A blog with multi colour from natural remedies to interesting and amazing things of world. Short stories to educate and entertain. The feel of nature with home remedies for different ailments . Also the twist of comedy and brilliance of Birbal. All in one place. Miles to go more to come...stay connected..India❤️
Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India
Sportstar - IPL
Sunday | इतवार
मणिवाला साँप (Maniwala Saamp)
मणिवाला सांप
गंगा के किनारे दो कुटिया थी, जिनमें दो सन्यासी रहते थे। दोनों ही सगे भाई थे। उसी नदी के पास एक इच्छाधारी सांप भी रहा करता था, जिसके पास एक मणि था और वह हमेशा तरह-तरह की वेशभूषा बदल कर घूमा करता था।
एक दिन वह नदी के किनारे टहल रहा था। तभी उसकी दृष्टि छोटे सन्यासी पर पड़ी, जो अपनी कुटिया में बैठा हुआ था। सांप प्रवृत्ति दुष्ट उसके पास पहुंचा और नमस्कार कर उससे बातचीत करना प्रारंभ किया। पहले ही दिन से दोनों एक दूसरे के अच्छे मित्र बन गए। फिर तो दोनों के मिलने मिलाने का सिलसिला बढ़ता गया और वह दोनों हर एक-दो दिनों में मिलने लगे और आते जाते एक दूसरे का आलिंगन भी करते थे।
एक दिन सांप प्रवृत्ति का दुष्ट अपनी खुद के असली रूप में प्रकट हुआ। उसने अपनी मणि भी उस सन्यासी को दिखाई। उसके असली रूप को देखकर सन्यासी के होश उड़ गए। डर से उसने अपनी भूख प्यास भी खो दी।
इससे उसकी अवस्था कुछ ही दिनों में एक चिर कालीन रोगी की तरह हो गई। बड़े सन्यासी ने जब उसकी रुग्णावस्था को देखा, तो उससे उसका कारण जानना चाहा। छोटे सन्यासी ने पिछले दिनों घटित सारी बातें उससे कह सुनाई। छोटे भाई के भय को जानकर उसने उसे सलाह दी कि उसे उस सांप जैसा दुष्ट व्यक्ति की मित्रता से छुटकारा पाना चाहिए और किसी भी व्यक्ति को दूर रखने का सर्वश्रेष्ठ उपाय है कि उससे उसकी कोई प्रियतम वस्तु मांगी जाए। अतः वह भी सांप का जैसा दुष्ट व्यक्ति को दूर रखने के लिए उससे उसकी मणि को मांगे।
दूसरे दिन जब इच्छाधारी छोटे सन्यासी की कुटिया में पहुंचा, तो सन्यासी ने उससे उसकी मणि मांगी। इसे सुन वह कुछ बहाना बनाकर वहां से तुरंत चला गया। इसके पश्चात भी संन्यासी की उससे दो बार मुलाकात हुई और उसने हर बार ही उससे उसकी मणि मांगी। तत्पश्चात इच्छाधारी उसे दूर से ही नमस्कार कर चला गया और फिर कभी भी उसके सामने लौट कर नहीं आया।
English Translate
Gem snake
There were two huts on the banks of the Ganges, in which two sannyasis lived. Both were real brothers. There used to be a wishful snake near the same river, who had a gem and always roamed around in different costumes.
One day he was walking along the river. Then his eyes fell on the little monk, who was sitting in his hut. The snake instinct rogue reached him and saluted and started talking to him. From the very first day, the two became good friends of each other. Then the process of meeting the two continued to grow and both of them started to meet every one or two days and used to embrace each other as they came.
One day the rogue of the snake instinct appeared in its own true form. He also showed his gem to that monk. Seeing her true form, the sannyasin's senses flew away. Out of fear, he also lost his hunger and thirst.
Due to this, his condition became like a chronic patient in a few days. When the elder monk saw his sickness, he wanted to know his reason. The younger monk told him all the things that had happened in the past. Knowing the fear of the younger brother, he advised him that he should get rid of the friendliness of that snake-like evil person and the best way to keep any person away is to ask him for something he loved. Therefore, he should also ask for his gem in order to keep away the evil person like snake.
The next day, when the willful arrived in the small monk's hut, the monk asked for her gem. Hearing this, he made some excuse and left immediately. Even after this, the monk met him twice and asked for his gem every time. After that, the wishing went away from there and greeted him and never came back in front of him again.
7 स्टार होटल ~ 7 Star Hotel ~ 'बुर्ज अल अरब' ~ 'Burj Al Arab'
'बुर्ज अल अरब' ~ 'Burj Al Arab'
आपने 3 स्टार होटल, 4 स्टार होटल या 5 स्टार होटल के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने 7 स्टार होटल के बारे में सुना है? दुनिया का एकमात्र प्रमाणित 7 स्तर होटल दुबई में है जिसका नाम "बुर्ज अल अरब" है।
अरबी भाषा में बुर्ज का अर्थ होता है "टावर"। 'बुर्ज अल अरब' का मतलब है 'अरब का टावर'। "बुर्ज अल अरब ( 'Burj Al Arab)" होटल को दुबई की शान माना जाता है और यह दुनिया के 3 सबसे बड़े और महंगे होटलों में से एक है। बुर्ज अल अरब ( 'Burj Al Arab')करीब 1056 फीट ऊंचा है। इस होटल में वैसे तो बहुत सी खूबियां हैं, मगर इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह पानी के बीचो-बीच बना है और यहां पर रुकने वाले गेस्ट को 24 कैरेट सोने का आईपैड दिया जाता है। इस आईपैड पर एप्पल कंपनी और बुर्ज अल अरब होटल का लोगो दिखाई देगा। होटल में ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि यहां पर रुकने वाले अतिथि को एक खास और रॉयल अनुभव मिल सके। यहां एक रात के लिए लगभग 15,00000 रुपए का भुगतान करना पड़ता है।
इस होटल का संचालन 'जुमेराह होटल ग्रुप' नामक एक कंपनी करती है। जबकि यह होटल दुनिया का सबसे लंबा होटल है, लेकिन इसके आकार के मुकाबले इस के कमरों की गिनती कम मानी जाती है। मतलब,इसकी ऊंचाई का 39 प्रतिशत हिस्सा गैर अधिकृत है। बुर्ज अल अरब होटल जुमेराह बीच से 280 मीटर दूर एक कृत्रिम द्वीप पर खड़ा है, और एक निजी घुमावदार पुल द्वारा मुख्य भूमि से जुड़ा हुआ है। संरचना का आकार एक जहाज की पाल जैसा दिखता है। इसमें जमीन के ऊपर 210 मीटर (689फीट) की ऊंचाई पर छत के पास एक हेलीपैड है।
होटल के हेलीपैड को आयरिश वास्तुकार रेबेका गेरोन द्वारा डिजाइन किया गया है। हेलीपैड इमारत की 59वीं मंजिल से ऊपर है ।कई बार इस हेलीपैड ने लोगों और मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उदाहरण के तौर पर, गोल्फ के महान प्लेयर टाइगर वुड्स यहां गोल्फ खेल चुके हैं और रोजर फेडरर ने यहां टेनिस का एक मैच खेला है। ऐसे तमाम मीडिया स्टंट यहां पर होते रहते हैं।
कमरे और सुइट्स
होटल का प्रबंधन जुमेराह समूह द्वारा किया जाता है। इस होटल के अंदर का मुख्य गेट 590 फीट ऊंचा है जो न्यूयॉर्क के स्टेचू ऑफ लिबर्टी से भी बड़ा है।इसके आकार के बावजूद, बुर्ज अल अरब 28 डबल मंजिला इमारत है, जिसमें 202 बेडरूम सुइट्स हैं। सबसे छोटा सुइट 169 मीटर (1820 वर्ग फुट) के क्षेत्र में स्थित है, और सबसे बड़ा 780 मीटर (8400वर्ग फिट) को कवर करता है। कमरों में सफेद रंग किया गया है और बाथरूम में महंगे टाइल्स लगे हुए हैं।
निर्माण और प्रारूप
बुर्ज अल अरब को आर्किटेक्ट 'टॉम राइट' (Tom Wright) के नेतृत्व में बहु विषयक कंसल्टेंसी 'एटकिंस' द्वारा डिजाइन किया गया। डिजाइन और निर्माण कार्य कनाडा के इंजीनियर रिक ग्रेगोरी (Rick Gregory) और एटकिंस(WS Atkins) द्वारा किया गया।
द्वीप के निर्माण का कार्य 1994 में शुरू हुआ। इसके निर्माण में 2000 से अधिक मजदूरों को लगाया गया जिसमें यूएसए, यूके और दुबई के 250 से भी ज्यादा डिजाइनर शामिल थे। इन्हीं लोगों ने पानी के द्वीप में होटल की स्थिरता का डिजाइन तैयार किया।
होटल के कई विशेषताएं प्राप्त करने के लिए जटिल इंजीनियरिंग की आवश्यकता थी। पूरी बिल्डिंग का निर्माण लगभग 70000 क्यूबिक मीटर में हुआ है। इसके नींव को सुरक्षित करने के लिए बिल्डरों ने रेत में 230 - 40 मीटर लंबे कंक्रीट के ढेर लगा दिए। नींव को कटान से बचाने के लिए इंजीनियरों ने पत्थरों के बड़े-बड़े सतहों को कंक्रीट के साथ मधुमक्खी के छत्ते के पैटर्न पर तैयार किया। समुद्र में भूमि तैयार करने में 3 साल से भी अधिक का समय लग गया, जबकि भवन निर्माण में 3 साल से भी कम समय लगा। 1दिसंबर 1999 को बुर्ज अल अरब होटल पूरी तरीके से बनकर तैयार हुआ था। बताया जाता है कि बुर्ज अल अरब होटल को बनाने में करीब 1 बिलियन डॉलर्स का खर्च आया था।
इस इमारत में 70000 घन मीटर कंक्रीट और 9000 टन स्टील का उपयोग हुआ है, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। होटल को बनाने में काफी कीमती और बेहतरीन क्वालिटी के मेटेरियल का उपयोग किया गया है, जिनमें होटल के इंटीरियर का सामान जैसे संगमरमर और कालीन दक्षिण अफ्रीका, इंडिया, इटली और ब्राजील से मंगाया गया था जबकि इसके शानदार दरवाजों को दुबई में ही बनाया गया था। इसमें 18 लिफ्ट लगाए गए हैं।
रेस्तरां
इस होटल के रेस्तरां इसे खास बनाते हैं। इस होटल में छ: रेस्तरां हैं। जमीन से 660 फीट ऊंचे इसके रेस्तरां का नाम अल मुंतहा है। यहां आप खाना खाते हुए दुबई का नजारा देख सकते हैं। इस रेस्तरां में खाना खाने के लिए अच्छी खासी कीमत चुकानी पड़ती है।
यहां अल महरा नाम का एक अन्य रेस्तरां भी है, जहां आप सबमरीन का एहसास कर सकते हैं। यहां पर समुद्री जीवन को देखते हुए खाने का लुत्फ उठाया जा सकता है। कहते हैं कि यहां पर मौजूद एक एक्वेरियम् में 9,90,000 लीटर पानी रखने की क्षमता है। पानी के दबाव का सामना करने के लिए टैंक की दीवार एक्रेलिक ग्लास से बनी है जो कि 7.1 इंच मोटी है।
दुबई में शेखों का गोल्ड प्रेम किसी से छिपा नहीं है। एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो सोना सिर्फ पहन ही नहीं रहे इसे खा भी रहे हैं । खाने में गोल्ड परोसने के मामले में यहां का मशहूर होटल बुर्ज अल अरब का 27 वें फ्लोर पर मौजूद 'गोल्ड ऑन 27'नामक एक रेस्तरां कहीं आगे है। बताया जाता है कि यहां पर केक से लेकर कॉकटेल, कैपेचीनो और तमाम डिश में सोना मिलाया जाता है।
बुर्ज अल अरब का इंटीरियर हो या फिर यहां का फूड। सब पर गोल्ड प्रेम का असर साफ दिखता है। यहां 1790 स्क्वायर मीटर की 24 कैरेट की गोल्ड लीफ लगी हुई है।
बुर्ज अल अरब को लोग 7 स्टार होटल कहते हैं, हालांकि इसे 5 स्टार होटल की ही मान्यता प्राप्त है।
यहां पर एक लाउंज भी है जिसकी दीवारों पर कुछ कलाकारी की गई है, ताकि वह हमारी आकाशगंगा की तरह दिखाई दे। इसके लिए यहां पर 29,000 क्रिस्टल का प्रयोग किया गया है।
होटल में फ्रंट डेस्क पर काम करने वाले सभी महिला कर्मचारियों को बुर्ज अल अरब के नाम से लैश सोने का हार दिया जाता है, ताकि इस होटल की शान बढ़ सके।
English Translate
'Burj Al Arab'
You must have heard about 3 star hotel, 4 star hotel or even 5 star hotel but have you heard about 7 star hotel? World's only certified seven star hotel is in Dubai namely Burj Al Arab.
Burj in Arabic means "tower". 'Burj Al Arab' means 'Tower of Arabia'. The Burj Al Arab Hotel is considered the pride of Dubai and is one of the 3 largest and most expensive hotels in the world. Burj Al Arab is about 1056 feet high. Although this hotel has many specialties, its biggest feature is that it is made in the middle of the water and the guest staying here is given a 24 carat gold iPad. The logo of the Apple company and Burj Al Arab Hotel will appear on this iPad. This is done in the hotel so that the guest staying here can get a special and royal experience. One has to pay around Rs 15,00000 for a night here.
The hotel is run by a company called 'Jumeirah Hotel Group'. While this hotel is the tallest hotel in the world, its room count is considered less than its size. Meaning, 39 percent of its height is unauthorized. The Burj Al Arab Hotel stands on an artificial island 280 meters from Jumeirah Beach, and is connected to the mainland by a private winding bridge. The shape of the structure resembles the sail of a ship. It has a helipad near the roof at an altitude of 210 meters (689 ft) above the ground.
The hotel's helipad is designed by Irish architect Rebecca Gerone. The helipad is above the 59th floor of the building. Many times this helipad has caught the attention of people and media. For example, the great golf player Tiger Woods has played golf here and Roger Federer has played a tennis match here. All such media stunts are done here.
Rooms and Suites
The hotel is managed by the Jumeirah Group. The main gate inside this hotel is 590 feet high, larger than the Statue of Liberty in New York. Despite its size, the Burj Al Arab is a 28 double-storey building with 202 bedroom suites. The smallest suite is located in an area of 169 meters (1820 sq ft), and the largest covers 780 meters (8400 sq ft). The rooms are painted white and the bathroom has expensive tiles.
Construction and design
Burj Al Arab was designed by multi-disciplinary consultancy 'Atkins' led by architect Tom Wright. The design and construction was carried out by Canadian engineers Rick Gregory and Atkins.
Construction of the island began in 1994. More than 2000 workers were employed in its construction, including more than 250 designers from the USA, UK and Dubai. These people designed the stability of the hotel in the island of water.
Complex engineering was required to obtain many features of the hotel. The entire building is constructed in about 70000 cubic meters. To secure its foundations, the builders placed 230 - 40 m long concrete piles in the sand. In order to protect the foundation from erosion, the engineers built large surfaces of stones with concrete on a beehive pattern. It took more than 3 years to prepare the land at sea, while building construction took less than 3 years. On 1 December 1999, the Burj Al Arab Hotel was fully constructed. The Burj Al Arab hotel is said to have cost about 1 billion dollars.
The building uses 70000 cubic meters of concrete and 9000 tons of steel, which adds to its beauty. The hotel has been made using very precious and excellent quality materials, the interior of the hotel such as marble and carpets were sourced from South Africa, India, Italy and Brazil, while its luxurious doors were made in Dubai itself. . It has 18 lifts.
Restaurant
The restaurants in this hotel make it special. There are six restaurants in this hotel. Its restaurant, named 660 feet above the ground, is named Al Muntaha. Here you can see the view of Dubai while eating food. To eat food in this restaurant, you have to pay a good price.
There is also another restaurant named Al Mahra, where you can feel the Submarine. Food can be enjoyed while watching the marine life here. It is said that an aquarium here has a capacity to hold 9,90,000 liters of water. The tank wall is made of acrylic glass which is 7.1 inches thick to withstand water pressure.
Sheikh's gold love in Dubai is not hidden from anyone. According to a media report, gold is not only wearing gold but also eating it. A restaurant named 'Gold on 27' on the 27th floor of the famous Hotel Burj Al Arab is far ahead in terms of serving gold in food. It is said that gold is mixed here from cakes to cocktails, cappuccino and all the dishes.
Whether it is the interior of Burj Al Arab or the food here. The effect of gold love is clearly visible on everyone. There is a 24 carat gold leaf of 1790 square meters.
The Burj Al Arab is called the 7 Star Hotel, although it is recognized as a 5 Star Hotel.
There is also a lounge which has some artwork done on the walls, so that it looks like our Milky Way. For this, 29,000 crystals have been used here.
All the women employees working at the front desk in the hotel are given a lash gold necklace in the name of Burj Al Arab, to increase the pride of the hotel.
'Burj Al Arab' Price 'Burj Al Arab' Restaurant 'Burj Al Arab'Room
'Burj Al Arab' Owner 'Burj Al Arab' Cost 'Burj Al Arab' Booking
हरे रंग का घोड़ा - Hare rang ka Ghoda
हरे रंग का घोड़ा
एक दिन बादशाह अकबर अपने घोड़े पर शाही बाग की सैर कर रहे थे। बीरबल भी उनके साथ ही थे। बीरबल की वाकपटुता और अक्लमंदी के कारण राजकीय कार्यों के अलावा भी अकबर उनसे वाद संवाद किया करते थे और उन्हें बीरबल का साथ भी पसंद था।
हरे भरे बागों में टहलते हुए अकबर की नजर घोड़े पर पड़ी, तो उन्होंने बीरबल से फरमाइश कर दी कि बीरबल हमें हरे रंग का घोड़ा ला कर दो।
अकबर की फरमाइश सुनकर बीरबल हैरत में पड़ गए। अकबर अक्सर विचित्र प्रश्न उनके सामने रखा करते थे, जिनका उत्तर वह अपनी बुद्धिमत्ता से दे दिया करते थे। लेकिन हरे रंग के घोड़े की मांग पूरा करना मुश्किल कार्य था, असंभव था। संभव होता भी कैसे? हरे रंग का घोड़ा तो होता ही नहीं है।
बीरबल कुछ ना बोल पाए। बीरबल की चुप्पी से अकबर की फरमाइश आदेश में तब्दील हो गई। बीरबल हम तुम्हें 7 दिन का समय देते हैं। 7 दिनों के अंदर तुम हरे रंग का घोड़ा हमारे सामने पेश करो, अन्यथा तुम्हें पद मुक्त कर दिया जाएगा।
बीरबल के पास हामी भरने के अलावा कोई और चारा नहीं था। यह उलजलूल कार्य सौंपने के पीछे अकबर का उद्देश्य बीरबल की परीक्षा लेना था। यह बात बीरबल अच्छी तरह समझते थे।
इधर अकबर मन ही मन बहुत खुश हुए, उन्हें यकीन था कि इस बार बीरबल हार जाएंगे।
उस दिन घर आकर कुछ देर अपना दिमाग दौड़ाने के बाद बीरबल सो गए। उसके बाद 6 दिन तक वह घर पर ही आराम करते रहे। सातवें दिन वह अकबर के समक्ष हाजिर हुए।
बीरबल को देख अकबर ने पूछा, "कहो बीरबल, हरे रंग का घोड़ा तुमने ढूंढ लिया?
बीरबल ने जवाब दिया, "जी जहांपनाह"।
"तो फिर देर किस बात की? उसे फौरन हमारे सामने लेकर आओ।" अकबर ने कहा।
"जहांपना! घोड़े के मालिक ने घोड़ा देने की 2 शर्तें रखी हैं" - बीरबल बोले।
"कौन सी दो शर्तें?" - अकबर ने पूछा।
"पहली यह कि घोड़ा लेने आपको स्वयं उसके मालिक के पास जाना होगा"।
"इस शर्त को पूरा करना कौन सी बड़ी बात है?"- अकबर ने कहा।
बीरबल हंस पड़े और बोले - हुजूर दूसरी शर्त तो सुन लीजिए।
अकबर ने कहा बताओ।
"हुजूर दूसरी शर्त यह है कि घोड़े को लेने आप उसके मालिक के पास सप्ताह के 7 दिनों को छोड़कर किसी भी दिन जा सकते हैं।"
"यह कैसी उलजलूल शर्त है" अकबर चकित होकर बोले।
"हुजूर जब कार्य उलजलुल है, तो शर्त भी तो उलजलुल ही होगी।" मुस्कुराते हुए बीरबल बोले।
अकबर, बीरबल की बात सुन कर मुस्कुरा उठे और बोले तुम्हें हरा पाना वाकई मुश्किल है।
English Translate
Green horse
One day Emperor Akbar was visiting the royal garden on his horse. Birbal was also with him. Due to Birbal's eloquence and wisdom, Akbar used to communicate with him in addition to state functions and he also liked Birbal.
Walking in the lush green gardens, Akbar looked at the horse, so he asked Birbal that Birbal bring us a green horse.
Birbal was shocked to hear Akbar's request. Akbar often put bizarre questions in front of him, which he answered with his intelligence. But meeting the demand for a green horse was a difficult task, impossible. How could it have been possible? There is no green horse at all.
Birbal could not say anything. Birbal's silence transformed Akbar's order. Birbal, we give you 7 days time. Within 7 days you present the green horse in front of us, otherwise you will be freed.
Birbal had no choice but to agree. Akbar's purpose behind assigning this uljulul task was to take Birbal's exam. Birbal understood this thing very well.
Akbar was very happy here, he was sure that Birbal would be defeated this time.
After coming home that day, Birbal fell asleep after racing his mind for some time. After that, he continued to rest at home for 6 days. On the seventh day he appeared before Akbar.
Seeing Birbal, Akbar asked, "Say Birbal, did you find the green horse?"
Birbal replied, "G Jahanpanah".
"Then what are you waiting for? Bring it to us immediately." Akbar said.
"Jahapanna! The owner of the horse has put 2 conditions for giving the horse" - said Birbal.
"Which two terms?" - Akbar asked.
"First, you have to go to the owner of the horse yourself".
"What is the big deal to fulfill this condition?" - said Akbar.
Birbal laughed and said - listen to the second condition, Hazur.
Akbar said, tell me.
"The second condition is that you can go to the owner of the horse any day except 7 days a week."
"What is this condition," Akbar said in amazement.
"When the work is ulzulul, then the condition will also be ulzulul." Birbal said with a smile.
Akbar, after listening to Birbal, smiled and said that it is really difficult to beat you.
फिराक गोरखपुरी ~Firaq Gorakhpuri
फिराक गोरखपुरी ~Firaq Gorakhpuri
मन के हारे हार है,मन के जीते जीत
संघर्षों पर लिखी उपरोक्त पंक्तियां आज भी लोगों की जुबान पर बरबस ही आ जाती हैं। इन पंक्तियों के लेखक श्री फिराक गोरखपुरी (Firaq Gorakhpuri) की आज पुण्य तिथि है।
उर्दू के बेहतरीन शायर श्री फिराक गोरखपुरी (Firaq Gorakhpuri) का असली नाम रघुपति सहाय था। 28 मार्च 1896 को गोरखपुर में जन्मे फिराक गोरखपुरी बचपन से ही अकूत प्रतिभा के धनी थे। स्नातक के बाद इनका चयन ICS में हो गया।कुछ दिन बाद महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर ये नौकरी छोड़कर स्वन्त्रता संग्राम आंदोलन में कूद पड़े। कुछ समय बाद ये इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अंग्रेज़ी के प्रवक्ता हो गए। हिंदी, उर्दू के साथ इनकी अंग्रेज़ी भाषा पर भी जबरदस्त पकड़ थी। मज़ाक में ये कहते थे कि "इस देश में सिर्फ ढाई लोग अच्छी अंग्रेज़ी जानते हैं। एक मैं, एक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन और आधी जवाहर लाल नेहरू।"
आज के दौर में उनका एक शेर बिल्कुल सही लगता है...
"मजहब कोई लौटा ले..
और उसकी जगह दे दे..
तहजीब सलीके की..
इंसान करीने के।"
फिराक, नाराज़ भी होते थे और इसे जताते भी थे। एक बार इलाहाबाद में एक मुशायरा हो रहा था । जैसे ही फिराक अपनी ग़ज़ल पढ़ने के लिए माइक के सामने खड़े हुए ,लोगों ने हंसना शुरू कर दिया। बिना कुछ समझे ये भड़क गए और चिल्लाकर बोले-
"लगता है आज मूंगफली बेचने वालों ने अपनी औलादों को मुशायरा सुनने भेज दिया।"
फिर पता चला कि उनकी शेरवानी के नीचे नाड़ा लटक रहा था। कैफ़ी आज़मी ने उठकर लटका हुआ नारा उनकी कमर में खोंस दिया।
इन्हें अपने जीवन काल मे कई महत्वपूर्ण सम्मान भी हासिल हुए। इन्हें 1968 में पद्म भूषण, 1969 में ज्ञानपीठ पुरस्कार और 1970 में"गुल-ए-नगमा" कृति के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया।
फिराक साहब ने उर्दू ग़ज़ल में भी यहां की संस्कृति, गंगा जमुनी तहजीब परोसी। सूरदास के कृष्ण की परंपरा में उनकी रुबाई बहुत प्रसिद्ध हुई
"आंगन में ठुनक रहा ज़िदियाया है
बालक तो भाई चांद पे ललचाया है
दर्पण उसे दे के कह रही है माँ
देख,आईने में चांद उत्तर आया है।"
उनकी एक और मशहूर ग़ज़ल की लाइनें हैं
"बहुत पहले से उन कदमों की आहट जान लेते हैं
तुझे ऐ ज़िन्दगी हम दूर से ही पहचान लेते हैं।"
अपनी उम्दा शायरी की बदौलत ही वे आज भी हम सभी के दिलों में राज करते हैं। अपने बारे में उन्होंने खुद ही कहा था
"आने वाली नस्लें तुम पर रश्क करेंगी हम असरों
जब भी उनको ध्यान आएगा,तुमने फिराक को देखा है।"
उर्दू ग़ज़ल के क्लासिक मिज़ाज़ को नई ऊंचाई तक पहुचाने वाले शायर "फिराक गोरखपुरी" को शत शत नमन।
English Translate
Firaq Gorakhpuri
The above lines written on struggles are still very much on the tongue of the people even today. Today is the death anniversary of Shri Firak Gorakhpuri, author of these lines.
Farak Gorakhpuri, the best poet of Urdu, his real name was Raghupati Sahai. Born in Gorakhpur on 28 March 1896, Firak Gorakhpuri was rich in talent since childhood. After graduation, he was selected in the ICS. A few days later, inspired by the ideas of Mahatma Gandhi, he quit the job and jumped into the freedom struggle movement. After some time he became the spokesperson for English at Allahabad University. Along with Hindi, Urdu, he also had a tremendous grip on the English language. He used to say in Mazak that "only two and a half people know good English in this country. One me, one Dr. Sarvepalli Radhakrishnan and half Jawaharlal Nehru."
In today's era, one of his lions seems perfect ...
"Religion should be returned by someone ..
And give it a place ..
Tehzeeb's well-known ..
Of humans. "
There was a lot of anger and anger, and it was also known. Once upon a time there was a Mushaira in Allahabad. As Firaq stood in front of Mike to read his ghazal, people started laughing. Without understanding anything, he got angry and shouted -
"Today, peanut sellers have sent their children to listen to Mushaira."
Then it was revealed that a pulse was hanging under his sherwani. Kaifi Azmi got up and put the hanging slogan in his waist.
He also received many important honors during his lifetime. He was awarded the Padma Bhushan in 1968, the Jnanpith Award in 1969, and the Sahitya Akademi Award in 1970 for the work of "Gul-e-Nagma".
Firaq sahib also served the culture here in the Urdu Ghazal, Ganga Jamuni Tehzeeb. His rubai became very famous in the tradition of Krishna of Surdas.
"Zidiyya is roaming in the courtyard
Child is attracted to brother Moon
The mirror is telling her, mother
Look, the moon has come north in the mirror. "
He has another famous Ghazal lines
"Long before those steps were known
We recognize you from the door of your life. "
They still rule in the hearts of all of us due to their excellent poetry. He said about himself
"The coming breeds will curse you
Whenever he comes to mind, you have seen Firaq. "
A tribute to the poet "Firaq Gorakhpuri" who took the classic mood of Urdu ghazal to new heights.
ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग ~ Omkareshwar Jyotirlinga
ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग ~ Omkareshwar Jyotirlinga
नर्मदा नदी के मध्य ओंकार पर्वत पर स्थित ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग ( Omkareshwar Jyotirlinga ) मंदिर हिंदुओं की चरम आस्था का केंद्र है। ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग ( Omkareshwar Jyotirlinga ) का यह शिव मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में एक माना जाता है। ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग ( Omkareshwar Jyotirlinga ) मंदिर नर्मदा नदी के बीच मांधाता या शिवपुरी नामक द्वीप पर स्थित है।सदियों पहले भील जनजाति ने इस जगह पर लोगों की बस्तियां बसाईऔर अब यह जगह अपनी भव्यता और इतिहास से प्रसिद्ध है। यह द्वीप हिंदू पवित्र चिन्ह ऊं के आकार में बना है। यहां दो मंदिर स्थित है -ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग (Omkareshwar Jyotirlinga ) और अमरेश्वर (Amareshwar)
हिंदू धर्म पुराणों के अनुसार शिवजी जहां-जहां स्वयं प्रकट हुए हैं उन 12 स्थानों पर स्थित शिवलिंगों को ज्योतिर्लिंगों के रूप में पूजा जाता है। हिंदुओं में मान्यता है कि जो व्यक्ति सुबह और शाम के समय इन 12 ज्योतिर्लिंगों का नाम लेता है, उनके सात जन्मों का किया हुआ पाप इन ज्योतिर्लिंग के स्मरण मात्र से ही मिट जाता है। यहां ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग के साथ ही अमलेश्वर ज्योतिर्लिंग भी है। इन दोनों शिवलिंगों की गणना एक ही ज्योतिर्लिंग में की गई है।
इतिहास
इस मंदिर में शिव भक्त कुबेर (देवताओं के धनपति) ने तपस्या की थी और शिवलिंग की स्थापना की थी। कुबेर के स्नान के लिए शिवजी ने अपने जटा के बाल से कावेरी नदी उत्पन्न की थी। यह नदी कुबेर मंदिर के बाजू से बह कर नर्मदा नदी में मिलती है, जिसे छोटी परिक्रमा में जाने वाले भक्तों ने प्रत्यक्ष प्रमाण के रूप में देखा है। यही कावेरी नदी ओमकार पर्वत का चक्कर लगाते हुए संगम पर वापस नर्मदा नदी से मिलती है, इसे ही नर्मदा कावेरी का संगम कहते हैं।
यहां के ज्यादातर मंदिरों का निर्माण पेशवा राजाओं के द्वारा ही किया गया है। ऐसा बताया जाता है कि भगवान ओमकारेश्वर का मंदिर भी उन्हीं पेशवाओं द्वारा बनवाया गया है। इस मंदिर में दो कमरों के बीच से होकर जाना पड़ता है, क्योंकि भीतर अंधेरा रहता है इसलिए हमेशा दीपक जलता रहता है।
ओमकारेश्वर मंदिर किसी मनुष्य द्वारा गढ़ा, तराशा या बनाया हुआ नहीं है, बल्कि यह प्राकृतिक शिवलिंग है। इसके चारों ओर हमेशा जल भरा रहता है। प्राय: किसी मंदिर में लिंग की स्थापना गर्भ गृह के मध्य में की जाती है और उसके ठीक ऊपर शिखर होता है, किंतु यह ओमकारेश्वर लिंग मंदिर के गुंबद के नीचे नहीं है। इसकी एक विशेषता यह भी है कि मंदिर के ऊपरी शिखर पर भगवान महाकालेश्वर की मूर्ति लगी है। कुछ लोगों की मान्यता है कि यह पर्वत ओंकार रुप में है। परिक्रमा के अंतर्गत बहुत से मंदिर विद्यमान होने के कारण भी यह पर्वत ओंकार रूप में दिखाई पड़ता है। यहां पर भगवान परमेश्वर को चने की दाल चढ़ाने की परंपरा है।
ओमकारेश्वर दर्शन
नर्मदा किनारे जो बस्ती है उसे विष्णुपुरी कहते हैं। यहां नर्मदा जी पर पक्का घाट है। सेतु अथवा नाव द्वारा नर्मदा जी को पार करके मन्धाता द्वीप पर पहुंचा जाता है। उस ओर भी पक्का घाट है। यहां घाट के पास नर्मदा जी में कोटि तीर्थ या चक्रतीर्थ माना जाता है। यहीं स्नान करके यात्री सीढ़ियों से ऊपर चढ़कर ओमकारेश्वर मंदिर में दर्शन करने जाते हैं।
धार्मिक दृष्टि से मांधाता टापू में ओमकारेश्वर की एक छोटी और एक बड़ी दो परिक्रमा की जाती हैं। ओमकारेश्वर क्षेत्र की संपूर्ण तीर्थयात्रा 3 दिनों में पूरी की जाती है। मांधाता द्वीप में कोटि तीर्थ पर स्नान करने के बाद कोटेश्वर महादेव, हाटकेश्वर त्रंबकेश्वर, गायत्रीश्वर, गोविंदेश्वर, तथा सावित्रीश्वर आदि देवों के दर्शन किए जाते हैं। तदनंतर भूरेश्वर, श्री कालिका माता और पांच मुख वाले गणपति सहित नंदी का दर्शन करने के बाद ओमकारेश्वर- मंदिर महादेव का दर्शन प्राप्त होता है। ओमकारेश्वर मंदिर में शुकदेव जी, मंधातेश्वर, मनागणेश्वर, श्री द्वारिकाधीश, नर्मदेश्वर भगवान, नर्मदा देवी, महाकालेश्वर भगवान, वैद्यनाथेश्वर, सिद्धेश्वर, रामेश्वर, जलेश्वर आदि का दर्शन करने के बाद विशल्या - संगम तीर्थ पर विशल्येश्वर का दर्शन किया जाता है।
मान्यता
नर्मदा क्षेत्र में ओमकारेश्वर सर्वश्रेष्ठ तीर्थ है। शास्त्रीय मान्यता अनुसार, कोई भी तीर्थयात्री देश के भले ही सारे तीर्थ कर ले, किन्तू जब तक हुआ ओमकारेश्वर आकर किए गए तीर्थों का जल लाकर यहां नहीं चढ़ाता, उसके किए गए सारे तीर्थ अधूरे माने जाते हैं। ओमकारेश्वर तीर्थ के साथ नर्मदा जी का भी विशेष महत्व है। शास्त्रीय मान्यता अनुसार, यमुना जी में 15 दिन का स्नान तथा गंगा जी में 7 दिन के स्नान से जो फल प्राप्त होता है उतना पुण्य फल नर्मदा जी के दर्शन मात्र से ही प्राप्त हो जाता है।
तीर्थ क्षेत्र
यहां 68 तीर्थ हैंऔर 33 कोटि देवता परिवार सहित निवास करते हैं तथा दो ज्योति स्वरूप लिंगों सहित 108 प्रभावशाली शिवलिंग हैं।
ओमकारेश्वर तीर्थ क्षेत्र में 24 अवतार, माता घाट, सीता वाटिका, धावड़ी कुंड, मार्कंडेय शिला, मार्कंडेय संयास आश्रम, अन्नपूर्णाश्रम, विज्ञान शाला, बड़े हनुमान, खेड़ापति हनुमान, ओंकार मठ, माता आनंदमई आश्रम, ऋण मुक्तेश्वर महादेव, गायत्री माता मंदिर, सिद्धनाथ गौरी, सोमनाथ, आड़े हनुमान, माता वैष्णो देवी मंदिर, चांद सूरज दरवाजे, वीर कला विष्णु मंदिर, ब्रह्मेश्वर मंदिर, गांव के गजानन महाराज का मंदिर, काशी विश्वनाथ, नरसिंह टेकरी, कुबेरेश्वर महादेव, चंद्रमोलेश्वर महादेव के मंदिर भी दर्शनीय हैं।
ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग की कथा
ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग को शिव महापुराण में 'परमेश्वर लिंग' कहा गया है। यह परमेश्वर लिंग इस तीर्थ में कैसे प्रकट हुई अथवा इसकी स्थापना कैसे हुई, इस संबंध में शिवपुराण की कथा इस प्रकार है-
एक बार मोनी श्रेष्ठ घूमते हुए गिरिराज विंध्य पर पहुंचे । विंध्य ने बड़े आदर सम्मान के साथ उनकी पूजा की। 'मैं सर्वगुण संपन्न हूं , मेरे पास हर संपदा है, किसी वस्तु की कोई कमी नहीं', इस प्रकार के भाव को मन में लिए विंध्याचल नारद जी के समक्ष खड़े हो गए। अहंकार नाशक श्री नारद जी विंध्याचल की अभिमान भरी बातें सुनकर बोले-"तुम्हारे पास सब कुछ है, किंतु मेरु पर्वत तुमसे बहुत ऊंचा है, उस पर्वत के शिखरों का भाग देवताओं के लोकों तक पहुंचा हुआ है। मुझे लगता है तुम्हारे शिखर के भाग वहां तक नहीं पहुंच पाएंगे।"इस प्रकार कहकर नारद जी वहां से चले गए। उनकी बात सुनकर विंध्याचल को बहुत पछतावा हुआ और वह मन ही मन शोक करने लगा। उसने निश्चय किया कि अब वह विश्वनाथ भगवान सदाशिव की आराधना और तपस्या करेगा। इस प्रकार विचार करने के बाद वह भगवान शंकर की सेवा में चला गया, जहां पर साक्षात ओंकार विद्यमान हैं। उस स्थान पर पहुंच कर उसने प्रसन्नता और प्रेमपूर्वक शिव के पार्थिव मूर्ति (मिट्टी की शिवलिंग) बनाई और पूजन करने लगा।
वह शिवजी की आराधना- पूजा करने के बाद निरंतर उनके ध्यान में तल्लीन हो गया और अपने स्थान से इधर-उधर नहीं हुआ। उसके कठोर तपस्या को देखकर भगवान शिव प्रसन्न हो गए। उन्होंने विंध्याचल को अपने दिव्य स्वरुप प्रकट कर दिखाया, जिसका दर्शन बड़े-बड़े योगियों के लिए भी अत्यंत दुर्लभ होता है।
सदाशिव भगवान प्रसन्नतापूर्वक विंध्याचल से बोले
-"विंध्य मैं तुम पर प्रसन्न हूं मैं अपने भक्तों को उनका अभिष्ट वर प्रदान करता हूं, इसलिए तुम वर मांगो।"विंध्य ने कहा -'देवेश्वर महेश, यदि आप मुझ पर प्रसन्न है तो हमारे कार्य को सिद्ध करने वाली वह अभीष्ट बुद्धि हमें प्रदान करें'। विंध्याचल की याचना को पूरा करते हुए भगवान शिव ने उसे कहा कि,-पर्वतराज में तुम्हें व उत्तम वर (बुद्धि) प्रदान करता हूं, तुम जिस प्रकार का काम चाहो वैसा कर सकते हो, मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है!
भगवान शिव ने विंध्य को जब उत्तम वर दे दिया तब कुछ देवतागण और ऋषि भी वहां पहुंच गए।इन सभी अनुरोध किया कि वहां स्थित ज्योतिर्लिंग 200 रूपों में विभक्त हो जाए। इन के अनुरोध पर ही ज्योतिर्लिंग दो स्वरूपों में विभक्त हुआ। जिसमें एक प्रणव लिंग ओमकारेश्वर तथा दूसरा पार्थिव लिंग ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
English Translate
Omkareshwar Jyotirlinga
Omkareshwar Jyotirlinga Temple situated on the Omkar Parvat in the middle of the Narmada River is the center of extreme faith of Hindus. This Shiva temple of Omkareshwar Jyotirlinga (Omkareshwar Jyotirlinga) is considered one of the 12 Jyotirlingas in India. Omkareshwar Jyotirlinga (Omkareshwar Jyotirlinga) temple is situated on an island called Mandhata or Shivpuri amidst the river Narmada. The Bhil tribe settled people in this place centuries ago and now this place is famous for its grandeur and history. The island is built in the shape of the Hindu sacred symbol Hoon. There are two temples located here - Omkareshwar Jyotirlinga (Omkareshwar Jyotirlinga) and Amareshwar (Amareshwar)
According to Hinduism Puranas, Shiva lingas are worshiped as Jyotirlingas located at the 12 places where Shiva appeared himself. There is a belief among Hindus that the person who takes the name of these 12 Jyotirlingas in the morning and evening, the sins committed by his seven births are erased only by the remembrance of these Jyotirlingas. Here is Omkareshwar Jyotirlinga as well as Amaleshwar Jyotirlinga. Both these Shivalingas have been counted in the same Jyotirlinga.
History
In this temple, the Shiva devotee Kubera (Dhanapati of the Gods) did penance and established the Shivalinga. To bathe Kubera, Shiva created the river Kaveri from the hair of his jata. This river flows from the side of the Kubera temple and joins the Narmada River, which is seen by the devotees going in small circles as a direct evidence. This Kaveri river revolves around Omkar Parvat and meets the river Narmada at the confluence, it is called the confluence of the Narmada Kaveri.
Most of the temples here have been built by the Peshwa kings. It is said that the temple of Lord Omkareshwar has also been built by the same Peshwas. In this temple one has to go through two rooms, because there is darkness inside, so the lamp always keeps on burning.
The Omkareshwar temple is not carved, carved or built by any human, but is a natural Shivalinga. There is always water around it. Often in a temple, the linga is established in the middle of the sanctum sanctorum and has a peak just above it, but it is not under the dome of the Omkareshwar Linga temple. It is also a feature that the statue of Lord Mahakaleshwar is placed on the upper peak of the temple. Some people believe that this mountain is in Onkar form. Due to the presence of many temples under the parikrama, this mountain also appears in the form of Omkar. There is a tradition of offering gram dal to Lord Parmeshwar here.
Omkareshwar Darshan
The settlement which is on the banks of Narmada is called Vishnupuri. There is a firm ghat on Narmada ji. Narmada ji is crossed by the bridge or boat and reached the island of Mandhata. There is a firm ghat on that side too. The Narmada near the Ghat is considered to be the Koti Tirtha or Chakratirtha. After taking a bath here, the passengers climb up the stairs and go to see Omkareshwar temple.
In religious terms, a small and a big two circumambulation of Omkareshwar is done in Mandhata island. The entire pilgrimage to Omkareshwar region is completed in 3 days. After bathing at Koti Tirtha in Mandhata Island, deities like Koteshwar Mahadev, Hatkeshwar Trimbakeshwar, Gayatrieshwar, Govindeshwar, and Savitrieshwar are seen. Subsequently, after seeing Nandi with Bhureshwar, Shri Kalika Mata and five-faced Ganapati, one gets a glimpse of Omkareshwar-Mahadev temple. After visiting Shukdev ji, Mandhateshwar, Managaneswar, Sri Dwarikadhish, Narmadeshwar Bhagwan, Narmada Devi, Mahakaleshwar Bhagwan, Vaidyanatheshwar, Siddheshwar, Rameshwar, Jaleshwar etc. in the Omkareshwar temple after visiting Vishalya-Sangam shrine.
Recognition
Omkareshwar is the best shrine in the Narmada region. According to classical belief, any pilgrim may do all the pilgrimages of the country, but till the time that Omkareshwar does not bring the water of the pilgrims here and offer it, all the pilgrimages done there are considered incomplete. Narmada ji also has special significance with Omkareshwar Tirtha. According to classical belief, the fruit that is obtained by taking a 15-day bath in Yamuna ji and a 7-day bath in Ganga ji, is achieved only by the sight of Narmada ji.
Pilgrimage area
There are 68 pilgrimages and 33 people residing with the Koti Devata family and 108 impressive Shivalingas with two Jyoti Swarga lingas.
24 avatars in Omkareshwar pilgrimage area, Mata Ghat, Sita Vatika, Dhavadi Kund, Markandeya Shila, Markandeya Sanyas Ashram, Annapurnashram, Vigyan Shala, Bade Hanuman, Khedapati Hanuman, Omkar Math, Mata Anandamai Ashram, Loan Mukteshwar Mahadev, Gayatri Mata Mandir, Siddhanath The temples of Gauri, Somnath, Adde Hanuman, Mata Vaishno Devi Temple, Chand Suraj Doors, Veer Kala Vishnu Temple, Brahmeshwar Temple, Village Gajanan Maharaj's Temple, Kashi Vishwanath, Narasimha Tekri, Kubereshwar Mahadev, Chandramoleshwar Mahadev Temple are also worth visiting.
Story of Omkareshwar Jyotirlinga
Omkareshwar Jyotirlinga has been called 'Parmeshwar Linga' in Shiva Mahapuran. The story of Shivpuran in relation to how this Parmeshwar Linga appeared in this shrine or how it was established is as follows-
Once Moni Shrestha reached Giriraj Vindhya while walking. Vindhya worshiped him with great respect. 'I am full of all virtues, I have all the wealth, there is no shortage of anything', Vindhyachal stood in front of Narada ji with this kind of feeling in mind. Hearing the boisterous words of Shri Narada, Vindhyachal, the egoist said, "You have everything, but Mount Meru is much higher than you, the top of the peaks of that mountain has reached the realms of the gods. I think the portions of your summit are there." Will not reach. ”Saying thus Narada ji left from there. Hearing his words, Vindhyachal was very sorry and he started mourning in his heart. He decided that now he would worship and meditate on Vishwanath Lord Sadashiva. After considering this way, he went to the service of Lord Shankar, where Sakshat Omkar is present. Upon reaching that place, he delighted and lovingly made the Parthiv Murti (clay Shivalinga) of Shiva and started worshiping.
After worshiping Lord Shiva, he was constantly engrossed in his meditation and did not move from his place. Lord Shiva was pleased to see his harsh penance. He showed his divine form to Vindhyachal, whose philosophy is very rare even for big yogis.
Sadashiva God happily spoke to Vindhyachal
- "Vindhya I am pleased with you. I offer my devotees their favored groom, so you ask for the bride." Vindhya said - 'Deveshwar Mahesh, if you are happy with me, that desired wisdom that can prove our work to us. give'. While completing the petition of Vindhyachal, Lord Shiva said to him that, in the Parvataraja, I give you the best groom (wisdom), you can do whatever kind of work you want, my blessings are with you!
When Lord Shiva gave the best groom to Vindhya, then some gods and sages also reached there. All these requested that the Jyotirlinga situated there should be divided into 200 forms. On the request of these, the Jyotirlinga divided into two forms. In which one Pranav Linga Omkareshwar and the other Parthiv Linga became famous as Mamaleshwar Jyotirlinga.
Ayurveda : The Synthesis of Yoga and Natural Remedies - 95 - बेर ~ jujube ~ Ber ~ बदर
बेर (jujube) ~ Ber ~ बदर
बेर (jujube)~ Ber से सभी परिचित होंगे, परंतु कम लोग ही इसके औषधीय गुणों को जानते होंगे। बेर (jujube)~ Ber का नाम सुनते ही लाल, हरे और भूरे रंग के छोटे-छोटे फलों की तस्वीर सामने आती है, जो खाने में नरम और स्वादिष्ट होते हैं। बेर (jujube)~ Ber स्वाद में मीठा होता है और कच्चा फल खट्टापन लिए हुए होता है। ज्यादातर लोग इसको सीधे फल के रूप में प्रयोग करते हैं। कुछ जगहों पर बेर (jujube)~ Ber उपयोग अचार बनाने और मुरब्बा बनाने में किया जाता है।
यह फल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उससे कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है। बसंत पंचमी आते ही मां सरस्वती की पूजा के साथ बेर के फल की याद आती है। बेर एक मौसमी फल है, जो हल्के हरे रंग का होता है। पक जाने के बाद लाल भूरे रंग का हो जाता है। इसे बदर, बेर (jujube) कई नामों से जाना जाता है।
बेर के औषधीय गुण
बेर में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है, लेकिन यह ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व, विटामिंस और लवण पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों के साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते हैं। बदर अर्थात बेर के गुणों के आधार पर आयुर्वेद में इसको कई तरह की बीमारियों के लिए औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में बेर सिर दर्द, नकसीर, मुंह के छाले, दस्त, उल्टी, पाइल्स (बवासीर) जैसे कई बीमारियों के इलाज में इसके पत्ते, फल और बीज का इस्तेमाल किया जाता है। बेर देखने में तो छोटे होते हैं, परंतु इसके स्वास्थ्यवर्धक फायदे बहुत हैं।
चलिए जानते हैं बेर के फायदे, नुकसान और उपयोग के तरीके के बारे में
बेर के औषधीय गुण, फायदे और नुकसान
# सिर दर्द में
आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में यदि काम के तनाव से सिर्फ दर्द की शिकायत रहती है, तो बेर इस में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए बेर के पेड़ के जड़ तथा पीपली को पीसकर सिर पर लेप करने से सिर दर्द से आराम मिलता है।
# अच्छी नींद के लिए
आजकल अनिद्रा की बीमारी आम हो गई है। अनिद्रा या बेचैनी से परेशान लोग बेल के फल के बीज के अर्क का उपयोग कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुड शरीर और मन को शांत करते हैं। इसलिए यदि रात की नींद आने में समस्या उत्पन्न हो रही हो तो यह छोटा सा फल मददगार हो सकता है।
# इम्यूनिटी बढ़ाने में
प्रतिदिन थोड़ी मात्रा में बेर का सेवन करने से इम्युनिटी बढ़ती है। बेर विटामिन सी और b12 के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का काम करता है।
# हड्डियों के लिए
बेर में कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में सहायक है।
# वजन कम करने में
बेर में कम कैलोरी और उच्च प्रोटीन और फाइबर होने से यह पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा कर देता है, जिससे पेट भरा हुआ लगता है और बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती। इसलिए बेर के सेवन से वजन कम करने में सहायता मिलती है।
# तनावग्रस्त होने पर
जो लोग हमेशा तनाव और चिंता से पीड़ित रहते हैं, उन्हें ड्राई बेर का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से चिंता और तनाव से आराम मिलता है।
# आंख दर्द में
आजकल जब कि सारा काम कंप्यूटर पर हो रहा है, अधिक देर तक काम करने से आंखों में दर्द होने लगता है। इस से राहत पाने के लिए पेड़ की छाल को पीसकर नेत्र के चारों तरफ लगाने से आंखों के दर्द में आराम मिलता है।
# नकसीर में
कुछ लोगों को अत्यधिक गर्मी या ठंड के कारण या किसी अन्य वजह से भी नाक से खून बहने की समस्या होती है। ऐसे में बेल के वृक्ष के पत्तों को पीसकर कनपटी पर लेप करने से नकसीर बंद हो जाती है।
# मुंह के छालों में
बेर के पत्ते का काढ़ा बनाकर उसमें हल्का नमक मिलाकर गरारे करने से मुंह के छालों में आराम मिलता है। साथ ही मुख, दांत एवं मसूड़ों से होने वाली ब्लीडिंग तथा गले के दर्द को भी कम करता है।
# पेचिश रोग में
तला भुना भोजन, फास्ट फूड का अत्यधिक सेवन तथा खान-पान में गड़बड़ी की वजह से अगर पेचिश की समस्या हो गई हो, तो दही के साथ बेर के पत्तों के चूर्ण(1-2 gram) का सेवन करने से पेचिश रोग में आराम मिलता है।
# मूत्र संबंधी समस्या
मूत्र संबंधी समस्या में कई तरह की समस्याएं होती हैं। जैसे मूत्र त्याग के समय जलन, रुक-रुक कर मूत्र आना, कम आना आदि। बेर के पत्तों को पीसकर नाभि के नीचे लगाने से मूत्र त्याग के समय होने वाली जलन और असहनीय वेदना से आराम मिलता है।
# अर्थराइटिस के दर्द में
आजकल किसी भी उम्र के लोगोंं को अर्थराइटिस की समस्या हो रही है। दिनभर A .C. में रहना, ज्यादा देर बैठकर काम करना इसका मुख्य कारण है। ऐसे में बेर के छाल का काढ़ा बनाकर 10 से 15 मिलीलीटर मात्रा में सेवन करने से अर्थराइटिस गठिया के दर्द में आराम होता है।
# दिल के लिए फायदेमंद
बेर कार्डिक टॉनिक होने के साथ-साथ कोलेस्ट्रोल को भी बढ़ने नहीं देता है, जिससे दिल यानी हृदय अपनी नियमित गति से काम करता है।
# पाचन तंत्र और कब्ज
फाइबर से भरपूर बेर ऊर्जा का मुख्य स्रोत है, जो चयापचय को बूस्ट करता है। साथ ही फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करने में मददगार है। बेर के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या से भी आराम मिलता है।
# त्वचा के लिए फायदेमंद
विटामिन सी त्वचा के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसके सेवन से या चेहरे पर लगाने से मुंहासे ठीक होते हैं तथा एक्जिमा के कारण होने वाली खुजली से भी आराम मिलता है।
बेर के पौष्टिक तत्व (Nutritional value of Jujube )
बेर के नुकसान (side effects of jujube)
English Translate
Jujube
Everyone will be familiar with jujube, but few people will know its medicinal properties. Jujube ~ On hearing the name of Jujube, a picture of small fruits of red, green and brown color, which are soft and tasty to eat. Jujube ~ Jujubeis sweet in taste and the raw fruit is sour. Most people use it directly as a fruit. In some places jujube ~ Jujube is used in making pickles and marmalade.
This fruit is more beneficial than it is delicious. As soon as Basant Panchami comes, one remembers the fruit of plum with the worship of Mother Saraswati. Plum is a seasonal fruit, which is light green in color. It turns reddish brown after cooking. It is known by many names as Jujube.
Medicinal Properties of Jujube
Plum contains a very small amount of calories, but is a good source of energy. Many types of nutrients, vitamins and salts are found in it. Along with these nutrients, it also has antioxidant properties. It is used in Ayurveda as a medicine for a variety of diseases, depending on the qualities of Jujube. In Ayurveda, its leaves, fruits and seeds are used to treat many diseases like plum headaches, hemorrhage, mouth sores, diarrhea, vomiting, piles (hemorrhoids). Plum is small to see, but its health benefits are many.
Let us know about the advantages, disadvantages and method of use of Jujube.
The medicinal properties, advantages and disadvantages of Jujube.
# In headache
In today's run-of-the-mill life, if the pain of work is only related to pain, then Jujube can prove beneficial in this. For this, grinding the root and peep of the plum tree and applying it on the head provides relief from headache.
# For good sleep
Nowadays insomnia disease has become common. People suffering from insomnia or restlessness can use seed extracts of vine fruit. Good ones present in it calm the body and mind. So, if a problem is occurring in the sleep of the night, then this small fruit can be helpful.
# Increasing immunity
Consuming small amounts of Jujube every day increases immunity. Plum is rich in antioxidants along with vitamin C and b12, which works to strengthen our immune system.
# For Bones
Jujubecontains good amount of calcium, phosphorus and iron. Which is helpful in keeping bones strong.
# In weight loss
Plum has low calories and high protein and fiber, it fulfills nutritional needs, which makes the stomach feel full and there is no desire to eat again and again. Therefore, intake of plum helps in reducing weight.
# When Stressed
Those who are always suffering from stress and anxiety should take dry plum. Its use provides relief from anxiety and stress.
# In Eye Pain
Nowadays, when all the work is being done on computer, working for long hours causes pain in the eyes. To get relief from this, grind the bark of the tree and apply it around the eye, it provides relief in eye pain.
# In Hemorrhage
Some people also have nosebleed problems due to extreme heat or cold or due to some other reason. In such a situation, grinding leaves of Jujube tree and applying it on the temple stops bleeding from the nose.
# In Mouth Ulcers
Make a decoction of Jujube leaf and add light salt to it and gargle, it provides relief in mouth ulcers. Besides, it also reduces the pain of the mouth, teeth and gums and throat pain.
# In dysentery
If dysentery has occurred due to fried roast food, excessive intake of fast food, and eating disturbances, then consuming the powder (1-2 gram) of plum leaves with curd would have relieved dysentery. is.
# Urinary Problems
There are many types of problems in urinary problems. Such as burning sensation at the time of urination, intermittent urination, reduced urination etc. Grinding plum leaves and applying below the navel provides relief from burning sensation and unbearable pain during urination.
# In pain of Arthritis
Nowadays people of any age are having the problem of Arthritis. All day long. The main reason for staying in, working for long hours. In this case, making a decoction of Jujube bark and taking 10 to 15 ml of it is useful to relieve pain in arthritis.
# Beneficial for Heart
Jujube, along with being a cardiac tonic, also does not allow cholesterol to grow, which makes the heart, ie the heart, work at its regular rate.
# Digestive system and Constipation
Fiber-rich Jujube is the main source of energy, which boosts metabolism. Also fiber is helpful in strengthening the digestive system. Regular intake of plum also provides relief from constipation problem.
# Beneficial for Skin
Vitamin C is also beneficial for skin health. Acne is cured by taking it or applying it on the face and itching is also relieved due to eczema.
Side Effects of Jujube
There is no loss of Jujube. Only a few people have to take care of it.
* People suffering from diabetes should avoid the consumption of this fruit as it contains carbohydrates, which can increase the level of sugar.
* People allergic to fruits should take care of it.
|
|





























