Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

खरबूजा / Kharbuja / Musk Melon

 खरबूजा / Kharbuja / Musk Melon

खरबूजा (Kharbuja)(Musk Melon) अपनी मिठास एवं स्वास्थ्य के लिए बहुत लोकप्रिय है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में फलों का खासा योगदान होता है। फलों में पाए जाने वाले पोषक तत्व न सिर्फ शरीर को ऊर्जा देते हैं, बल्कि छोटी मोटी कई बीमारियों से शरीर को बचाते भी हैं। खरबूजा (Kharbuja)(Musk Melon) भी एक ऐसा ही फल है। खरबूजा(Musk Melon) के बीजों की गिरी से मेवा बनाया जाता है, जिसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार की मिठाई में किया जाता है। गर्मियों के मौसम में खूब बिकने वाला खरबूजा (Kharbuja)(Musk Melon) बेहद फायदेमंद फल है। 

खरबूजा / Kharbuja / Musk Melon


खरबूजा(Kharbuja)(Musk Melon) क्या है?

खरबूजा एक मौसमी फल है, जो गर्मियों के दिन में मिलता है। खरबूज कई रंगों में मिलता है, लेकिन सामान्यतया पकने पर हरा से पीला या नारंगी रंग का हो जाता है। इसके फल लंबी लताओं में लगते हैं। इसकी लता पतली जमीन पर फैलने वाली तरबूज की बेल जैसी और मोटी जड़ वली होती है। यह पौष्टिकता से भरपूर होता है। इसमें 90% तक पानी होता है। खरबूज के बीजों में 40 से 50% तेल पाया जाता है।

खरबूजा / Kharbuja / Musk Melon

खरबूजा में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Nutritional Value of Musk Melon)

खरबूजा गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाता है। आयुर्वेद के अनुसार खरबूजा में कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है।
खरबूजा / Kharbuja / Musk Melon

जानते हैं खरबूज के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुणों के बारे में 

सर दर्द में

खरबूजे के बीज को घी में भुन लें। इसे मिश्री की चासनी में डालकर सेवन करने से सिर दर्द में बहुत आराम मिलता है। इसमें इच्छा अनुसार मावा डालकर लड्डू भी बनाया जा सकता है।

गले की जलन में

खरबूजे के बीजों का काढ़ा बनाकर गरारा करने से गले की जलन में आराम मिलता है।

चेहरे की झाई के लिए

खरबूजे के बीज तथा फल के छिलकों को पीस लें। इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग, झाई, धब्बे आदि मिट जाते हैं। इससे चेहरा कोमल बनता है और चेहरे पर चमक आती है।

सीने की जलन में

खरबूजे के बीज 2 ग्राम तथा खीरा का बीज 2 ग्राम को मिलाकर पीस लें। इसमें आधा ग्राम काली मिर्च तथा 5 ग्राम मिश्री मिलाकर अच्छे तरीके से घोंट- पीसकर छान लें। इसे पिलाने से सीने की जलन में आराम मिलता है।

एसिडिटी की समस्या

खरबूजे के छोटे-छोटे टुकड़ों को देसी खांड मिलाकर शरबत बना लें। इस शरबत का नियमित सेवन करने से शरीर में बढ़े हुए पित्त का प्रभाव घट जाता है। अतः पित्त के कारण होने वाले रोगों से आराम मिलता है और एसिडिटी ठीक होती है।

शारीरिक कमजोरी में

खरबूजे के बीज का प्रतिदिन सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इससे शारीरिक कमजोरी दूर होती है। प्रोटीन की अधिकता के कारण यह हड्डियों, बालों और नाखूनों के लिए भी फायदेमंद होता है।

खरबूजा / Kharbuja / Musk Melon

लू लगने पर 

गर्मियों में अक्सर लू लगने की समस्या हो जाती है। लू लगने पर खरबूजे के बीजों को पीसकर सिर पर और शरीर पर लगाने से लू के कारण होने वाले जलन, दर्द और बुखार में आराम मिलता है। इससे शरीर में ठंडक मिलती है।

तनाव कम करने में

तनाव का मुख्य कारण वात दोष का बढ़ना माना जाता है। खरबूजे में वात दोष को कम करने का गुण पाया जाता है। यह बात शामक है, जिसके कारण यह तनाव को कम करने में सहायक है।

आंखों के लिए

आंखों से संबंधित कोई समस्या होने पर खरबूजे का सेवन फायदेमंद होता है। खरबूजे में विटामिन ए, बीटा कैरोटीन पाया जाता है। अतः खरबूजा आंखों के लिए हितकर माना गया है।

अनिद्रा की समस्या

वात की अधिकता के कारण नसों में विकार उत्पन्न होता है, जिससे अनिद्रा की समस्या आती है। खरबूजे में वात शामक गुण होने के कारण यह अनिद्रा को दूर करने में सहायक होता है।

त्वचा रोग

सोरायसिस एक त्वचा संबंधी समस्या है, जो किसी भी आयु वर्ग के स्त्री या पुरुष को शरीर में कहीं भी हो सकता है। सोरायसिस होने पर खरबूजे के फलों को पीसकर प्रभावित क्षेत्र पर लगाने से आराम होता है। 

खरबूजे के सेवन से जुड़ी सावधानियां और नुकसान 

*  खरबूजे के सेवन से पहले उसको थोड़ी देर पानी में डाल दें। 

*  भोजन के कुछ समय पश्चात ही खरबूजा का सेवन करना ठीक होता है।

*  खरबूजे को खाली पेट या भोजन से पहले खाने से शरीर में पित्त दोष बढ़ता है, जिससे एसिडिटी होने की समस्या बढ़ जाती है। किसी किसी को पित्त बढ़ की वजह से बुखार भी हो सकता है। 

*  खरबूजा खाने के बाद पानी और दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।

खरबूजा / Kharbuja / Musk Melon


English Translate


Musk Melon

Kharbuja (Musk Melon) is very popular for its sweetness and health. Fruits contribute a lot in staying physically and mentally healthy. The nutrients found in fruits not only give energy to the body, but also protect the body from many minor diseases. Kharbuja (Musk Melon) is one such fruit. Nuts are made from the kernel of Musk Melon, which is used in a variety of sweets. Kharbuja (Musk Melon) is a very beneficial fruit sold in the summer season.

What is Kharbuja (Musk Melon)?

Melon is a seasonal fruit, which is found in summer. Melon is available in many colors, but usually turns green to yellow or orange on ripening. Its fruits grow in long vines. Its vine is a vine-like and thick root of melon spreading on thin ground. It is full of nutrition. It contains up to 90% water. Melon seeds contain 40 to 50% oil.

Know about the benefits, disadvantages, uses and medicinal properties of melon

खरबूजा / Kharbuja / Musk Melon

Headache 

Roast the melon seeds in ghee. Putting it in sugar syrup and giving it a lot of relief in headache. Laddus can also be made by adding mawa to it.

Sore Throat

Gargling by making a decoction of melon seeds provides relief in throat irritation.

For face freckle

Grind the melon seeds and fruit peels. By applying it on the face, facial spots, freckles, spots etc. are erased. This makes the face soft and gives a glow to the face.

In Chest Irritation

Grind 2 grams of melon seeds and 2 grams of cucumber seeds. Mix half gram black pepper and 5 grams sugar candy in it and grind it well and sieve. Drinking this provides relief in burning sensation of the chest.

Acidity problem

Make small pieces of melon by mixing desi khand with syrup. Regular intake of this syrup reduces the effect of increased bile in the body. Therefore, the disease caused by bile provides relief and acidity is cured.

In physical Weakness

Consuming melon seeds every day keeps the body healthy. It removes physical weakness. Due to excess of protein, it is also beneficial for bones, hair and nails.

On Heatstroke

In summer there is often a problem of sunstroke. Grinding melon seeds on the head and on the body after applying Loo provides relief in burning sensation, pain and fever caused by Loo. It provides coolness in the body.

To Reduce Stress

The main cause of stress is believed to be aggravation of Vata dosha. Melon has the property of reducing the vata dosha. This thing is sedative, due to which it is helpful in reducing stress.

For the Eyes

Melon intake is beneficial if there is any problem related to the eyes. Melons contain vitamin A, beta carotene. Hence melon is considered beneficial for the eyes.

Insomnia Problem

Due to excess of Vata, disorder occurs in the nerves, causing insomnia. Melon has Vata sedative properties, it is helpful in relieving insomnia.

Skin Disease

Psoriasis is a skin problem that can occur anywhere in the body for any man or woman of any age group. In case of psoriasis, grinding the melon fruit and applying it on the affected area provides relief.

खरबूजा / Kharbuja / Musk Melon

Precautions and Side Effects of Musk Melon

* Before melon intake, put it in water for a while.

* It is okay to eat cantaloupe shortly after meals.

* Eating melons on an empty stomach or before meals increases bile defects in the body, which increases the problem of acidity. Somebody may also develop fever due to increased bile.

* Water and milk should not be consumed after eating cantaloupe.

16 comments:

  1. Very useful information shared by you Di

    ReplyDelete
  2. खरबूजा पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक फल है।इसके सेवन से अनेक लाभ हैं।अच्छी जानकारी के धन्यवाद।

    ReplyDelete
  3. खरबूजा एक उपयोगी फल है

    ReplyDelete
  4. Useful post..हर जगह आसानी से मिल जाता इस मौसम में..

    ReplyDelete
  5. लेख के मुताबिक तो खरबूज के साथ साथ उसका बीज भी बहुत उपयोगी है...

    ReplyDelete
  6. अच्छी जानकारी विशेष कर खरबूज के सेवन में सावधानियां और नुकसान।

    ReplyDelete
  7. गर्मियों का रियल अमृत

    ReplyDelete
  8. Aapki post kaafi motivational aur janhit ki hoti hai..aapka prayas bahut hi sarahniya hai..itni vyastata ke bavjud itne matters collect karna ek badi baat hai..keep it up...ye hitkar hai ham sabhi ke liye...very nice

    ReplyDelete
  9. very big applause for your work towards us, ��, keep it up di

    ReplyDelete