Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

शुतुरमुर्ग के बारे में 30 रोचक तथ्य || 30 Interesting facts about Ostrich ||

शुतुरमुर्ग के बारे में रोचक तथ्य

आज हम शुतुरमुर्ग के बारे में कुछ रोचक जानकारियां पढ़ेंगे, जो संसार का सबसे बड़ा पक्षी है। शुतुरमुर्ग अफ्रीका के बहुत दुर्लभ पक्षियों में से है। शुतुरमुर्ग की दुनिया में दो जीवित प्रजातियां हैं - आम शुतुरमुर्ग और सोमाली शुतुरमुर्ग। शुतुरमुर्ग की गिनती पक्षियों में तो होती है, परंतु यह एक ऐसा पक्षी है जो उड़ नहीं सकता। शुतुरमुर्ग भूमि पर सबसे तेज पक्षी है जो 70 किलोमीटर प्रति घंटा अर्थात 43.5 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है। इसके तीन पेट होते हैं और पैरों में मात्र 2 उंगलियां होती हैं।

शुतुरमुर्ग के बारे में 30 रोचक तथ्य || 30 Interesting facts about Ostrich ||

दुनिया में सबसे बड़ी आंखें और सबसे बड़ा अंडा शुतुरमुर्ग का होता है। शुतुरमुर्ग का अंडा इतना मजबूत होता है कि सामान्य वजन का व्यक्ति उस पर आसानी से खड़ा हो सकता है। इसी से आप शुतुरमुर्ग के अंडे के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं। इसकी एक और खासियत है कि शुतुरमुर्ग को पानी पीने की जरूरत ही नहीं होती है और यह अपने पेट में एक से डेढ़ किलो तक कंकड़ भर कर चलता है।

शुतुरमुर्ग के बारे में 30 रोचक तथ्य || 30 Interesting facts about Ostrich ||

  1. शुतुरमुर्ग का वजन 320 पाउंड और ऊंचाई लगभग ऊंचाई 9 फीट तक होती है। इस हिसाब से शुतुरमुर्ग दुनिया का सबसे भारी और सबसे ऊंचा पक्षी है। एमू (emu) दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा पक्षी है, जो 6.2 फीट तक ऊंचा होता है।
  2. जंगली शुतुरमुर्ग अफ्रीका के वुडलैंड्स और सवाना क्षेत्रों में पाए जाते हैं। पहले यह एशिया अफ्रीका और अरब प्रायद्वीपों में भी पाए जाते थे, परंतु अत्यधिक शिकार के कारण उनकी संख्या घटती चली गई। हालांकि सभी महाद्वीपों के चिड़िया घरों में शुतुरमुर्ग पाए जाते हैं।
  3. जमीन पर पड़े चमकीली वस्तुएं शुतुरमुर्ग को आकर्षित करती है और वह अपनी चोंच से इनके साथ खेलने लगते हैं।
  4. शुतुरमुर्ग एक साल में लगभग 50 अंडे देती है। 
  5. शुतुरमुर्ग के दांत नहीं होते, इसलिए वह अपना भोजन निगलकर खाता है। इसका मुख्य भोजन फल, बीज. घास तथा छोटे-छोटे कीड़े मकोड़े हैं। भोजन को निगलकर ग्रहण करने के बावजूद भी इनकी पाचन क्रिया बहुत अच्छी होती है। 
  6. यह पक्षी कंकड़ भी खाते हैं, जो पाचन क्रिया में मदद करते हैं।शुतुरमुर्ग के बारे में 30 रोचक तथ्य || 30 Interesting facts about Ostrich ||
  7. शुतुरमुर्ग ना पूरी तरीके से शाकाहारी होते हैं और ना ही मांसाहारी। यह पौधों के साथ कुछ मकोड़े भी खा लेते हैं लेकिन ज्यादातर शुतुरमुर्ग शाकाहारी ही होते हैं।
  8. शुतुरमुर्ग पक्षी की आंखें उसके दिमाग से बड़ी होती हैं।
  9. नर शुतुरमुर्ग पक्षी का रंग काला होता है तथा मादा पक्षी का रंग भूरा व सफेद होता है।
  10. शुतुरमुर्ग के पैर बहुत ही शक्तिशाली होते हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुतुरमुर्ग अपने पैरों से एक इंसान या शिकारी जानवर की जान भी ले सकता है।
  11. शुतुरमुर्ग पक्षी का एक अंडा मुर्गी के 24 अंडे के बराबर होता है तथा एक अण्डे का वजन करीब 1.6 किलोग्राम तक होता है।
  12. एक शुतुरमुर्ग का वजन औसतन 150 किलो का होता है।
  13. शुतुरमुर्ग का औसत जीवनकाल लगभग 50 से 70 साल तक होता है।
  14. शुतुरमुर्ग बिना पानी पिए लंबे समय तक जीवित रह सकता है, परंतु जहां इन्हें पानी मिलता है वह उसे पी भी लेते हैं और उससे नहा भी लेते हैं।
  15. कई देशों में शुतुरमुर्ग के मांस को खाने में प्रयोग किया जाता है तथा इसकी चमड़ी को भी अन्य चीजें बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  16. इन्हें मारने के बावजूद भी इस पक्षी के विलुप्त होने का डर नहीं है, क्योंकि पूरी दुनिया में कम से कम 2 मिलियन शुतुरमुर्ग पाए जाते हैं।
  17. शुतुरमुर्ग धरती पर पाए जाने वाले सबसे पुराने पक्षी हैं। लगभग 120 मिलियन सालों से यह धरती पर निवास कर रहे हैं। 
  18. जिस तरह लोग घोड़ों की सवारी करते हैं, कुछ जगहों पर उसी तरह शुतुरमुर्ग की भी सवारी की जाती है। बहुत साल पहले शुतुरमुर्ग के बग्गी भी हुआ करते थे।
  19. शुतुरमुर्ग और जेब्रा एक दूसरे को शिकारी जानवरों से बचाते हैं और एक दूसरे की रक्षा करते हैं। शुतुरमुर्ग की अच्छी नजर और जेब्रा की अच्छे काम इन्हें आसानी से किसी भी खतरे से बचा लेते हैं।
  20. प्राचीन मिस्र में शुतुरमुर्ग सकारात्मकता का प्रतीक माने जाते थे। देवता शू (Deity Shu) को शुतुरमुर्ग के पंखों को पहने हुए और न्याय की देवी माट (Goddess Ma’at) को उसका सिर पहने हुए दिखाया गया है।
  21. शुतुरमुर्ग के अंडे को सॉफ्टबॉयल करने में एक घंटा और हार्ड बॉयल करने में डेढ़ घंटे का समय लगता है।
  22. सभी मादा शुतुरमुर्ग एक सामुदायिक घोंसले में अंडे देती हैं, जिसे डंप नेस्ट (Dump Nest) कहा जाता है। डंप नेस्ट (Dump Nest) 30 से 60 सेंटीमीटर गहरा और 3 मीटर चौड़ा होता है, जिसे नर शुतुरमुर्ग जमीन की मिट्टी खोदकर बनाता है। यह घोंसला एक बार में लगभग 60 अंडों का वजन संभाल सकता है। 
  23. अंडों को सेने की जिम्मेदारी नर और मादा दोनों निभाते हैं।शुतुरमुर्ग के बारे में 30 रोचक तथ्य || 30 Interesting facts about Ostrich ||
  24. शुतुरमुर्ग के अंडे से चूजे निकालने में 42 से 46 दिन का समय लगता है।
  25. शुतुरमुर्ग के शरीर में पसीने की ग्रंथियां नहीं होती हैं तथा इसके गले में अन्य थलचर पक्षियों की तरह भोजन संचय की थैली और पित्ताशय नहीं होते हैं।
  26. अधिकांश पक्षियों के पैर में 3 से 4 उगलियां होती हैं, जबकि शुतुरमुर्ग के पैर में दो उंगलियां ही होती हैं जिनकी मदद से या बहुत तेज दौड़ते हैं।
  27. शुतुरमुर्ग के बारे में कहा जाता है कि खतरा देखकर वे अपना सिर रेत/जमीन में गड़ा लेते है, जो पूरी तरह से गलत है। ऐसा करने पर वे सांस नहीं पाएंगे और उनकी मौत हो जायेगी। शुतुरमुर्ग अंडे देने के लिए जमीन की मिट्टी खोदकर घोंसला बनाते है। अक्सर अंडों को पलटने के लिए वे घोंसले में अपना सिर डालते है, जो ऐसा दिखता है मानो वे अपना सिर रेत/जमीन में गड़ा रहे है। जब शुतुरमुर्ग खतरा महसूस करने पर भी भाग नहीं पाते, तो अपना सिर और गर्दन जमीन के समानान्तर कर लेट जाते है। सिर और गर्दन का हल्का रंग रेत/जमीन के रंग से मिल जाने के कारण ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने अपना सिर रेत/जमीन में गड़ा लिया है।
  28. शुतुरमुर्गों के समूह को ‘flock’ कहा जाता है। एक ‘flock’ में 10 से लेकर 100 तक सदस्य हो सकते है। सामान्यतः वे 10 के समूह में रहते है।
  29. शुतुरमुर्ग का अंडा दुनिया का सबसे बड़ा अंडा होता है, जिसका व्यास 6 इंच और भार 3 पौण्ड होता है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि शरीर के आकार की तुलना में शुतुरमुर्ग का अंडा दुनिया का सबसे छोटा अंडा भी होता है।
  30. शुतुरमुर्ग के अंडे में 2000 कैलोरी होती है, जो एक व्यस्क महिला की दैनिक कैलोरी आवश्यकता के बराबर है।
शुतुरमुर्ग के बारे में 30 रोचक तथ्य || 30 Interesting facts about Ostrich ||

Interesting facts about Ostrich

Today we will read some interesting information about Ostrich, which is the largest bird in the world. Ostrich is one of the very rare birds of Africa. There are two living species in the world of ostriches - the common ostrich and the Somali ostrich. Ostrich is counted among birds, but it is such a bird that cannot fly. Ostrich is the fastest bird on land which can run at a speed of 70 kilometers per hour i.e. 43.5 miles per hour. It has three abdomens and only two fingers on the feet.

शुतुरमुर्ग के बारे में 30 रोचक तथ्य || 30 Interesting facts about Ostrich ||

The ostrich has the biggest eyes and largest egg in the world. The ostrich egg is so strong that a person of normal weight can easily stand on it. From this you can get an idea about the ostrich egg. Another feature of this is that the ostrich does not need to drink water and it walks by filling one to one and a half kilograms of pebbles in its stomach.

शुतुरमुर्ग के बारे में 30 रोचक तथ्य || 30 Interesting facts about Ostrich ||

  1. Ostrich weighs 320 pounds and grows to a height of about 9 feet. According to this, the ostrich is the heaviest and tallest bird in the world. The emu is the second tallest bird in the world, reaching a height of 6.2 feet.
  2. Wild ostriches are found in the woodlands and savanna regions of Africa. Earlier, they were also found in Asia, Africa and Arabian Peninsula, but due to excessive hunting their numbers went down. However, ostriches are found in bird houses on all continents.
  3. The shiny objects lying on the ground attract the ostrich and he starts playing with them with his beak.
  4. Ostrich lays about 50 eggs in a year.
  5. Ostrich does not have teeth, so it eats its food by swallowing it. Its main food is fruits, seeds. Grass and small insects are spiders. Even after swallowing food, their digestive system is very good.
  6. These birds also eat pebbles, which help in digestion.
  7. Ostriches are neither completely vegetarian nor carnivorous. It also eats some insects along with plants, but most ostriches are herbivores.
  8. An ostrich bird's eyes are bigger than its brain.
  9. The color of the male ostrich bird is black and the color of the female bird is brown and white.
  10. Ostrich legs are very powerful. This can be gauged from the fact that the ostrich can kill a human or a predatory animal with its feet.
  11. An ostrich bird's egg is equal to 24 chicken eggs and the weight of one egg is about 1.6 kg.
  12. An ostrich weighs an average of 150 kg.
  13. The average lifespan of an ostrich is about 50 to 70 years.
  14. Ostrich can live for a long time without drinking water, but where they get water they also drink it and take bath with it.
  15. In many countries, ostrich meat is used in food and its skin is also used to make other things.
  16. Despite killing them, there is no fear of extinction of this bird, because at least 2 million ostriches are found all over the world.
  17. Ostrich is the oldest bird found on earth. They have been living on the earth for about 120 million years.
  18. Just as people ride horses, in some places ostriches are also ridden in the same way. Many years ago there used to be ostrich buggies too.
  19. Ostrich and zebra protect each other from predatory animals and protect each other. Ostrich's good eyesight and zebra's good deeds easily save them from any danger.
  20. In ancient Egypt, ostriches were considered a symbol of positivity. The god Deity Shu is depicted wearing the feathers of an ostrich and Goddess Ma'at, the goddess of justice, is shown wearing his head.
  21. It takes one hour to softboil an ostrich egg and one and a half hour to hardboil an ostrich egg.
  22. All female ostriches lay their eggs in a community nest called a dump nest. The Dump Nest is 30 to 60 cm deep and 3 m wide, which the male ostrich makes by digging the soil of the ground. This nest can handle a weight of about 60 eggs at a time.
  23. The responsibility of incubating the eggs is shared by both the male and the female.
  24. It takes 42 to 46 days to hatch a chick from an ostrich egg.
  25. The body of an ostrich does not have sweat glands and it does not have a food storage sac and gall bladder like other land birds.
  26. Most birds have 3 to 4 toes on their feet, while ostriches have only two toes, which are assisted or run very fast.
  27. It is said about Ostrich that seeing danger, they bury their head in the sand/ground, which is completely wrong. By doing this they will not be able to breathe and they will die. The ostrich builds a nest by digging the soil of the ground to lay eggs. Often to turn the eggs, they put their head in the nest, which looks as if they are burying their head in the sand/ground. When ostriches cannot run away when they feel threatened, they lie down with their head and neck parallel to the ground. Due to the light color of the head and neck mixing with the color of the sand/ground, it appears that they have buried their head in the sand/ground.
  28. A group of ostriches is called a 'flock'. A 'Flock' can have from 10 to 100 members. Usually they live in groups of 10.
  29. The ostrich egg is the largest egg in the world, measuring 6 inches in diameter and 3 pounds in weight. But the interesting thing is that the ostrich egg is also the smallest egg in the world when compared to the body size.
  30. Ostrich eggs contain 2000 calories, which is equivalent to the daily caloric requirement of an adult woman.
शुतुरमुर्ग के बारे में 30 रोचक तथ्य || 30 Interesting facts about Ostrich ||

14 comments:

  1. बेहद रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी 👏🏻

    ReplyDelete
  2. बेहद रोचक जानकारियां लाती है आप 👍👍

    ReplyDelete
  3. बहुत ही अच्छी जानकारी

    ReplyDelete
  4. शुतुरमुर्ग के बारे में अच्छी जानकारी

    ReplyDelete
  5. Very interesting. Ostriches are already being farmed in my country.

    ReplyDelete
  6. बहुत ही अच्छी जानकारी दी है।
    मैडम जी आप हम लोगों का नॉलेज इसी तरह बढ़ाती रहें ।

    ReplyDelete
  7. अच्छी और रोचक जानकारी

    ReplyDelete
  8. Very interesting

    ReplyDelete