Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima).....23.05.2024

बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima)

बुद्ध पूर्णिमा भारतवर्ष में मनाये जाने वाला बौद्ध धर्म का सबसे प्रमुख त्योहार है। आज बुद्ध पूर्णिमा है। आज आसमान में पूरा चाँद दिखेगा। 

बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima).....23.05.2024

आज रात्रि नीले गगन में खिले हुए पूर्णिमा के रुपहले चाँद का अवश्य दीदार करियेगा। आप निश्चित समझिए कि आज आप उसके मोह पाश में बंधने जा रहे हैं।कितना सुंदर,कितना पावन,कितना निर्मल है आज का चांद। आज रात की केसरिया चांदनी आपको मूक निमंत्रण देगी चाँद से बातें करने का,अपने दिल के हर कहे अनकहे किस्से सुनाने और सुलझाने का।आज रात चाँद के साथ सपनों की आकाश गंगा मे विचरिये,अपने ख्वाबों की रुपहली राह पर चलिये,चाँद से बरसती शीतल अमृत धारा का पान करिये। आज चाँद के चमकीले उजास में किसी की मधुर स्मृतियों की झालर को पलकों के किनारे झूलने दीजिये। आज चाँद का सौंदर्य आपके मन का सितार बन कर झन झनायेगा।

बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima).....23.05.2024

खैर चलिए अब जान लेते हैं बुद्ध पूर्णिमा क्यों मनाया जाता है और इसका क्या महत्व है?

बुद्ध पूर्णिमा क्यों मनाया जाता है?

वैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म लुंबिनी में हुआ था, जो बुद्धत्व की प्राप्ति के बाद गौतम बुद्ध के नाम से प्रसिद्ध हुए। गौतम बुद्ध का जन्म वैशाख पूर्णिमा के दिन होने से इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुद्ध देवता को भगवान विष्णु का नवां अवतार माना जाता है। इसलिए बुद्ध पूर्णिमा को बौद्ध धर्म के अनुयायियों के साथ हिंदू धर्म के लोग भी मनाते हैं।
बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima).....23.05.2024

बुद्ध पूर्णिमा का महत्व

गौतम बुद्ध का जीवनकाल 563- 483 ईसवी पूर्व के मध्य माना जाता है। पूरी दुनिया में महात्मा बुद्ध को सत्य की खोज के लिए जाना जाता है। मानना है कि गौतम बुद्ध राजसी ठाट छोड़कर बरसों वन में भटकते रहे और उन्होंने कठोर तपस्या कर बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे सत्य का ज्ञान प्राप्त किया। महात्मा बुद्ध का जन्म ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण यह तीनों एक ही दिन अर्थात वैशाखी पूर्णिमा के दिन ही हुआ। ऐसा किसी अन्य महापुरुष के साथ नहीं हुआ है। बौद्ध लोग इस तिथि  को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से मनाते हैं।

वैशाख पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने का बहुत महत्व होता है इससे पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख शांति आती है आज के दिन भगवान विष्णु की भी पूरे विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। इस दिन दान पुण्य और धर्म कर्म कार्य किए जाते हैं। बुद्ध पूर्णिमा को सत्य विनायक पूर्णिमा भी कहा जाता है। आज का दिन बहुत ही पवित्र और फलदाई माना जाता है।
बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima).....23.05.2024

बुद्ध पूर्णिमा भगवान बुद्ध के जन्म, मृत्यु और उनके द्वारा संसार को दिए गए ज्ञान का स्मरण करने का दिन है। आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनायें। 



11 comments:

  1. बुद्धम शरणम गच्छामि

    ReplyDelete
  2. 🙏 आत्म दीपो भव

    ReplyDelete
  3. Buddham Sharanam gachhami..

    ReplyDelete
  4. 🙏🏻🙏🏻🌙🌙

    ReplyDelete
  5. 🙏🙏💐💐शुभरात्रि 🕉️
    🚩🚩जय जय सियाराम 🚩🚩
    🙏🙏आपको भी बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनायें 💐💐
    👍👍👍आपका बहुत बहुत धन्यवाद 💐💐

    ReplyDelete