Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

गुरु नानक जयंती 2023 || Guru Nanak Jayanti 2023

गुरु नानक जयंती 2023

गुरु नानक देव जयंती हर साल कार्तिक पूर्णिमा को ही मनाई जाती है। गुरु नानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सिख धर्म के लोग गुरुद्वारे जाकर गुरुग्रंथ साहिब का पाठ करते हैं।

गुरु नानक जयंती 2023

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को गुरु नानक जी का जन्म हुआ था। उनका जन्म सन् 1469 में पंजाब प्रांत के तलवंडी में हुआ था, जो कि अब पाकिस्तान में है। नानक जी के जन्म स्थान को अब ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है। सिख समुदाय के लोगों के लिए यह स्थान काफी पवित्र माना जाता है। गुरु नानक जी ने ही सिख धर्म की स्थापना की थी। इसलिए वे सिखों के पहले गुरु माने जाते हैं। नानक जी ने ही पवित्र शब्द 'इक ओंकार' को लिखा था। सिखों के लिए इस गुरुवाणी का काफी अधिक महत्व है।

गुरु नानक जयंती केवल एक दिन के लिए नहीं बल्कि यह पर्व तीन दिन चलता है। जिसमें गुरुद्वारों में अखंड पाठ का आयोजन किया जाता है। इस दौरान सिख समुदाय की आध्यात्मिक पुस्तक (श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी) का लगातार 48 घंटे तक पाठ किया जाता है। गुरु नानक जी के जन्मदिन से एक दिन पहले नगर कीर्तन जुलूस निकाला जाता है।

Guru Nanak Jayanti 2023

इस साल गुरु नानक जयंती 27 नवंबर को (आज) मनाई जा रही है। गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर देशभर के सभी गुरुद्वारों में खास रौनक देखने को मिलती है। इस दिन गुरुद्वारे को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया जाता है। इसके साथ ही कीर्तन, पाठ का आयोजन किया जाता है और प्रभात फेरियां भी निकाली जाती है। गुरु नानक जयंती को गुरु पूरब और प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है।              

गुरु नानक जी ने अपना जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने जात-पात मिटाने के लिए और लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए उपदेश दिए थे। नानक जी ने समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाने का कार्य किया थी, इसी वजह से गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है।

गुरु नानक जयंती 2023 || Guru Nanak Jayanti 2023

गुरु नानक गुरु वाणी-
इक ओंकार सतनाम करता पुरख
अकाल मूरत
अजूनी सभम
गुरु परसाद जप आड़ सच जुगाड़ सच
है भी सच नानक होसे भी सच
सोचे सोच न हो वे
जो सोची लाख वार
छुपे छुप न होवै
जे लाइ हर लख्ता
रउखिया पुख न उतरी
जे बनना पूरिया पार
सहास्यांपा लाख वह है
ता एक न चले नाल
के वे सच यारा होइ ऐ
के वे कूड़े टूटते पाल
हुकुम रजाई चलना नानक लिखिए नाल

7 comments:

  1. गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं ।

    💐🙏

    ReplyDelete
  2. 🌕 कार्तिक पूर्णिमा 🚩 देव दीपावली
    🪯 गुरु नानक जयंती के पावन पर्वों की
    आत्मिक बधाई!
    🪷🪷🪷🙏🏻🙏🏻🙏🏻

    ReplyDelete
  3. वाहेगुरु

    ReplyDelete
  4. Happy gurupurb

    ReplyDelete
  5. 🙏🙏💐💐सुप्रभात 🕉️
    🚩सतनाम श्री वाहेगुरु जी 🚩
    🚩जय जय श्री राम 🚩
    🙏आप का दिन मंगलमय हो 🙏
    🙏आपको देव दिवाली, कार्तिक पूर्णिमा एवं श्री गुरु नानक देव महाराज जी के प्रकाश पर्व पर बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनायें🙏
    🚩सतनाम श्री वाहेगुरु जी 🚩

    ReplyDelete