Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

महामृत्युञ्जय मंत्र की रचना कैसे हुई?

महामृत्युञ्जय मंत्र की रचना कैसे हुई?

शिवजी के अनन्य भक्त मृकण्ड ऋषि संतानहीन होने के कारण दुखी थे। विधाता ने उन्हें संतान योग नहीं दिया था। मृकण्ड ने सोचा कि महादेव संसार के सारे विधान बदल सकते हैं। इसलिए क्यों न भोलेनाथ को प्रसन्नकर यह विधान बदलवाया जाए।

महामृत्युञ्जय मंत्र की रचना कैसे हुई?

मृकण्ड ने घोर तप किया। भोलेनाथ मृकण्ड के तप का कारण जानते थे। इसलिए उन्होंने शीघ्र दर्शन न दिया, लेकिन भक्त की भक्ति के आगे भोले को झुकना पड़ा। महादेव प्रसन्न हुए और उन्होंने ऋषि को कहा कि मैं विधान को बदलकर तुम्हें पुत्र का वरदान दे रहा हूं, लेकिन इस वरदान के साथ हर्ष के साथ विषाद भी होगा। 

भोलेनाथ के वरदान से मृकण्ड को पुत्र हुआ, जिसका नाम मार्कण्डेय पड़ा। ज्योतिषियों ने मृकण्ड को बताया कि यह विलक्ष्ण बालक अल्पायु है। इसकी उम्र केवल 12 वर्ष है। ऋषि का हर्ष विषाद में बदल गया। मृकण्ड ने अपनी पत्नी को आश्वत किया, जिस ईश्वर की कृपा से संतान हुई है, वही भोले इसकी रक्षा करेंगे। भाग्य को बदल देना उनके लिए सरल कार्य है। 

मार्कण्डेय बड़े होने लगे तो पिता ने उन्हें शिवमंत्र की दीक्षा दी। मार्कण्डेय की माता बालक के उम्र बढ़ने से चिंतित रहती थी। उन्होंने मार्कण्डेय को अल्पायु होने की बात बता दी। मार्कण्डेय ने निश्चय किया कि माता-पिता के सुख के लिए उसी सदाशिव भगवान से दीर्घायु होने का वरदान लेंगे, जिन्होंने जीवन दिया है। बारह वर्ष पूरे होने को आए थे। मार्कण्डेय ने शिवजी की आराधना के लिए महामृत्युंजय मंत्र की रचना की और शिव मंदिर में बैठकर इसका अखंड जाप करने लगे। 

महामृत्युञ्जय मंत्र की रचना कैसे हुई?

“ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥”

समय पूरा होने पर यमदूत उन्हें लेने आए। यमदूतों ने देखा कि बालक महाकाल की आराधना कर रहा है, तो उन्होंने थोड़ी देर प्रतीक्षा की। मार्केण्डेय ने अखंड जप का संकल्प लिया था। यमदूतों का मार्केण्डेय को छूने का साहस न हुआ और लौट गए। उन्होंने यमराज को बताया कि वे बालक तक पहुंचने का साहस नहीं कर पाए। 

इस पर यमराज ने कहा कि मृकण्ड के पुत्र को मैं स्वयं लेकर आऊंगा। यमराज मार्कण्डेय के पास पहुंच गए।बालक मार्कण्डेय ने यमराज को देखा तो जोर-जोर से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग से लिपट गया। यमराज ने बालक को शिवलिंग से खींचकर ले जाने की चेष्टा की तभी जोरदार हुंकार से मंदिर कांपने लगा। एक प्रचण्ड प्रकाश से यमराज की आंखें चुंधिया गईं। 

महामृत्युञ्जय मंत्र की रचना कैसे हुई?

शिवलिंग से स्वयं महाकाल प्रकट हो गए। उन्होंने हाथों में त्रिशूल लेकर यमराज को सावधान किया और पूछा तुमने मेरी साधना में लीन भक्त को खींचने का साहस कैसे किया? यमराज महाकाल के प्रचंड रूप से कांपने लगे। उन्होंने कहा- प्रभु मैं आप का सेवक हूं। आपने ही जीवों से प्राण हरने का निष्ठुर कार्य मुझे सौंपा है। 

भगवान चंद्रशेखर का क्रोध कुछ शांत हुआ तो बोले- "मैं अपने भक्त की स्तुति से प्रसन्न हूं और मैंने इसे दीर्घायु होने का वरदान दिया है। तुम इसे नहीं ले जा सकते।"

यम ने कहा- प्रभु आपकी आज्ञा सर्वोपरि है। मैं आपके भक्त मार्कण्डेय द्वारा रचित महामृत्युंजय का पाठ करने वाले को त्रास नहीं दूंगा। 

महाकाल की कृपा से मार्केण्डेय दीर्घायु हो गए। उनके द्वारा रचित महामृत्युंजय मंत्र काल को भी परास्त करता है। सोमवार को महामृत्युंजय का पाठ करने से शिवजी की कृपा होती है और कई असाध्य रोगों, मानसिक वेदना से राहत मिलती है।

जय श्री महाकालेश्वर नमः 🙏🔱🌹🚩

53 comments:

  1. जय भोलेनाथ🏵️🌿🙏☘️🙏🌿🙏🏵️

    ReplyDelete
  2. महामृत्यंजय मंत्र और गायत्री मंत्र की चैटिंग से अपार ऊर्जा उत्पन्न होती है,यह बात विज्ञान भी मानने को विवश हो गया है।
    ॐ नमः शिवाय

    ReplyDelete
  3. Rustam singh vermaJuly 11, 2023 at 2:35 PM

    शिव जी की है महिमा न्यारी
    जपे भजे नर होहिं सुखारी
    जय भोलेनाथ 🙏🙏

    ReplyDelete
  4. Om namah shivaya 🙏
    Har har Mahadev 🙏
    Jai shiv shankar 🙏

    ReplyDelete
  5. ॐ नमः शिवाय, जय भोले

    ReplyDelete
  6. Har Har Mahadev Jai Shiv shambhu

    ReplyDelete
  7. पवन कुमारJuly 11, 2023 at 9:17 PM

    🌹🙏जय महाकाल🙏🌹
    मेरे परमपिता परमात्मा सदा शिव निराकार
    हे आनंद के दाता तेरी महिमा अपरम्पार 🙏

    ReplyDelete
  8. अकाल मृत्यु वो मरे जो कर्म करे चंडाल का !
    काल भी उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का !!
    ॐ श्री महाकालेश्वराय नमः 🙏

    ReplyDelete
  9. ऊ नमः शिवाय

    ReplyDelete
  10. काल को हराने की शक्ति है मेरे महाकाल में। जय श्री महाकाल

    ReplyDelete
  11. 🌹🙏जय महाकाल🙏🌹
    मेरे परमपिता परमात्मा सदा शिव निराकार
    हे आनंद के दाता तेरी महिमा अपरम्पार 🙏

    ReplyDelete
  12. योग योग योगेश्वराय
    भूत भूत भुतेश्वराय
    काल काल कलेश्वराय
    शिव शिव सर्वेश्वराय
    शम्भो शम्भो महादेवाय
    हर हर महादेव

    ReplyDelete
  13. पशूनां पतिं पापनाशं परेशं गजेन्द्रस्य कृत्तिं वसानं वरेण्यम।
    जटाजूटमध्ये स्फुरद्गाङ्गवारिं महादेवमेकं स्मरामि स्मरारिम।
    महादेव

    ReplyDelete
  14. शिवाकान्त शंभो शशाङ्कार्धमौले महेशान शूलिञ्जटाजूटधारिन्।
    त्वमेको जगद्व्यापको विश्वरूप: प्रसीद प्रसीद प्रभो पूर्णरूप

    ॐ नमः शिवाय

    ReplyDelete
  15. हर हर महादेव🙏🏻🙏🏻

    ReplyDelete
  16. शिव सृजन भी है, शिव संहार भी है शिव आकार भी है, शिव निरंकार भी है शिव रूप भी है, शिव विचार भी है शिव अदृश्य भी है, शिव साकार भी है.

    ReplyDelete
  17. हर हर महादेव🙏🏻🙏🏻

    ReplyDelete
  18. देहाती मासूमJuly 11, 2023 at 11:38 PM

    विश्व का कण-कण शिव मय हो, अब हर शक्ति का अवतार उठे, जल थल और अम्बर में फिर बम-बम भोले की जय जयकार

    ReplyDelete
  19. संजय कुमारJuly 11, 2023 at 11:59 PM

    🙏🙏💐💐शुभरात्रि 🕉️
    🙏हर हर महादेव 🚩🚩🚩
    🙏जय श्री महाकाल 🚩🚩🚩
    🙏जय श्री महाकालेश्वर 🚩🚩🚩
    👌👌👌बहुत बढ़िया, महादेव सदैव कल्याण करे आप का बहुत बहुत धन्यवाद💐💐

    ReplyDelete
  20. Har Har Shambhu 🕉️

    ReplyDelete
  21. Har har mahadev. Jay shiv shambhu

    ReplyDelete
  22. Jay shiv Shankar 🙏

    ReplyDelete
  23. Har har Mahadev 🙏🙏🕉️

    ReplyDelete
  24. Om namah shivaya 🙏

    ReplyDelete
  25. Har har mahadev 🙏

    ReplyDelete
  26. Har har mahadev, har har shambhu

    ReplyDelete
  27. Har har mahadev 🕉️🕉️

    ReplyDelete
  28. जय श्री महाकाल 🔱🙏

    ReplyDelete
  29. हर हर महादेव 🔱🙏

    ReplyDelete
  30. विश्व का कण-कण शिव मय हो, अब हर शक्ति का अवतार उठे, जल थल और अम्बर में फिर बम-बम भोले की जय जयकार🙏🔱

    ReplyDelete
  31. शिवाकान्त शंभो शशाङ्कार्धमौले महेशान शूलिञ्जटाजूटधारिन्।
    त्वमेको जगद्व्यापको विश्वरूप: प्रसीद प्रसीद प्रभो पूर्णरूप

    ॐ नमः शिवाय

    ReplyDelete
  32. 🌹🙏जय महाकाल🙏🌹
    मेरे परमपिता परमात्मा सदा शिव निराकार
    हे आनंद के दाता तेरी महिमा अपरम्पार 🙏

    ReplyDelete
  33. हर हर महादेव ❣️
    जय श्री महाकाल 🔱🙏

    ReplyDelete
  34. हर हर महादेव🙏🏻🚩

    ReplyDelete
  35. Har har mahadev 🙏

    ReplyDelete
  36. Har har mahadev. Jay shiv shambhu🙏🏻🚩

    ReplyDelete
  37. रोहिणी रानीJuly 12, 2023 at 6:45 PM

    Har har mahadev 🙏🏻🚩

    ReplyDelete
  38. जय श्री महाकाल 🙏🏻🚩🔱

    ReplyDelete
  39. ॐ नमः शिवाय 🙏🏻🚩🔱

    ReplyDelete
  40. हर हर महादेव 🚩🔱
    ॐ नमः शिवाय 🚩🔱

    ReplyDelete
  41. काल को हराने की शक्ति है मेरे महाकाल में।
    जय श्री महाकाल🚩🔱🙏🏻

    ReplyDelete
  42. हर हर महादेव सावन माह के शुक्रवार की शुभकामनाएं☘️🙏🏻

    ReplyDelete
  43. जय महाकालेश्वर।

    ReplyDelete