Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

लहसुन (Garlic)

 लहसुन

लहसुन सदियों से रसोई का हिस्सा रहा है। लहसुन स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा होता है। यह एक औषधी की तरह होता है, जो फ्लू, सर्दी, जुकाम, खांसी से बचाने का काम करता है। इसका प्रयोग सदियों से घर-घर में मसाले तथा औषधि के रूप में किया जाता है। 

लहसुन के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण

लहसुन क्या है?

लहसुन प्याज कुल की एक प्रजाति है। इसकी एक विशेष गन्ध होती है, तथा स्वाद तीक्ष्ण होता है जो पकाने से काफी हद तक बदल कर मृदुल हो जाता है। लहसुन की एक गाँठ (बल्ब), जिसे आगे कई मांसल पुथी (लौंग या फाँक) में विभाजित किया जा सकता इसके पौधे का सर्वाधिक प्रयोग किया जाने वाला भाग है। पुथी को बीज, उपभोग (कच्चे या पकाया) और औषधीय प्रयोजनों के लिए उपयोग किया जाता है। इसकी पत्तियाँ, तना और फूलों का भी उपभोग किया जाता है आमतौर पर जब वो अपरिपक्व और नर्म होते हैं। इसका काग़ज़ी सुरक्षात्मक परत (छिलका) जो इसके विभिन्न भागों और गाँठ से जुडी़ जड़ों से जुडा़ रहता है, ही एकमात्र अखाद्य हिस्सा है। इसका प्रयोग गले तथा पेट सम्बन्धी बीमारियों में होता है। इसमें पाये जाने वाले सल्फर के यौगिक ही इसके तीखे स्वाद और गन्ध के लिए उत्तरदायी होते हैं। जैसे ऐलिसिन, ऐजोइन इत्यादि। लशुन सर्वाधिक चीन में उत्पादित होता है उसके बाद भारत में।

लहसुन के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण

जानते हैं लहसुन के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुणों के बारे में 

लहसुन का रोजाना सेवन दिल, दिमाग के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इस जड़ी-बूटी में जीवाणुरोधी और एंटीसेप्टिक प्रकृति के कारण उपचारात्मक और औषधीय गुण हैं। लहसुन के लाभकारी गुण एलिसिन नामक यौगिक के कारण होते हैं। यह फॉस्फोरस, जिंक, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों से भरपूर है। लहसुन में विटामिन सी, के, फोलेट, नियासिन और थायमिन भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

लहसुन के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण

इम्युनिटी बढ़ाता है

लहसुन फ्री रेडिकल्स से रक्षा करता है और डीएनए को होने वाले नुकसान से बचाता है।लहसुन में मौजूद जिंक रोग इम्युनिटी बढ़ाता है। विटामिन C इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। यह आंख और कान के इंफेक्शन में बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें एंटीमाइक्रोबियल (रोगाणुरोधी) गुण होते हैं।

आधासीसी

लहसुन को पीसकर मस्तक पर लगाने से आधासीसी की वेदना का शमन होता है।

कर्णशूल

सरसों के तैल में लहसुन को पकाकर छानकर, 1-2 बूंद कान में डालने से कर्णशूल का शमन होता है।

हिक्का (हिचकी)

हिचकी की समस्या में लहसुन तथा प्याज के रस का नस्य (नाक में डालना) लेने से लाभ होता है।

लहसुन के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण

दमा

5 मिली लहसुन स्वरस को गुनगुने जल के साथ सेवन करने से दमा में लाभ होता है।

प्लीहावृद्धि

प्रतिदिन समभाग लहसुन, पिप्पली मूल और हरीतकी को पीसकर कल्क या चूर्ण बनाकर 1-2 ग्राम मात्रा में सेवन करने से प्लीहा-विकारों का शमन होता है।

कृमि रोग

1-2 ग्राम रसोन की कलियों का सेवन करने से उदरकृमियों, अतिसार व प्रवाहिका का शमन होता है। 

खांसी और जुकाम से बचाता है

कच्चे लहसुन में खांसी और जुकाम के इंफेक्शन को दूर करने की क्षमता होती है। खाली पेट लहसुन की दो कली कुचल कर खाने से सबसे ज़्यादा फायदा होता है। बच्चों और शिशुओं के लिए, लहसुन की कलियों को धागे में बांधकर उनके गले में पहनाने से कफ जमने के लक्षणों से राहत मिलती है।

पाचन में सुधार करता है

कच्चे लहसुन को डाइट में शामिल करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं ठीक हो जाती हैं। यह आंतों को फायदा पहुंचाता है और जलन को कम करता है। कच्चा लहसुन खाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। अच्छी बात यह है कि यह खराब बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है और आंत में अच्छे बैक्टीरिया की रक्षा करता है।

लहसुन के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण

विभिन्न भाषाओँ में लहसुन का नाम

कुल : Liliaceae (लिलिएसी)
अंग्रेज़ी नाम :     Garlic (गार्लिक)
संस्कृत-             लहसुन , रसोन , उग्रगन्ध , महौषध, म्लेच्छकन्द, यवनेष्ट, रसोनक
हिन्दी-               लहसुन, लशुन
कन्नड़-              बेल्लुल्लि (Bellulli);
गुजराती-           शूनम (Shunam), लसण (Lasan); 
तेलुगु-               वेल्लुल्लि (Velulli), तेल्लागडडा (Tellagadda); 
तमिल-              वेल्लापुंडू (Vallaipundu), वल्लाई पुन्डु (Vallai pundu); 
बंगाली-              रसून (Rasoon); 
नेपाली-              लसुन (Lasun) 
मराठी-               लसूण (Lasun); 
मलयालम-         वेल्लुल्ली (Vellulli)
अंग्रेजी-               गार्लिक (garlic); 
अरबी-                सूम (Soom), फोम (Foam); 
फारसी-               सीर (Seer)

लहसुन के पौष्टिक तत्व (Nutritional Value of Garlic)

लहसुन के फायदे, नुकसान, उपयोग और औषधीय गुण

लहसुन के नुकसान (Side Effects of Garlic)

लहसुन के फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं। इसे अधिक मात्रा में लेने पर सेहत पर हानिकारक असर हो सकता है। 

  • लहसुन खाने से मुंह या शरीर से दुर्गंध आने की समस्या हो सकती है।
  • अगर कोई कच्चा लहसुन खा रहा है, तो उसे सीने में जलन और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
  • किसी की कोई सर्जरी होने वाली है, तो उससे पहले लहसुन का सेवन न करें। ज्यादा लहसुन खाने से रक्तस्राव हो सकता है।
  • लहसुन से एलर्जी की समस्या हो सकती है।

अतः अत्यधिक सेवन से बचें। उचित मात्रा में प्रयोग कर स्वस्थ रहें मस्त रहें। 

10 comments:

  1. बहुत ही महत्वपूर्ण और लाभदायक औषधि जानकारी

    ReplyDelete
  2. Nice information 👌

    ReplyDelete
  3. अच्छी जानकारी

    ReplyDelete
  4. 🙏🙏💐💐शुभरात्रि 🕉️
    🚩🚩जय जय सियाराम 🚩🚩
    👍👍👍अत्यंत उपयोगी व लाभदायक जानकारी शेयर करने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद 💐💐

    ReplyDelete
  5. लाभदायक जानकारी

    ReplyDelete