥होलिका दहन बुराई का कर🔥
    ❤दिल से मनाए प्रेम की होली❤
    🌄🙏नरेश"राजन"हिन्दुस्तानी🙏🌄
    🙏होली❤हार्दिक❤शुभकामना🙏

    ReplyDelete
  4. रंग इश्क का ना फिका पड़े
    रंग प्यार का और ज्यादा चढ़े
    मोहब्बत के रंग में रंग जाए
    नज़दीकियां अपनी और बढ़े
    आज रंग जाऊं तेरी प्रीत में
    क्यों ना गाऊं होली गीत मैं
    रंग दे मुझे पूरा तेरे ही रंग में
    संग रहूंगी सदा हार-जीत में
    होली के रंग में रंग जाओ
    जी भर के गुलाल उड़ाओ
    🙏नरेश"राजन"हिन्दुस्तानी🙏

    ReplyDelete
  5. रंग तेरे प्यार का अब चढ़ा दे तु
    प्यार हद से ज्यादा बढ़ा दे तु
    तेरे इंतजार में प्यासी अखियां
    अंखियों से अखियां लड़ा दे तु
    बेताबी बढ़ती जा रही है मेरी
    आने में अब और ना कर देरी
    देख ले आकर तेरे इंतजार में
    यारा क्या हालत हो गई है मेरी
    कब तक चुप रहेगा यूं ही यारा
    कब तक सहुंगी खामोशी तेरी
    🙏नरेश"राजन"हिन्दुस्तानी🙏

    ReplyDelete
  6. आप सभी को रंगोत्सव की बहुत बधाई एवं शुभकामना।

    ReplyDelete
  7. घर की दहलीज-दरो-दीवार
    सूनी पड़ी सड़के और बाजार
    दो साल की खामोशियों का
    लो अब खत्म हुआ इंतजार
    प्रेम के रंग में रंग जाने को
    तन-मन था कब से बेकरार
    आ ही गया होली का दिन
    माहौल करे रंगों से गुलजार
    हमने-तुमने और हम सबने
    कोरोना की झेली थी मार
    अब जाकर सबके दिल को
    मिला है चैन-सुकून-करार
    🙏नरेश"राजन"हिन्दुस्तानी🙏

    ReplyDelete
  8. रंग बिरंगी होली की ढेर सारी शुभकामनाएं 🌈🌈💐💐

    ReplyDelete
    Replies
    1. रंग -अबीर-गुलाल से रंगदे
      सबकी शक्ल-सूरत भोली
      माहौल कर दे रंगीन सारा
      धूमधाम से मनाएं ये होली
      खुशी से झूम उठे हर चेहरा
      अब न रहे किसी का पहरा
      रंगों की ऐसी बौछार करेंगे
      छूटे ना ऐसा रंग हो गहरा
      सबके मन में यही चाहत
      होली देगी दुखों से राहत
      ईर्ष्या-द्वेष सब मिट जाए
      मन से न हो कोई आहत
      🙏नरेश"राजन"हिन्दुस्तानी🙏

      Delete
    2. रंग -अबीर-गुलाल से रंगदे
      सबकी शक्ल-सूरत भोली
      माहौल कर दे रंगीन सारा
      धूमधाम से मनाएं ये होली
      खुशी से झूम उठे हर चेहरा
      अब न रहे किसी का पहरा
      रंगों की ऐसी बौछार करेंगे
      छूटे ना ऐसा रंग हो गहरा
      सबके मन में यही चाहत
      होली देगी दुखों से राहत
      ईर्ष्या-द्वेष सब मिट जाए
      मन से न हो कोई आहत
      🙏नरेश"राजन"हिन्दुस्तानी🙏

      Delete
  9. Happy Holi dear ❤️❤️🍫🍫😘😘

    ReplyDelete
  10. रूपाजी आपको और आपके पूरे परिवार को हर्ष उमंग - उल्लास व रंगों का त्योहार होली की हार्दिक बधाई🙏🏻🌹

    ReplyDelete
  11. रंग -अबीर-गुलाल से रंगदे
    सबकी शक्ल-सूरत भोली
    माहौल कर दे रंगीन सारा
    धूमधाम से मनाएं ये होली
    खुशी से झूम उठे हर चेहरा
    अब न रहे किसी का पहरा
    रंगों की ऐसी बौछार करेंगे
    छूटे ना ऐसा रंग हो गहरा
    सबके मन में यही चाहत
    होली देगी दुखों से राहत
    ईर्ष्या-द्वेष सब मिट जाए
    मन से न हो कोई आहत
    🙏नरेश"राजन"हिन्दुस्तानी🙏

    ReplyDelete
  12. 📝काव्यांश है मस्तों की टोली📝
    🌈शब्दों की सजाते हैं रंगोली🌈
    🙋‍♂️मिल-जुलकर हम सब रहते🙋‍♂️
    🤣करते रहते हैं हंसी-ठिठोली🤣
    👨‍👩‍👧‍👦परिवार जैसे हम सब एक👨‍👩‍👧‍👦
    🗣️बोलते हैं सबसे मीठी बोली🗣️
    👣नियम-कायदे में रहते हम👣
    🙌इसलिए कहलाते हमजोली🙌
    🔥होलिका दहन बुराई का कर🔥
    ❤दिल से मनाए प्रेम की होली❤
    🌄🙏नरेश"राजन"हिन्दुस्तानी🙏🌄
    🙏होली❤हार्दिक❤शुभकामना🙏

    ReplyDelete
  13. Holi kai din tak manayi jati hai... Happy holi

    ReplyDelete
  14. The King Casino
    The king casino in Oklahoma offers worrione.com a wide variety of games. The casino offers several slots, poker, blackjack, and live games 우리 카지노 to choose https://www.communitykhabar.com from. We www.ambienshoppie.com will also gri-go카지노 사이트

    ReplyDelete