Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

भारत देश के बाहर दिवाली का त्यौहार

भारत देश के बाहर दिवाली का त्यौहार 

दीवाली हर्षोल्लास के साथ मना ली गयी है। अभी सब लोग उसकी सुखद यादों को सहेजने में लगे हैं। दीवाली विश्व के कई देशों में मनाई जाती है।दुनिया के इन देशों में भारत की तरह ही मनाई जाती है दीपावली।

भारत देश के बाहर दिवाली का त्यौहार

  भारत में दीपावली का महत्व किसी से छुपा नहीं है। साल के इस सबसे बड़े त्योहार में लोग शोर-शराबे, आतिशबाजी, लाइटिंग और गाजे-बाजे के साथ अंधियारी रात में उजियारा भर देते हैं। इस साल दिवाली की रौनक तो आपको पूरे देश में भी देखने को मिल गयी होगी। यही कारण है कि हर परिवार की अपनी अलग मीठी यादें दिवाली से जुड़ी जाती हैं। इस दिन मिठाइयों का लेन-देन हमारे रिश्तों में और भी मिठास भर देता है। ऐसी यादों के बीच अपनापन लगने लगता है। इन सभी बातों से स्पष्ट है कि दीपावली भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाने वाला त्योहार है।

अभी तक हम सभी ये बात सुनते और समझते आए हैं लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि भारत की ही तरह दुनिया में और भी देश हैं जहां दीपावली पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है ? जी हां, आज हम उन्हीं देशों के बारे में जानेंगे। दुनिया के 7 देश ऐसे हैं जहां भारत की तरह ही दीपावली मनाई जाती है। यह सेलिब्रेशन देखकर किसी भी भारतीय को लगेगा कि वह अपने ही देश यानी भारत में दिवाली सेलिब्रेट कर रहा है। चलिए जानते हैं इन देशों के बारे में....

दिवाली की यह रौनक सिर्फ भारतीय सभ्यता का हिस्सा नहीं है बल्कि ऐसे कई देश हैं जहां दिवाली उसी धूमधाम से मनाई जाती है जिस तरह से भारत में मनाई जाती है।

1. नेपाल

भारत से नजदीकियां होने और अलग-अलग प्रांत के लोग होने के कारण दिवाली नेपाल में भी काफी अच्छी तरह से मनाई जाती है। हालांकि, यहां इसे ‘तिहार’ नाम से जाना जाता है। इस त्योहार को मनाने का तरीका लगभग एक ही जैसा है और नेपाल में ये दूसरा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है।

2. इंडोनेशिया

इंडोनेशिया में भी भारत की तरह ही मंदिर भी हैं और वहां पांडवों के नाम पर ‘पंडावा बीच’ भी बनाया गया है। वैसे इंडोनेशिया में टूरिस्ट प्लेस बाली में अधिकतर हिंदू ही रहते हैं। यहां भी दिवाली पर पब्लिक हॉलिडे मनाया जाता है और लोग एक दूसरे के साथ त्योहार मनाते हैं।

3. मॉरीशस

मॉरीशस में करीब आधी आबादी हिंदुओं की है और यहां भी दिवाली की रौनक देखते ही बनती है। दिवाली पर इतनी तरह की सजावट होती है कि लोग इसे देखकर खुश हो जाते हैं। घरों में दिए जलाना, पटाखे फोड़ना, खुशियां मनाना मॉरीशस में भी बहुत अच्छा माना जाता है।

4. फिजी

फिजी में स्थानीय हिंदू जनसंख्या तो नहीं है, लेकिन वहां भारी मात्रा में हिंदू रहते हैं जिसके कारण वहां पर दिवाली को पब्लिक हॉलिडे मनाया जाता है और इस दिन दिये जलाना, त्योहार मनाना, गिफ्ट्स का आदान-प्रदान करना भी अच्छा माना जाता है।

5. श्रीलंका

दिवाली श्रीलंका में भी बहुत ही खूबसूरत तरीके से मनाई जाती है और यहां पर इस त्योहार की धूम देखते ही बनती है। इस त्योहार पर कई तरह की खुशियां मनाई जाती हैं और दिए जलाने की प्रथा यहां पर भी है। यहां पर दिवाली का त्योहार बुरी आत्माओं से रक्षा के लिए मनाया जाता है।

6. मलेशिया

मलेशिया में इस त्योहार का रूप रंग थोड़ा अलग होता है। मलेशिया में त्योहार को ‘हरी दिवाली’ कहा जाता है और यहां पर भारत की तुलना में अलग तरीके से त्योहार मनाया जाता है। यहां पर तेल से स्नान कर लोग मंदिर जाते हैं। यहां पर पटाखों की बिक्री बैन है और सिर्फ त्योहार को मिठाई, दिया और शुभ समाचारों के साथ मनाया जाता है।

7. सिंगापुर

सिंगापुर में दिवाली के समय बहुत खूबसूरती देखने को मिलेगी। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर सजावट मिलेगी और साथ ही यहां पर कई जगहों पर रंगारंग महोत्सव भी होते हैं। सिंगापुर की दिवाली भी देखने लायक होती है।

12 comments:

  1. निश्चित ही हमारी सनातन संस्कृति की महत्ता किसी परिचय की मोहताज नही है। दीवाली इसका साक्षात उदाहरण है। यह भारत वंशियों की काबिलियत ही है कि विश्व के सबसे ताकतवर देश का राष्ट्रपति भी हर साल व्हाइट हाउस में दीवाली मनाता है। इस बार अयोध्या में रामलीला का मंचन करने भी कई देशों के कलाकार आए।
    जय हो।

    ReplyDelete
  2. श्रीलंका, नेपाल,फिजी,मलेशिया,इंडोनेशिया, मॉरीशस और सिंगापुर में भी हर्ष और उल्लास
    का तेव्हार दीपावली मनाया जाना कितनी खुशी
    की बात है। अब भारतीय संस्कृति और सभ्यता
    को दुनियां के विकसित देशों में सुमार अमेरिका, ब्रिटेन और जापान जैसे देश भी अपनाने लगे है।
    जय हो हमारी सत्य सनातन परम्परा की 🙏🙏

    ReplyDelete
  3. bahut he rochak jankari thq

    ReplyDelete
  4. नमन... भारतीय संस्कृति और परंपराओं को 🙏😍👍🪔🪔🪔

    ReplyDelete
  5. सनातन धर्म ही इकलौता धर्म है बाकी सब सनातन को धूल भी नही 🙏🏻

    ReplyDelete
  6. हमारी सनातन संस्कृति हमेसा विश्व को नया संदेस देती है, हमे हमारी संस्कृति पर गर्व है।

    ReplyDelete
  7. शुभ दीपावली,विश्व के नौ देश बढ़ चढ़ कर दीपावली मनाते हैं।

    ReplyDelete
  8. और अगले वर्ष से white house में भी हर बार मनाई जाया करेगी, इस बार भी मनाई गई ..

    ReplyDelete