Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

कबूतर के बारे में 32 रोचक तथ्य || 32 Interesting facts about pigeons ||

कबूतर के बारे में रोचक तथ्य 

संदेशवाहक के रूप में कबूतर से सभी लोग वाकिफ हैं। पुराने समय में कबूतर का इस्तेमाल चिट्ठी को एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए किया जाता था। कुछ पुराने फिल्मों में भी इस बात को दर्शाया गया है। इसका मुख्य वजह है की कबूतर की याददाश्त बहुत तेज होती है। वह एक बार जिस जगह को देख लेते हैं, वह कभी नहीं भूलते हैं। कबूतर को शांति का प्रतीक माना जाता है। आज के इस अंक में कबूतर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां आपके साथ शेयर कर रही हूं।

कबूतर के बारे में रोचक तथ्य || Interesting facts about pigeons ||

  1. कबूतर को एक शुभ पक्षी माना जाता है। घर में कबूतर का रहने का मतलब घर में लक्ष्मी मां का वास माना जाता है।
  2. सहारा रेगिस्तान, अंटार्टिका और कुछ द्वीपों को छोड़कर कबूतर लगभग पूरे विश्व में पाए जाते हैं और एक अनुमान के मुताबिक पूरे विश्व में इनकी संख्या लगभग 40 करोड़ है।
  3. कबूतर की कई प्रजातियां होती हैं। पूरे विश्व में लगभग कबूतर के 300 से भी ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं। भारतवर्ष में यह सफेद और चिकाबरे स्लेटी रंग के पाए जाते हैं।
  4. कबूतर को दुनिया का सबसे पुराना पालतू पक्षी कहा जाता है। कबूतर और इंसान का रिश्ता लगभग 5000 वर्ष से भी पुराना है। मेसोपोटामिया काल में मिले कुछ अवशेषों में इस बात की पुष्टि होती है कि आज से लगभग 5000 साल पहले भी कबूतर मनुष्यों के करीब हुआ करते थे। कुछ विद्वानों का यह मानना है कि कबूतर और इंसान 10000 साल से साथ रहते आ रहे हैं।
  5. कुछ जगहों पर यह उल्लेख भी मिलता है कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान कबूतरों ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई थी और संदेशवाहक का काम किया गया था।  
  6. वैज्ञानिकों के मुताबिक होमिंग प्रजाति के कबूतर अपनी जगह से 1600 किलोमीटर आगे उड़कर जाने के बाद भी बिना रास्ता भटके वापस लौट आते हैं।कबूतर के बारे में रोचक तथ्य || Interesting facts about pigeons ||
  7. स्मरण शक्ति तेज होने के साथ-साथ कबूतरों की सुनने की शक्ति भी बहुत अद्भुत होती है। वे तूफान भूकंप आदि आने की आवाज को कई किलोमीटर दूर से ही आसानी से सुन सकते हैं। 
  8. इसके साथ ही इनकी देखने की क्षमता भी असाधारण है। यह 26 मील की दूरी पर वस्तुओं की पहचान करने में सक्षम होते हैं। 
  9. कबूतर की हृदय गति काफी तेज होती है। कबूतर का हृदय 1 मिनट में 600 बार से भी अधिक बार धड़कता है।
  10. कबूतर बहुत तेजी से उड़ सकते हैं और एक सेकंड उड़ान भरते हुए लगभग 10 से अधिक बार अपने पंखों को हिलाते (फड़फड़ाते) हैं। कबूतर के उड़ने की रफ्तार कम से कम 10 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की होती है।
  11. कबूतर बिना रुके लंबे समय तक उड़ सकते हैं और ऊंची उड़ान भरने वाले पक्षियों में से एक हैं। यह लगभग 6000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकते हैं।कबूतर के बारे में रोचक तथ्य || Interesting facts about pigeons ||
  12. कबूतरों की याददाश्त बहुत तेज होती है। एक रिसर्च के मुताबिक कबूतरों को गणित भी सिखाया जा सकता है क्योंकि कबूतर अंको को पहचान सकते हैं और उन्हें समझ सकते हैं।
  13. कबूतरों का आकार इनकी प्रजातियों पर निर्भर होता है। बड़े कबूतरों का आकार लगभग 19 इंच लंबा और वजन 4 किलो तक होता है, जबकि छोटे कबूतर 5 इंच लंबे और 50 ग्राम तक के हो सकते हैं।
  14. कबूतरों की उम्र लगभग 8 से 10 साल तक की होती है। कई बार यह इससे ज्यादा उम्र तक भी जीवित रह सकते हैं। जंगलों में पाए जाने वाले कबूतर 25 से 30 साल तक भी जीवित रहते हैं।
  15. कबूतर एक शाकाहारी पक्षी होते हैं, जो सरसों, गेहूं, धान, अनाज, दालें, फल, पत्ते आदि खाते हैं। 
  16. कबूतर एक सामाजिक पक्षी हैं। यह झूंडों में रहना पसंद करते हैं। वैसे तो कबूतर कहीं भी जा सकते हैं, लेकिन आमतौर पर यह देखा गया है कि कबूतर मनुष्य के बीच में रहना ज्यादा पसंद करते हैं और अपना घोंसला इंसानी इलाको में ही बनाते हैं।
  17. कबूतर दुनिया के चुनिंदा गिने-चुने दुर्लभ जीवों में से एक हैं, जो अपने आप को शीशे में देखकर पहचान लेते हैं। यह शीशे में अपने प्रतिबिंब को देखकर धोखा नहीं खाते।
  18. यहां तक कि कबूतर तस्वीरों को भी पहचान सकते हैं। तस्वीर में अलग-अलग व्यक्तियों को भी पहचानने में कबूतर सक्षम होते हैं।
  19. कबूतर इंसान के चेहरे को याद रख सकते हैं। कबूतर अपने आप को दाना खिलाने वाले व्यक्ति के चेहरे को कभी नहीं भूलते। इसीलिए अक्सर कबूतरों को लोगों के हाथ पर बैठकर भी दाना चुगते हुए देखा जा सकता है।
  20. घरेलू कबूतर पेड़ों पर अपना घोंसला नहीं बनाते, बल्कि यह घर के छज्जे, वेंटीलेटर, महल, मंदिर, भवन आदि जगहों पर अपना घोंसला बनाते हैं और उसी में अंडा देते हैं।
  21. कबूतर 1 बार में 2 अंडे देते हैं, जिन अंडों को परिपक्व होने में 12 से 15 दिन का समय लगता है और कबूतर के बच्चे अंडे से बाहर आ जाते हैं। 
  22. 30 से 35 दिनों में कबूतर के बच्चे इतने बड़े हो जाते हैं कि उड़ सकते हैं और 6 महीने के अंदर ही प्रजनन करने योग्य हो जाते हैं। 
  23. कबूतर साल में 8 बार अंडे दे सकते हैं।
  24. कबूतर के बच्चे के पालन पोषण में नर और मादा दोनों की जिम्मेदारी बराबर होती है। 
  25. कबूतर ही एक ऐसी प्रजाति है, जिसमें नर और मादा दोनों अपने बच्चे को दूध पिला सकते हैं। इनके दूध को क्रॉप मिल्क कहा जाता है।
  26. कबूतरों की गर्दन में थैली जैसी बनावट होती है, जिससे तरल पदार्थ निकलता रहता है। इसे क्रॉप मिल्क कहते हैं। इसी थैली से कबूतर दूध पिलाते हैं। इसमें काफी ज़्यादा प्रोटीन और वसा होता है। फ़्लेमिंगो और एम्परर पेंग्विन जैसे जीवों में भी क्रॉप मिल्क पाया जाता है। 
  27. कबूतरों को प्रतिदिन 30 मिलीलीटर पानी की आवश्यकता होती है। पानी की अनुपलब्धता होने पर पानी के लिए कबूतर बर्फ का उपयोग भी करते हैं।कबूतर के बारे में रोचक तथ्य || Interesting facts about pigeons ||
  28. कबूतर जहाँ दाना चुगते हैं वहां वो अनाज के दानों को अपने गले में इकठ्ठा करते जाते हैं और अपने घोंसलों में पहुंच कर उगल देते हैं। 
  29. इन दानों को बाद में अपने भूख या सुविधानुसार खाते हैं। 
  30. कबूतर एकरस होते हैं यानी, वे जीवन भर एक साथी के साथ ही रहते हैं। 
  31. कबूतर हवा में गुलाटी भी मार सकते है, जिससे वो शिकारी पक्षियो से अपना बचाव करते हैं।
  32. कई लोग अपने घरों में कबूतर को पालते हैं। 
कबूतर के बारे में रोचक तथ्य || Interesting facts about pigeons ||
English Translate

Interesting facts about pigeons


Everyone is aware of the pigeon as a messenger. In ancient times pigeons were used to send letters from one place to another. This is also depicted in some old movies. The main reason for this is that the memory of pigeon is very fast. The place he sees once, he never forgets. The dove is considered a symbol of peace. In today's issue, I am sharing some interesting information related to pigeon with you.
कबूतर के बारे में रोचक तथ्य || Interesting facts about pigeons ||
  1. Pigeon is considered an auspicious bird. The stay of a pigeon in the house means the abode of Goddess Lakshmi in the house.
  2. Pigeons are found almost all over the world except for the Sahara Desert, Antarctica and some islands and according to an estimate their number is about 400 million in the whole world.
  3. There are many species of pigeons. There are more than 300 species of pigeons around the world. In India, it is found in white and majestic gray color.
  4. Pigeon is said to be the oldest domesticated bird in the world. The relationship between pigeon and human is more than 5000 years old. Some remains found in the Mesopotamian period confirm that pigeons used to be close to humans even about 5000 years ago. Some scholars believe that pigeons and humans have been living together for 10,000 years.
  5. It is also mentioned in some places that pigeons also played their important role during the Second World War and were used as messengers.
  6. According to scientists, pigeons of homing species return without losing their way even after flying 1600 km ahead of their place.
  7. Along with the sharp memory power, the hearing power of pigeons is also very amazing. They can easily hear the sound of storms, earthquakes etc. coming from several kilometers away.
  8. Along with this, their ability to see is also extraordinary. It is capable of detecting objects up to 26 miles away.
  9. Pigeons have a very fast heart rate. Pigeon's heart beats more than 600 times in 1 minute.कबूतर के बारे में रोचक तथ्य || Interesting facts about pigeons ||
  10. Pigeons can fly very fast and flap their wings more than about 10 times a second in flight. The flying speed of pigeons is at least 10 to 60 kilometers per hour.
  11. Pigeons can fly for long periods without stopping and are one of the highest flying birds. It can fly up to a height of about 6000 feet.
  12. Pigeons have a very sharp memory. According to a research, pigeons can also be taught mathematics because pigeons can recognize numbers and understand them.
  13. The size of pigeons depends on their species. Large pigeons are about 19 inches long and weigh up to 4 kg, while smaller pigeons can be up to 5 inches long and 50 grams.
  14. Pigeons have a lifespan of about 8 to 10 years. Sometimes they can live even longer than this. Pigeons found in the forests also live for 25 to 30 years.
  15. Pigeons are herbivorous birds, which eat mustard, wheat, paddy, cereals, pulses, fruits, leaves etc.
  16. Pigeons are a social bird. They like to live in flocks. Although pigeons can go anywhere, but it has generally been seen that pigeons prefer to live among humans and make their nest in human areas only.
  17. Pigeons are one of the few rare creatures in the world that recognize themselves by looking in the mirror. He doesn't get deceived by looking at his reflection in the mirror.
  18. Even pigeons can recognize pictures. Pigeons are also able to recognize different individuals in the picture.
  19. Pigeons can remember human faces. Pigeons never forget the face of the person feeding themselves. That is why pigeons can often be seen sitting on people's hands and eating grains.
  20. Domestic pigeons do not build their nests on trees, but they make their nests on the balcony, ventilator, palace, temple, building etc. and lay eggs in it.
  21. Pigeons lay 2 eggs at a time, the eggs of which take 12 to 15 days to mature and the chicks come out of the eggs.
  22. In 30 to 35 days, pigeon chicks grow to be large enough to fly and are capable of breeding within 6 months.
  23. Pigeons can lay eggs up to 8 times a year.
  24. Both the male and female have equal responsibility in the upbringing of the pigeon.
  25. Pigeons are the only species in which both male and female can feed their young. Their milk is called crop milk.
  26. Pigeons have a sac-like structure in their necks, from which fluids keep coming out. It is called crop milk. Pigeons feed milk from this pouch. It contains a lot of protein and fat. Crop milk is also found in creatures such as flamingos and emperor penguins.
  27. Pigeons require 30 ml of water per day. Pigeons also use snow for water when water is not available.
  28. Where the pigeons feed, they collect the grains around their necks and after reaching their nests, they expel it.
  29. Later eat these grains as per your hunger or convenience.
  30. Pigeons are monogamous, that is, they stay with one mate throughout their life.
  31. Pigeons can also shoot gulati in the air, so that they protect themselves from predatory birds.
  32. Many people keep pigeons in their homes.

कबूतर के बारे में रोचक तथ्य || Interesting facts about pigeons ||

हरियल पक्षी (The Yellow Footed Green Pigeon)

14 comments:

  1. Very interesting information 👍🏻

    ReplyDelete
  2. Very good information

    ReplyDelete
  3. Good information

    ReplyDelete
  4. मेरे घर के पास ढेर सारे कबूतर हैं, इनकी वजह से गेहूं ढककर सुखाना पड़ता है 😄 पर आज इनके विषय में जानकर अच्छा लगा👍👌

    ReplyDelete
  5. कबूतर के बारे में कुछ तथ्यों की जानकारी थी लेकिन कुछ रोचक और आश्चर्यजनक जानकारी जानने को मिली।

    ReplyDelete
  6. Very interesting news. Thank you.

    ReplyDelete
  7. Shivangi SrivastavaAugust 19, 2022 at 1:05 PM

    Very interesting information

    ReplyDelete