Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

Ayurveda The Synthesis of Yoga and Natural Remedies-33- Aloe Vera

एलोवेरा
      एलोवेरा के बारे में हम सभी लोग बहुत अच्छे से जानते हैं। इसका रस इस्तेमाल किया जाता है। इसका पत्ता  काटते ही रस निकलता है और छीलने पर ज्यादा रस निकलने लगता है। यह रस इकट्ठा करके कई तरह के उपयोग में लाया जा सकता है।इसको ग्वारपाठा और घृतकुमारी नाम से भी जाना जाता है। इसके गुणों का कोई अंत नहीं है। 
            एलोवेरा सबसे ज्यादा भारत में ही होता है। खेत के चारों तरफ इसे लगाने से कोई भी जंतु उस खेत में नहीं आते। इसका रस निकालने के लिए एक छोटी मशीन भी आती है। इसके रस का कोई एक्सपायरी डेट नहीं है। इसे कांच की बोतल में भरकर रख सकते हैं। लगभग 53 बीमारियों में एलोवेरा का जूस काम आता है इसलिए इसे अपने घर और बगीचे में जरूर लगाएं।

Benefits of Aloe Vera (एलोवेरा के फायदे ):-

#  इसका सबसे बड़ा उपयोग है, मधुमेह में। चार- पांच चम्मच सुबह खाली पेट मधुमेह के रोगी को इसका सेवन करना चाहिए।
#  जिसके शरीर में फोड़े-फुंसियाँ  बहुत होते हैं, उनके लिए भी इसका रस बहुत काम आता है।
#  बालों में यदि रूसी है, तो इसका रस बालों में लगाएं, बहुत अद्भुत काम करता है।
#  समय से पहले बाल झड़ रहे हैं या टूट रहे हैं, तो एलोवेरा का रस इसमें भी बहुत फायदा करता है। कम से कम हफ्ते में एक दिन जरूर बालों में एलोवेरा रस लगाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को धो लें, तो बाल टूटने बंद हो जाएंगे।

#   शरीर के अंग का कोई भी हिस्सा जो सड़ रहा हो, जैसे गैंग्रीन आदि में एलोवेरा का रस घाव पर लगाएं अद्भुत परिणाम मिलेगा।
#   रक्त में एसिडिटी बढ़ गई या अम्लता बढ़ गई हो, जिसके कारण चर्म रोग की कई बीमारियां आती हैं जैसे- सोरायसिस, इन्जिओसिस,एग्जिमा आदि में इसका रस देने से बहुत अच्छा परिणाम मिलेगा।
#  चर्म रोगों में इसके रस की शरीर पर मालिश करना बहुत अच्छा होता है और बहुत जल्दी ठीक करता है।
#  इसके रस से अल्सर और पेप्टिक अल्सर में भी बहुत लाभ मिलता है।
#  कान में कैसा भी दर्द हो, बच्चे को या बड़े को, इस रस की एक से दो बूंद कान में डाल दीजिए तुरंत आराम मिलेगा।
#  कान से पस निकलना या कान बहने की बीमारी में यह रस 3 से 4 दिन तक एक से दो बूंद कान में डालिए, अद्भुत परिणाम मिलेगा।
#   मुंह से बास आती हो तो सुबह उठकर एलोवेरा के रस से मसूड़ों पर मालिश करें और उसके बाद मुंह धो लें तो मुंह से बास आना बंद हो जाएगी।
#  पायरिया होने पर इसके रस को दातों पर एवं मसूड़ों पर रगड़ने से कुछ ही दिनों में यह बीमारी ठीक होती है।
#  किसी भी स्थान पर जल जाने पर वहाँ एलोवेरा जेल लगा देने से, जलन में तुरंत आराम मिलता है और जले का निशान भी नहीं पड़ता। 
#  त्वचा के लिए भी यह बहुत अच्छा है। इसको लगाने से सन बर्न से बच सकते हैं। स्किन पर होने वाले टैंनिग को दूर करता है तथा चेहरे के दाग धब्बों तथा झुर्रियों को भी मिटाता है।
#  ज्यादा देर तक कंप्यूटर, टीवी और मोबाइल का उपयोग करने से आँखों को जो समस्या होती है, वो भी एलोवेरा के इस्तेमाल से ठीक होती। यह आँखों पर तथा इसके चारों तरफ लगा भी सकते और इसका रस पी भी सकते।
#  इसके निरंतर सेवन से जोड़ों की समस्या से भी निजात मिलता है।
#  इसके रस के सेवन से कब्ज से छुटकारा मिलता है। 
       औषधि की दुनिया में इसे संजीवनी भी कहा जाता है। अतः इसका इस्तेमाल करें और दैनिक जीवन में इसका उपयोग करें। 

16 comments:

  1. Aloe vera bahut hi upyogi ausdhi hai, we use it but were unknown of such facts. Bahut hi acchi jaankari

    ReplyDelete
  2. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  3. बहुत अछि जानकारी दिया,मैडम जी, अति उत्तम

    ReplyDelete
  4. Aloe vera to Guno ka khaan ha..

    ReplyDelete
  5. मैं लगाई हूं गमले में, किचन में अक्सर काम करते हुए थोड़ा जल जाने पर मैं इसी का इस्तेमाल करती हूं तुरंत आराम मिल जाता है पर इतने सारे फायदे होंगे ये अभी पता चला # उत्तम ब्लाॅग

    ReplyDelete
  6. सुधा पाण्डेयJuly 16, 2020 at 9:33 PM

    एलोवेरा के बहुत से गुणों और उपयोग की तो जानकारी ही नहीं थी,इस ब्लॉग से बहुत सी नई उपयोगिता पता चली,बहुत ही बढ़िया ब्लॉग����������


    ReplyDelete
  7. एलोवेरा जैसी अमृततुल्य औषधि के बारे में इतनी उपयोगी जानकारी देकर आपने सबका भला किया है।

    ReplyDelete
  8. Isko Kai tarah se istemaal kar sakte hain...iska juice nikalkar subah Khali pet pi sakte..isko sabji bna sakte..achaar bna k b upyog kar sakte..

    ReplyDelete
  9. अच्छी जानकारी

    ReplyDelete
  10. पवन कुमारMarch 11, 2023 at 7:24 PM

    एलोवेरा स्वास्थ्य के लिये कितना लाभदायक है इसे कब कैसे और किन बीमारियों में कितनी
    मात्रा में लेनी है उसे आपने बिस्तार से बतलाये हैं
    इसके लिये आपका हृदय से आभार🙏🙏🙏

    ReplyDelete
  11. अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी

    ReplyDelete