A blog with multi colour from natural remedies to interesting and amazing things of world. Short stories to educate and entertain. The feel of nature with home remedies for different ailments . Also the twist of comedy and brilliance of Birbal. All in one place. Miles to go more to come...stay connected..India❤️
Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India
Sportstar - IPL
उषा पान किसे कहते हैं और इसके फायदे क्या हैं ?
इसरो प्रमुख डॉ. के. सिवन || ISRO Chief Dr. K. Sivan
डॉ. के. सिवन
डॉ. के. सिवन (Dr. K. Sivan) का नाम है कैलाशावादिवो सिवन। डॉ ० के सिवन भारत के महान अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं, इन्हे भारत के रॉकेट मैन के रूप में भी जाना जाता है। इनका जन्म 14 अप्रैल 1957 को कन्याकुमारी के एक गांव सरक्कालविलाई में बहुत ही गरीब परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता कैलासावदीवुनादार और चेलमल्ल हैं। परिवार इतना गरीब था कि के सिवन की पढ़ाई के लिए भी पैसे नहीं थे। के. सिवन गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। 8वीं तक वहीं पढ़ेने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें गांव से बाहर निकलना था। लेकिन घर में पैसे नहीं थे।
के. सिवन को पढ़ने के लिए फीस जुटानी थी और इसके लिए उन्होंने पास के बाजार में आम बेचना शुरू किया। जो पैसे मिलते, उससे अपनी फीस चुकाते। इसरो चेयरमैन बनने के बाद के सिवन ने अंग्रेजी अखबार डेक्कन क्रॉनिकल से बातचीत के दौरान बताया था। आम बेचकर पढ़ाई करते-करते के. सिवन ने इंटरमीडिएट तो कर लिया, लेकिन ग्रैजुएशन के लिए और पैसे चाहिए थे। पैसे न होने की वजह से उनके पिता ने कन्याकुमारी के नागरकोइल के हिंदू कॉलेज में उनका दाखिला करवा दिया और जब वो हिंदू कॉलेज में मैथ्स में बीएससी करने पहुंचे, तो उनके पैरों में चप्पलें आईं।
इससे पहले के. सिवन के पास कभी इतने पैसे नहीं हुए थे कि वो अपने लिए चप्पल तक खरीद सकें। सिवन ने पढ़ाई की और अपने परिवार के पहले ग्रैजुएट बने। मैथ्स में 100 में 100 नंबर लेकर आए और फिर उनका मन बदल गया। अब उन्हें मैथ्स नहीं, साइंस की पढ़ाई करनी थी और इसके लिए वो पहुंच गए एमआईटी यानी कि मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी।
वहां उन्हें स्कॉलरशिप मिली और इसकी बदौलत उन्होंने एरोऩॉटिकल इंजीनियरिंग (हवाई जहाज बनाने वाली पढ़ाई) में बीटेक किया, साल था 1980. एमआईटी में उन्हें एस नमसिम्हन, एनएस वेंकटरमन, ए नागराजन, आर धनराज, और के जयरमन जैसे प्रोफेसर मिले, जिन्होंने के. सिवन को गाइड किया। बीटेक करने के बाद के. सिवन ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया, बैंगलोर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस से।
इसके बाद जब के. सिवन आईआईएस बैंगलोर से बाहर निकले तो वो एयरोनॉटिक्स के बड़े साइंटिस्ट बन चुके थे। धोती-कुर्ता छूट गया था और वो अब पैंट-शर्ट पहनने लगे थे। ISRO यानी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेश के साथ उन्होंने अपनी नौकरी शुरू की। पहला काम मिला पीएसएलवी बनाने की टीम में।
पीएसएलवी यानी कि पोलर सेटेलाइट लॉन्च वीकल। ऐसा रॉकेट जो भारत के सेटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेज सके। के. सिवन और उनकी टीम इस काम में कामयाब रही। के. सिवन ने रॉकेट को कक्षा में स्थापित करने के लिए एक सॉफ्टवेयर बनाया, जिसे नाम दिया गया सितारा। उनका बनाया सॉफ्टवेयर बेहद कामयाब रहा और भारत के वैज्ञानिक जगत में इसकी चर्चा होने लगी। इस दौरान भारत के वैज्ञानिक पीएसएलवी से एक कदम आगे बढ़कर जीएसएलवी की तैयारी कर रहे थे।
जीएसएलवी यानी कि जियोसेटेलाइट लॉन्च वीकल। 18 अप्रैल, 2001 को जीएसएलवी की टेस्टिंग की गई, लेकिन टेस्टिंग फेल हो गई, क्योंकि जिस जगह पर वैज्ञानिक इसे पहुंचाना चाहते थे, नहीं पहुंचा पाए। के सिवन को इसी काम में महारत हासिल थी। अतः के सिवन को जीएसएलवी को लॉन्च करने का जिम्मा दिया गया और उन्होंने कर दिखाया।
इसके बाद से ही के. सिवन को ISRO का रॉकेट मैन कहा जाने लगा। इसके बाद के. सिवन और उनकी टीम ने एक और प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया। प्रोजेक्ट था रियूजेबल लॉन्च वीकल बनाना। मतलब कि लॉन्च वीकल से एक बार सेटेलाइट छोड़ने के बाद दोबारा उस लॉन्च वीकल का इस्तेमाल किया जा सके। अभी तक किसी भी देश में ऐसा नहीं हो पाया था। के. सिवन की अगुवाई में भारत के वैज्ञानिक इसमें जुट गए थे।
इस दौरान के सिवन ने साल 2006 में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में आईआईटी बॉम्बे से डॉक्टरी की डिग्री हासिल कर ली और फिर ISRO में लॉन्च वीकल के लिए ईंधन बनाने वाले डिपार्टमेंट 2 जुलाई, 2014 को मुखिया बना दिए गए। एक साल से भी कम समय का वक्त बीता और के. सिवन को विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर का मुखिया बना दिया गया। वो स्पेस सेंटर जिसका काम है भारत के सेटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजने के लिए वीकल यानी कि रॉकेट तैयार करना।
यहां अभी के. सिवन एक साल भी काम नहीं कर पाए कि उस वक्त के ISRO के मुखिया ए.एस. किरन कुमार का कार्यकाल पूरा हो गया और फिर 14 जनवरी, 2015 को के. सिवन को ISRO का मुखिया नियुक्त किया गया। खाली वक्त में क्लासिकल तमिल संगीत सुनने और बागवानी करने वाले के सिवन को कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। उनकी अगुवाई में ISRO ने 15 फरवरी, 2017 को एक साथ 104 सेटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे। ऐसा करके ISRO ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया और इसके बाद ISRO का सबसे बड़ा मिशन था चंद्रयान 2, जिसे 22 जुलाई, 2019 को ल़ॉन्च किया गया था। 2 सितंबर को चंद्रयान दो हिस्सों में बंट गया. पहला हिस्सा था ऑर्बिटर, जिसने चंद्रमा के चक्कर लगाने शुरू कर दिए. दूसरा हिस्सा था लैंडर, जिसे विक्रम नाम दिया गया था। इसे 6-7 सितंबर की रात चांद की सतह पर उतरना था।
2019 में जब चंद्रयान-2 मिशन बस चांद की सतह को छूने ही वाला था कि उसका लैंडर विक्रम की क्रैश लैंडिंग हो गई। इस मिशन को देखने के लिए खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। मिशन के असफल हो जाने के बाद के सिवन रो पड़े थे। तब पीएम मोदी ने उन्हें ढाढस बढ़ाया था।
हालांकि अब जब चंद्रयान-3 मिशन सफल हो चुका है, तो वह बेहद खुश हैं। उन्होंने चंद्रयान-2 के समय को याद किया और चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह कब से इस पल का इंतजार कर रहे थे।
English Translate
Dr. Sivan
dr. The name of Sivan (Dr. K. Sivan) is Kailashavadivo Sivan. Dr 0 K Sivan is the great space scientist of India, he is also known as the rocket man of India. He was born on 14 April 1957 in a very poor family in Sarakkalvilai, a village in Kanyakumari. His parents are Kailasavadivunadar and Chelamalla. The family was so poor that there was no money even for K Sivan's studies. Of. Sivan used to study in the government school of the village itself. After studying there till 8th, he had to move out of the village for further studies. But there was no money in the house.
Of. Sivan had to raise fees for studies and for this he started selling mangoes in the nearby market. With the money he got, he used to pay his fees. After becoming ISRO chairman, Sivan told during a conversation with the English newspaper Deccan Chronicle. While studying by selling mangoes, K. Sivan completed his intermediate, but needed more money for graduation. Due to lack of money, his father got him enrolled in Hindu College, Nagercoil, Kanyakumari and when he reached Hindu College to do B.Sc in Maths, slippers came on his feet.
Before that K. Sivan never had enough money to even buy slippers for himself. Sivan studied and became the first graduate in his family. Scored 100 out of 100 in maths and then changed his mind. Now he had to study science, not maths, and for this he reached MIT i.e. Madras Institute of Technology.
There he got a scholarship and due to this he did B.Tech in Aeronautical Engineering (aeronautical studies), the year was 1980. At MIT he got professors like S. Namasimhan, NS Venkataraman, A. Nagarajan, R. Dhanraj, and K. Jayaraman, who taught K. Jayaraman. Guided Sivan. After doing B.Tech. Sivan did his Masters in Aerospace Engineering from the Indian Institute of Science, Bangalore.
After this when K. When Sivan came out of IIS Bangalore, he had become a big scientist of aeronautics. The dhoti-kurta was discarded and now he started wearing pant-shirt. He started his job with ISRO i.e. Indian Space Research Organisation. Got the first job in the team to make PSLV.
PSLV stands for Polar Satellite Launch Vehicle. A rocket that can send India's satellites into space. Of. Sivan and his team were successful in this task. Of. Sivan created a software to put the rocket into orbit, which was named Star. The software he created was very successful and it started being discussed in the scientific world of India. During this, Indian scientists were preparing for GSLV by going one step ahead of PSLV.
GSLV stands for Geosatellite Launch Vehicle. GSLV was tested on April 18, 2001, but the testing failed because the scientists could not reach the place they wanted to reach. K Sivan had mastered this work. So K Sivan was given the responsibility of launching GSLV and he did it.
Since then K. Sivan came to be known as the Rocket Man of ISRO. After this K. Sivan and his team started working on another project. The project was to make a reusable launch vehicle. Meaning that once the satellite is released from the launch vehicle, that launch vehicle can be used again. So far this had not happened in any country. Of. Indian scientists were involved in this under the leadership of Sivan.
Meanwhile, Sivan obtained his doctorate in aerospace engineering from IIT Bombay in 2006 and was then made the head of ISRO's launch vehicle fueling department on July 2, 2014. Less than a year passed and K. Sivan was made the head of the Vikram Sarabhai Space Center. The space center whose job is to prepare vehicles i.e. rockets to send India's satellites into space.
Here now Sivan could not work even for a year that the then ISRO chief A.S. Kiran Kumar's term was completed and then on January 14, 2015, K.K. Sivan was appointed as the head of ISRO. K Sivan, who enjoys listening to classical Tamil music and gardening in his spare time, has been awarded several awards. Under his leadership, ISRO sent 104 satellites into space on February 15, 2017. By doing this ISRO made a world record and after this ISRO's biggest mission was Chandrayaan 2, which was launched on July 22, 2019. On September 2, Chandrayaan split into two parts. The first part was the orbiter, which started orbiting the moon. The second part was the lander, which was named Vikram. It was to land on the lunar surface on the night of 6-7 September.
In 2019, when the Chandrayaan-2 mission was just about to touch the lunar surface, its lander Vikram made a crash landing. PM Narendra Modi himself had also reached to see this mission. Sivan wept after the mission failed. Then PM Modi had encouraged him.
However, now that the Chandrayaan-3 mission has been successful, he is very happy. He recalled the time of Chandrayaan-2 and congratulated on the success of Chandrayaan-3. He said how long he had been waiting for this moment.
रमेश बाबू प्रज्ञानानंदा (Rameshbabu Praggnanandhaa) || 18 year old chess grandmaster ||
आठ साल में बने विश्व चैंपियन, 12 साल में ग्रैंड मास्टर; सबसे युवा शतरंज विश्व कप उपविजेता
रमेश बाबू प्रज्ञानानंदा (Rameshbabu Praggnanandhaa) एक 18 वर्षीय लड़के ने दुनिया के नंबर 2 और 3 खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया और दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की और 2 बार खेला और मैच को 35 चालों में ड्रा कराया। भले ही प्रगनाननंदा को शतरंज विश्व कप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हार के बावजूद भी यह उनकी जीत है। वह लाखों नए फैंस बनाने में कामयाब रहे हैं। वह सबसे कम उम्र के शतरंज विश्व कप उपविजेता बने हैं। 18 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को फाइनल में कांटे की टक्कर दी। कार्लसन उम्र में प्रगनाननंदा से लगभग दो गुने हैं।
प्रगनाननंदा आठ साल की उम्र में विश्व विजेता बने थे और पहली बार चर्चा में आए। 10 साल की उम्र में भी उन्होंने अपने वर्ग में खिताब जीता और 12 साल की उम्र में ग्रैंड मास्टर की उपाधि हासिल कर इतिहास रच दिया। रमेश बाबू प्रज्ञानानंदा, जिनसे आज भी बहुत कम भारतीय लोग परिचित हैं, लेकिन विश्व स्तर पर यह नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है।
22 अगस्त 2023 को इस शतरंज विश्व कप फाइनल मुकाबले का पहला मैच ड्रॉ हो गया था। Praggnanandhaa और Magnus Carlsen के बीच फाइनल का दूसरा मुकाबला बुधवार 23 अगस्त 2023 को हुआ लेकिन इस मुकाबले में भी कोई निष्कर्ष नहीं आया और ड्रा हो गया। 24 अगस्त 2023 को R Praggnanandhaa Vs Magnus Carlsen आमने सामने थे। आखिरकार R Praggnanandhaa को हराकर Magnus Carlsen FIDE Word Cup 2023 के विजेता बन गए।
लेकिन Chess World Cup 2023 का फाइनल मुकाबला हार कर भी Praggnanandhaa ने एक नया इतिहास रच दिया है और विश्व में आज तक के सबसे कम उम्र के FIDE विश्व कप उपविजेता बन गए हैं। महज 18 साल की उम्र में FIDE Chess World Cup 2023 उपविजेता का खिताब जीतना भारत और प्रज्ञानानंदा के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और आज पूरा भारत इस उपलब्धि के लिए उनकी सराहना कर रहा है। भले ही वह इस मुकाबले में हार गए लेकिन उन्होंने करोड़ों भारतवासियों का दिल जीत लिया।
English Translate
Became World Champion in eight years, Grand Master in 12 years; Youngest Chess World Cup Runner-up
Ramesh Babu Praggnanandhaa an 18-year-old boy defeated world No. 2 and 3 players to enter the final and compete against world No. 1 player and played 2 times and drew the match in 35 moves. Even though Praggnanandhaa had to face defeat in the final of the Chess World Cup, it is a victory for him despite the defeat. He has managed to make millions of new fans. He has become the youngest Chess World Cup runner-up. At the age of 18, he defeated world number one Magnus Carlsen in the final. Carlsen is almost twice the age of Praggnanandhaa.
Praggnanandhaa became world champion at the age of eight and came into limelight for the first time. Even at the age of 10, he won the title in his class and at the age of 12, he created history by achieving the title of Grand Master. Ramesh Babu Pragyanananda, with whom very few Indian people are familiar even today, but globally this name does not need any recognition.
On 22 August 2023, the first match of this Chess World Cup final match was drawn. The second match of the final between Praggnanandhaa and Magnus Carlsen took place on Wednesday, 23 August 2023 but this match also ended in a draw. R Praggnanandhaa Vs Magnus Carlsen were face to face on 24 August 2023. Magnus Carlsen finally became the winner of the FIDE Word Cup 2023 by defeating R Praggnanandhaa.
But even after losing the final match of Chess World Cup 2023, Praggnanandhaa has created a new history and has become the youngest ever FIDE World Cup runner-up in the world. Winning the FIDE Chess World Cup 2023 runner-up title at the age of just 18 is a historic achievement for India and Praggnanandhaa and today the whole of India is applauding him for this achievement. Even though he lost in this match, he won the hearts of crores of Indians.
#FIDEworldcup2023
#praggnanandhaa
#FIDEworldcupfinal
#Gamescom2023
#RameshbabuPraggnanandhaa
#Praggnanandhaa
#chessWorldCup2023
ऋतु करिधाल श्रीवास्तव || Ritu Karidhal Srivastava
ऋतु करिधाल
ऋतु करिधाल श्रीवास्तव (Ritu Karidhal Srivastava) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ काम करने वाली एक भारतीय वैज्ञानिक हैं। वह भारत के मंगल कक्षीय मिशन, मंगलयान के उप-संचालन निदेशक थीं। उन्हें भारत की "रॉकेट वुमन" के रूप में जाना जाता है। वह लखनऊ में पैदा हुई थी और एक एयरोस्पेस इंजीनियर थी। उन्होंने पहले भी कई अन्य इसरो प्रोजेक्ट्स के लिए काम किया है और इनमें से कुछ के लिए ऑपरेशन डायरेक्टर के रूप में काम किया है।
चांद की सतह पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होते ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम ई-ब्लॉक में पटाखों की गूंज सुनाई देने लगी। छोटे-छोटे बच्चे ‘चंदा मामा अब दूर नहीं’ गाते हुए रॉकेट वुमेन ऋतु करिधाल के घर के बाहर नाचने लगे। इस बीच ऋतु करिधाल की भाभी विनुशी घर से बाहर निकलीं तो सभी ने उन्हें बधाई दी। उनकी आंखें खुशियों से नम थीं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है। मेरे पास तो बोलने के लिए शब्द नहीं हैं।
'रॉकेट वुमन' ऋतु करिधाल श्रीवास्तव कर रही थीं चंद्रयान मिशन-3 को लीड ..
ऋतु करिधाल श्रीवास्तव हैं चंद्रयान मिशन-3 की डायरेक्टर - चन्द्रयान पर पूरे देश की निगाहें लगी हुई थीं। इसमें ‘रॉकेट वुमन’ नाम से चर्चित स्पेस साइंटिस्ट ऋतु करिधाल श्रीवास्तव फ्रंट से लीड कर रही थीं। लखनऊ की ऋतु विज्ञान की दुनिया में भारतीय स्त्रियों की बढ़ती धमक की मिसाल हैं। मंगलयान मिशन में अपनी कुशलता दिखा चुकीं ऋतु ने चन्द्रयान के साथ कामयाबी की एक और ऊंची भरीं।
प्रारंभिक जीवन और परिवार..
करिधाल का जन्म लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। वह एक मध्यम वर्गीय कायस्थ परिवार में पली-बढ़ी, जिसने शिक्षा पर बहुत जोर दिया। उनके दो भाई और दो बहनें हैं। उनके पिता रक्षा सेवाओं में थे। कोचिंग संस्थानों और ट्यूशनों के संसाधनों की अनुपलब्धता और असफलताओं ने उन्हें सफल होने के लिए प्रेरणा दी। वह जानती थी कि उसकी दिलचस्पी अंतरिक्ष विज्ञान में थी। रात के आकाश पर घंटों तक टकटकी लगाए और बाहरी स्थान के बारे में सोचते हुए, वह चंद्रमा के बारे में सोचती थी, जैसे कि वह अपना आकार कैसे बदलता है; सितारों का अध्ययन किया और जानना चाहा कि अंधेरे स्थान के पीछे क्या है। अपनी किशोरावस्था में, उन्होंने किसी भी अंतरिक्ष से संबंधित गतिविधि के बारे में समाचार पत्रों की कटिंग एकत्र करना शुरू कर दिया और इसरो और नासा की गतिविधियों पर नज़र रखनी शुरू कर दी।
करिधाल ने लखनऊ विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) परीक्षा उत्तीर्ण की, और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में अपनी स्नातकोत्तर डिग्री हासिल करने के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान (आई आई ऐस सी) में प्रवेश लिया।
इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु के इंडियन साइंस इंस्टीट्यूट का रुख किया। जहां अंतरिक्ष विज्ञान में उन्होंने महारथ हासिल की। ऋतु की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें ISRO में नौकरी मिल गई। इस युवा साइंटिस्ट ने इसके बाद कई उपलब्धियां हासिल की और 2007 में उन्हें यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड भी मिला।
काफी कम उम्र में ही उनकी काबिलियत और उपलब्धियों ने उन्हें एक बड़ी साइंटिस्ट बना दिया। इसके बाद देश के तमाम बड़े अंतरिक्ष मिशनों में उनकी अहम भूमिका रही। इसीलिए उन्हें भारत की रॉकेट वुमन भी कहा जाता है।
Ritu Karidhal
Ritu Karidhal Srivastava is an Indian scientist working with the Indian Space Research Organization (ISRO). She was the Deputy Operations Director of India's Mars Orbiter Mission, Mangalyaan. She is known as the "Rocket Woman" of India. She was born in Lucknow and was an aerospace engineer. He has worked for many other ISRO projects in the past as well and served as the Director of Operations for some of these.
As soon as the landing of Chandrayaan-3 on the surface of the moon, the echo of firecrackers was heard in the Rajajipuram E-block of Lucknow, the capital of Uttar Pradesh. Small children started dancing outside the house of Rocket Woman Ritu Karidhal singing 'Chanda mama ab door nahi'. Meanwhile, Ritu Karidhal's sister-in-law Vinushi came out of the house and everyone congratulated her. His eyes were moist with happiness. He said that this is a historic moment. I don't have words to speak.
'Rocket Woman' Ritu Karidhal Srivastava was leading Chandrayaan Mission-3 ..
Ritu Karidhal Srivastava is the director of Chandrayaan Mission-3 - The eyes of the whole country were on Chandrayaan. In this, space scientist Ritu Karidhal Srivastava, known as 'Rocket Woman', was leading from the front. The weather of Lucknow is an example of the growing threat of Indian women in the world of science. Ritu, who has shown her skills in the Mangalyaan mission, achieved another high of success with Chandrayaan.
Early life and family
Karidhal was born in Lucknow, Uttar Pradesh. She grew up in a middle-class Kayastha family that placed great emphasis on education. He has two brothers and two sisters. His father was in the defense services. The unavailability of resources and failures of coaching institutes and tuitions gave him the motivation to succeed. She knew that he was interested in space science. Gazing for hours at the night sky and thinking about outer space, she used to think about the moon, like how it changes its shape; He studied the stars and wanted to know what was behind the dark spot. In his teens, he started collecting newspaper cuttings about any space related activity and started tracking the activities of ISRO and NASA.
Karidhal completed his graduation in Physics from Lucknow University. He cleared the Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) exam, and joined the Indian Institute of Science (IISc) to pursue his master's degree in aerospace engineering.
After this he turned to the Indian Science Institute of Bangalore. Where he mastered in space science. Seeing Ritu's talent, she got a job in ISRO. This young scientist achieved many achievements after this and in 2007 he also received the Young Scientist Award.
His ability and achievements at a very young age made him a great scientist. After this, he played an important role in all the big space missions of the country. That is why she is also called the Rocket Woman of India.
श्रीमद्भगवद्गीता (Shrimad Bhagwat Geeta) अध्याय- 13 (20-35)
श्रीमद्भगवद्गीता (Shrimad Bhagwat Geeta)
अथ त्रयोदशोsध्याय: श्रीभगवानुवाच
ज्ञानसहित प्रकृति-पुरुष का विषय
श्रीभगवानुवाच
भावार्थ :
प्रकृति और पुरुष- इन दोनों को ही तू अनादि जान और राग-द्वेषादि विकारों को तथा त्रिगुणात्मक सम्पूर्ण पदार्थों को भी प्रकृति से ही उत्पन्न जान॥13.20॥
श्रीभगवानुवाच
भावार्थ :
कार्य (आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी तथा शब्द, स्पर्श, रूप, रस, गंध -इनका नाम 'कार्य' है) और करण (बुद्धि, अहंकार और मन तथा श्रोत्र, त्वचा, रसना, नेत्र और घ्राण एवं वाक्, हस्त, पाद, उपस्थ और गुदा- इन 13 का नाम 'करण' है) को उत्पन्न करने में हेतु प्रकृति कही जाती है और जीवात्मा सुख-दुःखों के भोक्तपन में अर्थात भोगने में हेतु कहा जाता है॥13.21॥
भावार्थ :
प्रकृति में (प्रकृति शब्द का अर्थ गीता अध्याय 7 श्लोक 14 में कही हुई भगवान की त्रिगुणमयी माया समझना चाहिए) स्थित ही पुरुष प्रकृति से उत्पन्न त्रिगुणात्मक पदार्थों को भोगता है और इन गुणों का संग ही इस जीवात्मा के अच्छी-बुरी योनियों में जन्म लेने का कारण है। (सत्त्वगुण के संग से देवयोनि में एवं रजोगुण के संग से मनुष्य योनि में और तमो गुण के संग से पशु आदि नीच योनियों में जन्म होता है।)॥13.22॥
भावार्थ :
इस देह में स्थित यह आत्मा वास्तव में परमात्मा ही है। वह साक्षी होने से उपद्रष्टा और यथार्थ सम्मति देने वाला होने से अनुमन्ता, सबका धारण-पोषण करने वाला होने से भर्ता, जीवरूप से भोक्ता, ब्रह्मा आदि का भी स्वामी होने से महेश्वर और शुद्ध सच्चिदानन्दघन होने से परमात्मा- ऐसा कहा गया है॥13.23॥
भावार्थ :
इस प्रकार पुरुष को और गुणों के सहित प्रकृति को जो मनुष्य तत्व से जानता है (दृश्यमात्र सम्पूर्ण जगत माया का कार्य होने से क्षणभंगुर, नाशवान, जड़ और अनित्य है तथा जीवात्मा नित्य, चेतन, निर्विकार और अविनाशी एवं शुद्ध, बोधस्वरूप, सच्चिदानन्दघन परमात्मा का ही सनातन अंश है, इस प्रकार समझकर सम्पूर्ण मायिक पदार्थों के संग का सर्वथा त्याग करके परम पुरुष परमात्मा में ही एकीभाव से नित्य स्थित रहने का नाम उनको 'तत्व से जानना' है) वह सब प्रकार से कर्तव्य कर्म करता हुआ भी फिर नहीं जन्मता॥13.24॥
भावार्थ :
उस परमात्मा को कितने ही मनुष्य तो शुद्ध हुई सूक्ष्म बुद्धि से ध्यान (जिसका वर्णन गीता अध्याय 6 में श्लोक 11 से 32 तक विस्तारपूर्वक किया है) द्वारा हृदय में देखते हैं, अन्य कितने ही ज्ञानयोग (जिसका वर्णन गीता अध्याय 2 में श्लोक 11 से 30 तक विस्तारपूर्वक किया है) द्वारा और दूसरे कितने ही कर्मयोग (जिसका वर्णन गीता अध्याय 2 में श्लोक 40 से अध्याय समाप्तिपर्यन्त विस्तारपूर्वक किया है) द्वारा देखते हैं अर्थात प्राप्त करते हैं॥13.25॥
भावार्थ : परन्तु इनसे दूसरे अर्थात जो मंदबुद्धिवाले पुरुष हैं, वे इस प्रकार न जानते हुए दूसरों से अर्थात तत्व के जानने वाले पुरुषों से सुनकर ही तदनुसार उपासना करते हैं और वे श्रवणपरायण पुरुष भी मृत्युरूप संसार-सागर को निःसंदेह तर जाते हैं॥13.26॥
भावार्थ :
हे अर्जुन! यावन्मात्र जितने भी स्थावर-जंगम प्राणी उत्पन्न होते हैं, उन सबको तू क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ के संयोग से ही उत्पन्न जान॥13.27॥
भावार्थ :
जो पुरुष नष्ट होते हुए सब चराचर भूतों में परमेश्वर को नाशरहित और समभाव से स्थित देखता है वही यथार्थ देखता है॥13.28॥
भावार्थ :
क्योंकि जो पुरुष सबमें समभाव से स्थित परमेश्वर को समान देखता हुआ अपने द्वारा अपने को नष्ट नहीं करता, इससे वह परम गति को प्राप्त होता है॥13.29॥
भावार्थ :
और जो पुरुष सम्पूर्ण कर्मों को सब प्रकार से प्रकृति द्वारा ही किए जाते हुए देखता है और आत्मा को अकर्ता देखता है, वही यथार्थ देखता है॥13.30॥
भावार्थ :
जिस क्षण यह पुरुष भूतों के पृथक-पृथक भाव को एक परमात्मा में ही स्थित तथा उस परमात्मा से ही सम्पूर्ण भूतों का विस्तार देखता है, उसी क्षण वह सच्चिदानन्दघन ब्रह्म को प्राप्त हो जाता है॥13.31॥
भावार्थ :
हे अर्जुन! अनादि होने से और निर्गुण होने से यह अविनाशी परमात्मा शरीर में स्थित होने पर भी वास्तव में न तो कुछ करता है और न लिप्त ही होता है॥13.32॥
भावार्थ :
जिस प्रकार सर्वत्र व्याप्त आकाश सूक्ष्म होने के कारण लिप्त नहीं होता, वैसे ही देह में सर्वत्र स्थित आत्मा निर्गुण होने के कारण देह के गुणों से लिप्त नहीं होता॥13.33॥
भावार्थ :
हे अर्जुन! जिस प्रकार एक ही सूर्य इस सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड को प्रकाशित करता है, उसी प्रकार एक ही आत्मा सम्पूर्ण क्षेत्र को प्रकाशित करता है॥13.34॥
भावार्थ :
इस प्रकार क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ के भेद को (क्षेत्र को जड़, विकारी, क्षणिक और नाशवान तथा क्षेत्रज्ञ को नित्य, चेतन, अविकारी और अविनाशी जानना ही 'उनके भेद को जानना' है) तथा कार्य सहित प्रकृति से मुक्त होने को जो पुरुष ज्ञान नेत्रों द्वारा तत्व से जानते हैं, वे महात्माजन परम ब्रह्म परमात्मा को प्राप्त होते हैं॥13.35॥
चंद्रयान-3 सफलता पूर्वक लैंड || Chandrayaan-3
चंद्रयान-3 सफलता पूर्वक लैंड || Chandrayaan-3
देश के लिए खुशखबरी चंद्रयान-3 सफलता पूर्वक लैंड हुआ। 140 करोड़ देशवासियों के सपनों के साथ चंद्रमा पर उतर चंद्रयान - 3...चंद्रमा के दक्षिणी भाग पर पँहुचने वाला दुनिया का पहला देश बना भारत। नये इतिहास की रचना पर सभी भारतवंशियों को कोटिशः बधाई। Proud Moment for All. Jai Hind Jai Bharat. Congratulations ISRO
आज चांद पर चंद्रविजय कर
भारत ने तिरंगा फहराया
विश्व पटल पर फिर भारत ने
एक नया इतिहास रचा
जंहा पहुंच न पाया कोई
वहाँ पहुंच गया हिन्दुस्ता
राष्ट्रीय चिह्न का छाप छोड़
चाँद पर तिरंगा फहराया
विश्व विजेता तिरंगा प्यारा
अब हो गया चांद हमारा
बढ गयी देश की मेरे शान
ये है मेरा देश महान
एक नहीं हारे दो बार
फिर भी कंहा जीत से इंकार
भेजा था फिर से विक्रम
फहर गया तिरंगा प्रग्यान
आज चाँद पर---------
#ISRO
#Chandrayaan3Landing
गॉब्लिन शार्क (goblin shark) - खतरनाक जबड़ा, भयानक आंखें और डरावने चेहरे वाली मछली
गॉब्लिन शार्क (goblin shark)
इस धरती पर सिर्फ मछलियों की ही ना जाने कितनी ही प्रजातियाँ हैं। इन्हीं में से एक है - गॉब्लिन शार्क (goblin shark)। यह खतरनाक जबड़ा, भयानक आंखें और डरावने चेहरे वाली मछली है। गोब्लिन शार्क की खोज 1898 में जापानी जल में की गई थी। इसका वर्णन अमेरिकी इचिथोलॉजिस्ट डेविड स्टार जॉर्डन द्वारा किया गया था, जिन्होंने इसे न केवल एक नई प्रजाति के रूप में बल्कि एक नए परिवार और जीनस के रूप में भी पहचाना।
इस प्रजाति के जीवित शार्क त्वचा के नीचे दिखाई देने वाली रक्त वाहिकाओं के कारण गुलाबी या भूरे रंग के होते हैं। उम्र के साथ रंग गहरा होता जाता है और युवा शार्क लगभग सफेद हो सकती हैं। पंखों के किनारे पारभासी भूरे या नीले रंग के होते हैं, और आंखें काली होती हैं और परितारिका में नीले रंग की धारियां होती हैं । मृत्यु के बाद, रंग तेजी से फीका होकर हल्का भूरा या भूरा हो जाता है। वयस्क शार्क आमतौर पर 3 से 4 मीटर लंबी होती हैं। हालाँकि, 2000 के दौरान अनुमानित 5.4-6.2 मीटर (18-20 फीट) लंबी एक विशाल मादा को पकड़ने से पता चला कि यह प्रजाति पहले की तुलना में कहीं अधिक बड़ी हो सकती है। 2019 के एक अध्ययन ने सुझाव दिया कि इसकी अधिकतम लंबाई 7 मीटर (23 फीट) तक पहुंच गई होगी। 2022 में 3.8 मीटर (12.5 फीट) लंबाई वाले शार्क के लिए अधिकतम वजन 210 किलोग्राम (460 पाउंड) दर्ज किया गया था।
English Translate
Goblin shark
Don't know how many architectural arts are there on this earth not only of fishes. One of the friendly is the goblin shark. It is a fish with menacing jaws, terrifying terrorist and scary fish. The goblin shark was discovered in Japanese waters in 1898. It was described by the American ichthyone David Starr Jordan, including it not only as a new branch but also as a new family and suborder.
This is the architecture of a shark about 125 million years old. These fish prefer to hang out on the ocean floor at depths of 350 feet and above. The goblin shark has a median, as does the horn snout. It can thrust its jaws forward like the ultimate party horn with teeth to chew on prey. It is not only unique, but also very dynamic.
The goblin shark's snout is distinctively vole-like and resembles a blade. The proportional length of the snout decreases with age. Babies are small and lack well-designed nictitating membranes. There are spiracles behind the eyes. The larger sphere is parabolic in shape. The jaws are very prominent and may be scaled almost to the end of the snout, though are usually held straight down towards the head. It has 35–53 upper and 31–62 coccygeal tooth rows. The teeth in the main part of the jaw are long and unusual, especially near the symphysis (the middle point of the jaw), and the teeth are longitudinally furrowed. The nasopharynx has small teeth at the rear of the jaws and is flattened for crushing.
Live sharks from this institute have visible blood vessels under the skin that are pink or brown in color. The color deepens with age and young sharks can be nearly white. The tiger has translucent brown or blue stripes on its sides, and the eyes are black with blue stripes across the iris. After death, the color changes from mottled to alternate brown or gray. Adult sharks are usually 3 to 4 meters long. However, the capture of a mammoth female, 5.4–6.2 m (18–20 ft) long, in the 2000s showed that this archetype may be much larger than previously thought. A 2019 study suggested that its maximum length would reach 7 m (23 ft). In 2022, a shark with a length of 3.8 m (12.5 ft) had a maximum recorded weight of 210 lb (460 lb).
|
|




























