Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

आत्मनिर्भरता || Self-Reliance

आत्मनिर्भरता

आजकल व्हाट्सएप्प पर गुड मॉर्निंग/ गुड़ नाईट विशेस, मोटिवेशनल कोट्स, प्रेरणादायक कोट्स, किस्से, कहानियाँ, विडिओस बहुत कुछ शेयर हो रहे हैं। आज एक कहानी पढ़ी, दिल को छू गयी जो आप सभी के साथ साझा कर रही हूँ। पढ़कर बताइयेगा जरूर कि आपको ये कहानी कैसी लगी, जो किसी की यात्रा की कहानी प्रतीत हो रही है।    

आत्मनिर्भरता || Self-Reliance

दिल्ली से गोवा की उड़ान में एक सज्जन मिले, साथ में उनकी पत्नी भी थी, सज्जन की उम्र लगभग 80 की रही होगी,मैंने पूछा नहीं लेकिन उनकी पत्नी भी 75 के पार ही होंगी, पत्नी खिड़की की ओर बैठी थी, सज्जन बीच में और मैं सबसे किनारे वाली सीट पर था, प्लेन के उड़ान भरने के साथ ही पत्नी ने खाने का कुछ सामान निकाला और पति की ओर किया, पति कांपते हाथों से धीरे धीरे खाने लगे। 

फिर फ्लाइट में जब भोजन सर्व हुआ तो उन लोगों ने राजमा चावल का आर्डर किया, दोनों आराम से राजमा चावल खा रहे थे, कोल्ड ड्रिंक में उन सज्जन ने कोई जूस लिया था। 

खाना खाने के बाद जब उन्होंने जूस की बोतल का ढक्कन खोलना शुरु किया तो ढक्कन उनसे खुला ही नहीं, सज्जन कांपते हाथों से उसे खोलने की कोशिश कर रहे थे और मैं लगातार उन्हें देखे जा रहा था, मुझे लगा कि ढक्कन खोलने में उन्हें दिक्कत हो रही थी तो शिष्टाचार वश मैंने कहा - लाइए, मैं खोल देता हूं। 

सज्जन ने मुस्कराते हुए मेरी ओर देखा और बोले - बेटा जी, ढक्कन तो मुझे ही खोलना होगा ! मैंने कुछ कहा नहीं लेकिन प्रश्नभरी निगाहों से उन्हें देखता रहा। 

सज्जन ने कहा - बेटा जी, आज तो आप खोल देंगे लेकिन अगली बार कौन खोलेगा, इसलिए मुझे खुद खोलना आना चाहिए, पत्नी भी पति की ओर देख रही थी, जूस की बोतल का ढक्कन उनसे अभी भी नहीं खुला था, लेकिन सज्जन उसे खोलने की कोशिश में लगे रहे और बहुत कोशिशों के बाद अंततः उन्होंने ढक्कन खोल ही दिया, दोनों आराम से जूस पी रहे थे। 

मुझे दिल्ली से गोवा की इस उड़ान में जिंदगी का एक सबक मिला, सज्जन ने मुझे बताया - हमने एक नियम बना रखा है अपना हर काम खुद ही करना है, घर में बच्चे हैं, हंसता खेलता परिवार है, सब साथ ही रहते हैं, लेकिन अपनी रोज की जरूरतों के लिए केवल पत्नी की ही मदद लेते हैं, बाकी किसी की नहीं, दोनों एक दूसरे की जरूरतों को समझते हैं। 

सज्जन ने मुझसे कहा - जितना संभव हो, अपना काम खुद करना चाहिए,एक बार अगर काम करना छोड़ दूंगा, दूसरों पर निर्भर हुआ तो बेटा, समझो बिस्तर पर ही पड़ जाउंगा, फिर मन हमेशा यही कहेगा कि ये काम इससे करा लूं वो काम उससे, फिर तो चलने के लिए भी दूसरों का सहारा लेना पड़ेगा, अभी चलने में पांव कांपते हैं,खाने में भी हाथ कांपते हैं लेकिन जब तक आत्मनिर्भर रह सको, रहना चाहिए। 

हम गोवा जा रहे हैं, दो दिन वहीं रहेंगे, हम महीने में एक दो बार ऐसे ही घूमने निकल जाते हैं,बेटे बहू कहते हैं कि अकेले आपको दिक्कत होगी लेकिन उन्हें कौन समझाए कि मुश्किल तो तब होगी जब हम घूमना फिरना बंद करके खुद को घर में बंद कर लेंगे, सारी जिंदगी खूब काम किया, अब सब कुछ बेटों को देकर अपने लिए महीने के पैसे तय कर रखे हैं और हम दोनों उसी से आराम से घूमते हैं, जहां जाना होता है, एजेंट टिकट बुक करा देता है, टैक्सी घर पर आ जाती है,वापसी में एयरपोर्ट पर ही टैक्सी आ जाती है ! होटल में कोई तकलीफ होनी नहीं है, स्वास्थ्य व उम्र के अनुसार सब एकदम ठीक है, बस, कभी कभी जूस की बोतल ही नहीं खुलती लेकिन थोड़ा दम लगाओ तो वो भी खुल जाती है। 

मेरी तो आंखें ही खुली रह गई, मैंने तय किया था कि इस बार की उड़ान में लैपटॉप पर एक पूरी फिल्म देख लूंगा लेकिन यहां तो कुछ ही पलों में मैंने पूरे जीवन की ही फिल्म देख ली ! एक ऐसी फिल्म जिसमें जीवन जीने का संदेश छिपा था - " जब तक हो सके आत्मनिर्भर रहो, जहां तक संभव हो, अपना काम स्वयं ही करें।"

सर्पगंधा

सर्पगंधा  एक दिव्य औषधि

कहते हैं कि साँप अगर काट ले तो जहर से पहले आदमी डर से ही मर जाता है, लेकिन यदि आप सर्पगंधा के उपयोग (sarpagandha uses) के बारे में जानते हों तो आप न तो डर से मरेंगे और न ही जहर से। सर्पगंधा (sarpagandha benefits) की जड़ी साँप के विष को उतारने की एक अच्छी दवा है। सर्पगंधा के बारे में अनेक रोचक कथाएं प्रचलित हैं। उदाहरण के लिए कहा जाता है कि कोबरा से लड़ने से पहले नेवला सर्पगंधा की पत्तियों का रस चूस कर जाता है। पहले इसे पागलों की दवा भी कहा जाता था क्योंकि सर्पगंधा के प्रयोग से पागलपन भी ठीक होता है।

सर्पगंधा के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण

सर्पगंधा  क्या है?

सर्पगंधा एक पौधा है जिसकी जड़ों का रंग पीले या भूरे रंग का होता है। वहीं, इसकी पत्तियों का रंग चमकीला हरा होता है और ये हमेशा तीन-तीन के जोड़े में होती हैं। इसके फूल का रंग सफेद और वायलेट होता है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से सांप नहीं आते हैं। साथ ही इसे सांप के काटने पर दवा की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका वैज्ञानिक नाम रावोल्फिया सर्पेंटिना (Rauvolfia serpentina) है। इसे इंडियन स्नेकरूट के नाम से भी जाना जाता है। सर्पगंधा की जड़ को पीसकर इसके पाउडर को खाने के लिए भी उपयोग किया जा सकता है।

सर्पगंधा के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण 

सर्पगंधा की जड़ का प्रयोग रोगों की चिकित्सा में किया जाता है। सर्पगंधा की मुख्य प्रजाति के अतिरिक्त और भी दो प्रजातियाँ होती हैं जिनका दवा के रूप में प्रयोग (sarpagandha uses) किया जाता है। 

कुक्कुरखाँसी (काली खांसी) में 

कुक्कुर खांसी (Whooping cough) को काली खांसी भी कहते हैं। बच्चों में होने वाली यह एक संक्रामक बीमारी है। ज्यादातर 5 से 15 वर्ष आयु तक के बच्चों को होती है। कुक्कुर खांसी होने पर काफी तेज तथा लगातार खांसी उठती है। लगातार खांसने से रोगी घबरा जाता है। अंत में उसे उलटी हो जाती है। 250-500 मि.ग्राम सर्पगंधा चूर्ण को शहद के साथ सेवन कराने से कुक्कुर खाँसी या काली खांसी में लाभ होता है।

सांस उखड़ने की बीमारी में  

दौड़ने से दम फूलना यानी सांसों का तेज चलने लगना एक सामान्य बात है, लेकिन यदि चलने से भी दम फूलने लगे तो यह एक बीमारी है। दम फूलने या सांस उखड़ने की परेशानी में एक ग्राम सर्पगंधा चूर्ण में शहद मिलाकर सेवन करने से लाभ होगा।          

हैजा में 

पतले दस्त और उल्टी यानी हैजा होने पर 3-5 ग्राम सर्पगंधा की जड़ के चूर्ण को गुनगुने जल के साथ सेवन करें। इससे हैजा यानि विसूचिका में लाभ होता है।             

पेट दर्द में 

सर्पगंधा अपच और कब्ज को दूर करता है। यह गैस को समाप्त करता है। इन कारणों से होने वाले पेट के दर्द में सर्पगंधा की जड़ का काढ़ा बनाकर 10-30 मिली मात्रा में पीएं। 

विष का प्रभाव दूर करे 

  • सर्पगंधा का प्रयोग विभिन्न प्रकार के विषों को समाप्त करने के लिए भी किया जाता है। साँप के काटने पर सर्पगंधा की जड़ को पानी में घिस कर 10-20 ग्राम पिलाने से लाभ (medicinal uses of sarpagandha) होता है।
  • साँप के काटे हुए स्थान पर इसकी जड़ के चूर्ण को लगाना भी चाहिए।

  • सर्पगंधा की ताजी पत्तियों को कुचल कर पाँव के तलुओं में लगाने से भी साँप के काटने में आराम मिलता है।

1.  अनिद्रा

सर्पगंधा का उपयोग अनिद्रा की समस्या से राहत पाने के लिए किया जा सकता है। एक शोध के अनुसार, सर्पगंधा में सेरोटोनिन (मूड को बेहतर करने वाला केमिकल) पाया जाता है, जिस कारण यह नींद की गुणवत्ता में सुधार करने का काम कर सकता है। इस लिहाज से कह सकते हैं कि सर्पगंधा के उपयाेग से इंसोमनिया (Insomnia) की अवस्था में राहत मिल सकती है।

2. उच्च रक्तचाप 

शरीर में रक्तचाप के बढ़ने से कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। उच्च रक्तचाप की स्थिति में सर्पगंधा का सेवन इसे संतुलन करने का काम कर सकता है। इसके लिए इसमें पाए जाने वाले एल्कलॉइड रक्तचाप के स्तर को कम करने में सहायक हो सकते हैं।

3. पेट की समस्या

पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए सर्पगंधा का उपयोग किया जा सकता है। इसमें पाए जाने वाले एल्कलॉइड के कारण यह पेट की समस्या में लाभ पहुंचाने में मदद कर सकता है।

4. तनाव

तनाव या depression के उपचार में सर्पगंधा की जड़ों का प्रयोग किया जाता है।

सर्पगंधा के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण

विभिन्न भाषाओँ में सर्पगंधा का नाम 

सर्पगंधा के पौधे का वानस्पतिक यानी लैटिन नाम रौवोल्फिया सर्पेन्टाइना (Rauvolfia serpentina Linn.) है।

Hindi – नकुलकन्द, सर्पगन्धा, धवलबरुआ, नाकुलीकन्द, हरकाई चन्द्रा, रास्नाभेद
Sanskrit – सर्पगन्धा, धवलविटप, चद्रमार, गन्ध नाकुली 
Oriya – धनबरुआ (Dhanbarua), सनोचेडो (Sanochado), पातालगरुर (Patalgarur)
Konkani – पातालगरुड (Patalagarud)
Kannada – चन्द्राrके (Chandrike), सर्पगन्धी (Sarpagandhi), शिवरोकिबल्ला (Shivarokiballa)
Tamil – चीवनमेलपोडी (Chivanamelpodi), कोवन्नामीलपूरी (Covannamilpori)
Telugu – पालालागानी (Palalagani), पातालगंधि (Patalagandhi), डुमपासन (Dumpasana)
Bengali – छोटा चाँद (Chota chand), चन्दरा (Chandara) 
Nepali – चांदमरुवा (Chandmaruva)
Marathi – हरकी (Harki), अडकई (Adakayi), हरकय (Harkaya) 
Malayalam – तूलून्नी (Tulunni), चुवन्ना अविलपूरी (Chuvanna avilpori)
Persian – छोटाचान्दा (Chotachanda)

सेंट फिलोमेना चर्च, मैसूर (Saint Philomena Church, Mysore)

सेंट फिलोमेना चर्च (Saint Philomena Church)

एशिया के सबसे ऊंचे चर्चों में से एक सेंट फिलोमेना चर्च है। इस चर्च के शिखर की ऊंचाई 175 फीट है। यह मीलों दूर से दिखाई देता है। प्रत्येक मीनार पर एक क्रॉस बना हुआ है। इसमें करीब 800 लोग रह सकते हैं। यह मैसूर चर्च एक नव-गॉथिक चमत्कार है, जो जुड़वां शिखरों वाली एक विशाल संरचना है। इसकी वास्तुकला जर्मनी के कोलोन कैथेड्रल से प्रेरित थी। 

सेंट फिलोमेना चर्च, मैसूर (Saint Philomena Church, Mysore)

सेंट फिलोमेना चर्च कर्नाटक के मैसूर शहर में एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। सेंट फिलोमेना चर्च (Saint Philomena Church) नव-गॉथिक शैली में सन 1936 में निर्मित किया गया और साथ ही यह भारत के सबसे ऊंचे चर्चों में से एक है। वर्तमान में सेंट जोसेफ चर्च के रूप में प्रसिद्ध यह चर्च ग्रीस के तीसरी सदी की संत फिलोमेना को समर्पित है।

सेंट फिलोमेना चर्च, मैसूर (Saint Philomena Church, Mysore)

सेंट फिलोमेना कैथेड्रल का निर्माण मैसूर के महाराजा मुमुदी कृष्णराज वाडियार ने 1843 में चौथी शताब्दी के संत और शहीद सेंट फिलोमेना की याद में किया था। कैथेड्रल का निर्माण 19वीं शताब्दी में मैसूरु में रहने वाली बड़ी संख्या में यूरोपीय आबादी को उपहार के रूप में किया गया था। चूंकि यूरोपीय लोगों की बढ़ती आबादी के कारण एक बड़े चर्च की आवश्यकता महसूस की गई थी, इसलिए नए चर्च की नींव अक्टूबर 1933 में मैसूर के तत्कालीन राजा कृष्णराजेंद्र वोडेयार द्वारा रखी गई थी। सेंट फिलोमेना के कुछ अवशेष इस चर्च की मुख्य वेदी के नीचे एक तलघर में संरक्षित रखे गए हैं।

सेंट फिलोमेना चर्च, मैसूर (Saint Philomena Church, Mysore)

भारत के सबसे बड़े कैथेड्रल में से एक, मैसूरु में सेंट फिलोमेना कैथेड्रल गोथिक वास्तुकला का एक उल्लेखनीय उदाहरण है। रोमन कैथोलिक चर्च के लैटिन कैथोलिक संत, सेंट फिलोमेना की स्मृति का सम्मान करने के लिए बनाया गया यह भव्य चर्च, जर्मनी के खूबसूरत कोलोन कैथेड्रल से प्रेरणा लेता है। 

चर्च की खिड़कियों में सुंदर सा ग्लास पेंटिंग हैं जो यीशु मसीह के जन्म, पुनरुत्थान, अंतिम भोज और क्रूस पर चढ़ाई को दर्शाती हैं। इन्हें फ्रांस से लाया गया था। यहाँ भी चर्च हॉल के अंदर किसी भी फोटोग्राफी की अनुमति नहीं है। 

सेंट फिलोमेना चर्च, मैसूर (Saint Philomena Church, Mysore)

इसके डिजाइन और सुंदरता के कारण चर्च परिसर के भीतर कई फिल्मों की शूटिंग हुई। फिल्म: अमिताभ बच्चन अभिनीत 1977 की बॉलीवुड फिल्म 'अमर अकबर एंटनी' के विभिन्न दृश्य मैसूर के सेंट फिलोमेना कैथेड्रल में फिल्माए गए थे।

गुरु गोविंद सिंह जी जयंती 2024

 गुरु गोविंद सिंह जी जयंती 2024

सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह थे। उनकी जयंती प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाई जाती है। गुरु गोविंद सिंह जी एक आध्यात्मिक नेता, योद्धा, कवि और दार्शनिक थे।

गुरु गोविंद सिंह जी जयंती 2024

इस दिन, दुनिया भर से उनके अनुयायी एक दूसरे को शुभकामनाएं भेजते हैं और गुरु गोबिंद सिंह जी की शिक्षाओं और मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। इस वर्ष गुरु गोबिंद सिंह जयंती आज यानि 17 जनवरी, 2024 को है। यह दिन महान योद्धा, कवि, दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरु के सम्मान और स्मरण में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार पौष शुक्ल सप्तमी को गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म हुआ था। 

गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा कहा गया एक वाक्य बहुत प्रसिद्ध है,

"चिड़ियां नाल मैं बाज लड़ावां गिदरां नुं मैं शेर बनावां सवा लाख से एक लड़ावां तां गोविंद सिंह नाम धरावां" उनके द्वारा 17 वीं शताब्दी में ये शब्द कहे गए थे। गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म पटना में हुआ था। बाद में ये दसवें सिख गुरु बने। वह औपचारिक रूप से नौ साल की उम्र में सिखों के नेता और रक्षक बन गए थे। नौवें सिख गुरु और उनके पिता गुरु तेग बहादुर औरंगजेब द्वारा इस्लाम में परिवर्तित होने से इनकार करने के लिए मार दिए गए थे। गुरु गोबिंद जी ने अपनी शिक्षाओं और दर्शन के माध्यम से सिख समुदाय का नेतृत्व किया और जल्द ही ऐतिहासिक महत्व प्राप्त कर लिया। गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपनी मृत्यु से पहले 1708 में गुरु ग्रंथ साहिब को सिख धर्म का पवित्र ग्रंथ घोषित किया था।

गुरु गोविंद सिंह जी जयंती 2024

गुरु गोबिंद सिंह जी एक महान योद्धा होने के साथ साथ , कविता और दर्शन और लेखन के प्रति अपने झुकाव के लिए जाने जाते थे। उन्होंने मुगल आक्रमणकारियों को जवाब देने से इनकार कर दिया और अपने लोगों की रक्षा के लिए खालसा के साथ लड़ाई लड़ी। उनके मार्गदर्शन में उनके अनुयायियों ने एक सख्त संहिता का पालन किया। उनके दर्शन, लेखन और कविता आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं। गुरु गोबिंद सिंह जयंती मनाने के लिए दुनिया भर के सिख गुरुद्वारों में जाते हैं, जहां गुरु गोबिंद सिंह जी के सम्मान में प्रार्थना सभाएं होती हैं। लोग गुरुद्वारों द्वारा आयोजित जुलूसों में भाग लेते हैं, कीर्तन करते हैं और सेवा भी करते हैं।

गुरु गोबिंद सिंह ही थे जिन्होंने सिखों द्वारा पालन किए जाने वाले पांच ककार का परिचय दिया था:

केश: बिना कटे बाल

कंघा : एक लकड़ी की कंघी

कारा: कलाई पर पहना जाने वाला लोहे या स्टील का ब्रेसलेट

कृपाण: एक तलवार

कच्छेरा: छोटा अंडरवियर

सन 1708 में गुरु गोविंद सिंह का निधन हो गया लेकिन उनके मूल्य और विश्वास उनके अनुयायियों के माध्यम से जीवित है। गुरु गोबिंद सिंह का उदाहरण और शिक्षाएं आज भी लोगों को प्रेरित करती है। उन्होंने हमेशा प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया।

 उनकी मान्यता थी कि मनुष्य को किसी को डराना नहीं चाहिए और न किसी से डरना चाहिए। उनकी वाणी में मधुरता, सादगी, सौजन्यता एवं वैराग्य की भावना कूट-कूटकर भरी थी। उनके जीवन का प्रथम दर्शन ही था कि धर्म का मार्ग सत्य का मार्ग है और सत्य की सदैव विजय होती है। गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा और सच्चाई की राह पर चलते हुए ही गुजार दी।

गुरु गोबिंद सिंह जी ने कई बड़े सिख गुरुओं के महान उपदेशों को सिखों के पवित्र ग्रंथ, गुरु ग्रंथ साहिब में संकलित कर इसे पूरा किया था। सिख धर्म के लोगों के लिए गुरु ग्रंथ साहिब को सबसे पवित्र एवं गुरु का प्रतीक बनाया। इन्होंने साल 1669 में मुगल बादशाहों के खिलाफ विरोध करने के लिए खालसा पंथ की स्थापना की थी।

गुरु गोविंद सिंह जी जयंती 2024

सिख साहित्य में गुरु गोबिन्द सिंह जी के महान विचारों द्धारा की गई “चंडी दीवार” नामक साहित्य की रचना खास महत्व रखती है। 

 गुरु गोविंद सिंह जी को एक पिता,एक पुत्र,एक लेखक,एक त्यागी और एक गुरु के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा।

रंगनाथस्वामी मंदिर, मैसूर || Ranganathaswamy Temple, Mysore

रंगनाथस्वामी मंदिर, मैसूर

बेंगलुरु यात्रा के प्रथम दिन सबसे पहले रंगनाथ स्वामी मंदिर में भगवान विष्णु के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।श्रीरंगम का यह मंदिर श्री रंगनाथ स्वामी (श्री विष्णु) को समर्पित है, जहां सव्यंम् श्री विष्णु (भगवान् श्री हरि विष्णु शेषनाग शैय्या पर विराजे हुए) हैं। यह मंदिर द्रविण शैली में निर्मित है। यह मंदिर वैष्णव का एक प्रमुख तीर्थस्थल है। 

रंगनाथस्वामी मंदिर, मैसूर || Ranganathaswamy Temple, Mysore

मंदिर का प्रवेश द्वार अत्यंत भव्य है। इसका गोपुरम अर्थात ऊपर के हिस्से में बहुत अच्छी कारीगरी की गई है। गर्भगृह तक पहुंचने के लिए हमें स्टील के पाईप से बने सकरे रास्ते से होकर जाना था। गर्भगृह में भगवान रंगनाथ जी सात मुख वाले शेषनाग के द्वारा बने शैय्या पर लेटे हुए हैं। उनके पास लक्ष्मी जी भी विराजमान हैं। 

रंगनाथस्वामी मंदिर, मैसूर || Ranganathaswamy Temple, Mysore

इनके साथ- साथ परिसर में भगवान गरुण, भूदेवी, ब्रह्मा, नरसिंह, श्रीदेवी, गोपालकृष्ण, हनुमान समेत अन्य छोटे छोटे मंदिर भी हैं। यहां पर गरुण देव की एक स्वर्ण परत वाली प्रतिमा भी आकर्षण का केन्द्र है।

रंगनाथस्वामी मंदिर, मैसूर || Ranganathaswamy Temple, Mysore

गर्भ गृह में जहां भगवान रंगनाथ जी शेषनाग के द्वारा बने सैया पर लेटे हुए हैं, वहां तस्वीर लेना मना था। हम लोग दोपहर को पहुंचे थे, शायद इसलिए वहां लोगों की भीड़ भी नहीं थी और मंदिर में बहुत ही शांति और सुकून था। मंदिर के अंदर प्रसाद के तौर पर तुलसी जी के पत्ते थे।

रंगनाथस्वामी मंदिर, मैसूर || Ranganathaswamy Temple, Mysore

द्रविड़ियन शैली में निर्मित रंगनाथस्वामी मंदिर होयसाला और विजयनगर वास्तुकला का अद्भूत नमूना है। मंदिर की किले जैसी दीवारें और जटिल नक्काशियों वाला गोरूपम इस मंदिर को और आकर्षक बनाता है। इसमें भगवान विष्णु के 24 अवतारों की नक्काशी के साथ 4 स्तंभ हैं, जिन्हें चतुरविमष्टी कहा जाता है। 

रंगनाथस्वामी मंदिर, मैसूर || Ranganathaswamy Temple, Mysore

ऐसा माना जाता है कि होयसाला वंश के शासक नक्काशी की कला के बहुत बड़े पारखी थे और वे कारीगरों का भरपूर समर्थन करते थे। अंदर की दीवारों पर अत्यंत भव्य मूर्तिकला है, जिसमें हिन्दू पौराणिक कथाओं को दर्शाया गया है। ऐसी उत्कृष्ट मूर्तिकला हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है।

रंगनाथस्वामी मंदिर, मैसूर || Ranganathaswamy Temple, Mysore

English Translate

Ranganathaswamy Temple, Mysore

On the first day of the Bangalore trip, I had the privilege of seeing Lord Vishnu at the Ranganatha Swamy temple. This temple of Srirangam is dedicated to Sri Ranganatha Swamy (Sri Vishnu), where Savyam Sri Vishnu (Lord Sri Hari Vishnu sitting on Sheshnag bed) Are. This temple is built in Dravidian style. This temple is a major pilgrimage site for Vaishnavas. The entrance gate of the temple is very grand. Very good workmanship has been done in its Gopuram i.e. the upper part. To reach the sanctum sanctorum, we had to pass through a narrow passage made of steel pipes. In the sanctum sanctorum, Lord Ranganath ji is lying on the bed made by the seven-headed Sheshnaag. Goddess Lakshmi is also present near him.
रंगनाथस्वामी मंदिर, मैसूर || Ranganathaswamy Temple, Mysore

Along with these, there are other small temples in the complex including Lord Garun, Bhudevi, Brahma, Narasimha, Sridevi, Gopalkrishna, Hanuman. A gold plated statue of Garun Dev is also the center of attraction here.

It was forbidden to take photographs in the sanctum sanctorum where Lord Ranganath ji is lying on the saiya made by Sheshnag. We had reached in the afternoon, perhaps that is why there was no crowd of people there and there was a lot of peace and tranquility in the temple. There were Tulsi leaves as offerings inside the temple.

Ranganathaswamy Temple, built in Dravidian style, is a wonderful example of Hoysala and Vijayanagara architecture. The fort-like walls of the temple and the intricately carved Gorupam make this temple more attractive. It has 4 pillars with carvings of 24 incarnations of Lord Vishnu, called Chaturvimashti.
रंगनाथस्वामी मंदिर, मैसूर || Ranganathaswamy Temple, Mysore

It is believed that the rulers of the Hoysala dynasty were great connoisseurs of the art of carving and greatly supported the artisans. There are magnificent sculptures on the inside walls, which depict Hindu mythology. Such excellent sculpture can attract everyone.

20 वें अखिल भारतीय बीएसएनएल बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2023-24

सुहाना सफर बंगलुरू का

किसी भी स्वस्थ संस्था के लिए कर्मचारियों को कार्य के प्रति समर्पण के साथ खेलकूद में भी पारंगत होना चाहिए।

20 वां अखिल भारतीय बीएसएनल बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2023-24

20 वें अखिल भारतीय बीएसएनएल बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2023-24 में मुझे भी यू पी ईस्ट की तरफ से खेलने का मौका मिला। यह टूर्नामेंट बेंगलुरु में आयोजित किया गया था। प्लेयर्स,कोच और मैनेजर को लेकर  पूरे 11 लोगों की टीम थी, जिसमे मेरा भी नाम था। सघन प्रशिक्षण के बाद मैं ट्रायल में चुन ली गयी। 

20 वां अखिल भारतीय बीएसएनल बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2023-24

उसके बाद मुझे 8 दिन का प्रेक्टिस पीरियड मिला, जिसमें  वरिष्ठों द्वारा हम लोगों को  बैडमिंटन की कुछ चतुराई भरी चालें सिखाई गईं। बंगलोर पहुँचने के पहले ही सौभाग्यवश टीम के सभी सदस्यों के साथ बहुत अच्छी बाइंडिंग हो गई। बंगलोर प्रवास में कभी एक पल के लिए भी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि सभी लोग पहली बार मिले हैं। प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ कभी कभी थोड़े सख्त हो जाते थे, परंतु उसमें भी उनका अपनापन ही झलकता था।

20 वां अखिल भारतीय बीएसएनल बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2023-24

प्रशिक्षण के आखिरी दिन पवार सर के घर लंच पार्टी थी। यह एक शानदार और यादगार लंच था। मैडम ने बहुत से स्वादिष्ट व्यंजन बनाए थे, सच कहूं तो खा के पेट तो भरा ही, आत्मा भी तृप्त हो गई। 

20 वां अखिल भारतीय बीएसएनल बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2023-24

इसके बाद हमलोग अलग-अलग यात्रा कर बंगलौर पहुंचे। चूंकि हम तीन लोग एक दिन पहले पहुंचे थे, तो एक दिन मैसूर घूमने का समय मिल गया। जिसके बारे में अगली पोस्ट में लिखूंगी। 

20 वां अखिल भारतीय बीएसएनल बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2023-24

अगले दिन 11लोगों की टीम एक साथ थी। बिल्कुल एक परिवार की तरह।

V.K. Gupta sir (हमारे कोच) - सर से पहली बार मोटिवेशनल ट्रेनिंग में मिली थी। एक दिन का क्लास सर का था। 1 घंटे की ट्रेनिंग के दौरान एक मिनट के लिए भी बैठे नहीं। और अब पता लगा के सर बैडमिंटन के अच्छे खिलाड़ी भी हैं। कहां हमलोगों की GM से बोलने में हिचक होती कहां यहां सर के साथ एंजॉयमेंट हुई, एकदम रॉयल पर्सनालिटी।

20 वां अखिल भारतीय बीएसएनल बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2023-24

Abhishek Verma Sir (हमारे मैनेजर)- एकदम खुशमिजाज, ताने भी कितने प्यार से दे रहे थे, जिसका जवाब नहीं। बिना किसी परेशानी के हमलोगों की सारी पिक्स इन्होंने क्लिक की। जितने आराम से सर ने हमलोगों की पिक्स ली, शायद ही कोई घर का सदस्य लेता। वैसे सबसे अच्छा कैमरा भी इनका ही था। पूरे टाइम हमलोगों को मस्ती कराया। 

20 वां अखिल भारतीय बीएसएनल बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2023-24

Sanjay Kumar - सर हल्के फुल्के से, एक्चुअल खिलाड़ी यही दिख रहे थे। प्रैक्टिस के दौरान बैडमिंटन ट्रिक्स बताते और ट्रिप के दौरान मजे कराते। स्वभाव से हंसते हंसाते और अभिषेक सर के साथ साथ ये भी हम लेडीज के एंगल सेट करके पिक क्लिक करना। कौन ही करता दूसरों के लिए।

20 वां अखिल भारतीय बीएसएनल बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2023-24

Rajendra Singh Pawar सर सुबह से रात तक हर चीज का ख्याल रखना। चाय, नाश्ता, खाना, गरम पानी यहां तक कि अगर सड़क पर चल रहे हो तो बिल्कुल हम लेडीज पार्टी के लिए चौकन्ना, थोड़ी देर के लिए भी अकेले नहीं छोड़ते। ये तो इनका केयरिंग प्वाइंट। हर बात को एक्टिंग के साथ कहना, इनकी अदा। इनसे चाहे बैडमिंटन खिलवा लो, क्रिकेट में भी उस्ताद, मिमिकरी भी लाजवाब और डांस तो बेमिसाल।

Amit Verma sir सेल्फी लेना और तुरंत अपडेट करना कोई इनसे सीखे। रफ़्तार में बैडमिंटन खेलना और उसी रफ़्तार से कॉल पर लग जाना और Ashutosh सर हमलोगों को खेल के लिए मोटिवेट करना और दिल खोल के हंसना। 

Brijesh Varun सर हेल्थ कॉन्शियस सुबह सुबह फ्रूट्स से दिन की शुरुवात। अपनी पिक के लिए कोई इंटरेस्ट नहीं। जाइए आप लोगों की ले देता हूं। वैसे ये काम हम लेडीज ही ज्यादा करते। हर बात को गहराई से मापना और उसके बारे में बोलना। 

Kanchan छोटी बहन जैसी, स्वभाव से चंचल, उन्मुख, ग्रुप में सबसे छोटी। इसको सभी छेड़ते और इसी चक्कर में हम सभी मजे करते, ग्रुप की जान। Namita mam बिल्कुल दोस्त जैसी, हँसते हंसाते मजे कराते और डांस कला में निपुण। Anuradha mam फीमेल में सीनियर प्लेयर और कम और सटीक बोलना। साथ ही ग्रुप का सबसे छोटा सदस्य युवान, नमिता मैम का स्वीट सा बेटा। थके हुए खिलाड़ियों में हर वक्त एनर्जी का संचार करता। एक ऐसा बच्चा जो हम सभी लोगों की मस्ती कराता और कभी भी तंग नहीं किया। 

20 वां अखिल भारतीय बीएसएनल बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2023-24

8 दिन का सफर कैसे गुजर गया, पता ही नहीं चला। UP East की मेल टीम तो बहुत अच्छी है, फीमेल को उस लेवल तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।

बंगलोर शहर का वातावरण शानदार है। खुशनुमा मौसम, शीतल मंद बयार और लाजवाब लोगों के साथ ने इस ट्रिप को यादगार बना दिया। 

20 वां अखिल भारतीय बीएसएनल बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2023-24

शुक्रिया बैंगलोर और अंत में 

शुक्रिया BSNL

मकर संक्रांति (Makar Sankranti)

 मकर संक्रांति (Makar Sankranti) 

आप सभी को मकर संक्रांति के पर्व की बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

मकर संक्रांति (Makar Sankranti)

सनातन धर्म में मकर संक्रांति पर्व का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने से मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इसी दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं। पुराणों के अनुसार इस दिन से देवताओं का दिन और दैत्यों की रात शुरू हो जाती है। आज के ही दिन से सनातन धर्म मे "खरमास" की समाप्ति हो जाती है और सभी मांगलिक कार्य पुनः शुरू हो जाते हैं। आमतौर पर हर साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाते हैं। लेकिन इस बार पंचांग में भेद होने के कारण मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जा रही है। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। 

मकर संक्रांति (Makar Sankranti)

मकर संक्रांति के दिन तिल का विशेष महत्व है। इसी कारण इस दिन को तिल संक्रांति के नाम से भी जानते हैं। इस दिन तिल का दान करने के साथ सेवन करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। तिल सेवन का सीधा संबंध हमारे स्वास्थ्य से है। चूंकि तिल की प्रकृति उष्ण होती है अतः सर्दियों में तिल के सेवन से मनुष्य के स्वास्थ्य की रक्षा होती है।

तिल का दान करने को लेकर एक पौराणिक कथा प्रचलित है। इसके अनुसार, शनिदेव ने अपने क्रोधित पिता सूर्य देव को शांत करने के लिए काले तिल का इस्तेमाल किया था। ऐसे में सूर्यदेव ने प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा था कि वह जब मकर राशि में आएंगे, तो पूजा में तिल का इस्तेमाल करने से शनि दोष से मुक्ति मिल जाएगी। आज के दिन किसी भी पवित्र सरोवर में स्नान करने के बाद खिचड़ी का दान करना भी शुभ माना जाता है। चावल में काली उड़द की दाल मिलाकर दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके अतिरिक्त मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करने से जीवन मे शुभता प्राप्त होती है।

मकर संक्रांति (Makar Sankranti)

मकर संक्रांति पर्व पर मौसम में बहुत ठंडक होती है अतः ऐसे में जरूरतमंद को गर्म कपड़ों का दान । माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन ऊनी कपड़ों का दान करने से जीवन मे सफलता के द्वार खुलते हैं।

आप सभी उत्साह एवं उमंग के साथ मकर संक्रांति के त्योहार को मनाएं, इसी आशा कामना के साथ एक बार पुनः आप सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।