Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

Showing posts with label चार्ली चैप्लिन / Charlie Chaplin. Show all posts
Showing posts with label चार्ली चैप्लिन / Charlie Chaplin. Show all posts

‘द ग्रेट मिमिक्री आर्टिस्ट सर चार्ल्स स्पेयर चैप्लिन - चार्ली चैप्लिन / Charlie Chaplin

चार्ली चैप्लिन (Charlie Chaplin)

Born: 16 April 1889, London, United Kingdom
Died: 25 December 1977, Manoir de Ban, Switzerland

चार्ली चैपलिन का नाम सुनते ही सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है, क्योंकि उन्होंने जिंदगी में मुसीबतों और दर्द में भी लोगों को ठहाके लगाने की सीख दी थी। सर चार्ल्स स्पेंसर चैपलिन को बच्चा बच्चा भी चार्ली चैपलिन के नाम से जानता है। उनकी बातों में, अदाकारी में, लहजे में यहां तक की उनके हर एक अंदाज में लोगों को हंसाने की कला छिपी हुई थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन केवल लोगों की जिंदगी में खुशियां भरने में ही गुजार दी, जबकि उनकी खुद की जिंदगी बेहद संघर्षभरी थी। 

‘द ग्रेट मिमिक्री आर्टिस्ट सर चार्ल्स स्पेयर चैप्लिन - चार्ली चैप्लिन / Charlie Chaplin
उन्होंने कॉमिक एक्टर और फिल्ममेकर के तौर पर अपना करियर बनाया और पूरा जीवन बस लोगों को हंसाते रहें। यह लाइनें चार्ली चैपलिन की हैं -  "जिंदगी करीब से देखने पर त्रासदी से भरी हुई है, लेकिन दूर से देखेंगे तो वह कॉमेडी जैसी दिखती है।" ये लाइनें उनकी जिंदगी की वास्तविकता भी थी। वह जिंदगी के दुखों को किस तरह देखते थे, वह उनकी इन लाइनों से समझा जा सकता है। वह बचपन से ही खुद दुखों के पहाड़ तले दबे रहे, लेकिन उन्होंने खुद के साथ लोगों को हंसना - हंसाना सिखाया।
‘द ग्रेट मिमिक्री आर्टिस्ट सर चार्ल्स स्पेयर चैप्लिन - चार्ली चैप्लिन / Charlie Chaplin
बचपन में ही चार्ली चैपलिन के पिता की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी मां के साथ आर्थिक तंगी का सामना किया। छोटी सी उम्र में ही चार्ली के ऊपर घर की तमाम जिम्मेदारियां आ गई थीं। उनके पिता मशहूर अभिनेता और गायक थे और उनकी मां हन्ना चैपलिन भी एक गायिका और अभिनेत्री थीं, जिस कारण चार्ली को एक्टिंग की कला विरासत में मिली और उनका भी रुझान अभिनय की तरफ था। मां के बीमार होने के बाद चार्ली को 13 साल की उम्र में ही पढ़ाई छोड़ छोटे-मोटे काम करने पड़े। 14 साल की उम्र में पहली बार उन्होंने एक नाटक में कॉमिक रोल किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
‘द ग्रेट मिमिक्री आर्टिस्ट सर चार्ल्स स्पेयर चैप्लिन - चार्ली चैप्लिन / Charlie Chaplin
चार्ली चैपलिन मूक फिल्म युग के सबसे रचनात्मक और प्रभावशाली व्यक्तित्व में से एक थे, जिन्होंने अपनी फिल्म में अभिनय, निर्देशन, पटकथा, निर्माण और संगीत खुद दिया था। वह कला के हर क्षेत्र में माहिर थे। साल 1940 में चार्ली ने तानाशाह हिटलर पर एक फिल्म बनाई थी, जिसका नाम था 'द ग्रेट डिक्टेटर', जिसमें उन्होंने हिटलर का किरदार निभाया। फिल्म में चार्ली का हिटलर को कॉमिक कैरेक्टर के रूप में पेश करना फैंस को काफी पसंद आया। इसके बाद उन्होंने लगातार कई सुपरहिट फिल्में और एक महान कलाकार बनने के रास्ते पर चल पड़े थे।
‘द ग्रेट मिमिक्री आर्टिस्ट सर चार्ल्स स्पेयर चैप्लिन - चार्ली चैप्लिन / Charlie Chaplin
अपने शानदार अभिनय और लोगों को हंसाने की कला के लिए चार्ली चैपलिन को साल 1973 में ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही चार्ली ने कई पुरस्कारों को अपने नाम किया। बरसों तक लोगों को खुलकर हंसाने वाले चार्ली आखिरकार सबको रुला कर चले गए। उन्होंने 25 दिसंबर 1977 में 88 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 

आपको हम उनके द्वारा कही गई कुछ बातें बता रहें है जिनसे आपको भी अपने बुरे समय का सामना करने की प्रेरणा मिलेगी।
‘द ग्रेट मिमिक्री आर्टिस्ट सर चार्ल्स स्पेयर चैप्लिन - चार्ली चैप्लिन / Charlie Chaplin
  1.  हंसी के बिना बिताया हुआ दिन बर्बाद किया हुआ दिन है।
  2.  बिना कुछ किए, सिर्फ कल्पना करने का कोई मतलब नहीं है।
  3.  इस दुनिया में कुछ भी स्थाई नहीं है, हमारी मुसीबतें भी नहीं ।
  4. आप कभी भी एक इंद्रधनुष नहीं ढूंढ पाएंगे, यदि आप नीचे देख रहे है।
  5. यदि आप केवल मुस्कुराएंगे तो आप पाएंगे कि जीवन अभी भी मूल्यवान है।
  6. मैं हमेशा बरसात में घूमना पसंद करता हूँ, ताकि कोई मुझे रोते हुए ना देख सके।
  7. शीशा मेरा सबसे अच्छा मित्र है, क्योंकि जब में रोता हूँ तब वह कभी हंसता नहीं है।
  8. मुझे लगता है कि सही समय पर गलत काम करना, जीवन का कई विडंबनाओं में से एक है।
  9. जरूरतमंद दोस्त की मदद करना आसान है, पर उसे अपना समय दे पाना, हमेशा संभव नहीं हो पाता है।
  10. मेरा दर्द किसी के हंसने का कारण हो सकता है, लेकिन मेरी हंसी कभी भी किसी के दर्द का कारण नहीं होनी चाहिए।
 1960 दशक के आखिर में उनकी आखिरी फिल्म अ काउंटेस फ्र्म हांगकांग के समापन के बाद, चैप्लिन का मजबूत स्वास्थ्य धीरे धीरे खराब होना शुरू हुआ और 1972 में अकादमी पुरस्कार प्राप्त करने के बाद अधिक तेजी से खराब होने लगा। 1977 तक उन्हें संवाद करने में मुश्किल होने लगी और उन्होंने व्हीलचेयर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था।स्विट्जरलैंड के वेवे में 25 दिसम्बर 1977 को नींद में उनकी मृत्यु हो गई।
‘द ग्रेट मिमिक्री आर्टिस्ट सर चार्ल्स स्पेयर चैप्लिन - चार्ली चैप्लिन / Charlie Chaplin

English Translate

Charlie Chaplin

Born: 16 April 1889, London, United Kingdom
Died: 25 December 1977, Manoir de Ban, Switzerland

Hearing the name of Charlie Chaplin brings a smile on everyone's face, because he taught people to laugh even in the troubles and pain of life. Even children know Sir Charles Spencer Chaplin as Charlie Chaplin. The art of making people laugh was hidden in his words, acting, tone and even his every style. He spent his entire life only in filling happiness in the lives of people, whereas his own life was full of struggle.

He made his career as a comic actor and filmmaker and just kept making people laugh all his life. These lines are from Charlie Chaplin - "Life is full of tragedy when seen closely, but from a distance it looks like comedy." These lines were also the reality of his life. How he viewed the sorrows of life can be understood from these lines. He himself remained buried under a mountain of sorrows since childhood, but he taught people to laugh along with him.
‘द ग्रेट मिमिक्री आर्टिस्ट सर चार्ल्स स्पेयर चैप्लिन - चार्ली चैप्लिन / Charlie Chaplin
Charlie Chaplin's father died in his childhood, after which he faced financial difficulties with his mother. At a very young age, all the responsibilities of the house fell on Charlie. His father was a famous actor and singer and his mother Hannah Chaplin was also a singer and actress, due to which Charlie inherited the art of acting and he was also inclined towards acting. After his mother became ill, Charlie had to leave studies at the age of 13 and do odd jobs. At the age of 14, he played a comic role in a play for the first time, which was greatly appreciated by the audience.

Charlie Chaplin was one of the most creative and influential figures of the silent film era, starring, directing, scripting, producing and composing his own films. He was an expert in every field of art. In the year 1940, Charlie made a film on dictator Hitler, named 'The Great Dictator', in which he played the character of Hitler. Fans liked Charlie's presentation of Hitler as a comic character in the film. After this, he continuously did many superhit films and started on the path of becoming a great artist.

Charlie Chaplin was awarded the Oscar Award in the year 1973 for his brilliant acting and the art of making people laugh. Along with this, Charlie won many awards. Charlie, who made people laugh openly for years, finally left after making everyone cry. He left this world on 25 December 1977 at the age of 88.

We are telling you some things said by him which will inspire you to face your bad times.
‘द ग्रेट मिमिक्री आर्टिस्ट सर चार्ल्स स्पेयर चैप्लिन - चार्ली चैप्लिन / Charlie Chaplin
  1. A day spent without laughter is a day wasted.
  2. There is no point just imagining without doing anything.
  3. Nothing is permanent in this world, not even our troubles.
  4. You'll never find a rainbow if you're looking down.
  5. If you just smile you will find that life is still valuable.
  6. I always like to walk in the rain, so that no one sees me crying.
  7. The mirror is my best friend, because it never laughs when I cry.
  8. I guess doing the wrong thing at the right time is one of the many ironies of life.
  9. It is easy to help a needy friend, but it is not always possible to give him/her your time.
  10. My pain may be the reason for someone's laughter, but my laughter should never be the reason for anyone's pain.
‘द ग्रेट मिमिक्री आर्टिस्ट सर चार्ल्स स्पेयर चैप्लिन - चार्ली चैप्लिन / Charlie Chaplin
  Following the completion of his last film, A Countess from Hong Kong, in the late 1960s, Chaplin's strong health began to slowly deteriorate, and more rapidly after receiving an Academy Award in 1972. By 1977, he had difficulty communicating and began using a wheelchair. He died in his sleep on 25 December 1977 in Vevey, Switzerland.

समानता || Equality ||

समानता (Equality)

समानता शब्द  से आज भी हमारे समाज के बहुत से लोग अनभिज्ञ हैं। इस शब्द का महत्व हमारे लिए कितना है, इस बात की जानकारी बहुत से विद्वान अपनी पुस्तकों के माध्यम से तथा अपने लेखकों के माध्यम से लगातार हम तक पहुंचाने की कोशिश करते ही रहते हैं। समानता शब्द को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 में वर्णन किया गया है। इस समानता शब्द को हमारे संविधान में रखने की वजह हमारे संविधान निर्माताओं से बेहतर कोई नहीं जान सकता है। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था। इस दिन से पूरे भारतवर्ष में सभी को समता एवं समानता का अधिकार प्राप्त हुआ। इससे पूर्व हमारे इस समाज में जाति, धर्म, मजहब, मठ आदि के आधार पर लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता था। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए हमारे संविधान निर्माताओं ने इस शब्द को संविधान में रखने की आवश्यकता महसूस किया। 

समानता (Equality)

समानता अधिकार का विवरण देती है, तथ्य की नहीं-समानता एक ऐसा तत्व है, जिसकी मांग अधिकारों की भांति की जाती है। यह ऐसा गुन नहीं जिसका हम विवरण दे रहे हों। दूसरे शब्दों में, हम यह कहते हैं कि मनुष्यों के साथ समानता का बर्ताव होना चाहिए; यह नहीं कहते कि मनुष्य वास्तव में समान हैं।

हाँ, कभी-कभी हम लाक्षणिक अर्थ में मनुष्यों की समानता की बात अवश्य करते हैं। उदाहरण के लिए, हम यह कहते हैं कि "सब मनुष्य जन्म से समान हैं" या "ईश्वर ने सब मनुष्यों को समान बनाया है" या यह कहते हैं कि "मनुष्य एक विवेकशील प्राणी है, अतः इस दृष्टि से सब मनुष्य समान हैं।"

समानता (Equality)

इन सब बातों का अभिप्राय यह होता है कि सब मनुष्यों को समान अधिकार प्राप्त होने चाहिए। हम यह दावा नहीं करते कि सब मनुष्यों की शारीरिक और मानसिक क्षमताएँ, सुन्दरता या प्रतिभा इत्यादि समान या बराबर हैं । 

भेदभाव

समानता की सकारात्मक अवधारणा कुछ भेदभाव स्वीकार करती है, शर्त यह है कि यह भेदभाव समानता की पुष्टि करे, उसका हनन न करे ।

समानता की आवश्यकता

मनुष्य के जीवन में समानता क्यों अभीष्ट है? यह एक दार्शनिक प्रश्न है। टॉनी ने इसका उत्तर देते हुए स्पष्ट किया है कि समानता का सिद्धांत ‘मानवीय आवश्यकताओँ की पूर्ति’ और ‘मानवीय क्षमताओं को फलीभूत करने’ के लिए सर्वथा उपयुक्त है। ‘जीवन और स्वाथ्य के साधन’ मनुष्य की मूल आवश्यकताएं हैं, क्योंकि इनके बिना कोई भी स्त्री-पुरुष मनुष्य की तरह कार्य नहीं कर सकता।

समानता (Equality)

समानता का अधिकार क्या है?

भारत के प्रत्येक नागरिक को संविधान के अनुच्छेद 14 से 18 तक समानता के अधिकार की गारंटी है। अनुच्छेद 14 कानून के तहत समानता के सामान्य मानकों को समाहित करता है और लोगों के बीच बेतुके और निराधार अलगाव को प्रतिबंधित करता है ।

भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों को छह भागों के तहत इस प्रकार समूहित किया गया है:

• समानता का अधिकार जिसमें अनुच्छेद 14 से 18 शामिल हैं।
• स्वतंत्रता का अधिकार जिसमे अनुच्छेद 19 से 22 शामिल है जो कई स्वतंत्रताओं की गारंटी देता है।
• शोषण के खिलाफ अधिकार में अनुच्छेद 23 और 24 शामिल हैं ।
• धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार की गारंटी अनुच्छेद 25 से 28 तक है ।
• सांस्कृतिक और शिक्षा अधिकारों की गारंटी अनुच्छेद 29 और 30 द्वारा दी जाती है ।
• संवैधानिक उपचार का अधिकार अनुच्छेद 32 से 35 तक सुरक्षित है।

English Translate

Equality

Even today many people of our society are unaware of the word equality. Many scholars keep trying to convey this information to us through their books and through their authors, about the importance of this word to us. The word equality is mentioned in Article 14 of the Indian Constitution. The reason for keeping this equality word in our constitution no one can know better than our constitution makers. The Constitution came into force on 26 January 1950. From this day everyone got the right to equality and equality in the whole of India. Earlier in this society of ours, people were mistreated on the basis of caste, religion, religion, math etc. Keeping all these things in mind, our constitution makers felt the need to keep this word in the constitution.

समानता (Equality)

Equality describes a right, not a fact—equality is an element that is demanded like rights. This is not a quality that we are describing. In other words, we say that human beings should be treated equally; It does not say that human beings are really equal.

Yes, sometimes we do speak of human equality in a figurative sense. For example, we say that "all human beings are equal by birth" or "God created all men equal" or say that "man is a rational being, therefore all human beings are equal in this respect."

समानता (Equality)

All these things mean that all human beings should have equal rights. We do not claim that all human beings have equal or equal physical and mental abilities, beauty or talent etc.

discrimination

The positive concept of equality accepts some discrimination, provided that this discrimination confirms equality, does not violate it.

need for equality

Why is equality necessary in human life? This is a philosophical question. Tony, while answering this, clarified that the principle of equality is well suited for 'satisfaction of human needs' and 'fulfilment of human capabilities'. The 'means of life and health' are the basic needs of man, because without them no man or woman can function like a human.

समानता (Equality)

What is the right to equality?

Every citizen of India is guaranteed the right to equality under Articles 14 to 18 of the Constitution. Article 14 encapsulates the general standards of equality under law and prohibits absurd and unfounded separation between people.

The Fundamental Rights in the Indian Constitution are grouped under six parts as follows:

• Right to equality which includes Articles 14 to 18.
• Right to freedom which includes Articles 19 to 22 which guarantee many freedoms.
• The right against exploitation includes Articles 23 and 24.
• The right to freedom of religion is guaranteed by Articles 25 to 28.
• Cultural and educational rights are guaranteed by Articles 29 and 30.
• The right to constitutional remedies is protected by Articles 32 to 35.

शिक्षा का महत्व || Importance of Education ||

शिक्षा का महत्व

किसी भी देश की तरक्की और शसक्त बुनियाद वहाँ की शिक्षा और उस देश की शिक्षित जनता पर आधारित होती है। देश के विकास के लिए वैसे तो बहुत सारे घटक जिम्मेदार होते हैं, परंतु उनमें शिक्षा प्रमुख है। देश की उन्नति के साथ - साथ शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत आवश्यक है। हम जीवन में शिक्षित होकर कुछ भी अच्छा प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा का उच्च स्तर लोगों को सामाजिक और पारिवारिक आदर और एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। शिक्षा का समय सभी के लिए सामाजिक और व्यक्तिगत रुप से बहुत महत्वपूर्ण समय होता है।

शिक्षा का महत्व  || Importance of Education ||

शिक्षा से लोगों के सोचने का नज़रिया बदलता है, लोगों में चीज़ों को समझने की शक्ति विकसित होती है, लोगों के बात करने का तरीका बदलता है, लोगों में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बढ़ती है, हमें दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करना है इसमें मदद मिलती है, समाज में एक अच्छा दर्जा मिलता है और खुद के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है। हम अपने जीवन में जितनी शिक्षा प्राप्त करते जाएंगे, उतने ही अच्छे अवसर हमें मिलते जाएंगे। शिक्षा से हमारे दिमाग का विकास होता है। 

शिक्षा का महत्व  || Importance of Education ||

मनुष्य के जीवन में जितना महत्त्व भोजन, कपड़े, हवा और पानी का है, उससे कही अधिक महत्त्व शिक्षा का है। इसीलिए हमेशा ये ही कहा जाता है कि शिक्षा का मानव जीवन में बहुत महत्त्व है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे मनुष्य में ज्ञान का प्रसार होता है। इंसान की बुद्धि का विकास भी शिक्षा अर्जित करने से ही होता है। केवल शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम से जिससे मनुष्य अपने दिमाग का पूर्ण विकास कर सकता है।

शिक्षा का महत्व  || Importance of Education ||

वर्तमान युग में शिक्षा का महत्त्व बहुत आगे बढ़ गया है और लगातार बढ़ा ही जा रहा है। अब अगर हम अपना भविष्य बेहतर और उज्ज्वल बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए शिक्षा प्राप्त करना बहुत ही ज़रूरी है। शिक्षा के बिना हम अपने जीवन में कुछ भी अच्छा प्राप्त नहीं कर सकते हैं। यदि हम अपने जीवन में कुछ अच्छा और बड़ा करना चाहते हैं, तो सबसे पहले हमें शिक्षित होना होगा। जो व्यक्ति उच्च शिक्षा ग्रहण करता है, उस व्यक्ति का स्तर अपने परिवार, दोस्तों और समाज के सामने हमेशा ऊंचा रहता है। उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करने वाले लोगों की पहचान अपने आप ही अलग बनती चली जाती है।

शिक्षा का बदलता रूप

आज पूरी दुनिया में चीज़ें इतनी आधुनिक होती जा रही हैं कि जिन्हें सिर्फ शिक्षा के दम पर ही समझा जा सकता है। तकनीक से जुड़ी चीज़ों को सीखने और समझने के लिए शिक्षा की भूमिका सबसे अहम है। जैसे-जैसे समय बदलता जा रहा है उसके साथ शिक्षा का तंत्र भी पूरी तरह से बदल रहा है। स्कूलों, कॉलेजों और ट्यूशन में होने वाली पढ़ाई अब मोबाइल पर ऑनलाइन क्लास के रूप में हो रही है। अब हम पढ़ाई करने के साथ-साथ अपनी आय के स्रोत भी तलाश सकते हैं। विश्व टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इतना आगे बढ़ चुका है कि अब हम अपने मोबाइल, टेबलेट, लेपटॉप, कम्प्यूटर और इंटरनेट के माध्यम से भी बिना किसी रुकावट के आसानी से पढ़ाई कर सकते हैं।

शिक्षा की ज़रूरत

शिक्षा की ज़रूरत किसी एक धर्म, जाति, वर्ग या समुदाय के लोगों को नहीं बल्कि सभी को है। शिक्षा की जितनी ज़रूरत आज एक पुरुष को है, तो उतनी ज़रूरत एक स्त्री को भी है। स्त्री और पुरुष दोनों को ही समान और स्वतंत्र रूप से शिक्षा ग्रहण करने के अवसर प्राप्त होने चाहिए। एक शिक्षित समाज का निर्माण स्त्री और पुरुष दोनों से मिलकर ही किया जा सकता है। एक पुरुष जब शिक्षित होता है, तो वह केवल एक परिवार या एक समाज का ही विकास करता है लेकिन अगर एक स्त्री शिक्षित होती है, तो वह एक नहीं बल्कि दो परिवार और दो समाज का विकास करने में मदद करती है।

"पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया"  भारत के मौजूदा प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन हुआ है। जिनके तहत भारत के उन वर्गों को मुफ्त शिक्षा मिल रहीं हैं जो आर्थिक रूप से इतने समृद्ध नहीं है। देश के अनुसूचित जनजाति और अन्य गरीबों के विकास के लिए कई उपाय किय जा रहे हैं। 

देश के विकास में यदि आप भी कुछ योगदान करना चाहते हैं तो यह सभी का मुख्य कर्तव्य बनता है कि हम लोगों को शिक्षा के लिए जागरूक करें।

English Translate

importance of education

शिक्षा का महत्व  || Importance of Education ||


The progress and strong foundation of any country is based on its education and the educated people of that country. Although many factors are responsible for the development of the country, but education is the main among them. Along with the progress of the country, education is very necessary for the bright future of all of us. We can achieve anything good in life by being educated. High level of education helps people to build social and family respect and a distinct identity. The time of education is a very important time for everyone socially and personally.

शिक्षा का महत्व  || Importance of Education ||

Education changes the way of thinking of people, develops the power to understand things in people, changes the way people talk, increases curiosity in people to know new things, how we have to behave with others. Helps, gets a good status in the society and increases self-confidence. The more education we get in our life, the better opportunities we will get. Education develops our mind.

The importance of food, clothes, air and water in human life is more important than that of education. That is why it is always said that education is very important in human life. Education is the only medium through which knowledge is spread among human beings. The development of human's intelligence is also done by earning education. Education is the only means by which man can develop his mind to the fullest.

In the present era the importance of education has increased a lot and it is increasing continuously. Now if we want to make our future better and brighter, then it is very important to get education for that. Without education we cannot achieve anything good in our life. If we want to do something good and big in our life, then first of all we have to be educated. The person who takes higher education, the level of that person always remains high in front of his family, friends and society. The identity of the people who have attained higher level of education automatically goes on becoming different.

changing form of education

Today things all over the world are becoming so modern that they can be understood only on the basis of education. The role of education is most important for learning and understanding things related to technology. As time is changing with it the system of education is also changing completely. The studies in schools, colleges and tuition are now being done on mobile in the form of online classes. Now we can find our sources of income along with studies. The world has progressed so much in the field of technology that now we can easily study without any interruption through our mobile, tablet, laptop, computer and internet.

need for education

Education is needed not by any one religion, caste, class or community but by all. As much as a man needs education today, so is the need of a woman. Both men and women should have equal and free opportunities to receive education. An educated society can be made of both men and women. When a man is educated, he develops only one family or one society but if a woman is educated, she helps in developing not one but two families and two societies.

"Padhega India, Tibhi To Badhega India" Many important schemes have been implemented in the field of education by the current Prime Minister of India, Shri Narendra Modi. Under which those sections of India are getting free education which is not so economically prosperous. Many measures are being taken for the development of the Scheduled Tribes and other poor of the country.

शिक्षा का महत्व  || Importance of Education ||

If you also want to contribute something in the development of the country, then it becomes the main duty of everyone that we should make people aware about education.

तेनालीराम - उबासी की सजा । Tenali Raman - Ubasi Ki Saja

 उबासी की सजा

एक दिन तेनालीराम को रानी तिरुमाला ने संदेश भिजवाया कि वह बड़ी मुश्किल में हैं और उनसे मिलना चाहती हैं। रानी का संदेश पाकर तेनालीराम तुरंत रानी से मिलने पहुंच गए। तेनालीराम ने कहा - "रानी जी! आपने इस सेवक को कैसे याद किया?" रानी तिरुमाला ने कहा - "तेनालीराम! हम एक बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं।" 

तेनालीराम - उबासी की सजा । Tenali Raman - Ubasi Ki Saja

तेनालीराम ने कहा - " महारानी! आप किसी भी तरह की चिंता बिल्कुल न करें और मुझे बताएं कि आखिर बात क्या है?" तेनालीराम की बातें सुनकर रानी की आंखें भर आईं। उन्होंने कहा - "दरअसल महाराज हमसे बहुत नाराज हैं।"

तेनालीराम ने कहा - "लेकिन क्यों? आखिर ऐसा क्या हुआ?" 

रानी ने बताया - "एक दिन महाराज हमें एक नाटक पढ़कर सुना रहे थे और तभी अचानक हमें उबासी आ गई, बस इसी बात से नाराज होकर महाराज चले गए।" 

रानी ने तेनालीराम से कहा - "तब से कई दिन बीत गए हैं, लेकिन महाराज मेरे पास नहीं आए हैं। मैंने गलती न होते हुए भी महाराज से माफी भी मांग ली थी, लेकिन महाराज पर इसका कोई असर नहीं हुआ। अब तुम्हीं मेरी इस समस्या का समाधान बता सकते हो।" 

तेनालीराम ने रानी से कहा - "आप बिल्कुल भी चिंता न करें महारानी! आपकी समस्या दूर करने की मैं पूरी कोशिश करूंगा।"

महारानी को समझा-बुझाकर तेनालीराम दरबार जा पहुंचे। महाराज कृष्णदेव राय राज्य में चावल की खेती को लेकर मंत्रियों के साथ चर्चा कर रहे थे। महाराज मंत्रियों से कह रहे थे, "हमारे लिए राज्य में चावल की उपज बढ़ाना आवश्यक है। हमने बहुत प्रयास किए। हमारी कोशिशों से स्थिति में सुधार तो हुआ है, लेकिन समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।" तभी अचानक तेनालीराम ने चावल के बीजों में से एक-एक बीज उठाकर कहा, "महाराज! अगर इस किस्म का बीज बोया जाए, तो इस साल उपज कई गुना बढ़ सकती है।" 

महाराज ने पूछा - "क्या ये बीज इसी खाद के जरिए उपजाया जा सकता है?" इस पर तेनालीराम ने कहा - "हां महाराज! इस बीज को बोने के लिए और कुछ करने की जरूरत नहीं है, परन्तु…!" महाराज ने पूछा - "परन्तु क्या तेनालीराम?" तेनालीराम ने जवाब दिया - "शर्त यह है कि इस बीज को बोने, सींचने और काटने वाला व्यक्ति ऐसा होना चाहिए, जिसे जीवन में कभी उबासी न आई हो और न ही कभी उसे उबासी आए।" 

यह बात सुनकर महाराज ने भड़कते हुए कहा - "तेनालीराम! तुम्हारे जैसा मूर्ख व्यक्ति मैंने आज तक नहीं देखा। क्या संसार में ऐसा कोई होगा जिसे कभी उबासी न आई हो?" तेनालीराम ने कहा, ओह! मुझे माफ करें महाराज! मुझे नहीं पता था कि उबासी सब को आती है। मैं ही नहीं, महारानी जी भी यही समझती हैं कि उबासी आना बहुत बड़ा अपराध है, मैं अभी जाकर महारानी जी को भी यह बात बताता हूं।" 

तेनालीराम की बात सुनकर पूरी बात महाराज की समझ में आ गई। वे समझ गए कि तेनालीराम ने यह बात उन्हें सही रास्ता दिखाने के लिए कही थी। उन्होंने कहा - "मैं खुद जाकर यह बात महारानी को बता दूंगा।" इसके बाद महाराज तुरंत महल जाकर रानी से मिले और उनके साथ सभी शिकायतों को दूर कर दिया।

English Translate

punishment for yawning

One Day, A Message Was Sent To Tenaliram By Queen Tirumala That She Was In Great Trouble And Wanted To Meet Him. On Receiving The Message Of The Queen, Tenaliram Immediately Reached To Meet The Queen. Tenaliram Said - "Rani Ji! How Did You Remember This Servant?" Queen Tirumala Said - "Tenaliram! We Are In A Great Trouble." 

तेनालीराम - उबासी की सजा । Tenali Raman - Ubasi Ki Saja

Tenaliram Said - "Queen! Don't You Worry At All And Tell Me What Is The Matter?" Hearing The Words Of Tenaliram, The Queen's Eyes Filled With Tears. He Said - "Actually Maharaj Is Very Angry With Us."

Tenaliram Said - "But Why? What Happened After All?"

The Queen Told - "One Day Maharaj Was Reading A Play To Us And Then Suddenly We Got Yawning, Just Being Angry With This, Maharaj Left."

Rani Said To Tenaliram - "Many Days Have Passed Since Then, But Maharaj Has Not Come To Me. I Had Apologized To Maharaj Even Though I Was Not At Fault, But It Did Not Affect Maharaj. Can You Tell Me The Solution To The Problem?

Tenaliram Said To The Queen - "You Don't Worry At All, Queen! I Will Try My Best To Solve Your Problem."

After Persuading The Queen, Tenaliram Reached The Court. Maharaj Krishnadeva Raya Was Discussing With The Ministers About The Cultivation Of Rice In The State. Maharaj Was Telling The Ministers, "It Is Necessary For Us To Increase The Rice Yield In The State. We Made A Lot Of Efforts. Our Efforts Have Improved The Situation, But The Problem Has Not Completely Ended." Then Suddenly Tenaliram Picked Up Each Seed From The Rice Seeds And Said, "Sir! If This Variety Is Sown, The Yield Can Increase Manifold This Year."

Maharaj Asked - "Can This Seed Be Grown Through This Manure?" To This Tenaliram Said - "Yes Maharaj! There Is No Need To Do Anything Else To Sow This Seed, But…!" Maharaj Asked - "But What Tenaliram?" Tenaliram Replied - "The Condition Is That The Person Sowing, Irrigating And Reaping This Seed Should Be Such Who Has Never Yawned Nor Yawned In Life."

Hearing This, The Maharaja Said Furiously - "Tenaliram! I Have Never Seen A Foolish Person Like You. Will There Be Anyone In The World Who Has Never Yawned?" Tenaliram Said, Oh! I'm Sorry Sir! I Didn't Know That Everyone Yawns. Not Only Me, Maharani Ji Also Understands That Yawning Is A Big Crime, I Just Go And Tell This To Maharani Ji Too."

After Listening To Tenaliram, The Whole Thing Came To The Understanding Of Maharaj. They Understood That Tenaliram Had Said This To Show Them The Right Path. He Said - "I Myself Will Go And Tell This Thing To The Queen." After This Maharaj Immediately Went To The Palace And Met The Queen And Resolved All The Complaints With Her.

चार्ली चैप्लिन / Charlie Chaplin

चार्ली चैप्लिन / Charlie Chaplin

कहते है कला की कोई ऊमर नहीं होती। ऐसा ही कुछ एक पांच साल के बच्चे के साथ भी हुआ था, जो बङा हो कर  चार्ली चैप्लिन (Charlie Chaplin) के नाम से मसहूर हुआ।

चार्ली चैप्लिन / Charlie Chaplin

ये उन दिनों की बात है, असीम संपदा के बावजूद ब्रिटेन में भयंकर गरीबी छाई हुई थी। अमीर अपनी मस्ती में सराबोर रहते और गरीबों को कीड़ा-मकोड़ा समझते। इसी गरीबी में पला-बढ़ा महज पांच साल का चार्ली उस दिन अपनी मां हाना के साथ थिएटर गया। उसकी मां हाना थिएटर में गाकर पेट पालती थी। उस दिन गाना गाते वक्त अचानक हाना का गला खराब हो गया। अब दर्शकों ने हूटिंग शुरू कर दी। बदहवास सा मैनेजर भागा-भागा हाना के पास पहुंचा और उससे झगड़ा करने लगा।

चार्ली ने दोनों को झगड़ते देखा तो वह दोनों के पास पहुंचा और बोला, "आप दोनों आराम से झगड़ा करिए, तब तक स्टेज पर मैं गाना गाता हूं।" मां हाना बोली, "नहीं, तुमको कुछ नहीं आता। तुम स्टेज पर नहीं जाओगे।" मगर मैनेजर पहले भी चार्ली के करतब देख चुका था, तो उसने तुरंत सहमति दे दी। मां सोचती रही कि मेरा प्यारा अबोध चार्ली कैसे इस उग्र भीड़ को झेल पाएगा? इसी बीच मैनेजर चार्ली को अपने साथ स्टेज पर लेकर गया और दर्शकों से उसका परिचय कराया।

चार्ली चैप्लिन / Charlie Chaplin

अब चार्ली ने गाना शुरू किया। उसने गाने के लिए जैक जोंस का गाना चुना था। अभी चार्ली ने गाना आधा ही गाया था कि स्टेज पर पैसों की बौछार होने लगी। यह देखकर चार्ली ने गाना बंद कर दिया और बोला, "पहले मैं पैसे उठाऊंगा, फिर गाऊंगा।" उसके यह कहते ही पूरा हॉल हंसी के ठहाकों से गूंज उठा। इसके बाद तो चार्ली ने डांस भी किया और अपनी मां की मिमिक्री भी की। उस दिन पूरा हॉल लगातार ठहाकों से गूंजता रहा। महज पांच साल की उम्र में यह कारनामा करने वाला बालक आगे चलकर चार्ली चैप्लिन के नाम से मशहूर हुआ, जो अपने जीवन के बाद आज तक लोगों को हंसा रहा है।

कहते है दुनिया मे कितने गम है, हर इंसान किसी न किसी वजह से दुखी है। खुश रहने की वजह इंसान की जिन्दगी से खत्म होती जा रही है। इन सबके बीच कुछ पल की ही सही अगर कोई आप को हंसने की वजह दे दे, तो क्या बात हो...

ऐसा ही कुछ किया है चार्ली चैप्लिन ने, जिसने खुद को ऐसे किरदार में ढाला कि लोग हंस हंस के लोट पोट हो जाते हैं। चार्ली चैपलिन के जीवन से संबंधित कुछ और मजेदार बातों (रोचक तथ्यों) के साथ फिर मिलते हैं। 

English Translate

 Charlie Chaplin

It is said that art has no age. Something similar happened with a five-year-old child, who grew up to be famous as Charlie Chaplin.

चार्ली चैप्लिन / Charlie Chaplin

It was a matter of those days, in spite of immense wealth, there was severe poverty in Britain. The rich were drenched in their fun and considered the poor as worms. Growing up in this poverty, Charlie, just five years old, went to the theater with his mother Hana that day. Her mother Hana used to feed her by singing in the theatre. Hana's throat suddenly broke while she was singing that day. Now the audience started hooting. The disgruntled manager ran to Hana and started quarreling with her.

When Charlie saw both of them quarreling, he reached to both of them and said, "You two fight comfortably, till then I sing a song on the stage." Mother Hana said, "No, you don't know anything. You will not go on stage." But the manager had already seen Charlie's tricks, so he immediately agreed. Mother kept thinking that how my dear innocent Charlie will be able to withstand this furious crowd? Meanwhile, the manager took Charlie with him to the stage and introduced him to the audience.

चार्ली चैप्लिन / Charlie Chaplin

Now Charlie starts singing. He chose Jack Jones's song for the song. Charlie had just sung the song halfway when money started pouring in on the stage. Seeing this, Charlie stopped singing and said, "First I will raise the money, then I will sing." As soon as he said this, the whole hall erupted with laughter. After this, Charlie also danced and mimicked his mother. That day the whole hall resonated with laughter. At the age of just five, the boy who did this feat later became famous as Charlie Chaplin, who is making people laugh till date after his life.

It is said that there is so much sorrow in the world, every person is unhappy due to one reason or the other. The reason for being happy is getting exhausted from human life. In the midst of all this, if someone gives you a reason to laugh for a few moments, then what is the matter...

Something similar has been done by Charlie Chaplin, who cast himself in such a character that people goosebumps.See you again with some more interesting facts related to the life of Charlie Chaplin.

चार्ली चैप्लिन / Charlie Chaplin