A blog with multi colour from natural remedies to interesting and amazing things of world. Short stories to educate and entertain. The feel of nature with home remedies for different ailments . Also the twist of comedy and brilliance of Birbal. All in one place. Miles to go more to come...stay connected..India❤️
Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India
Sportstar - IPL
बादशाह का सपना - Baadshah ka Sapna
अद्भुत संसार - 16 - लोकटक झील (Loktak Lake)
लोकटक झील (Loktak Lake)
लोकटक झील मणिपुर में स्थित पूर्वोत्तर राज्य की ताजे पानी की सबसे बड़ी झील है । यह झील मणिपुर की राजधानी इंफाल से 53 किलोमीटर दूर दीमापुर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित है।यह झील विश्व में तैरती हुई झील के नाम से विख्यात है और यह देखने में बहुत ही खूबसूरत है।
चारों ओर से छोटी छोटी नदियां लोकतक में अपना पानी गिराती हैं। पबोट , तोया और चिंगजाओ पहाड़ मिलकर इसका फैलाव तय करते हैं। इस पर तैरते विशाल हरित घेरों की वजह से इसे तैरती हुई झील कहते हैं।
एक से 4 फीट तक मोटी विशाल हरित वनस्पति मिट्टी और जैविक पदार्थों के मेल से निर्मिति मोटी परते हैं। परतों की मोटाई का 20% हिस्सा पानी मे डूबा रहता है और शेष 80% सतह पर दिखाई देता है। ये परतें इतनी मजबूत होती हैं कि स्तनपायी जानवरों का वजन आराम से झेल लेती हैं।इसे स्थानीय बोली में फूमदी कहते हैं। फूमदी के वजह से ही लोकटक झील को दुनिया का इकलौती तैरती झील का स्थान प्राप्त है। नमी, जल जीव , वनस्पति और पारिस्थितिकी की दृष्टि से लोकटक झील काफी धनी झील मानी जाती है।
झील का कुल क्षेत्रफल लगभग 280वर्ग किलोमीटर है। दिलचस्प है कि झील पर सबसे बड़ा तैरता घेरा या द्वीप "केयबुल लामजाओ" कहलाता है, और इसका क्षेत्रफल 40 वर्ग किलोमीटर है। यह संगई हिरण का अंतिम घर है , जो एक विलुप्त प्राय जाति है। इस फूमदी को "केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान" के नाम से भारत सरकार ने संरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया है। 'केयबुल लामजाओ' विश्व प्रसिद्ध लोकतक झील का अभिन्न हिस्सा है, और यह विश्व का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है।
लोकटक झील मणिपुर के लिए बहुत आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व रखती है। इसका जल पीने विद्युत उत्पादन और सिंचाई के लिए प्रयोग होता है। मणिपुर के लोग मछली पकड़ने से लेकर कृषि,मत्स्य पालन, पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पादों के निर्माण और उसके व्यापार के लिए लोकटक झील और उसके फुमदियों पर निर्भर हैं।हालांकि, अन्तरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्र भूमियों के टिकाऊ, उपयोग और संरक्षण के लिए बनी अन्तरराष्ट्रीय सन्धि रामसर समझौता-1975 के तहत लोकटक झील को भी शामिल किया गया है। लोकटक झील मॉण्ट्रक्स रिकॉर्ड में भी सूचीबद्ध है। मॉण्ट्रक्स रिकॉर्ड्स रामसर सन्धि का ऐसा रजिस्टर है, जिसके तहत विश्व की संकटग्रस्त आर्द्र भूमियों को शामिल किया जाता है।
भारतीय वैज्ञानिकों ने लोकटक झील तथा उस में पाई जाने वाली फूमदी में कई जीवाणुओं का पता लगाया है जो पौधों की वृद्धि को बढ़ावा देने वाले रसायनों और औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण एंजाइमों के उत्पादन में सहायक हो सकते हैं।
English Translate
Loktak Lake
Loktak Lake is the largest freshwater lake in the northeastern state of Manipur. This lake is located near Dimapur railway station, 53 km from Imphal, the capital of Manipur. This lake is known as floating lake in the world and it is very beautiful to see.
Small rivers pour their water in Loktak from all around. Pabot, Toya and Chingjao mountains together determine its spread. Due to the huge green circles floating on it, it is called a floating lake.
Large green vegetation ranging from one to 4 feet thick, constructed with a combination of soil and organic matter. 20% of the thickness of the layers is immersed in water and the remaining 80% is visible on the surface. These layers are so strong that they can bear the weight of animals comfortably. This is called Phumadi in the local dialect. Loktak Lake is the only floating lake in the world due to fungi. Loktak Lake is considered to be a very rich lake in terms of moisture, water, vegetation and ecology.
The total area of the lake is about 280 square kilometers. Interestingly, the largest floating enclosure or island on the lake is called "Keibul Lamjao", and its area is 40 square kilometers. It is the last home of the Sangai deer, an extinct ancestral species. This Phumdi has been declared a protected area by the Government of India under the name of "Kaybul Lamjao National Park". 'Keibul Lamjao' is an integral part of the world famous Loktak lake, and is the only floating national park in the world. Loktak lake holds great economic and cultural importance for Manipur. Its drinking water is used for power generation and irrigation. The people of Manipur depend on the Loktak lake and its foragers for everything from fishing to agriculture, fisheries, manufacturing and trading of traditional handicraft products. However, the international treaty Ramsar is built for the sustainable, use and conservation of wetlands of international importance. Loktak lake is also included under the agreement-1975. The Loktak lake is also listed in the Montracks record. Montreux Records is a register of the Ramsar Treaty that covers the world's most vulnerable wetlands. Indian scientists have discovered many bacteria in the Loktak lake and the fungi found in it, chemicals that promote plant growth. And can be helpful in the production of industrially important enzymes.
त्रंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर (Trimbakeshwar Jyotirlinga Temple)
त्रंबकेश्वर मंदिर (Trimbakeshwar Temple)
त्रंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर(Trimbakeshwar Jyotirlinga Temple) महाराष्ट्र में नासिक शहर से 35 किलोमीटर दूर गौतमी नदी के तट पर स्थित है, जो गांव और ब्रम्हगिरी नामक पहाड़ी की तलहटी में स्थित है। इस गिरी को शिव का साक्षात रूप माना जाता है। इसी पर्वत पर पवित्र गोदावरी नदी का उद्गम स्थल है। त्रंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग में ब्रह्मा विष्णु और महेश तीनों ही विराजित हैं, यही इस ज्योतिर्लिंग की सबसे बड़ी विशेषता है। अन्य सभी ज्योतिर्लिंग में सिर्फ भगवान शिव ही विराजित हैं।
त्रंबकेश्वर मंदिर(Trimbakeshwar Temple) की भव्य इमारत सिंधु-आर्य शैली का उत्कृष्ट नमूना है। मंदिर के अंदर गर्भगृह में प्रवेश करने के बाद शिव की केवल अर्घा दिखाई देती है लिंग नहीं। गौर से देखने पर अर्घा के अंदर 1-1 इंच के तीन लिंग दिखाई देते हैं। इन लिंगो को त्रिदेव ब्रह्मा , विष्णु और महेश का अवतार माना जाता है। भोर के समय होने वाली पूजा के बाद इस अर्घा पर चांदी का पंचमुखी मुकुट चढ़ा दिया जाता है।
इस ज्योतिर्लिंग की स्थापना के विषय में शिव पुराण में यह कथा वर्णित है-
एक बार महर्षि गौतम के तपोवन मेंरहने वाली ब्राह्मणों की पत्नियां किसी बात पर उनकी पत्नी अहिल्या से नाराज हो गईं। उन्होंने अपने पतियों को ऋषि गौतम का अपमान करने के लिए प्रेरित किया। उन ब्राह्मणों ने इसके निमित श्री गणेश भगवान की आराधना की।
उन ब्राह्मणों की आराधना से प्रसन्न हो श्री गणेशजी प्रकट होकर उनसे कुछ वर मांगने को कहा, ब्राह्मणों ने कहा-'प्रभु यदि आप हमसे प्रसन्न हैं तो गौतम ऋषि को किसी प्रकार इस आश्रम से बाहर निकाल दें'। उनकी यह बात सुनकर गणेश जी ने उनसे ऐसा वर मांगने के लिए समझाया किंतु वे अपने आग्रह पर अटल रहे हैं। अंततः में गणेश जी को विवश होकर उनकी बात माननी पड़ी। अपने भक्तों का मन रखने के लिए वे एक दुर्बल गाय का रूप धारण कर गौतम ऋषि के खेत में जाकर रहने लगे। गाय को फसल चरते देखकर ऋषि एक तृण लेकर बड़ी नरमी से उसे हांकने के लिए लपके। उन तृणों का स्पर्श होते ही गाय वहीं गिर कर मर गई। अब तो बड़ा हाहाकार मचा।
सारे ब्राह्मण एकत्र होकर ऋषि गौतम की भर्त्सना कर,आश्रम छोड़कर अन्यत्र कहीं जाने को कहने लगे। ऋषि गौतम इस घटना से बहुत आश्चर्यचकित और दुखी थे। विवश होकर वे अपनी पत्नी अहिल्या के साथ वहां से 1 कोस दूर जाकर रहने लगे , लेकिन इन ब्राह्मणों ने वहां भी उनका रहना दुभर कर दिया। कहने लगे -"गौ हत्या के कारण तुम्हें अब वेद पाठ और यज्ञादि करने का कोई अधिकार नहीं रह गया"। अत्यंत अनुनय के साथ ऋषि गौतम ने उन ब्राह्मणों से प्रार्थना की कि आप लोग मेरे प्रायश्चित और उद्धार का कोई उपाय बताएं।
उन्होंने कहा- "गौतम,तुम अपने पाप को सर्वत्र सब को बताते हुए 3 बार पूरी पृथ्वी की परिक्रमा करो और तत्पश्चात यहां आकर 1 महीने का व्रत रखो। तत्पश्चात ब्रम्हगिरी की 101 परिक्रमा करने के बाद तुम्हारी शुद्धि होगी अथवा यहां गंगा जी को लाकर उनके जल से स्नान करके एक करोड़ पार्थिव शिवलिंगों से शिवजी की आराधना करो, इसके बाद पुनः गंगा जी में स्नान करके इस ब्रम्हगिरी की एक 11 बार परिक्रमा करो फिर 100 घड़ों के पवित्र जल से पार्थिव शिवलिंग को स्नान कराने से तुम्हारा उद्धार होगा।
ब्राह्मणों के कथनानुसार महर्षि गौतम वे सारे कार्य पूरे कर के पत्नी अहिल्या के साथ पूर्णता तल्लीन होकर भगवान शिव की आराधना करने लगे। इससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने प्रकट होकर उनसे वर मांगने को कहा-ऋषि गौतम ने कहा कि मैं यह चाहता हूं कि मुझे गौ हत्या के पाप से मुक्त कर दें।भगवान शिव ने कहा-" गौतम ! तुम सर्वथा निष्पाप हो , गौ हत्या का पाप तुमपर छल द्वारा लगाया गया है,छलपूर्वक ऐसा करवाने वाले तुम्हारे आश्रम के ब्राह्मणों को मैं दंड देना चाहता हूं"!
गौतम ऋषि ने कहा, प्रभु!उन्हीं के निमित्त से तो मुझे आपका दर्शन प्राप्त हुआ है, उन्हें मेरा परम हित समझकर आप उन पर क्रोध ना करें। बहुत से ऋषि यों, मुनियों और देवगणों ने वहां एकत्र हो गौतम ऋषि के बाद का अनुमोदन करते हुए भगवान शिव से वहां सदा निवास करने की प्रार्थना की। वह उनकी बात मान कर वहां त्र्यंबक ज्योतिर्लिंग के नाम से स्थित हो गए गौतम जी द्वारा लाई गई गंगा जी भी वहां पास में गोदावरी के नाम से प्रवाहित होने लगीं। यह ज्योतिर्लिंग समस्त पुण्यों को प्राप्त करने वाला है।
English Translate
Trimbakeshwar Temple
The Trimbakeshwar Temple is located in the foothills of the village and hill called Bramhagiri. This kernel is considered to be the visible form of Shiva. It is on this mountain that the sacred Godavari River originates. Brahma, Vishnu and Mahesh are all three in Trimbakeshwar Jyotirlinga, this is the biggest feature of this Jyotirlinga. In all other Jyotirlingas, only Lord Shiva is enthroned.
The magnificent building of the Trimbakeshwar temple is an excellent specimen of the Indus-Aryan style. After entering the sanctum inside the temple, only the Argha of Shiva is visible, not the linga. A close look of three 1-1 inch linga is seen inside the Argha. These lingas are considered to be the incarnation of Trideva Brahma, Vishnu and Mahesh. After worshiping at the time of dawn, silver panchmukhi crown is offered on this Argha. This legend is described in the Shiva Purana about the establishment of this Jyotirlinga.
Once the wives of Brahmins who lived in Maharishi Gautama's got angry with his wife Ahilya. He inspired his husbands to insult Sage Gautama. Those Brahmins worshiped Lord Shri Ganesh for this.
Pleased with the worship of those Brahmins, Shri Ganeshji appeared and asked him to ask for some brides, the Brahmins said - 'Lord, if you are happy with us, then please get Gautam Rishi out of this ashram somehow'. On hearing this, Ganeshji explained to him to ask for such a boon, but he has remained firm on his request. Finally, Ganesh ji was forced to obey him. In order to keep the mind of his devotees, he took the form of a weak cow and started living in the field of Gautam Rishi. Seeing the cow grazing the crop, the sage took a trunk and rushed to humbly soften it. As soon as those trunks were touched, the cow fell there and died. Now there was a big cry.
All the Brahmins gathered and condemned the sage Gautama and left the ashram and asked him to go elsewhere. Sage Gautama was very surprised and saddened by this incident. Being compelled, he started living with his wife Ahalya from there for a distance, but these Brahmins made their stay there also. He started saying - "Now you have no right to recite the Vedas and Yajnadi because of cow slaughter". With utmost persuasion, the sage Gautama prayed to those Brahmins to show me some measure of my atonement and salvation. He said, "Gautam, you revolve the whole earth 3 times, telling your sin to everyone everywhere and then fast for 1 month. After that you will get purified after doing 101 circumambulation of Bramhagiri or bring Ganga ji here and bathe with water and worship Shiva with one crore earthly Shivalingas. Revolve 11 times and then bathing the earthly Shivling with the holy water of 100 pitches will save you.
According to the Brahmins' statement, Maharishi Gautama, after completing all those tasks, became fully engrossed with his wife Ahalya and started worshiping Lord Shiva. Pleased by this, Lord Shiva appeared and asked him to ask for the bride - Sage Gautama said that I want to free me from the sin of killing cow. Sin has been imposed on you by deceit, I want to punish the Brahmins of your ashram who have done it fraudulently "! Gautam Rishi said, Lord, I have received your darshan for his sake, considering him as my ultimate interest. But don't be angry Many sages, sages and deities gathered there, approving after the sage Gautama and prayed to Lord Shiva to stay there forever. He obeyed them, and located there in the name of Trimbak Jyotirlinga, Ganga ji brought by Gautam ji also started to flow near there as Godavari. This Jyotirlinga is the recipient of all virtues.
Ayurveda The Synthesis of Yoga and Natural Remedies - 71- अस्थमा (Asthma)
अस्थमा (Asthma)
जब फेफड़ों में जकड़न एवं संकुचन होने के कारण से सांस लेने में तकलीफ हो तो यह दमा की स्थिति कहलाती है। वायुमार्ग के संकरा हो जाने के कारण रोगी सामान्य रूप से सांस नहीं ले पाता है। इस कारण उसको तेज खासी आती है और सांस लेने में आवाज भी आती है। ज्यादातर यह रोग अधिक उम्र के लोगों को होता है। धूल और धुआं भरे माहौल में रहने के कारण भी हो सकता है। प्रायः यह रोग अनुवांशिक होता है। इसमें रोगी को सांस लेने में तकलीफ होती है यह तकलीफ कभी कम कभी ज्यादा घटती बढ़ती रहती है। बलगम ना निकले तो रोगी का हाल बेहाल हो जाता है।दमा दो प्रकार का होता है-
बाह्य दमा
यह दमा प्राय: बचपन में ही होता है। बच्चे को किसी खास वस्तु से एलर्जी होने के कारण सांस लेने में असुविधा होती है।
स्वाभाविक दमा
यह दमा प्राकृतिक प्रदूषण के संपर्क में आने से ज्यादा होता है। यह लंबे समय तक बना रहता है और यह अनुवांशिक भी हो सकता है।
अस्थमा का कारण (Causes of Asthma):-
# घर की धूल, मसाला या अनाज पीसते समय निकलने वाले गर्द या धूल से।
# रुई की धुनाई व बुनाई करते समय निकलने वाली धूल से।
# लकड़ी की गंदाई और पत्थर तथा मोजैक की घिसाई के समय निकलने वाली बारीक गर्द से।
# पक्षियों के पंखों से बनी हुई रजाई, तकिया व अन्य कपड़े प्रयोग करने से।
# पेंट और बार्निश से या परफ्यूम का अत्याधिक प्रयोग करने से।
# कारखाने और मोटर वाहनों के धुए से।
# भावनात्मक सदमे के कारण।
# धूम्रपान करने या धूम्रपान के संपर्क में रहने से।
# मधुमेह और हृदय रोग जैसे किसी गंभीर रोग के कारण।
अस्थमा का लक्षण (Symptoms of Asthma):-
# सांस लेने में असुविधा होती है या चलने में सांस फूलती है।
# ठंड में परेशानी बढ़ती है या गले में सायं सायं की आवाज आती है।
अस्थमा का घरेलू उपचार (Home Remedies for Asthma):-
# दमा/अस्थमा के लिए दालचीनी का पाउडर बनाकर शहद के साथ लेना है। एक चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाकर खाली पेट सुबह उसे चाटिए और ऊपर से गुनगुना पानी पी लीजिए। 1/2 कप गोमूत्र रोज खाली पेट ले।
# तेजपत्ता के पत्तों का चूर्ण अदरक के रस के साथ लेने से दमें में काफी लाभ होता है।
# प्रातः काल खाली पेट 3-4 चम्मच अदरक का रस शहद के साथ लेने से काफी आराम मिलता है।
# तुलसी के पत्तों के साथ दो-तीन काली मिर्च चबाने से रोग में आराम मिलता है।
# अदरक के साथ नींबू का रस चूसने से भी आराम मिलता है।
# नींबू का रस शहद से मिलाकर चाटने से दमा खांसी में आराम मिलता है।
# जब दमे का दौरा पड़े उस समय जरा सी फिटकरी जीभ पर रखकर चूसने से तुरंत आराम मिलता है।
# रोगी की छाती पर गर्म पानी के सेक से काफी आराम मिलता है।
# श्वास भूलने के दौरान गर्म पानी पीने से आराम मिलता है।
# सेंधा नमक और देशी गाय का घी मिलाकर छाती पर मलने से काफी आराम मिलता है।
# हरसिंगार की छाल का चूर्ण पानी के साथ खाने से दमा में काफी आराम मिलता है।
# तुलसी और अदरक का रस बराबर मात्रा में शहद के साथ लेने से आराम मिलता है।
English Translate
Asthma
When there is difficulty in breathing due to tightness and contraction in the lungs, it is called a state of asthma. The patient is not able to breathe normally as the airways become narrower. Due to this, he feels very sharp and also has a breathless voice. Mostly this disease occurs in older people. Dust and smoke can also occur due to living in an environment filled with smoke. Often the disease is genetic. In this, the patient has difficulty in breathing, this problem continues to decrease more or less. If the mucus does not come out, then the patient's condition is disturbed. Asthma is of two types -
external asthma.
This asthma usually occurs in childhood. There is discomfort in breathing due to allergies to a particular item.
Natural asthma
This asthma is more than exposed to natural pollution. It lasts for a long time and can also be genetic.
Causes of Asthma: -
# House dust, spices, or grain when grinding through dust or dust.
# Dust of cotton wool and weaving.
# Wood dirt and stone and mosaic wear at the time of fine gravel.
# Using a quilt, pillow and other cloth made of birds' feathers.
# Paint and Barnish or excessive use of perfume.
# From factory and motor vehicles smoke.
# Due to emotional shock.
# Smoking or being exposed to smoking.
# Due to some serious disease like diabetes and heart disease.
Symptoms of Asthma: -
# There is discomfort in breathing or breathlessness in walking.
# Trouble in cold or there is a sound of evening in the throat.
Home Remedies for Asthma: -
# For asthma / asthma, make cinnamon powder and take it with honey. Mix one-fourth teaspoon cinnamon powder and one teaspoon honey, lick it in the morning on an empty stomach and drink lukewarm water on top. Take 1/2 cup of urine daily on an empty stomach.
# Taking the powder of bay leaves with ginger juice is very beneficial in asthma.
# Taking 3-4 teaspoons of ginger juice with honey on an empty stomach in the morning provides great relief.
# Chewing two-three peppercorns with basil leaves gives relief in the disease.
# Sucking lemon juice with ginger also provides relief.
# Licking lemon juice mixed with honey provides relief in asthma cough.
# When an asthma attack occurs, putting a little alum on the tongue and sucking it gives instant relief.
# A compress of warm water on the patient's chest provides great relief.
# Drinking hot water while breathing is relaxing.
# Mixing rock salt and ghee of native cow and rubbing it on the chest provides great relief.
# Eating Harsingar's bark with water provides a lot of relief in asthma.
# Taking basil and ginger juice in equal quantity with honey provides relief.
Sunday
इतवार
बस एक कदम और.....
बस एक कदम और इस बार किनारा होगा
अंबर के नीचे उस बदली के पीछे कोई तो किरण होगी
इस अंधकार से लड़ने को कोई तो किरण होगी
बस एक पहर और इस बार उजाला होगा
बस एक कदम और इस बार किनारा होगा
जो लक्ष्य को भेदे, कहीं तो वो तीर होगा
इस तपती भूमि में कहीं तो नीर होगा
जो मंजिल तक पहुंचे वह कोई तो राह होगी
अपने मन को टटोलो कोई तो चाह होगी
जो मंजिल तक पहुंचे वह कदम हमारा होगा
बस एक कदम और इस बार किनारा होगा!!
शुभ दीपावली || Shubh Dipawali 2020
Shubh Dipawali (शुभ दीपावली)
आज दीवाली है। सारे जमाने की ढेर सारी खुशियां लेकर यह दीवाली आयी है। सबका तन और मन प्रफुल्लित है, लेकिन आजकल सारे त्योहार लोगों के घरों से निकलकर फेसबुक और व्हाट्सएप पर सिमट गया है। एक दूसरे के साथ मिलना-मिलाना तो दूर फोन करने का भी समय नहीं। सारी आत्मीयता अपने खोखले सबूत के रूप में संदेश का रूप धरे फेसबुक और व्हाट्सएप पर नाचती हुयी।
सभी संवेदनाएं, भावनाएं व आत्मीय संभावनाएं अब सोशल मीडिया पर दिखाई देती हैं। आइये आप सबको अपने बचपन में ले चलते हैं। बचपन में
हमारी भी दीवाली होती थी...धनतेरस के पहले ही इस त्योहार की आहट सुनाई पड़ती थी। घर की साफ-सफाई से लेकर खानपान की पूरी तैयारी..माताओं के विशेष योगदान के साथ।
कहार, धोबी ,महरी को अनाज, पैसा, प्रसाद आदि दिया जाता और त्योहारी की धोती भी। बाजार से मिठाई, अमिरती, बालू सियाही, लाई, गट्टा, च्यूरा आदि की खरीदारी होती। मोमबत्ती, लक्ष्मी-गणेश और ढेर सारे पटाखे आते। हम बच्चों के लिये छोटी पिस्तौल लाते थे और उसके साथ मुर्गा या शेर छाप कारतूस का बॉक्स मिलता।छुरछुरी, लाइट, बच्चों के खाते और अनार, चकरी, रॉकेट, चटाई, बम और बड़का बम (सुतली वाला) बड़ों के हवाले होता था। बड़का बम दगने पर दूसरे मोहल्ले तक आवाज जाती थी। पास पड़ोस के बुढ़े लोग मन ही मन बुदबुदाते...सारे के ढेर पैसा होइ गाइल बा, उधिरान बा... लागत बा, सरवा घरै गिराय देये...
दीवाली की सुबह से ही माताओं के अथक परिश्रम से पकवानों की खुशबू आने लगती। आलू की कचौड़ी, पूड़ी, सूरन की रसेदार, चावल, दाल, सूखी सब्जी, चटनी, अचार आदि दोपहर तक कई राउंड चलता। लजीज पकवानों के साथ नये कपड़े और बच्चों के साथ उमंग...देखते ही बनती थी।
शाम को माँ लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा होती। अब घर में, द्वार पर, छत पर माताएं हम लोगों से दीया रखवातीं। उसके बाद पटाखों का दौर शुरू होता।
पूजा-पाठ और सुन्दरकाण्ड के वाचन के बाद हम सभी भाई-बहन प्रसाद स्वरूप मिठाई, गट्टे के बाद भोजन करते।देर रात तक जगकर काजल लगने का इंतज़ार करते। मिट्टी के निर्धारित पात्र में पारे गये काजल का लगवाना अनिवार्य होता। जो नहीं लगवायेगा, अगले जनम में छछून्दर होगा...का भय सताता रहता जो आंखों में काजल लगवाने के बाद ही गायब होता।
इस तरह दीवाली होती थी और दूसरे दिन सुबह ही जले दीयों को इकट्ठा किया जाता। जो बच्चा सबसे ज्यादा दीया बटोरता वह विजयी माना जाता।
पूरी दीवाली झालरों की सजावट से लेकर पटाखे, मिठाईयां और सारा त्योहार मुहल्ले के सामूहिक साहचर्य का आख्यान होता था।
आज विकास के इस दौर में सारे त्योहार मनुष्य के व्यक्तित्व, मनोदशा और आपाधापी वाले एकाकी जीवन के कारण मात्र रस्म अदायगी भर रह गए हैं। सारी संवेदनाएं, मनोभाव हृदय से निकलकर अपनी शुष्कता के साथ सिर्फ सोशल मीडिया का हिस्सा हो चली हैं।पूजा-पाठ, दान-दक्षिणा, खान-पान, पहनावे से लेकर जीवन की समस्त गतिविधियां सेल्फ़ी के हवाले हैं।
आत्मीयता, साहचर्य, सहभोज आदि का एहसास हमारे दिलों में पुनः जागृत हो.
इसी आशा कामना के साथ आप सभी को दीवाली की ढेर सारी बधाई और शुभकामना।
English Translate
Shubh Dipawali
Today is Diwali. This Diwali has come with lots of happiness of all ages. Everybody's body and mind is cheerful, but nowadays, all the festivals have come out of people's houses and are confined on Facebook and WhatsApp. There is not even time to call far to meet with each other. All affinity danced on Facebook and WhatsApp as its hollow evidence.
All the sensations, feelings and intimate possibilities now appear on social media. Let us take you all in your childhood. in childhood
We used to have Diwali too… The sound of this festival was heard even before Dhanteras. From the cleanliness of the house to the complete preparation of the catering..with special contribution from the mothers.
Grain, money, prasad etc. were given to Kahar, Dhobi, Mahri and also Dhoti of festival. Sweets, Emirati, Bal Siyahi, Lai, Gatta, Chura etc. would be purchased from the market. Candles, Lakshmi-Ganesh and many firecrackers came. We used to bring small pistols for children and would have a box of cock or lion imprint cartridges with them. Knives, lights, children's accounts and pomegranates, chakri, rockets, mats, bombs and bakka bombs (twine) were handed over to the elders. The sound used to go to another locality when the bomb was bombed. The elders of the nearby neighborhood murmur in their hearts… They all have a lot of money…
From the morning of Diwali, the fragrance of the dishes started coming from the tireless efforts of the mothers. Potato Kachori, Poori, Suran's Rasdar, Rice, Pulses, Dry Vegetable, Chutney, Pickle etc. would go on for several rounds till noon. New clothes with delicious dishes and zest with children ... was made on sight.
Goddess Lakshmi and Lord Ganesha would be worshiped in the evening. Now in the house, at the door, on the roof, mothers used to keep lamps for us. After that the firecrackers' phase begins. After worshiping and reciting Sundarakand, all of us would eat food after sweets, gatte as prasad prasad. Waking up till night and waiting for mascara. It would have been compulsory to put mascara in the earthen pot. The one who does not get it, will be chhachundar in the next birth… the fear of persecution which would disappear only after applying mascara in the eyes.
This way it was Diwali and the lit diyas would be collected on the next morning itself. The child who gathers the most lamps is considered victorious.
The entire Diwali, from the decorations of the skirts to the crackers, sweets and the whole festival, was a narrative of the collective association of the locality.
Today, in this phase of development, all the festivals are just filled with rituals due to man's personality, mood and lonely life. All the sensations, emotions have gone out of the heart with their dryness and are just a part of social media. All the activities of life, from worship, recitation, charity, food and clothing, are related to selfies.
A feeling of intimacy, companionship, companionship etc. should be rekindled in our hearts.
With this hope I wish you all a very Happy Diwali.
Ayurveda The Synthesis of Yoga and Natural Remedies - 70 - टॉन्सिल (Tonsils)
टॉन्सिल (Tonsils)
आयुर्वेद के अनुसार टॉन्सिल की बीमारी अस्वस्थ खान पान कारण होती है। यह मुख्यतः कफ दोष के कारण होती है। मुंह खोलकर जीभ को जड़ों के पास देखने से ठीक दोनों ओर फूली हुई गाठें दिखाई दे तो समझ लो टॉन्सिल बढ़ गया है। यह बीमारी अधिकतर बच्चों में देखने को मिलती है।
टॉन्सिल होने का कारण (Causes of Tonsils):-
# अधिकतर ठंड लगने से
# बदलते मौसम में यह शिकायत अधिक होती है
# फ्रिज में रखा पानी या फ्रीज में रखी हुई चीजें खाने से
# कोल्ड ड्रिंक्स पीने व आइसक्रीम खाने से
# अत्याधिक मीठा खाने से
# तेज मसाले, अचार, चाट व इमली ज्यादा खाने से
टॉन्सिल के लक्षण (Symptoms of Tonsillitis):-
# गले के दोनों ओर या एक ओर अचानक सूजन आ जाती है
# आवाज खराब हो जाती है या कुछ भी निगलने में कष्ट होता है
# सिहरन के साथ तीव्र बुखार होता है या भूख नहीं लगती है
# टॉन्सिल के कारण कान में भी सूजन आ सकती है
# मुंह से लार गिरती है
टॉन्सिल होने पर घरेलू उपचार (Home Remedies for Tonsillitis):-
# टॉन्सिल की सबसे अच्छी दवा है हल्दी। दूध में हल्दी उबालकर बच्चों को रात में पिलाएं, टॉन्सिल नहीं होगा।
# हल्दी यदि ताजा है तो पीसकर उसका रस निकाल लें और एक चम्मच रस बच्चे को पिला दें।
# गले में इन्फेक्शन हो तो हल्दी को दूध में घी के साथ लें
# गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारा करें। इससे सूजन कम होती है और टॉन्सिल में आराम मिलता है
# एक चम्मच शहद में 2 -3 बूँद नींबू का रस मिलाकर बच्चे को दिन में तीन बार सेवन करायें
# फिटकरी के पाउडर को पानी में उबालकर गरारा करें
# एक गिलास दूध में 4 - 6 तुलसी के पत्ते डालकर उबाल लें। गुनगुना होने पर आधा चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें
English Translate
Tonsils
According to Ayurveda, tonsil disease causes unhealthy food and drink. It is mainly due to Kapha Dosha. Opening the mouth and looking at the tongue near the roots, if you see puffed bumps on both sides, then the tonsils have increased. This disease is seen mostly in children.
Causes of tonsils: -
# mostly due to cold
# This complaint is more in the changing season
# Eating water kept in the refrigerator or freeze things
# By drinking cold drinks and eating ice cream
# By eating too sweet
Symptoms of Tonsillitis:-
# Eating strong spices, pickles, licking and tamarind
# Sudden swelling on either side of the throat
#The sound gets worse or has difficulty swallowing anything
# There is intense fever or loss of appetite with shivering.
# The tonsils can also cause ear swelling.
# Saliva falls from the mouth
Home Remedies for Tonsillitis: -
# Turmeric is the best medicine for tonsils. Boil turmeric in milk and feed it to children at night, there will be no tonsils.
# If turmeric is fresh, grind it and extract its juice and give one teaspoon of juice to the child.
# If there is an infection in the throat, take turmeric with ghee in milk.
# Gargle by adding salt to lukewarm water. It reduces inflammation and relaxes the tonsils.
# Mix 2 -3 drops lemon juice in one teaspoon of honey and give baby three times a day
# Gargle by boiling alum powder in water.
# Boil 4 - 6 basil leaves in a glass of milk. When lukewarm, consume half a teaspoon of honey
|
|


























