Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

Sunderkand -1 (सुन्दरकाण्ड)

 सुन्दरकाण्ड

Hanuman Jayanti / Sunderkand

हनुमानजी नें अपनी बुद्धि और बल से सीता की खोज की है। इसी वजह से सुंदरकांड को हनुमानजी की सफलता के लिए याद किया जाता है। हनुमान जी सीता माता की खोज में लंका गए थे। लंका के सुंदर पर्वत में ही अशोक वाटिका थी जहाँ हनुमान जी के भेंट सीता माता से हुई थी। इसी वजह से इस भाग का नाम सुन्दरकाण्ड (Sunderkand) पड़ा। हालाँकि एक किवदंती के अनुसार एक मत यह भी है के हनुमान जी की माता उन्हें प्यार से “सुंदरा” कहकर पुकारती थीं इसीलिए वाल्मीकि जी ने इस भाग का नाम सुन्दरकाण्ड रखना ही सही समझा।
सुन्दर काण्ड पाठ– Sunderkand Hindi Meaning

हनुमानजी का सीता शोध के लिए लंका प्रस्थान

चौपाई (Chaupai – Sunderkand)
जामवंत के बचन सुहाए।
सुनि हनुमंत हृदय अति भाए॥
तब लगि मोहि परिखेहु तुम्ह भाई।
सहि दुख कंद मूल फल खाई॥
जामवंत जी के सुहावने वचन सुनकर हनुमानजी को अपने मन में वे वचन बहुत अच्छे लगे॥
और हनुमानजी ने कहा की हे भाइयो! आप लोग कन्द, मूल व फल खा, दुःख सह कर मेरी राह देखना॥ जय सियाराम जय जय सियाराम

जब लगि आवौं सीतहि देखी।
होइहि काजु मोहि हरष बिसेषी॥
यह कहि नाइ सबन्हि कहुँ माथा।
चलेउ हरषि हियँ धरि रघुनाथा॥

जबतक मै सीताजीको देखकर लौट न आऊँ, क्योंकि कार्य सिद्ध होने पर मन को बड़ा हर्ष होगा॥
ऐसे कह, सबको नमस्कार करके, रामचन्द्रजी का ह्रदय में ध्यान धरकर, प्रसन्न होकर हनुमानजी लंका जाने के लिए चले॥ जय सियाराम जय जय सियाराम

सिंधु तीर एक भूधर सुंदर।
कौतुक कूदि चढ़ेउ ता ऊपर॥
बार-बार रघुबीर सँभारी।
तरकेउ पवनतनय बल भारी॥

समुद्र के तीर पर एक सुन्दर पहाड़ था। उसपर कूदकर हनुमानजी कौतुकी से चढ़ गए॥ फिर वारंवार रामचन्द्रजी का स्मरण करके, बड़े पराक्रम के साथ हनुमानजी ने गर्जना की॥ जय सियाराम जय जय सियाराम

जेहिं गिरि चरन देइ हनुमंता।
चलेउ सो गा पाताल तुरंता॥
जिमि अमोघ रघुपति कर बाना।
एही भाँति चलेउ हनुमाना॥

कहते हैं जिस पहाड़ पर हनुमानजी ने पाँव रखकर ऊपर छलांग लगाई थी, वह पहाड़ तुरंत पाताल के अन्दर चला गया॥ जैसे श्रीरामचंद्रजी का अमोघ बाण जाता है, ऐसे हनुमानजी वहा से चले॥ जय सियाराम जय जय सियाराम

जलनिधि रघुपति दूत बिचारी।
तैं मैनाक होहि श्रम हारी॥

समुद्र ने हनुमानजी को श्रीराम (रघुनाथ) का दूत जानकर मैनाक नाम पर्वत से कहा की हे मैनाक, तू जा, और इनको ठहरा कर श्रम मिटानेवाला हो॥ जय सियाराम जय जय सियाराम

Hanuman Jayanti / Sunderkand


To be continued on next Tuesday

17 comments:

  1. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  2. Jai Hanuman ji 🙏 bade mangalwar ki Hardik shubhkamnaye

    ReplyDelete
  3. Pawanputra shri hanuman ki jai🙏🙏

    ReplyDelete
  4. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  5. सुंदरकांड की महिमा अपरंपार।

    ReplyDelete
  6. बड़े मंगल के पावन पर्व पर सुंदरकांड की अनुपम प्रस्तुति




    ReplyDelete
  7. Ram Ram japna 2024 me Congress ka mall apna

    ReplyDelete
  8. Ram Ram japna 2024 me Congress ka mall apna

    ReplyDelete
  9. Log Down ka sabse axa fayeda prkarti fir pahle ki tarh ho gayi For Ex Delhi ka JAMUNA NADI our Ganga jo mayli thi kitna saff huwa

    ReplyDelete
  10. Log Down ka sabse axa fayeda prkarti fir pahle ki tarh ho gayi For Ex Delhi ka JAMUNA NADI our Ganga jo mayli thi kitna saff huwa

    ReplyDelete
    Replies
    1. Haan... lockdown ka nuksaan to hua ha...per fayda b hua ha... pollution ka level bahut down hua ha....

      Delete