Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

Ayurveda : The Synthesis of Yoga and Natural Remedies - 94 - अंगूर (Angoor) ~ Grapes

 अंगूर (Angoor) ~ Grapes

Ayurveda : The Synthesis of Yoga and Natural Remedies - 94 - अंगूर (Angoor) ~ Grapes

अभी अंगूर (Angoor) (Grapes) का मौसम चल रहा है। अंगूर (Angoor) (Grapes) से सभी वाकिफ हैं। अंगूर (Angoor) (Grapes) में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर, मैग्निशियम, साइट्रिक एसिड और विटामिन C व E पाई जाती है। इसका स्वाद लगभग सभी उम्र के लोगों को पसंद आता है। मीठे रसीले फलों में शामिल अंगूर (Angoor) (Grapes)  एक ऐसा फल है, जो खाने में सुविधाजनक होने के साथ-साथ पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। हरे, काले और लाल रंग में मिलने वाले अंगूर (Angoor) (Grapes) के दानों में ना तो गुठली होती है और ना ही कड़ा छिलका। फल के तौर पर खाने के साथ - साथ ही अंगूर (Angoor) (Grapes) का उपयोग किशमिश, मुनक्का, जूस, जैम और जेली के रूप में भी किया जाता है। 

Ayurveda : The Synthesis of Yoga and Natural Remedies - 94 - अंगूर (Angoor) ~ Grapes

बाजार में आमतौर पर दो तरह के अंगूर मिलते हैं - हल्के हरे रंग के और काले रंग के। खास तौर पर काला अंगूर ज्यादा फायदेमंद होता है। अंगूर के कुछ प्रकारों में बीज पाए जाते हैं और कुछ में बीज नहीं होते हैं। जिन अंगूरों से वाइन बनाई जाती है, आम तौर पर उन्हें खाने के लिए उपयोग नहीं किया जाता है। 

अंगूर के औषधीय गुण (Medicinal properties of Grapes)

यह छोटा सा फल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। आयुर्वेद में अंगूर के फायदे के बारे में बताया गया है। अंगूर कई फाइटोकेमिकल्स का एक प्रमुख स्रोत है। अंगूर का सेवन कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोक सकता है। हृदय संबंधी रोग और अन्य बीमारियों से बचाव करता है। इसका मुख्य घटक रेसवेरेट्रॉल यानी एक प्रकार का पॉलीफेनॉल है, जो मानव रोग में विभिन्न औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। अंगूर का उपयोग कई बीमारियों के लिए दवाइयां बनाने में उपयोग होता है।

चलिए जानते हैं अंगूर के फायदे, नुकसान और उपयोग के तरीके के बारे में

अंगूर के औषधीय उपयोग, फायदे और नुकसान

Ayurveda : The Synthesis of Yoga and Natural Remedies - 94 - अंगूर (Angoor) ~ Grapes

#  थायराइड में

थायराइड से पीड़ित व्यक्ति के लिए अंगूर बहुत फायदेमंद है अंगूर के 10 मिलीलीटर रस में 1 ग्राम हरड़ चूर्ण मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से थायराइड में लाभ मिलता है।

#  मधुमेह में

मधुमेह के रोगियों के लिए काले अंगूर का सेवन लाभप्रद है इस अंगूर में रेसवेरेट्रॉल नाम का पदार्थ होता है जो खून में इंसुलिन बढ़ाता है, जिससे ब्लड में शुगर का लेवल संतुलित रखने में सहायता मिलती है।

#  माइग्रेन में

जो व्यक्ति माइग्रेन के दर्द से परेशान है उसके लिए अंगूर का रस पीना फायदेमंद होता है कुछ समय तक अंगूर के रस का नियमित सेवन इस समस्या से निजात दिला सकता है।

#  कम वजन वालों के लिए

मोटापे से तो ज्यादातर लोग परेशान हैं, परंतु कुछ लोग वजन नहीं बढ़ पाने से भी परेशान है। उनके लिए अंगूर के रस का सेवन लाभप्रद है। अगर भूख नहीं लग रही है, तो अंगूर के रस के सेवन से भूख बढ़ती है और साथ ही कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

Ayurveda : The Synthesis of Yoga and Natural Remedies - 94 - अंगूर (Angoor) ~ Grapes

#  खून की कमी

एक गिलास अंगूर के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर पीने से खून की कमी दूर होती है इससे हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है।

#  रोग प्रतिरोधक क्षमता इम्यूनिटी के लिए

अंगूर में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है जो कि इम्यूनिटी बढ़ाती है रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने से विभिन्न प्रकार के रोगों से बचा जा सकता है और किसी भी प्रकार की संक्रामक बीमारी होने की संभावना कम हो जाती है।

#  आंखों के लिए

आंखों की के स्वास्थ्य के लिए विटामिन ए का सेवन आवश्यक है अंगूर में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए होता है जो आंखों के लिए फायदेमंद है।

#  कैंसर से बचाव

अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट में एंटीकैंसरस गुण पाए जाते हैं, जो स्तन के कैंसर से बचाव करने में सहायक हो सकते हैं। अंगूर कैंसर सेल्स के प्रसार को रोकने में सहायक है। 

#  किडनी के लिए 

Ayurveda : The Synthesis of Yoga and Natural Remedies - 94 - अंगूर (Angoor) ~ Grapes

किडनी के स्वास्थ्य के लिए भी अंगूर एक अच्छा विकल्प है। अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट गुण और एंटी इन्फ्लेमेटरी क्रिया होने के कारण किडनी से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है।

#  कोलेस्ट्रोल में

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का असंतुलन हृदय रोग का कारण बन सकता है। अंगूर का सेवन कोलेस्ट्रोल को संतुलित रखने में सहायक हो सकता है।

#  फोड़े फुंसियों में

अंगूर फोड़े फुंसियों एवं मुहांसों को सुखाने में मददगार है तथा अंगूर के रस से गरारे करने से मुंह के छालों एवं गांव में भी आराम होता है।

अंगूर के पौष्टिक तत्व (Nutritional value of Grapes)

Ayurveda : The Synthesis of Yoga and Natural Remedies - 94 - अंगूर (Angoor) ~ Grapes

अंगूर की तासीर गर्म होती हैै। वैसे तो व्यक्ति की उम्र और स्वास्थ्य पर निर्भर होता है कि व्यक्ति को एक दिन में कितना अंगूर खाना चाहिए। औसतन 1 दिन में एक कप तक अंगूर खाया जा सकता है।

अंगूर के नुकसान (Side Effects of Grapes)


वैसे तो अंगूर का कोई विशेष नुकसान नहीं है। परंतु कुछ परिस्थितियों में किसी व्यक्ति विशेष को नुकसान कर सकती है।

*  जिस व्यक्ति को अपेंडिक्स की शिकायत है, उसके लिए अंगूर के बीज नुकसानदायक हो सकते हैं। अंगूर के बीज से अपेंडिक्स में सूजन की समस्या आ सकती है।

*  अंगूर में प्रचुर मात्रा में कैलोरी होती है ऐसे में इसके अधिक सेवन से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।

*  अगर किसी व्यक्ति को एलर्जी की समस्या आसानी से हो जाती है या पेट संवेदनशील है तो अंगूर खाने से एलर्जी की या पेट की परेशानी बढ़ सकती है।
Ayurveda : The Synthesis of Yoga and Natural Remedies - 94 - अंगूर (Angoor) ~ Grapes

English Translate

Grapes ~ Angoor

 Right now the season of Angoor (Grapes) is going on. Everyone is aware of Angoor (Grapes). Adequate calories, fiber, magnesium, citric acid and vitamins C and E are found in Angoor (Grapes). Its taste is liked by people of almost all ages. Grapes included in sweet juicy fruits is a fruit that is rich in nutritious properties while being convenient to eat. There is neither kernel nor hard peel in the grains of Angoor (Grapes) which are found in green, black and red colors. Along with eating as a fruit, grapes are also used as raisins, dry grapes, juices, jams and jellies.

 Two types of grapes are commonly found in the market - light green and black. Especially black grapes are more beneficial. Seeds are found in some types of grapes and some do not contain seeds. The grapes from which wines are made are generally not used to eat them.

Ayurveda : The Synthesis of Yoga and Natural Remedies - 94 - अंगूर (Angoor) ~ Grapes

 Medicinal properties of Grapes

 This small fruit is very beneficial for health. The benefits of grapes are explained in Ayurveda. The grape is a major source of many phytochemicals. Grape intake can prevent cancer cells from growing. Prevents cardiovascular diseases and other diseases. Its main component is resveratrol, a type of polyphenol, which is known to have various medicinal properties in human disease. Grapes are used in making medicines for many diseases.

 Let us know about the advantages, disadvantages and method of use of grapes

 Medicinal uses, advantages and disadvantages of grapes

Ayurveda : The Synthesis of Yoga and Natural Remedies - 94 - अंगूर (Angoor) ~ Grapes

 # In thyroid

 Grape is very beneficial for a person suffering from thyroid. Mixing 10 grams of grapefruit juice with 1 gram of myrobalan and taking it twice a day provides relief in thyroid.

 # In diabetes

 Consumption of black grapes is beneficial for diabetic patients.This grape contains a substance called resveratrol which increases insulin in the blood, which helps in keeping the blood sugar level balanced.

 # In migraine

 Drinking grapefruit juice is beneficial for a person who is suffering from migraine pain, regular consumption of grapefruit juice for some time can get rid of this problem.

 # For underweight people

 Most people are worried about obesity, but some people are also worried about not gaining weight. Grapefruit juice is beneficial for them. If you do not feel hungry, then the intake of grapefruit juice increases appetite and also relieves constipation problem.

 # Anaemia

 Drinking two spoons of honey in a glass of grape juice removes blood loss, it also increases hemoglobin.

 #  Immunity 

 Vitamin C is found in abundance in grapes, which increases immunity, strengthens immunity and can prevent various types of diseases and reduce the chances of getting any type of infectious disease.

 # For eyes

 Vitamin A intake is necessary for eye health. Grape contains abundant vitamin A which is beneficial for the eyes.

 # Cancer Prevention

 Antioxidants present in grapes have anticancer properties, which can be helpful in preventing breast cancer. Grape is helpful in preventing the spread of cancer cells.

 #  For kidney

 Grapes are also a good option for kidney health. Due to the antioxidant properties and anti-inflammatory action in grapes, it can help to avoid many types of kidney disease.

 # In cholesterol

 Imbalance of cholesterol in the body can cause heart disease. Grapefruit intake can be helpful in balancing cholesterol.

 #   Boils and pimples

 Grape boils are helpful in drying pimples and pimples and gargling with grape juice helps in mouth ulcers and also in the village.

Grapefruit is hot. By the way, the age and health of a person depends on how much grapes a person should eat in a day. On average, up to one cup of grapes can be eaten in 1 day.


Side Effects of Grapes

 By the way, there is no specific loss of grapes. But in some circumstances it can harm a particular person.

 * Grape seed can be harmful for a person who has appendicitis. Grape seed can cause inflammation in the appendix.

 * Grape has a lot of calories, in such a high intake can cause weight gain.

 * If a person gets allergic problems easily or is stomach sensitive, eating grapes can increase the allergy or stomach problems.


अंगूर के फायदे                        Benefits of Grapes                Angoor ke Fayde

अंगूर के पौष्टिक तत्व                        Nutritional value of Grapes                     Angoor ke Paushtik tatv

अंगूर के औषधीय गुण                Medicinal properties of Grapes              Angoor ke Aushdhiya gun

काले अंगूर खाने के फायदे                     Benefits of Black Grapes              Kale Angoor ke fayde

लाल अंगूर खाने के फायदे                     Benefits of Red Grapes                   Laal Angoor ke fayde

अंगूर के नुकसान                           Side Effects of Grapes


23 comments:

  1. अंगूर बहुत ही स्वादिष्ठ फल है। इसके स्वाद के बारे में क्या कहने। आज इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों के बारे में भी पता चला।

    ReplyDelete
  2. Angoor to khane me behad swadist lagte, khas kar kala angoor...iske inte fayde bata diye aapne....ab to aur achaa lagega...useful article..

    ReplyDelete
  3. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  4. स्वाद भी सेहत भी 👍👍

    ReplyDelete
  5. अंगूर से संबंधित बहुत उपयोगी पोस्ट... ऐसी जानकारियों से अवगत कराने के लिए धन्यवाद 👍🏻👍🏻👍🏻

    ReplyDelete
  6. Angoor स्वादिष्ट एवं पौष्टिक फल है, स्वास्थ्य की दृष्टि से इससे अनेक लाभ हैं।इससे किसमिस तथा मुनक्का ड्राई फ्रूट तैयार होता है।उपयोगी जानकारी।

    ReplyDelete
  7. Angoor स्वादिष्ट एवं पौष्टिक फल है, स्वास्थ्य की दृष्टि से इससे अनेक लाभ हैं।इससे किसमिस तथा मुनक्का ड्राई फ्रूट तैयार होता है।उपयोगी जानकारी।

    ReplyDelete
  8. अंगूर के गुणों की विस्तृत जानकारी इसके स्वाद को और बढ़ा देगी, उपयोगी जानकरी

    ReplyDelete
  9. अच्छी जानकारी

    ReplyDelete