Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

गुजरात || Gujarat ||

गुजरात एक नज़र में

आज हम बात करने जा रहे हैं, गुजरात की। बैसे गुजरात को हर इंसान बहुत बेहतर जानता है। हमारे तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री नरेंद दामोदर दास मोदी एवं गृहमंत्री श्री अमित शाह जी गुजरात से ही हैं। 

गुजरात एक नज़र में

गुजरात का इतिहास एक नज़र में

यूं तो गुजरात का इतिहास सदियों पहले पाषाण युग के समय से है, जिसमें चोल, कोलिक और कांस्य युग के बस्तियों जैसे सिंधु घाटी सभ्यता का विकास हुआ। गुजरात प्रदेश के पश्चिम में विशाल सागर तट है, इस तट पर आकर जो लोग बसे उनके आदिपुरुष अफ्रीका के पूर्वी किनारे से आए होंगे, ऐसा अनुमान किया जाता है। गुजरात धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है। यह 12 जोतिर्लिंग में से एक जोतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर के रूप में स्थापित है। भगवान द्वारकाधीश का मंदिर भी गुजरात में द्वारकापुरी में बना हुआ है। जब हिमालय का सृजन हुआ, उस दौरान भारत के पश्चिमी भाग से अफ्रीका का भू-खंड अलग हो गया। इस भौगोलिक नवसृजन की प्रक्रिया को ध्यान में रखा जाए तो इस संभावना को नकारा नहीं जा सकता कि आदिमानव समूह, जो अफ्रीका में बसता था, और वही वर्तमान सौराष्ट्र कहे जाने वाले भू-भाग में भी बसा हुआ था। नक्शे को ध्यान से देखने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि ये दोनों भू-खंड एक दूसरे से अलग हुए हैं और उनके बीच का भाग अरब सागर बना है। 

गुजरात एक नज़र में

गुजरात के प्राचीन मंदिर एक नज़र में

सोमनाथ मंदिर: भारत के सबसे पुराने मंदिरों में से एक और 12 ज्योतिर्लिंगों में से सबसे महत्वपूर्ण सोमनाथ मंदिर गुजरात के पश्चिमी तट पर सौराष्ट्र में वेरावत के प्राचीन शहर के पास है जो आस्था का प्रतीक है। इसी क्रम में द्वारकाधीश मंदिर भारत के चार धामों में से एक, हिंदू तीर्थयात्रियों के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है। द्वारका भगवान विष्णु के अवतार द्वारा शासित शहर था। भगवान कृष्ण को समर्पित कुछ सबसे शानदार हिंदू मंदिरों में एक द्वारकाधीश भी है।द्वारका का धार्मिक केंद्र अहमदाबाद से 441 किमी दूर है।

उसके बाद गुजरात का अंबाजी मंदिर भी प्रसिद्ध है जो कि गुजरात में एक प्रमुख पवित्र स्थान है और मंदिर देवी अम्बा और भगवान कृष्ण से जुड़ा हुआ है। अंबाजी मंदिर सबसे लोकप्रिय हिंदू तीर्थ स्थलों में से एक है। यह खूबसूरत मंदिर अहमदाबाद से 179 km दूर है ।

अक्षरधाम मंदिर भारत और दुनिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिरों में से एक है जो गुजरात की राजधानी गांधीनगर में स्थित है। भगवान स्वामीनारायण मंदिर के अंदर पूजे जाने वाले प्राथमिक देवता हैं।

गुजरात के प्राचीन मंदिर एक नज़र में

व्यवसाय की दृष्टिकोण से गुजरात एक नज़र

गुजरात एक मात्र राज्य है, जो 100 जिला मुख्यालय में 5G सेवाएं देता है। गुजरात राज्य का एक शहर सूरत कपड़ा व्यवसाय में सबसे आगे बना हुआ है। सबसे अच्छे सस्ते कपड़ों का जब भी जिक्र आता है। हर भरतीय के जेहन में सब्प्रथम सूरत ही उतरता है। भारतवर्ष का औद्योगिक राज्य माना जाने वाला गुजरात देश के कुल औद्योगिक उत्पादन के 19.8 प्रतिशत उत्पादन का हिस्सेदार है। गाँधीनगर इस राज्य की राजधानी है, जबकि अहमदाबाद यहाँ कि व्यावसायिक राजधानी मानी जाती है। इतना ही नहीं, विश्व का सबसे बड़ा जहाज बनाने का कारखाना भी गुजरात के आलंग जिले में स्थित है। साथ ही रिलायंस समूह का मूल भी इस राज्य से जुड़ा हुआ है। साथ ही अमूल का नाम भी इसी राज्य से जुड़ा है, जिसने यहाँ पर दुग्धोत्पादन को नई दिशा दी।

13 comments:

  1. गुजरात में विधान सभा चुनाव भी हो रहे हैं। धार्मिक,आध्यात्मिक,व्यापारिक और राजनैतिक दृष्टि से गुजरात, देश का एक महत्वपूर्ण राज्य है।

    ReplyDelete
  2. पवन कुमारNovember 30, 2022 at 10:18 AM

    धार्मिक ,आध्यत्मिक और व्यवसायिक दृष्टिकोण
    से गुजरात तो काफी आगे है साथ ही राजनीति
    दृष्टिकोण से भी काफी अहम स्थान है । इस
    पवित्र भूमि पर महात्मा गांधी,लौह पुरूष सरदार
    बल्लभ भाई पटेल और अभी के प्रधानमंत्री तथा
    गृहमंत्री की कर्म भूमि भी है।
    आपने ऐसे पवित्र भूमि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की इसके लिये आपका
    आभार🌹🙏

    ReplyDelete
  3. धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर है सनातन धर्म की✌🏻

    ReplyDelete
  4. जय हो बाबा जी की

    ReplyDelete
  5. जय जय गर्वी गुजरात 🙏🏻🙏🏻 वाह रूपा जी बहुत ही अच्छी जानकारी है

    ReplyDelete
  6. Jai amba ji,Jai bole baba.🙏

    ReplyDelete

  7. औद्योगिक एवम धार्मिक नगरी का स्थल गुजरात
    एक अद्भुत राज्य है।




    ReplyDelete