Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

कच्चा नारियल का पानी (Coconut Water)

कच्चा नारियल का पानी

कच्चा नारियल का पानी (Coconut Water)

नारियल (Coconut) के फल का हर हिस्सा ही बहुत उपयोगी होता है। सदियों पहले से समुंद्री तटीय इलाकों में नारियल का उपयोग खाने पीने और सौंदर्य के लिए किया जाता रहा है। नारियल का पानी स्वादिष्ट और पौष्टिक होने के साथ-साथ कई तरह के खनिज और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में भी इसके गुणों के बारे में विस्तार में बताया गया है।

कच्चा नारियल का पानी (Coconut Water)

नारियल पानी के फायदे

नारियल पानी हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। समुद्र तटीय इलाकों में रहने वालों के लिए तो इसकी उपयोगिता और ज्यादा बढ़ जाती है। कई चिकित्सक गर्मियों के मौसम में नियमित रूप से नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं।

प्यास बुझाने में

अगर बहुत तेज प्यास लगी है और पानी पीने से नहीं बुझ रही है तो ऐसे में नारियल पानी का सेवन करें नारियल पानी प्यास बुझाने में उपयोगी है। शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होने पर भी नारियल पानी पीना फायदेमंद होता है।

शरीर में जरूरी खनिज लवणों की कमी दूर करने में

कई बार डायरिया या दस्त होने से शरीर में जरूरी खनिज लवणों (इलेक्ट्रोलाइट्स) की बहुत कमी हो जाती है, जिनकी आपूर्ति ना होने पर समस्या और बढ़ने का खतरा रहता है। कच्चे नारियल का पानी इन खनिज लवणों से भरपूर होता है। इसलिए इस स्थिति में नारियल पानी पीना लाभकारी होता है। यह शरीर में पानी की कमी दूर करके खनिज लवणों की आपूर्ति करता है।

शरीर को ठंडक पहुंचाने में

नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है। आयुर्वेद में भी इसके शीतल गुणों के बारे में बताया गया है। इसलिए गर्मी के दिनों में इसे पीने से सेहत ठीक रहता है। यह शरीर और पेट की गर्मी को शांत करती है और शरीर को ठंडक पहुंचाती है।

इम्यूनिटी तथा शारीरिक शक्ति के लिए

कच्चा नारियल का पानी (Coconut Water)

आयुर्वेद में नारियल पानी के बलदायक गुणों के बारे में व्याख्या मिलता है, जिसके अनुसार नियमित रूप से नारियल पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और साथ ही शारीरिक शक्ति भी बढ़ती है। इसलिए शारीरिक रूप से कमजोर लोगों को नियमित रूप से थोड़ी मात्रा में नारियल पानी का सेवन करना चाहिए।

पाचन तंत्र के लिए

आयुर्वेद में पाचकअग्नि कमजोर है तो इसका मतलब है कि पेट से जुड़ी कई तरह की बीमारियों को बढ़ावा देना। इसलिए अपने खानपान में उन चीजों को शामिल करें जो पाचक अग्नि को बढ़ाते हैं ऐसे में नारियल पानी काफी उपयोगी हो सकता है। इसके नियमित सेवन से पाचकअग्नि बढ़ती है और पेट से जुड़ी कई बीमारियों से बचाव होता है।

लीवर की गर्मी दूर करने में

कच्चा नारियल का पानी (Coconut Water)

लीवर हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। अक्सर गलत खान पान और कुछ अन्य कारणों की वजह से लिवर की गर्मी और उसमें सूजन बढ़ जाती है, जिससे कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में नारियल पानी पीते हैं तो यह लिवर की गर्मी को दूर कर पेट में सूजन पाचन खराब होने जैसे लक्षणों से आराम दिलाता है।

किडनी की सूजन में

किडनी में सूजन होने पर कच्चे नारियल का पानी पीने से सूजन कम होती है।

माइग्रेन के दर्द में

कच्चे नारियल का पानी माइग्रेन में होने वाले सिर दर्द से भी आराम दिलाता है नारियल के पानी को 12 बूंद नाक में डालने से माइग्रेन का दर्द कम होता है।

चेहरे की चमक के लिए

चेहरे पर यदि बार-बार मुंहासे, दाग - धब्बे निकलते हैं, तो नारियल पानी से नियमित रूप से चेहरा धोने पर मुंहासे और झाइयां कम होती हैं और चेहरे की चमक बढ़ती है।

वात और पित्त को संतुलित करने में

कच्चे नारियल का पानी शरीर में वात एवं पितृ दोष की अनियमितता को संतुलित करता है तथा वात और पित्त के असंतुलन से होने वाले रोगों को दूर करता है।

नारियल पानी कब पीना चाहिए?

नारियल पानी का सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है, लेकिन गर्मियों के मौसम में इसका सेवन ज्यादा लाभकारी माना जाता है। अधिकांश लोग गर्मियों के दिनों में अपनी प्यास बुझाने के लिए कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, कोल्ड ड्रिंक्स आदि का सेवन करते हैं। यह केमिकल युक्त चीजें सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। इसकी बजायग गर्मियों में नारियल पानी का सेवन करें तो इससे प्यास भी आसानी से बुझेगी और कई तरह की हानिकारक बीमारियों से बचाव भी होगा। छोटे बच्चों को किसी भी हाल में कोल्ड ड्रिंक्स ना पीने दे, बल्कि उन्हें नारियल पानी पीने की आदत डालें।

18 comments:

  1. Barish ki halki fuhar #sadak ka kinara #nariyal pani #aur... lucknow me to nariyal pani her sadak par mil raha..

    ReplyDelete
  2. उपयोगी जानकारी

    ReplyDelete
  3. जानकारी की पाठशाला है आप रूपा जी

    ReplyDelete
  4. नारियल पानी का प्रचलन इधर के कुछ वर्षों में बहुत बढ़ गया है।आज इसके फायदे भी जान लिए।
    बढ़िया जानकारी

    ReplyDelete
  5. उपयोगी जानकारी

    ReplyDelete
  6. अच्छी जानकारी 👍👍👌👌

    ReplyDelete