Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

बेल ~ bael ~ श्रीफल ~ Wood Apple

बेल ~ bael ~ श्रीफल ~ Wood Apple

बेल (Wood Apple) से तो आप सभी अवगत होंगे। बेल (श्रीफल) का प्रयोग कई तरह के कामों में किया जाता है।  हिंदू धर्म में भगवान शिव पार्वती की पूजा आराधना के लिए भी बेल (Bael) के पत्तों का उपयोग किया जाता है। बहुत से लोग बेल (Bael) का शरबत पीना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोग सीधा उसका गुदा खाना पसंद करते हैं।  आयुर्वेद के अनुसार बेल (Bael) के अनगिनत फायदे हैं, जिसके कारण औषधि के रूप में इसका प्रयोग किया जाता है।


बेल ~ bael ~ श्रीफल ~ Wood Apple

बेल क्या है?

बेल बहुत ही पुराना वृक्ष है। भारतीय ग्रंथों में इसे दिव्य वृक्ष कहा गया है। इसके पत्तों को तोड़कर रखने पर यह 6 महीने तक ज्यों का त्यों बने रहते हैं। इसके वृक्ष की छाया ठंडक देती है और स्वस्थ बनाती है। बेल का पेड़ मध्यमाकार और कांटों से युक्त होता है। इसके तने की छाल मुलायम हल्के भूरे एवं पीले रंग की होती है। इसका पत्ता हरे रंग का होता है और पत्तों के आगे का भाग नुकीला और सुगंधित होता है। इसके फूल हरे और सफेद रंग के होते हैं। इसके फल गोलाकार, अंडाकार, भूरे या पीले रंग के होते हैं। फल के छिलके कठोर और चिकने होते हैं।  इसके बीज 10 -15 के समूह में छोटे सफेद एवं चिकने होते हैं। बेल के पेड़ में फूल और फल काल फरवरी से जुलाई तक होता है। किसको कई नाम से जानते हैं। कहीं पर इसे 'श्रीफल' कहा जाता है तो कहीं 'बेल' संस्कृत में इसे 'बिल्व' कहा जाता है।

बेल ~ bael ~ श्रीफल ~ Wood Apple

जानते हैं बेल के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुणों के बारे में 

बेल का हर हिस्सा ही सेहत के लिए गुणकारी है। बाहर से फल जितना कठोर होता है, अंदर से उतना ही मुलायम और गूदेदार होता है। इसके गूदे में मौजूद बीज भी कई बीमारियों के इलाज में फायदा पहुंचाते हैं।

#  पेट संबंधित समस्या 

जिन लोगों को बार - बार शौच जाने की समस्या होती है और उन्हें हमेशा महसूस होता है कि उनका पेट ठीक से साफ नहीं हो रहा, तो ऐसे लोगों के लिए बेल का सेवन बहुत फायदेमंद है। बेल के सेवन से पेट ठीक से साफ होता है और बार-बार शौच जाने की समस्या से आराम मिलता है। बेल में लैक्सेटिव क्षमताएं होती हैं, जो आंतों को भी ठीक तरह से साफ रखती हैं। बेल का फल खाने से या शरबत नियमित रूप से पीने से पेट का स्वास्थ्य ठीक रहता है।

बेल ~ bael ~ श्रीफल ~ Wood Apple

#  पाचन संबंधी समस्या

बेल का उपयोग हमारी पाचन क्रिया को सुदृढ़ करता है। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में अधिकांश लोग पेट की समस्या से पीड़ित हैं और पाचन तंत्र के ठीक से काम ना करने की वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बेल पाचन को ठीक कर बाकी सभी समस्याओं से आराम दिलाता है। साथ ही शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों और विटामिनों की पूर्ति करती है।

#  डायरिया और पेचिश

डायरिया और पेचिश के इलाज में बेल का सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। खाना ठीक से ना पचने के कारण डायरिया की समस्या उत्पन्न होती है। 

#  खून साफ करने में

बेल के नियमित सेवन से खून शुद्ध होता है और खून में संक्रमण की वजह से होने वाली कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है।

#  मधुमेह में

10 से 20 ग्राम बेल के ताजे पत्तों को पीस लें। उसमें 5-7 काली मिर्च मिलाकर पानी के साथ सुबह खाली पेट सेवन करने से मधुमेह में लाभ होता है।

बेल ~ bael ~ श्रीफल ~ Wood Apple

#  पीलिया और एनीमिया में

10 से 30 मिलीलीटर बेल के पत्ते के रस में आधा ग्राम कालीमिर्च का चूर्ण मिला लें। सुबह-शाम सेवन करने से पीलिया और एनीमिया रोग में लाभ होता है।

#  उल्टी में

बेल के गूदे को जल में मसलकर छान लें। इसमें मिश्री, इलायची, लौंग, काली मिर्च और थोड़ा सा कपूर मिलाकर शरबत बना लें। इसे पीने से प्यास, जलन, उल्टी, कब्ज और पाचन विकार ठीक होते हैं। जिन्हें कब्ज की शिकायत है, वह इसे भोजन के साथ लें।

#  लू से बचाव

बेल का शरबत शरीर को ठंडक पहुंचाता है और शरीर को लू से बचाता है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। धूप में निकलने से पहले एक गिलास बेल का शरबत गर्मी तथा उससे होने वाली समस्याओं से बचाता है।

#  कमजोरी दूर करने में

*  बेलगिरी के चूर्ण को मिश्री मिले हुए दूध के साथ सेवन करने से खून की कमी तथा शारीरिक कमजोरी दूर होती है।

*  बेल के गूदे को सुखा लें तथा इसका महीन चूर्ण बना लें। इसे थोड़ी मात्रा में सुबह और शाम प्रतिदिन सेवन करने से कमजोरी दूर होती है।

#  आग से जलने पर

कीड़ों के काटने पर या फिर आग से जलने पर बेल के ताजे पत्तों के रस को बार-बार लगाने से जलन में लाभ होता है।

#  पेट दर्द में

10 ग्राम बेल के पत्ते तथा 7 नग काली मिर्च पीसकर उसमें 10 ग्राम मिश्री मिलाकर शरबत बना लें। इसे दिन में 3 बार पीने पर पेट दर्द में आराम होता है।

#  शरीर की बदबू दूर करने में

बेल के पत्ते के रस को शरीर में लगाकर स्नान करने से शरीर की बदबू दूर होती है।

#  बाल झड़ने की समस्या

आयरन और जिंक की कमी से बालों के झड़ने की समस्या उत्पन्न होती है। बेल में दोनों पोषक तत्व पाए जाते हैं।  इसके नियमित सेवन से बालों के झड़ने की समस्या को रोका जा सकता है। 

बेल ~ bael ~ श्रीफल ~ Wood Apple

बेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व

बेल में विटामिन और पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है बेल में मौजूद टेनिन और पेक्टिन मुख्य रूप से डायरिया और पेचिश के इलाज में मुख्य भूमिका निभाते हैं। यह पाचन संबंधी सभी बीमारियों में फायदेमंद होता है। इसके अलावा बेल के फल में विटामिन सी कैल्शियम फाइबर प्रोटीन और आयरन भी अधिक मात्रा में पाया जाता है बेल के नियमित सेवन से शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। 

बेल ~ bael ~ श्रीफल ~ Wood Apple

बेल के सेवन का तरीका

आमतौर पर बेल का रस या बेल का शरबत प्रचलन में है, परंतु इस फल को तोड़कर सीधे भी खा सकते हैं। इस का बाहरी हिस्सा काफी कठोर होता है। उसे तोड़कर अंदर के लिसलिसे गुदे में से बीज को निकाल कर खाया जाता है। कई लोग इसके गूदे को सुखाकर उसका चूर्ण बनाकर सेवन करते हैं, जिसे बेलगिरी चूर्ण कहा जाता है। इसके अलावा बेल की पत्तियों का रस भी बहुत गुणकारी है और कई बीमारियों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। घर पर बेल का मुरब्बा भी बनाकर उपयोग किया जा सकता है यह स्वाद में मीठा और लाभकारी होता है।

बेल के नुकसान

बेल फल के फायदे बहुत ज्यादा है और सीधे तौर पर इससे कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा मात्रा में सेवन करने पर बेल के नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।

* बेल में फास्फोरस की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। किडनी की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए अधिक फास्फोरस नुकसान पहुंचा सकता है। किडनी के मरीज डॉक्टर की सलाह से ही बेल का सेवन करें।

* अगर कोई डायबिटीज के मरीज हैं और बेल के शरबत का सेवन कर रहे हैं तो शरबत में मौजूद शुगर नुकसानदायक हो सकती है। बेल खुद भी एक मीठा फल है और इसका शरबत बनाने से इसमें चीनी मिलाया जाता है। अतः अगर शुगर कंट्रोल है तो बिना चीनी मिलाएं शरबत का सेवन कर सकते हैं।


English Translate


Wood Apple

You will all be aware of Wood Apple. Wood Apple is used in many kinds of works. In Hinduism, Bael leaves are also used for worshiping Lord Shiva Parvati. Many people like to drink Bael's syrup, while some people prefer to eat its anus straight away. According to Ayurveda, Bael has countless benefits, due to which it is used as a medicine.

बेल ~ bael ~ श्रीफल ~ Wood Apple

What is Wood Apple?

Bell is a very old tree. In Indian texts, it has been called the divine tree. On breaking its leaves, they remain intact for 6 months. The shade of its tree cools and makes it healthy. The vine tree is intermediate and has thorns. The bark of its stem is soft, light brown and yellow. Its leaf is green and the front part of the leaves is spicy and fragrant. Its flowers are green and white in color. Its fruits are spherical, oval, brown or yellow in color. Fruit peels are hard and smooth. Its seeds are small white and smooth in a group of 10-15. The flowering and fruit period in the vine tree is from February to July. Who knows by many names. At some places it is called 'Shreephal' while elsewhere 'Bell' is called 'Bilva' in Sanskrit.


Know the advantages, disadvantages, uses and medicinal properties of Wood Apple.

Every part of the vine is beneficial for health. The harder the fruit is from the outside, the more soft and pulp from the inside. The seeds present in its pulp also benefit in the treatment of many diseases.


# Stomach problem

For people who have problems of frequent defecation and always feel that their stomach is not getting cleaned properly, then eating vine is very beneficial for such people. Consumption of vine clears the stomach properly and relieves the problem of frequent defecation. Bell has laxative capabilities, which also keep the intestines clean properly. Eating vine fruit or drinking syrup regularly keeps stomach health healthy.


# Digestive problems

The use of vine strengthens our digestive system. In today's run-of-the-mill life, most people suffer from stomach problems and have to face many problems due to the digestive system not functioning properly. Bell fixes digestion and provides relief from all other problems. It also supplies essential nutrients and vitamins in the body.


# Diarrhea and dysentery

In the treatment of diarrhea and dysentery, consuming vine is considered to be the most beneficial. Diarrhea problem arises due to poor digestion of food.


# In cleaning blood

Regular intake of vine cleanses the blood and protects against many diseases caused due to infection in the blood.


# In diabetes

Grind 10 to 20 grams of fresh vine leaves. Taking 5-7 black peppers mixed with water on an empty stomach in the morning is beneficial in diabetes.


# In jaundice and anemia

Mix half gram black pepper powder in 10 to 30 ml juice of vine leaves. Taking it in the morning and evening provides relief in jaundice and anemia.

बेल ~ bael ~ श्रीफल ~ Wood Apple

# In vomiting

Mash the pulp of water and sieve it. Mix sugar candy, cardamom, cloves, black pepper and a little camphor to make syrup. Drinking this cures thirst, burning, vomiting, constipation and digestive disorders. Those who have constipation, take it with food.


# Prevention from sunstroke

Bel syrup makes the body cool and protects the body from heatstroke. Its intake also increases immunity of the body. A glass vine syrup prevents heat and its problems before it gets out in the sun.


# In removing weakness

* Consumption of belgiri powder with sugar mixed milk reduces blood loss and physical weakness.


Dry the pulp of the vine and make fine powder of it. Taking it in small amounts in the morning and evening every day removes weakness.


# On fire

Applying juice of fresh leaves of vine repeatedly on insect bites or burning with fire provides relief in burning sensation.


# In stomach ache

Grind 10 grams of vine leaves and 7 pieces of black pepper and mix 10 grams of sugar candy in it and make syrup. Drinking this 3 times a day relieves stomach pain.


# To remove body odor

Taking the juice of vine leaves in the body and bathing it removes the smell of the body.


# Hair loss problem

Lack of iron and zinc causes hair loss. Both nutrients are found in vine. Regular intake of this can prevent the problem of hair loss.


Nutrients found in Wood Apple

Bell contains plenty of vitamins and nutrients. The tannins and pectin present in vine play a major role in the treatment of diarrhea and dysentery. It is beneficial in all digestive diseases. Apart from this, vitamin C calcium fiber protein and iron are also found in high quantity in the fruit of vine, regular intake of vine provides the necessary nutrients for the body as well as increases the immunity of the body.

Method of eating the Wood Apple

Usually, vine juice or vine syrup is in vogue, but can be eaten directly by breaking this fruit. The outer part of it is quite rigid. It is broken and eaten by removing the seeds from the inside of the corrugated rectum. Many people dry its pulp and make its powder and eat it, which is called belgiri powder. Apart from this, the juice of the leaves of the vine is also multi

घड़े (बर्तन) में बुद्धि - Ghade me Buddhi

घड़े (बर्तन) में बुद्धि ~ Ghade me Buddhi

एक दिन श्रीलंका के राजा का दूत बादशाह अकबर के दरबार में उपस्थित हुआ। बादशाह का अभिवादन करके वह बोला, "महाबली! हमारे महाराज को पता चला है कि आपके दरबार में एक से बढ़कर एक बुद्धिमान लोग हैं। उनका आग्रह है कि आप एक घड़ा बुद्धि उनके लिए भी भेज दें।"

घड़े (बर्तन) में बुद्धि (Ghade me Buddhi )

श्रीलंका के महाराज का अनुग्रह सुनकर वहां मौजूद सभी दरबारी हक्के बक्के रह गए और एक दूसरे को देखने लगे। वे समझ गए कि श्रीलंका के राजा ने इसप्रकार का आग्रह करके उनकी होशियारी का इम्तिहान लेने की कोशिश की है। लेकिन उन्हें इसका कोई जवाब नहीं सूझ रहा था। एक दरबारी ने तो खड़ा होकर बोल भी दिया- "बादशाह सलामत! यह प्रार्थना पूरी कर पाना संभव नहीं है। भला यह कैसे हो सकता है कि बुद्धि को घड़े में भरकर भेजा जाए।"

तभी बीरबल खड़े होकर बोले, "मैं श्रीलंका के महाराज की इच्छा पूरी कर सकता हूं, परंतु इसके लिए मुझे एक हफ्ते का वक्त चाहिए। बादशाह ने दूत से कहा, "आप एक सप्ताह का समय दीजिए और हमारे मेहमानखाने में रहिए। तब तक बुद्धि को घड़े में भरने का काम पूरा हो जाएगा।"

दूत ने कहा कि मैं एक हफ्ता तक मेहमानखाने में रहने को तैयार हूं। मुझे कोई दिक्कत नहीं है और वह मन ही मन यह सोच रहा था कि बुद्धि को घड़े में भर देना किसी के लिए भी संभव नहीं है। उसने बादशाह अकबर का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

उधर बीरबल ने घर पहुंच कर अपने नौकर से बाजार जाकर कुछ छोटे मुंह वाले घड़े लाने को कहा। नौकर तुरंत बाजार गया और एक दर्जन छोटे मुंह वाला घड़ा लेकर लौट आया। बीरबल घड़ों को लेकर अपने बगीचे में गए, जहां बहुत से कद्दू लगाए हुए थे। उन्होंने कुछ कद्दू को घड़ों में स्थापित कर दिया। उन्होंने नौकर को आदेश दिया कि उनके कहने तक उन घड़ों को वहां से हटाया ना जाए।

घड़े (बर्तन) में बुद्धि (Ghade me Buddhi )

एक हफ्ते बाद बीरबल बगीचे में उनको देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने देखा कि कद्दू उन घड़ों के अंदर पूरी तरह उग चुके हैं। उन्होंने नौकरों को कद्दू से भरा हुआ घड़ा बड़ी सावधानी से वहां से ले चलने का हुक्म दिया। थोड़ी ही देर में वे नौकर को साथ लिए हुए दरबार में उपस्थित हुए।

बीरबल के साथ घड़ा देखकर बादशाह के चेहरे पर मुस्कुराहट तैरने लगी और वह समझ गए कि बीरबल ने लंका के राजा की योजना निष्फल करने का कोई ना कोई व्यवस्था कर ही लिया है। उन्होंने तुरंत एक नौकर को श्रीलंका के दूत को बुलाने के लिए भेज दिया। थोड़ी ही देर में श्रीलंका का दूत दरबार में उपस्थित हुआ। बीरबल को घड़े के साथ वहां मौजूद देखकर वह भौचक्का रह गया। उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि बीरबल उसकी चुनौती को इतनी आसानी से पूरा कर देंगे। फिर बीरबल दूत को घड़ा देते हुए बोले - "मैं आपको मुगल दरबार की ओर से बुद्धि से भरा घड़ा दे रहा हूं।" 

घड़े (बर्तन) में बुद्धि (Ghade me Buddhi )

आप सोच रहे होंगे कि हमने इस घड़े में बुद्धि कैसे डाला? मैं आपको बताना चाहता हूं कि हम बुद्धि को बहुत ही कीमती समझते हैं। अतः इसे घड़ों में छिपाकर रखते हैं। हम श्रीलंका के महाराज को अपना मित्र समझते हैं और इसी कारण हम इतनी बहुमूल्य वस्तु उन्हें उपहार स्वरूप भेंट कर रहे हैं।

बुद्धि को घड़े से निकालते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखिएगा कि उसे इस घड़े में से इतनी सावधानी से निकालना है कि उसे अथवा इस घड़े को किसी भी किस्म का कोई नुकसान ना हो। अगर आपने बिना घड़े को तोड़े फोड़े बुद्धि निकाल ली तो समझ लीजिएगा कि आप बुद्धिमान हो गए हैं। 

दूत को दिया गया घड़ा कपड़े से ढका हुआ था। कपड़ा हटाने पर दूत ने उसमें कद्दू पाया, तो वह हैरान रह गया कि उस घड़े में कद्दू डाला कैसे गया होगा? उसने वहां से चुपचाप निकल जाने में ही अपनी भलाई समझी। वह जल्दी से बादशाह का अभिवादन करके वहां से चल पड़ा।

जब बादशाह अकबर ने घड़े में रखी बुद्धि के बारे में बीरबल से जानना चाहा तो बीरबल ने अपने घर से एक और घड़ा मंगवा लिया और सारा वाकया कह सुनाया। जब महाराज ने उसके अंदर रखे कद्दू को देखा तो हंसते -हंसते लोटपोट हो गए और बोले श्रीलंका का राजा अब जीवन में कभी भी बुद्धि के घड़े की मांग नहीं करेगा।


English Translate


Wisdom in pitcher

One day the messenger of the King of Sri Lanka appeared in the court of Emperor Akbar. Greeting the emperor, he said, "Mahabali! Our Maharaj has come to know that there are more intelligent people in your court than one. He urges you to send a pot of wisdom to him as well."

घड़े (बर्तन) में बुद्धि (Ghade me Buddhi )

Hearing the grace of the King of Sri Lanka, all the courtiers there were stunned and started seeing each other. They understood that the King of Sri Lanka has tried to test their intelligence by urging this type. But he could not think of any answer to this. A courtier even stood up and said - "King Salamat! It is not possible to fulfill this prayer. How can it be possible that wisdom is sent in a pot."

Then Birbal stood up and said, "I can fulfill the wish of the Maharaja of Sri Lanka, but for this I need a week's time. The king said to the messenger," Give me a week's time and stay in our hospitality. By then, the work of filling the intellect in the pitcher will be complete.

The messenger said that I am ready to stay in the guest house for one week. I have no problem and that mind was thinking that it is not possible for anyone to fill the intellect in the pitcher. He accepted the proposal of Emperor Akbar.

On the other hand, Birbal reached home and asked his servant to go to the market and bring some small-faced pitcher. The servant immediately went to the market and returned with a pitcher with a dozen small mouths. Birbal took the pitches to his garden, where many pumpkins were planted. They installed some pumpkins in the pitches. He ordered the servant not to remove those pots until he asked.

A week later Birbal arrived in the garden to see them. He saw that the pumpkins had grown completely inside those pots. He ordered the servants to take the pitcher full of pumpkin very carefully from there. In a short while, he attended the court with the servant.

Seeing the pitcher with Birbal, a smile floated on the king's face and he realized that Birbal had already made some arrangement to nullify the plan of the king of Lanka. He immediately dispatched a servant to summon the Sri Lankan envoy. The Sri Lankan envoy appeared in the court in a short time. He was shocked to see Birbal present there with the pitcher. He did not even think in the dream that Birbal would complete his challenge so easily. Then, while giving the pot to the Birbal messenger, he said - "I am giving you a pitcher full of wisdom from the Mughal court."

You must be wondering how we put wisdom in this pitcher? I want to tell you that we consider intelligence very valuable. So, keep it hidden in the pitcher. We consider the King of Sri Lanka as our friend and that is why we are offering such a valuable item to him as a gift.

While removing the intellect from the pitcher, keep in mind that it has to be removed from this pitcher so carefully that it does not cause any harm to him or this pitcher. If you have broken the pot without breaking the pitcher, then you will understand that you have become intelligent.

The pot given to the messenger was covered with cloth. After removing the cloth, the messenger found a pumpkin in it, so he was surprised how the pumpkin would have been put in that pitcher. He realized his goodness only when he left quietly there. He hurried away to greet the emperor and left.

When Emperor Akbar wanted to know from Birbal about the wisdom kept in the pitcher, Birbal got another pot from his house and narrated the whole incident. When Maharaj saw the pumpkin inside it, he laughed and laughed and said that the King of Sri Lanka would never ask for a pot of wisdom in life.

लोनार झील (Lonar Lake)

 लोनार झील (Lonar Lake)

लोनार झील (Lonar Lake) को लोनार क्रेटर के रूप में भी जाना जाता है। लोनार झील (Lonar Lake) का पानी खारा है। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की लोनार झील अपने अंदर कई रहस्यों को समेटे है। लोनार झील (Lonar Lake) पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। लगभग पांच लाख सत्तर हजार साल पुरानी इस झील का पुराणों वेदों और दंत कथाओं में भी है। लोनार झील (Lonar Lake) की ऊपरी व्यास करीब 7 किमी है। यह झील करीब 170-180 मीटर गहरी है। इसके टकराने से 10 किमी इलाके में धूल के गुब्बारे बन गए थे।

लोनार झील (Lonar Lake)

 नासा से लेकर दुनिया की तमाम एजेंसियां इस पर शोध कर चुके हैं। शोध में यह बात सामने आई है कि उल्का पिंड के पृथ्वी से टकराने के कारण यह झील बनी लेकिन उल्का पिंड कहां गई इसका कोई पता अभी तक नहीं चला है। अभी तक किसी को नही पता चला है कि उल्का पिंड टकराने के बाद कहां गया। कुछ लोगो का मानना यह भी है कि जब यह पृथ्वी से टकराया होगा तो अधिक तापमान की वजह से उल्कापिंड पिघल गया होगा।

कैसे बना लोनार झील?

70 के दशक में वैज्ञानिक मानते थे कि यह झील ज्वालामुखी के मुख के कारण बनी होगी। यह गलत साबित हुआ क्योंकि अगर यह ज्वालामुखी से बनी होती तो इसकी गहराई और ज्यादा होती। शोध से पता चला है कि यह झील उल्कापिंड के पृथ्वी से तेजी से टकराने के कारण बनी। 

गायब हुई दो झीले

लोनार झील के पास ही उल्कापिंड टकराने से 2 झीले और बनी थी। हालांकि दोनों अब गायब हो चुकी हैं। 2006 में यह झील भी सूख गई थी। गांव वालों ने पानी की जगह झील में नमक और अन्य खनिजों के छोटे-बड़े चमकते हुए टुकड़े देखें। यह बारिश के बाद फिर भर गई।

लोनार झील (Lonar Lake)

ऐतिहासिक और पौराणिक कहानियां

लोनार झील का जिक्र ऋग्वेद और कंद पुराण में भी मिलता है। पद्मपुराण और आइन-ए-अकबरी में भी इसका जिक्र है। कहते हैं कि अकबर झील का पानी सूप में डालकर पिया करते थे। हालांकि इसे पहचान 1823 में मिली, उस वक्त जब ब्रिटिश अधिकारी जेई अलेक्जेंडर यहां पहुंचे थे।

झील को लेकर अलग-अलग राज

झील को लेकर यह भी कथा है कि यहां लोनासुर नाम का एक राक्षस था। जिसका वध भगवान विष्णु ने खुद किया था। 

झील के पास कई प्राचीन मंदिर 

लोनार झील के पास कई प्राचीन मंदिरों के भी अवशेष हैं। यह भगवान विष्णु, दुर्गा, सूर्य, और नरसिम्हा को समर्पित है। जिस की बनावट खजुराहो के मंदिर के समान है। इसके अलावा यहां प्राचीन लोनारधर मंदिर, कमलजा मंदिर, मोठा मारुति मंदिर मौजूद हैं। इनका निर्माण करीब 1000 साल पहले यादव वंश के राजाओं ने कराया था। 10वीं शताब्दी में झील के खारे पानी के तट पर शिव मंदिर का निर्माण हुआ था जिसमें 12 शिवलिंग स्थापित किए गए थे।

मंगल की सतह की तरह है यह झील 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा से लेकर दुनिया की तमाम एजेंसियां इस झील पर शोध कर चुकी है। नासा का मानना है कि बेसाल्टिक चट्टानों से बनी यह झील बिल्कुल वैसी ही है जैसी मंगल की सतह पर पाई जाती है। इसके पानी के रासायनिक गुण भी वहां की जिलों के रासायनिक गुणों से मिलती जुलती है।

लोनार झील का पानी लाल क्यों हो गया?

लोनार झील (Lonar Lake)

स्थानीय लोग और साथ ही प्रकृतिवादी और वैज्ञानिक लोनार झील के पानी के परिवर्तन से आश्चर्यचकित थे हालांकि, यह पहली घटना नहीं है जब लोनार झील का रंग बदला हो। इसके पहले भी लोनार झील का पानी का रंग कई बार बदला है। लेकिन इस बार यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। लोनार झील में शैवाल होते हैं। इसका पानी खारा है और इसका पीएच स्तर 10.5 है। पानी के रंग में परिवर्तन लवणता और सहवाग के कारण हो सकता है। अगर लोनार झील के पानी के ऑक्सीजन लेवल की बात करें तो इस समय पानी की सतह से सिर्फ 1 मीटर नीचे से ऑक्सीजन का लेवल शून्य है। वैज्ञानिकों का कहना है की बारिश ना होने के कारण लोनार झील में पानी की कमी है और जलस्तर भी कम हुआ है। ऐसे में लवणता बड़ी होगी और शैवाल की प्रकृति में कुछ बदलाव आया होगा। जिससे लोनार झील का पानी रंग बदल कर लाल हो गया। 

"प्रारंभ में, हमने सोचा कि यह लाल वर्णक डनलिएला शैवाल के कारण था, जिसके कारण पानी गुलाबी हो गया होगा।  लेकिन झील के पानी के नमूनों की जाँच के दौरान, हमने पाया कि झील में हलारैचिया आबादी की बड़ी उपस्थिति के कारण पानी गुलाबी हो गया है और चूंकि यह [हेलोचारिया] एक गुलाबी रंगद्रव्य का उत्पादन करता है, इसने पानी की सतह पर एक गुलाबी रंग की चटाई का निर्माण किया," डॉ धाकेफाल्कर

लोनार झील (Lonar Lake)

कुछ समय पहले ईरान में भी ऐसी घटना हुई थी। जब इरान की झील में लवणता की अधिकता के कारण पानी का रंग लाल हो गया था।


English Translate

Lonar Lake

Lonar Lake, also known as Lonar Crater.  The water of Lonar Lake is saline.  Lonar lake in Buldhana district of Maharashtra has many secrets inside it.  This lake is extremely popular among tourists.  This lake is mentioned in puranas, about five lakh seventy thousand years old, The upper diameter of the lake is about 7 km.  This lake is about 170–180 meters deep. Dust balloons were formed in the area of ​​10 km due to its collision.

  All the agencies from NASA to the world have done research on it.  Research has revealed that this lake formed due to meteorite colliding with the Earth, but no trace of where the meteorite went.   Some people also believe that the meteorite may have melted due to the high temperature when it hit the Earth, but this is not scientifically proven.

लोनार झील (Lonar Lake)

How Lonar Lake became?

In the 70s, scientists believed that this lake must have formed due to the face of the volcano. This proved to be wrong because if it had been made of volcanoes, it would have had more depth.  Research has shown that this lake formed due to meteorites hitting the Earth rapidly.

 Missing two lakes

 Two lakes were formed by hitting meteorites near Lonar lake.  Although both have now disappeared.  This lake also dried up in 2006.  The villagers saw small shining pieces of salt and other minerals in the lake instead of water.  It filled up again after the rain.

 Historical and Mythological stories

 Lonar lake is also mentioned in the Rigveda and Kanda Purana. It is also mentioned in Padmapuran and Ain-i-Akbari.  It is said that Akbar used to drink the water of the lake after putting it in the soup. However, it was recognized in 1823, when British officer JE Alexander arrived here.

 Different Secrets about the lake

 There is also a story about the lake that there was a demon named Lonasur here.  Which was slaughtered by Lord Vishnu.

 Many ancient temples near the lake

 There are also remains of several ancient temples near Lonar Lake.  It is dedicated to Lord Vishnu, Durga, Surya, and Narasimha. The structure of which is similar to the temple of Khajuraho. Apart from this, there are ancient Lonardhar Temple, Kamalja Temple, Motha Maruti Temple. They were built about 1000 years ago by the kings of the Yadav dynasty.  In the 10th century, the Shiva temple was built on the saltwater bank of the lake in which 12 Shivalingas are there.

 This lake is like the surface of Mars

 From the US space agency NASA, all the agencies of the world have done research on this lake.  NASA believes that this lake made of basaltic rocks is similar to that found on the surface of Mars.  The chemical properties of its water are also similar to the chemical properties of the districts there.

Why did the water of Lonar lake turn red?

लोनार झील (Lonar Lake)

Recently in June 2020, the water of the lake turned pinkish red. Local people as well as naturalists and scientists were surprised by the change of water of the Lonar lake. However, this is not the first time that the color of the Lonar lake has changed.  Even before this, the color of the water of Lonar Lake has changed many times.  But this time it is clearly visible. Lonar lake contains algae. Its water is saline and its pH level is 10.5.  Water color changes can be caused by salinity and sehwag.  If we talk about the oxygen of the water of Lonar lake, then at this time the oxygen level is just 1 meter below the surface of the water.  Scientists say that due to lack of rain, there is a shortage of water in the Lonar lake and the water level has also come down.  In this case, the salinity will be large and there will be some change in the nature of the algae.  Due to which the water of Lonar lake changed color to red.

 "Initially, we thought it was due to the red pigment Dunaliella algae, which would have caused the water to turn pink. But during examination of the lake's water samples, we found that the water was pink due to the large presence of Halarachia populations in the lake.  Has gone and since it [Halocharia] produces a pink pigment, it produced a pinkish mat on the surface of the water, "Dr. Dhakefalkar

 A similar incident occurred in Iran some time ago.  When the water of the lake became red due to the excess of salinity in the lake of Iran.

अजमेर जैन मंदिर (Ajmer Jain Temple)

अजमेर जैन मंदिर (Ajmer Jain Temple)

अजमेर जैन मंदिर  (Ajmer Jain Temple) स्थापत्य कला की दृष्टि से एक भव्य जैन मंदिर है। इसे सोनी जी की नसियां के नाम से जाना जाता है। नसिया दिगंबर जैन मंदिर, भगवान जैन आदिनाथ को समर्पित है, जो पहले जैन 'तीर्थंकर' हैं।सोनी जी की नसियां का मुख्य आकर्षण मुख्य कक्ष है, जिसे स्वर्ण नगरी 'भगवान का नगर' कहा जाता है।

अजमेर जैन मंदिर  (Ajmer Jain Temple)

इतिहास

अजमेर जैन मंदिर  (Ajmer Jain Temple) का निर्माण धनी जैन व्यापारियों का एक प्रयास था जो जैन मंदिर में एक वास्तुशिल्प चमत्कार का निर्माण करना चाहते थे। 1864 ईसवी में शुरू हुआ निर्माण पूरा होने में 31 साल लग गए‌ ।1895 में जैन मंदिर आम जनता के लिए खोला गया था। इस मंदिर का प्राचीन नाम सिद्धकुट चैत्यालय है। लाल रेत के पत्थर से बने इस मंदिर को लाल मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। 

नसिया मंदिर भगवान ऋषभदेव को समर्पित है जो पहले जैन तीर्थंकर हैं 1865 ईस्वी में सेठ मूलचंद सोनी द्वारा निर्मित मंदिर जैन धर्म के दिगंबर संप्रदाय से संबंधित है।1895 में स्वर्ण नगरी को मंदिर में शामिल करने के बाद इसे लोकप्रिय रूप से सोने का मंदिर या सोनी मंदिर कहा जाने लगा, जिसमें स्वर्ण संरचना के साथ-साथ परिवार का नाम भी शामिल है।

अजमेर जैन मंदिर  (Ajmer Jain Temple)

वास्तु कला

यह जैन मंदिर विश्व की सबसे आश्चर्यजनक वास्तु कला कृतियों में से एक है। मंदिर का निर्माण करौली से लाए गए लाल पत्थर से किया गया है। इसमें एक विशाल प्रवेश द्वार है, जिसे गोपुरम भी कहा जाता है। मंदिर दो मंजिला संरचना है, जिसे दो भागों में विभाजित किया गया है। मंदिर का एक हिस्सा पूजा क्षेत्र है, जिसमें भगवान आदिनाथ या 'ऋषभदेव' की मूर्तियां स्थापित है जबकि दूसरे हिस्से में एक संग्रहालय और एक हाल शामिल है। संग्रहालय के इंटीरियर में भगवान आदिनाथ के जीवन के पांच चरणों (पंचकल्याणक) को दर्शाया गया है।भगवान ऋषभदेव के जीवन के पांचों चरणों (जन्म से लेकर के उनके निर्वाण तक) को दर्शाने के लिए लकड़ी की अद्भुत कलाकारी और उस पर सोने का आवरण चढ़ाया गया है।यह मंदिर समृद्ध दक्षिण वास्तुकला तकनीक का एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करता है।मंदिर के भीतरी कक्ष के छत को लटकते हुए चांदी की गेंदों से सजाया गया है । इंटीरियर को बेल्जियम के स्टेंन ग्लास, मिनरल कलर पेंटिंग, सर स्टेंन ग्लास वर्क से सजाया गया है। परिसर के बीच में एक 82 फुट ऊंचा स्तंभ खड़ा है जिसे मान स्तंभ कहा जाता है यह सफेद संगमरमर के स्तंभ पर उत्कीर्ण जैन तीर्थंकरों के चित्र के साथ कलात्मक तरीके से डिजाइन किया गया है। इसका निर्माण सेठ भागचंद सोनी ने करवाया था।

अजमेर जैन मंदिर  (Ajmer Jain Temple)

इस संग्रहालय को स्वर्ण नगरी हाल कहा जाता है, जो जैन धर्म के संस्करण में ब्रह्मांड की सबसे आश्चर्यजनक स्थापत्य रचनाओं में से एक है। जिसमें देश के प्रत्येक जैन मंदिरों की सोने की प्लेट की प्रतिकृतियां भी हैं ‌। जैन पौराणिक कथाओं से चित्रमाला और अयोध्या तथा प्रयाग के प्राचीन शहरों के चित्रण के निर्माण में अनुमानित 1000 किलोग्राम सोने का उपयोग किया गया है। कीमती पत्थरों, सोने और चांदी के काम से घिरे इस स्थान को सोनी जी की नसिया भी कहा जाता है।

English Translate

Ajmer Jain Temple

Ajmer Jain Temple is a grand Jain temple in architectural terms. It is known as Soni ji nasiyan. Nasiya Digambar Jain Temple is dedicated to Lord Jain Adinath, who is the first Jain 'Tirthankara'. The main attraction of Soni's nerves is the main chamber, which is called the Golden City 'City of God'.

अजमेर जैन मंदिर  (Ajmer Jain Temple)

History

The construction of the temple was an attempt by wealthy Jain merchants who wanted to build an architectural marvel in the Jain temple. The construction started in 1864 AD took 31 years to complete. In 1895 the Jain temple was opened to the general public. The ancient name of this temple is Siddhakut Chaitya. This temple made of red sand stone is also known as Lal Mandir.

The Nasiya temple is dedicated to Lord Rishabhdev who is the first Jain Tirthankara.The temple built by Seth Moolchand Soni in 1865 AD belongs to the Digambara sect of Jainism. After incorporating the Swarna Nagari into the temple in 1895 it was popularly called the Gold Temple or Soni. The temple came to be called, which includes the golden structure as well as the family name.

Architectural art

अजमेर जैन मंदिर  (Ajmer Jain Temple)

This Jain temple is one of the most amazing architectural works of the world. The temple is constructed from red stone brought from Karauli. It has a huge entrance gate, also known as Gopuram. The temple is a two-storied structure, divided into two parts. One part of the temple is a worship area, with statues of Lord Adinath or 'Rishabhdev' installed, while the other part includes a museum and a hall. The interior of the museum depicts the five stages (Panchakalyanaka) of the life of Lord Adinath. Amazing woodwork and gold plating to depict the five stages (from birth to his nirvana) of the life of Lord Rishabhdev. The temple represents a fine example of rich South architectural technique. The roof of the inner chamber of the temple is decorated with hanging silver balls. The interior is decorated with Belgian sten glass, mineral color painting, Sir Sten glass work. In the center of the complex stands an 82-foot high pillar called Maan Pillar. It is artfully designed with a portrait of Jain Tirthankaras engraved on a white marble pillar. It was built by Seth Bhagchand Soni.

अजमेर जैन मंदिर  (Ajmer Jain Temple)

The museum is called Swarn Nagri Hall, which is one of the most amazing architectural creations of the universe in the Jainism version. Which also has gold plate replicas of each of the Jain temples in the country. An estimated 1000 kg of gold has been used in the creation of the panorama from Jain mythology and the depiction of the ancient cities of Ayodhya and Prayag. Surrounded by precious stones, gold and silver work, this place is also known as Soni ji's Nasiya.

अजमेर जैन मंदिर  (Ajmer Jain Temple)

चेरिमोया ~ शरीफा ~ सीताफल ~ Custard Apple

 चेरिमोया /शरीफा /सीताफल /Custard Apple/Sitafal

आज एक और फल की चर्चा करते हैं, जो स्वास्थ्य का खजाना है और पौष्टिकता से भरपूर है। तो आज आप सभी से शरीफा (Custard Apple) के विषय में चर्चा करेंगे। बचपन में तो सभी ने शरीफा (Custard Apple) का सेवन किया होगा। आज के समय में शरीफा (Custard Apple) फल की लोकप्रियता थोड़ी कम हो गई है। बहुत लोगों को इसकी जानकारी भी नहीं होगी। इसके कई नाम है- कोई इसे शरीफा के नाम से जानता है तो कोई सीताफल कुछ जगहों पर इसे चेरिमोया कहा जाता है।

चेरिमोया /शरीफा /सीताफल /Custard Apple

जानते हैं शरीफा के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुणों के बारे में 

शरीफा एक अनोखा फल है, जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। इस फल को कस्टर्ड एप्पल के नाम से भी जाना जाता है। यह फल हरे रंग का होता है और बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक भी है। कस्टर्ड एप्पल में फाइबर, विटामिन और खनिजों की भरपूर मात्रा है। यह अनोखा फल हमारी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।

शरीफा के औषधीय गुण, फायदे और नुकसान

चेरिमोया /शरीफा /सीताफल /Custard Apple

#  इम्यूनिटी बढ़ाने में

कस्टर्ड एप्पल अर्थात शरीफा में विटामिन सी की काफी मात्रा पाई जाती है। यह इम्यून सिस्टम के लिए बहुत अच्छा है। यह हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को मजबूत बनाता है और बीमारियों से लड़ने की प्राकृतिक क्षमता को बढ़ाता है।

#  हाई ब्लड प्रेशर

अगर किसी को उच्च रक्तचाप की समस्या है, तो हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। शरीफा पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है और यह दोनों रक्त वाहिकाओं के फैलाव को बढ़ावा देते हैं और उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।

#  बालों और त्वचा के लिए

शरीफा अर्थात सीताफल त्वचा और बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। सीताफल विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो उत्तकों के पुनर्निर्माण में सहायक होता है और सेल संरचना की रक्षा करता है, जिससे त्वचा की चमक और नमी बनी रहती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा में होने वाली क्षति को रोकता है और बुढ़ापे के लक्षणों से त्वचा को बचाता है। यह झुर्रियों को कम करता है जिससे त्वचा युवा बनी रहती है। यह त्वचा के लचीलापन को बेहतर बनाता है और बालों को मजबूत बनाता है।

#  पेट स्वास्थ्य के लिए

शरीफा में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर दोनों भरपूर मात्रा में होते हैं। रेशेदार खाद्य पदार्थ आंत के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं। शरीफा के सेवन से हमारा पाचन तंत्र सुचारू रूप से कार्य करता है।

चेरिमोया /शरीफा /सीताफल /Custard Apple

#  अस्थमा में

 श्वसन समस्या में भी सीताफल कारगर है। सीताफल में विटामिन बी6 होता है, जो सूजन को कम करता है। यह अस्थमा के रोगियों या उनके संक्रमण को कम करने में सहायक है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो वायु मार्ग संक्रमण और समस्याओं को रोकने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली में सहायक होते हैं।

#  कम वजन वालों के लिए

ज्यादातर लोग अधिक वजन की समस्या से परेशान हैं। साथ ही बहुत लोग इसलिए भी परेशान है कि उनका वजन ही नहीं बढ़ता। अंडरवेट की समस्या में सीताफल मदद कर सकता है। कम वजन होने का एक कारण यह भी होता है कि शरीर को जितनी ऊर्जा प्राप्त होती है, उससे कहीं ज्यादा खर्च हो जाती है। सीताफल को एक बेहतर ऊर्जा स्रोत वाले फल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, जो वजन बढ़ाने में सहायक है।

#  कोलेस्ट्रोल कम करने में

कोलेस्ट्रोल के स्तर में अनावश्यक रूप से बढ़ोतरी होने पर यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। शरीफा में नियासिन विटामिन होता है, जिसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल स्तर संतुलित रहता है, जिससे, हृदय रोग, स्ट्रोक और हार्ट अटैक से बचाव में मदद मिलती है।

#  एनीमिया में

एनीमिया की समस्या में शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है, जिससे शरीर के सभी हिस्सों में खून के साथ ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा पहुंचने में परेशानी होती है। ऐसे में फोलेट की कमी और एनीमिया के समस्या से बचने के लिए फोलेट युक्त सीताफल का सेवन लाभकारी होता है। सीता फल में विटामिन सी भी होता है, जो आयरन के अवशोषण में मदद करता है। अतः अन्य खाद्य पदार्थों के साथ डाइट में सीताफल का सेवन नियमित रूप से करने पर यह एनीमिया की समस्या को दूर करने में सहायक हो सकता है।

#  गर्भावस्था में

सीताफल में फोलेट की उच्च मात्रा होती है, जो गर्भावस्था के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करती है। गर्भावस्था के दौरान शरीफा का सेवन गर्भ स्राव की संभावना को कम करता है।

सीताफल के पौष्टिक तत्व (Nutritional value of Custard Apple)

चेरिमोया /शरीफा /सीताफल /Custard Apple

सीताफल के नुकसान

* इसके बीज विषाक्त होते हैं। अतः इसके बीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

* अत्यधिक मात्रा में सेवन से अपच हो सकती है।


English Translate

Custard Apple

Today we discuss another fruit, which is a treasure of health and full of nutrition. So today we will discuss about Custard Apple with you all. In childhood, everyone must have consumed Custard Apple. Today, the popularity of Custard Apple fruit has reduced slightly. Many people will not even know about it. It has many names - some know it by the name of Sharifa, while some Sitaphal is called Cherimoya in some places.

चेरिमोया /शरीफा /सीताफल /Custard Apple

Know about the benefits, disadvantages, uses and medicinal properties of custard apple

Custard apple is a unique fruit, which provides many health benefits. This fruit is also known as custard apple. This fruit is green in color and is very tasty and nutritious as well. Custard apple has a plentiful amount of fiber, vitamins and minerals. This unique fruit also enhances our immunity.

Medicinal properties, advantages and disadvantages of custard apple

#  Increasing Immunity

Custard apple, ie custard apple, contains a lot of vitamin C. This is very good for the immune system. It strengthens our body's immune response and enhances the natural ability to fight against diseases.


#  High Blood Pressure

If someone has high blood pressure, there is an increased risk of heart disease and stroke. Custard apple is rich in nutrients, which helps control blood pressure. It contains potassium and magnesium and both promote dilation of blood vessels and help in controlling high blood pressure.


# For Hair and Skin

Sharifa means sitaphal is also very good for skin and hair. Sitaphal is rich in vitamin A and antioxidants, which aids in the regeneration of tissues and protects cell structure, thereby retaining the skin's shine and moisture. The antioxidants present in it prevent skin damage and protect the skin from the signs of aging. It reduces wrinkles, which keeps the skin young. It improves the flexibility of the skin and makes the hair stronger.


# For Stomach Health

Custard apple is rich in both soluble and insoluble fiber. Fibrous foods are very good for intestinal health. Consumption of custard apple makes our digestive system work smoothly.


# In Asthma

 Sitaphal is also effective in respiratory problems. Sitaphal contains vitamin B6, which reduces inflammation. It is helpful in reducing asthma patients or their infection. It contains antioxidants, which help the immune system to prevent airway infections and problems.

चेरिमोया /शरीफा /सीताफल /Custard Apple

# For Underweight People

Most people are troubled by the problem of overweight. Also, many people are also upset because they do not gain weight. Sitaphal can help with underweight problems. One reason for being underweight is that much more energy is spent by the body. Sitaphal can be used as a fruit with a better energy source, which is helpful in weight gain.


# Reducing Cholesterol

This is harmful to health if the level of cholesterol is increased unnecessarily. Custard apple contains niacin vitamins, the intake of which keeps the cholesterol level balanced, which, in turn, helps prevent heart disease, stroke and heart attack.


#  In Anemia

In the problem of anemia, there is a lack of red blood cells in the body, due to which there is difficulty in reaching sufficient amount of oxygen with the blood in all parts of the body. In such a situation, taking folate-containing citaphal is beneficial to avoid the problem of folate deficiency and anemia. Sita fruit also contains vitamin C, which helps in the absorption of iron. Therefore, if you consume sitaphal in the diet regularly along with other foods, it can be helpful in alleviating the problem of anemia.


# In Pregnancy

Sitaphal contains high amounts of folate, which helps to promote pregnancy health. Consumption of custard apple during pregnancy reduces the possibility of miscarriage.


Side Effects of  Custard Apple

* Its seeds are toxic. Therefore, its seeds should not be consumed.

* Excessive intake may cause indigestion.

चेरिमोया /शरीफा /सीताफल /Custard Apple

Benefits of Custard Apple

Custard Apple

Custard Apple for Immunity

Health benefits of Custard Apple

Custard Apple ke fayde

सीताफल के पौष्टिक तत्व


Sunday | इतवार

 

इतवार (Sunday)

इतवार (Sunday)

❤️❤️एक दिमाग वाला दिल
मुझे भी दे दे खुदा..
ये दिल वाला दिल सिर्फ
तकलीफ ही देता है..❤️❤️

कोई अर्थ नहीं 

नित जीवन के संपर्षों से 
जब टूट चुका हो अन्तर्मन, 
तब सुख के मिले समन्दर का 
रह जाता कोई अर्थ नहीं । 

जब फसल सूख कर जल के बिन
तिनका -तिनका बन गिर जाये, 
फिर होने वाली वर्षा का 
रह जाता कोई अर्थ नहीं । 

सम्बन्ध कोई भी हों लेकिन
यदि दुःख में साथ न दें अपना, 
फिर सुख में उन सम्बन्धों का
रह जाता कोई अर्थ नहीं ।

छोटी-छोटी खुशियों के क्षण 
निकले जाते हैं रोज जहाँ, 
फिर सुख की नित्य प्रतीक्षा का 
रह जाता कोई अर्थ नहीं । 

मन कटुवाणी से आहत हो 
भीतर तक छलनी हो जाये, 
फिर बाद कहे प्रिय वचनों का
रह जाता कोई अर्थ नहीं । 

सुख-साधन चाहे जितने हों
पर काया रोगों का घर हो,
फिर उन अगनित सुविधाओं का 
रह जाता कोई अर्थ नहीं ।

- राष्ट्रकवि श्री रामधारी सिंह दिनकर 


Sunday | इतवार

🍁🍁समुंद्र को घमंड था कि
 वह पूरी दुनिया को डूबा
 सकता है, इतने में एक तेल 
की बूंद आई और उस पर
 तैर कर निकल गई...🍁🍁

दैत्य का संदूक ( Daitya Ka Sandook)

दैत्य का संदूक दैत्य का संदूक ( Daitya Ka Sandook)

हिमालय की तराई में एक समय एक बौद्ध साधु रहते थे। उनके उपदेश सुनने एक दबंग दुष्ट (दैत्य) भी आता था। किंतु दबंग दुष्ट अपनी दानवी (दमन करने की प्रवृत्ति) के कारण राहगीरों को लूटता था और उन्हें मारता था। एक बार उसने काशी के एक धनी सेठ की पुत्री और उसके अनुचरों की सवारी पर आक्रमण कर दिया। दैत्य को देखते ही उस कन्या के सारे अनुचर अपने अस्त्र-शस्त्र छोड़कर भाग खड़े हुए। सेठ की कन्या को देखकर दैत्य उसपर मुग्ध हो गया और उसने उसकी हत्या ना कर उसके साथ ब्याह रचाया। इस डर से कि वह सुंदर कन्या कहीं भाग ना जाए, वह उसे एक संदूक में बंद कर देता था। एक दिन वह दैत्य साधु से मिलने जा रहा था, तभी उसकी नजर एक सुंदर झील पर पड़ी। गर्मी बहुत थी, इसलिए वह झील के पास आया और उसने अपने साथ लिया हुआ संदूक बाहर निकाला। फिर संदूक को खोलकर कन्या को बाहर निकाला और उसे जलाशय में अपने हाथों से स्नान कराया। उसके बाद वह स्वयं जलाशय में स्नान करने लगा।

मुक्त हो कन्या जलाशय के किनारे विचरण करने लगी। तभी कन्या की नजर एक नवयुवक पर पड़ी जो एक जादूगर भी था। अत्यंत सुंदर युवक को देखकर कन्या ने उसे इशारे से अपने पास बुलाया। फिर उसे उस संदूक में बैठने को कहा। युवक जब वहां बैठ गया तब वह उसे अपने लिबास से ढक कर स्वयं उसके ऊपर जा बैठी। 

नहा कर दैत्य जब लौटा तो उसने संदूक को बंद कर दिया। जब दैत्य साधु के आश्रम में पहुंचा तो, साधु ने उसका स्वागत करते हुए कहा आप तीनों का स्वागत है। दैत्य साधु की बात सुन चौक गया, क्योंकि वह नहीं जानता था कि कन्या और उसके अतिरिक्त भी वहां कोई तीसरा उसके साथ था।

साधु की बात सुनते ही उसने संदूक को बाहर निकाला। जैसे ही दत्त ने संदूक को खोला, युवक ने उसपर प्रहार करना चाहा। पर वह अपनी तलवार म्यान से पूरी तरह खींच नहीं पाया था। अगर कुछ क्षणों का विलंब हुआ होता तो वह निश्चित रूप से दैत्य का पेट फाड़ देता। फिर दैत्य को देख युवक भाग खड़ा हुआ।

साधु के वचन एवं ज्ञान को सुनने के कारण दैत्य की जान बच गई थी। इसलिए उसने साधु का धन्यवाद किया। साधु ने तब उसे शीलवान बनने की शिक्षा दी और उस कन्या को भी मुक्त करने का परामर्श दिया। उस दिन के बाद से दैत्य शीलव्रती बन गया और उसने कन्या को भी मुक्त कर दिया।


English Translate


Monster Box

दैत्य का संदूक ( Daitya Ka Sandook)

A Buddhist monk once lived in the foothills of the Himalayas. A domineering rogue (demon) also used to listen to his sermons. But the domineering rogue looted and killed passers-by due to his demonic (tendency to oppress). Once he attacked the ride of the daughter of a wealthy Seth of Kashi and his servants. On seeing the monster, all the followers of that girl left their weapons and ran away. Upon seeing Seth's daughter, the monster was enchanted by him and he did not kill her and married her. Fearing that the beautiful girl might run away, he locked her in a box. One day he was going to meet the demon monk, when he saw his eyes on a beautiful lake. The heat was too much, so he came to the lake and took out the chest he had taken with him. Then, opening the chest, took out the girl and bathed her in the reservoir with her hands. After that he himself took a bath in the reservoir.

Freed, the girl started wandering on the banks of the reservoir. Then the girl's eye was on a young man who was also a magician. Seeing the very handsome young man, the girl beckoned him to her. Then he was asked to sit in the box. When the young man sat there, she covered it with her dress and sat on it herself.

When the monster returned after taking a bath, he closed the box. When the monster reached the monk's ashram, the monk welcomed him and said that all three of you are welcome. The monster listened to the monk, because he did not know that there was a third with him, besides the girl and him.

As soon as he heard the monk, he took out the box. As soon as Dutt opened the box, the young man tried to attack him. But he could not pull his sword completely out of the sheath. If there had been a delay of a few moments, he would have surely torn the stomach of the monster. Then the young man ran away looking at the monster.

The monster's life was saved due to hearing the words and knowledge of the monk. So he thanked the monk. The monk then taught her to become Sheelwan and advised to free the girl as well. From that day onwards, the monster became piety and she also freed the girl.