Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

रक्षाबंधन का त्यौहार 12 तारीख शुक्रवार को मनाना श्रेष्ठ रहेगा - 12.08.2022

 रक्षाबंधन का त्यौहार 12 तारीख शुक्रवार को मनाना श्रेष्ठ रहेगा

https://rupaaooskiekboond.blogspot.com/2022/08/12-12082022.html

भारतीय धर्म संस्कृति के अनुसार रक्षाबन्धन का त्योहार श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 12 अगस्त शुक्रवार को है। आप सब को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई।

इस वर्ष के प्रारम्भ से ही 11 तारीख और 12 तारीख में दुविधा है। ऐसे में यह लेख शेयर कर रही हूँ। 

इस वर्ष 2022 में रक्षाबंधन का त्यौहार 12 तारीख दिन शुक्रवार को मनाना श्रेष्ठ रहेगा। कारण यह है कि 11 तारीख गुरुवार को पूर्णिमा तिथि प्रातः 09:35 से लगेगी, और उसी समय से भद्रा भी शुरू हो रही है, जो रात्रि में 8:53 तक रहेगी और दुसरे दिन अर्थात 12.08.2022 को प्रातः 7:16 बजे तक पूर्णिमा रहेगी। अतः भद्रा के अंदर में ना ही तो कोई मांगलिक कार्यक्रम होते हैं ना ही रक्षाबंधन का कार्यक्रम हो सकता है। 

इसलिए दूसरे दिन 12 तारीख शुक्रवार को ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाना श्रेष्ठ रहेगा।

यदि कोई व्यक्ति रक्षाबंधन 11 तारीख रात्रि काल को करता है तो कर सकता है। लेकिन रात के 8:53 के पश्चात।उदया तिथि पूर्णिमा 12 अगस्त शुक्रवार को प्रातः 7:15 बजे तक ही है। अतः12 अगस्त शुक्रवार को 7:30 बजे तक रक्षाबंधन का अपने घर में सगुण करके उदया तिथि के हिसाब से दिन भर रक्षाबंधन का कार्य चलता रहेगा।

शास्त्रों में यही कहा गया है कि जो उदया तिथि है, उसी का मान दिन भर रहेगा। अतः मांगलिक कार्य पूरे दिन मानाया जाएगा। इसलिए रक्षाबंधन का त्यौहार एवं श्रावणी कर्म आप लोग 12 तारीख शुक्रवार को ही मनाएं पूरा दिन शुद्ध रहेगा।   

भद्रा में क्यों नहीं बांधी जाती राखी?

रक्षाबंधन पर भद्राकाल में राखी नहीं बांधनी चाहिए। इसके पीछे एक पौराणिक कथा भी है। लंकापति रावण की बहन ने भद्राकाल में ही उनकी कलाई पर राखी बांधी थी और एक वर्ष के अंदर उसका विनाश हो गया था। भद्रा शनिदेव की बहन थी। भद्रा को ब्रह्मा जी से यह श्राप मिला था कि जो भी भद्रा में शुभ या मांगलिक कार्य करेगा, उसका परिणाम अशुभ ही होगा।

सौजन्य से - पंडित जय प्रकाश पांडे

रक्षाबन्धन । Rakshabandhan 2021

14 comments:

  1. 12 अगस्त को सुबह 7.05 तक ही पूर्णिमा तिथि है उसके बाद प्रतिप्रदा लग जायेगी। अतः सुबह 7.05 तक ही राखी बांधने का मुहूर्त है।

    ReplyDelete
  2. बहुत से लोग आज ही रक्षाबंधन का त्योहार मना लिए

    ReplyDelete
  3. सुना है कि भाद्रा का निवास इस बार पृथ्वी के बजाय पताल में है, जो अत्यंत शुभ है।
    एक बात और। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कलाम साहब से उनके पोलिंग एजेंट प्रमोद महाजन ने पूछा, सर! कोई शुभ मुहूर्त आपका नामांकन पत्रभरने का?
    कलाम साहब बोले, मुहूर्त अर्थात किसी भी क्षण की उत्पति का कारण पृथ्वी का सूरज का चक्कर लगाना है। उसके थमते ही इस सृष्टि का नाश! इसलिए जबतक इस पृथ्वी में घूर्णन गति है, हर क्षण, हर मुहूर्त शुभ है।🙏🙏

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपकी प्रतिक्रिया मेरे लिए प्रेरणा है। मेरे पोस्ट पर आपकी उपस्थिति के लिए आपका हार्दिक आभार 🙏🙏
      मैं आपकी बात से सहमत हूं और मेरे लिए हर दिन हर क्षण शुभ है। कलाम जी की मैं बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और उनकी कही हर बात ऊर्जा और प्रेरणा का श्रोत है।

      Delete
  4. Happy Raksha Bandhan रूपा जी
    11} 12 /08/2022 आपको और आपके पूरे परिवार को रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  5. Hamare taraf to kal hi man gya tha...mano to har muhurt shubh na mano to baat aur...pujo to bhagwaan nahi to patthar

    ReplyDelete
  6. आप सबको रक्षा बंधन की बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  7. Very nice

    ReplyDelete