Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

Ayurveda The Synthesis of Yoga and Natural Remedies - 80- मूली (Redish)

  मूली (Radish)

मूली खाने के फायदे, नुकसान, स्वास्थ्य लाभ, मूली से रोगों का इलाज तथा मूली के साथ विरुद्ध आहार। 

मूली से तो आप सभी परिचित होंगे, जो सर्दियों में हमारे खाने को और स्वादिष्ट बना देती है। मूली को लोग बहुत पसंद से खाते भी हैं, क्योंकि लोगों को यह पता है कि मूली के अनेक फायदे हैं। पर आज हम यहां मूली के औषधीय गुणों के बारे में जानेंगे, जिसके बारे में कुछ लोगों को ही पता होगा। आप भी अगर मूली का इस्तेमाल करते हैं तो आपको मूली से होने वाले फायदे, नुकसान, औषधीय गुण तथा मूली के साथ क्या सेवन नहीं करना चाहिए, के बारे में अवश्य जानना चाहिए।

मूली हमारे सलाद का आम हिस्सा है, जो लगभग सभी घरों में इस्तेमाल होता है। मूली को कच्चा और पका करके भी खाया जाता है। मूली के बीजों से प्राप्त तेल का उपयोग कई उत्पादों और स्वास्थ्य प्रयोग के लिए भी किया जाता है।

मूली सेहत के लिए बहुत गुणकारी है। यह सलाद, सब्जी और परांठा के रूप में हमारे भोजन में उपलब्ध होती है। अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि मूली खाने में तो स्वादिष्ट लगती है, परंतु इसके खाने के बाद पूरा दिन खराब हो जाता है क्योंकि पेट में लगातार गैस बनती है। अगर आपको मूली खाने का सही तरीका पता हो तो यह टेस्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत अच्छी है।

जानते हैं मूली के सेवन से संबंधित विषय के बारे में :-

#  रात को मूली कभी नहीं खाना चाहिए

मूली आयरन का अच्छा स्रोत है। मूली के पाचन के लिए शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा की आवश्यकता पड़ती है।  अतः इसे खाने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए। इस कारण रात में इसका पाचन ठीक से नहीं होता। अतः मूली का सेवन हमेशा दिन के वक्त ही करना चाहिए।

#  खाली पेट मूली ना खाएं

खाली पेट अर्थात सुबह सबसे पहले कभी भी मूली ना खाएं। आयरन की अधिकता के कारण खाली पेट मूली के सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अतः मूली का सेवन हमेशा खाने के बाद करें। कई बार पेट दर्द तथा गैस बनने की समस्या होती है।

#   मूली के साथ विरुद्ध आहार

* मूली के साथ कभी भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। यह विरुद्ध आहार है और इससे पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। लंबे समय तक अगर इसका सेवन किया जाए तो स्किन डिजीज होने की संभावना बढ़ जाती है।

* मूली के साथ कभी भी मछली का सेवन नहीं करना चाहिए।

* काले चने के साथ मूली का सेवन नहीं करना चाहिए।

जानते हैं इसके औषधीय गुणों के बारे में :-

#  हिचकी की समस्या में

मूली के जूस का या सूखी मूली के काढ़े का सेवन 50 से 100 मिलीलीटर की मात्रा में, 1 - 1 घंटे के अंतराल पर करने से हिचकी की समस्या में लाभ होता है।

# पीलिया रोग में

*  मूली लीवर और पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह रक्त को शुद्ध करती है। पीलिया रोग में रोजाना कच्ची मूली का सेवन करना चाहिए। 60 मिलीलीटर मूली के पत्ते का रस व 15 ग्राम खांड मिलाकर पीने से पीलिया रोग में आराम होता है।

*  मूली के ताजे पत्तों को जल में पीसकर उबाल लें। इसमें दूध की तरह झाग बनता है, इसको छानकर दिन में तीन बार पीने से पीलिया रोग में लाभ होता है।

#  एनीमिया के इलाज में

मूली के पूरे पत्ते के साथ मूली के रस को निकाल लें। दिन में तीन बार 20 - 20 मिलीलीटर की मात्रा में पीने से एनीमिया रोग में फायदा होता है।

#  पथरी की समस्या में

*  मूली के पत्ते का 100 मिलीलीटर रस दिन में तीन बार 30 -30 मिलीलटर करके पीने से पथरी टूटकर यूरिन के रास्ते बाहर निकल जाती है।

*  मूली के बीजों को 1 से 6 ग्राम तक दिन में तीन से चार बार खाने से पथरी टूटकर बाहर निकल जाती है।

#  किडनी रोग में

किडनी के किसी समस्या से अगर यूरिन बनना बंद हो जाए, तो 20 से 40 मिलीलीटर मूली के रस को दिन में दो-तीन बार पीने से बहुत लाभ होता है।

#  बवासीर की समस्या में

* मूली के पत्तों को छाया में सुखाकर पीस लें तथा इसमें समान मात्रा में मिश्री मिलाकर 40 दिन तक 25 से 50 ग्राम की मात्रा में सेवन करने से बवासीर में लाभ होता है।

* मूली का 20 मिलीलीटर रस निकालकर उसमें 50 ग्राम गाय का घी मिलाकर सेवन करने से बवासीर में फायदा होता है।

#  पेट दर्द में

मूली के 25 मिलीलीटर रस में आवश्यकतानुसार नमक मिलाकर 3-4 काली मिर्च का चूर्ण डालें तथा इसे तीन - चार बार पिलाने से पेट का दर्द ठीक होता है।

#  एसिडिटी में

मूली का मिश्री के साथ सेवन एसिडिटी से आराम दिलाता है।

#  दाद खाज खुजली की समस्या में

दाद खाज खुजली की समस्या होने पर मूली के बीजों को नींबू के रस में पीसकर प्रभावित क्षेत्र पर लगाने से फायदा होता है।

#  त्वचा के लिए

मूली में विटामिन सी, फास्फोरस, जिंक और विटामिन बी कपलेक्स होता है, जो त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। यह त्वचा में नमी के स्तर को बनाए रखता है। कच्ची मूली को कसकर फेस पैक के तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।



English Translte

Radish

 Advantages, disadvantages, health benefits of eating radish, treatment of diseases with radish and diet with radish.

 You will all be familiar with radish, which makes our food more delicious in winter. People also eat radish very much, because people know that radish has many benefits. But today we will learn about the medicinal properties of radish, about which only a few people will know. If you also use radish, then you must know about the benefits, disadvantages, medicinal properties of radish and what should not be consumed with radish.

 Radish is a common part of our salad, which is used in almost all households. Radish is also eaten raw and cooked. Oil derived from radish seeds is also used in many products and for health use.

 Radish is very good for health. It is available in our food in the form of salad, vegetable and paratha. Often people complain that radish tastes delicious, but after eating it spoils the whole day because there is a continuous gas in the stomach. If you know the right way to eat radish, then it is very good for health as well as test.

 Know about the topic related to the consumption of radish: -

 # One should never eat radish at night

 Radish is a good source of iron. The body needs extra energy for digestion of radish. Therefore, one should not sleep immediately after eating it. For this reason, it is not digested properly at night. Therefore, radish should always be consumed during the day.

 # Do not eat radish on an empty stomach

 Never eat radish on an empty stomach, that is, first thing in the morning. Consumption of radish on an empty stomach due to excess of iron can cause digestive problems. So, always eat radish after eating. Many times there is a problem of stomach ache and gas formation.

 # Diet against radish

 * Milk should never be consumed with radish. It is a diet against and it can cause digestive problems. If consumed for a long time, the chances of getting skin disease increases.

 * Never consume fish with radish.

 * Radish should not be consumed with black gram.

 Know about its medicinal properties: -

 # In hiccup problem

 Taking 50 to 100 ml of radish juice or decoction of dried radish at an interval of 1 - 1 hour is beneficial in the problem of hiccups.

 # In jaundice disease

 * Radish is very beneficial for liver and stomach. It purifies the blood. In jaundice, raw radish should be consumed daily. Drinking 60 ml juice of radish leaves and 15 grams of sugar candy is useful to cure jaundice.

 * Grind fresh leaves of radish in water and boil it. It contains foam like milk, filtering it and drinking it thrice a day is beneficial in jaundice.

 # In the treatment of anemia

 Take out the radish juice along with the whole radish leaves. Drinking 20-20 ml three times a day is beneficial in anemia.

 # In stones problem

 * Drinking 100 ml juice of radish leaves 30-30 ml thrice a day breaks the stones and passes out through urine.

 * Eating 1 to 6 grams of radish seeds three to four times a day breaks stones and comes out.

 # In kidney disease

 If any urine problem, stops making urin, then drinking 20 to 40 ml of radish juice two or three times a day is very beneficial.

 # In hemorrhoids problem

 Grind dried radish leaves under shade and mix equal quantity of sugar candy in it and take 25 to 50 grams for 40 days, it provides relief in piles.

 * Taking 20 ml juice of radish and adding 50 grams of cow's ghee to it, taking it provides relief in piles.

 # In stomach ache

 Mix 3-4 black pepper powder in 25 ml juice of radish and add salt as necessary and give it three to four times, it ends stomachache.

 # In acidity

 Eating radish with sugar candy gives relief from acidity.

 # Ringworm in itching problem

 In the condition of ringworm itching, grind r.adish seeds in lemon juice and applying it on the affected area is beneficial.

 # To skin

 Radish contains Vitamin C, phosphorus, zinc and Vitamin B Kaplex, which is very good for the skin. It maintains the level of moisture in the skin. Raw radish can be used tightly using the face pack method.


29 comments:

  1. Very informative....muli khate to sabhi hain...par kuch log hi iske itne fayde ke bare me jante honge...achi achi jankariyan share karte rahiye...keep writing...👍🏻👍🏻👌👌

    ReplyDelete
  2. Maine to suna ha isse gas banti ha..😛

    ReplyDelete
  3. उपयोगी जानकारी

    ReplyDelete
  4. मूली के औषधीय गुणों की विस्तृत जानकारी मिली, मैं मूली खाता नहीं लेकिन अब कोशिश करूंगा

    ReplyDelete
  5. अभी तो बहुत ठंड है थोड़ी ठंड कम हो जाए तब मूली का सेवन किया जाए 😊

    ReplyDelete
  6. महत्त्वपूर्ण एवम् उपयोगी

    ReplyDelete
  7. आज के ब्लॉग में एक बढ़िया जानकारी मिली कि रात के समय मूली का प्रयोग कभी नही करना चाहिए।
    सर्दियों में आपके ब्लॉग द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी मिल रही है।

    ReplyDelete
  8. Upyogi jankariyon ke saath aaj ka blog atyant mahatvpurn hai...ye jankari nahi thi k raat ko muli nahi khana chahiye...thanks for sharing this type of post...keep it up..

    ReplyDelete
  9. Very good Information....Mujhe muli bahu pasand ha...

    ReplyDelete
  10. Nice Article .....mai bhi nahi janta tha ki Raat ko muli ka sewan nhi kiya jata...aur iske itne fayde hain....very important post...keep writing....

    ReplyDelete
  11. Very Usefull post...muli ke itne labh ki jaankari nahi thi...

    ReplyDelete
  12. GOOD WORK SIR REALLY APPRICIATE I am also Write Blogs On Health And Fitness Please Visit My Blog Website Justarrivals
    Life is loaded up with dynamic energy—everything and everybody we associate with is energy.
    Kundalini Yoga, which stirs you to the force of interior energy, driven us to a far reaching otherworldly arousing inside that contacted each part of our lives.
    Click Here for Kundalini Yoga In Hindi
    Kundalini Yoga Practice

    You can read Kundalini Yoga books & buy too
    Kundalini yoga Books PDF
    Why Kundalini Yoga dangerous for men or women?
    Is it dangerous or Kundalini Yoga benefits Read here
    Kundalini Yoga Dangerous For Men For Women
    Kundalini Yoga side effects read here because any thing has side effects also so Kundalini Yoga has small side effects
    Kundalini Yoga side effects
    Kundalini Yoga have many benefits for like mentally physically
    Kundalini Yoga benefits
    LOTUS POSE Kobra Pose DIFFRENT POSES OF KUNDALINI YOGA IN HINDI
    Kundalini Yoga Poses

    ReplyDelete
  13. पवन कुमारJanuary 27, 2023 at 8:09 PM

    बहुत ही उपयोगी जानकारी प्रदान की हैं।
    मूली का सेवन तो हमलोग करते है लेकिन
    कब कैसे और किसके साथ मूली का सेवन
    करना चाहिये तथा इसके विभिन्न औषधीय
    गुणों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान
    करने के लिये आपका आभार🙏🙏🙏

    ReplyDelete