Cricket News: Latest Cricket News, Live Scores, Results, Upcoming match Schedules | Times of India

Sportstar - IPL

सेब का मुरब्बा ~ Apple Murabba - Ayurveda : The Synthesis of Yoga and Natural Remedies - 98

सेब का मुरब्बा ~ Apple Murabba

पिछले अंक में हमने आंवला के मुरब्बा के बारे में जानकारी साझा की थी। आज सेब का मुरब्बा  (Apple Murabba) के मुरब्बे के फायदों के बारे में चर्चा करेंगे। आंवला मुरब्बा के साथ-साथ कई तरह के मुरब्बे आते हैं- जैसे गाजर, सेब, बेल, आम आदि। यह मुरब्बे हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से मुक्ति दिलाने में मददगार हैं। अगर हम इन सब मुरब्बे में से हर रोज कोई भी एक मुरब्बे का सेवन करते हैं, तो इससे हमारे शरीर शरीर को ठंडक मिलती है क्योंकि मुरब्बा में आयरन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिंस व मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आजकल के बढ़ते प्रदूषण व खानपान के गलत तरीकों की वजह से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधकता घटती जा रही है अतः शरीर के लिए इन पोषक तत्वों की बहुत जरूरत है। 

सेब का मुरब्बा ~ Apple Murabba

मुरब्बा हमारे खानपान का सदियों से हिस्सा रहा है। कई मुरब्बे तो मौसम को ध्यान में रखकर खाए जाते हैं। पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर मुरब्बा हमरे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं, साथ ही यह हमारे शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। ठंडी तासीर के लिए इन मुरब्बा का इस्तेमाल गर्मी के मौसम में कई बीमारियों को दूर रखने में सहायक है। 

सेब के मुरब्बे का फायदा 

सेब के मुरब्बे में काफी मात्रा में फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम, विटामिन डी, प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है और इन पोषक तत्वों की वजह से शरीर को बहुत एनर्जी मिलती है। 

सेब मुरब्बा कैसे तैयार होता है?

सेब को अच्छी तरह से छीलकर धुलकर साफ कर लें। तत्पश्चात आधे घंटे तक उसको नमक के पानी में रखकर छोड़ दें। सेब की बराबर की मात्रा में चीनी लेकर उसका चाशनी बना लें तथा मध्यम आंच पर सेब को उसमें डालकर पकाएं। 

जानते हैं सेब मुरब्बा के फायदे के बारे में


सेब का मुरब्बा ~ Apple Murabba

#  हृदय के लिए

सुबह खाली पेट सेब के मुरब्बे का सेवन हृदय के लिए फायदेमंद है। यह ह्रदय से जुड़ी समस्याओं को कम कर सकता है।

#  मानसिक तनाव में

*  सेब का मुरब्बा मानसिक तनाव को नियंत्रित रखता है। यह सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, अनिद्रा, भूलने की समस्या से बाहर लाने में बहुत कारगर है। रात में गर्म दूध के साथ सेब के मुरब्बे का सेवन करने से अनिद्रा की स्थिति से भी बचा जा सकता है।

*  सेब का मुरब्बा खाने से दिमाग तेज होता है और याददाश्त भी बढ़ती है।

#  त्वचा के लिए

सेब का मुरब्बा ~ Apple Murabba

सेब का मुरब्बा चेहरे को झुर्रियों से बचाता है और त्वचा की रौनक बरकरार रखता है।

#  एनीमिया में

प्रतिदिन सेब के मुरब्बे का सेवन करने से एनीमिया रोग मिटता है। एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद है।

#  सिर दर्द में

सेब के मुरब्बे के नियमित सेवन से सिर दर्द की समस्या भी दूर होती है।

#  मोटापे में

जो लोग मोटापे से परेशान हैं, उनको सेब के मुरब्बे का सेवन करना चाहिए।

सेब के लिए एक कहावत भी बहुत प्रसिद्ध है

Eat an apple 🍎 a day, keep the doctor away..


English Translate

Apple Murabba

सेब का मुरब्बा ~ Apple Murabba

 In the previous blog, we shared information about Amla's marmalade. Today we will discuss about the benefits of Apple marmalade. Along with Amla marmalade, there are many types of marmalas - such as carrots, apples, vine, mangoes etc. These marmalade are helpful in ridding out of the body, many diseases. If we consume any one of the jams everyday out of all these marmalade, then it gives coolness to our body because iron, calcium, fiber, vitamins and minerals are found in plenty in the marmalade. Nowadays due to increasing pollution and wrong methods of catering, the disease resistance of our body is decreasing, so there is a great need of these nutrients for the body.

 Marmalade has been part of our diet for centuries. Many jams are eaten keeping in mind the weather. Rich in nutrients and antioxidant properties, marmalade is beneficial for our health, along with giving energy to our body and enhancing immunity. The use of these marmalade for cold effect is helpful in keeping many diseases away during the summer season.

 Benefit of apple marmalade

 A lot of phosphorus, iron, calcium, vitamin D, protein and carbohydrates are found in apple marmalade and due to these nutrients, the body gets a lot of energy.

 How is apple marmalade prepared?

 Peel and wash the apples thoroughly and clean them. After that, keep it in salt water and leave it for half an hour. Make sugar syrup by taking equal quantity of sugar and cook the apple on medium flame.

 Know about the benefits of apple marmalade

 # For Heart

 Consuming apple marmalade on an empty stomach in the morning is beneficial for the heart. It can reduce heart problems.

 # In Mental Stress

 * Apple marmalade keeps mental tension under control. It is very effective in bringing out headache, irritability, insomnia, forgetfulness problem. Insomnia can also be avoided by consuming apple marmalade with warm milk at night.

 * Eating apple jam makes the mind sharp and also enhances memory.

 # For Skin

 The apple marmalade protects the face from wrinkles and retains the skin glow.

 # In Anemia

 Anemia is cured by consuming apple marmalade every day. It is very beneficial for people suffering from anemia.

 # In Headache

 The problem of headache is also overcome by regular intake of apple marmalade.

 # In Obesity

 Those who are troubled by obesity should consume apple marmalade.

सेब का मुरब्बा ~ Apple Murabba

 A proverb is also very famous for Apple

 Eat an apple 🍎 a day, keep the doctor away ..






21 comments:

  1. Wah ye to pahli bar dekha..banwana padega

    ReplyDelete
  2. Good for health... useful post 👍🏻👌👌

    ReplyDelete
  3. यही मुरब्बा ही सभी फालोवर्स को भेज दो तो और मन से लोग तुम्हारे ब्लॉग पढेंगे।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आईडिया बुरा नहीं है 😀😀

      Delete
  4. उपयोगी जानकारी, आंवला और आम का मुरब्बा खाया है इसे भी देखते हैं

    ReplyDelete
  5. सीधे सेब खाओ वैसे ही एक सेब जो रोज है खाता डाक्टर को है दूर भगाता

    ReplyDelete
  6. Very good and useful information

    ReplyDelete
  7. Good information ...Swad bhi Swasthya bhi...

    ReplyDelete