Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

मक्का/ भुट्टा/ मकई/ कॉर्न/ Corn

मक्का (Corn)

मक्का/ भुट्टा/ मकई/ कॉर्न/ Corn

 बारिश का मौसम अपने साथ कई सुहाने पल लेकर आता है। इस मौसम में भुट्टा (Corn) खाने का अपना अलग ही आनंद होता है। मकई अर्थात मक्का (Corn) एक साबुत अनाज के रूप में उपयोग होने वाला भारत में प्रसिद्ध खाद्य पदार्थ है। आयुर्वेद में मक्का (Corn) के औषधीय गुणों के आधार पर इसे उच्च आहार की श्रेणी में रखा गया है।

मक्का/ भुट्टा/ मकई/ कॉर्न/ Corn

मक्का क्या है?

मक्का पौष्टिकता से परिपूर्ण एक अनाज है। मक्का प्रकृति से मधुर, ठंडा, रुखा, मन को संतुष्ट करने वाला, खाने की इच्छा बढ़ाने वाला, बलवर्धक, कफ और पित्त कम करने वाला होता है। कच्चा मक्का पुष्टिकारक तथा रूचिकारक होता है। भारत में मक्का को विभिन्न नामों से पुकारा जाता है। जैसे: मकई, भुट्टा, मक्का, कॉर्न(Corn)

जानते हैं मक्का के फायदे, उपयोग और औषधीय गुणों के बारे में

मक्का को पकाने के बाद उसके 50% एंटीऑक्सीडेंट बढ़ जाते हैं। पके हुए मक्के में फेरुलिक एसिड होता है, जो कैंसर जैसी बीमारी में लड़ने में बहुत मददगार होता है। इसके अलावा भुट्टे में विटामिन, कार्बोहाइड्रेट और फोलिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

खांसी में आराम

बदलते मौसम के वजह से अगर खांसी की परेशानी हुई है और वह ठीक नहीं हो रहा है, तो भुने मक्के का सेवन करने से खांसी से आराम मिलता है।

बवासीर में

ज्यादा तला भुना, मसालेदार, तीखा खाना खाने की वजह से अगर बवासीर या पाइल्स की समस्या हो गई है तो मक्के के दानों का काढ़ा बनाकर कमर से स्नान करने से या कमर तक उस पानी में बैठने से बवासीर में आराम होता है।

यकृत अर्थात लीवर की समस्या

लीवर की बीमारी होने पर लीवर को स्वस्थ करने में मक्का बहुत काम आता है। मक्के की रेशमी वर्तिका (बत्ती) को पीसकर सेवन करने से यकृत तथा पाचन संबंधी बीमारी में लाभ होता है। 

मूत्राशय का सूजन

किसी बीमारी के कारण यदि मूत्राशय में सूजन है, तो मक्के के उपयोग से जल्दी आराम मिलता है। मक्के के बीजों तथा मक्के की रेशमी वर्तिका का सेवन करने से गुर्दे या किडनी की सूजन, मूत्राशय की सूजन तथा मूत्र संबंधी बीमारी से जल्दी राहत मिलती है। 

गर्भवती महिलाओं के लिए

मक्के में फोलिक एसिड पाया जाता है, जिसकी वजह से यह गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को इसे अपने आहार में अवश्य शामिल करना चाहिए।

त्वचा की झुर्रियों में

मक्का में विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह त्वचा पर झुर्रियों को आने से रोकता है।

कोलेस्ट्रोल 

भुट्टा (मकई) दिल की बीमारियों को दूर करने में सहायक होती है। इसमें विटामिन सी और कैरोटीनॉयड पाया जाता है, जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करके रक्त के प्रवाह को सुचारू बनाता है।

कमजोरी में

लंबी बीमारी के कारण या पौष्टिकता की कमी के कारण से शरीर में कमजोरी हुई हो, तो मक्के को भूनकर सेवन करने से कमजोरी दूर होने के साथ-साथ शरीर पुष्ट होता है।

मक्का/ भुट्टा/ मकई/ कॉर्न/ Corn

किडनी की पथरी में

प्रदूषित खान-पान के कारण आजकल किडनी में पथरी होने की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मक्के की भस्म 65 ग्राम को एक गिलास जल में घोलकर सेवन करने से मूत्राशय की पथरी में लाभ होता है।

English Translate

Corn

 The rainy season brings with it many pleasant moments. Eating corn in this season has its own pleasure. Maize is a famous food item in India used as a whole grain. In Ayurveda, on the basis of the medicinal properties of maize, it has been kept in the category of high diet.

मक्का/ भुट्टा/ मकई/ कॉर्न/ Corn

What is corn?

Maize is a nutritious grain. Maize is sweet by nature, cold, dry, satisfying the mind, increases the desire to eat, strengthens, reduces phlegm and bile. Raw maize is nutritious and tasty. Maize is called by different names in India. Eg: Corn, Corn, Maize, Corn

Know about the benefits, uses and medicinal properties of Corn

After cooking corn, 50% of its antioxidants increase. Cooked maize contains ferulic acid, which is very helpful in fighting diseases like cancer. Apart from this, vitamins, carbohydrates and folic acid are found in abundance in corn.

Cough Relief

If there is a problem of cough due to changing weather and it is not getting better, then taking roasted corn provides relief from cough.

In Hemorrhoids

If there is a problem of piles or piles due to eating more fried, spicy, spicy food, then taking a decoction of maize grains and taking bath from the waist or sitting in that water till the waist provides relief in piles.

मक्का/ भुट्टा/ मकई/ कॉर्न/ Corn

Liver Problem

In case of liver disease, maize is very useful in making the liver healthy. Grinding the silken sticks (batti) of maize and consuming it, it is beneficial in liver and digestive diseases.

Bladder Inflammation

If there is inflammation in the bladder due to any disease, then the use of maize provides quick relief. Consuming maize seeds and silk stigmas of maize provides quick relief from kidney or kidney inflammation, bladder inflammation and urinary diseases.

For Pregnant women

Folic acid is found in maize, due to which it is very beneficial for pregnant women. Therefore pregnant women must include it in their diet.

Skin Wrinkles

Due to the presence of vitamin A, vitamin C and antioxidants in corn, it prevents wrinkles from appearing on the skin.

Cholesterol

Corn (Corn) is helpful in removing heart diseases. Vitamin C and carotenoids are found in it, which makes the blood flow smooth by reducing the amount of cholesterol in the blood.

Weakness

If there is weakness in the body due to prolonged illness or due to lack of nutrition, then roasting corn and consuming it gives strength to the body along with removing weakness.

Kidney Stones

Due to the polluted diet, the problem of kidney stones is increasing day by day. Taking 65 grams of maize ashes dissolved in a glass of water, it provides relief in urinary stones.

मक्का/ भुट्टा/ मकई/ कॉर्न/ Corn

सबसे चमकीली चीज - Sabse Chamkili Chhej

सबसे चमकीली चीज

एक बार बादशाह अकबर दरबार में बैठे-बैठे ऊब रहे थे। दरबार के सभी काम निपटाकर उनके दरबारी भी आराम की मुद्रा में बैठे थे ऐसे में बादशाह अकबर कोई ऐसी बात जरूर छेड़ देते थे, जिससे दरबार का माहौल खुशगवार हो गए। इसी इरादे से उन्होंने दरबारियों से एक प्रश्न किया, “वह कौन सी चीज है जो सबसे ज्यादा चमकीली है?” जिसकी समझ में जैसा आया, उसने वैसा ही उत्तर दिया।  

सबसे चमकीली चीज / Sabse Chamkili Chhej ~ Akbar Birbal Story / अकबर बीरबल

किसी ने कहा कि दूध सबसे अधिक चमकीला होता है। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि रुई सबसे ज्यादा चमकीली होती है। सभी लोग अपनी-अपनी बुद्धि के अनुसार उत्तर दे रहे थे।  

आश्चर्य की बात यह थी कि सबसे अधिक बुद्धिमान समझे जाने वाले बीरबल अभी तक चुपचाप अपनी जगह बैठे हुए तमाशा देख रहे थे। जब अकबर की नजर बीरबल पर पड़ी, तो उन्होंने उनसे पूछा,  

“तुम्हारा क्या कहना है, बीरबल? सभी लोग अपनी अपनी बात कह रहे हैं, फिर तुम क्यों चुप हो?” “मेरे ख्याल से सूरज की रोशनी दूसरी सभी चीजों से कहीं ज्यादा चमकीली होती है।”  

बीरबल ने उत्तर दिया। “क्या तुम अपनी बात साबित कर सकते हो?” बादशाह अकबर ने पूछा।  “हाँ, मैं कर सकता हूँ।” बीरबल बोले। दूसरे दिन बीरबल ने अकबर को अपने घर रात भर ठहरने के लिए आमंत्रित किया।  

अकबर बीरबल को अपने घर के सदस्य जैसा ही मानते थे, अत: उन्होंने बीरबल का यह निमंत्रण बेझिझक स्वीकार कर लिया और उनके यहाँ रहने चले गए। खाने के बाद बीरबल अकबर को शयनकक्ष में ले गए।  

शयनकक्ष को शहंशाह के लिए खासतौर पर सजाया गया था। खुशबूदार इत्रों की वजह से कमरा इतना महक रहा था कि अकबर को तुरंत नींद आ गई।  

सुबह जब वे उठे, तो उन्होंने पाया कि शयनकक्ष के सभी दरवाजे व खिड़कियाँ बंद थीं तथा वे घोर अंधकार में खड़े थे। वे अनुमान से द्वार की ओर बढ़े।

तभी उनका पैर किसी वस्तु से टकराया।   परंतु अंधेरा होने के कारण वे उस वस्तु को देख नहीं पाए। मुश्किल से टटोलते हुए गिरते पड़ते वे दरवाजे तक पहुँच सके।

सबसे चमकीली चीज / Sabse Chamkili Chhej ~ Akbar Birbal Story / अकबर बीरबल

उन्होंने जब द्वार खोला तो सूर्य की किरणें कमरे में आने लगीं।   उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो पाया कि वे एक दूध से भरे कटोरे से टकरा गए थे। पास ही कुछ रुई भी पड़ी थी। अकबर अभी स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे थे कि तभी वहाँ बीरबल ने प्रवेश किया।  

  “यह सब क्या हो रहा है? कमरे के सारे दरवाजे और खिड़कियाँ किसने बंद कर दिए थे? अंदर इतना घना अंधेरा छा गया था कि हाथ को हाथ नहीं सूझ रहा था।

मुझे तो दरवाजे तक पहुँचना भी मुश्किल हो गया था।   किसी तरह टटोल-टटोलकर दरवाजे तक आ सका।” बादशाह ने आश्चर्यपूर्वक पूछा। “जहांपनाह, दरवाजे और खिड़कियाँ मैंने बंद किए थे।” बीरबल ने उत्तर दिया।

बीरबल के इस उत्तर पर बादशाह को कुछ गुस्सा आ गया।   उन्हें बीरबल से ऐसी आशा कदापि न थी। “इस हरकत की वजह?” उन्होंने अपना गुस्सा दबाने की कोशिश करते हुए पूछा।

“जहांपनाह, जब अंधेरा था, तब आप दूध और रुई के होते हुए भी कमरे में कुछ भी देखने में नाकामयाब रहे थे।   आप तभी देख सके, जब सूरज की रोशनी अंदर आने लगी। अब आप ही बताइए कि सबसे ज्यादा चमकीली चीज कौन सी होती है?”  

सबसे चमकीली चीज / Sabse Chamkili Chhej ~ Akbar Birbal Story / अकबर बीरबल

अकबर को यह समझते देर नहीं लगी कि बीरबल ने यह नाटक अपनी बात को सिद्ध करने के लिए ही किया है। “मैं तुम्हारी बात समझ गया, बीरबल, कि सूरज की रोशनी से ज्यादा चमकीली चीज दुनिया में दूसरी नहीं है।  

परन्तु यह समझाने के लिए तुमने मुझे बहुत तकलीफ में डाल दिया था। आगे से अपनी बात साबित करने के लिए थोडा सरल रास्ता अपनाना, जिससे ऐसी दिक्कत न हो।” अकबर ने कहा। बीरबल ने मस्कराते हए हामी भर दी।


English Translate

The brightest thing

 Once Emperor Akbar was bored sitting in the court.  After dealing with all the affairs of the court, his courtiers were also sitting in a relaxed posture, in such a situation, Emperor Akbar used to tease such a thing, which made the atmosphere of the court happy.  With this intention, he asked a question to the courtiers, "What is that thing which is the brightest?"  To which he understood, he gave the same answer.

 Someone said that milk is the brightest.  At the same time some people said that cotton is the brightest.  All the people were answering according to their intelligence.

 The surprising thing was that Birbal, considered the most intelligent, was still watching the spectacle sitting quietly in his place.  When Akbar looked at Birbal, he asked him,

 "What do you say, Birbal?"  Everybody is saying their own thing, then why are you silent? "  "I think sunlight is brighter than all other things."

 Birbal replied.  "Can you prove your point?"  Emperor Akbar asked.  "Yes, I can."  Birbal said.  The next day Birbal invited Akbar to stay at his house overnight.

 Akbar considered Birbal as a member of his household, so he hesitantly accepted Birbal's invitation and went to live with him.  After eating Birbal took Akbar to the bedroom.

 The bedroom was specially decorated for the emperor.  The room was smelling so much because of the aromatic perfumes that Akbar immediately fell asleep.

 When they woke up in the morning, they found that all the doors and windows of the bedroom were closed and they were standing in utter darkness.  They proceeded towards the door with anticipation.

 That is when his foot hit some object.  But due to the darkness, they could not see the object.  He was barely able to reach the door.

 When he opened the door, the rays of the sun started coming into the room.  He looked back and found that he had crashed into a bowl full of milk.  There was also some cotton nearby.  Akbar was still trying to understand the situation when Birbal entered there.

   "What is going on?"  Who had closed all the doors and windows of the room?  There was such a dark darkness inside that the hand was not feeling.

 I even found it difficult to reach the door.  Somehow, by groping, he could come to the door.  The king asked wonderfully.  "Where the walls, doors and windows were, I closed."  Birbal replied.

 The emperor got angry on Birbal's reply.  He never had such hope from Birbal.  "The reason for this action?"  He asked while trying to suppress his anger.

 "Jahanpanah, when it was dark, you had failed to see anything in the room despite milk and cotton."  You could see only when the sunlight started coming in.  Now you tell me what is the brightest thing? "

 It did not take long for Akbar to understand that Birbal had done this drama only to prove his point.  "I understand you, Birbal, that nothing brighter than sunlight is second in the world."

 But you had put me in a lot of trouble to explain this.  Adopt a simple way to prove your point from the front, so that there is no such problem. "  Akbar said.  Birbal agreed to mascara.

हरियल पक्षी - The Yellow Footed Green Pigeon

 हरियल पक्षी (The Yellow Footed Green Pigeon)

ग्रीन पिजन यानी हरियल कबूतर परिवार का, हरे- पीले, स्लेटी रंग वाला बहुत सुंदर पक्षी है। ये ट्रेरन फॉनीकॉप्टेरा (Treron phoenicoptera) की प्रजाति के हैं। हरियल की शक्ल कबूतर जैसी होती है। इसका रंग हल्का हरा-पीला होता है, इसलिए इसका नाम हरियल पड़ा। भारत में इसकी 5-6 प्रजातियां पाई जाती हैं, जो रंग रूप स्वभाव से एक-दूसरे से मिलती-जुलती हैं।

हरियल पक्षी - The Yellow Footed Green Pigeon

आइए जानते हैं हरियल पक्षी की विशेषताएं-

  • हरियल पक्षी महाराष्ट्र का राष्ट्रीय पंक्षी है।
  • भारत में हिमालय से लेकर कन्याकुमारी तक और राजस्थान से लेकर पूर्व में असम तक यह देखने को मिलते हैं। हरियल पतझड़ या सदाबहार जंगलों के पेड़ों को ज्यादा पसंद करते हैं।
  • वयस्क पीले पैरों वाले हरे कबूतर का आकार 29 से 33 सेमी के बीच होता है।
  • इस पक्षी के बारे में मान्यता यह है कि यह धरती पर कभी पैर नहीं रखता। यह पक्षी भी विलुप्त प्राय जीवों की श्रेणी में आता है।
हरियल पक्षी - The Yellow Footed Green Pigeon
  • इनकी औसत उम्र 26 वर्ष तक की होती है।
  • इनके सर के ऊपर नीले भुरे रंग के बाल होते हैं, इनकी आंखें काले रंग की होती हैं, जिसके आसपास लाल रंग की रिंग होती है।
  • चोंच मोटी और मजबूत होती है।
  • हरियर पंक्षी के पैर चमकीले पीले होते हैं।
  • इनकी सीटी जैसी आवाज होती है जो बड़ी मीठी लगती है।
  • ये स्वभाव के बड़े शर्मीले होते हैं, मनुष्य को देखते ही चुप हो जाते हैं।
  • हरियल पक्षी को ऊंचे-ऊंचे पेड़ वाले जंगल पसंद हैं। यह सदाबहार जंगलों में पाया जाता है।पीपल के अलावा बड़, गूलर, अंजीर के पेड़ों के पत्ते भी खाते हैं। बेर, चिरौंजी और जामुन के फल इसे ज्यादा पसंद हैं।
  • भोजन की तलाश में यह उड़ते हुए शहरों के पार्क में भी अक्सर देखे जाते हैं। हरियल पक्षी दूसरे कबूतरों की तरह ही सामाजिक पंछी होते हैं, यह भी कई पक्षियों के झुंड में रहते हैं इनका सबसे छोटा समूह 5-10 कबूतरों का होता है। यह जमीन पर बहुत कम उतरते हैं, तथा अक्सर पेड़ों पर और ऊंचे स्थानों पर ही बैठते हैं। 
हरियल पक्षी - The Yellow Footed Green Pigeon
  • हरियल पक्षी पूर्णतः शाकाहारी होते हैं, तथा कई प्रकार के फल खाते हैं, और अनाज के दाने भी खा लेते हैं। ये कई प्रकार के फूलों की कलियां छोटे पौधों के अंकुर और बीज खाना पसंद करते हैैं।
  • यह अक्सर अपना घोंसला पीपल और बरगद के पेड़ पर बनाना पसंद करते हैं।
  • हरियल पक्षी का प्रजनन काल मार्च से जून तक होता है। यह एक प्रजनन काल में एक से दो अंडे ही देते हैं। इन अंडो का रंग चमकीला सफेद होता है। नर और मादा दोनों 13 दिन तक अंडों की देखभाल करते हैं। 13 दिन बाद अंडे से बच्चे बाहर आने पर दोनों हरियल पक्षी बच्चों की देखभाल करते हैं।
English Translate

The Yellow Footed Green Pigeon

Green Pigeon i.e. The Yellow Footed Green Pigeon is a very beautiful bird of the pigeon family, green-yellow, gray in color. They belong to the species Treron phoenicoptera. The shape of The Yellow Footed Green Pigeon is like a dove. Its color is light greenish-yellow, hence its name The Yellow Footed Green Pigeon. There are 5-6 species of it found in India, which are similar to each other in color and nature.

Let's know the characteristics of The Yellow Footed Green Pigeon bird-

हरियल पक्षी - The Yellow Footed Green Pigeon
  • The Yellow Footed Green Pigeon bird is the national bird of Maharashtra.
  • In India, it is seen from the Himalayas to Kanyakumari and from Rajasthan to Assam in the east. The Yellow Footed Green Pigeon prefers trees of deciduous or evergreen forests.
  • The belief about this bird is that it never sets foot on the earth. This bird also comes under the category of extinct animals.
  • Size of adult Yellow footed green pigeon is between 29 to 33 cm.
  • Their average lifespan is up to 26 years.
  • Its front is gray and yellow in color. The color of the eyes is mixed with ash gray and green, with beautiful yellow stripes. They have a bright yellow color.
  • The beak is thick and strong.
  • The eyes are blue, there is a pink circle around the eyes.
  • The legs and feet are bright yellow.
  • They have a whistling sound which sounds very sweet.
  • They are very shy by nature, they become silent on seeing humans.
  • The Yellow Footed Green Pigeon birds like forests with tall trees. It is found in evergreen forests. Apart from peepal, it also eats leaves of elder, sycamore, fig trees. It likes the fruits of plum, chironji and jamun.
हरियल पक्षी - The Yellow Footed Green Pigeon
  • It is also often seen in the parks of flying cities in search of food. The Yellow Footed Green Pigeon birds are social birds like other pigeons. They also live in flocks of many birds, their smallest group is 5-10 pigeons. It rarely descends to the ground, and often sits on trees and high places.
  • The Yellow Footed Green Pigeon birds are completely vegetarian, and eat many types of fruits, and also eat grains of cereals. They like to eat the shoots and seeds of many types of flower buds from small plants.
  • It often prefers to make its nest on Peepal and Banyan trees.
हरियल पक्षी - The Yellow Footed Green Pigeon
  • The breeding season of The Yellow Footed Green Pigeon bird is from March to June. It lays only one to two eggs in one breeding season. The color of these eggs is bright white. Both the male and female take care of the eggs for 13 days. After 13 days, when the chicks come out of the egg, both the The Yellow Footed Green Pigeon birds take care of the babies.

अष्टविनायक मंदिर मोरे गांव (Ashtavinayak Temple)

अष्टविनायक मंदिर मोरे गांव (Ashtavinayak Temple)

हमने आज तक आपको ऐसे मंदिर के बारे में बताया है, जिनके रहस्य और इतिहास बहुत अद्भुत हैं। आज भी ऐसे ही मंदिर के बारे में चर्चा करेंगे जो बहुत प्राचीन तो है ही, इतिहास व पौराणिक महत्व भी कुछ अलग है। हम बात कर रहे हैं अष्टविनायक मंदिर मोरे गांव (Ashtavinayak Temple) के बारे में ।अष्टविनायक(Ashtavinayak) से मतलब है आठ गणपति।

अष्टविनायक मंदिर मोरे गांव (Ashtavinayak Temple)

महाराष्ट्र में पुणे के पास अष्टविनायक(Ashtavinayak) के आठ पावन मंदिर हैं, जहां भगवान गणेश अलग-अलग रूप में विराजित हैं। ये मंदिर 20 से 110 किलोमीटर क्षेत्र में स्थित हैं। मान्यता है कि इन मंदिरों में स्थापित गणेश जी की मूर्तियां स्वयंभू हैं। कहा जाता है कि इन सभी का वर्णन गणेश और मुद्गल पुराण में पढ़ने को मिलता है, जो हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथों का समूह है। इन आठ गणपति धामों की यात्रा अष्टविनायक तीर्थ यात्रा के नाम से जानी जाती है।' अष्टविनायक' के सभी 8 मंदिर प्राचीन हैं, इनका नाम इस प्रकार है -

  1. मयूरेश्ववर या मोरेश्वर मंदिर, पुणे
  2. सिद्धिविनायक मंदिर, अहमदनगर
  3. बल्लालेश्वर मंदिर, रायगढ़
  4. वरद विनायक मंदिर, रायगढ़
  5. चिंतामणि मंदिर, पुणे
  6. गिरिजात्मज अष्टविनायक मंदिर, पुणे
  7. विघ्नेश्वर अष्टविनायक मंदिर, ओझर
  8. महागणपति मंदिर, राजणगांव
अष्टविनायक मंदिर मोरे गांव (Ashtavinayak Temple)

इन सभी मंदिरों का महत्व गणेश और मुद्गल पुराण जैसे ग्रंथों में भी वर्णित है। इन गणपति धामों की यात्रा को अष्टविनायक तीर्थ यात्रा के नाम से बुलाया जाता है। इन पवित्र प्रतिमाओं के प्राप्त होने के क्रम के अनुसार ही अष्टविनायक मंदिर का दर्शन किया जाता है।

मयूरेश्वर मंदिर मोरगांव

कहते हैं कि मोरे गांव का नाम मोर पर पड़ा है, क्योंकि यह स्थान मोरों से भरा हुआ था। यह गांव करहा नदी के किनारे पुणे से 80 किलोमीटर दूर स्थित है। मयूरेश्वर मंदिर के चारों कोनों में मीनारें और लंबे पत्थरों की दीवारें हैं। मंदिर के चार द्वार हैं, जिन्हें चारों युग सतयुग, त्रेता युग, द्वापर युग और कलयुग का प्रतीक माना जाता है। मंदिर के द्वार पर शिव जी के वाहन नंदी बैल की मूर्ति स्थापित है, जिसका मुख भगवान गणेश की मूर्ति की ओर है। कुछ प्राचीन कथाओं के अनुसार एक बार भगवान शिव और नंदी इस क्षेत्र में विश्राम के लिए रुके थे। नंदी को यह स्थान इतना भाया कि उन्होंने यहां से जाने से मना कर दिया और यहीं ठहर गए, तब से उनकी प्रतिमा स्थापित है। शिव के नंदी और गणपति के मूसक दोनों ही मंदिर के रक्षक के रूप में यहां उपस्थित है। मंदिर में गणेश जी बैठे मुद्रा में विराजमान है, और उनकी सूंड बायीं ओर है। प्रतिमा की चारभुजा और तीन नेत्र हैं।ऐसा माना जाता है कि स्वयं ब्रह्मा जी ने इस मूर्ति को दो बार पवित्र किया है, जिससे यह अविनाशी हो गई है।

एक अन्य कथा अनुसार, इस स्थान पर श्री गणेश ने सिंधुरासुर राक्षस से मोर पर सवार होकर युद्ध किया और उसका वध कर दिया इसी कारण यहां स्थित गणेश जी को मयूरेश्वर कहा जाता है।


English Translate

Ashtavinayak Temple

Till today we have told you about such a temple, whose secrets and history are very amazing. Even today, we will discuss about such a temple which is very ancient, its history and mythological importance is also different. We are talking about Ashtavinayak Temple More village. Ashtavinayak means eight Ganapatis.

अष्टविनायक मंदिर मोरे गांव (Ashtavinayak Temple)

There are eight sacred Ashtavinayak temples near Pune in Maharashtra, where Lord Ganesha is enshrined in different forms. These temples are located in an area of ​​20 to 110 kms. It is believed that the idols of Ganesh ji installed in these temples are self-styled. All of these are said to be described in the Ganesha and Mudgal Puranas, a set of sacred texts of Hinduism. The journey to these eight Ganapati shrines is known as Ashtavinayak pilgrimage. All the 8 temples of 'Ashtavinayak' are ancient, their names are as follows -

  1. Mayureshwar or Moreshwar Temple, Pune
  2. Siddhivinayak Temple, Ahmednagar
  3. Ballaleshwar Temple, Raigad
  4. Varad Vinayak Temple, Raigad
  5. Chintamani Temple, Pune
  6. Girijatmaj Ashtavinayak Temple, Pune
  7. Vigneshwar Ashtavinayak Temple, Ojhar
  8. Mahaganpati Temple, Rajangaon

The importance of all these temples is also mentioned in texts like Ganesha and Mudgal Purana. The visit to these Ganpati shrines is called Ashtavinayak pilgrimage. The Ashtavinayak temple is visited according to the order of receipt of these holy idols.

Mayureshwar Temple Morgaon

It is said that the village of More is named after the peacock, because this place was full of peacocks. This village is situated 80 km away from Pune on the banks of river Karha. Mayureshwar temple has towers and tall stone walls at the four corners. The temple has four gates, which are considered to be symbols of the four eras, Satya Yuga, Treta Yuga, Dwapara Yuga and Kali Yuga. The idol of Nandi bull, the vehicle of Shiva, is installed at the entrance of the temple, which faces towards the idol of Lord Ganesha. According to some ancient legends, once Lord Shiva and Nandi stayed in this area for rest. Nandi liked this place so much that he refused to go from here and stayed here, since then his statue has been installed. Shiva's Nandi and Ganapati's mouse are both present here as protectors of the temple. In the temple, Ganesh ji is seated in a sitting posture, and his trunk is on the left. The idol has four arms and three eyes. It is believed that Lord Brahma himself has sanctified this idol twice, making it imperishable.

According to another legend, at this place Shri Ganesha fought on a peacock with the demon Sindhurasura and killed him, that is why the Ganesha located here is called Mayureshwar.

अष्टविनायक मंदिर मोरे गांव (Ashtavinayak Temple)

अनार (Pomegranate)

 अनार (Pomegranate)

शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसे अनार (Pomegranate) पसंद नहीं होगा। अनार (Pomegranate) का छिलका जितना मोटा और कठोर होता है, अंदर उतना ही स्वादिष्ट और मीठा फल होता है। किसी भी व्यक्ति को कोई भी रोग हो जाता है, तो लोग उन्हें सबसे पहले अनार (Pomegranate) के सेवन की सलाह देते हैं। डॉक्टर भी कमजोरी दूर करने के लिए या इलाज के बाद स्वास्थ्य लाभ पाने के दौरान रोगी को अनार (Pomegranate) का सेवन करने को कहते हैं। आमतौर पर सभी अनार (Pomegranate) के फायदे से वाकिफ हैं, परंतु हम आज यहां अनार के औषधीय प्रयोग की चर्चा करेंगे। 

अनार (Pomegranate)

अनार क्या है?

अनार एक फल है, जो लाल रंग का होता है। इसमें सैकड़ों लाल रंग के छोटे और रसीले दाने होते हैं। अनार दुनिया के गर्म प्रदेशों में पाया जाता है। यह ज्यादातर महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में पाया जाता है। सबसे पहले अनार के बारे में रोमन लोगों ने पता लगाया था। रूस के निवासी अनार को ज्यादा बीज वाला सेव कहते हैं।

एक अनार सौ बीमार कहावत तो आपने सुनी ही होगी। यह इसी सन्दर्भ में उपयोग होता है कि एक अनार सौ बिमारियों में लाभ पहुँचाता है। 

जानते हैं अनार के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुणों के बारे में 

आयुर्वेद में अनार को बहुत ही चमत्कारी फल बताया गया है और यह भी कहा गया है कि इसके इस्तेमाल से कई सारी बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। अनार का केवल फल ही नहीं, अपितु पूरा वृक्ष ही औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अनार के फूल, फल, बीज, पत्ते, तने, फल के छिलके और पेड़ की छाल इन सभी का इस्तेमाल औषधि के तौर पर किया जाता है।

अनार (Pomegranate)

बच्चों में बार-बार प्यास लगने की समस्या

बच्चों को बहुत अधिक प्यास लगती हो, तो अनारदाना, जीरा तथा नागकेसर को समान मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण में चीनी या मधु मिलाकर बच्चों को चढ़ाएं इससे प्यास मिटती है।

एनीमिया की समस्या

*   एनीमिया से पीड़ित लोगों को अनार का सेवन करने की सलाह दी जाती है। नियमित रूप से अनार के सेवन से शरीर में आयरन की कमी की पूर्ति होती है तथा रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा भी बढ़ती है।

*    एनीमिया और पीलिया रोग से ग्रस्त लोग 3 - 6 ग्राम अनार के पत्ते को छाया में सुखा लें। इस चूर्ण को सुबह गाय के दूध से बने छाछ के साथ सेवन करें। इससे एनीमिया और पीलिया रोग में फायदा होता है।

थकान और कमजोरी

बहुत लोगों को थकान और कमजोरी की शिकायत रहती है। ऐसे में 20 ग्राम अनार के ताजे पत्ते लेकर 400 मिलीलीटर पानी में उबालें। जब पानी 100 मिलीलीटर बच जाए, तो इसमें गर्म दूध मिलाकर पी लें। इससे शारीरिक और मानसिक कमजोरी दूर होती है।

दस्त लगने पर

दस्त की समस्या होने पर 2-3 ग्राम अनार के फल के छिलके का चूर्ण बना लें। इसे सुबह-शाम ताजे पानी के साथ सेवन करने से दस्त में आराम होता है।

पेट में कीड़े होने पर

अनार के पत्तों को छाया में सुखाकर महीन पीस लें। इसे छानकर 3 से 6 ग्राम की मात्रा में सुबह छाछ के साथ या ताजे पानी के साथ सेवन करने से पेट के पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं।

गंजेपन की समस्या

बालों के झड़ने या गंजेपन की समस्या होने पर अनार के ताजे हरे पत्तों का रस लें। इसमें 100 ग्राम अनार के पत्तों का पेस्ट और आधा लीटर सरसों का तेल मिला लें। इस तेल को पकाकर छान लें। इससे बालों पर नियमित रूप से मालिश करने से बालों का झड़ना रुक जाता है तथा गंजेपन की समस्या दूर होती है।

चेहरे के दाग धब्बों की समस्या

चेहरे पर दाग, धब्बे और झाइयां की समस्या आम हो गई है। ऐसे में अनार के ताजे हरे पत्तों का रस लें। इसमें 100 ग्राम अनार के पत्तों का पेस्ट और आधा लीटर सरसों का तेल मिला लें। इस तेल को पकाकर छान लें। इस तेल को चेहरे पर मालिश करने से कील, मुँहासे और काले धब्बे ठीक होते हैं।

मुंह के छाले की समस्या

अगर मुंह में छाले की परेशानी है, तो अनार के 25 ग्राम पत्तों को 400 मिलीलीटर पानी में उबालें। जब पानी चौथाई बच जाए तो उससे कुल्ला करें। इससे मुंह के छाले और अन्य बीमारी भी ठीक हो जाती है। 

त्वचा रोग में

त्वचा के रोगों में भी अनार बहुत फायदेमंद होता है। अनार का इस्तेमाल त्वचा पर निखार लाने के लिए भी किया जाता है। एक किलोग्राम अनार के फल के छिलके को 4 लीटर पानी में डालकर उबालें। जब पानी 1 लीटर रह जाए तो उसमें 250 मिलीलीटर सरसों का तेल डालकर पका लें। इस तेल की मालिश करने से कुछ ही दिनों में त्वचा का ढीलापन दूर होता है तथा चेहरे की झाइयां मिट जाती हैं और त्वचा में निखार आता है।

अनिद्रा की समस्या

जिन व्यक्तियों को नींद ना आने की परेशानी है, वह 20 ग्राम अनार के ताजे पत्ते लेकर 400 मिलीलीटर पानी में उबालें। जब पानी 100 मिलीलीटर शेष रह जाए, तो इसमें गर्म दूध मिलाकर सेवन करें। इससे नींद ना आने की परेशानी खत्म होती है। 

बवासीर में

*  बवासीर की परेशानी होने पर अनार के पत्ते के 5 से 10 मिलीलीटर रस का सेवन करें। इससे बवासीर में लाभ होता है।

*  अनार के 8-10 पत्तों को पीसकर टिकिया बना लें। इसे गाय के घी में भूनकर सेवन करने से भी बवासीर में लाभ होता है।

उल्टी रोकने के लिए

*  उल्टी की परेशानी में 10 मिलीलीटर अनार के गुनगुने रस में 5 ग्राम चीनी मिलाकर पीने से उल्टी ठीक होती है।

*  अनार के फल को छिलके सहित कूटकर रस निचोड़ लें। इसे 30 से 50 मिलीग्राम की मात्रा में चीनी मिलाकर पिलाने से पित्त रोग के कारण होने वाली उल्टी और थकान आदि समस्या ठीक होती है।

अनार (Pomegranate)

फेफड़ों के रोग में

फेफड़ों के रोग से ग्रसित व्यक्ति दिन में दो-तीन बार 10 से 20 मिलीलीटर अनार के पत्ते का काढ़ा पीएं। इससे आराम मिलता है।

हृदय रोग में

*  हृदय की बीमारी से ग्रस्त रोगी 10 ग्राम अनार के ताजे पत्तों को 100 मिलीलीटर पानी में पीसकर छान लें। इसे सुबह और शाम पीने से हृदय के विकारों में लाभ होता है।

*  20 25 मिलीलीटर अनार का शरबत पीने से भी हृदय रोग में लाभ होता है।

अनार में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व

अनार (Pomegranate)

अनार का उपयोग

यह हमारे ऊपर निर्भर करता है कि हम अनार का सेवन किस प्रकार से करना चाहते हैं।

  • अनार को छिलकर उसके दाने का सेवन करना सबसे आसान तरीका है।
  • अनार का जूस निकालकर इसे पी सकते हैं।
  • घर में कस्टर्ड, केक, आइसक्रीम बनाते समय उसमें अनार के दाने डाल सकते हैं। इससे व्यंजन का स्वाद और बढ़ जाएगा।

अनार के सेवन का सही समय क्या है?

  • माना जाता है कि आमतौर पर किसी भी फल का सेवन करना सुबह के वक्त सबसे अच्छा होता है। सुबह उठने के बाद नाश्ते से आधा घंटा पहले या नाश्ते के साथ फल का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा मिलती है।
  • सुबह के वक्त अनार का सेवन सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। अनार में पर्याप्त मात्रा में शुगर और विटामिन पाए जाते हैं, जो किसी को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अनार में पौष्टिक तत्व आपके दिन को स्वस्थ शुरुआत देते हैं। वही शुगर आपको पर्याप्त ऊर्जा देने का काम करती है। दोपहर के खाने के बाद भी अनार का सेवन किया जा सकता है। 
  • रात के वक्त कभी भी अनार का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि रात के वक्त हमारा मेटाबॉलिज्म काफी धीमा हो जाता है। अनार में मौजूद फाइबर पेट के लिए रात को पचा पाना मुश्किल हो जाता है। 

क्या सर्दी के दिनों में अनार का सेवन करना चाहिए?

कुछ लोगों को यह गलतफहमी है कि अनार की तासीर ठंडी होने के कारण सर्दियों में इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है, जबकि ऐसा नहीं है, बल्कि सर्दियों के मौसम में यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में इम्युनिटी बढ़ती है और शरीर अंदर से मजबूत होता है।

अनार (Pomegranate)

अनार शिकंजी क्या है?

सामग्री 

  • 2 अनार 
  • 2 टेबलस्पून निम्बू रस 
  • 2 चम्मच चीनी 
  • 2  चुटकी काली मिर्च पाउडर 
  • 1/2 टेबलस्पून काला या सेंधा नमक 
  • 1/2 टेबलस्पून जीरा पाउडर 
  • 2 -4 पूदीने की पत्तियां

अनार की शिकंजी बनाने की विधि 

अनार की शिकंजी भी बहुत स्वादिष्ट लगती है। अनार की शिकंजी बनाने के लिए 2 ताजे अनार लेंगे तथा उसका जूस निकाल लेंगे। अब एक कप में कुछ अनार के दाने डालेंगे तब उसमें अनार का जूस डालकर नींबू का जूस, काला नमक, चीनी, जीरा पाउडर, कुछ पत्तियां पूदीने की डालकर अच्छी तरह मिला लेंगे। चाहे तो इसे ऐसे ही सेवन करें या फिर इसमें थोड़ा सा पानी और सोडा मिला देंगे। तैयार है स्वादिष्ट और हेल्दी अनार की शिकंजी

अनार के नुकसान

  • जिन लोगों का शरीर शीत प्रकृति वाला (ठंडा रहता हो) हो, उन्हें अनार का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अनार के जूस का सेवन या किसी भी फल के जूस का सेवन हमेशा ताजा निकालकर ही करना चाहिए। कभी भी जूस को फ्रिज में स्टोर करके बाद में पीना नुकसानदायक होता है।
  • लो ब्लड प्रेशर की शिकायत वालों को या ब्लड प्रेशर की दवा लेने वालों को इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए।
English Translate

Pomegranate

There will hardly be anyone who does not like pomegranate. The thicker and harder the peel of the pomegranate, the more delicious and sweet the fruit is inside. If any person gets any disease, then people first advise them to consume pomegranate. Doctors also ask the patient to take pomegranate to remove weakness or while getting health benefits after treatment. Generally everyone is aware of the benefits of pomegranate, but today we will discuss the medicinal use of pomegranate here.

What is pomegranate?

Pomegranate is a fruit, which is red in colour. It consists of hundreds of small and juicy grains of red color. Pomegranate is found in the warm regions of the world. It is mostly found in Maharashtra, Rajasthan, Uttar Pradesh, Haryana, Andhra Pradesh, Karnataka, Tamil Nadu and Gujarat. The Romans were the first to find out about pomegranates. The people of Russia call pomegranate as the apple with more seeds.

Know about the benefits, harms, uses and medicinal properties of pomegranate

In Ayurveda, pomegranate has been described as a very miraculous fruit and it has also been said that many diseases can be cured by its use. Not only the fruit of pomegranate, but the whole tree is full of medicinal properties. The flowers, fruits, seeds, leaves, stems, rinds of the pomegranate and the bark of the tree are all used as medicine.
अनार (Pomegranate)

Frequent Thirst Problem in Children

If children feel very thirsty, then make a powder by taking equal quantity of pomegranate, cumin and nagkesar. Add sugar or honey to this powder and offer it to children, it ends thirst.

Anemia Problem

* People suffering from anemia are advised to consume pomegranate. Regular consumption of pomegranate fulfills the deficiency of iron in the body and also increases the amount of hemoglobin in the blood.

* People suffering from anemia and jaundice should dry 3-6 grams pomegranate leaves in the shade. Consume this powder with buttermilk made from cow's milk in the morning. It is beneficial in anemia and jaundice disease.

Fatigue and Weakness

Many people complain of fatigue and weakness. In such a situation, take 20 grams of fresh pomegranate leaves and boil them in 400 ml water. When 100 ml of water remains, add warm milk to it and drink it. It removes physical and mental weakness.

Diarrhea

In case of diarrhea, make powder of 2-3 grams peel of pomegranate fruit. Taking it with fresh water in the morning and evening provides relief in diarrhea.

Worms in Stomach

Dry pomegranate leaves in shade and grind them finely. After filtering it, take 3 to 6 grams with buttermilk or with fresh water in the morning, it ends stomach worms.

Baldness Problem

In case of hair loss or baldness, take juice of fresh green leaves of pomegranate. Mix 100 grams paste of pomegranate leaves and half a liter of mustard oil in it. Cook this oil and filter it. By massaging it regularly on the hair, hair fall stops and the problem of baldness goes away.

Face Blemish Problem

The problem of spots, spots and freckles on the face has become common. In this case, take the juice of fresh green leaves of pomegranate. Mix 100 grams paste of pomegranate leaves and half a liter of mustard oil in it. Cook this oil and filter it. Nails, acne and dark spots are cured by massaging this oil on the face.

Mouth Ulcer Problem

If there is a problem of blisters in the mouth, then boil 25 grams leaves of pomegranate in 400 ml water. When the water remains one-fourth, rinse it off. It also cures mouth ulcers and other diseases.

In Skin Diseases

Pomegranate is also very beneficial in skin diseases. Pomegranate is also used to brighten the skin. Boil one kilogram of pomegranate fruit peel in 4 liters of water. When water remains 1 liter, add 250 ml mustard oil and cook it. Massaging this oil removes the slackness of the skin within a few days, the freckles of the face are erased and the skin gets glowing.

Insomnia Problem

People who have trouble sleeping, take 20 grams fresh pomegranate leaves and boil them in 400 ml water. When 100 ml of water remains, add warm milk to it and consume it. This ends the problem of not sleeping.
अनार (Pomegranate)

Piles

* In case of piles problem, take 5 to 10 ml juice of pomegranate leaves. It is beneficial in piles.

*  Make a cake by grinding 8-10 leaves of pomegranate. Roasting it in cow's ghee and consuming it is also beneficial in piles.

Vomiting

* In case of vomiting, taking 10 ml lukewarm juice of pomegranate mixed with 5 grams of sugar ends vomiting.

* Crush the fruit of pomegranate with the peel and squeeze the juice. Mixing sugar in the amount of 30 to 50 mg gives it, it cures the problem of vomiting and fatigue due to bile disease.

In Lung Disease

A person suffering from lung disease should drink 10 to 20 ml decoction of pomegranate leaves twice or thrice a day. This gives relief.

Heart Disease

* Patients suffering from heart disease, grind 10 grams fresh pomegranate leaves in 100 ml water and filter it. Drinking it in the morning and evening is beneficial in heart disorders.

* Drinking 20 to 25 ml pomegranate syrup is also beneficial in heart disease.

Use of Pomegranate

It depends on us how we want to consume pomegranate.

  • The easiest way is to peel pomegranate and consume its seeds.
  • You can drink pomegranate juice by extracting it.
  • While making custard, cake, ice cream at home, pomegranate seeds can be added to it. This will enhance the taste of the dish.

What is the right time to consume pomegranate?

  • It is generally believed that it is best to consume any fruit in the morning. After getting up in the morning, half an hour before breakfast or consuming fruit with breakfast, the body gets energy.
  • Consuming pomegranate in the morning is most beneficial for health. Sufficient amount of sugar and vitamins are found in pomegranate, which helps in keeping one healthy. The nutritious elements in pomegranate give a healthy start to your day. The same sugar works to give you enough energy. Pomegranate can be consumed even after lunch.
  • Pomegranate should never be consumed during the night because our metabolism slows down a lot during the night. The fiber present in pomegranate makes it difficult for the stomach to digest at night.

Should we eat pomegranate during winters?

Some people have a misconception that due to the cold effect of pomegranate, its consumption can be harmful in winter, whereas it is not so, but it is very beneficial for health in the winter season. Its regular consumption increases immunity in the body and makes the body strong from inside.

What is Pomegranate Shikanji?

Material

2 pomegranates
2 tbsp lemon juice
2 teaspoons sugar
2 pinch black pepper powder
1/2 tbsp black or rock salt
1/2 tbsp cumin powder
2 -4 mint leaves

How to make Pomegranate Shikanji

Pomegranate shikanji also looks very tasty. To make pomegranate shikanji, take 2 fresh pomegranates and extract its juice. Now put some pomegranate seeds in a cup, then add pomegranate juice to it, add lemon juice, black salt, sugar, cumin powder, some leaves of mint and mix it well. If you want, consume it like this or else you will add a little water and soda to it. Delicious and healthy pomegranate shikanji is ready.

Nutritional value of Pomegranate

अनार (Pomegranate)

Side Effects of Pomegranate

  • Those people whose body is cold in nature, they should not consume pomegranate.
  • Consumption of pomegranate juice or juice of any fruit should always be taken fresh. Anytime storing the juice in the fridge and drinking it later is harmful.
  • Those complaining of low blood pressure or those taking blood pressure medicines should consume it with caution.

Sunday.. इतवार ..रविवार

 इतवार (Sunday)

Sunday.. इतवार
🍂🍂"उम्मीद और विश्वास का छोटा सा बीज, 
खुशियों के विशाल फलों से बेहतर और शक्तिशाली है "🍂🍂

"अश्रु नीर"

प्रिय इन नयनों का अश्रु नीर !
दुःख से आविल सुख से पंकिल 
बुद बुद से स्वपनों से फेनिल,
बहता है युग युग से अधीर 
जीवन पथ का दुर्गमतम तल, 
अपनी गति से कर सजल सरल 
शीतल करता युग तृषित तीर !

इसमें उपजा या नीरज सित,
कोमल कोमल लज्जित मीलित, 
सौरव से लेकर मधुर पीर !

इसमें ना पंक का चिन्ह शेष, 
इसमें ना ठहरता सलिल लेश, 
इसको न जगाती मधुप भीर !


तेरे करुणा कण से विलसित, 
हो तेरी चितवन से विकसित, 
छू तेरी श्वासों का समीर !
                                            महादेवी वर्मा 
Sunday.. इतवार ..रविवार
🍁🍁"ऐसे काम करो जिससे लोगों को लगे 
कि आपको जीतने की आदत है"🍁🍁

साम ~ जातक कथा

साम ~ जातक कथा

साम ~ जातक कथा

पिता दुकूलक और माता पारिका से एक पुत्र का जन्म हुआ, जिसका नाम साम था। एक दिन पिता दुकूलक और माता पारिका किसी वन में घूम रहे थे, तो तेज वर्षा आरंभ हो गई। उन्होंने एक पेड़ के नीचे शरण ली और बारिश से अपने बचाव करने लगे। किंतु उनके शरीर और वस्त्र से रिसते पानी से एक भयंकर विषधर सांप भीगने लगा, जो उनके पैरों के नीचे चीटियों के एक बिल में निवास कर रहा था। वृद्ध सांप ने तब एक भयंकर उच्छ्वास छोड़ा। उसके उच्छ्वास में विद्यमान विष कण और पानी जब उन दोनों की आंखों में पड़ा, तो दोनों की दृष्टि चली गई। 

देर शाम तक जब माता-पिता वापस घर नहीं लौटे तब साम उनको ढूंढता हुआ उसी वन में जा पहुंचा। थोड़ी देर ढूंढने के बाद उसने उन्हें वन में भटकता पाया। फिर वह उन्हें घर ले आया और उनकी सेवा सुश्रुषा करने लगा। 

एक बार पिलियक्ख  नामक वाराणसी का एक राजा शिकार खेलता हुआ उसी वन में आ पहुंचा। जहां साम और उसके माता-पिता रहते थे। उस समय साम पास के जलाशय में अपने वृद्ध माता-पिता के लिए एक घर में जल भर रहा था, जिसकी आवाज सुन राजा ने सोचा शायद कोई जानवर पानी पी रहा है। आवाज की दिशा में राजा ने जब बाण चलाया तो साम के ह्रदय को भेद गया। राजा जब घटनास्थल पर पहुंचा तो साम को घायल पाया। 

उसी समय राजा के सामने एक औरत प्रकट हुई, जो जंगल में साम की मुंह बोली माता थी। उसने राजा को डराते हुए साम के माता- पिता को साम की घायल होने की सूचना देने का आदेश दिया। 

राजा ने जब साम के माता-पिता को पुत्र की घायल होने का समाचार दिया, तो उन्होंने बिना विचलित हुए राजा से उन्हें साम के शरीर के पास ले जाने को कहा। जब माता-पिता साम के अचेत शरीर के पास पहुंचे तो साम की मुंह बोली माँ ने चिकित्सा द्वारा साम को आरोग्य कर दिया और उसने चिकित्सा करके साम के माता-पिता की आंखों में वापस से रोशनी डाल दी। 

 English Translate 

Saam ~ Jatak Katha

साम ~ जातक कथा

A son was born to his father Dukulak and mother Parika, whose name was Sama. One day when father Dukulak and mother Parika were walking in a forest, it started raining heavily. He took shelter under a tree and started defending himself from the rain. But the water leaking from his body and clothes started drenching a fierce poisonous snake, which was residing in a burrow of ants under his feet. The old snake then let out a fierce sigh. When the poison particles and water present in his sigh fell in their eyes, both of them lost their sight.

When the parents did not return home till late evening, Sam reached the same forest looking for them. After searching for a while, he found them wandering in the forest. Then he brought them home and started serving them.

Once a king of Varanasi named Piliyakh came to the same forest while playing hunting. where Sama and his parents lived. At that time Sam was filling water in a nearby reservoir for a house for his aged parents, hearing the sound of which the king thought that maybe some animal was drinking water. When the king shot an arrow in the direction of the voice, it pierced Sam's heart. When the king reached the spot, he found Sam injured.

At the same time a woman appeared in front of the king, who was the mother of Sama in the forest. Scaring the king, he ordered Sama's parents to inform about Sama's injuries.

When the king informed Sama's parents about the son's injury, they asked the king to take them to Sama's body without being disturbed. When the parents reached near the unconscious body of Sama, Sama's mother said that Sama was cured by medicine and she put the light back in the eyes of Sama's parents.